नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 रायपुर में लगातार बढ़ते अपराधों के रोकथाम एवं पुलिस गश्त को बढ़ाने के लिए ABVP ने पुलिस थानो मे दिया ज्ञापन

रायपुर में लगातार बढ़ते अपराधों के रोकथाम एवं पुलिस गश्त को बढ़ाने के लिए ABVP ने पुलिस थानो मे दिया ज्ञापन

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराध के रोकथाम एवं पश्चिम क्षेत्र में आने वाले आम जनता के सुरक्षा एवं पुलिस गस्त को बढ़ाने के रायपुर पश्चिम के अंतर्गत सरस्वती थाना, कबीर नगर थाना, आमानाका थाना एवं आजाद चौक थाना में थाना प्रभारी जी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायपुर पश्चिम के छात्र कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें ABVP के प्रमुख छात्र नेताओ मे महानगर सहमंत्री अमन ठाकुर, महानगर महाविद्यालय प्रमुख अखिलेश त्रिपाठी, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी तिलक नाथ , महानगर s.f.s. सहप्रमुख अजय साजिदा, पश्चिम संयोजक मुकुल वर्मा, उपाध्यक्ष सतीश रजाक, सहमंत्री अखिल साहू, साहिल गौतम, विद्यालय प्रमुख लोकेश यादव, विपिन गोयल, हनी, मानु, पारस, अभिनव, केतन, कुणाल, सतीश जैन,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान” विषय पर वेबिनार का आयोजन

अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान” विषय पर वेबिनार का आयोजन

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर में आज संविधान दिवस के अवसर पर “हमारा संविधान” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी और विधि विषय के प्राध्यापक डा. भूपेंद्र सहायक शामिल हुए। संविधान दिवस की 71 वीं वर्षगांठ हुए इस वेबिनार में दोनों ही आमंत्रित वकाओं ने इस बात को रेखांकित किया कि भारतीय संविधान विश्व में सबसे अधिक समावेशी और लचीला है। 

‘गूगल मीट’ लिंक पर आयोजित इस वेबिनार में प्रमुख वक्ता के रूप में अपनी बात रखते हुए डॉ हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के तहत हमें संविधान से जो अधिकार मिले हैं, उसके साथ अंतरनिहित दायित्वों का भी हमें पालन करना चाहिए। उन्होंने संविधान में संशोधन के सवाल पर कहा कि मूल भावना के साथ बदलाव किये बिना संविधान को समय के साथ परिवर्तन के लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति के अधिकार की परिभाषा समय के साथ बदल रही है। सोशल मीडिया में अब हर कोई अपने आपको अभिव्यक्त कर रहा है। वहीं विषय विशेषज्ञ डॉ भूपेंद्र करवंदे ने संविधान के दर्शन और प्रस्तावना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि इस बहुधर्मी, बहुसांस्कृतिक, बहुभाषी देश में संविधान निर्माण का कार्य आसान नहीं था। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने इस वेबिनार को सफल आयोजन बताते हुए कहा कि इस संवाद से संविधान के विभिन्न पहलुओं को जानने और समझने में निश्चित ही मदद मिलेगी। प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत और महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रो. अमित अग्रवाल ने भी इस वेबिनार को सामयिक और उपयोगी बताया। पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष विभाष कुमार झा ने वेबिनार का संचालन किया तथा विभाग के सहायक प्राध्यापक राहुल तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित वक्ताओं ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
 बड़ी खबर रायपुर: विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताडि़त कर ससुराल से निकाला, पति व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताडि़त कर ससुराल से निकाला, पति व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। शादी के बाद विवाहिता को दहेज कम लाने की बात कहकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर ससुराल वालों ने अपने व पीडि़ता के नाम से 55 लाख रुपयें का लोन लेकर मायके भेज दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने पीडि़ता द्वारा काउंसलिंग से मना करने पर पति व सास,ससुर के खिलाफ धारा 498 ए का अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आधार शिला मोवा रायपुर निवासी रश्मि अग्रवाल 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़ता का विवाह 11 नवंबर 2016 को 107 सफायर ग्रीन सड्डु मोवा पडऱी निवासी दीपक अग्रवाल आयु 31 वर्ष से समाजिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। पीडि़ता के पिता ने सबसे छोटी संतान होने की वजह से अपनी हैसियत से बढ़कर स्त्रीधन दिया था।

