कोरबा। दीपावली पर्व की तैयारी में लगे लोगों को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्हें एक विवाहित महिला की हत्या की खबर हुई। उसका शव घर के एक कमरे में मृत स्थिति में पाया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके पति को हिरासत में लिया है। चरित्र संदेह की बातें शुरुआती पूछताछ में सामने आई है।
रायपुर | देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार उसके पास से अवैध कट्टा व कारतूस जब्त किया है।
रायपुर | स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय से 20 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ये एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 नई एम्बुलेंस के जरिए आपात चिकित्सा सुविधाओं तक जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग के 108-संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के संचालन के लिए राज्य शासन और जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस के बीच प्रदेश भर में 300 एम्बुलेंस के संचालन के लिए एमओयू किया गया था। आज 20 नई एम्बुलेंस की शुरूआत के बाद अब सभी 300 एम्बुलेंस आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विभाग को मिल गई हैं। इनमें 29 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ALSS) की सुविधा वाले एम्बुलेंस भी शामिल हैं। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस आपातकालीन दवाईयों के साथ ही वेंटिलेटर, डि-फ्रेबिकेटर और इनफ्यूजन पंप की सुविधा से लैस हैं।
भिलाई। दिपावली को लेकर पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसे लेकर भिलाई तीन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाबा के पीछे जजंगिरी में दबिश दिया। जहाँ पर अलग अलग फंड़ में जुआ खेल रहे जुआरियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिसमे पंचशील नगर चरोदा निवासी सतीश कुमार नेवारे 42 वर्ष, इंदिरा नगर चरोदा राजेश कुमार सिन्हा 52 वर्ष,बीएमवाई चरोदा बाबूलाल 52 वर्ष, चरोदा बस्ती मोहन साहू 40 वर्ष, भागवत सिंह 56 वर्ष, बीएमवाई चरोदा तरुण पटनायक 35 वर्ष, सोमेशवर राव 30 वर्ष, विष्णु प्रसाद 47 वर्ष,पिंजी मांझी 32 वर्ष,एम जानी 29 वर्ष, देवाशीष बर्मन 21 वर्ष, सनातन कुमार ठाकुर 34 वर्ष, चरोदा एन माधव राव 52 वर्ष, रवि शंकर राव 48 वर्ष, राजीव नगर भिलाई 3 पीएस राव 38 वर्ष, जजंगिरी चरोदा एम अरुण 34 वर्ष,अविनाश कुमार 24 वर्ष, अजय तिवारी 32 वर्ष को पकड़ा गया। पकड़े गए 18 जुआरियो से 30,900 रुपये और ताशपत्ती बरामद किया। इसके अलावा खुर्सीपार पुलिस ने 6 जुआरियो से 5140 रुपए जप्त कर जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी रोहित झा, सीएसपी छावनी विश्वास चन्द्राकर, थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने कहा आगे भी यह अभियान जारी रहेगाा।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज स्वयं दुर्ग जिले के शहीद श्री अमित नायक के घर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनााएं दी। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को शुभकानाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेंट किया जा रहा है। श्री बघेल ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा है कि राज्य बनने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ पुलिस के 517 वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर राज्य और देश के लिए बलिदान दिया है।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: दो कारोबारियों ने बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर को लगाया 73 लाख का चूना, मामला दर्ज
हमारे जवानों के शौर्य और पराक्रम को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। शासन द्वारा शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। विगत दो वर्षों में 47 शहीदों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, विगत दो वर्षो में शहीदों के परिजनों को लगभग 21 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है।
पढ़ें : तीन कामों में आता है मुझे सेक्स से ज्यादा मजा: कियारा आडवाणी
उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक कठिनाई न उठाना पड़े इसके लिए हम सदैव चिंतित हैं। इसी तारतम्य में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) 03 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रूपए भी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शहीदों के परिजन स्वयं को अकेला ना समझें, आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं और आपके हर सुख-दुख में हम हमेशा आपके साथ हैं। दीपावली अंधकार को मिटाकर रोशनी फैलाने का पर्व है। इस पर्व पर मेरी शुभकानाएं हैं कि आपके परिवार में हमेशा खुशियों की रोशनी बनी रहे।
