नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिजनों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, परिजनों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश

रायपुर। शहर के रांवाभाठा इलाके में करंट की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रावाभाठा इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर में करंट प्रवाहित तार खुले में पड़ा हुआ था, जिसकी चपेट में वहां खेल रहे एक बच्चा आ गया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृत बच्चे के परिजनों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ऐसी खबर मिल रही है कि जिस तार से बच्चे की मौत हुई है वो फैक्ट्री की है। बहरहाल मामले की सूचना थाने पहुंच गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
 विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से भखारा बना तहसील-जिला भाजपा

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से भखारा बना तहसील-जिला भाजपा

धमतरी। जिला भाजपा ने कुरूद विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत भखारा को तहसील बनाये जाने पर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष ठा. शशि पवार ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा क्षेत्र के विकास के लिये निरंतर काम करने वाले पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर के प्रयासों को मिली सफलता पर उन्हें साधुवाद दिया तथा क्षेत्रवासियों की तरफ से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 
श्री ठाकुर ने कहा कि सिहावा विधानसभा अंतर्गत कुकरेल को तहसील घोषित किये जाने की भी मांग वहां के निवासियों की लंबे समय से रही है परंतु सिहावा विधायक की अकर्मण्यता के चलते तहसील बनने की पूरी योग्यता होते हुये भी कुकरेल को तहसील घोषित नही कराया जा सका जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में मायूसी तथा गुस्सा है।
 
 
जहाँ एक ओर कुरूद क्षेत्र में श्री चंद्राकर के प्रयासों से करोड़ो रूपये के विकास कार्य क्षेत्र में स्वीकृत हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर सिहावा विधायक की उदासीनता से क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। सत्ता में आने के बाद से सिहावा में कोई बड़ी परियोजना या विकास के कार्य नही हुये हैं जिसे लेकर आम जनता में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
 बड़ी खबर: कंटेनर की ठोकर से मामा व भांजे की मौत, हादसे के बाद कंटनेर चालक फरार

बड़ी खबर: कंटेनर की ठोकर से मामा व भांजे की मौत, हादसे के बाद कंटनेर चालक फरार

महासमुंद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीन सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पहली घटना जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट रोड, दूसरी एनएच –53 पटेवा थाना के ग्राम नवागांव एवं खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरकी तरपोंगी मार्ग की है।
 
 
इन मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर व कंटेनर के चालक मौके पर से फरार हो गए है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।
 
 
पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। त्योहारी सीजन लगते ही सड़कों में लोगों की भीड़ बढ़ गई वहीं, हादसे से भी बढ़ गए है। प्रतिदिन सड़क हादसे में लोग जानें जा रही है, वहीं कई लोग घायल हो रहे हैं।

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत-
सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट मार्ग में कुर्मीपारा निवासी प्रांजल चंद्राकर पिता योगेश चंद्राकर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एमजे 1998 में सवार होकर ग्राम मचेवा से अपने घर जा रहा था। वह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास पहुंचा था कि पीछ से आ रहा ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीसी 1412 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दिया । इससे स्कूटी अनियंत्रित हो गया और सवार प्रांजल सड़क पर गिया गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रैक्टर का चालक मौका पाकर फरार हो गया । इधर, हादसे को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कंटेनर की चपेट में आने से मामा-भांजा की मौत-
रिश्तेदार को छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पटेवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिखली थाना आरंग निवासी ललित निषाद पिता सहस निषाद (21) और उसके भांजे ग्राम दतान थाना लवन निवासी बउआ उर्फ टीकम निषाद (18) अपने रिश्तेदार को पटेवा क्षेत्र के ग्राम ठुमसा बाइक क्रमांक सीजी 04 केएफ 0664 में छोडऩे आए थे। दोनों छोड़कर वापस गांव जा रहे थे। नेशनल हाइवे-53 ग्राम नवागांव के पास गलत दिशा से आ रही कंटेनर क्रमांक एनएल 01 एडी 4196 जो, रायपुर से सरायपाली की ओर जा रही थी। घटना स्थल के पास मोड़ होने के कारण कंटेनर के लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को सामने से ठोकर मार दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे की है।