शादी के कुछ ही दिन बाद पति व ससुराल वाले उसके साथ बुरा व्यवहार करने लगे व दहेज में कुछ भी नही लाई है कहकर गाली-गलौच करते थे। ससुराल वालों ने दहेज में कुछ भी नही लाई है कहकर अपने व पीडि़ता के नाम से 55 लाख रुपयें का लोन निकाल लिया। शादी के 09 माह बाद ससुराल से पति अलग लेकर किराये के मकान में रहने लगा व आये दिन शराब पीकर घर आता था व बेवजह मारपीट कर गाली-गलौच करता था। गर्भ अवस्था के दौरान पति ने कई बार पेट में लात मारता था।

8 जून 2020 केा पति ने जमकर पिटाई की व आई ट्रे फेकर मारने पर 15 माह के बेटे की सिर में लगने से सिर नीला पड़ गया है। जिसके बाद से पीडि़ता अपने मायके में पुत्र के साथ रह रही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने 25 नवंबर को पीडि़ता की सास निशा अग्रवाल,ससुर कमल अग्रवाल एवं पति दीपक अग्रवाल के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर अपराध कायम कर लिया है। 
 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शहर के इंडस्ट्रियल इलॉके के फेक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: शहर के इंडस्ट्रियल इलॉके के फेक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के औद्योगिक क्षेत्र छावनी के एक कंपनी में लगी भीषण आग। जिस कंपनी में आग है, वो एक केमिकल कंपनी बताई जा रही है। आग का काला धुंआ पांच किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी का नाम उत्कल हाइड्रो कार्बन्स बताया जा रहा है।
 

पुलिस ने बताया कि टेबलेटिंग सेक्शन में आग लगी है, जहां डामर के टैबलेट बनाए जाते हैं। करीब एक बजे के आस-पास कंपनी में आग लगी थी। उस दौरान कंपनी में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

करीब सवा दो बजे के तीन ड्रमों में धमाका भी हुआ था, बताया जा रहा है कि उनमें केमिकल भरा हुआ था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई थी। उन्हें काबू में करने के लिए जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार टै्रक्टर से नीचे गिरे व्यक्ति की दबने से हुई मौत, ट्रैक्टर ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार टै्रक्टर से नीचे गिरे व्यक्ति की दबने से हुई मौत, ट्रैक्टर ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पारागांव रायपुर निवासी हेमन्त सोनकर आयु 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 नवंबर को प्रात:6 बजे प्रार्थी खेत जाने के लिये ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एनबी 1900 से वीरू केवट व श्यामलाल निकले थे। हगरिया तालाब के पास पारागांव में करीब सुबह 6.30 बजे ट्रैक्टर ड्रायवर श्यामलाल के द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाने की वजह से वीरू केवट नीचे गिर कर चक्के के नीचे दब गया। गंभीर हालत में इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
 बड़ी खबर: युवती से मिलने पहुंचे युवक को देख पिता ने डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या

बड़ी खबर: युवती से मिलने पहुंचे युवक को देख पिता ने डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या

कोरबा। ठंड के सीजन में युवती से मिलने आना युवक को भारी पड़ गया। युवक को अपने क्षेत्र में मंडराते देख परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराई और उसे जाने को कहा। मामला इतना बढ़ गया कि युवती के पिता ने आवेश में आकर डंडे से युवक पर हमला कर दिया।

पढ़ें : बड़ी खबर: कोरोना मरीज ने एम्स रायपुर के तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच 

सूचना मिलने पर डायल 112 ने पीडि़त को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ घंटों में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ 302 का प्रकरण कायम कर लिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रुपयें एवं ताश की पत्ती जब्त

बालकोनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना गुरुवार की रात 8.15 बजे हुई। खबर के अनुसार बालकोनगर में ही एक अन्य क्षेत्र का रहने वाला युवक 27 वर्षीय विक्रम दास महंत परसाभाठा पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती से मिलने यहां पहुंचा था। विक्रम दास की इस इलाके में उपस्थिति की जानकारी युवती के परिजनों को हुई। जिस पर वे परेशान हो गए। युवती की मां ने अपनी ओर से युवक को नसीहत दी और उसे बार-बार यहां नहीं आने को लेकर चेताया। इस पर युवक ने कथित रूप से सफाई दी और आना-जाना नहीं रोकने की बात कही।
 