रायपुर, नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज महानदी भवन में नगर निगमों के महापौर तथा आयुक्तों की बैठक में निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन के अधिकार तथा निविदा में कम टेण्डर दर प्राप्त होने पर बचत राशि व्यय करने के अधिकार महापौर परिषद को देने की घोषणा की। बैठक में महापौरों ने विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान व्यवहारिक दिक्कतों का उल्लेख करते हुए इन अधिकारों की मांग की थी।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि सभी आयुक्त, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निगम की जनता के हित में तेजी से काम करें। उन्होंने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, पौनी पसारी के साथ साथ मोर जमीन मोर मकान, मोर मकान मोर चिन्हारी, अमृत मिशन, अधोसंरचना तथा राज्य प्रवर्तित योजनाओं की निगमवार विस्तृत समीक्षा की। डॉ. डहरिया ने समीक्षा बैठक में पौनी पसारी योजना में और अधिक प्रगति लाने तथा सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगमवार एक-एक कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. डहरिया ने निगम करों तथा यूजर चार्ज की वसूली करते हुए निगमों को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में गंभीरतापूर्वक प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सूडा के एडिशनल सी.ई.ओ. सौमिल रंजन चौबे एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कोरबा, अंबिकापुर तथा जगदलपुर के महापौर ऑनलाइन जुड़े और अन्य नगर निगमों के महापौर महानदी भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित थे।
रायपुर, बाईक से जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरसावकर कबीरनगर निवासी मुक्तानंद साहु 18 वर्ष पिता मुकेश साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 10 नवंबर को बाईक से रात 7.30 बजे रिलायंस पेट्रोलपंप रिंग रोड़ नंबर 2 सरोरा के पास प्रार्थी का पिता मुकेश साहु 48 वर्ष को किसी अज्ञात वाहन ने एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
रायगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम कमरई में आज धान मिसाई करते समय ट्रेक्टर में आग लग गई। क्षेत्र में अभी धान कटाई मिंजाई का कार्य जोर शोर से चल रहा है। गांव के लोग भी अब खेती के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करने करने लगे हैं। सुपकलो निवासी पप्पू दर्शन अपने ट्रेक्टर और थ्रेसर से धान मिंजाई का कार्य करता है। आज सुबह ग्राम कमरई निवासी रविन्द्र चौहान के खेत में धान मिंजाई का कार्य चल रहा था। तभी अचानक ट्रेक्टर में आग लग गई। और देखते ही देखते पूरा ट्रेक्टर जल गया, एवँ थ्रेसर मशीन भी आधा जल गया है। ट्रेक्टर में आग लगने से वहां रखा धान भी जलने लगा लेकिन कुछ धान को आग से बचा लिया गया है। लेकिन किसान का लाखो का धान जलकर खाक हो गया है। ट्रेक्टर में आग किस कारण से लग अभी तक पता नहीं चला।
रायपुर। उप संचालक ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 नवम्बर 2020 को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में कार्यालयीन समय तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जायेगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सुपरवाईजर, एकाउंटेंट, सिक्युरिटी गार्ड एवं डिलीवरी ब्वाय के लगभग 85 से अधिक पदों पर न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.ई. इलेक्ट्रिकल एवं टैली ई.आर.पी.-9 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए वेतनमान 8 से 10 हजार प्रतिमाह निर्धारित की गई है। उक्त पदों हेतु योग्य आवेदक 12 एवं 13 नवम्बर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर में कक्ष क्रमांक-5 में अपना बायोडाटा अथवा कार्यालय के प्लेसमेंट सेल की ईमल आई.डी. पर भी समयावधि के भीतर भेज सकते है। बॉयोडाटा के आधार पर योग्य आवेदकों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। जिसकी सूचना नियोजक द्वारा सीधे आवेदकों को दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है।
रायपुर | कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन ने शासन के आदेशनुसार कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स संचालन संबंधी गतिविधियों की अनुमति शर्तों के अधीन दी है।
इन शर्तों के तहत हाल में व्यक्तियों के बैठने की संख्या की क्षमता के आधार पर अधिकतम 50 प्रतिशत व्यक्तियों को ही बैठने की अनुमति होगी। बैठक व्यवस्था होने पर व्यक्तियों के आगे-पीछे, अगल-बगल में पर्याप्त फिजिकल डिस्टेंस होना चाहिए। इस हेतु 6 फीट की दूरी का मार्कर बनाया जाकर बैठक व्यवस्था की जानी होगी। बंद स्थल (Closed Space) में एयर कंडीशनिंग उपकरणों के उपलब्धता की स्थिति में उनकी तापमान सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्सियस की सीमा में होनी चाहिए।