दो बाइक भिड़ी, सवार तीन घायल-
इधर, खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी, तरपोंगी मार्ग पर दो बाइक आपस में भिंडत हो गई। जिससे सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए 108 संजीवनी की सहायता से अस्पताल ले गए। घायल में एक महिला भी शामिल है। इधर, खल्लारी पुलिस सूचना पर पहुंची तब तक घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया था। थाना प्रभारी दीपा केंवट ने बताया कि कहां के रहने वाले है, इसका पता नहीं चल पाया है। स्थिति खराब होने के कारण उन्हें तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया।
 आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी सड़क हादसे की शिकार, हालत गंभीर

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी सड़क हादसे की शिकार, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा  | सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी हादसे की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सोनी सोरी को मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से गंभीर चोट आई है। अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जाते वक्त हादसा हुआ है। इलाज के अस्पताल ले जाया गया है।
 
 
बताया जा रहा है कि दन्तेवाड़ा में अपने भतीजे लिंगाराम कोड़ोपी के साथ मोटरसाइकिल से जाते वक्त सोनी सोरी हादसे की शिकार हो गई। नाक से रक्त स्राव होने की वजह से दंतेवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख उन्हें जगदलपुर मेडिकल कालेज डिमरापाल रेफर कर दिया गया है। लिंगा कोड़ोपी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये मदद मांगते हुए घटना की पुष्टि की है।
 शहर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ बाईक सवार गिरफ्तार,16 नग कफ सिरप जब्त

शहर में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ बाईक सवार गिरफ्तार,16 नग कफ सिरप जब्त

रायपुर। नशीला कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 16 बॉटल में कफ सिरप जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार सिघानियां चौक ट्रांसफार्मर के पास मुखबिर की सूचना पर 10 नवंबर को रात 10:25 बजे उरला पुुलिस ने केविटर मोटरसाइकिल सीजी 04 एमसी 7488 में प्रतिबंधित नशीले कफ सीरप ले जाने की सूचना पर बाईक सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से कफ सिरफ क्लोरो फैनिरा मार्टन मेलिक एक कार्टून में 16 नग शीशी प्लास्टिक बॉटल में मिलने पर जब्त कर लिया है। आरोपी ने अपना नाम विनय सिंह 21 वर्ष पिता ललन सिंह निवासी कबीरनगर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिंबधित कप सिरप बेचने के जुर्म में अपराध कायम कर बाईक व कफ सिरप जब्त किया है। 
 मरवाही की जीत ने सिद्ध किया जनता का भूपेश सरकार पर पूर्ण विश्वास: मोहन मरकाम

मरवाही की जीत ने सिद्ध किया जनता का भूपेश सरकार पर पूर्ण विश्वास: मोहन मरकाम

रायपुर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता के बाद अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने कहा कि यह जीत मरवाही की जनता को समर्पित है, उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं कार्यों पर अपनी समति जताते हुए कांग्रेस को विजयी बनाया है।
 
 
उन्होंने कहा कि जनता अब जान चुकी है कि भाजपा और छजका की करनी और कथनी में कितना अंतर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता के भावनाओं के अनुरूप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया। स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की। बिजली उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत नगर पालिका में परिवर्तित किया गया।
 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अनेक जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ छत्तीसगढ़ के जन-जन को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ को विकास की ओर अग्रसर कर रही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार पर मरवाही की जनता ने विश्वास जताया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता ने विधानसभा 2018 के चुनाव में रमन सिंह के चेहरे को नकार दिया था। भाजपा के झूठे वादे और छत्तीसगढ़ विरोधी इरादे को भलीभांति पहचान चुके थे। अब मरवाही की जनता भी भाजपा और रमन सिंह और उनके बी टीम को सिरे से खारिज कर दिया। 
खाद्य विभाग की टीम ने मिष्ठान दुकानों से कलेक्ट किया सैंपल, कार्यवाई जारी

खाद्य विभाग की टीम ने मिष्ठान दुकानों से कलेक्ट किया सैंपल, कार्यवाई जारी

रायपुर। दीपावली में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम लगातार जांच कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने कई मिष्ठान दुकानों से सेंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया है। 
 

खाद्य विभाग के वरिष्ठ अफसरों के दिशा-निर्देश पर टीम ने शहर के कई मिष्ठान दुकानों पर औचक जांच-पड़ताल करते हुए बिक्री के लिए रखी मिठाईयों, ड्राय फू्रट, सोनपापड़ी, खोवा आदि का नमूना कलेक्टर करते हुए सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
 
