नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 24 घंटे में संभाग में 3 पुलिस वालों ने की आत्महत्या

बड़ी खबर: एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 24 घंटे में संभाग में 3 पुलिस वालों ने की आत्महत्या

बीजापुर। कुटुरू थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सन्नू माड़वी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य धान कटाई के लिए गए थे, शाम को लौटने पर उसे फांसी में झूलते हुए पाया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। एडिशनल एसपी जियारत बेग ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई सन्नू माड़वी कुटुरू थाने में पदस्थ था, जो ड्यूटी के बाद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तुमला गया हुआ था। सुबह तक सबकुछ ठीक था, परिवार के सदस्य धान कटाई के लिए निकल गए, जब वापस शाम को लौटे तो सन्नू माड़वी को फांसी से लटके पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

24 घंटे में संभाग में 3 पुलिस वालों ने की आत्महत्या-
एएसआई सन्नू माड़वी के आत्महत्या को मिलाकर बीते 24 घंटे के दौरान बस्तर संभाग में 3 पुलिस जवानों ने आत्महत्या कर चुके हैं। इसके पहले रविवार को पामेड़ थाना में पदस्थ आरक्षक विनोद पोर्ते ने ड्यूटी के बाद थाना परिसर के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृत जवान बिलासपुर के पाली ब्लॉक के सिरगा गांव का निवासी था।

इसी तरह सुकमा जिले में पदस्थ सीएएफ के आरक्षक दिनेश वर्मा ने रविवार सुबह सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आरक्षक 26 नवंबर को छुट्टी से वापस लौटकर ड्यूटी ज्वाइन किया था। दोनों घटनाओं में जवानों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही गई थी।



 
 भालू के जानलेवा हमले से एक वृद्ध महिला की हुई मौत, हाथी के आतंक के बाद भालू के आतंक  से पूरा क्षेत्र परेशान

भालू के जानलेवा हमले से एक वृद्ध महिला की हुई मौत, हाथी के आतंक के बाद भालू के आतंक से पूरा क्षेत्र परेशान

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में लगातार पिछले कई वर्षों से हाथियों का आतंक एवं उसके दहशत से ग्रामीण उबर नहीं पाए हैं और इधर जंगली भालू का आतंक फिर शुरू हो गया।

मामला केँदइ रेंज के कोरबी सर्किल क्षेत्र की है घटना दिनांक 29 नवंबर को कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलसर ग्राम पंचायत रोदे, निवासी फु लकुवर पति मंगल सिंह जाति गोंड उम्र 65 वर्ष स्थानीय कोरबी रविवारी सप्ताहिक बाजार कर अपने भाई के घर ग्राम हरदेवा जा रही थी तभी ग्राम फुलसर के पास स्थित घोघरा नाला पर शाम लगभग 5.00 बजे के दरमियान उसका एक आदमखोर भालू से मुठभेड़ हो गया जिससे उसके ऊपर अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दी। जिससे उसके सिर एवं आंख व उसके विभिन्न अंग को क्षत-विक्षत कर भालू भाग निकला, घटने की खबर किसी तरह सप्ताहिक बाजार कर अपने घर लौट रहे राहगीरों ने उसके परिवार जनों को दी तब तक वृद्ध महिला फुल कुंवर की मौत हो चुकी थी, तत्पश्चात घटने की खबर उसके परिवार जनों ने स्थानीय पुलिस चौकी एवं परिक्षेत्र सहायक कोरबी महेंद्र कुमार साहू, को अवगत कराया। बताया जाता है कि पिछले 10 वर्ष पूर्व ऐसा ही एक हृदय विदारक घटना हुई थी जिसमें एक आदमखोर भालू ने ग्राम फुलसर की दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। घटना की खबर मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम हेतु पोड़ी उपरोड़ा के लिए कराई गई। यह बताना होगा कि क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों से हाथियों के आतंक से ग्रामीण पूरी तरह भयभीत एवं आक्रोश प्रकट कर उससे ऊबर नहीं पाए हैं और इधर भालू का आतंक फि र शुरू हो गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रात: राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा,महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति  प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
  वन विभाग की खुली पोल: विभाग के अफसरो के इशारे पर होता है अवैध लकड़ियों का कारोबार

वन विभाग की खुली पोल: विभाग के अफसरो के इशारे पर होता है अवैध लकड़ियों का कारोबार

बिलासपुर। बिलासपुर स्तिथ कोटा थाना में प्रशिक्षु आईपीएस गौरव राय के प्रभार लेने के बाद दो नंबर के कार्य करने वालों में हड़कंप मचा गया हैं। आईपीएस अधिकारी गौरव राय व कोटा पुलिस की कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमकेना मे अवैध रूप से रखे गए लाखों रुपए की इमारती लकड़ियों की सूचना पर छापामार कार्यवाही की गई। प्रशिक्षु आईपीएस की इस कार्यवाही से लमकेना ग्राम में हड़कंप मच गया है। कार्यवाही के दौरान मामले में शामिल अन्य लकड़ी तस्करी में शामिल लोग वहा से फरार हो गए। मामले में कोटा-पुलिस कार्यवाही के दौरान 3 से 4 ग्रामीण के घर से इमरती लकड़ियों से बने पलंग-फर्नीचर सहित लगभग 5 लाख रुपए के चिरान-सिलपट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण के घर से लकड़ी काटने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित आरा-मशीन भारी संख्या में बरामद की गई है। 

ज्ञात हो कि इमरती इससे पूर्व में भी लमकेना ग्राम में कोटा वन विभाग ने सालों पहले कोटा पुलिस के सयुंक्त छापामार कार्यवाही में भारी मात्रा में इमरती लकड़ियों सहित लकड़ी काटने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित आरा मशीन बरामद की गई थी। 

यहा तक सूचना प्राप्त हुई थी, कि उस समय के छापामार कार्यवाही के दौरान लकड़ी के बुरादे भारी मात्रा में पड़े हुए थे, अगर उसे भी जप्त किया जाता तो ट्रक भर जाता, लमकेना व आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी पैमाने में इमरती लकड़ी की कटाई व तस्करी लगातार जारी है। ये करवाई को देख कर सवाल ये उठता है कि, क्या इतने बड़े पैमाने में होने वाली कटाई व तस्करी के मामले में केवल ग्रामीण ही संलिप्तता हैं?

