नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
फिर टुटा सूने मकान का ताला, नगदी व सोने,चांदी के जेवर पार

फिर टुटा सूने मकान का ताला, नगदी व सोने,चांदी के जेवर पार

 रायपुर। बेटी के घर गई महिला के घर का ताला तोड़कर किसी ने आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपयें चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट मुजगहन थाने में दर्ज की गई है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनेली रायपुर निवासी प्रमिला पटेल 52 वर्ष पति स्व.बुधारु पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया मजदूरी का काम करती है।  26 नवंबर को शाम 5 बजे घर में ताला लगाकर अपनी बेटी के यहां ग्राम रुही गई हुई थी,दूसरे दिन 27 नवंबर को सुबह नाती ने फोन करके बताया की घर का ताला टुटा हुआ है व पूरा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर पीडि़ता ने वापस आकर मकान में रखे आलमारी को चेक किया तब अंदर रखे सोने का ईयर रिंग 1 जोड़ी,चांदी का एंठी 1 जोड़ी,चांदी का सांटी 2 जोड़ी एवं सिक्का सहित नगदी 2 हजार रुपयें को किसी ने चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




 
  छत्तीसगढ़ के इस कोविड अस्पताल में बड़ी लापरवाही: मरीज को चढ़ा दी गई ग्लूकोज की 4 एक्सपायर बॉटल

छत्तीसगढ़ के इस कोविड अस्पताल में बड़ी लापरवाही: मरीज को चढ़ा दी गई ग्लूकोज की 4 एक्सपायर बॉटल

बलौद। छत्तीसगढ़ के बालोद कोविड अस्पताल में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। हस्पताल के कोविड-ऑक्सीजन वार्ड में तीन मरीजों को तीन माह पहले एक्सपायर हो चुकी ग्लूकोज की बॉटल चढ़ा दी गई।

मरीजों ने जब हंगामे किया तो अस्पताल प्रशासन की नींद खुली। कोविड मरीजों के साथ की गई लापरवाही के मामले में कलेक्टर ने संविदा में लगी नर्स को बर्खास्त कर दिया है। मगर स्टोर कीपर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

नर्स ने जब संक्रमितों को 500 एमएल की 4-4 बॉटल चढ़ा दी, तो किसी एक संक्रमित मरीज की नजर ग्लूकोज की बॉटल पर गई। एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने को लेकर हंगामा मचा और फिर आनन-फानन में कार्रवाई हुई। आपको बता दें कि बालोद में तारिणी साहू 26 नवम्बर को रात की ड्यूटी में थी।

जिन्होंने बगैर जाचें संक्रमितों को एक्सपायरी ग्लूकोज की बॉटल चढ़ाई थी। ये बॉटल्स जुलाई 2020 में एक्सपायर हो गई थी। जब मरीजों ने हंगामा मचाया, वीडियो फूटेज बनाकर वायरल किया, तो प्रशासन जागा।

लापरवाही के उजागर होते ही नर्स को बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन स्टोर कीपर जिन्होंने बॉटल नर्स को दिया उसके खिलाफ कोई भी सख्त निर्णय नही लिया गया है। इस मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अस्पताल की दवाइयों को चेक करने को भी कहा है।
 आलू प्याज सहित विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दामों में हुई जमकर वृद्धि, तौल में कम नापकर उपभोक्ताओं के साथ की जा रही धोखाधड़ी

आलू प्याज सहित विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दामों में हुई जमकर वृद्धि, तौल में कम नापकर उपभोक्ताओं के साथ की जा रही धोखाधड़ी

रायपुर। लाकडाउन के बाद अनलॉक होने पर जहां पर आलू प्याज के दाम क्रमश: चिल्हर में 50 रुपये से 70रुपये के बीच में उपभोक्ताओं से प्रति किलो वसूले जा रहे हैं वहीं खाद्य वस्तुओं में जहां कम तोलकर ग्राहकों से दुकानदारों से पूरी वसूली की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देश में लंबे समय के बाद आलू प्याज के दाम गरीबों की पहुंच से दूर हो गये हैं जहां दालों के भाव में जबर्दस्त वृद्धि देखी जा रही है वहीं साधारण आदमी जिसे खाने में आलू प्याज का सहारा था वह भी उसकी पहुंच से महंगाई के चलते दूर हो गया है। इधर निजी दूध आपूर्ति करने वाले डेयरी मालिकों से प्रतिदिन दूध लेने वाले ग्राहकों के अनुसार एक लीटर दूध में भी तीन पाव दूध नापकर धोखा देने की जानकारी दी गई है। विभिन्न खाद्य वस्तुओं में हुई वृद्धि के चलते महंगाई के कारण लोगों के घर का बजट एवं महिलाओं की रसोई का स्वाद बिगड़ चुका है। 

गौरतलब है कि बार-बार बारिश की आड़ लेकर आलू प्याज के मूल्य में वृद्धि करने वाले व्यापारियों के कोल्ड स्टोरेज में जमाखोरी करने की शिकायतें भी मीडिया को विभिन्न उपभोक्ताओं से मिली है। खाद्य विभाग के जिम्मेदारों की नाक के नीचे खुलेआम आलू प्याज खाद्य जिन्स आइटम एवं तेल मसालों में वृद्धि के रूप में वसूली जा रही अतिरिक्त राशि को लॉकडाउन में हुए नुकसान के नाम पर थोपकर उपभोक्ताओं को जमकर लूटा जा रहा है। जाग उपभोक्ता जाग मंच के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आलू प्याज के व्यापारियों के कोल्ड स्टोरेज में खाद्य विभाग के अधिकारियों के माध्यम से जांच करवाकर लोगों को सस्ती दरों पर आलू प्याज की आपूर्ति किये जाने के संबंध में तत्काल कड़े निर्देश देने की मांग की है। उपभोक्ता मंच के सचिव के अनुसार पैक्ड सामाग्री में भी एक्सपायरी डेट को नई प्लास्टिक की चिट चिपकाकर नया सामान बनाकर बेचने की जानकारी विभिन्न माल्स में खरीदी करने वाले उपभोक्ताओं ने प्रतिनिधि को दी है। 
 बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक में सीएस ने छत्तीसगढ़ी में दी प्रस्तावों की जानकारी

बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक में सीएस ने छत्तीसगढ़ी में दी प्रस्तावों की जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर मंत्रिपरिषद की बैठक के समस्त प्रस्तावों पर चर्चा छत्तीसगढ़ी राजभाषा में हुई। मुख्यसचिव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुत होने वाले प्रस्तावों की जानकारी छत्तीसगढ़ी भाषा में दी।
 पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 सब इंस्पेक्टर बदले गए, देखे पूरी लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 सब इंस्पेक्टर बदले गए, देखे पूरी लिस्ट

गरियाबंद। गरियाबंद जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ हैं। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 7 थाना प्रभारियों और 3 उप निरीक्षकों के प्रभार बदल दिए है। निरीक्षक वेदवती दरियो को कोतवाली की जिम्मेदारी सौपी गयी है वही विकास बघेल को एक बार फिर राजिम भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार सिटी कोतवाली प्रभारी विकास बघेल को राजिम थाना प्रभार सौपा गया।  संतोष भुआर्य को नक्सल ऑप्स प्रभारी से थाना प्रभारी छूरा, सत्येंद्र सिंह श्याम को अमलीपदर थाना प्रभारी से मैनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

आरके साहू थाना प्रभारी राजिम से थाना प्रभारी अजाक भेजा गया। अरुण सोम थाना प्रभारी अजाक से एसपी रीडर बनाया गया है। राजेश जगत थाना प्रभारी छूरा को नक्सल प्रभारी बनाया गया है। वेदवती दरियो को फिंगेश्वर थाना प्रभारी से सिटी कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर को मैनपुर थाना प्रभारी से फिंगेश्वर का प्रभार सौंपा गया है। नवीन राजपूत को सिटी कोतवाली से अमलीपदर थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक सचिन गुमास्ता को फिंगेश्वर से छूरा भेजा गया है।
 
  राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में फिर सुधरा मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में फिर सुधरा मौसम, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर। चक्रवाती तूफान निवार के कमजोर पडऩे के साथ ही राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम फिर से सुधर गया है। आज सुबह निकली चटख धूप ने लोगों को ठिठुरन से काफी राहत दी है। अब मौसम के मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। 

आसमान में छाए बादलों के छंटते ही ठंड ने एक बार फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी तक बदली-बारिश ने ठंड के प्रभाव को काफी हद तक रोके रखा था। चक्रवाती तूफान निवार के कमजोर होने के बाद अब हवा की दिशा में फिर से बदलाव आना शुरू हो गया है। इधर उत्तर भारत में पड़ रही जोरदार सर्दी का असर जल्द ही प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। 

उत्तर भारत में पड़ रही जोरदार ठंड के असर से प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पडऩा तय माना जा रहा है। वर्तमान में हवा की दिशा में क्रमश: बदलाव दर्ज किया जा रहा है। हवा की दिशा उत्तरी होते ही प्रदेश के तापमान में गिरावट आनी तय है। इस लिहाज से यह कहना भी गलत नहीं है कि अब आने वाले एक सप्ताह के अंदर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। दिन में आज धूप निकलने से जरूर दिन के तापमान में वृद्धि आएगी लेकिन इसके बाद शाम ढलते ही ठंड भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। 
जुआ के विरूद्ध रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जुआ खेलते 18 जुआरियों को गिरफ्तार कर लाखों रूपये नगदी जब्त

जुआ के विरूद्ध रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जुआ खेलते 18 जुआरियों को गिरफ्तार कर लाखों रूपये नगदी जब्त

 रायपुर। रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। 


इसी क्रम में दिनांक 27.11.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत खण्डहरनुमा बाड़ा में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा कार्य योजना तैयार कर जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर सुश्री पारूल अग्रवाल (परि. उप पुलिस अधीक्षक) एवं श्री प्रशांत खाण्डे (परि. उप पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में थाना प्रभारी नेवरा सहित 20 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

जिस पर टीम ने रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर 18 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 14,40,000/- (चौदह लाख चालीस हजार रूपये ) एवं ताश पत्ती जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 378/2020 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर जुआरियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी-
01. रवि सेन पिता शंकर सेन उम्र 32 साल ।
02. राकेश चैबे उम्र 40 साल।
03. अमित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 35 साल।
04. संजय महेश्वरी पिता गिरधारी महेश्वरी उम्र 28 साल।
05. तेजवंत पिता स्व0 प्रीतम सिंह उम्र 42 साल ।
06. ध्रुव गुप्ता पिता व्यास नारायण गुप्ता उम्र 36 साल।
07. संदीप शर्मा पिता पूरन लाल शर्मा उम्र 43 साल।
08. जाहिद बेग पिता हबीब बेग उम्र 36 साल ।
09. शशिकांत गुप्ता पिता सेवक गुप्ता उम्र 36 साल ।
10. सनत कुमार गुप्ता पिता एस एल गुप्ता उम्र 41 साल ।
11. जितेन्द्र पाल पिता स्व0 बाल कृष्ण पाल उम्र 43 साल ।
12. सनत सेन पिता स्व0 झुमुक लाल सेन उम्र 46 साल।
13. मनोहर गेहानी उम्र 47 साल।
14. पुरूषोत्तम अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 37 साल ।
15. राघवेन्द्र झा पिता चतुरानंद झा उम्र 47 साल।
16. राजू शर्मा पिता ब्रदी शर्मा उम्र 60 साल।
17. नवीन सलूजा पिता शरण सलूजा उम्र 40 साल।
18. महेश अग्रवाल पिता बृजमोहन अग्रवाल उम्र 45 साल ।
 आज से शुरू हो रही है 10वीं-12वीं की पूरक व डीएलएड की परीक्षाएं, कोरोना काल में परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