 
टीम को शंका है कि इन खाद्य पदार्थों में मिलावट  हो सकता है, चूंकि त्योहारी सीजन है लिहाजा अधिकांश व्यापारी मुनाफे के लालच में इस तरह की मिलावट करने से नहीं चूकते। लिहाजा टीम ने अलग-अलग मिठाईयों व अन्य खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। 
ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थ के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार

ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थ के साथ दो लोग हुए गिरफ्तार

अंबिकापुर, कोतवाली पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थान से रविवार को एक लाख की ब्राउन शुगर व नशीली दवा, इंजेक्शन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक की डिक्की में मादक पदार्थ लेकर बेचने के के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित शंकर घाट के आस-पास एक बाइक सवार युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसकी जानकारी एसपी टीआर कोशिमा को दी गई।एसपी के निर्देश पर कोतवाली टीआई ने अपने नेतृत्व में टीम गठित कर शंकर घाट के पास पहुंच कर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार युवक को हिरासत में लेकर बाइक व उसकी तलाशी ली गई तो युवक के जेब में सफेद रंग की पन्नी में 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है।
वहीं बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई तो 285 नग नशीली दवाएं पाई गई। जिसकी कीमत 660 रुपए है। पुलिस ने युवक के पास से मादक पदार्थ की बिक्री की राशि 22 हजार 5 सौ रुपए नगद, ब्राउन शुगर, नशीली दवा व बाइक जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम अकरम रजा पिता मो. इसरार है जो कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र ग्राम आरा का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ 21 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
रायगढ़ से लाकर बेच रहा था नशीली दवाएं
वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने शहर के दरिमा मोड़ के पास से रविवार की शाम को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह बाइक की डिक्की में 17 नग कफ सिरप, नशीली दवाएं बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
आरोपी नूर मोहम्मद पिता गुलाम अली रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तारागढ़ का रहने वाला है। वह रायगढ़ से नशीली दवा लाकर यहां खपाने का काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
दोनों कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में मुख्य रूप से कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह, अब्दुल मुनाफ, डाकेश्वर ङ्क्षसह, मनीष सिंह, अरविन्द उपाध्याय, संजीव चौबे, जयदीप सिंह, आलोक गुप्ता, कुन्दन ङ्क्षसह, शिवमंगल सिंह शामिल रहे।
 

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक महिला की मौत दो घायल

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, एक महिला की मौत दो घायल

भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को लोहे के बड़े एक महिला ठेका श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला ठेका श्रमिक घायल हो गई हैं। जिनमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एसएमएस-2 में कास्टर शॉप के पास की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्लांट के अंदर तीन महिला ठेका श्रमिक श्याम कुंवर बाई (48), मीराबाई (46) और रामेश्वरी साहू (52) लैडल में मसाला भरने का काम कर रही थी। पास ही में पोकलेन से सफ ाई का काम चल रहा था। इस दौरान पोकलेन के चालक का ध्यान वहां खड़े लोहे के भारी पाइप की ओर नहीं गया। पोकलेन से टकराने के कारण लोहे के पाइप नीचे गिर गए जिसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गई। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से श्याम कुंवर बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं घायल हो गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 

  धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र: मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

धान खरीदी के लिए बनेंगे नए खरीदी केन्द्र: मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के संबंध में सुचारू व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। मण्डल ने आवश्यकता अनुसार धान खरीदी के लिए नए केन्द्र बनाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित करते हुए सभी जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान संग्रहण के लिए चबूतरों का निर्माण इस माह के अंत तक करने के निर्देश भी दिए हैं। मण्डल ने विशेष रूप से धान के अवैध परिवहन और अवैध बिक्री-खरीदी पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस माह के अंत तक धान खरीदी के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।  बैठक में गोधन न्याय योजना के संबंध में भी चर्चा की गयी। जिसमें गोठानों की सुरक्षा, गोधन कार्यालयों की व्यवस्था, नाडेफ टंकी निर्माण आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग अमिताभ जैन, सचिव खाद्य विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व विभाग सुरीता शांडिल्य, सचिव सहकारिता विभाग आर. प्रसन्ना, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग डॉ. एम.गीता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: ईडी ने बर्खास्त आईएएस बबूलाल अग्रवाल को न्यायालय में किया पेश, निकले कोरोना संक्रमित

