नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 देशी शराब दुकान का सुपरवाइजर पौने 11 लाख रूपये लेकर हुआ फरार, मामला दर्ज

देशी शराब दुकान का सुपरवाइजर पौने 11 लाख रूपये लेकर हुआ फरार, मामला दर्ज

महासमुंद। स्टेशन रोड स्थित देशी शराब दुकान का सुपरवाइजर 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम उसने बैंक बंद होने का फायदा उठाते हुए शनिवार और रविवार के दिन की बिक्री की 10.76 लाख 180 रुपए की रकम लेकर फरार हो गया। रकम गायब होने के बाद युवक की खोजबीन शुरु की गई। हालांकि की घटना की जानकारी होने के 24 घंटे बाद प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से प्रवेश जैन ने इस बाबत स्थानीय सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार सुपरवाइजर कमलेश पांडे के खिलाफ धारा 406 के तहत अपराध पंजीबध्द कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
 सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानिए आखिर किस विषय पर लिखा पत्र

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानिए आखिर किस विषय पर लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य को निःशुल्क और प्राथमिकता के आधार पर टीका आबंटित करने का अनुरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया है।

पढ़िए पूरी खबर-
उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, इसलिए इसे प्राथमिकता से पहले चरण में शामिल करते हुए कोविड-19 का निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अविरल सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 महामारी से देश के भीतर लोगों में तनाव और भय की एक अभूतपूर्व स्थिति निर्मित हुई है। देश के प्रत्येक व्यक्ति की शांति और उनका अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, कोरोना वायरस से जुड़े प्रकरणों और उससे होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए कोविड-19 का टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है जो मानवता के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में यह भी बताया है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, इसलिए प्राथमिकता से पहले चरण में ही छत्तीसगढ़ को शामिल करते हुए कोविड-19 टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पूरी तरह से तैयार है। इस टीकाकरण हेतु राज्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस बल, राजस्व विभाग, शहरी विकास विभाग, ग्रामीण पंचायत विभाग के फंट लाईन वर्कर्स और मीडिया कर्मियों जैसे कोरोना योद्धाओं को भी शामिल करने की योजना है। 
 बड़ी खबर रायपुर: सामान खरीदने के दौरान व्यापारी के थैला से 95 हजार रुपयें पार, सीसी कैमरा में दिखा चोर का फुटेज

बड़ी खबर रायपुर: सामान खरीदने के दौरान व्यापारी के थैला से 95 हजार रुपयें पार, सीसी कैमरा में दिखा चोर का फुटेज

रायपुर। सामान खरीदने गये व्यापारी के थैला से 95 हजार रुपयें चोरी करते सीसी कैमरा चोर कैद हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

मानाकैम्प पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंगबोर्ड कालोनी बोरियाकला रायपुर निवासी नवीन राजदेव 29 वर्ष पिता राधाकृष्ण राजदेव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 26 नवंबर को अंबिका ट्रेडर्स थोक बाजार डुमर अपने दुकान के लिये सामाना खरीदने गया हुआ था। सामान खरीदने के दौरान दुकानदार को थैला से निकालकर 20 हजार रुपयें पेमेन्ट करने के बाद 95 हजार रुपयें थैला में रख चावल की बोरी के उपर रखा था। पेमेन्ट करने के बाद थैला व सामान लेकर घर चला गया,वहां जाकर थैला में रखे रुपयें चेक किया तो नही मिला। जिसके बाद दूसरे दिन 27 नवंबर को पीडि़त ने फिर से अंबिका ट्रेडर्स थोकबाजार डुमरतराई में पहुंचकर घटना की जानकारी दुकानदार को देने पर दुकान में लगा सीसी कैमरा चेक करने पर एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आकर थैला में से रुपयें निकालकर ले जाते दिख रहा है। जिसके बाद कुछ दिन तक खुद ही व्यक्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश की ,नही पता चलने पर घटना की रिपोर्ट 02 दिसंबर को थाने में दर्ज करायी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर चोरी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
 पूर्व DME डॉ. आदिले की जमानत याचिका हाइकोर्ट ने स्वीकारा, एक महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

पूर्व DME डॉ. आदिले की जमानत याचिका हाइकोर्ट ने स्वीकारा, एक महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

बिलासपुर। पूर्व डीएमई डॉ एसएल आदिले को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई हैं। हाईकोर्ट ने आदिले की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। 

डॉ आदिले पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने तत्काल करवाई करते हुए डॉ आदिले को डीएमई के पद से हटा दिया था। डॉ आदिले ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर किया था। मामला हाईकोर्ट के सिंगल बेंच में लगा था।
 
 बड़ी खबर रायपुर: कार में शराब तस्करी करते 3 गिरफ्तार, 2 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

बड़ी खबर रायपुर: कार में शराब तस्करी करते 3 गिरफ्तार, 2 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

रायपुर। राजधानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करते चार पहिया वाहन में तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार की डिक्की से 96 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त किया है। 

आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को मुखबीर की सूचना पर घंड़ी चौक रायपुर की तरह से मोवा होकर होण्डा आईकान कार क्रमांक एमएच 31 एडब्लू 1111 में शराब तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने मोवा ओव्हरब्रिज के नीचे दलदल सिवनी में घेराबंदी कर सामने से आ रही कार को रोककर चेकिंग करने पर डिक्की के अंदर अवैध 2 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब कीमत 11520 रुपयें मिलने पर शराब जब्त कर कार चालक विजय प्रसाद मालवीय आयु 36 वर्ष पिता मथरा मालवीय निवासी इस्तवारी रेल्वे स्टेशन शांति नगर महाड़ा कालोनी महाराष्ट्र व शहजाद अली आयु 20 वर्ष शरीफ अली निवासी इस्तवारी रेल्वे स्टेशन  महाराष्ट्र एवं अब्दुल शोहेल आयु 20 वर्ष पिता अब्दुल कलीम निवासी सरंजीपुरा ओल्ड भंडारा रोड बड़ी मजिस्द के पास नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर कार जब्त कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 23 गिरफ्तार,नगदी हजारों रुपयें एवं ताश की पत्ती जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 23 गिरफ्तार,नगदी हजारों रुपयें एवं ताश की पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलते 23 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 64 हजार 4 सौ रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 
आरंग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01 दिसंबर को जुआ खेलने की सूचना ग्राम समोदा व निसदा में जुआ खेलने की सूचना पर छापामारकर रेड की कार्रवाही के दौरान 23 जुआरियों को पकड़ा है।
 
 
ग्राम समोदा आरंग में जुआ खेलते दानीराम 36 वर्ष पिता बिसउवा यादव एवं अन्य 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह ग्राम निसदा आरंग में रेखराज निषाद 44 वर्ष पिता निर्भया निषाद व अन्य 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है। 
 पुलिस विभाग में तबादला: अधिकारी समेत 12 आरक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

पुलिस विभाग में तबादला: अधिकारी समेत 12 आरक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

बिलासपुर। रक्षित केंद्र में तैनात पांच प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है, वहीं एक पुलिसकर्मी को थाने से रक्षित केंद्र भेजा गया है। और एक उपनिरीक्षक और एक सहायक उपनिरीक्षक के साथ तीन प्रधान आरक्षक और सात आरक्षक शामिल हैं एसपी ने नया पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। 
 मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: सुदुर अंचल के छात्रों को सरकार दिलाएगी निजी मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: सुदुर अंचल के छात्रों को सरकार दिलाएगी निजी मेडिकल काॅलेजों में प्रवेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ओर संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के सुदुर अंचल के छात्रों को बड़ी राहत दी है। जहां नेटवर्क और अन्य तकनीकी कारणों से नीट क्वालिफाई होनहार छात्र-छात्राएं जो काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय पर अपना पंजीयन नही करा सके थे, उन्हें अब प्रदेश के निजी काॅलेजों में पेमेंट सीट पर प्रवेश दिलाने सीएम बघेल ने निर्देश दिए है।
 
 
इन होनहार बच्चों का भविष्य अब सरकार संवारेगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यह पहली बार है कि एमबीबीएस के लिए निजी काॅलेजों के पेमेंट सीट में बच्चों को राज्य सरकार के खर्च पर दाखिला दिलाया जाएगा।
 
 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि किसी भी बच्चे के भविष्य के साथ कोई समझौता नही होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दूरस्थ आदिवासी अंचलों के ऐसे सभी होनहार बच्चों के एमबीबीएस मेें दाखिला के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संज्ञान में जैसे ही यह बात आयी कि दंतेवाड़ा जिले के 27 होनहार छात्र-छात्राएं जिन्होंने नीट क्वालिफाई किया है परन्तु नेटवर्क प्राब्लम के चलते प्रथम काउंसलिंग में उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था।
 
 
इस सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर पंजीयन कराने का प्रयास किया गया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय काउंसलिंग पूर्व इनका रजिस्ट्रेशन कराया गया परंतु ये छात्र चयन से वंचित रह गए । राज्य में पंजीयन हेतु द्वितीय अवसर नहीं होने से उनका पंजीयन नहीं कराया जा सका। प्रथम काउंसलिंग के पश्चात इसमें दो छात्रा कुमारी पदमा मडे और पीयूषा बेक एमबीबीएस में प्रवेश की पात्रता रखती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर दंतेवाड़ा द्वारा इन छात्राओं का प्रदेश के निजी काॅलेजों में दाखिला की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगे भी यदि इनमें से कोई छात्र कटअप के बाद प्रवेश के लिए पात्र पाया जाता है तो उन्हें भी निजी काॅलेजों की पेमेंट सीट पर दाखिला दिलाया जाएगा और इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, खड़ी ट्रक में जा घुसा तेज रफ़्तार कार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, खड़ी ट्रक में जा घुसा तेज रफ़्तार कार