आज से शुरू हो रही है 10वीं-12वीं की पूरक व डीएलएड की परीक्षाएं, कोरोना काल में परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

रायपुर। कोरोना काल में पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल आज से परीक्षा आयोजित कर रहा है। 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा के साथ ही डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं भी ली जाएंगी। सभी परीक्षाओं में करीब 87 हजार छात्र शामिल होंगे।
 


 

कोरोना को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने व्यापक व्यवस्था की है। एक कमरे में केवल 10 छात्रों को ही बैठने की व्यवस्था की गई है। बिना मास्क परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही परीक्षा देने पहुंचे कोरोना संक्रमित छात्रों को अलग कमरे में बैठाया जाएगा।10 वीं की दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक और 12 वीं की सुबह 8:30 बजे से परीक्षा आयोजित की गई है।

 


 

परीक्षा को लेकर जेएन पाण्डेय स्कूल के प्राचार्य एमआर सावंत ने बताया कि इस महामारी में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का प्रयास है कि किसी बच्चे का साल खराब न हो, उस वजह से परीक्षाएं आवश्यक थी। हमने स्कूल में पूरी सावधानी के साथ में परीक्षा आयोजित की है। गेट पर बच्चों को सैनिटाइज किया गया है, सोशल डिस्टेंस के साथ बच्चों को बिठाया गया है। बच्चों को मास्क लगाकर परीक्षा देने का इंस्ट्रक्शन दिया गया, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी है।

 


बच्चा जिस स्कूल का है वो उसी स्कूल में परीक्षा दे सकता है, यदि बच्चा प्राइवेट स्कूल का है तो वो प्राइवेट स्कूल में परीक्षा दे रहे हैं ताकि भीड़ एक जगह पर एकत्रित ना हो। दो पालियो में परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, 12वीं की परीक्षा का समय 8:30 से 11:30 तक निर्धारित किया गया है और दसवीं की परीक्षा का समय दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
 बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम् मुद्दों पर होगी चर्चा

बड़ी खबर: कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम् मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक मैं दिसंबर सै शुरु होने वाली धान खरीदी, बढ़ रहे कोरोना संक्रमण, किसानों को धान खरीदी की चौथी किश्त देने, प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान, मण्डी लोक विधेयक को राज्यपाल की अभी तक मंजूरी नहीं मिलने, सिंचाई परियोजनाओं के क्रियान्वयन और नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
पुलिस का गुण्डों में खौफ होना जरूरी, थाने आने वाले आम आदमी को मिले राहत

पुलिस का गुण्डों में खौफ होना जरूरी, थाने आने वाले आम आदमी को मिले राहत

भिलाई। पुलिस कंट्रोल रूम में डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज आई जी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित पुलिस के तमाम राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीजीपी अवस्थी ने राजधानी सहित बस्तर संभाग के बाद दुर्ग संभाग के प्रत्येक जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति का नब्ज टटोल रहे हैं। जिसमें दुर्ग जिला की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक में यह जानकार प्रसन्नता हुई कि दुर्ग जिले में अपराध का ग्राफ बढा नही बल्कि घटा है। दुर्ग पुलिस अच्छा काम कर रही है। उन्होंने एक चुटकी लेेते हुए कहा कि दुर्ग पुलिस में और अ अधिक चमक लाने और अपराध को लेकर सजग रहने की जरूरत है। थाने आने वाले जो भी व्यक्ति हो चाहे महिला पुरूष जो भी उन्हें राहत मिले और गुण्डों मवालियों में पुलिस का खोैफ हमेशा बना रहना चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस अर्जित कर सके पुलिस को नियमित ऐसा कार्य करना चाहिए। जिससे जनता से सीधे जुड़ाव हो और आम जनता और पुलिस के बीच की दूरिया कम हो। एस पी सारे मामलों की समीक्षा स्वयं करें। इस संबंध में दुर्ग एसपी श्री ठाकुर को भी इसके लिए निर्देशित किया है। पुलिस में अनुशासनहीनता व कदाचरण की जगह नही है, ऐसे मामलों में पुलिस वालों पर कड़ी कार्यवाही करने से हम जरा भी नही चुकेंंगे। 


डीजीपी अवस्थी ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखने निकला हूं, लगातार राजधानी रायपुर में भी पुलिस ड्रग्स पेंडलर को नाईजीरिया से गिरफ्तार करके ला रही है। अपराधी कोई भी हो वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। प्रदेश में कायला माफिया की सक्रियता के एक प्रश्र पर उन्होंने कहा कि कोयला की तस्करी मामलों मे चाहे जो भी उनपर कार्यवाही करते हुए उनको गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस लगातार बडे बडे मामलों की तह में जाकर जांच कर रही है और आरोपियों को पकडऩे में कोई कसर नही छोड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का दूसरा प्रकोप आया है। उसे देखते हुए पुलिस सहित आम जनता से अपील किए कि आप सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए हमेशा सजग रहे और कोविड के नियमों का पालन करें। दुर्ग पुलिस के साईबर संगी अभियान व दुर्ग पुलिस का स्लोगन मास्क ही ब्रम्हास्त्र है, पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि दुर्ग पुलिस और भी इस तरह के स्लोगन लाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। 

अपराध तो होते ही है लेकिन उन्हें पकडा जाए ये पहल प्राथमिकता पुलिस की होनी चाहिए। व्ही व्ही आईजी जिला होने के कारण कई गाडिय़ों में लगे काली फिल्म के प्रश्र पर, उन्होंने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि कुछ वाहनों में सुरक्षा कारणों से भी काली फिल्म लगी हुई है। डीजीपी अवस्थी स्वयं गाड़ी ड्राईव करके कंट्रोल रूप में पहुंचे जहां उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दुर्ग पुलिस की ओर से दिया गया। 

