नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा शिक्षक को भारी, शिक्षक के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा शिक्षक को भारी, शिक्षक के खिलाफ हुआ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायगढ। अक्सर लड़कियां गंदी हरकतों या फिर अश्लील मैसेजे भेजने वाले अपने नजदीकी रिश्तेदार शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर संकोचित रहती हैं या फिर कार्यवाही कराने के लिये हिम्मत नहीं जुटा पातीं। परन्तु आईटीआई लैलूंगा की छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर थाना लैलूंगा में शासकीय आईटीआई में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक नरसिंह मालाकार द्वारा लड़कियों को मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज के जरिये गंदे व अश्लील मैसेज भेजे जाने की लिखित शिकायत की गई है। 
 

थाना प्रभारी लैलूंगा ने बताया कि छात्राओं ने 05 नवंबर को थाना आकर कंप्यूटर शिक्षक नरसिंह मालाकार के विरूद्ध कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया था, उसके बाद छात्राओं ने वापस एक आवेदन और दिया कि उन्हें थाने में कार्यवाही नहीं करानी शिक्षक पर विभागीय करावेंगी।


अंतत: छात्राओं से पूछताछ पश्चात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक अमित सिंह ने 17 नवम्बर को आरोपी नरसिंह मालाकार के विरूद्ध गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

 

BIG BREAKING : नक्सलियों की मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किये 4 आईईडी बम, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : नक्सलियों की मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने बरामद किये 4 आईईडी बम, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | कोंडासावली-जगरगुंडा मार्ग में 5-5 किलो का 4 आईईडी बम बरामद किया गया है।  बता दे कि जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान नवीन कमारगुडा पुलिस कैम्प निर्माण कार्य को सुरक्षा देने व गश्त पर निकले थे। उसी दौरान कोंडासावली-जगरगुंडा मार्ग में 5-5 किलो के 4 बम बरामद किया गया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बम प्लांट किया था। सभी बम को सुरक्षित निष्क्रिय कर लिया गया हैं।

पढ़ें : भीषण सड़क हादसा : दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत, 19 लोग घायल, जाने कहा की है यह खबर

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज का चुनाव हुआ स्थगित, अब इस तारीख के बीच चुनाव होगा संपन्न

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज का चुनाव हुआ स्थगित, अब इस तारीख के बीच चुनाव होगा संपन्न

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्ट्रीज के चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 15 जनवरी से 15 मार्च 2021 के बीच में होंगे। इस संबंध में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली ने जानकारी दी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल

भंसाली ने इस संबंध में सभी पैनल और प्रत्याशियों की एक बैठक बुलाई थी। जिसमें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस मामले में सभी की सर्वसम्मति के बाद यह फैसला लिया गया है। चुनाव अधिकारी भंसाली ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से सभी पैनल और प्रत्याशियों की एक अहम बैठक बुलाकर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। इस बैठक में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल, जय व्यापार पैनल के अमर परवानी, यूएन अग्रवाल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

पढ़ें : आज दिनांक 18 नवम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में इस बार के चुनाव जिलों से होंगे। पूर्व में चुनाव की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सभी कारोबारियों के साथ रखी गई थी। जिसमें चुनाव में होने वीले मतदान के लिए कारोबारियों को अब रायपुर में आकर वोट डालने की जरुरत नहीं है।

BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल

BIG BREAKING : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जाने कौन निकला कातिल

राजिम | राजधानी से सटे केंद्री गांव में पांच लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है | खबर मिली है कि मृतक कमलेश साहू ने मां, पत्नी और दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की थी। शार्ट पीएम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है, अभनपुर थाना प्रभारी गुलाब सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

आपको बता दें कि केंद्री गाँव में पांच लोगों की मौत मामले को गृह मंत्री ताम्रधवज साहू ने संज्ञान में लिया है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। आज सुबह FSL की टीम भी मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार तहसीलदार और परिजनों की मौजूदगी में सामानों को जब्त किया गया था, मृतकों के नाम- कमलेश साहू 35 साल, प्रमिला साहू 30 साल, ललिता साहू 60 साल, नरेंद्र कुमार साहू 8 साल, कीर्ति साहू 10 साल है।