 
यहां से विवाद बढ़ा और युवती के पिता को इसकी जानकारी हो गई। एक स्थान पर अलाव ताप रहे रशीद खान ने डंडा उठाया और विक्रम दास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जैसे कि जानकारी मिली है तीन बार हमला होने के साथ ही युवक बेसुध हो गया। उसकी स्थिति असामान्य होने पर आसपास के लोग सखते में आ गए। इस बीच किसी व्यक्ति के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। डॉयल 112 की गाड़ी यहां पहुंची और इसके माध्यम से पीडि़त युवक को जिला अस्पताल कोरबा भिजवाया गया। वहां फौरी तौर पर उसकी चिकित्सा शुरू की गई।
 
 
हमले में आई चोटों की अधिकता की वजह से युवक की सांसें कुछ घंटे बाद थम गई। अस्पताल के मेमो के आधार पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया और बालको पुलिस को इसकी जानकारी दी। आज पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। बालकोनगर पुलिस ने इस घटनाक्रम के सिलसिले में आरोपी हमलावर रशीद खान के खिलाफ 302 का मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
 
 
बालको टी आई राकेश मिश्रा ने बताया कि युवक विक्रम दास वर्ष 2019 में 376 के मामले में आरोपी नामजद किया गया था। इस घटना में दुष्कर्म की शिकार युवती बालकोनगर क्षेत्र की ही थी। एक महीने पहले ही विक्रम जेल पर छूट कर आया था। गुरुवार की रात युवती से मिलने के चक्कर में उस पर हमला हुआ।
बड़ी खबर: कोरोना मरीज ने एम्स रायपुर के तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बड़ी खबर: कोरोना मरीज ने एम्स रायपुर के तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एम्स अस्पताल के तीसरी मंजिल से एक मरीज ने कूदकर जान दे दी है। मृतक कोरोना संक्रमित था, जिसका उपचार एम्स अस्पताल के कोरोना वार्ड में चल रहा था। फिलहाल मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
घटना आमानाका थाना के एम्स अस्पताल की है। मृतक कोरोना मरीज जांजगीर का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं कि, कूछ दिनों पहले ही मृतक की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद मरीज को रायपुर के एम्स में 22 नवंबर को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि मरीज की स्थिती पहले से बेहतर हो गयी थी।
 
 
साथ ही आज ही उसे ऑक्सीजन वार्ड से निकाला गया था, लेकिन आज अचानक से मरीज ने कोविड वार्ड के तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। फिलहाल मरीज ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।
 जन्मदिन में डीजे बजाने के नाम पर दो गुटों में जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल

जन्मदिन में डीजे बजाने के नाम पर दो गुटों में जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल

सुकमा। जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के चिंगावरम में दो गुटों के बीच देर रात मारपीट हुई जिसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही गादीरास थाने से पुलिस पार्टी सुबह गांव पहुंच गई। इसके बाद सभी घायलों को गादीरास अस्पताल आया गया। जहां घायल लोगों को इलाज जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी केएल ध्रुव ने घटना की जानकारी मिलते ही घायल लोगों से मिलने के लिए गादीरास अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। कोया समाज प्रमुख वेको हुंगा ने बताया कि गांव में एक धर्म विशेष के एक परिवार के यहां बाहर से कुछ लोग आये थे। देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। ग्राम पटेल यहां चल रहे डीजे एवं कार्यक्रम के बारे में जाने पहुंचे थे।
 

इसी बात को लेकर पटेल के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंच गए, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं घायल पोडियामी जोगा ने बताया कि जन्मदिन का आयोजन था। डीजे बज रहा था। इसी बीच 15 से 20 लोग पहुंचकर विवाद करने लगे।
 

सुकमा जिला मुख्यालय से 30 किमी दुर चिंगावरम में रात करीब 12 बजे गांव के एक परिवार के यहां जन्मदिन मनाने की तैयारी में थे, जिसमें शामिल होने के लिए परिचित एवं अन्य कुछ लोग बाहर से आए हुए थे। रात में डीजे बजाया जा रहा था।
 

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिसको लेकर ग्राम पटेल यहां पहुंचकर देर रात तक डीजे बजाने एवं कार्यक्रम को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की। इस बात को लेकर पटेल के साथ बहसबाजी होने लगी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो वे बीच बचाव करने पहुंचे पर विवाद ज्यादा बढ गया व मारपीट होने लगी।
 डेली नीड्स की दुकान में चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को दिया अंजाम, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी के फुटेज

डेली नीड्स की दुकान में चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को दिया अंजाम, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी के फुटेज