कोंडागांव। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर जोबा  राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के पास मंगलवार की रात लगभग 10 बजे भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 04 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 01 गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 05 लोग कार में सवार होकर लंजोड़ा में एक विवाह समारोह से वापस बीजापुर अपने घर लौटने के लिए निकले थे, इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर जोबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही चार कार सवार  कावरे के परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, मृतकों में पेंटा कावरे 62 वर्ष, प्रभा कावरे 45 वर्ष, लोकेश कावरे 20 वर्ष , राहुल कावरे 16 वर्ष शामिल हैं। वहीं परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस भीषण हादसे में काफी समय तक मृतकों का फंसा रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 03-04 घंटे के संघर्ष के बाद ट्रक और कार के बीच फंसे हुए मृतकों के शव को निकालने के लिए कटर का उपयोग कर निकाला गया। मृतकों में एक ही परिवार के बुजुर्ग दंपति और उनके 02 जवान बेटे शामिल हैं। वहीं घायल उनका करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। मृतक कावरे परिवार बीजापुर जिले के बोरजे के निवासी थे। इस घटना के बाद से ग्राम बोरजे में मातम पसर गया है।
 अघहन का पहला गुरुवार 3 को, घर घर की जाएगी मां लक्ष्मी की पूजा

अघहन का पहला गुरुवार 3 को, घर घर की जाएगी मां लक्ष्मी की पूजा

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अगहन गुरुवार के शुभ अवसर पर 3 दिसंबर को घर घर माता लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। अघहन माह के प्रत्येक गुरुवार का विशेष महत्व है। अगहन माह में मां भगवती की उपासना शुभ फलदायी होती है। इस बार अगहन माह में कुल 4 गुरुवार पड़ेंगे। अगहन माह 1 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर को समाप्त होगा। उक्त अवसर पर घरों में माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही चावल के आटे से माता के शुभ चरण चिन्ह सुबह से ही महिलाओं द्वारा घर के प्रवेश द्वारों में अक्षत रोली के साथ दीप जलाकर की जाएगी। 
 

शास्त्रगत मान्यताओं के आधार पर अघहन गुरुवार में व्रत रखने का विधान है। इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प किया जाता है और शाम को चंद्रमा के उदित होने के उपरांत पुष्प, नैवेध, धूम, दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन चंद्रमा को अघ्र्य देने से चंद्रदेव की कृपा प्राप्त होती है। पौराणिक मान्यतानुसार अगहन माह महालक्ष्मी का महीना माना गया है। इस माह के गुरुवार को धन देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति व समृद्धि मिलती है। माता को भोग में खीर, पुड़ी, चौसेला, अनरसा, देहरौरी, मालपुआ आदि का भोग लगाया जाता है।  
 

मान्यता है कि इस माह मां लक्ष्मी महीने भर पृथ्वी में विचरण करती हैं। गुरुवार को इनका आगमन ऐसे भक्त के यहां होता है, जिनके घर में साफ-सफाई, सजावट व मन, वचन और कर्म से पूरी सात्विकता रहती है। यही वजह है कि महिलाएं हर बुधवार को घर-द्वारा को रंगोली से सजाकर मां पूजा स्थल तक देवी के पग चिन्ह बनाकर गुरुवार को भोर में उनका आह्वान करती हैं। सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय उन्हें भोग अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की जाती है।

हर गुरुवार को भोर होते ही मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना होगी-
 
सजाए जाएंगे घर-द्वार-
गुरुवार को भोर होते ही मां की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। महिलाओं ने घर-द्वार सजाने के साथ ही पूजा की तैयारी मंगलवार से ही शुरू कर दी है। बुधवार को श्रद्धालु घर के द्वार से लेकर पूजा स्थल तक चावल आटे के घोल से मां लक्ष्मी के पद चिन्ह बनाएंगे। साथ ही आंगन में रंगोली बनाएंगे। गुरुवार की सुबह सूर्य निकलने से पहले गृह लक्ष्मियां यानी महिलाएं स्नान-ध्यान कर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगी। यही क्रम दोपहर व शाम को भी चलेगा। इस बीच मां को तीनों टाइम अलग-अलग भोग अर्पित किया जाएगा।

अघहन गुरुवार की मान्यता-
ऐसी मान्यता है कि अघहन गुरुवार में मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक का विचरण करने आती हैं। इस अवसर पर जो श्रद्धालु घर-द्वार की विशेष साज-सज्जा के साथ मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करता है। उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
बड़ी खबर: राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी, दोस्त ने ही किया दोस्त पर जानलेवा हमला

बड़ी खबर: राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी, दोस्त ने ही किया दोस्त पर जानलेवा हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर में आय दिन चाकू-बाजी की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार की रात बोरियाखुर्द रायपुर के RDA कॉलोनी में बीच सड़क पर नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
 