पढ़ें : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

बता दें केंद्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पति की लाश फांसी पर लटकते पाई गई। वहीं पत्नी, मां और दो बच्चों की लाश पलंग पर मिली है। बताया जा रहा है बच्चों के मुंह से झाग निकलता दिखा है। वहीं मृतक पति से बरामद सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र किया गया है। मृतक के घर से लगातार पानी बहता देख जब पड़ोसियों ने घर में दाखिल होकर खिड़की खोली तो कमलेश फांसी पर लटकता मिला। वहीं पत्नी, मां और दो बच्चे बिस्तर पर पड़े दिखे। लोगों ने तत्काल डायल 112 में इसकी सूचना दी। इस घटना की खबर से गाँव में हड़कंप मच गया | 

 

स्रोत:- IBC24 NEWS

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में छठ पर्व को ले कर कलेक्टर ने किया आवश्यक दिशा-निर्देश जारी, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में छठ पर्व को ले कर कलेक्टर ने किया आवश्यक दिशा-निर्देश जारी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन हेतु मानक संचालन प्रकिया (एस.ओ.पी.) जारी किया गया है। इस संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी,रायपुर डॉ.एस.भारतीदासन ने नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए छठ पूजा हेतु निर्देश जारी किये हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी को दहलाने की शाजिश हुई नाकाम, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

जारी निर्देशों के अनुसार छठ पूजा स्थलों पर केवल पूजा करने वाले व्यक्ति ही शामिल होगे। अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने की जिम्मेदारी आयोजन समितियो की होगी। छठ पूजा स्थलों पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क/सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के मापदण्डों का पालन तथा समय-समय पर सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
 
 
छठ पूजा में किसी प्रकार के जुलूस/सभा/रैली/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। छठ पूजा स्थलों में पान, गुटखा, इत्यादि खाकर अन्यथा थूकना प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार छठ पूजा में प्रात: 06.00 बजे से प्रात: 08.00 बजे तक ही हरित (ग्रीन) पटाखे फोडऩे की अनुमति रहेगी।
 
 
छठ पूजा स्थलों में किसी प्रकार के बाजार, मेला, दूकान इत्यादि लगाने की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा स्थलों में ध्वनि विस्तारक यत्रों के उपयोग की अनुमति नही होगी। छठ पूजा स्थलों में छोटे बच्चों एवं बुजुर्ग/ वृध्द को जाने की अनुमति नही होगी।
 
 
नदी, तालाब के गहरे पानी में जा कर पूजा करने की अनुमति नहीं होगी। आयोजक/आयोजनकर्ता कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय समय पर कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्य रूप से करेगें। इसके अलावा भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश दिनांक 04 जून 2020 के अंतर्गत जारी एस.ओ.पी. का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहपठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 यथासंशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के अंतर्गत विधि अनुकूल कड़ी कार्यवाही की जावेगी।
 
शीतलहर से बचाव के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

शीतलहर से बचाव के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा शीतलहर उत्पन्न होने की स्थिति में इससे बचाव एवं उपायों के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मौसम विज्ञान केन्द्र के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में सामान्यतः माह दिसंबर एवं जनवरी के बीच ठंड की व्यापकता और कभी-कभी शीतलहर का रूप ले लेती है। इससे निःसहाय, आवासहीन, गरीब, वृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है। इससे बचाव के लिये राज्य शासन द्वारा भी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
 

शीतलहर से बचाव के लिये जितना संभव हो घर के अंदर रहें, अति आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलें। मौसम से संबंधित समाचार व आपातकाल के संबंध में जारी समाचारों को ध्यान से सुने। वृद्ध व्यक्तियों का ध्यान रखे तथा उन्हें अकेला न छोड़ें। यह भी सुनिश्चित करें कि पावर सप्लाई आपातकाल में भी रहे। ऐसे आवास का उपयोग करें जहां तापमान सही रहता हो, आवश्यकतानुसार गर्म पेय पीते रहे। बिजली का प्रवाह अवरूद्ध होने की स्थिति में फ्रीज में खाने के सामान को 48 घंटे से अधिक न रखें।
 
 
शीतलहर से बचाव हेतु टोपी या मफलर का भी उपयोग किया जा सकता है अथवा सिर व कान को ढंककर रखें। यदि केरोसिन व कोल की हीटर का उपयोग करते हैं तो गैस व धुएं निकलने वाले रोशनदार की व्यवस्था रखें। स्वास्थ्यवर्धक खाने का उपयोग करें। यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे जैसे नाक, कान, पैर, हाथ की उंगलियां आदि लाल हो, तो तत्काल स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लें। असामान्य तापमान की स्थिति, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी हो, तो ऐसी स्थिति में तत्काल स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लें।
धामनसरा कवि सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंची महापौर हेमा देशमुख