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम में चोरों ने गुप्ता डेली नीड्स में दूसरी बार लोहे की चद्दर फाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए की लगभग 20 हजार के सामान सहित रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। लगभग 06 हजार का सिगरेट और फ्रिज का ताला तोड़कर कोल्ड ड्रिंक्स तक चोर अपने साथ ले गए। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि में गुप्ता डेली नीड्स की दुकान के साथ ही बगल में स्थित एक और दुकान को अपना निशाना बनाया जहां करीब एक हजार की चोरी बताई जा रही है। चोरों के बुलंद हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित गुप्ता डेली नीड्स की दुकान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
 

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी गोविंद यादव ने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संदिग्धों की पतासाजी की जा रही है, चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

 बड़ी खबर: हिस्ट्रीशीटर दद्दू सोनी को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस, पूरे इलाके में स्टाइगर किंग के नाम से दहशत

बड़ी खबर: हिस्ट्रीशीटर दद्दू सोनी को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकाला जुलूस, पूरे इलाके में स्टाइगर किंग के नाम से दहशत

बिलासपुर। बिलासुपर संभाग के रतनपुर के हिस्ट्रीशीटर दद्दू सोनी के खौफ को खत्म करने के लिए रतनपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाला। स्टाइगर किंग के नाम से कुख्यात दद्दू सोनी के गैंग की दहशत पूरे इलाके में है। खूंटाघाट, राम टेकरी, कलमीटार दारु भट्टी से लेकर मरहीमाता तक इस गैंग लोग स्टाइगर के नाम पर जुआ खिलाते हुए लोगों को ठगते हैं। पुलिस को कुछ दिनों पहले हुए लूट के मामले में दद्दू सोनी की तलाश थी। 23 नवंबर को पचपेड़ी में रहने वाले चंद्रशेखर को भी जुए के खेल में फंसा कर दद्दू उर्फ यशवंत सोनी ने उससे 4000 रुपए लूट लिए थे। दद्दू सोनी का गैंग इसी तरह लोगों को जुआ के खेल में फंसा लेता था, फिर हारने की स्थिति में उनसे नकद रकम या मोबाइल घड़ी, पर्स, केडिट कार्ड आदि सामान लूट लेता था। लोग भी इस डर में शिकायत नहीं करते हैं कि वे खुद जुआ खेलने के आरोपी बन जाएंगे। इसी का फायदा यह गैंग उठाता रहा है। 
 
 बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रुपयें एवं ताश की पत्ती जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार, नगदी रुपयें एवं ताश की पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने टिकरापारा व तेलीबांधा क्षेत्र में 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुए की फड़ से नगदी 26 हजार 300 सौ रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है।

 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को टिकरापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शिव चौक लालपुर में कुछ लोगों के द्वारा रुपयें पैसे की दाव लगाकर ताश पत्ती के जरिये हार-जीत की दाव लगाने की सूचना पर पुलिस रेड की कार्रवाही कर शिव चौक लालपुुर में जुआ खेलते 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों का नाम पुछने पर उन्होंने अपना नाम पवन दूबे 32 वर्ष पिता जनक दूबे निवासी कांपा मोवा,तारण साहु 23 वर्ष पिता बिसाहु साहु निवासी टिकरापारा,कौशल चंद्राकर 35 वर्ष पिता लक्ष्मण चंद्राकर निवासी कमल विहार लालपुर,मनोहर नागवंशी 21 वर्ष पिता जीवनलाल नागवंशी निवासी कमल विहार,चेतन यादव 33 वर्ष पिता रेवाराम यादव निवासी लालपुर,कृत कुमार 42 वर्ष पिता घसियाराम वर्मा जगमोहन साहु 51 वर्ष पिता स्व.केशवराम साहु निवासी लालपुर,कैलाश प्रधान 48 वर्ष पिता स्व.जयधर प्रधान निवासी लालपुर के पास से नगदी 19 हजार रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इसी तरह तेलीबांधा पुलिस ने ग्रम फुण्डर तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना पर बुधवार को ओम प्रकाश बंजारे व चंदन साहु के साथ 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 7300 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही किया है। 
 बड़ी खबर: मोबाइल दुकान में चोरी की वादात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, चोरी हुए 12 फोन बरामद

बड़ी खबर: मोबाइल दुकान में चोरी की वादात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, चोरी हुए 12 फोन बरामद

रायपुर। आमासिवनी स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी आतीश साहू को विधानसभा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरे किए गए 17 मोबाइल में से 12 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। 