डीजीपी की समीक्षा बैठक में आई जी विवेकानंद सिन्हा, एआईजी राजेश अग्रवाल, एसपी ठाकुर, एएसपी शहर रोहित झा, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, सीएसपी राकेश जोशी, सीएसपी विश्वास चन्द्राकर, सीएसपी विवेक शुक्ला, डीएसपी डॉ. वर्मा, डीएसपी राजपूत सहित पुलिस के अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
 छत्तीसगढ़ में 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

रायपुर। 5 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इसमें जयंत वैष्णव को एएसपी पुलिस मुख्याल, ऋचा मिश्रा को एएसपी बीजापुर, सचिंद्र चौबे को एएसपी नक्सल ऑपरेशन सुकमा, कमलेश प्रसाद को एएसपी रेडियो भिलाई, वहीं नीरज कुमार चंद्राकर को एएसपी नारायणपुर बनाया गया है। ज्ञात हो कि आज ही डीजीपी डीएम अवस्थी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
 बड़ी खबर: सिलाई सीखने गई युवती से किया अश्लील बातचीत, विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के पिता के साथ किया मारपीट

बड़ी खबर: सिलाई सीखने गई युवती से किया अश्लील बातचीत, विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के पिता के साथ किया मारपीट

रायपुर। सिलाई सीखकर वापस घर आ रही युवती को रास्ते में रोककर रिस्तेदार ने की अश्लील बातचीत घटना की जानकारी पिता को देने पर आरोपियों ने पीडि़ता के पिता के साथ गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया 26 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे सिलाई सीखकर घर वापस आ रही थी,इसी दौरान रावाभांठा के पास रिस्तेदार मुनेन्द्र मिश्रा एवं विजेन्द्र मिश्रा ने रास्ता रोककर अश्लील बातचीत किया। घटना की जानकारी पिता को देने पर पुछताछ करने पर आरोपियों ने पीडि़ता के पिता के साथ गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 सफलता तक पहुंचने के सबके अपने-अलग रास्ते होते हैं: ओपी चौधरी

सफलता तक पहुंचने के सबके अपने-अलग रास्ते होते हैं: ओपी चौधरी

रायगढ़। यूथ आईकॉन ओपी चौधरी ने ग्राम बासनपाली के कमलेश्वर प्रधान और आसपास के सभी प्रदेश स्तर पर टॉप कर चुके छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कमलेश्वर प्रधान 12 वीं विज्ञान संकाय का छात्र है, जिसने पुनर्मूल्यांकन पश्चात छत्तीसगढ़ में टॉप किया।

अपने जीवन से जुड़ी सभी उतार और चढ़ाव का जिक्र करते हुए ओपी ने सभी बच्चों को प्रेरणा स्वरूप क्कस्ष्ट एग्जाम के लिए 5 महत्वपूर्ण टिप्स दिए। जिसमें किसी लैंग्वेज पर अच्छी पकड़ की बात कही। जनरल अवेयरनेस का होना, राइटिंग स्किल्स, इंटरव्यू स्किल्स पर काम करना, तेज लिखने की क्षमता जैसे सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स शामिल थे। वहीं बच्चों को प्रेरित करते हुए ओपी ने कहा कि आप अपने जीवन में कुछ भी बनना चाहते हैं या हासिल करना चाहते हैं तो आप हासिल कर सकते हैं। बस आपको अपने खुद के अंदर की ताकत को पहचानना होगा और अपनी स्ट्रेटजी और अपना रास्ता खुद बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के 100 सफल लोगों के व्यक्तित्व को हमें पढऩा चाहिए। सभी ने अपने अपने ढंग से अपने खुद के बनाए इनोवेशन और उसको एक बिजनस मॉडल में बदलकर अपना रास्ता बनाकर खुद को स्थापित किया। 

ओपी ने कहा कि 100 सफल लोगों के 100 अलग अलग सफलता के तरीके होते हैं। इसी प्रकार आप सभी को भी अपना रास्ता खुद बनाना पड़ेगा और खुद को साबित करके दिखाना पड़ेगा।
 बड़ी खबर रायपुर: डायरेक्टर के चालक ने ही की थी राजेश कन्ट्रक्शन में चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: डायरेक्टर के चालक ने ही की थी राजेश कन्ट्रक्शन में चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस ने राजेश कन्ट्रक्शन में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। कंपनी के डायरेक्टर के वाहन चालक राहुल दुबे नही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक संदीप शुक्ला ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ब्राम्हणपारा रायपुर में रहता है तथा वर्ष 2016 से राजेश कन्ट्रक्शन में कैशियर के पद पर कार्यरत है। राजेश कन्ट्रक्शन का ऑफिस बेबीलॉन टॉवर में आफिस नंबर ए/804 वीआईपी चौक रायपुर में स्थित है। उक्त आफिस में 06 स्टाफ काम करते है। कन्ट्रक्शन कार्य में कभी भी पैसा की आवश्यकता होने के कारण आफिस में करीब 3-4 लाख रूपये लॉकर में रखते है। 21 नवंबर 2020 को ऑफिस के लॉकर में 03 लाख 26 हजार रूपये रखें थे। 25 नवंबर की शाम 4 बजे पैसा देने हेतु संदीप ने लॉकर को खोलकर देखा तो लॉकर में रखें 3 लाख 26 हजार रूपये तथा एक सेमसंग गैलेक्सी ऑन-5 कम्पनी का टच स्क्रीन टच मोबाईल नहीं था। लॉकर में 500, 200, 100 रूपये का बंडल बनाकर रखा था । ऑफिस लॉकर का चाबी संदीप के पास तथा एक चाबी ऑफिस स्टाफ विकास कुमार सिंह के पास रहती है। 