धामनसरा कवि सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंची महापौर हेमा देशमुख

राजनांदगांव। जिले के धामनसरा विकासखंड में मातर व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख मुख्य अतिथि थी व कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रोहित चंद्रकार ने की।
 
 
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती देशमुख ने भी हमर मयारू राजनांदगांव के सार्थकता को लेकर छत्तीसगढ़ि कविता के माध्यम से कार्यक्रम का समा बांधा।
 
 
इस कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सदस्य रोशनी वैष्णव, योगेश वैष्णव, सरपंच लोकेश निषाद, एल्डरमेन ऐजाजउलरहमन, पुर्व पार्षद अवधेश प्रजापति एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसगण, बुजुर्गगण एवं कवि उपस्थित थे। 
 एक पोटा केबिन जलने के बाद जागा प्रशासन, 18 चटाई से बने आश्रम की जगह बनेंगे नए भवन

एक पोटा केबिन जलने के बाद जागा प्रशासन, 18 चटाई से बने आश्रम की जगह बनेंगे नए भवन

दंतेवाड़ा। गीदम ब्लॉक के अंतर्गत कारली स्थित कन्या पोटा केबिन आश्रम में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में आवासीय विद्यालय में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि भीषण आगजनी की इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दरअसल, कोरोना संकट काल की वजह से पिछले कई महीनों से पोटा केबिन में अध्ययनरत सभी छात्राएं छुट्टी पर चली गईं हैं। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। करीब 2 से 3 के बीच आग की लपटों को देख आश्रम में कार्यरत एक महिला ने आसपास के लोगों को फोन किया। घटना की जानकारी लगते ही जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, औषधि बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा व डीएमसी एसएल शोरी मौके पर तत्काल पहुँचे। सुलोचना ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले सीएसईबी ऑफिस फोन कर आसपास के इलाके की लाइन बंद करवाई साथ ही श्री शोरी ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। 

बांस की चटाई वाले पोटा केबिन की जगह अब बनेंगे नए भवन: तुलिका 
आगजनी की इस घटना का प्रमुख कारण बांस की चटाई वाली कमरों को बताया जा रहा है जो थोड़े से शॉट सर्किट के कारण जलने लगी। जिपं अध्यक्ष तुलिका ने कहा बताया हमारे जिले में करीब 18 पोटा केबिन का निर्माण ऐसे ही बांस की चटाई से किया गया है, जो अब सुरक्षित नहीं है। जल्द ही शासन-प्रशासन स्तर पर पत्राचार कर सभी 18 पोटा केबिन पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा। 

बच्चे होते तो हो सकती थी बड़ी घटना: सुलोचना 
जिपं सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि पोटा केबिन में अंदर जाने व बाहर आने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। अगर पोटा केबिन संचालित होता तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। सुलोचना ने सभी पोटाकेबिन के अधीक्षकों से किया है कि वे मेन स्वीच व मीटर आश्रम के बाहर लगवाए।
 
 चार दिवसीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प 23 से

चार दिवसीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प 23 से

उत्तर बस्तर कांकेर। जिला रोजगार कार्यालय कांकेर के माध्यम से नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर चार दिवसीय ऑनलाईन रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 से 26 नवम्बर तक टॉप कैरियर सर्विस रायपुर द्वारा आयोजित किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा 85 रिक्तियों के आधार पर ऑन लाईन भर्ती एन.सी.एस. पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए आवेदक को (एनसीएस डॉट जीओव्ही डॉट इन) पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है एवं पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एवं पोर्टल में पंजीयन के लिए जिला रोजगार कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर.ठाकुर ने बताया कि ऑनलाईन मेला एवं प्लेसमेंट कैंप में कम्प्यूटर ऑपरेटर के 15 पद, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, सुपरवाईजर एवं एकाउंटेंट के 10-10 पद तथा सेक्युटरी गार्ड और सेल्स मेन के 20-20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के इच्छुक आवेदक उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होना बड़ी बात है। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने और पोस्टमार्डम पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए है।

ज्ञातव्य हो कि राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला है। इनमें दो बच्चें, दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
 1 दिसम्बर से धान खरीदी से पहले समुचित तैयारियां सुनिश्चित हो: मुख्य सचिव मण्डल