थाना प्रभारी विधानसभा थाना ने मामले का खुलास करते हुए जानकारी दी कि प्रार्थी जगदीश वर्मा ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालाजी विहार गली नं. 4 बजरंग चैक मठपारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रहता है तथा प्रार्थी का याशिका मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक शाॅप के नाम से आमासिवनी विधनसभा में दुकान है। प्रार्थी प्रतिदिन की तरह 4 अक्टूबर की रात 8.00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। प्रार्थी 5 अक्टूबर को सुबह करीबन 11.30 बजे दुकान खोला तो दुकान अंदर रखेे सामान एवं मोबाईल अस्त व्यस्त पडे थे। दुकान के पीछे तरफ रोशनदार का ग्रिल कटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें 17 नग मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 253/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

मोबाईल दुकान में हुये नकबजनी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी अजय यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी विधान सभा बृजेश तिवारी को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश मिले। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की एक संयुक्त टीम का गठन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। तरीका वारदात के आधार पर टीम द्वारा नकबजनी व चोरी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुये व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र की। घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। टीम द्वारा प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किया जाकर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सस्ते दाम में मोबाईल फोन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। टीम ने मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर उक्त व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अतीश साहू निवासी बलौदा बाजार का होना बताया। मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर व गोल मोल जवाब देकर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। टीम ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी द्वारा मोबाईल दुकान में हुये नकबजनी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की 12 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/-(एक लाख पचास हजार रूपये) जप्त किया गया। आरोपी बलौदा बाजार से रायपुर आकर काम करता था। आरोपी बड़ा ही शातिर व अपराधी प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी नकबजनी व चोरी के प्रकरण में कई बार जांजगीर-चांपा व बलौदा बाजार से जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
 घूम-घूम कर गांजा बेचने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे: रंग ला रही राजधानी पुलिस की मुहिम ‘‘संभव है‘‘

घूम-घूम कर गांजा बेचने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे: रंग ला रही राजधानी पुलिस की मुहिम ‘‘संभव है‘‘

रायपुर। नशे के खिलाफ एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में राजधानी पुलिस ने संभव है मुहिम की शुरुआत की है, जिसके नतीजे सामने आने लगे है। इसी मुहीम के चलते जागरूक नागरिकों की सूचना पर रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में मादक पदार्थ के विक्रेताओं को धरसींवा पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.5 किलो गांजा व नकदी बरामद हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में घुम-घुम कर इण्डेन गैस गोदाम सिलतरा के आसपास गांजा बिक्री कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम संजय धीवर (पिता रामकृष्ण धीवर उम्र 37 वर्ष निवासी सूर्यनगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर) एवं ओमप्रकाश साहू (पिता नरेंद्र साहू उम्र 28 वर्ष निवासी कबीरनगर रायपुर) बताया। टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो ग्राम गांजा, नगदी रकम 32,640 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक 04 एम वाय 2160 को जप्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 533/2020 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान ‘‘संभव है‘‘ लगातार जारी रहेगा।
 
तेज रफ्तार टै्रक्टर से नीचे गिरी महिला की दबने से हुई मौत, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

तेज रफ्तार टै्रक्टर से नीचे गिरी महिला की दबने से हुई मौत, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर। तेज रफ्तार टै्रक्टर में बैठी महिला नीचे गिरने से चक्के के नीचे दब गई। जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने टै्रक्टर चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खोलीपारा गोबरानवापारा रायपुर निवासी भगवानी भतपहरी 54 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 25 नवंबर को नंदनी कोसले 35 वर्ष पति स्व.लुरुराम रोजी मजदूरी का काम करने शराब भट्ठी के पीछे मुन्ना यादव के खेत में पैरा काटने गई हुई थी वापस आते समय मुन्ना यादव के ट्रेक्टर में बैठकर वापस घर आते समय टै्रक्टर क्रमांक सीजी 04 डीटी 6809 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते की वजह से महिला चक्के के नीचे आकर दब जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई। इलाज के लिये अस्पताल ले जाने पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टै्रक्टर चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए का अपराध दर्ज कर लिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: व्यवसायी को चाकू मारकर दो आरोपियों ने दिया लुट की घटना को अंजाम, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: व्यवसायी को चाकू मारकर दो आरोपियों ने दिया लुट की घटना को अंजाम, मामला दर्ज