 
आरोपियों ने उन घटना की पूरी वीडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल भी कर दिया। जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है की किस तरह आरोपी चाकू बाजी की घटना को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू से गोदकर प्राणघातक चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव चौक भीमनगर पुरानी बस्ती निवासी राजेश बांद्रे आयु 40 वर्ष पिता उदयाल वान्द्रे ने बीती रात रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 1 दिसंबर को रात 9.30 बजे पीडि़त का भाई आकाश वान्दे्र खाना खाकर टहलने सिद्धार्थ उईके आयु 20 वर्ष पिता विनश उईके के घर के सामने भीमनगर पुरानी बस्ती गया हुआ था।
 
 
तभी 4 माह पूर्व विवाद को लेकर सिद्धार्थ उईके ने हत्या करने की नियत से चाकू निकालकर हमला कर पीठ, आंख, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचाया। आकाश वान्द्रे को गंभीर हालत में इलाज के लिये मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
शातिर बदमाश ने CBI अफसर बताकर लोगों से लुटे मोबाइल और पैसे, पुलिस ने कुछ घंटों में बदमाश को किया गिरफ्तार

शातिर बदमाश ने CBI अफसर बताकर लोगों से लुटे मोबाइल और पैसे, पुलिस ने कुछ घंटों में बदमाश को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक शातिर बदमाश ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर लोगों से मोबाइल और पैसा लूट लिया। लूट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बदमाश को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत के चलते इस लूट की घटना को अंजाम दे रहा था। 
 
 
आरोपी ने एमएससी की पढ़ाई की है, नशे की खातिर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कथाकथित सीबीआई अफसर को मोबाइल देने के बाद लूट का शिकार हुआ युवक जब इसकी जानकारी लेने थाने पहुंचे तब उसे पता चला कि वे लूट का शिकार हुए हैं। युवकों ने बताया कि बदमाश की एक आंख पत्थर की थी। इसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी का है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जोगी अमराई निवासी बलराम पाव ड्राइवरी का काम करता है और रतनपुर निवासी रामानंद यादव का ट्रैक्टर चलाता है। वह सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपने साथियों रविंद्र पाव, ओम प्रकाश पाव और जनार्दन पाव के साथ काम करने के लिए रामानंद यादव का ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लच्छनपुर के लिए निकला था।
 

उन्हें रास्ते में एक युवक मिला और उन्हें खुद को दिल्ली से आया सीबीआई का अफसर बताते हुए कहा कि वह उन्हें पकडऩे के लिए यहां आया है। इसके बाद ट्रैक्टर में बैठ गया और अपने ऑफिस ले जाने के नाम पर ग्राम पेंडरवा ले गया। वहां एक बाड़ी में ट्रैक्टर रुकवाकर चाय पी। इसके बाद कथाकथित सीबीआई अफसर उन्हें ग्राम गोंदईया ले गया, जहां सुबह करीब 7.30 बजे ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा और नीचे उतरकर सबका नाम, पता नोट किया और तलाशी ली। इसके बाद जेब से मिले दो मोबाइल और 500 रुपए पास रख लिया और सामान लेने के लिए उन्हें रतनपुर थाने बुलाया।

दूसरे दिन जब युवक सामान लेने के लिए रतनपुरा थाना पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वे लूट का शिकार हुआ है। युवकों की शिकायत पर फौरन पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश में जुट गई।

जब ट्रैक्टर ड्राइवर के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में ग्राम पेंडरवा गई और ग्रामीणों से पूछताछ की तो बता चला कि आरोपी आकाश भोसले है। पुलिस उसके घर गई, जहां पता चला कि वह खेत गया हुआ है। पुलिस जब आरोपी को पकडऩे खेत पहुंची को आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है। उसके पास से पुलिस ने लूट का सामान जब्त कर लिया है।

आरोपी एमएससी पास, डॉक्टर बनना चाहता था, नशे ने बना दिया चोर-
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमएससी पास है। डॉक्टर बनना चाहता था, पर गरीबी के चलते तैयारी नहीं कर पाया। फिर नशे के चक्कर में पड़ गया और चोरी व लूट जैसी वारदातें करने लगा। पकड़ा गया आरोपी आकाश पेंडरवा गांव का ही रहने वाला है। यहीं पर उसने ट्रैक्टर सवार युवकों को लाकर लूटा था और भाग निकला था।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, एक मरीज की हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: हॉस्पिटल में गैस रिसाव होने से मचा हड़कंप, एक मरीज की हुई मौत

राजनांदगांव। राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई। आईसीयु में 9 मरीज गंभीर हालात में भर्ती थें, जिनमे एक मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीती रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज हो गया था। 

गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के जवानों ने स्थिति पर काबू पाई। अभी ICU में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। 

वहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए गैस के रिसाव से एक मरीज के मौत की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार ICU वार्ड में 9 अति गंभीर मरीज भर्ती थे। इस दौरान गैस का रिसाव होने से एक की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही अस्पताल प्रबंधन इस पर मीडिया को बयान देगी। 
 बड़ी खबर: एसबीआई के एटीएम से गायब हुए 1 करोड़, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: एसबीआई के एटीएम से गायब हुए 1 करोड़, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

जगदलपुर। जगदलपुर शहर में स्थापित कई एटीएम मशीनों से पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलग-अलग एटीएम मशीनों से पिछले 3 महीनों के दौरान किसी ने करीब 1 करोड़ की रकम निकाली गई है। जिसकी खबर बैक प्रबंधन को नहीं थी। मामले की जानकारी लगते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। दरअसल एटीएम से निकाली गई रकम की एंट्री मशीन में भी नहीं दिख रही है। बैंक अफसरों ने जब एटीएम के हिसाब का मिलान किया तो गड़बड़ी सामने आई है। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच के बाद 3 लोगों की गिरफ्तारी की है। 

जानकारी के अनुसार बैंक के एटीएम मशीनों से यह पैसे तीन महीने में थोड़े-थोड़े कर निकाले गए हैं। जब रकम एक करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई और बैंक के अफसरों का हिसाब बिगड़ा तो फिर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी एटीएम मशीनों की चेकिंग की गई और मशीनों डाली गई और निकाली गई रकम का हिसाब लगाया गया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल रुपए गायब होने की पूरी जानकारी नहीं मिलने के कारण इस काम में एक्सपर्ट को लगाया गया। इसके बाद जब एक्सपर्ट ने मामले की जांच की तो समझ में आया कि किसी ने एटीएम से बाकायदा पैसे निकाले हैं। लेकिन इसकी एंट्री नहीं हुई है। जिसके बाद बैंक की ओर से पूरी रकम का हिसाब लगाया गया. करीब एक करोड़ से अधिक रुपए गायब है। बैंक की ओर से पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई। सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि एसबीआई के अफसरों ने एटीएम से रुपए गायब होने की शिकायत की है। करीब एक करोड़ रुपए की रकम पिछले दो-तीन महीनों में एटीएम से गायब हुई है। इस मामले में रायपुर पुलिस सायबर सेल की टीम ने 3 आरोपियों को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर गैंग ने रायपुर में 4 थाना इलाके के 5 एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर वारदातों को अंजाम दिया था। अब आगे की पूछताछ में पता चलेगा कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल है, और कहां-कहां इन्होने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। 
 
 BREAKING NEWS: खाद्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

BREAKING NEWS: खाद्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

रायपुर। राज्य सरकार ने खाद्य विभाग के अधिकारियों का तबादला किया है। जारी की गई तबादला सूची में सहायक खाद्य निरीक्षक से लेकर निरीक्षक तक के अधिकारी शामिल हैं। 

 

रायपुर रेल मंडल ने आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की समय-सारणी में किया परिवर्तन, देखें पूरी सूची

रायपुर रेल मंडल ने आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की समय-सारणी में किया परिवर्तन, देखें पूरी सूची

रायपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में चल रही कुछ गाड़ियों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर से गाड़ी संख्या 08426 दुर्ग -पुरी दुर्ग से 16:10 बजे रवाना होकर रायपुर 16:55 बजे आगमन कर 17:10 के स्थान पर 17:05 बजे रवाना होगी। 1 दिसंबर से गाड़ी संख्या 08425 पूरी- दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस पुरी से 18:30 के स्थान पर 19:10 बजे रवाना होकर 11:55 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

पढ़ें : आबकारी विभाग की बड़ी कायर्वाही: 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा व 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त
02
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08405 पुरी - अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन पर 9:30 के स्थान 9:40 बजे आगमन कर 9:50 बजे रवाना होगी। भिलाई पावर स्टेशन पर 10.18 के बजाय 10:16 बजे आगमन कर 10:18 बजे रवाना होगी।


04
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08406 अहमदाबाद पुरी स्पेशल एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन पर 1540 बजे के स्थान पर 15:05 बजे आगमन कर 15:10 बजे रवाना होगी भिलाई पावर स्टेशन पर 15.58 के स्थान पर 15:19 बजे आगमन कर 15:21 बजे प्रस्थान करेगी रायपुर स्टेशन पर 16:30 बजे के स्थान पर 15:50 बजे आगमन कर 16:00 बजे प्रस्थान करेगी ।

पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल 
1
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08518 विशाखापट्टनम -कोरबा स्पेशल एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 20:05 बजे के स्थान पर 21:05 बजे रवाना होकर रायपुर स्टेशन पर 6:35 के स्थान पर 7:45 बजे आगमन कर 8:00 बजे रवाना होगी तिल्दा नेवरा स्टेशन पर 7:28 बजे के स्थान पर 8:31 बजे आगमन कर 8:33 बजे रवाना होगी भाटापारा स्टेशन पर 751 बजे के स्थान पर 8:53 बजे आगमन कर 8:55 बजे रवाना होगी एवं बिलासपुर 855 के स्थान पर 10:10 बजे पहुंचकर 10:20 बजे रवाना होगी एवं 12:15 बजे कोरबा पहुंचेगी।