1 दिसम्बर से धान खरीदी से पहले समुचित तैयारियां सुनिश्चित हो: मुख्य सचिव मण्डल

रायपुर। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर से समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा समस्त जिला विपणन अधिकारी के साथ प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम करने, वर्ष 2019-20 खरीफ के शेष धान का निराकरण एवं खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 में धान खरीदी की तैयारी तथा धान खरीदी के लिए चबूतरा निर्माण के संबंध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों द्वारा उत्पादित धान एक दिसम्बर, 2020 से खरीदना है। इस वर्ष 90 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य निर्धारित है, जिसकी लागत करीब 22,500 करोड़ होगी। इस हेतु कलेक्टर समस्त धान खरीदी केन्द्रों में समुचित तैयारी करें ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस वर्ष नया जुट बारदानों की आपूर्ति की कमी हो रही है, जिसे देखते हुए पीडीएस का लगभग 1 लाख गठान बारदाना एवं राईस मिलर्स के माध्यम से लगभग 2 लाख गठान पुराने बारदानों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 70 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदानों की भी व्यवस्था की जा रही है। पीडीएस एवं कस्टम मिलर्स के माध्यम से एकत्रित किए जाने वाले बारदानों की जिलेवार समीक्षा की गई एवं सभी व्यवस्थाएं धान खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए गए। एमडी मार्कफेड द्वारा बताया गया कि आज की स्थिति में 42 हजार पीडीएस एवं एक लाख 23 हजार गठान कस्टम मिलर्स के माध्यम से बारदानों की व्यवस्था की जा चुकी है।

मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के पूर्व फड़, कम्प्यूटर, प्रिंटर, कांटा-बांट, जनरेटर, यूपीएस, नमी मापक यंत्र, डनेज, केप कव्हर्स इत्यादी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस वर्ष प्रदेश में दो हजार 205 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये है जिसमें 157 नये धान खरीदी केन्द्र है जिसकी समुचित व्यवस्था कलेक्टरों द्वारा की जानी है। मुख्य सचिव द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के शेष धान का आगामी खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व शतप्रतिशत निराकरण करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टर को दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार सभी धान उपार्जन केन्द्रों में चबूतरा का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में 4645 चबूतरा का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जबकि द्वितीय चरण 2958 स्वीकृत धान संग्रहण चबूतरों में से 1325 निर्मित कर लिये गये है। शेष चबूतरों का निर्माण 10 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा समस्त कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विगत दो सप्ताह से कोविड से मृत्यु की संख्या बढ़ रही है, साथ ही अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर मृत्यु का प्रतिशत अधिक है। मुख्य सचिव ने - त्वरित टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने तथा लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग सुनिश्चित कर राज्य में प्रति मिलियन टेस्ट को देश के बराबर लाने, दिल्ली और अन्य राज्यों में कोरोना के मामले में वृद्धि को देखते हुए यहां भी सभी आवश्यक तैयारियां करने तथा ऑक्सीजन युक्त बेड की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवीयर जैसे - मास्क लगाना, दो गज की सुरक्षित दूरी और हाथ की सफाई का प्रचार-प्रसार किया जाए साथ ही कोविड के सभी लक्षणों के बारे में भी जागरूकता लाकर लक्षण आने के 24 घण्टें के अंदर कोरोना जांच कराने हेतु जनता को प्रेरित करें। वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य सचिव के साथ रेणुजी पिल्ले, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कमलप्रीत सिंह, सचिव, खाद्य विभाग, रीता शांडिल्य, सचिव, राजस्व विभाग, प्रसन्ना आर. सचिव, सहकारिता विभाग, अंकित आनंद, एमडी मार्कफेड, हिमशिखर गुप्ता, एमडी मंडी बोर्ड एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
  पेड़ से टकराकर पलटी अनियंत्रित यात्री बस, बस के उड़े परखच्चे

पेड़ से टकराकर पलटी अनियंत्रित यात्री बस, बस के उड़े परखच्चे

दंतेवाड़ा। जिले के एआरएमटी ट्रेवल्स किरंदुल की यात्री बस किरंदुल से 05 किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर पेड़ टकराकर तेज गति की वजह से पलट गई। इस हादसे में सभी बस यात्री सुरक्षित है लेकिन बस के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एआरएमटी ट्रेवल्स की यात्री बस सीजी 17 एफ 9195 आज सुबह करीब 09 बजे किरंदुल बस स्टैंड से सवारी लेकर सुकमा के लिए रवाना हुई थी। किरंदुल से महज 05 किलोमीटर की दूरी पर मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। 