बड़ी खबर: ईडी ने बर्खास्त आईएएस बबूलाल अग्रवाल को न्यायालय में किया पेश, निकले कोरोना संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार किये गए बर्खास्त आईएएस बाबूलाल अग्रवाल को आज ईडी ने न्यायालय में पेश किया। इस दौरान उनके वकील ने अदालत से बाबूलाल अग्रवाल की कोरोना जांच कराए जाने की मांग की। इस पर अदालत के आदेश पर बाबूलाल अग्रवाल का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए।

सूत्रों के अनुसार ईडी बाबूलाल अग्रस्वाल का रिमांड मांग रही थी, चुंकत अब उनकी कोरोना रिपोर्ट संक्रमित पाई गए है ऐसी स्थिति में उन्हें रायपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।
 मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 37825 वोटों से जीते

मरवाही उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 37825 वोटों से जीते

मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव की गिनती अब लगभग पूर्णता की ओर है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 37825 वोटों से मरवाही उप चुनाव पर विजय प्राप्त कर ली है।
 
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 23 नए तहसीलों के गठन का आदेश, देखें सूची

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 23 नए तहसीलों के गठन का आदेश, देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने आज 23 नए तहसीलों के गठन का आदेश जारी किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीता सांडिल्य ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। रीता सांडिल्य इस आशय का पत्र सम्बंधित जिला कलेक्टरों को लिखा हैं। तहसीलों के गठन का आदेश राजपत्र में गठन के बाद लागू होगा। और औउपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

राज्य अलंकरण समारोह में गुरु घासीदास के नाम पर पुरस्कार नहीं दिए जाने पर भाजपा का धरना प्रदर्शन

राज्य अलंकरण समारोह में गुरु घासीदास के नाम पर पुरस्कार नहीं दिए जाने पर भाजपा का धरना प्रदर्शन

रायपुर। भाजपा रायपुर जिला एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर द्वारा परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा के नाम से दिया जाने वाला राज्य स्तरीय अलंकरण पुरस्कार की घोषणा आज दिनांक तक नहीं किये जाने के कारण छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के विरोध में बूढ़ापारा में धरना दिया जा रहा है। धरना ने अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राजीव अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने उपस्थित है।  

मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले छत्तीसगढ़ के महान संत की सम्मान में सामाजिक समरसता न्याय के लिए दिए जाने वाला सम्मान आज अन्याय का शिकार हो गया। इसके विरोध में पूरे प्रदेश ने धरना प्रदर्शन हो रहे है पर कांग्रेस सरकार के कान में जु नही रेंग रही। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने राज्यपाल से इस विषय पर हस्तक्षेप की मांग की है। धरना पश्चात बाबा घासीदास अलंकरण पुरुस्कार घोषित करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।
 
 बड़ी खबर: लाखों रुपये की ब्राउन शुगर व नशीली दवाइयों के साथ 2युवक गिरफ्तार

बड़ी खबर: लाखों रुपये की ब्राउन शुगर व नशीली दवाइयों के साथ 2युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर। पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थान से रविवार को एक लाख की ब्राउन शुगर व नशीली दवा, इंजेक्शन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बाइक की डिक्की मेंं मादक पदार्थ लेकर बेचने के के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि, अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित शंकर घाट के आस-पास एक बाइक सवार युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसकी जानकारी एसपी टीआर कोशिमा को दी गई। एसपी और कोतवाली टीआई ने टीम गठित कर शंकर घाट के पास पहुंच कर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार युवक को हिरासत में लेकर बाइक व उसकी तलाशी ली गई तो युवक के जेब में सफेद रंग की पन्नी में 5.34 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं बाइक की डिक्की की तलाशी ली गई तो 285 नग नशीली दवाएं पाई गई। जिसकी कीमत 660 रुपए है। पुलिस ने युवक के पास से मादक पदार्थ की बिक्री की राशि 22 हजार 5 सौ रुपए नगद, ब्राउन शुगर, नशीली दवा व बाइक जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अकरम रजा पिता मो. इसरार है, जो कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र ग्राम आरा का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ 21 बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। 