1
दिसंबर से गाड़ी संख्या 08517 कोरबा- विशाखापट्टनम स्पेशल एक्सप्रेस कोरबा से 16:10 बजे रवाना होकर भाटापारा 18:56 बजे के स्थान पर 18:48 बजे आगमन कर 18:50 बजे रवाना होगी तिल्दा नेवरा स्टेशन पर 19:18 बजे के स्थान पर 19:11 बजे आगमन कर 19:13 बजे प्रस्थान करेगी विशाखापट्टनम 7:00 बजे के स्थान पर 6:20 बजे पहुंचेगी।


1
दिसंबर से गाड़ी संख्या 02843 पुरी - अहमदाबाद स्पेशल एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन पर 9:30 के स्थान पर 9:40 बजे आगमन कर 9.50 बजे रवाना होगी। दुर्ग स्टेशन पर 10:38 बजे के स्थान पर 10:40 बजे आगमन कर 10:45 बजे रवाना होगी ।


3
दिसंबर से गाड़ी संख्या 02844 अहमदाबाद पुरी स्पेशल एक्सप्रेस अहमदाबाद से 18:40 बजे के स्थान पर 19:00 बजे रवाना होकर दुर्ग 15:40 बजे के स्थान पर 15:05 बजे आगमन कर 15:10 बजे रवाना होगी भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर 15:56 बजे के स्थान पर 15:19 बजे आगमन कर 15:21 बजे रवाना होगी रायपुर स्टेशन पर 16:30 बजे के स्थान पर 15:50 बजे आगमन कर 16:00 बजे रवाना होगी एवं पूरी 8.55 के स्थान पर 8:05 बजे पहुंचेगी।

 आबकारी विभाग की बड़ी कायर्वाही: 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा व 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त

आबकारी विभाग की बड़ी कायर्वाही: 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा व 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त

महासमुंद। कलेक्टर गोयल के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की ओर से अवैध मदिरा विक्रय और निर्माण पर बड़ी कायर्वाही की गयी।
 
 
30 नवम्बर को ग्राम मुनगाडीह थाना बसना में आरोपी संजय बघेल के रिहायशी मकान में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 65 लीटर हाथभट्टी महुआ मदिरा तथा 1000 किग्रा महुआ लहान जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा ३४(२), ५९(क) के तहत गिरफ़्तार कर न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया।
 
 
उक्त कायर्वाही में आबकारी उपनिरीक्षक वतन चौधरी, कौशल सोनी , दिनेश साहू के साथ आबकारी आरक्षक अनूप दास, अनिल गजलवार नगर सैनिक सोहन कोटक, शिरीष भोई व लक्ष्मीनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग की ओर से अवैध मदिरा विक्रय, धारण, निर्माण तथा परिवहन पर सघन कायर्वाही की जा रही है।
 
 चेम्बर के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी संतोष गोलछा का निधन

चेम्बर के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी संतोष गोलछा का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमुख सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि आज प्रातः चेम्बर के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी संतोष गोलछा (सी.ए.) का निधन हो गया। श्री गोलछा के निधन से व्यापारी एवं उद्योगपति समाज के साथ ही छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज को एक सप्ताह के अंदर दो निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द बाबरिया एवं संतोष गोलछा(सी.ए.) के निधन से दोहरा आघात पहुंचा है । इस अपूरणीय क्षति की पूर्ति करना निकट भविष्य में संभव नहीं है।

प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि संतोष गोलछा (सी.ए.) मृदुभाषी, मिलनसार एवं धार्मिक, सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। निर्वाचन अधिकारी के रूप में निष्पक्ष रूप से चार बार चुनाव करवाने में अपना बहुमूल्य समय देते हुए चेम्बर को सराहनीय योगदान दिये। 

वे चार्टर्ड एकाउन्टेंट के साथ ही एक उद्योगपति भी थे, साथ ही चेम्बर के आयकर सलाहकार के संयोजक के रूप में चेम्बर के सदस्यों को निःस्वार्थ भाव से सेवायें देते रहे हैं। उन्होंनेे श्वेतांतबर जैन समाज के विभिन्न पदों पद पर रहते हुए समाजिक हित में विशेष योगदान दिये जो अविस्मरणीय है। 

संतोष गोलछा (सी.ए.) के निधन पर चेम्बर कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर चेम्बर चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, प्रमुख सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा, निर्वाचन अधिकारी-बालकृष्ण दानी, के.सी.माहेश्वरी,सहायक निर्वाचन अधिकारी- संजय देशमुख, विजय जैन, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन (कुचेरिया), चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस दुःसह दुख को सहन करने की शक्ति दे।
 प्लास्टिक का केरीबैग बिक्री करने वाले दुकानदारों पर निगम ने की कार्यवाही, कचरा फैलाने वाले दुकानदारों ठोका जुर्माना