दुर्घटना की जानकारी देते हुए बस चालक साहू ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई उसे कुछ समझ नहीं आया। वहीं किरंदुल थाना प्रभारी डीके बरवा ने कहा कि बस चालक का जूता क्लच में फंस गया और स्टेरिंग सीधा हो गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकू बाजी की घटना, दो के खिलाफ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकू बाजी की घटना, दो के खिलाफ अपराध दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है,लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाएं फिर एक बार घर के पास जुआ खेल रहे लोगों को गाली-गलौच करने से   मना करने पर दो लोगों ने एक राय होकर एक युवक को हत्या करने की नियत से चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

मिली जानकारी के अनुसार पुराना चंगोराभाठा डीडीनगर निवासी महेश्वर साहु 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के घर के पास सोमनाथ यादव एवं बंटी यादव जुआ खेलते समय घर के पास गाली-गलौच कर रहे थे। प्रार्थी के भाई कुश साहु द्वारा मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307,294,506 बी 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की

 रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का आग्रह किया है। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने, बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर गृह मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से उपलब्ध है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउन्ट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के कारण बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच पाई है। सौर उर्जा संयंत्रों की बड़ी संख्या में स्थापना से ही आमजन की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति तथा उनका आर्थिक विकास संभव है।

 

पढ़ें : बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर 


    मुख्यमंत्री ने वनांचलों में लघु वनोपज, वन औषधियां तथा अनेक प्रकार की उद्यानिकी फसलें के प्रसंस्करण एवं विक्रय की व्यवस्था के लिए कोल्ड चेन निर्मित करने अनुदान दिये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के बस्तर अंचल के सातों आकांक्षी जिलों में आजीविका के साधनों के विकास हेतु कलेक्टरों को कम से कम 50-50 करोड़ रूपये की राशि प्रतिवर्ष दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास के लिए एनएमडीसी का निजीकरण नहीं करने की बात कही, जिस पर गृह मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार 


    मुख्यमंत्री ने आजीविका विकास, नक्सल क्षेत्रों में बैंकों, सड़कों, आधारभूत संरचनाआंे के विकास संबंधी मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की रायपुर में जल्द ही बैठक भी नियत की गई है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने सुझावों और आग्रह पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया है।

 

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में युवक ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी के बोरियाकला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि रायपुर के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड में एक युवक की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गई है | पुलिस इस मामले पर हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर 
जानकारी के अनुसार घटना से पहले दो युवकों का आपस में झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि उस वक्त दोनों काफी ज्यादा नशे की हालत में थे। झगड़ते हुए दोनों बिल्डिंग की छत पर जा पहुंचे और इसी दौरान एक युवक को गिरते देखा गया है, जिसकी तत्काल मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची मुजगहन पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं इस मामले में रहस्य खुल नहीं पाया है कि वास्तव में उसने छलांग लगाई है या फिर उसे धक्का दिया गया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर

बड़ी खबर : नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जाने कहा कि है यह खबर

दुर्ग | एक नवविवाहिता नर्स ने अपने फ्लैट के आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। उसकी शादी एक माह पूर्व हुई थी। बताया जाता है कि मृत युवती की यह दूसरी शादी थी, उसने हाल ही में प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें : बड़ी खबर : घर में चोरों से बेखबर सोता रहा परिवार, चोरो ने साफ किये लाखो रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी, जाने कहा कि है यह खबर

दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित आनंद विहार कॉलोनी के एक फ्लैट के आठवीं मंजिल से नर्स प्रीति देवांगन ने कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार उसने अपने पति महेंद्र देवांगन को पहले उसके बेडरूम में बंद किया और बिल्डिंग से छलांग लगा दी। उसके पति महेंद्र देवांगन ने बताया कि खाना खाने के बाद वह अपने बेडरूम में बिस्तर ठीक कर रहा था उसी समय उसने बेडरूम बाहर से बंद कर दिया और आत्महत्या कर ली।
 