उच्च अधिकारियों को समीक्षा की आवश्यकता-
इस पर वन-विभाग के उच्च-अधिकारियों को समीक्षा की आवश्यकता है, वैसे भी आज की लाखो रुपए की इमरती लकड़ियों की छापामारी-कार्यवाही में कोटा-पुलिस ने बाजी मार ली वन-विभाग व उनके मातहत अधिकारी-कर्मचारीयो के कार्यवाही के लिए पुलिस ने केवल लकड़ियों के बुरादे ही छोड़े है।
 
 मुख्य सचिव आरपी मंडल पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग का आदेश के बाद नगरीय प्रशासन विभाग में बनेंगे सलाहकार

मुख्य सचिव आरपी मंडल पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग का आदेश के बाद नगरीय प्रशासन विभाग में बनेंगे सलाहकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव आरपी मंडल आज 33 वर्ष की आईएएस की नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। आज गुरुनानक जयंती की छुट्टी होने के कारण मंत्रालय बंद रहेगा। इस वजह से नए चीफ सिकरेट्री का आदेश भी आज-कल में निकल जायेगा। 89 बैच के आईएएस अमिताभ जैन का नया प्रशासनिक मुखिया बनना तय है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपी मंडल को सरकार जल्द ही पोस्ट रिटायरमेंट पोस्टिंग दे सकती है। इसके लिए आदेश की ड्राफ्टिंग भी तैयार की गई है। उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग में सलाहकार बनाने की खबर है।
 डीजीपी अवस्थी ने नक्सली हमले पर कहा, फायरिंग दोनों पक्षों से नही हुई

डीजीपी अवस्थी ने नक्सली हमले पर कहा, फायरिंग दोनों पक्षों से नही हुई

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने नक्सली घटना के संबंध में कहा कि जवान गश्त पर निकले थे और इंटेलिजेंट बेस ऑपरेशन था। यह ट्रिगर माइन था या फिर एंटी पर्सनल आईईडी थी इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कल सभी वरिष्ठ अधिकारी बुर्कापाल के लिए रवाना होंगे वहां भी जांच की जाएगी। दोनों ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई ये एक एंटी पर्सनल माइन है तो यह पहले से लगाई होगी। अभी इसकी जांच की जा रही है।

सीआरपीएफ डीजी ए.पी महेश्वरी ने बताय कि सीआरपीएफ एक बहादुर बल है। स्टेट पुलिस के साथ संयुक्त अब कार्रवाई और जोरो से की जा रही है। 

ज्ञात हो कि सुकमा के तालमेटला में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें 1असिस्टेंट कमांडर नितिन भालेराव शहीद हो गया और वहीं 9 जवान घायल हुए है। जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है घायल जवानों का इलाज अभी जारी है।
 शहीद जवान को सलामी देने पहुंचे गृहमंत्री साहू, तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों की खुदकुशी पर कहा-

शहीद जवान को सलामी देने पहुंचे गृहमंत्री साहू, तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों की खुदकुशी पर कहा-

रायपुर। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद सुकमा जिले के जवान नितिन भालेराव को अंतिम सलामी दी गई। माना के चौथी बटालियन परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, डीजीपी डीएम अवस्थी, एडीजी अशोक जुनेजा, आईजी आनद छाबड़ा समेत सीआरफईएफ के आला अधिकारियों ने सलामी दी। इसके बाद जवान का पार्थिव देह मुंबई की फ्लाइट से गृहग्राम ले गए।

ज्ञात हो कि सुकमा के तालमेटला में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया जिसमें जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इसमें एक असिस्टेंट कमांडर नितिन भालेराव शहीद हो गया है। वहीं 9 जवान घायल हो गए और4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा आईईडी ब्लास्ट को नक्सलियों का कायराना करतूत बताया। हम लगातार 22 महीनें से अभियान चला रहे हैं और इस के चलते सर्वाधिक नक्सली मारे गए और सरेंडर भी किए। इससे बौखलाहट प्रतीत होता है, हालांकि कभी जवानों से होता है या अन्य कोई कारण जिसके चलते घटना घटी है। इस घटना में 10 लोग घायल हुए और 8 लोगों को रायपुर लाया गया। 1 जवान शहीद हुए और घायल जवान खतरे से बाहर है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर हुई बड़ी बैठक और उसके बाद इस प्रकार की घटना पर गृहमंत्री ने कहा कि दिल्ली से अधिकारी आते हैं सुरक्षा के अधिकारी के साथ सभी मिलकर चर्चा करते हैं। सूचनाओं का आदान-प्रदान भी करते हैं और उसके परिप्रेक्ष्य में ही निर्णय लेकर रणनीति तय की जाती है। हालांकि कभी-कभी चूक होती है जिसका यह परिणाम है।

जवानों की आत्महत्या पर गृहमंत्री का बयान कोशिश की जाती है कि जवान तनाव में ना आए इसके तहत स्पंदन कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिकारी जवानों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं। व्यक्तिगत या पारिवारिक बात होती है जिसके चलते जवान इस प्रकार के निर्णय ले लेते हैं। सरकार की ओर से सभी अच्छी व्यवस्था दी जा रही है। निगरानी भी की जा रही है और चर्चा भी की जा रही है।
 मुख्यमंत्री का शिवरीनारायण मठ में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया स्वागत

