रायपुर | सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जशपुर जिले के बालाछापर गांव में नवनिर्मित ट्रायबल टूरिज्म एथनिक रिसॉर्ट इन दिनों सैलानियों को बेहद आकर्षित कर रहा है। इसका निर्माण 1.65 हेक्टेयर में किया गया है। रिसॉर्ट में 6 वुडनकॉर्टेज, 18 पिलेज कॉटेज, 10 क्राफ्ट हट, एक कैफेटेरिया, 1 एम्फीथिएटर, कांफ्रेस रूम, 3 टेंट प्लेटफॉर्म सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था पर्यटकों के लिए की गयी है। रिसॉर्ट की बुकिंग इस महीने की एक तारीख से शुरू हो गया है।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: दहेज प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
आदिवासी कला एवं संस्कृति को समेंटते हुए जशपुर विकासखंड के बालाझापर में स्वदेश दर्शन योजना के तहत् 13 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से सरना एथनिक रिसॉर्ट (ट्रायबल टूरिज्म सर्किट) का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण साढ़े चार एकड़ रकबे में कराया गया है, जहां जशपुर जिले के पुरातत्व, कला-संस्कृति एवं आदिवासी जीवन शैली की अद्भूत छटा को इस चार एकड़ रकबे में समेटा गया है।
सरना एथनिक रिसॉर्ट का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया था। रिसॉर्ट की मुख्य द्वार के पीलर पर जशपुर के हर्राडीपा शैली की पत्थर की मूर्तियां लगाई गई है। यहां लैण्डस्केप तथा ओपन एफी थिएटर सहित ईको लाग हट्स का निर्माण कराया गया है। जशपुर जिले के पुरातात्विक स्थल पर विद्यमान पत्थर की मूर्तियों को ध्यान में रखते हुए उसी शैली में पत्थर की मूर्तियां बनाई गई है। जिसे मुख्यद्वार पर लगाया गया है।
पढ़ें : बड़ी खबर: देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस आज से अगले आदेश तक बंद
जशपुर शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस सरना एथनिक रिसॉर्ट में प्रतिदिन चार से पांच सौ पर्यटकों की भीड़ होती है। जशपुर जिले में इस तरह के रिसॉर्ट के निर्माण हो जाने से यहां की आदिवासी कल्चर एवं सस्कृति अन्य राज्य, देश के पर्यटकों तक पहुंचेगी। रिसॉर्ट के मैनेजर श्री आशीष तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन रिसॉर्ट के सभी कॉटेज पूरी तरह सेे बुक होते है। जशपुर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण होने से यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है। साथ ही उनके लिए आदिवासी कल्चर में रहना बेहद रोचक होता है। बुकिंग शुरू होने के बाद से रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, सहित अन्य राज्य के लोग रिसॉर्ट में जशपुर के पर्यटन स्थलों का आनंद ले चुके है। रिसॉर्ट में यहां के स्थानीय व्यंजनों का भी पर्यटक आनंद ले रहे हैै।
रायपुर | केरल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निर्धारित कार्यक्रम से समय निकाल कर कन्याकुमारी के तटों पर अपनी सुबह व्यतीत की। इस दौरान उन्होंने वहां के सूर्योदय के लुत्फ़ उठाया। सूर्यदेव को प्रणाम करने के पश्चात उन्होंने कन्याकुमारी में स्थित माता भगवती के मंदिर में छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। अपने इन पलों को उन्होंने सोशल मीडिया में भी साझा किया। अपने ट्विटर अकाउंट में उन्होंने दो अलग-अलग ट्वीट करते हुए सूर्योदय व माता के दर्शन को साझा किया।
जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महद्युतिं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 23, 2020
तमोरिसर्व पापघ्नं प्रणतोस्मि दिवाकरं ।।#कन्याकुमारी के ऐतिहासिक स्थल पर सूर्योदय pic.twitter.com/YAbrtaJZL2
आज कन्याकुमारी में छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए माता भगवती की पूजा अर्चना की।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 23, 2020
देवी के इस प्राचीन और अत्यंत अनुनादित मंदिर में प्रार्थना कर मन प्रांजल शांति से भर गया। pic.twitter.com/eURQzx3JpQ
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विमान से आने जाने वाले यात्रियों का कोविड स्क्रीनिंग करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने रायपुर और बस्तर के कमिश्नरों और कलेक्टरों को आदेश भेजकर रायपुर एवं जगदलपुर (बस्तर) स्थित एयरपोर्ट पर यात्रियों की पूर्व में जारी कोविड गाईड लाइन के अनुसार कोरोना स्क्रीनिंग संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। यह निर्देश देश में कोरोना संक्रमण प्रभावित व्यक्तियों की संभावित वृद्धि को देखते हुए जारी किया गया है।