रायगढ़ से लाकर बेच रहा था नशीली दवाएं-
वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने शहर के दरिमा मोड़ के पास से रविवार की शाम को एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह बाइक की डिक्की में 17 नग कफ सिरप, नशीली दवाएं बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

आरोपी नूर मोहम्मद पिता गुलाम अली रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तारागढ़ का रहने वाला है। वह रायगढ़ से नशीली दवा लाकर यहां खपाने का काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 21 सी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
 बड़ी खबर: मरवाही में 10 राउंड की काउंटिंग पूरी,कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव 19,876 मतों से आगे

बड़ी खबर: मरवाही में 10 राउंड की काउंटिंग पूरी,कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव 19,876 मतों से आगे

रायपुर/जीपीएम– मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना 21 चक्रों में होगी। अभी 10 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 10वें राउंड की समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह के बीच दोगुने मतों का अंतर हो गया है। हालांकि अभी शहरी और जोगी का क्षेत्र मतगणना के लिए बाकी है।

मतगणना अपडेट
10वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19876 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40218 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 20342 वोट मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।

नौवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव 19987 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे। डॉ. ध्रुव को 37106 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 17119 वोट मिले।

आठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे 19759 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह से आगे चल रहे हैं। डॉ. ध्रुव को 34771 और भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 15012 वोट मिले हैं।

सातवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 17390 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 30064 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 12674 वोट मिले हैं।

छठवें राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस प्रत्याशी 14676 वोटों से आगे हो गए हैं। उनको 26183 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 11507 वोट मिले हैं।

पांचवें राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 12622 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 22151 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 9529।
 बड़ी खबर: राजधानी के इस फेमस होटल पर खाद्य सामग्री खुली पाए जाने पर निगम ने ठोका हजारों का जुर्माना

बड़ी खबर: राजधानी के इस फेमस होटल पर खाद्य सामग्री खुली पाए जाने पर निगम ने ठोका हजारों का जुर्माना

रायपुर। आज नगर पालिक निगम में जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने, नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के कटोरा तालाब मुख्य मार्ग स्थित नेताजी होटल के किचन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।

निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम सहित किए गए प्रत्यक्ष अवलोकन के दौरान जनशिकायत स्थल पर सही मिली। नेताजी होटल के कर्मचारी बिना ग्लब्स के काम करते पाए गए और होटल की खाद्य सामग्री ढकी हुई नहीं पाई गई, होटल की खाद्य सामग्री खुली पाए जाने और कर्मचारियों के बिना ग्लब्स पहने काम करते मिलने पर, निगम स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने संबंधित नेताजी होटल प्रबंधक को भविष्य के लिए कडी चेतावनी देते हुए 5000 रूपए का जुर्माना किया। दोबारा इसकी पुनरावृत्ति होने पर व्यवस्था सुधारने नियमानुसार कडी कार्यवाही की चेतावनी संबंधित होटल प्रबंधक को दी। इस प्रकार प्राप्त जनषिकायत का जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने जोन स्तर पर आयुक्त के आदशानुसार और स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देषानुसार त्वरित निदान किया गया। 
 बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान: भूपेश

बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान: भूपेश

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 12वीं कड़ी में बच्चों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी सेहत, शिक्षा, हुनर, खेलकूद के कौशल के उच्च मानदंड हासिल कर, लगन और संस्कार से देश-दुनिया में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाएं। राज्य सरकार द्वारा बच्चों की अच्छी सेहत, उनकी बेहतर शिक्षा, हुनर विकसित करने, खेल कौशल को उत्कृष्ट बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और उसके संवर्धन, संरक्षण के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रिय समाचार चैनलों पर प्रसारित लोकवाणी में 'बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्यÓ विषय पर बच्चों और प्रदेशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।