मुख्यमंत्री का शिवरीनारायण मठ में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रामायणकालीन स्थल शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री का स्वागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके शिवरीनारायण मठ पहुंचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे। 
 बड़ी खबर: महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बेरियर पाटेकोहरा में टोकन के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बेरियर पाटेकोहरा में टोकन के नाम पर अवैध वसूली का खुलासा, पढ़े पूरी खबर

राजनांदगांव। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ बॉर्डर नेशनल हाइवे पर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े परिवहन चेकपोस्ट जो कि पूर्व की सरकार में भी विवादित रहा है। जिसे बन्द करवा दिया गया था,अभी कुछ ही महीनों पहले इसकी फिर से शुरुआत वर्तमान में सरकार ने की है। जहाँ वाहनों का परमिट,पी.ओ.सी प्रमाणपत्र, लोडिंग, अन्य सभी प्रकार के करो के तहत जांच की जाती है। इस चेक पोस्ट में वर्तमान में कुल 16 पद स्वीकृत है और वर्तमान में अभी 14 लोग पदस्थ है। जिसमे 2 परिवहन निरीक्षक , 2 निरीक्षक, 5 परिवहन प्रधान आरक्षक, 5 आरक्षक कार्यरत है। जिस तरह की शिकायत अगर प्रार्थी ने थाना चिचोला में की गई है की उसे टोकन लेने के लिए लम्बे समय मजबूर किया जा रहा था।

सूत्रों की माने तो लगातार अवैध उगाही की खबरे ट्रक मालिको ने की परन्तु किसी भी ट्रक मालिक ने परिवहन विभाग से बैर नही करने के डर से लिखित शिकायत नही की थी। आज इसका प्रमाण सामने आ गया है कि परिवहन विभाग के इतने अधिकारी कर्मचारी तैनात होने के बावजूद इनके नाक के नीचे तीन आरोपियों ने इस अवैध उगाही की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपी अनिल वर्गीस पिता के.एस.वर्गीस उम्र 54 निवासी चिचोला, आरोपी राम कुमार सिन्हा पिता रामसुख सिन्हा उम्र 41 वर्ष निवासी चिचोला, आरोपी लखन साहू पिता भिखारी साहू उम्र 37 निवासी पाटेकोहरा, इन तीनो आरोपियों के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 420,341,384,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध चिचोला थाने में शिकायतकर्ता अनिरुद्ध सुभाष मड़ावी पिता सुभाष मड़ावी उम्र 21 वर्ष किया गया है। निवासी देवरी,थाना देवरी,जिला गोंदिया की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

जानिए बेरियर में पदस्थ अधिकारी क्या कहते है- मैं बाहर था मुझे इस बारे में जानकारी नही है आप चिचोला थाने में पता कर ले।

प्रभारी निरीक्षक- शिकायत लंबे समय से प्राप्त हो रही थी परन्तु सबूत नही मिल रहे थे। यह पहली बार लिखित शिकायत प्राप्त हुई है तीनो आरोपियों के ऊपर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।प्रभारी चिचोला थाना राजनांदगाँव क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी प्रभारी ने फोन तक उठाना जरूरी नही समझा।
 
 शहर में इस दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें

शहर में इस दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें

दुर्ग। राज्य शासन के आदेशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त प्रकार के पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें 30 नवबंर बंद रहेगी। सोमवार को गुरुनानक की जन्म दिवस पर बंद रखा जाएगा। इस आशय का आदेश स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया गया है।
बड़ी खबर: रायपुर में देर रात कारोबारी के अपहरण मामले 5 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से आरोपियों ने दिया अपहरण की घटना को अंजाम

बड़ी खबर: रायपुर में देर रात कारोबारी के अपहरण मामले 5 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से आरोपियों ने दिया अपहरण की घटना को अंजाम

 रायपुर। शनिवार की रात राजधानी के गोलबाजार थाने में व्यवसायी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। व्यवसायी ने खुद थाने पहुँचकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यवसायी के लिखित आवेदन के अनुसार उसका अपहरण 27 नवंबर को रात साढ़े ग्यारह बजे तब किया गया जबकि वह अपने कॉंपलेक्स के निवासियों का विवाद होते देख उन्हे छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।

 


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी विवेक गुप्ता ने थाना गोलबाजार में सूचना दी कि, 27 नवंबर को जबकि वह रोज की तरह अपने कॉंपलेक्स को चेक करने पहुँचा तो उसने देखा कि, कॉम्प्लेक्स निवासी दो लोगों से स्विफ़्ट कार सवार युवक लड़ाई कर रहे हैं। उसने छुड़ाने की कोशिश की तो युवक उसे पीटते हुए अमलेश्वर की ओर ले गए, जहाँ एक घर में क़ैद कर यह कहने लगे कि, पचास हजार घर से मंगाओ तो ही छोड़ेंगे। इस दौरान युवक से मारपीट भी हुई।

 

आवेदन के अनुसार युवक विवेक गुप्ता ने बताया है कि नदी पार ढाबे पर युवक की बहन को पचास हजार के साथ बुलाया गया। अपहरणकर्ताओं ने युवक को ढाबे के पास खडा रखा था, भीड़ बढ़ने की वजह से अचानक अपहरणकर्ता ग़ायब हो गए। वहीं युवक अपनी बहन माँ और चचेरे भाई के ढाबा पहुँचने पर उनके साथ वापस आ गया। 

 


राजधानी के कारोबारी अपहरण मामले का खुलासा हो गया है। आपसी विवाद की वजह से प्रोपर्टी डीलर की किड्नेपिंग की गयी थी। राजधानी पुलिस ने इस मामले में सभी 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हिमांशु शर्मा, सार्थक डे, निखिल चंद्राकर, हर्ष शर्मा और रितेश शर्मा है। इन सभी आरोपी को घटना के कुछ घंटों बाद ही राजधानी पुलिस ने दबोच लिया।
 बड़ी खबर: 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने कराया पंजीयन