रायपुर, बैंक डकैती की योजना बनाते पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू, पटाखा, लोहे का राड़ , आरी ब्लेड , नायनोल रस्सी के अलावा अन्य सामान जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 21 नवंबर को पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली की उर्जा पार्क नाला के पास 5-6 लोग जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के मध्य है हथियार रखे हुये है व बैठक कर डकैती की योजना बना रहे है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर तेलीबांधा पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ उनके पास से हथियार व अन्य सामग्री जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्जा पार्क के पास डकैती की योजना बना रहे पकड़े गए युवके के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम राजा नायडू 34 वर्ष पिता स्व. गणेश नायडू, निवासी पुराना कांशीराम नगर सुलभ के पास तेलीबांधा , शेख अजहर उर्फ विक्की 24 वर्ष पिता शेख अकरम निवासी कांशीराम नगर मस्जिद के पास तेलीबांधा,भूपेन्द्र उर्फ छोटू बाग 22 वर्ष पिता स्व. भोजो बाग निवासी कांशीराम नगर टण्डन चौक तेलीबांधा,राकी उर्फ राकेश 29 वर्ष पिता मनसुख निवासी लाभाण्डी सुरज नगर तेलीबांधा, एवं गोपी उर्फ राहुल आहुजा 25 वर्ष पिता स्व. किशोर आहुजा निवासी गली नम्बर 03 तेलीबांधा रायपुर बताया है। आरोपियों से कड़ायी से पुछताछ करने पर उन्होंने जोरा स्थित यूकों बैंक में मिलकर डकैती करने की योजना बनाना बताया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राजा नायडू के पास से एक नग धारदार बड़ा चाकू, एक टार्च व शेख अजहर से एक नग हरे रंग का पैचकस, एक पैकेट मैगना बिड़ी, एक नग धारदार छोटा चाकू एवं भूपेन्द्र उर्फ छोटू के पास से एक नग लोहे का पाईपनुमा राड़, एक पैकेट सिगरेट, एक पैकेट माचिस का डिब्बा, 500/- रूपये नगद तथा राकी उर्फ राकेश से एक लोहे का राड़ एक तरफ से मुड़ा हुआ, एक टार्च, एक आरी ब्लेड तथा 1200- रूपये नगदी, गोपी उर्फ राहुल से एक नुकिला लोहे का राड, एक माचिस का डिब्बा एवं 1000/- रूपये नगद़ तथा घटना स्थल पर एक काला रंग का अल्टीमेट कम्पनी का बैग मिला जिसके संबंध में आरेापियो से पूछने पर अपना बैग बताये बैग को खोलकर देखा गया बैग के अंदर एक चौड़ा चिपकाने वाला टैप, तीन पैकेट मिर्ची पाउडर, एक पैकेट नमक, दो नाईलोन का रस्सी हरा एवं संतरा रंग का, एक पैकैट मैघना बिड़ी, एक लोहे का राड़, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट बम फ टाका मिला एवं घटना स्थल पर एक ओल्ड मंग का खाली शराब का बाटल एक ब्लेण्डर प्राईड का खाली बाटल, दो रेड बुल एनर्जी ड्रिेंक का खाली केन डिब्बा, जिसमें से एक चपटा है, छ: नग खाली डिस्पोजल जिसमें शराब की गंद आ रही है, एक खाली सिगरेट का पैकेट, छ: नग सिगरेट का ठूट जली हुई माचिस की तिली आरोपियों के पास से बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 399,402 एवं 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाही कर अपराध पंजीबद्ध की गई है।
रायपुर। लव जिहाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा की सीएम बघेल को लव जिहाद का डेफ़िनिशन नहीं मालूम। उन्होंने कहा की आपसी सहमति और दबावपूर्वक शादी करने में अंतर है। अगर कोई आपसी सहमति में शादी करता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। कोई सहमति से अपनी शादी करता है और एक परिवार में कोई सम्मान से आता है उसका सम्मान रहता है तो कोई बुराई नही है।
लेकिन अगर दवाब और छल पूवक ,साजिश के तहत शादी होती है, वो साम्प्रदयिक भावों कारणों से शादी होती है उसका विरोध होना चाहिए। जिसमे धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लव जिहाद कानून की आवश्यकता छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी प्रदेशों में हैं ज्यादातर प्रदेश इस संबंध में कानून बना रहे हैं।