प्लास्टिक का केरीबैग बिक्री करने वाले दुकानदारों पर निगम ने की कार्यवाही, कचरा फैलाने वाले दुकानदारों ठोका जुर्माना

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कचरा फैलाने वाले 12 दुकानों से निगम की टीम ने जुर्माना वसूल किया। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने गंदगी फैलाने वालों, डस्टबिन नहीं रखने वाले तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में जोन क्रमांक एक के जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि की टीम ने द्वितीय पाली में संध्याकालीन दुकानों का निरीक्षण किया और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूल किया।

जोन एक के स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना अपनी टीम के साथ वार्ड क्रमांक कोसानगर, जुनवानी और स्मृति नगर पहुंचे! इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं ग्लास का विक्रय करने पर आशीष जैन से 200 रुपए, दिनेश मेहता से 200 रुपए, निरंजन पांडे से 300 रुपए, ललित सिंह से 500 रुपए, गीता से 200 रुपए, सुब्रमण्यम से 1000 रुपए, रामेश्वर साहू से प्रतिबंधित डिस्पोजल तथा कचरा फैलाने पर 200 रुपए, लक्ष्मी कांत दुबे स्मृति नगर से 500 रुपए, महेश राव से 300 रुपए, राजू वर्मा जुनवानी से 200 रुपए, कैलाश भानकुटे से 500 रुपए तथा भारती सिंह से 200 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। इस प्रकार कुल 4300 रुपए जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की गई। फास्ट फूड जैसे अधिकतर दुकाने संध्याकालीन होती है! संचालित ठेले पर ज्यादातर खाद्य सामग्री संध्याकालीन एवं रात्रि के समय लगती है और इसी दरमियान कचरे को अव्यवस्थित तरीके से फेंकने की शिकायत प्राप्त होती है। जिसका निरीक्षण करने निगम की टीम लगातार ऐसे क्षेत्रों के लिए निकल रही है। कचरा पसारने वाले दुकानदारों को समझाइश देने साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। कार्रवाई की गई दुकानों में पुन: जाकर निगम की टीम फीडबैक भी प्राप्त कर रही है। ताकि जुर्माना देने के साथ ही सफाई के प्रति ऐसे दुकानदारों में व्यवहार परिवर्तन हो। और इसी उद्देश्य के साथ दुकानों में सूखा एवं गीला कचरा के लिए डस्टबिन रखे जाने प्रेरित भी किया जा रहा है। फिर भी समझदारी नहीं दिखाने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
 बड़ी खबर: स्टेट बैंक की एटीएम मशीनों से सवा करोड़ रुपए हुआ गायब, बैंक अधिकारियों ने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर

बड़ी खबर: स्टेट बैंक की एटीएम मशीनों से सवा करोड़ रुपए हुआ गायब, बैंक अधिकारियों ने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर

जगदलपुर। जिला मुख्यालय के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अलग-अलग एटीएम मशीनों से पिछले 03 महीने में करीब सवा करोड़ रुपए की रकम निकालने की एंट्री एटीएम मशीन में नहीं दिखा रही है। बैंक के अधिकारियों ने जब एटीएम के हिसाब का मिलान किया तो गड़बड़ी सामने आई। बैंक के एटीएम मशीनों से यह पैसे तीन महीने में थोड़े-थोड़े कर निकाले गए हैं। एटीएम मशीनों से गड़बड़ झाले की जानकारी होने के बाद 24 नवंबर को पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूध्द एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएम से निकाली गई रकम जब एक करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई तब जाकर बैंक अधिकारियों में हड़कंप मचा, आनन-फानन में सभी एटीएम मशीनों की चेकिंग की गई और इसमें डाली गई और निकाली गई रकम का हिसाब मिलाया गया तो रुपए गायब होने की पूरी जानकारी नहीं मिलने पर इस काम में विषेशज्ञों को लगाया गया। इसके बाद जब विषेशज्ञों ने मामले की जांच की तो समझ में आया कि किसी ने एटीएम से बाकायदा पैसे निकाले हैं, लेकिन इसकी इंट्री नहीं हो पाई है। इसके बाद पूरी रकम का हिसाब किया गया तो करीब एक करोड़ रुपए गड़बड़ झाला सामने आया। 

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि एसबीआई के अधिकारियों ने एटीएम से करीब एक करोड़ रुपए की रकम पिछले दो-तीन महीनों में एटीएम से गायब होने की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
 राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल से नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में नवनियुक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें नये दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव जैन ने राज्यपाल को 'पहला गिरमिटिया और 'भूतो न भविष्यति पुस्तकें एवं पुष्पगुच्छ भेंट की और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने भारत दर्शन और आमचो बस्तर नामक पुस्तकें एवं पुष्पगुच्छ भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव एवं नियंत्रक हरबंश मिरी भी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