यदि एयर कंडीशनर उपलब्ध न हो तो ताजी हवा का आवागमन जितना संभव हो, उतना सुलभ किया जाना चाहिए एवं क्रॉस वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।एंट्री-एक्जिट पाईंट और कॉमन एरिया में सैनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। जो टच फ्री मोड में हों। प्रवेश के समय प्रत्येक व्यक्ति का हाथ सैनिटाईजर से सैनिटाईज करने अथवा साबुन से धोने तथा थर्मल स्केनिंग किया जाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए मॉस्क पहनकर फिजिकल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। कॉमन एरिया में 6 फीट की दूरी का मार्कर बनाया जाना अनिवार्य होगा।
पढ़ें : जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडिय़ों, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म
सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में कोरोना के लक्षण रहित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी एवं कोरोना के प्रारंभिक लक्षण जैसे कि सर्दी, खांसी, बुखार इत्यादि पाये जाते हैं तो उनको सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में प्रवेश न दिया जाए। श्वसन शिष्टाचार (Breathing Etiquettes) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। कक्ष में अथवा कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्ति खांसते, छीकते समय टीशू पेपर, रूमाल, मुड़ी हुई कोहनी का प्रयोग करेंगे। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में आगंतुकों द्वारा छोड़े गए मॉस्क फेसकवर दस्तानों को चिकित्सकीय अपशिष्ट (Medical Waste) मानते हए नियमानुसार उसके समुचित निपटान (Disposal) की व्यवस्था सुनिश्चत करेंगे। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स पर पान-गुटका इत्यादि खाकर थूकना प्रतिबंधित रहेगा।
पढ़ें : बड़ी खबर: कंटेनर की ठोकर से मामा व भांजे की मौत, हादसे के बाद कंटनेर चालक फरार
सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में स्पर्श की जाने वाली सतहों यथा दरवाजे का हैंडल, माईक, कुर्सी, टेबल, रेलिंग, बैरिकेटिंग आदि को समय-समय पर एक प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल से साफ किया जाए एवं प्रभावी कीटाणु नाशक से विसंक्रमित किया जाए। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स के पार्किंग स्थल एवं परिसर के बाहर समुचित भीड़ प्रबंधन में सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस के मापदंडों का पालन करना होगा। सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स में शामिल व्यक्ति एक-दूसरे से मिलते समय सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस के मापदंडों का पालन करेंगे ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।
कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।
कन्टेनमेंट जोन, बफर जोन में सिनेमाघर, थियेटर,मल्टीप्लेक्स के माध्यम से फिल्मों के प्रदर्शन का संचालन बंद रहेगी। अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति, 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चो को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्स में प्रवेश करने के पूर्व कम से कम 40-60 सेकण्ड तक साबुन से हाथ धोना अथवा अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाईजर का उपयोग (कम से कम 20 सेकण्ड के लिये) करना अनिवार्य होगा।
पढ़ें : डेयरी प्लांट में दूध से भरे टब में नहा रहा था शख्स, पकड़े जाने पर हुआ यह हाल
स्वास्थ्य की स्व-निगरानी करना और किसी भी बीमारी की जल्द से जल्द राज्य जिला हेल्पलाईन नंबरों पर रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश एवं निकास द्वार ऑडिटोरियम एवं परिसर में दर्शक के प्रवेश एवं निकास के लिए कतार व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने हेतु चुने या अन्य किसी उचित रंग से गोल घेरा/सर्कल, निशान लगाया जाए। आगंतुकों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था की जाए। एकल स्क्रीन पर और साथ ही एक मल्टीप्लेक्स में विभिन्न स्क्रीन पर लगातार स्क्रीनिंग के बीच पर्याप्त समय अंतराल रखा जाए एवं दर्शकों को बाहर निकलने के लिए पंक्तिबद्ध तरीके से निकलने हेतु व्यवस्था किया जाए। बैठने की व्यवस्था सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों ऑडिटोरियम के भीतर बैठने की व्यवस्था इस तरह से की जानी चाहिए कि पर्याप्त सामाजिक दूरी बनी रहे।
सीटें जो बैठने के लिए प्रस्तुत नहीं की जाएगी, को बुकिंग के दौरान (ऑनलाईन बुकिंग और काउंटर बिक्री के लिए) चिन्हित किया जाएगा। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों के अंदर के सीटों पर बैठने के लिए उपलब्ध नहीं या तो फ्लोरोसेंट मार्करों के साथ टेप या चिन्हित होना चाहिए ताकि लोगों को इन सीटों पर बैठने से रोका जा सके ताकि हर समय पर्याप्त सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा सके।