 
मृतक के पति महेंद्र देवांगन ने पद्मनाभपुर पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर बार बार कोई कॉल कर रहा था । कहा यह भी जा रहा है कि कोई उसे लगातार ब्लैकमेल करने की भी कोशिश कर रहा था जिसके कारण वह परेशान थी और उसने आत्महत्या कर लिया। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
 
मुख्य सचिव आर. पी. मंडल ने राज्य के सभी संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टरों और अन्य अधिकारीयों से की अहम मुद्दों पर चर्चा

मुख्य सचिव आर. पी. मंडल ने राज्य के सभी संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टरों और अन्य अधिकारीयों से की अहम मुद्दों पर चर्चा

रायपुर | मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल ने आज यहां मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी संभागीय कमिश्नरों, कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और जिला विपणन अधिकारियों की बैठक ले रहें हैं। उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और चबूतरा निर्माण की तैयारियों की समीक्षा कर रहें है। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ श्रीमती रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री गौरव द्विवेदी, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व सुश्री रीता सांडिल्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित हैं।

रायपुर : लोकवाणी में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर होगी बात, आप भी दर्ज करा सकते है इन नम्बरों पर अपने सवाल

रायपुर : लोकवाणी में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर होगी बात, आप भी दर्ज करा सकते है इन नम्बरों पर अपने सवाल

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।
इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 नवंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा। 

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

रायपुर | रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। श्री साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होना बड़ी बात है। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शवों को लाने और पोस्टमार्डम पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप


    ज्ञातव्य हो कि राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र के केन्द्री गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला है। इनमें दो बच्चें, दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

बड़ी खबर : घर में चोरों से बेखबर सोता रहा परिवार, चोरो ने साफ किये लाखो रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी, जाने कहा कि है यह खबर

बड़ी खबर : घर में चोरों से बेखबर सोता रहा परिवार, चोरो ने साफ किये लाखो रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी, जाने कहा कि है यह खबर

जांजगीर | जांजगीर के बाराद्वार इलाके में सम्राट चौक के पास चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि सम्राट चौक के पास घर पर परिवार सोता रहा और चोरों ने करीब 15 से 20 लाख रुपए का सामान और नगदी पार कर दिया। 

पढ़ें : SBI PO Recruitment: एसबीआई पीओ की बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा समेत अन्य बातें

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने 30 से 35 तोला सोना और करीब डेढ़ किलो चांदी के साथ 50 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने बकायदा घर की छत पर जाकर सोने-चांदी के खाली डिब्बे भी छोड़ दिए है।  

BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार

BIG BREAKING : नशे में एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल से हुआ फरार

गौरेला | छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, खबर मिली है कि जिले में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही शरीर पर केरोसीन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में युवक को 30 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार अस्पताल में युवक का कोरोना एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो युवक अगले दिन मंगलवार सुबह अस्पताल से भाग निकला।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 

यह है पूरा मामला :-

गौरेला के भट्टा टोला निवासी प्रताप पासी ने सोमवार रात पारिवारिक झगड़े के बाद शराब पी और फिर खुद पर केरोसीन डाल आग लगा ली। जब वह जलने लगा तो खुद ही बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक वह 30 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर देख परिजन पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों में शुरू हुई प्रत्यक्ष सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रताप की एंटीजन किट से कोरोना जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड केयर सेंटर टिकरा कला भेजने की तैयारी की जा रही थी। पता चलने पर उससे पहले ही प्रताप अस्पताल से भाग निकला। इसके बाद भी ड्यूटी डॉक्टर की ओर से इसकी सूचना स्थानीय थाने में नहीं दी गई। युवक के आत्मदाह के प्रयास की सूचना क्षेत्र में फैली तो लोगों को पता चला।

अस्पताल में मौजूद नर्सों के मुताबिक सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक से दो लोग प्रताप को लेकर आए थे। उन्होंने पटाखों से जलने की बात कही थी, लेकिन प्रताप के पास से केरोसीन की बदबू आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रताप 30 प्रतिशत जल चुका था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया तो पता चलने पर डर से अस्पताल से भाग निकला।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों में शुरू हुई प्रत्यक्ष सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ प्रदेश में हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों में शुरू हुई प्रत्यक्ष सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर/बिलासपुर | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सहित प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में आज से खुली सुनवाई शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये मार्च में लगाये गये लॉकडाउन के बाद से अदालतें बंद थीं। कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे ने इस पर ख़ुशी जाहिर की।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