बड़ी खबर: 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने कराया पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व एक दिसम्बर से शुरू होने जा रहा है। राज्य में इस साल धान बेचने के लिए 21 लाख 29 हजार 764 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 27 लाख 59 हजार 385 हेक्टेयर से अधिक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते दो सालों के दरमियान खेती-किसानी के रकबे और किसानों की संख्या में इजाफा हुआ है। दो सालों में धान बेचने वाले किसानों का रकबा 19.36 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 22.68 लाख हेक्टेयर और किसानों की संख्या 12 लाख 6 हजार बढ़कर 18 लाख 38 हजार हो गई है। इस प्रकार देखा जाए तो रकबे में 3 लाख 32 हजार हेक्टेयर तथा किसानों की संख्या में 6.32 लाख बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल धान बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या 21.29 लाख से अधिक और धान पंजीयन का रकबा 27.59 लाख हेक्टेयर के पार पहुंच गया है। 

वर्ष 2017-18 में छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर 56.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। दो सालों के दौरान धान खरीदी का यह आंकड़ा 83.94 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया। इस साल धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या और धान की रकबे को देखते हुए समर्थन मूल्य पर बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा खरीदी का अनुमान है। इसको लेकर राज्य शासन द्वारा हर संभव व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। धान उपार्जन के लिए बारदाने की कमी के बावजूद भी सरकार इसके प्रबंध में जुटी है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सहूलियत को लेकर सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2018-19 में 15.71 लाख किसानों से 80.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। वर्ष 2019-20 में 18.38 लाख किसानों से 83.94 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई थी। राज्य में दो सालों में पंजीकृत किसानों की तुलना में धान बेचने वाले कृषकों के प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2017-18 में 76.47 प्रतिशत किसानों ने धान बेचा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश की बागडोर संभालते ही वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 92.61 प्रतिशत हो गया है। बीते विपणन वर्ष 2019-20 में राज्य में 94.02 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा था। 

छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में लिए गए फैसलों से यहाँ खेती-किसानी और किसानों की खुशहाली का एक नया दौर शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने सत्ता की बागडोर संभालते ही राज्य के 17 लाख 82 हजार किसनों का लगभग 9 हजार करोड़ रूपए का कृषि ऋण माफ कर किसानों से किए अपने वायदे को पूरा किया। राज्य के 17 लाख से अधिक किसानों पर वर्षों से बकाया 244.18 करोड़ रूपए का सिंचाई कर माफ करने के साथ ही कृषि भूमि के अधिग्रहण पर मुआवजा राशि को दोगुना से बढ़ाकर चार गुना कर दिया गया। राज्य के 5 लाख से अधिक किसानों को निःशुल्क एवं रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराकर सालाना लगभग 900 करोड़ रूपए की राहत दी जा रही है। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को उनका हक़ और उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए 21 मई 2020 से राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की। इस योजना के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ रूपए की चार किश्तों में दी जा रही है। अब तक तीन किश्तों में किसानों को 4500 करोड़ रूपए की सीधी मदद दी जा चुकी है। राज्य में गौपालन, गांवों में रोजगार और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के दिन से छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई। इसके माध्यम से गांव के गौठानों में ग्रामीणों, किसानों और गौपालको से 2 रुपये किलो में गोबर क्रय किया जा रहा है। ग्रामीणों, किसानों और गौपालकों से अब तक 26 लाख 76 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी और उन्हें 53.53 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है। छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए राज्य में सुराजी गांव योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में 6 हजार 430 गौठानों का निर्माण और वहाँ महिला समूह के माध्यम से आय मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
 बड़ी खबर रायपुर: सट्टा पट्टी लिखते और जुआ खेलते 8 पकड़ाए, नगदी हजारों रुपयें व सट्टा-पट्टी जब्त

बड़ी खबर रायपुर: सट्टा पट्टी लिखते और जुआ खेलते 8 पकड़ाए, नगदी हजारों रुपयें व सट्टा-पट्टी जब्त

रायपुर। गुढिय़ारी क्षेत्र में सट्टा-पट्टी लिखते 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 30 हजार रुपयें और सट्टा-पट्टी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गुढिय़ारी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर खालबाड़ा मिराज पेट्रोलपंप के पास सट्टा पट्टी लिखते रविन्द्र बंसोड 36 वर्ष पिता बावन बंसोड को सट्टा-पट्टी लिखते पाये जाने पर गिरफ्तार कर उसके पास से एक नग सट्टा पर्ची व नगदी 6650 रुपयें जब्त किया है,इसी तरह तेलघानी नाका खंडहर के पास मोहम्मद जुनेद 19 वर्ष पिता मोहम्मद शकील को सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नगदी 8350 रुपयें व सट्टा-पट्टी जब्त की है। गोगांव प्रकाश इण्डट्रीज के पास अविनाश साहु 29 वर्ष पिता गुलाब साहु  को सट्टा-पट्टी लिखते पाये जाने पर गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 9110 रुपयें व सट्टा-पट्टी जब्त किया है। बड़ा अशोकनगर गुढिय़ारी में सट्टा-पट्टी के साथ विनोद बंजारे 30 वर्ष पिता मेहतरु बंजारे के कब्जे से 5890 रुपयें एवं सट्टा-पट्टी जब्त की है। सभी आरोपियों के पास से कुल 30 हजार रुपयें नगद व सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क)के तहत कानूनी कार्रवाही की गई है। 

