कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि पिछले दिनों मेरे संपर्क में जो भी व्यक्ति आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Satyanarayan Sharma (@stnrnsharma) December 1, 2020
मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सभी की सेवा में लौटूंगा। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें।
रायपुर। कोरोना के चलते एक ओर जहां सभी वर्ग बेहाल हैं तो वहीं सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे अभ्यर्थियों में से हजारों ऐसे हैं जिनकी उम्र शासकीय सेवा के लिए अब खत्म होने वाली है। ऐसे अभ्यर्थियों की आज तक की सारी तैयारियां अब बर्बाद होने के कगार पर है।
पढ़ें : बड़ी खबर: रायपुर में बिच सड़क पर नाबालिग का मर्डर: वीडियो हो रहा वायरल
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश के चलते रिस्तेदार ने शादी में चलाई गोली, युवक के सीने में जा लगी गोली
रायपुर, भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने पार्टी के वरिष्ठजनों से रायशुमारी के बाद जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी घोषित की।




रायगढ़, सड़क चोरी होने की की अनोखी शिकायत सीएसपी से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि रात में सड़क बनी फिर सुबह गायब हो गई। पता लगाएं कि आखिर सड़क कहाँ गई ?
सड़क की चोरी वो भी एक सप्ताह में दो बार ! जी हां, सड़क चोरों ने यह कारनामा छत्तीसगढ़ के रायगढ जिला मुख्यालय में कर दिखाया है। दरअसल पिछले हफ्ते यह सड़क रात में बनी और सुबह होते ही गायब हो गई ! सड़क के नाम से उखड़ी हुई बजरी का मलबा ही बचा था। बात मीडिया में आई तो कलेक्टर और विधायक जांच करने पहुंचे और सड़क दुबारा बनाने के निर्देश दिए। रात सड़क दुबारा बनी और सुबह होते होते फिर चोरी हो गई ! सड़क के नाम पर फिर वही बिखरा हुआ बजरी मलवा बचा है। अब देखना होगा कि पुलिस सड़क चोर को ढूंढ लेती है या फिर कलेक्टर और विधायक मौका मुआयना कर फिर से सड़क बनाने के निर्देश देंगे और अपना पुराना बयान दुहरायेंगे कि भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा।
मजेदार वाकया रायगढ़ का है, जहां ढिमरापुर कोतरा रोड बाईपास मार्ग से लोग त्रस्त हैं। इस रास्ते पर इतनी धूल है कि जो उस सड़क से निकलता है धूल से लथपथ जाता है। इस सड़क की मरम्मत और निर्माण भी किया गया, लेकिन भाजयुमो नेता प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि यदि सड़क बनी तो गई कहाँ ? क्या किसी ने चुरा लिया ? यदि चुराया है तो पुलिस खोजे।
इस सड़क की शिकायत के बाद कुछ दिन पहले सड़क निर्माण की बात सामने आई थी, लेकिन सड़क फिर से उखाड़ जाने पर स्थानीय विधायक और कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। लेकिन भाजयुमो नेता का कहना है कि उन्हें बताया गया कि कल ही इस सड़क का पुनः निर्माण किया गया। जब आज अपने समर्थकों के साथ उस सड़क को देखने पहुंचे तो वहां से सड़क नदारद थी।
लिहाजा भाजयुमो कार्यकर्ता प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सड़क चोरी की शिकायत कर दी। ऐसे में सीएसपी रायगढ़ क्या बोलते, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर विदा किया। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण द्विवेदी, जितेंद्र निषाद, रामजाने भारद्वाज, आकाश सोनी एवं अन्य शामिल थे।
रायगढ़। पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के मुखिया होने के नाते संवेदनहीनता से ऊपर उठकर संवेदनशीलता का परिचय दें। ऐसे क्षेत्र से निकल रही प्रतिभाओं को समझने का प्रयास करें। ये सभी बेटियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं हैं, ऐसे में ये सभी बच्चियाँ पहले राउंड की काउंसलिंग की हकदार हैं। जल्द से जल्द उनके फस्र्ट राउंड के काउंसलिंग में प्रवेश की व्यवस्था कराएं।
रायपुर। चक्रवाती तूफान निवार के गुजर जाने के बाद जैसे ही मौसम फिर से सामान्य हुआ है ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों व मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।

