महासमुंद में लोकवाणी उत्साह के साथ सुना गया विशेषकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। महासमुंद के रहने वाले अभिज्ञान साहू ने मुख्यमंत्री के साथ हुए चर्चा में बताया कि वह माता कर्मा के महत्व को इसलिए बहुत अच्छे से समझ पाया क्योंकि अब उस दिन अवकाश रहता है । मुख्यमंत्री द्वारा अवकाश देने के कारण अब यह पूरे परिवार के साथ भक्त माता कर्मा की जयंती आनंद के साथ मनाते हैं। उन्होंने इस नेक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। अभिज्ञान साहू कक्षा सातवीं में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी वह ऑनलाइन पढ़ाई ही कर रहे हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों ने रेडियोवार्ता की 12वीं कड़ी के लिए पढ़ाई, खेलकूद से संबंधित अनेक प्रश्न रिकार्ड करवाए थे। चूंकि 14 नवम्बर को दीवाली के साथ बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू का जन्मदिवस 'बाल दिवसÓ भी है, इसलिए चाचा नेहरू से जुड़े बाल सुलभ रोचक प्रश्न भी बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे, चाचा नेहरू फैंसी ड्रेस छोड़कर हमेशा खादी के कपड़े और टोपी क्यों पहनते थे ? चाचा नेहरू को गुलाब के फूल बहुत ज्यादा पसंद क्यों थे ? जिनका मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार जवाब दिया। साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, कृतित्व, उनके विचारों और व्यक्तित्व के रोचक पहलुओं से भी परिचित कराया।

मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि बच्चों की सेहत और ये खुशी देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। खिलखिलाता हुआ बचपन हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी सेहत, शिक्षा, हुनर, खेलकूद के कौशल, लगन, संस्कार के लिए अलग से पहचान बनाएं। आपको ध्यान होगा कि कोरोनाकाल में हम स्कूलों में बच्चों को सूखा राशन दे रहे थे और आंगनबाडिय़ों में हमने गर्म खाना देना शुरू किया है। इस दिशा में हमारी योजनाएं और नवाचार लगातार जारी रहेंगे। एक बार फिर दीपावली और बाल दिवस की शुभकामनाएं।
 बड़ी खबर: अवैध पटाखों सहित एक व्यापारी गिरफ्तार

बड़ी खबर: अवैध पटाखों सहित एक व्यापारी गिरफ्तार

कांकेर। जिले के पखांजूर नगर पंचायत के रविन्द्ररपल्ली में व्यापारी वासुदेव साहा द्वारा किसी सुरक्षा मापदण्ड एवं दस्तावेज के पटाखों के अवैध भंडारण पर पखांजुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए व्यापारी को 10 कार्टून पटाखे सहित गिरफ्तार किया है। 

पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि मंगलवार की सुबह पखांजुर के रविंद्रपल्ली निवासी वासुदेव साहा के कब्जे से 10 कार्टून पटाखे जिसमे मिर्ची पटाखा 02 कार्टून, सुपर डीलक्स चक्री 01 कार्टून, फुलझड़ी 01 कार्टून, टॉप टाईगर 02 कार्टून, रॉकेट पटाखा 02 कार्टून, पॉपअप 01 कार्टून, अनारदाना 01 कार्टून कीमत 40 हजार रुपये का बिना किसी सुरक्षा मापदण्ड एवं दस्तावेज के अवैधानिक रूप से रखना पाया गया, जिस पर कार्यवाही करते हुए 10 कार्टून पटाखे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 139/20 धारा 09 (बी) विस्फोटक अधिनियम कायम कर आरोपी वासुदेव साहा पिता स्व. राधाकृष्ण साहा उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 
 मरवाही अपडेट: नवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 19987 मतों से आगे

मरवाही अपडेट: नवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 19987 मतों से आगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मतगणना में नवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के डॉ गंभीर सिंह से 19,987 मतों से आगे चल रहे है। डॉ. के के ध्रुव को अब तक 37,106 वोट मिले है, वहीं भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह को 17,119 वोट मिले है।
 मरवाही अपडेट: सातवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 17390 मतों से आगे

मरवाही अपडेट: सातवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 17390 मतों से आगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सातवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव 17390 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें अब तक 30064 मिले है। 
-डॉ. के के ध्रुव (कांग्रेस) 30064
-डॉ. गंभीर सिंह (बीजेपी) 12674
-डॉ. के. के. ध्रुव (कांग्रेस) 17390 मतों से आगे
 मरवाही अपडेट: छठवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 14676 मतों से आगे

मरवाही अपडेट: छठवें राउंड तक गिनती में कांग्रेस 14676 मतों से आगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छठवें चरण तक की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह से 14676 मतों से आगे चल रहे है। मरवाही में अब मुकाबला एक तरफ़ा होता नजर आ रहा है। आने वाले चरणों में स्थिति स्पष्ट होगी। 
-डॉ. के के ध्रुव (कांग्रेस) 26183
-डॉ. गंभीर सिंह (बीजेपी) 11507
-डॉ. के. के. ध्रुव (कांग्रेस) 14676 मतों से आगे
तबादला : राज्य सरकार ने जारी किया 9 भारतीय वन सेवा के अधिकारीयों का तबादला आदेश, देखें आदेश