इसी तरह जुआ खेलते पाए जाने पर पुलिस ने चार जुआरियों को पकड़ उनके पास से नगदी रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 8.30 बजे मुखबीर की सूचना पर निषादपारा रावाभांठा में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाही के दौरान घेराबंदी कर 4 जुआरियें को जुआ खेलते पकड़ा है। पकड़े गए जुआरी राजेन्द्र कुमार साहु 24 वर्ष पिता गांधीराम साहु एवं अन्य तीन के पास से नगदी 23 हजार 6 सौ रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 
 राजधानी में फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

राजधानी में फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के बाद शादी से इंकार कर देने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरा धरसींवा निवासी पीडि़ता 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि  वेद प्रकाश देवांगन 32 वर्ष ने शादी का प्रलोभन देकर 27 जून 2019 से 03 जुलाई 2020 के मध्य शारीरिक संबंध बनाया व शादी से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध कायम कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सल मोर्चे पर तैनात दो आरक्षकों ने खुद को मारी गोली

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नक्सल मोर्चे पर तैनात दो आरक्षकों ने खुद को मारी गोली

जगदलपुर। बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में जवानों ने अपनी सर्विस रायफल से आत्महत्या कर ली। बस्तर रेंज के पुलिस महानिक्षिक सुदरराज पी ने बताया कि बीजापुर जिले और सुकमा में सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर दो आरक्षकों ने खुदकुशी कर ली है दोनों घटनाएं अलग अलग जिले से है। 

पहली घटना में आरक्षक विनोद पोर्ते ड्यूटी जो थाना पामेड़ में पदस्थ था, कल शाम ड्यूटी के बाद थाना परिसर के अंदर अपने आप को गोली मार कर खुदकुशी कर ली, कि आरक्षक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक जवान विनोद पोर्ते बिलासपुर के पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का रहने वाला था। विनोद पोर्ते पूर्व मंत्री भवर लाल पोर्ते के परिवार का बताया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले के पुसपाल थाना में पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स का चौथी बटालियन का जवान दिनेष वर्मा आज सुबह अपने बैरेक में सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हाल ही में यह जवान छुटटी से लौटा था, मृतक जवान भिलाई का रहने वाला है। इस वर्ष आठ से अधिक जवानों ने अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुन्नी मेला के लिए जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, जाने किन नियमों का करना है पालन

पुन्नी मेला के लिए जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, जाने किन नियमों का करना है पालन

रायपुर। छत्तीसगढ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक और अन्य कार्यक्रम आयोजन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रशासन ने 30 नवंबर को लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर मेला के लिए निर्देश भी जारी किये हैं।
विभाग से जारी गाइडलाइन के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर्व 30 नवंबर को महादेवघाट में आयोजित होबे वाले सभी कार्यक्रम मंदिर परिसर के भीतर ही सम्पन्न होंगे। पूजा स्थल पर केवल पूजा करने वाले ही व्यक्ति शामिल होगे। अनावश्यक भीड एकत्रित न होने देने की जिम्मेदारी मेला प्रबंधन समिति/पूजा कमेटी की होगी। मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु पंक्तिवद्ध तरीके से लाईन में खडे होगे एवं उनके बीच एक श्रद्धालु रो दूसरे श्रद्धालु के बीच दो गज की दूरी होगी। श्रद्धालु के खडे होने के लिए मंदिर प्रबंधन मेला समिति,”नगर निगम के द्वारा सफेद गोले बनाया जावे।
कार्तिक पूर्णिमा के दौरान पूजा स्थल पर जुलसू, रैली, सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगें। पूजा स्थल महादेवघाट में पान, गुटका इत्यादि खाकर थुकना प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर द्वारा कार्तिक पूर्णिमा महादेवघाट रायपुर में आयोजित पर्व के दौरान एम्बुलेंस, डॉक्टर, चिकित्सकीय स्टाफ एवं दवाई की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।


कार्तिक पूर्णिमा स्थल महादेवघाट में किसी भी प्रकार के बाजार, मेला, दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। महादेवघाट पूजा स्थल में ध्वनि विस्तारक यंत्रो के उपयोग एवं प्रसाद वितरण की अनुमति नही होगी। महादेवघाट पूजा स्थल में छोटे बच्चे एवं वृद्ध को जाने की अनुमति नहीं होगी। खारून नदी, महादेवघाट के गहरे पानी में जाकर पूजा,/स्नान करने की अनुमति नही होगी। नगर निगम रायपुर /गेला समिति, आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी की व्यवस्था, गोताखोर एवं नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी तथा मेले के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करेगें।
नगर निगम रायपुर/मेला प्रबंधन समिति महादेवघाट मे आयोजित कार्तिक पूर्णिमा पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यक्तियों को सेनेटाईज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी एवं समय-समय पर सेनेटाईजर से मंदिर परिसर (मंदिर प्रबंधन समिति) को सेनेटाईज करना सुनिश्चित करेगें। आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क,/सोशल एवं फिजीकल डिस्टेसिंग का पालन एवं समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। मेला परिसर स्थित विभिन्नं सामाजिक भवनों /धर्मशालाओं में किसी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति नहीं दी जावेगी। सामाजिक भवनों की साफ-सफाई एवं सेनेटाईज करने की जिम्मेदारी संबंधित समाज प्रमुखों की होगी।
नगर निगम रायपुर / मेला प्रबंधन समिति कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ शासन द्वारा समय-समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए दिये जा रहे निर्देशों का अनिवार्यतः कडाई से पालन करेगें।
 