रायपुर, सूने मकान का ताला तोड़कर दो भाईयों के घर से चोर आलमारी में रखे नगदी 30 हजार रुपयें एवं सोने,चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। घटना की रिपोर्ट राजेनद्रनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवपुरी कृष्णाकालोनी मकान नंबर 4680 निवासी जितेन्द्र कुमार भट्ट 30 वर्ष पिता स्व.बालाराम भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 20 नवंबर को अपने परिवार के साथ गृहग्राम भंगेराभाठा चला गया था। वापस 22 नवंबर को सुबह 8.30 बजे अपने घर आने पर घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था,किसी ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र,अंगुठी व चांदी का पायल तथा 8 हजार रुपयें चोरी कर लिया है। प्रार्थी का बड़ा भाई प्रथम तल में रहता है उसके भी मकान का ताला तोड़कर चोर आलमारी का लॉक तोड़कर सोने का कान का टप एवं नगदी 22 हजार रुपयें कुल 50 हजार की चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस एक्शन में दिखे। उन्होंने कहा कि हर थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से रात्रिकालीन गश्त की जाए। मेडिकल और आबकारी अधिकारियों से समन्वय कर नशीली पदार्थो और अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही की जाए। श्री साहू आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
गृहमंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गुण्डे-बदमाशों को चिन्हित करें, पेट्रोलिंग बढ़ाएं, चैक-चैराहों पर सी.सी. टी.व्ही. कैमरा की संख्या बढ़ाएं। होटलों में बाहर से आने वालों पर निगरानी रखें। अपराधियों की सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखें। उन्होंने कहा कि शहरों के व्यस्तम इलाकों में तथा प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में सी.सी. टी.व्ही. कैमरा लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। समय-समय पर व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों की बैठक भी लें।
गृह मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस का काम आम जनता को परेशान करना नहीं होना चाहिए। पुलिस का काम आम जनता को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना प्रणाली को मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए विशेष सर्तकता बरती जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों विशेषकर घरेलू हिंसा जैसे मामलों पर परिवार परामर्श केन्द्रों के माध्यम से आपसी सुलहनामा कराया जाए। संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि पुलिस मित्र के माध्यम से जनता को जोड़े और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस हरकत में दिखनी चाहिए। उन्होंने शराबखोरी, नशा, जुआ, सट्टा के संभावित ठिकानों पर नियमित चेकिंग करने तथा अद्यतन अपराधियों पर निगरानी रखने सुझाव दिया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने कानून व्यवस्था के साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्केनिंग, ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने के निर्देश दिए और कोरोना संक्रमितों को होम क्वारेंटीन कराने को कहा। पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने भी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। सभी संभागों के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक विडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।
बस्तर | कोरोना संक्रमण काल में बस्तर दशहरा के आयोजन में योगदान देने वाले युवा कार्यकर्ताओ को आज एक सादे समारोह में राजमहल में बस्तर महाराजा कमल चंद भजदेव द्वारा सम्मान किया गया। प्रवीर सेना से जुड़े समस्त कार्यकर्ता जिन्होंने अपना योगदान इस सेवा कार्य मे लगाया,उन्हें मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। बस्तर महाराजा कमल चंद भजदेव ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत व परंपरा को बनाये रखने एवं सहेजने हेतु इन सभी युवाओ का प्रयास अत्यंत सराहनीय है, सभी निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने प्रवीर सेना के सैनिक के रूप में कोरोना संक्रमण काल में बस्तर दशहरा के दौरान अपनी सेवा दी उन्हे अपनी शुभकामनाएं दी।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