कम्पनी के गेस्ट हाउस में आफिस स्टाफ विकास कुमार सिंह, दिलीप खुटिया तथा डायरेक्टर का ड्रायवर राहुल दुबे रहते है। कैमरा चेक करने पर पता चला कि 22 नवंबर 2020 के रात्रि 10:30 से 11:45 बजे के बीच कम्पनी के डायरेक्टर का ड्रायवर राहुल दुबे आफिस को खोलकर आफिस में घुसते दिखा। प्रार्थी को संदेह है कि राहुल दुबे जो विकास के साथ रहता है उसके रूम से आफिस का चाबी लाकर ऑफिस को खोलकर लाकर में रखे 3 लाख 26 हजार रूपये तथा एक सेमसंग गैलेक्सी आन-5 कम्पनी का मोबाईल को चोरी किया होगा। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 462/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के संदेही राहुल दुबे को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर राहुल दुबे से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंतत: ऑफिस के लॉकर में रखें नगदी रकम चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 2,90,000/- रूपये एवं मोबाईल फोन को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी राहुल दुबे कृष्णा नगर कोटा सरस्वती नगर रायपुर का निवासी है। 
 जुआ-सट्टा के विरूद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: जुआ-सट्टा खेलते कुल 09 सपड़ाये, हजारों रूपये नगदी जब्त

जुआ-सट्टा के विरूद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाई: जुआ-सट्टा खेलते कुल 09 सपड़ाये, हजारों रूपये नगदी जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुआ/सट्टा के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुढ़ियारी थाना इलाके में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 हजार 470 रूपए नगद सहित सट्टा-पट्टी जब्त किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में 26 नवंबर 2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढिय़ारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में कुछ लोगों द्वारा सट्टा खिलाया जा रहा है एवं जुआ भी खेला जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गुढिय़ारी के नेतृत्व में मुखबीर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना गुढिय़ारी पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र के ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये 4 सटोरियों को सट्टा खिलाते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 30,000/- रूपये एवं सट्टा - पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 5,470/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी में 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया। सभी 09 आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। सट्टा, जुआ एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी 
1- विनोद बंजारे पिता मेहतरू बंजारे उम्र 30 साल साकिन बडा़ अशोक नगर गुढिय़ारी रायपुर।
2- अविनाश साहू पिता गुलाब राम साहू उम्र 29 साल निवासी कुंदरापारा गुढिय़ारी रायपुर।
3- रविन्द्र बंसोड़ पिता बामन बंसोड़ उम्र 36 साल निवासी जनता कालोनी गुढिय़ारी रायपुर।
4- मोहम्मद जुनैद पिता मोहम्मद शकील उम्र 19 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढिय़ारी रायपुर।
5- तुलेश्वर भारती पिता पवन कुमार भारती उम्र 25 साल निवासी बड़ा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
6- असलम खान पिता अब्दुल सत्तार उम्र 21 साल निवासी अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
7- शुभम राव पिता राजेश राव उम्र 26 साल निवासी विकास नगर गुढिय़ारी रायपुर।
8- गजेन्द्र कुमार निषाद पिता रामकुमार निषाद उम्र 27 साल निवासी कुंदरापारा गुढिय़ारी रायपुर।
9- जस्सू निषाद पिता चैतराम निषाद उम्र 34 साल निवासी पारस नगर गली नंबर 03 थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
 
 बड़ी खबर: अंतर्राज्यीय मानव तस्करी मामले में लिप्त भाजपा नेत्री पार्टी से निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की कार्रवाई

बड़ी खबर: अंतर्राज्यीय मानव तस्करी मामले में लिप्त भाजपा नेत्री पार्टी से निष्कासित, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की कार्रवाई

रायपुर। अंतर्राज्यीय मानव तस्करी के मामले में लिप्त भाजपा नेत्री गंगा पांडे को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
 


प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साय ने गंगा पांडे के निष्कासित किए जाने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मानव तस्करी मामले में उनकी संलिप्ता सामने आयी है और ऐसी किसी गतिविधियों का समर्थन  पार्टी नहीं करती है। लिहाजा गंगा पांडे को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। 

पढिये पूरी खबर-
मानव तस्करी के मामले में पकड़े गए 4 आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने रायपुर से भाजपा के मंडल मंत्री गंगा पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला गंगा ने ही पीड़िता वंदना जैन और उसके 4 वर्षीय बेटे समेत आरोपियों को फ्लाइट से दिल्ली और वहां से हरियाणा पहुंचाया था। पुलिस गंगा से पूछताछ कर रही है, मामले में गंगा का पति सहदेव पांडेय भी शामिल है। 

बता दें कि मानव तस्करों का एक गिरोह काम कर रहा है, इनकी जड़ें प्रदेश के अलावा दिल्ली ,हरियाणा,राजस्थान समेत देश के कई राज्यों तक फैली हुईं हैं। पुलिस अभी गिरफ्तार किए गए आरोपी से राज उगलवाने में लगी है। पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर रही हैं। आपको बता दें की शहर की 30 वर्षीय महिला वंदना जैन और उसके चार वर्षीय बेटे को नशीली चीज खिलाकर उन्हें किडनैप कर दिल्ली फिर हरियाणा ले जाकर बेच दिया गया, पीड़िता वंदना जैन ने किसी तरह अपहरणकर्ताओं से पीछा छुड़ाकर हरियाणा पुलिस तक पहुंची, जिससे इस गिरोह का भांडाफोड़ हुआ। 

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीओपी चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि डोंगरगढ़ पुलिस ने मानव तस्करों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डोंगरगढ़ थाना में लगातार गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज हो रही थी। इस पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो ने टीम बना कर जांच शुरू की। इससे डोंगरगढ़ पुलिस को मानव तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बता दें कि शहर की निवासी एक महिला और उसके 3 वर्षीय पुत्र दिव्यांश जैन के गुम होने की शिकायत उनके पति शुभम जैन ने डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। 

पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। कल पीड़िता और उसके बेटे को साथ लेकर शुभम जैन थाने पहुंचे। पीड़िता महिला ने अपनी आप बीती पुलिस को बताई। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों सलमान खान, जुनैद खान, शुभम तिवारी और साजदा सय्यद को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने बहला फुसलाकर पहले डोंगरगढ़ से रायपुर फिर रायपुर से हवाई जहाज से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा ले जाया गया। यहां उसे एक किराए के मकान में रखा गया था।पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामला दुष्कर्म तक भी नहीं रुका और पीड़िता को हरियाणा ले जा कर सुरेश नाम के युवक को बेच दिया। जब पीड़िता ने अपने पहले से शादीशुदा होने की बात सुरेश को बताई तो सुरेश ने पीड़िता को चारों आरोपियों को वापस दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की एक अन्य युवक राजेश से शादी करा दी। लेकिन शादी के बाद पीड़िता ने राजेश को अपने पहले से शादीशुदा होने की बात बताई तो राजेश ने स्थानीय पार्षद के साथ मिल कर पीड़िता को पुलिस थाने ले कर गया। वहां से उसे सुरक्षित दुर्ग भेज दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर डोंगरगढ पुलिस ने चार आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में और आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
 बड़ी खबर रायपुर: फेसबुक पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर युवक से लाखों रूपये की धोखाधड़ी

बड़ी खबर रायपुर: फेसबुक पर दोस्ती कर गिफ्ट भेजने का झांसा देकर युवक से लाखों रूपये की धोखाधड़ी

रायपुर। फेसबुक में दोस्ती होने के बाद गिफ्ट भेजने का झांसा देकर एक युुवक से आरोपी द्वारा 01 लाख 15 हजार रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाना में दर्ज कराई गई है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महामाईपारा पुरानी बस्ती निवासी महेन्द्र ढीमर का आरोपी हेंद्री ब्राउन सेट्रिक नामक व्यक्ति से फेसबुक पर परिचय हुआ। फेसबुक पर लगातार बातचीत होने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने महेन्द्र से कहा कि वो उसे गिफ्ट में इलेक्ट्रानिक्स सामान व मोबाईल फोन देना चाहता है लेकिन गिफ्ट भेजने के लिए कस्टम चार्ज  लग रहा है। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग दिनों में तीन बार में महेन्द्र से 01 लाख 15 हजार रूपये अपने बताये बैंक ऑफ बड़ौदा खाता में जमा करा लिए। रूपये जमा कराने के बाद भी आरोपी ने प्रार्थी को कोई गिफ्ट नहीं भेजा। इस बीच जब प्रार्थी को लगने लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, दो की मौके पर ही मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, दो की मौके पर ही मौत

जांजगीर-चांपा। सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव के पास निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है |

थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि बिगड़े हालत में हाइवा गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। वहीं बाराद्वार की ओर जा रहे एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तुरंत बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। दोनों की पहचान नहीं हुई है, पुलिस पता लगाने में जुटी है |
 बड़ी खबर रायपुर: ऑफिस के लॉकर से लाखों रूपये पार, संचालक ने ड्राइवर पर जताया संदेह

बड़ी खबर रायपुर: ऑफिस के लॉकर से लाखों रूपये पार, संचालक ने ड्राइवर पर जताया संदेह

रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित एक कंस्ट्रक्शन ऑफिस के लॉकर से अज्ञात व्यक्ति ने 3 लाख 26 हजार रूपये एवं एक मोबाईल फोन पार कर दिया। ऑफिस के संचालक ने इस चोरी के पीछे अपने ऑफिस में काम करने वाले ड्राइवर पर संदेह जताया है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप शुक्ला निवासी कंकाली तालाब ब्राम्हणपारा कंस्ट्रक्शन का काम करता है, जिसका ऑफिस बेबीलान टावर वीआईपी रोड में है। प्रार्थी के ऑफिस में राहुल दुबे नामक व्यक्ति ड्राइवर का काम करता है।
 
 
बताया गया कि 22 नवंबर को रात करीब 10.30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी के ऑफिस का ताला चॉबी से खोलकर अंदर प्रवेश कर लॉकर में रखे नगदी 3 लाख 26 हजार रूपये के अलावा एक मोबाईल फोन जिसकी कीमत 5 हजार रूपये चोरी कर ले गया। संदीप शुक्ला ने इस चोरी के पीछे अपने ड्राइवर पर संदेह जताया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की जमीनें होंगी राजसात, शासन ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े दानवीर दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की जमीनें होंगी राजसात, शासन ने जारी किया आदेश

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के दानवीरों में पहले नंबर पर दर्ज भाटापारा ग्राम तरेंगा के दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल की संपत्ति को राजस्व मंडल बिलासपुर ने राजसात कर शासकीय राजस्व अभिलेख में दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि यदि किसी भूमि स्वामी की बिना संतान मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के अनुसार वाद भूमि को शासकीय मद में दर्ज करने का प्रावधान है।

पढ़ें : कोरोना रिटर्न: राजधानी में लगाया जा सकता है नाइट कर्फ्यू, पढ़े पूरी खबर 

उल्लेखनीय है कि दाऊ कल्याण सिंह ने पहली पत्नी जनकनंदनी से कोई संतान नहीं होने पर सरजा देवी से दूसरा विवाह किया था। सरजा से भी कोई संतान नहीं हुई। राजस्व मंडल के आदेश में राममूर्ति अग्रवाल के नाम का जिक्र है, जिन्होंने सरजा की मृत्यु के बाद फर्जी तरीके से अपने नाम पर मुख्तियारनामा बनवा लिया। वसीयत भी फर्जी पाई गई। इसके बाद राजस्व मंडल ने 19 नवंबर 2020 को यह फैसला दिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शादी कार्यक्रम हेतु जारी की नयी गाइड लाइन, 11 अलग-अलग बिन्दुओं का रखना होगा ध्यान 

संपत्ति विवाद 1967 से चल रहा था। अपने फैसले में राजस्व मंडल ने कहा है कि यदि किसी भूमि स्वामी की बिना संतान मौत हो जाती है तो ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 57, 176 व हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1958 की धारा 29 के अनुसार वाद भूमि को शासकीय मद में दर्ज करने का प्रावधान है। मंडल ने 30 दिनों के भीतर कार्रवाई कर बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर को अभिलेख सौंपने का आदेश दिया है।