धरमपुरा मामले में अमित जोगी ने कलेक्टर को बर्खास्त करने सहित सात मांग शासन से की

धरमपुरा मामले में अमित जोगी ने कलेक्टर को बर्खास्त करने सहित सात मांग शासन से की

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम धरमपुरा में जैतखाम से लगे निर्माणाधीन सामाजिक धर्म-भवन को बलपूर्वक तोड़े जाने के मामले में जनता कांग्रेस छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने जिला कलेक्टर को बर्खास्त करने व दोषियों पर कार्रवाई सहित सात मांग शासन से की है।
जेसीसीजे के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी धरमपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात की और कहा कि गांव में 5 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा है लेकिन कारवाई सिर्फ समाज विशेष पर की जा रही है। यह सरकार एक वर्ग विशेष के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर को बर्खास्त करने और दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग की है।
अमित जोगी ने कहा कि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास किसी समाज विशेष के नहीं अपितु सभी समाज के पथ प्रदर्शक हैं। उनकी आस्था के केंद्र बिंदु सतनाम भवन और गुरुद्वारा को ध्वस्त कर न केवल सतनामी समाज बल्कि छत्तीसगढ़ के सभी समाज को आघात हुआ है। धरमपुरा जाने के पश्चात धर्मजीत सिंह और अमित जोगी कबीरधाम के मिनीमाता चौक में चक्का जाम में भी सम्मिलित हुए। अमित जोगी ने जनता कांग्रेस की ओर से प्रमुख रूप से राज्य सरकार से ये 7 मांग की हैं जिनमें क्रमश: जिला कलेक्टर को तत्काल बर्खास्त किया जाए, समाज को जमीन वापस की जाए, समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाए, कम से कम 5 करोड़ की लागत में नया सतनाम भवन बनाया जाए, लाठीचार्ज और सतनाम भवन धवस्तिकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जाए, दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए एवं आरक्षण बहाल किया जाए।

 

रायपुर : मंत्री परिषद की बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव श्री आर.पी.मण्डल को दी गई बिदाई

रायपुर : मंत्री परिषद की बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव श्री आर.पी.मण्डल को दी गई बिदाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे राज्य के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल को बिदाई दी गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्री परिषद के सदस्यों ने श्री मण्डल को उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि श्री मण्डल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक महत्वपूर्ण सोपान तय किए। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चुनौती भरे कार्य मे उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में संक्रमण की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में नियंत्रण में रही। 

मंत्री परिषद की बैठक में इन 14 विषयों पर हुई चर्चा, जाने क्या हुए निर्णय

मंत्री परिषद की बैठक में इन 14 विषयों पर हुई चर्चा, जाने क्या हुए निर्णय

रायपुर, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्तुत समस्त प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रीपरिषद के सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी में अपनी बात रखी। चर्चा की शुरूआत मुख्यसचिव ने छत्तीसगढ़ी में की। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
1- आई.टी.आई के अंतिम परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण पूर्ण कराने, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को खोले जाने का निर्णय लिया गय, ताकि आई.टी.आई. के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में शामिल हो सकें।
2- कृषि विभाग ने गोधन न्याय योजना के तहत संचालित राज्य शासन के विभागों के शासकीय संस्थानों , गौठानों से उत्पादित जैविक खाद का शासन के अन्य विभागों में सीधे क्रय किया जा सकेगा।
3- छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि प्रबंधन नियम 2015 में निरस्त भूखंड पुर्नस्थापना और अन्य सुसंगत प्रावधानों में संशोधन का अनुमोदन किया गया।
4- छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपजो के प्रसंस्करण के लिए दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम जामगांव में लघुवनोपज की केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई की स्थापना का अनुमोदन किया गया। लघुवनोपज के अंतर्गत आयुर्वेदिक दवाएं, जड़ी बूटी, शहद , लाख, चिरौंजी, महुआ, बेल, इमली, बांस इत्यादि का प्रसंस्करण होगा।
5- छत्तीसगढ़ राज्य में लाख पालन को कृषि का दर्जा देने और लाख उत्पादन को कृषि फसलों के अनुरूप अल्प कालीन कृषि ऋण और ब्याज अनुदान दिए जाने का निर्णय लिया गया।
6- छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
7-खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का के उपार्जन, कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। धान की खरीदी नगद और लिंकिंग में 1 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक , मक्का की खरीदी 1 दिसंबर से 31 मई 2021 तक की जाएगी।
8- छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के नियम 7 के प्रावधानों के अनुसार वाहनों के निष्प्रयोज्य में रखे जाने के एवज में, अग्रिम देय मासिक कर जमा किए जाने की छूट अवधि को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
9- छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के अंतर्गत स्थानीय निधि संपरीक्षा के स्थान पर अब राज्य संपरीक्षा किए जाने के सबंध में संशोधन करने की अनुसंशा की गई।
10- नगर पालिका निगम रायपुर को गोल बाजार स्थित पूर्व से पट्टे पर आबंटित भूमि को आबंटित किया जाए। दर का निर्धारण मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से की जाएगी।
11- श्रम विभाग ने प्रस्तुत छत्तीसगढ़ राज्य प्रवासी श्रमिक नीति का अनुमोदन किया गया।
12- छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 और छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया।
13- नवा रायपुर अटल नगर में रोजगार निवेश, बसाहट को प्रोत्साहन देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के भूखंडों की वर्तमान प्रीमियम दर को 50 प्रतिशत कम किए जाने का निर्णय लिया गया।
14- कोविड -19 के संक्रमण की स्थिति में प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण प्रारंभ किए जाने के संबंध में, उच्च शिक्षा से स्नातकोत्तर कक्षाएं 10 दिसंबर, स्नातक कक्षाएं 15 दिसंबर से और समस्त कक्षाएं 1 जनवरी 2021 से प्रारंभ किए जाने के सुझाव पर चर्चा की गई।
 

BREAKING NEWS: विश्वविद्यालय व कॉलेज खोलने को लेकर छ ग सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से खुलेंगे ...

BREAKING NEWS: विश्वविद्यालय व कॉलेज खोलने को लेकर छ ग सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से खुलेंगे ...