रायपुर। सामान खरीदकर घर जा रहे व्यवसायी का पीछाकर रास्ता रोककर 2 व्यक्तियों ने चाकू मारकर बैग सहित 25 हजार रुपयें लूट लिये। घटना की रिपोर्ट मानाकैम्प थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईमलीभाठा महासमुंद निवासी नरेश मोरयानी 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी मिक्चर नमकीन का व्यवसाय करता है। 25 नवंबर को शाम 6.25 बजे थोक बाजार डूमरतराई से किराना सामान खरीदकर अपनी एक्टीवा वाहन से वापस घर महावीरनगर रायपुर जा रहा था,तभी डूमरतराई से आगे कबोटा ट्रेक्टर शोरुम के सामने डूमरतराई की तरफ से नीले रंग की एक्टीवा जैसे वाहन में दो युवकों ने पीडि़त का रास्ता रोककर मुझे गाली क्यो दिये हो कहकर बेवजह जांघ में चाकू मार कर चोट पहुंचाया व काले रंग का रखे बैग जिसमें 25 हजार रुपयें रखे हुए थे, छीनकर फरार हो गये। भागते समय पीड़त ने आरोपियों का गाड़ी के नंबर प्लेट पर नजर डाला जिसमें सिर्फ 9304 सिरीज को ही देख पाया। रुपयें छीनकर भागने वाले आरोपी 28 से 30 वर्ष के आस पास लग रहे थे,एक व्यक्ति ब्राउन व ब्लेक कलर का जैकेट व दूसरा लाईनिंग सफेद हाफ शर्ट पहना हुआ था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 
 देशी-विदेशी मदिरा की होगी ऑनलाइन बुकिंग, होमडिलीवरी सुविधा भी कराई गई है उपलब्ध

देशी-विदेशी मदिरा की होगी ऑनलाइन बुकिंग, होमडिलीवरी सुविधा भी कराई गई है उपलब्ध

जशपुरनगर। जिले में देशी-विदेशी मदिरा की ऑनलाइन होम डिलीवरी की सुविधा हेतु मदिरा की बुकिंग के लिए वेबसाईट एवं एन्ड्राॅयड मोबाईल एप जारी किया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि बुकिंग के लिए वेबसाईट सीएसएमसीएलडाॅटइन एवं गुगल प्ले स्टोर से सीएसएमसीएल एप डाउनलोड कर भी मदिरा की बुकिंग की जा सकती है। इस हेतु ग्राहक को अपना मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, पूर्ण पता दर्ज कर पंजीयन करना होगा।
 एक लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया ढेर, कई गम्भीर अपराधों में था शामिल

एक लाख के इनामी नक्सली को पुलिस ने किया ढेर, कई गम्भीर अपराधों में था शामिल

बीजापुर। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के जंगलों में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल किया है। घटना स्थल के सर्चिंग के दौरान हथियार विस्फोटक बरामद भी बरामद किया गया है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र से जिलाबल व डीआरजी के जवानों के सँयुक्त ऑपरेशन के दौरान तड़के दरभा के जंगलों में पुलिस की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में नक्सली जनमिलिशिया कमांडर सन्तोष पोडियाम को जवानों ने मार गिराया है, घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान नक्सली का शव, राइफल, नक्सल सामग्री एवं दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया है। मारा गया नक्सली सन्तोष एएसआई कोरसा नागैया एवं वन विभाग के रेंजर की हत्या में शामिल था। उक्त मारा गया नक्सली पर थाना कुटरू व जांगला के कई बड़ी घटनाओं शामिल था, इस पर शासन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

सूरजपुर। पुलिस हिरासत में जूनियर इंजीनियर की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही नए चौकी प्रभारी की पोस्टिंग भी की गई है। बता दें कि मंगलवार को जूनियर इंजीनियर पूनम कतलम की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूनम के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है।


दरअसल, सोमवार की सुबह ग्राम करवां विद्युत सब स्टेशन परिसर में सडक़ पर एक युवक की नग्न अवस्था में लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सब स्टेशन के जेई पूनम कतलम को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था, लेकिन देर रात पूनम की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान पूनम की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पूनम के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में चौकी प्रभारी एएसआई सुनील सिंह सहित 10 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।
 
 छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा `निवार` का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा `निवार` का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। चक्रवात निवार तूफान तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कई इलाकों में बारिश हो रही है। तमिलनाडु के आलवा आंध्रप्रदेश और पुडुचेरी में तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। वहीं कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो निवार का असर कल तक रहेगा।