पढ़ें : मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी कंकनाहट, कंपकपाने आ रही है उत्तरी बर्फीली हवा 

फर्जी वसीयता बनाने का खुलासा वर्ष 1985 में हुआ। राजस्व दस्तावेज की पड़ताल के दौरान राजस्व निरीक्षक ने पाया कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के स्वामित्व वाली जमीन व अचल संपत्ति को सरजा के स्थान पर राममूर्ति अग्रवाल के नाम पर राजस्व दस्तावेज में हेरफेर कर नामातंरण करा लिया था। नामांतरण पंजी में राममूर्ति के आम मुख्तियार के रूप में अनूप कुमार अग्रवाल का नाम दर्ज करा लिया गया था। इस नामांतरण के खिलाफ शांतिबाई ने अनुविभागीय अधिकारी के कोर्ट में चुनौती दी थी। अनुविभागीय अधिकारी ने पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए थे।

पढ़ें : मंत्रालय में भी चालू हुआ बिना मास्क वाले कर्मचारियों से अर्थदण्ड की वसूली, 6 कर्मचारियों पर आज हुई कार्यवाही

दाऊ कल्याण सिंह ने राजधानी रायपुर में अस्पताल के लिए जमीन दान दी थी। इसी जमीन पर डीके अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। राज्य निर्माण के बाद डीके अस्पताल भवन को मंत्रालय में तब्दील किया गया। एक दशक से भी अधिक समय तक यहां मंत्रालय चल रहा था। दान के अलावा भी उनके नाम की भाटापारा, तरेंगा, हथनी, अवरेटी व रायपुर में करीब 115 एकड़ जमीन थी।

 राजधानी के शिव मंदिर परिसर से दान पेटी ले उड़े अज्ञात चोर, मामला दर्ज

राजधानी के शिव मंदिर परिसर से दान पेटी ले उड़े अज्ञात चोर, मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के आकाशवाणी स्थित शिव मंदिर परिसर से अज्ञात चोर ने दान पेटी चोरी कर ले गया। दान पेटी में करीब 10 हजार रूपये थे। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाना में दर्ज कराई गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को रात करीब 7.30 बजे आकाशवाणी स्थित शिव मंदिर परिसर में रखे दान पेटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना के बाद मंदिर के मुन्ना शुक्ला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि दान पेटी में लगभग 10 हजार रूपये थे। पुलिस मामले में चोरी का अपराध दर्ज किया है।
 मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी कंकनाहट, कंपकपाने आ रही है उत्तरी बर्फीली हवा

मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी कंकनाहट, कंपकपाने आ रही है उत्तरी बर्फीली हवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बढ़ने लगी कंकनाहट। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा हैं।निवार तूफान के कमजोर पड़ने से हवा का रुख बदल गया है। उत्तबरी बर्फीली हवा की वजह से देश के मैदानी क्षेत्रों में ठंड के तेवर बढ़ते दिख रहे हैं। 


शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगामी दिनों में तापमान में और गिरावट के अनुमान लगाया गया हैं। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी सहित आसपास के आउटर में बूंदाबादी भी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार निवार तूफान तमिलनाडु से टकराने के बाद अब कमजोर पड़कर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। इसके शुक्रवार को और कमजोर होकर ऊपरी हवा के चक्रवात में परिवर्तित होने की कयास लगाए जा रही है। तूफान के कमजोर पड़ने से हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शादी कार्यक्रम हेतु जारी की नयी गाइड लाइन, 11 अलग-अलग बिन्दुओं का रखना होगा ध्यान

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शादी कार्यक्रम हेतु जारी की नयी गाइड लाइन, 11 अलग-अलग बिन्दुओं का रखना होगा ध्यान

रायपुर | राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए प्रशासन अब सख्ती बरतने के मूड में दिख रही है। दरअसल कई इलाकों में जागरूकता और नियमों का पालन की धज्जियां उड़ाए जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप जिले में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है।

ऐसे में प्रशासन ने सख्त होते हुए कई जिलों में शादी ब्याह में उपस्थित होने वाले मेहमानों की अधिकतम संख्या दो सौ निर्धारित कर दी गई है। इससे अधिक मेहमान पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। यही नियम गुरू पूर्णिमा और अन्य आयोजन को लेकर भी लागू किये गए है।

प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी
राजधानी रायपुर में कोरोना के खतरे के मद्देनजर 11 अलग-अलग बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की गयी है। नयी गाइडलाइन में साफ़ कर दिया गया है कि शादी चाहे होटलों के हॉल में करे या टेंट बनाकर, दो सौ से ज्यादा मेहमान मिले तो कार्यक्रम बंद कर कार्रवाई की जाएगी।
इनपर नजर रखने के लिए प्रशासन ने पुलिस और प्रशानिक अफसरों की टीम भी बनाई है। बैंड वालों को भी चेतवानी जारी करते हुए कहा गया है कि वे केवल मैरिज हॉल और शादी वाली जगह पर ही बैंड बजा सकेगें। सड़क पर बैंड और डीजे बजाते हुए पाए जाने पर जब्ती के कार्रवाई की जाएगी। डीजे वालों को समझाइश दी गई है कि वे दो बड़े स्पीकरों के साथ बरात स्थल में शामिल हो सकते है।