बड़ी खबर: तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

कोरबा। कोरबा कटघोरा बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर आज दोहर लगभग 12 बजे के आस पास तेज रफ्तार से आ रही राजधानी बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोग बस के चक्के के नीचे आ गए, जिसमें मोटरसाइकिल चालक कि मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे तथा बुजुर्ग को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाला गया। दोनों को गंभीर अवस्था में कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया गया।

अम्बिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार राजधानी बस क्रमांक CG11- DB 4500 तुमान (पुटुवा) से आये मोटर सायकिल सवार CG 12 AD 8810 तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सीधे बस के नीचे जा फंसी, इसमें एक कि मौत गई, एक बच्चे और बुजुर्ग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बस में फंसे युवक को कटघोरा पुलिस घण्टों रेस्क्यू कर निकाला गया जिससे सड़क में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। जाम को पुलिस ने तत्परता से हटाया। घटना के बाद बस ड्राइवर व हेल्पर सीधे थाना में जाकर घटना की जानकारी दी। घायल बुजुर्ग से पूछने पर बताया कि वे लोग मोबाइल रिपेरिंग के लिए पुटुवा तुमान से कटघोरा आये थे।
छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती किसानों के द्वारा संपन्न

छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती किसानों के द्वारा संपन्न

बलोदा| बलोदा बाजार जिला ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल का पहला धान खरीदी केंद्र है जहां किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती से संपन्न हुआ, मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा विपणन वर्ष 2020- 21 , 1 दिसंबर को धान खरीदी का शुभारंभ हुआ है। ग्राम पंचायत रीकोकला में नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति और धान उपार्जन केंद्र खोला गया पिछले वर्ष ग्राम पंचायत रीकोकला में धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा रोड तक की लड़ाई लड़ी गई थी परंतु कुछ कारणवश ना खुलने के कारण छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने  इस वर्ष नवगठित सहकारी साख समिति एवं धान उपार्जन केंद्र खोलने की सौगात दी जिसके लिए रीकोकला गांव एवं आसपास के किसान भाइयों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। आज छत्तीसगढ़ महतारी की महा आरती में श्री वासुदेव अवस्थी, श्री रतन डड़सेना, राजीव अवस्थी कांग्रेस नेता  संतोष दीवान खोलबहरा राम ठाकुर जनपद सदस्य  नैंन सिंह नेताम दुर्गा प्रसाद नायक  सरपंच चमरू निषाद राम  माखन डड़सेना मिलुबैगा रामचरन डड़सेना ,सुनील दीक्षित, सुरीत साहू आदि किसान भाई शामिल हुए। 
 
 राष्ट्रीय सेवा योजना दूर्गा महाविद्यालय द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस

राष्ट्रीय सेवा योजना दूर्गा महाविद्यालय द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस

रायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना दूर्गा महाविद्यालय द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने संबोधित किया कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए यह कार्यक्रम किया गया। 
 
 बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल

बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकू-बाजी और छेड़-छाड़ जैसे मामले बढ़ते ही जा रहे है | राजधानी में चाकूबाजी की घटना में फिर एक युवक की हत्या होने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 

 

  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात राहुल तांडी व गोपी सागर नशे की हालत में रविवार को रात 12 बजे बुढ़ा तालाब के पास बैठे थे, तभी जुबेर नाम के एक व्यक्ति ने इन्हे बोरियाखुर्द छोड़ देने की बात कही, इसके बाद राहुल व गोपी एवं जुबेर एक साथ बोरियाखुर्द आरडीए कालोनी स्कूटर से 12.30 बजे पहुंचे। वहां पहले से मौजूद जावेद नाम के व्यक्ति ने राहुल की गाड़ी को धक्का देकर गिरा दिया व उसके ऊपर धारदार हथियार से ताबड़तोड वार कर हत्या कर दी। बीच -बचाव करने पर चाकू से गोपी सागर के उपर भी आरोपियों ने वार किया जिसके बाद वह घटना स्थल से भागकर इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। राहुल तांडी की हत्या में जावेद का भाई जुबेर ने भी साथ दिया जब मृतक पर आरोपी धारदार हथियार से वार कर रहा था तो जुबेर मृतक को पकड़ रखा था। गोपी सागर ने पुलिस को बताया कि 1 माह पहले भी मृतक व आरोपी के बीच विवाद होने के बाद मारपीट हुआ था,उसी रंजिश को लेकर जुबेर 18 वर्ष व जावेद 20 वर्ष ने एक राय होकर मृतक की हत्या कर दी। मृतक राहुल तांडी नेहरु नगर निवासी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर धारा 302,323,34 के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। इस वारदात की विडियो भी आरोपियों ने मिल कर बनाया है जो अब वायरल होने लगी है |इस विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे आरोपी मृतक के उपर चाकुओं से वार करते जा रहा है |