परिसर और परिसर के बाहर पार्किंग स्थल में विधिवत् भौतिक दूरी मानदण्डों का पालन सनिश्चित किया जाए। लिफ्ट में लोगों की संख्या को सीमित किया जाए, जिससे सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित हो। मध्यांतर के दौरान लॉबी और वॉशरूम में अधिक भीड़ से बचने के प्रयास किया जाये। मध्यांतर के दौरान आने जाने से बचने के लिये दर्शकों को प्रोत्साहित किया जाए। ऑडिटोरियम की अलग-अलग पंक्तियों में बैठे दर्शकों को एक कंपित तरीके से स्थानांतरित करने की अनुमति देने के लिये लंबे अंतराल का उपयोग किया जा सकता है। मध्यांतर की अवधि ज्यादा रखी जाए जिससे अलग-अलग पंक्तियों में बैठे दर्शक लंबे अंतराल में आना-जाना कर सकें। स्क्रीन पर शो का प्रारंभ समय, मध्यांतर अवधि और समाप्ति समय उसी मल्टीप्लेक्स में किसी अन्य स्क्रीन पर प्रारंभ समय, मध्यांतर अवधि या शो के समापन के समय के साथ ओवरलैप न हो।
सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों पर टिकट की खरीद पूरे दिन खुली रहेगी और बिक्री काउंटरों पर भीड़ से बचने के लिये अग्रिम बुकिंग की अनुमति होगी। टिकटों की भौतिक बुकिंग के दौरान भीड़ रोकने के लिए, सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों पर पर्याप्त संख्या में काउंटर एवं पर्याप्त सामाजिक दूरी मानदंडों के साथ खोला जाए। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों पर कतार प्रबंधन के दौरान सामाजिक दूरी के लिए फर्श मार्कर का उपयोग किया जाए। परिसर का स्वच्छताकरण, सिनेमाघर/ थियेटर/मल्टीप्लेक्सों ऑडिटोरियम में प्रत्येक स्क्रीनिंग के बाद सफाई एवं सैनिटाईजेशन की जाए।
बॉक्स ऑफिस, खाद्य और पेय क्षेत्र कर्मचारी और कर्मचारियों के लॉकर, शौचालय, सार्वजनिक क्षेत्र, ऑफिस क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्रों की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन सुनिश्चित किया जाए। स्वच्छता कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था किया जाए। यदि किसी व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो परिसर का सैनिटाईजेशन किया जाए। स्टाफ संबंधित उपाय सभी कार्यस्थलों पर कर्मचारियों के लिये फेस कव्हर/मास्क पहनना अनिवार्य है और ऐसे फेस कवर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाए। सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों में कार्यरत् समस्त कर्मचारियों को अपने मोबाईल फोन में आरोग्य सेतु एप स्थापित करना अनिवार्य होगा। जन जागरूकता सहज योग्य स्थान पर ष्क्या करें और क्या न करेंष् प्रदर्शित किया जाए जैसे ऑनलाईन बिक्री बिन्दु, डिजिटल टिकट, सार्वजनिक क्षेत्र जैसे लॉबी, वाशरूम आदि हेतु माईक के माध्यम से घोषणा की जाए।
मास्क पहनने पर सामाजिक दूरी और हाथ की स्वच्छता को बनाए रखने के साथ-साथ परिसर के भीतर और बाहर होने वाली सावधानियों और उपायों पर विशिष्ट घोषणाएं स्क्रीनिंग से पहले, मध्यान्तर के दौरान और स्क्रीनिंग के अंत में की जाए। कोविड-19 के निवारक उपायों पर पोस्टरों/स्टैंडर्स/आडिया-वीडियों मीडिया के प्रदर्शन के लिए प्रावधान किया जाए।
खाद्य और पेय क्षेत्र ग्राहकों को यथासंभव भोजन ऑर्डर करने के लिए सिनेमा एपध्क्यूआर कोड आदि का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। खाद्य और पेय क्षेत्र में एकाधिक बिक्री काउंटर जहां भी संभव हो उपलब्ध कराया जाए। हर बिक्री काउंटर पर सामाजिक दूरी को बनाये रखने के लिए फर्श स्टीकर का उपयोग करने के लिए एक पंक्ति प्रणाली का पालन किया जाए। केवल पैकेज्ड फुड और पेय पदार्थों की अनुमति होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा तथा आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, सहपठित एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के अंतर्गत विधि अनुकूल कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है। उन्होंने महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करने, अपमानित करने और बदनाम करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवई करने की बात कही। अध्यक्ष डॉ. नायक ने महिला को अपमानित और बदनाम करने, पति द्वारा उधार में दी गई राशि को उनकी पत्नी को वापस दिलाने, पति-पत्नी के बीच झगड़ा, पति द्वारा अश्लील वीड़ियों डाऊनलोड कर पत्नी को ब्लेकमेल करने आदि से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की और आवश्यक निर्देश दिए।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों की सुविधाओं को देखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए निर्धारित किसानों की पंजीयन अवधि को बढ़कर 17 नवंबर 2020 तक कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया है।
पढ़ें : बड़ी खबर: राजधानी में अब सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स भी खुलेंगे, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों और पंजीयक, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक अपैक्स बैंक नया रायपुर को आदेश की कॉपी भेज कर 17 नवम्बर तक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में किसान पंजीयन की अंतिम र्तििथ 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी।





