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश की कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ में यूनवर्सिटी और कॉलेज खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भौतिक रूप से शिक्षण प्रारंभ किए जाने के संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका तथा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा द्वारा स्नातकोत्तर कक्षाएं 10 दिसंबर तथा स्नातक कक्षाएं 15 दिसंबर 2020 से एवं समस्त कक्षाएं एक जनवरी 2021 से प्रारंभ किए जाने के सुझाव पर चर्चा की गई।

वहीं आईटीआई के अंतिम परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण पूर्ण कराने हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को खोले जाने का निर्णय लिया गया ताकि आईटीआई के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा ( एन.सी.व्ही.टी.) में शामिल हो सकें।
हालांकि अभी स्कूल को खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। राज्य सरकार पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य नहीं होगी, तब स्कूल की कक्षाएं नहीं शुरू होगी।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर आयोजित गोष्ठी का किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर आयोजित गोष्ठी का किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से 8वें छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में आयोजित गोष्ठी का वर्चुअल शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्य सृजन और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदेश की 9 विभूतियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ी में सम्बोधित करते हुए कहा कि नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ी राजभाषा, छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। राज्य सरकार ने हरेली, तीजा-पोरा,करमा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी घोषित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय सभागार में राजभााषा दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बहिनीमन छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में आई हैं। पहले छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करते थे। अब जब छत्तीसगढ़ी लोग मिलते हैं, तो अपनी भाषा छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ी, हिंदी, अवधी और बृज भाषाएं समकालीन हैं, लेकिन अन्य भाषाओं में छत्तीसगढ़ी भाषा की तुलना में ज्यादा साहित्य सर्जन का काम हुआ है। छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास और छत्तीसगढ़ी भाषा में साहित्य सृजन की काफी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोंडी, हल्बी, कुड़ुख, सरगुजिया जैसी भाषाओं में भी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई दी।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर जिन छत्तीसगढ़ी राजभाषा सेवियों को सम्मानित किया। उनमें नंदकिशोर शुक्ला बिलासपुर, वैभव पाण्डेय बेमेतरिहा, रायपुर, डॉ. चितरंजन कर रायपुर, डॉ. परदेशीराम वर्मा भिलाई, रामेश्वर वैष्णव रायपुर, संजीव तिवारी दुर्ग अधिवक्ता, डॉ. राजन यादव खैरागढ़, देवेश तिवारी रायपुर और सुधा वर्मा रायपुर शामिल हैं।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रुद्र गुरू, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी., संचालक अमृत विकास तोपनो इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

बालको मेडिकल सेंटर ने रायपुर लेडीज सर्किल 90 के साथ मिलकर प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया

बालको मेडिकल सेंटर ने रायपुर लेडीज सर्किल 90 के साथ मिलकर प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया

रायपुर, कँवलेसेन्ट प्लाज्मा मध्यम लक्ष्णोंवाले कोविडरोगियों के लक्ष्णोंमें राहत लाने के लिए प्लाज्माथेरेपी काफी प्रभावी साबित हुई है। जब तक टीका जारी नहीं हो जाता, तब तक प्लाज्माथेरेपी से लाखों लोगों को लाभ होता रहेगा।मध्य भारत का सबसे बड़ा एवं आधुनिक कैंसर अस्पताल, बालकोमेडिकल सेंटर, जो कोविडपरीक्षण शुरू करने के लिए राज्य और एन ए बीएलकी अनुमति प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निजी अस्पताल भी था ने गैर-लाभकारी संगठनों, राउंडटेबल169 और रायपुर लेडीजसर्कल 90के साथ मिलकर एक "प्लाज्मा दान शिविर" का आयोजन करके कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई को सामुदायिक स्तर पर ले गए।बालकोमेडिकल सेंटर, छत्तीसगढ़ में पहला अस्पताल था, जहां पर प्लाज्माथेरेपी शुरू की गई थी और वर्तमान में, यह कोविड परीक्षण और उपचार का संपूर्ण सरगम प्रदान करता है।
बालको मेडिकल सेंटर छत्तीसगढ़ के कुछ अस्पतालों में से एक है जिनके पास एक उन्नत एफेरेसिस मशीन है और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के तकनीकी रूप से उन्नत विभाग ने अब तक सैकड़ों प्लाज्मा फेरेसिस दान का संचालन करके कोविडके खिलाफ युद्ध को मजबूती से लड़ा है।
डॉ. नीलेश जैन, कंसल्टेंटट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और प्रभारी ब्लड बैंक, जिन्होंने पूरे प्लाज्मा फेरेसिस डोनेशन कैंप का नेतृत्व किया, ने बताया, “यह राउंडटेबल इंडिया 169 और रायपुर लेडीज़ सर्कल 90 द्वारा लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित करने के लिए वास्तव में एक बड़ी पहल है जिससे कोविड रोगी, जो अभी भी इस घातक संक्रमण से जूझ रहे हैं, उन्हें मदद मिलेगी। हम रायपुर के लोगों के शुक्रगुजार हैं, जो इस नेक काम के लिए दान देने के लिए बड़ी संख्या में आगे आए हैं। इसने एक बार फिर मानवता में विश्वास पैदा किया है।”
इसके अलावा डॉ जैन ने पात्रता मानदंड और प्लाज्मा दान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है, हीमोग्लोबिन> 12.5 ग्राम, वजन> 55 किलोग्राम और उसे कोविड-19 संक्रमण था और अब कम से कम 28 दिनों के लिए लक्षण-रहित है, वह प्लाज्मा दान कर सकते है। प्लाज्मा दान किसी अन्य एफेरेसिस दान की तरह एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया एफेरेसिस / सेल सेपरेटर नामक मशीन द्वारा की जाती है और क्योंकि इसमें केवल प्लाज्मा एकत्र किया जाता है, इसे प्लास्मफेरेसिस कहा जाता है। एक दाता से कुल 400-500 मिलीलीटर प्लाज्मा एकत्र किया जाता है, जो एक ही बैठक में लिया जाता है। पहले दान के दो सप्ताह बाद इसे फिर से दान किया जा सकता है।
“कोरोना एक ऐसा वायरस है जो हम सभी को प्रभावित करता है। कोई भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन अगर हम एक साथ आते हैं और एक-दूसरे के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते हैं, तो हम इस महामारी को तेजी से पार कर सकते हैं।
मैं सभी से आग्रह करती हूँ की आगे आएं एवं दूसरों को वह दान करें जो अभी सिर्फ व्यक्तिगत रूप से हमारी रक्षा कर रहा है। दूसरों को भी हमारे एंटीबॉडी द्वारा संरक्षित किया जा सकता है। आगे आएं एवं निस्वार्थ भाव से प्लाज्मा दान करें”, श्रीमती अंकिता अग्रवाल, चेयरपर्सन, रायपुर लेडीज सर्कल 90 ने कहा।
आपको बता दे राउंडटेबल और लेडीज़ सर्कल इंडिया गैर -लाभकारी संगठन हैं। पिछले 22 वर्षों से, उनका प्रयास शिक्षा के माध्यम से सच्ची स्वतंत्रता लाना है। जून 2020 तक उन्होंने 78 लाख से अधिक वंचित बच्चों को शिक्षित करते हुए 7141 कक्षाओं का निर्माण किया है।उनके पूरे भारत में 4500+ सदस्य हैं जो समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की मदद के लिए एक साझा उद्देश्य से बंधे हैं।लेडीजसर्कल रायपुर ने बालकोमेडिकल सेंटर में ब्लड कैंसर से पीड़ित छोटे बच्चों के इलाज के लिए भी अपना सहयोग दिया है।