तबादला : राज्य सरकार ने जारी किया 9 भारतीय वन सेवा के अधिकारीयों का तबादला आदेश, देखें आदेश

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है खबर मिली है कि राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार सूची में नौ आईएफएस अफसरों के नाम शामिल है।

देखें आदेश

 ननकी राम ने भाजपा को आईना दिखाया: कांग्रेस

ननकी राम ने भाजपा को आईना दिखाया: कांग्रेस

रायपुर। भाजपा के प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर द्वारा उठाये गये सवाल ‘‘15 साल अच्छे काम किये तो हारे क्यो?‘‘ ने भाजपा और रमन एंड कंपनी को एक बार फिर से आईना दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि रमन सिंह के 15 साल के भ्रष्टाचार और कुशासन के कारण जनता ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में नकारा था। इसके बावजूद भाजपा के कुछ नेता जबरिया रमन सिंह और उनके कार्यो का गुणगान कर भाजपा की बची खुची साख भी मिटाने में लगे है। इसीलिये स्पष्टवादिता और बेबाकी के लिये मशहूर भाजपा के ही वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर यह बता दिया कि रमन राज में प्रदेश का कितना बड़ा नुकसान हुआ था। अपने सरकार के जिस कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार को रायगढ़ की भाजपा कार्य समिति की बैठक में स्वयं रमन सिंह ने स्वीकारा था। उसी सरकार की झूठी तारीफ में यदि अजय चंद्राकर जैसे नेता कसीदे पढ़ेंगे तो ननकीराम जैसे वरिष्ठ नेता सवाल तो खड़ा करेंगे ही। 
 

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के 15 साल छत्तीसगढ़ के इतिहास के झूठ, फरेब और वायदा खिलाफी कुशासन का काला अध्याय है। झलियामारी, नसबंदी कांड, अंखफोडवा कांड, गर्भाशय कांड ने प्रदेश के सर को शर्म से झुका दिया था। प्रदेश की जनता झीरम जैसा दुर्दांत नरसंहार कैसे भूल सकती है। रमन सिंह के कुशासन और अकर्मण्यता के कारण ही नक्सलवाद छत्तीसगढ़ 3 ब्लाक से निकलकर 14 जिलो तक पहुंच गया था। 2003 के चुनाव में हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली गाय का वायदा भाजपा और रमन सिंह ने तीन बार 15 साल तक सरकार चलाने के बाद भी नही किया था। 2003 में प्रदेश के हर बेरोजगार युवा को 500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का भी वायदा भाजपा ने किया था, 15 साल तक नही दिया था। किसानो को पूरे 5 साल धान पर 300 रूपये बोनस देने का वायदा कर भाजपा मुकर गयी थी। 2100 रूपये धान का समर्थन मूल्य देने का वायदा भाजपा ने कभी पूरा नही किया। भाजपा ने किसान, गरीब, आदिवासी सभी को धोखा दिया था। 
 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज प्रदेश में वायदो को पूरा करने वाली सरकार बनी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो का कर्ज माफ किया। धान की खरीदी 2500 रूपये में की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था खेती किसानी को मजबूत किया गया। 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधे किये गये, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की बंद पड़ी भर्तिया शुरू की गयी। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. किया गया। वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की गयी। पिछले 23 माह में छत्तीसगढ़ विकास और विस्तार के रास्तें पर चल रहा है। ऐसे में भाजपा के नेता अपनी ही पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में झूठ बोलेंगे तो उन्हें अपने ही लोगों का विरोध सहना पड़ेगा, जैसा अजय चंद्राकर को ननकी राम के विरोध का सामना करना पड़ा।
 
क्या झीरम की घटना रमन सिंह के माओवादियों से लड़ने का सबूत है: कांग्रेस

क्या झीरम की घटना रमन सिंह के माओवादियों से लड़ने का सबूत है: कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह ने माओवादियों के आगे घुटने टेकने का काम किया तभी तो दक्षिण बस्तर के 3 ब्लाकों तक सीमित माओवाद भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल में 14 जिलों तक फैला। कांग्रेस माओवाद के खिलाफ लड़ाई और इस समस्या के समाधान के लिये प्रतिबद्ध है। इसीलिये कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इसका स्पष्ट उल्लेख किया है।
 