निवार तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। तूफान के चलते पूरे प्रदेश में बदली छाई हुई है। वहीं कई जगहों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तूफान के असर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए है। वहीं आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसनों को धान ढक कर रखने का कहा है।
 
छत्तीसगढ़ बोर्ड की पूरक व डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा इस तारीख से होगी चालू

छत्तीसगढ़ बोर्ड की पूरक व डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा इस तारीख से होगी चालू

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 और डीएलएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 28 नवम्बर को प्रारंभ हो रही है। परीक्षा में लगभग 87 हजार छात्र सम्मिलित होंगे।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष मान्यता प्राप्त सभी संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। समस्त परीक्षा केन्द्रों को कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है। परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र संबंधित स्कूलों में भेजे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रवेश पत्र मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड किए गए हैं। छात्र मण्डल की वेबसाइट से भी अपलोड कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
 

मंत्रालय में बिना मास्क वाले 9 कर्मचारियों से हुई अर्थदण्ड की वसूली

मंत्रालय में बिना मास्क वाले 9 कर्मचारियों से हुई अर्थदण्ड की वसूली

रायपुर, मंत्रालय महानदी भवन में आज 9 कर्मचारियों को बिना मास्क लगाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए जाने पर 9 कर्मचारियों को नियमानुसार फाइन कर राशि वसूल की गई। इन कर्मचारियों को भविष्य में बिना मास्क लगाए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। मंत्रालय महानदी भवन में कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जारी की गई दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मंत्रालय में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। 

कवर्धा नाबालिग लड़की के गैंगरेप काण्ड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा नाबालिग लड़की के गैंगरेप काण्ड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा, थाना कवर्धा में 22 नवंबर की रात्रि नाबालिग पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कवर्धा सर्किट हाउस के सामने निर्माणाधीन भवन के पास 4 अज्ञात लड़को ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़िता बालिका की रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 701/20 धारा 341,342,323,376 डी भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

Read Also:-  कोरोना के चलते फिर शादी में घटाई गई मेहमानों की संख्या, जानिए किस राज्य में अब कितने गेस्ट हो सकते हैं शामिल
मामले के संबंध में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक मुकेश यादव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, बी.आर. मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, नरेन्द्र कुमार बेंताल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया तथा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार ने थाना आकर मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की । घटनास्थल जाकर मौका मुआयना कर अज्ञात आरोपियों की अतिशीघ्र पतासाजी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में जिला इकाई के थाना प्रभारियों एवं अन्य स्टाफ की टीम गठित की गई। गठित टीम ने अलग-अलग पहलुओ में जांच प्रारंभ शुरू की। जिसमें आरोपियों के बताये गये हुलिया के अनुसार पतासाजी, मोबाईल नंबर एवं टावर डम्प का तकनीकी विश्लेषण, अज्ञात आरोपियों की स्कैचिंग, घटनास्थल एवं बताये गये ट्रेक का सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण, पूर्व सजायाबो/बदमाशों/संदेहियों की गतिविधियों पर निगरानी करना इत्यादि शामिल रहा। विवेचना क्रम में पीड़िता के साथ आये हुए, पीड़िता के मित्र से पुछताछ करने पर पीड़िता एवं उसके मित्र द्वारा बताये गये घटनाक्रम में विरोधाभास पाया गया। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पीडिता के मित्र से और बारिकी से पुछताछ किया गया तथा क्राईम सीन रिक्रियेशन किया गया। पुछताछ पर पीड़िता के मित्र ने प्रकरण में स्वयं की सलिप्तता स्वीकार करते हुए स्वंय के द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने तथा पीड़िता के साथ किसी प्रकार अज्ञात 4 लड़को के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म नहीं होने की बात बताया। पीड़िता के मित्र ने बताया कि उसके द्वारा ही पीड़िता को पुराने जान-पहचान होने एवं प्रेम-प्रसंग के कारण कॉलेज ग्राउंड में लाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। देर रात होने एवं पीड़िता के परिवार वालो के भय के कारण पीड़िता ने अपने मित्र को मैं अब घर नहीं जाऊंगी, मॉ बाप मुझं डांट फटकार करेगे तुम मुझे अपने साथ ले चलने की बात कही। तब पीड़िता के मित्र ने पीड़िता को बहला फुसलाकर किसी अज्ञात 4 व्यक्तियों द्वारा पीडिता के साथ बलात्कार करने की योजना बनाया।