 

 पूर्व आईएएस बाबूलाल अग्रवाल के पास 27 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, ग्रामीणों के नाम पर मिले 400 से अधिक बैंक खाते: ईडी

पूर्व आईएएस बाबूलाल अग्रवाल के पास 27 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, ग्रामीणों के नाम पर मिले 400 से अधिक बैंक खाते: ईडी

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालयने द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ईडी ने पूर्व आईएएस बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाई की है। कार्यवाई में ED ने 27.86 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 


मनी लॉड्रिंग और भ्रष्टाचार का आरोप-
बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ आपराधिक कदाचार और धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्यवाई की गई है। पूर्व अधिकारी ने 13 फर्जी कंपनियां भी खोलकर पैसे के वारे-न्यारे किये। इस बार जो 27 करोड़ से ज्यादा की संप्ति अटैच की गयी है। उनमें 26 करोड़ 16 लाख रुपये प्लांट और मशीनरी, 20 लाख से ज्यादा रूपये 291 बैंक खाते के हैं सहित अन्य अलग-अलग एकांउट और जमीन को जब्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। एफआईआर के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की थी, जिसमें बाबूलाल अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा अर्जित की गई अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया गया

अग्रवाल के खिलाफ 3 और एफआईआर दर्ज-
आयकर विभाग द्वारा फरवरी 2010 में बाबूलाल अग्रवाल के परिसर में उनके सीए सुनील अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों पर छापेमार कार्रवाई की थी। जिसके बाद ही सीबीआई द्वारा आरोप पत्र के बाद बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ 3 और एफआईआर दर्ज की ग थी।

पीएमएलए के तहत जांच से पता चला है कि बाबू लाल अग्रवाल ने अपने सीए सुनील अग्रवाल और उनके भाई अशोक अग्रवाल और पवन अग्रवाल के साथ मिलकर खरोरा और इसके आस-पास के गांवों के भोले भाले ग्रामीणों के नाम पर 400 से अधिक बैंक खाते खोले। इन खातों और कई अन्य खातों में नकदी जमा की गई थी।

इन्होंने कई शेल कंपनियों के माध्यम से अवैध कमाई को खपाया था। बाबूलाल अग्रवाल के परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली और प्रबंधित कंपनी मैसर्स प्राइम इस्पात लिमिटेड (पीआईएल) का इस्तेमाल भ्रष्ट साधनों से एकत्रित नगदी के प्लेसमेंट और लेयरिंग में किया गया था। आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल को ईडी ने 09.11.2020 को गिरफ्तार किया था और वह 05.12.2020 तक न्यायिक हिरासत में है।
 बड़ी खबर रायपुर: बाईक सवार युवती की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर रायपुर: बाईक सवार युवती की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। मोटरसाइकिल सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए का अपराध दर्ज कर मामले का जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को रात 11.25 बजे रायपुर शहर से पल्सर क्रमांक सीजी 04 डीएक्स 0805 मोटरसाइकिल सवार युवती रतिन बरई 24 वर्ष की सड़क हादसे में एनएच रोड देवपुरी गुरुद्वारा के पास वापस मानाकैम्प जाते समय मौत हो गई। पिता सुशांत बरई द्वारा गंभीर रुप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वार्ड व्वाय मेकाहारा अस्पताल मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 
 आज राजधानी में निगम की टीम ने सड़क पर रेत रखने पर सम्बंधित से वसूला हजारों रुपये का जुर्माना

आज राजधानी में निगम की टीम ने सड़क पर रेत रखने पर सम्बंधित से वसूला हजारों रुपये का जुर्माना

रायपुर। आज नगर पालिका निगम विभाग की टीम ने जोन 7 के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39 के क्षेत्र में सड़क पर रेत रखे जाने पर, 1000 रूपए सड़क बांधा शुल्क के रूप में लगाकर वसूला। इस प्रकार जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर विनोद पांडे और जोन नगर निवेश उप अभियंता नलिनी साहू की उपस्थिति में जनशिकायत मिलने पर कार्रवाही की गई।