बस्तर दशहरा के दौरान कोरोना काल मे प्रवीर सेना द्वारा भोजन वितरण, खाद्य पदार्थ व मास्क वितरण एवं गरीबो के सेवा कार्य को देखते हुए सम्मान किया गया। इसके अलावा बसतर दशहरा पर्व में जिन्होंने फोटोग्राफी के माध्यम से नई दिशा दी उन्हें भी सम्मानित किया गया। जिसमें अजय साहू, राहुल ठाकुर, अभिषेक सिंह ठाकुर ,विकास चांडक, सुभेन्द्र भदौरिया, तनिष जैन, देवेश चांडक, जशविन्दर सिंह, प्रकाश साहू,विशाल सेंगर, हेमंत तिवारी, दिव्यराज सिंह राणा, सूरज मिश्रा, पुष्पराज पात्रो, सोनू यादव ,राहुल शर्मा, विकास यादव, सन्नी साव, अंजलि दास, भावना यादव, दुर्गा ठाकुर, पार्थ शर्मा, पर्व शर्मा, शालू वर्मा, राज पांडेय, नरेंद्र,समरथ सेठिया, करण राव सहित प्रवीण सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रायपुर | राजधानी पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीला टेबलेट के साथ दो मोटरसाइकिल में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में कफ सिरप व टेबलेट जब्त किया है।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
रायपुर | मोबाईल चोरी के संदेह पर ट्रक ड्रायवर व हेल्फर ने एक व्यक्ति को पकड़ कर ट्रक के डाला में बैठाकर जमकर मारपीट किया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्रायवर व हेल्फर ट्रक छोड़कर फरार हो गए है।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
रायपुर | ऑटों का इंतजार कर रही महिला के हाथ से मोबाईल झपटकर स्कूटी सवार फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
रायपुर | सीएम भूपेश बघेल केरल रवाना हो गए हैं। सीएम केरल में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की माता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे । एयरपोर्ट पर चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वेणु गोपाल हमारे इंचार्ज सेक्रेटरी हैं, उनके यहां पारिवारिक कार्यक्रम में जाना हो रहा है।
पढ़ें : लॉक डाउन ब्रेकिंग : देश में 2 दिसंबर तक रहेगा लॉक डाउन, प्रधानमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
कृषि संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न होने पर सीएम भूपेश ने कहा, अभी तक तो केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, मैं समझता हूं कि हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि हस्ताक्षर होंगे ।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि बारदोली के संघर्ष से यह तो साफ था कि देशहित की लड़ाई आपसी मतभेद मिटाकर एकता से ही जीती जा सकती है।
पढ़ें : तालाब में शव ढूंढने उतरे व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, पढ़ें पूरी खबर
बारदोली के संघर्ष से यह तो साफ़ था की देशहित की लड़ाई आपसी मतभेद को भुला कर, एकता से ही जीती जा सकती है। चाहे वो 9 दशक पूर्व का किसान आंदोलन हो या 2020 के काले कानूनों का विरोध, कांग्रेस तब भी किसानों के हित में खड़ी थी और आज भी कंधे से कन्धा मिला कर चल रही है। #DeshKiDharohar pic.twitter.com/xggoynFcTF
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) November 22, 2020
कोरबा | जुआरी को ढूंढने के लिए पुलिस की मौजूदगी में तालाब में उतरा व्यक्ति डूब गया। छह दिन बीतने के बाद भी अब तक शव बरामद नहीं हो सका। परिजनों ने शव तलाशने में गंभीरता नहीं दिखाने व मुआवजा की मांग लेकर सर्वमंगला मंदिर पुल में चक्काजाम कर दिया। एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने समझाईश देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने कहा कि अभियान चला कर जल्द ही शव की तलाश की जाएगी।
पढ़ें : BIG BREAKING : "हिचकी" फिल्म की इस अभिनेत्री की हुई मौत, जाने क्या है मौत की वजह
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के कलाकारों की वार्षिक 'प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी' के कैटलॉग का विमोचन किया। शिल्प वर्षा आर्ट एंड रिसर्च सोसाइटी, खैरागढ़ के सचिव राजेन्द्र सुनगरिया ने बताया कि कैटलॉग में पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित प्रदर्शनी में इस वर्ष शामिल 100 कलाकारों की फोटो डाइरेक्टरी शामिल की गयी हैं। इस वर्ष फरवरी में प्रवेश राज्य कला प्रदर्शनी का 11वां संस्करण महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर की आर्ट गैलरी में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से सभी आयु वर्ग के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में लोककला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर चित्रकार दीपक वर्मा उपस्थित रहे।