Read Also:- BIG BREAKING : मोदी कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, लिए गए 3 बड़े फैसले, पढ़ें पूरी खबर
संपूर्ण घटनाक्रम में मामला दर्ज होने के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में गठित टीम जिसमे निरीक्षक मुकेश यादव, कौशल किशोर वासनिक, मुकेश सोम, कपिल देव चंद्रा, आनंद शुक्ला, अनिल शर्मा, संतराम सोनी एवं उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप, सहायक उप निरीक्षक उमा उपाध्याय, रधुवंश पाटिल, चंद्रकांत तिवारी, कौशल साहू, शिवसेवक वर्मा, आशीष सिंह, संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, राजकुमार चंद्रवंशी, मनोज तिवारी, संतोष वर्मा, बालक दास, आरक्षक गज्जू सिंह, आकाश सिंह राजपूत, देवनारायण चंद्रवंशी, राजेश्वर कोसरिया, पवन राजपूत, अरूण बद्येल, शोभा चन्द्रवंशी, अनिल पाण्डेय एवं अन्य स्टाफ ने लगातार विवेचना कार्यवाही करते हुए मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त की।
 

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गरीब परिवार की बेटी खुशबू को एमबीबीएस की पढ़ाई के  लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता की मंजूर

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : गरीब परिवार की बेटी खुशबू को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता की मंजूर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के गांव गोडपेंड्री के एक गरीब परिवार की बेटी खुशबू कुर्रे की नीट परीक्षा में सफलता की खबर मिलने पर खुशबू से आज स्वयं टेलीफोन लगाकर बात की और उन्हें एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने खुशबू को पढ़ाई के लिए लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिए खुशबू और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़े:-  कोरोना के चलते फिर शादी में घटाई गई मेहमानों की संख्या, जानिए किस राज्य में अब कितने गेस्ट हो सकते हैं शामिल
मुख्यमंत्री श्री बघेल को एक समाचार पत्र में छपी खबर से छात्रा खुशबू कुर्रे के कठिन संघर्ष और नीट परीक्षा में सफलता के बारे में जानकारी मिली। खुशबू ने परिवार की कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस वर्ष दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा क्वालिफाई की। खुशबू को नीट परीक्षा में 1822 की रैंक मिली है। वे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मंे एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगी। खुशबू के पिता मेकेनिक का काम करते हैं। श्री बघेल ने खुशबू की लगन की सराहना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए एक लेपटॉप और 50 हजार रूपए की सहायता राशि मंजूर की है।

 

 राजधानी में मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद, धारदार औजार से मारकर गले व गाल पर किया वार

राजधानी में मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद, धारदार औजार से मारकर गले व गाल पर किया वार

रायपुर। मजदूरी के पैसे की लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति के गले व गाल में धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरेापी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

देवेन्द्रनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर शाम 6 बजे मजदूरी की पैसे के लेन-देन की बात पर फोकटपारा देवेन्द्रनगर रायपुर निवासी भरत यादव 27 वर्ष ने हरकिशन यादव 25 वर्ष पिता निवासी फोकटपारा देवेन्द्रनगर के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार औजार से गले व गाल पर मारकर चोट पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीडि़त को जिला चिकित्सालय ले जाने पर मेकाहारा अस्पताल में रिफर करने से प्राईवेट इलाज कराने कहकर पीडि़त चला गया था। प्रार्थी का मुलाहिजा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी भरत यादव के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाही में जुटी हुई है। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक स्पॉट पर जाम छलकाने के बाद दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक स्पॉट पर जाम छलकाने के बाद दोस्तों ने की दोस्त की हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद स्थित कन्हार गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त को मौत के घाट उतर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नहर  में फेक हुए फरार। नहर में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पढ़िए पूरी खबर- 
जानकारी मुताबिक मंगलवार की रात मृतक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए कुरूद स्थित कन्हार गांव के नहर में आया था। चारों ने घटना वाली रात छककर शराब पी, इस दौरान मृतक भूपेंद्र का किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते चारों के बीच मारपीट शुरू हो गई और साथ में आये तीन युवकों ने सामने रखे पत्थर से भूपेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने शव को नहर में फ़ेंक कर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान भूपेंद्र साहू के रूप में की गई है। 

इधर वरदात की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद शव को नहर से निकाल लिया गया है। साथ ही तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुरूद थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या करने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया गया था। मामले में तीन युवक को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही है।