 
केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में माओवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर हुई। मोदी सरकार ने माओवाद के खिलाफ लड़ाई के लिये राज्यों को संसाधन और सुरक्षा बलों की उपलब्धता में कटौतियां कर दी। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा और आंतरिक आतंकवाद से लड़ने के लिये राष्ट्रीय आतंक विरोधी दस्ते का एनसीटीसी का निर्माण किया था, मोदी सरकार के आने के बाद इसको बंद कर दिया गया। रमन राज में माओवाद का फलना फुलना भाजपा से माओवादियों की सांठगाठ को दर्शाता है। नक्सलियों से संबंध और सांठ-गांठ तो भाजपा और उसके नेताओं के रहे है। भाजपा के बड़े नेता रामविचार नेताम ने माओवादियों को 4 लाख चंदा दिया था।
 
 
रामविचार नेताम माओवादियो को चंदा देते थे और बकायदा रसीद पकड़ाई थी। 2004 की विधानसभा की कार्यवाही में यह बात पर चर्चा भी हुयी थी। कांग्रेस द्वारा जांच की मांग को स्वीकार न कर भाजपा के बड़े नेता रामविचार नेताम द्वारा माओवादियों को चंदा देने के मामले को दबाया गया। शुभांशु चौधरी की किताब ‘‘उसका नाम वासु नहीं है’’ के पृष्ठ क्रमांक 101 में माओवादी नेता रमन्ना के हवाले से लिखा है कि लता उसेन्डी के पिता नारायणपुर में माओवादी साहित्य का प्रकाशन करते थे। मोआवादी नेता रमन्ना ने भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेन्डी के घर आने-जाने रहने और उनके हेडमास्टर पिता के साथ भोजन करते रहने की बात लिखी है। कभी किसी भी भाजपा नेता ने इस लेखन पर आपत्ति भी दर्ज नहीं की है जिस कांग्रेस के नेताओं की माओवादी घटनाओं में शहादत हुयी है भाजपा नेता सरोज पांडेय उस पर गैर जिम्मेदाराना निराधार आरोप लगा रही हैं। 
 

भाजपा नेता सरोज पांडेय से प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि क्या झीरम की घटना रमन सिंह के माओवादियों से लड़ने का सबूत है?सरोज पांडेय बतायें कि 4 ब्लाक का नक्सलवाद कैसे 14 जिलों तक पहुंच गया? यूपीए सरकार द्वारा गठित एनसीटीसी देश की आंतरिक सुरक्षा और आंतरिक आतंकवाद से लड़ने के लिये राष्ट्रीय आंतक विरोधी दस्ते का एनसीटीसी का निर्माण किया था, मोदी सरकार के आने के बाद इसको बंद कर दिया गया। रमन सिंह द्वारा राजनैतिक विद्वेष के कारण हटाई गयी सुरक्षा के कारण कांग्रेस के नेताओं की पूरी एक पीढ़ी की हत्या नक्सलियों के द्वारा झीरम घाटी में कर दी गयी। जिनका नाखून भी नही कटा वह सिर कटाने वालों पर आरोप लगायें इससे ज्यादा गैर जिम्मेदाराना और कुछ भी नहीं हो सकती। 
 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की रमन सिंह सरकार ही जिम्मेदार रही है छत्तीसगढ़ में माओवाद विस्तार के लिये, माओवाद के फलने-फूलने के लिये। छत्तीसगढ़ में माओवाद के बढ़ने के लिये भाजपा सरकार की गलत नीतियां और भाजपा के नेताओं की माओवादियो से मिलीभगत जिम्मेदार रही है। कांग्रेस ने तो अपनी पूरी पीढ़ी को गंवाया है, माओवादियों के हाथों। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज बस्तर में जो स्थितियां बेहतर हुई हैं। आदिवासियों का जनजीवन सुरक्षित हुआ है लेकिन यह बात भाजपा को हजम नहीं हो रही है क्योंकि साफ़ दिख रहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में बढ़ोत्तरी के लिये भाजपा की ग़लत नीतियां ही जिम्मेदार थीं।