ऑनलाइन मिलेगी अनुमति
गाइडलाइन में कहा गया है कि शादी की अनुमति ऑनलाइन मिलेगी। इसमें शादी के कार्ड के साथ वर वधु की आईडी भी जमा करनी होगी। शादी की अनुमति के लिए कलेक्टर या अन्य सरकारी दफ्तर जाने की जरूतर नहीं है। इसके लिए मोबाइल एप और चॉइस सेंटर से आवेदन किया जा सकता है। प्रशासन शादी ब्याह के स्थानों में मेहमान बनकर जायेगा।
कलेक्टर के निर्देश के मुताबिक इस बार गुरू पूर्व का आयोजन भव्य तरीके से नहीं किया जायेगा। सभी कार्यक्रम गुरुद्वारे के अंदर ही होंगे। कार्यक्रम के दौरान हर साल की भांति इस बार नगर कीर्तन, रैली, शोभा यात्रा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। गुरुद्वारे में एक साथ सिर्फ 50 लोग ही प्रवेश करेंगे। कलेक्टर की गाइडलाइन के मुताबिक सिर्फ पैकेट के जरिये ही लंगर प्रसाद वितरित किया जायेगा।
आदेश के मुताबिक गुरुद्वारे में प्रवेश के वक्त सेनेटाइज करना बेहद जरूरी होगा।
गुरुपर्व पर सिर्फ दो घंटे ही पटाखा फोड़ने की अनुमति होगी।
रात 8 बजे से 10 बजे का वक्त इसके लिए निर्धारित किया गया है।
गुरु पर्व पर आयोजनों में छोटे बच्चे और बुजुर्गों को जाने की मनाही होगी।
वहीं लाउड स्पीकर का भी नहीं इस्तेमाल किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान मेला, बाजार व अन्य दुकान भी नहीं लगाये जायेंगे।

 व्यक्ति की गरिमा व राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य: भूपेश बघेल

व्यक्ति की गरिमा व राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वेबिनार में अपने संदेश में कहा कि व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करना हमारे संविधान का अंतिम लक्ष्य है। हम सबको यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने महान संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
 
 
जब तक हमारा संविधान सुरक्षित है तभी तक हमारा देश और यहां रहने वाला हर व्यक्ति और उसका भविष्य सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और संविधान निर्माताओं को नमन किया। वेबिनार का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया गया जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। 
 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नई पीढ़ी के मन में अपने संविधान के प्रति आस्था और गौरव का भाव जगाने के लिए छत्तीसगढ़ के स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना के वाचन और संविधान के महत्वपूर्ण अंशों पर चर्चा की शुरूआत की गई है। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित समस्त संविधान निर्माताओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमारे महान नेताओं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद और डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे मनिषियों ने यह सुनिश्चित किया कि हमारा देश अपने संविधान पर चलेगा। हमारा संविधान हम सब भारतीय मिलकर बनाएंगे। 

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान के निर्माण में देश के हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र के विचारकों, चिंतकों और विधि विशेषज्ञों की भूमिका रही। गौरवशाली संविधान बनाने का काम पूरा करते हुए 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने इसे अंगीकार कर लिया, इसलिए आज का दिन संविधान दिवस कहलाया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान की रचना उदारता और समग्रता के साथ की गई, उसमें न सिर्फ संविधान निर्माण प्रक्रिया में शामिल सभी लागों को भावनात्मक रूप से जोड़ा गया, बल्कि आने वाली पीढि़यों और जन-जन को, यह संविधान अपनेपन से जोड़ता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसे हम भारत के लोगों ने स्वयं बनाया और स्वयं समर्पित किया है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का पठन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी अपने संविधान में बताए गए रास्ते पर चलने के लिए संकल्पबद्व हो। 

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बेबीनार में अपने संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूलो में प्रार्थना के दौरान संविधान के विषय में चर्चा की जाए, ताकि लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप विद्यालय की व्यवस्था संचालन में बच्चों की भूमिका सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान महज एक किताब नहीं, वरन वह भारत की आत्मा है। संविधान देश का सर्वाेच्च कानून होता है। मंत्री डॉ. टेकाम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान और बाद में अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए अपना नियम, कानून या संविधान बनाए और सभी मिलकर अपने स्कूल या क्षेत्र में इसका पालन करे। 

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय जितेन्द्र शुक्ला ने बेबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में शासन के मंत्रियों की तरह बच्चों को मंत्री बनाया जाए तथा उन्हें तदनुरूप भूमिका भी प्रदान की जाए, ताकि वे संवैधानिक प्रक्रियाओं से परिचित होते रहें। 

छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही. के. गोयल ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा संविधान के महत्व पर चर्चा की। सहायक संचालक समग्र शिक्षा डॉ. एम. सुधीश ने संविधान से संबंधित गतिविधियों के आयोजन के संबंध में चर्चा की। विषय विशेषज्ञ के पैनल में श्रीमती अर्चना वर्मा सहायक प्राध्यापक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, श्रीमती प्रीति शुक्ला सहायक प्राध्यापक, धर्मेश शर्मा व्याख्याता, राजकुमार गेण्ड्रे व्याख्याता और विश्वदीप शुक्ला भूतपूर्व प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय सम्मिलित हुए। इन्होंने संविधान के दर्शन प्रस्तावना, स्त्रोत, महत्व, विशेषताएं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओ पर सारगर्भित जानकारी वेबीनार में दी। वेबिनार का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन राज्य मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के उपसचिव जे. के. अग्रवाल ने किया। आयोजन में कुणाल, रोहित, भास्कर देवांगन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

 
मंत्रालय में भी चालू हुआ बिना मास्क वाले कर्मचारियों से अर्थदण्ड की वसूली, 6 कर्मचारियों पर आज हुई कार्यवाही

मंत्रालय में भी चालू हुआ बिना मास्क वाले कर्मचारियों से अर्थदण्ड की वसूली, 6 कर्मचारियों पर आज हुई कार्यवाही

रायपुर | मंत्रालय महानदी भवन में मास्क नही लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने वाले कर्मचारियों से अर्थदंड की वसूली की जा रही है। आज दूसरे दिन मंत्रालय में अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मास्क नही लगाने वाले 6 कर्मचारियों से अर्थदंड की वसूल की गई है।

पढ़ें : मानवता हुई शर्मसार: घायलों की मदद करना छोड़ लोग समेटते रहे प्याज, सड़क पर तड़पते रहे घायल

इसके पूर्व 25 नवम्बर को बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई थी और भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई थी।

पढ़ें : भारत बंद: जाने कहा पूर्ण बंद, और कहा हुई झड़प

मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का पालन नही करने वाले कर्मियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। मंत्रालय में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।