हाईकोर्ट में आज सुबह 10 बजे से प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू कर दी गई है। प्रत्येक बेंच अपनी कोर्ट में सुने जाने वाले केस की संख्या खुद निर्धारित करेगी। उतने ही मामले लिये जायेंगे जिनकी सुनवाई उसी दिन पूरी हो सके। अर्जेंट हियरिंग के लिये ज्यूडिशियल रजिस्ट्रार के पास आवेदन करना होगा। हाईकोर्ट में तीन डबल बेंच और 12 सिंगल बेंच बनाये गये हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू रिट याचिका तथा पीआईएल, बंदी प्रत्यक्षीकरण जैसे मामले सुनेंगे। दूसरी डबल बेंच में जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस रजनी दुबे हैं। इनमें सिविल मामले, कम्पनी और कमर्शियल मामले सुने जायेंगे। जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस विमला सिंह कपूर की डबल बेंच में आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई होगी।

पढ़ें : घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या, 6 दिन बाद भी शव नहीं मिलने पर जमकर बवाल


बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और रायपुर जैसे शहरों में जहां अधीनस्थ न्यायालयों की संख्या अधिक है वहां रोटेशन के आधार पर कोर्ट खुलेंगे। इन शहरों में सत्र न्यायालय व अतिरिक्त सत्र न्यायालय के अधिकतम 5 कोर्ट में रोटेशन पर काम होगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अधिकतम 7 अदालतों में कार्रवाई होगी। शेष शहरों में भी अधिकतम संख्या इनसे अधिक नहीं होगी।


कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते 24 मार्च को लागू लॉकडाउन के बाद प्रदेशभर में अदालतों का कामकाज ठप था। इस दौरान अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हाईकोर्ट और सत्र न्यायालयों में की गई। कुछ दिन के लिये हाईकोर्ट में खुली सुनवाई का प्रयास इस दौरान हुआ था किन्तु हाईकोर्ट व महाधिवक्ता कार्यालय के स्टाफ में कोरोना मरीजों के मामले सामने आने के बाद यह निर्णय वापस ले लिया गया।


हाईकोर्ट सहित सभी न्यायालय में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। किसी भी पक्षकार को अधिकतम दो वकीलों की अनुमति दी गई है। मास्क व सोशल डिस्टेंस के नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिये जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जायेगा।


प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि अदालतों में नियमित खुली सुनवाई शुरू होने से बीते आठ महीनों से व्यवसाय के संकट में आने के कारण परेशान पक्षकार अधिवक्ता, उनके अधीनस्थ स्टाफ तथा फोटो कॉपी व दूसरे जुड़े कार्य करने करने वाले राहत महसूस कर रहे हैं।

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे इस इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

राजिम | राजधानी से लगे धर्म नगरी राजिम के केंद्री गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। घर के एक सदस्य की लाश फांसी पर लटकी मिली है। पति, पत्नी, मां और दो बच्चे मृत पाए गए हैं। डायल 112 को फोन कर इस घटना की सूचना दी गई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये आत्महत्या या हत्या है। पुलिस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जय व्यापार पैनल के दीपावली मिलन समारोह में भीड़ उमड़ी

जय व्यापार पैनल के दीपावली मिलन समारोह में भीड़ उमड़ी

रायपुर। कैट कार्यालय के सामने मैदान में जय व्यापार पैनल ने दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अनेक व्यापारिक संगठनो के व्यापारी एवं पदाधिकारियो, वरिष्ठजनों एवं राजनितिक संगठनों के अनेक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रांरभ हुआ जो लगातार 2 बजे तक चलता रहा।
सभी आगन्तुकों का छ.ग. चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स के आगामी चुनाव में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय भसीन, कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी उत्तम गोलछा एवं जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ ने आत्मीय स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकाॅमनांए दी।
समारोह में प्रमुख रूप से हमारे मार्गदर्शक आसुदामल वाधवानी, प्रदीप गुप्ता, भजन सिंह होरा, भारामल मत्थनी, पोहूमल, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा, विधायक रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय, पूर्व भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानन्द उपासने, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढ़ेबर, भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा, रमेश वल्र्यानी, छ.ग. सराफा के अध्यक्ष मदन जैन (दुर्ग), ज्ञानचन्द जैन (भिलाई) भिलाई चेम्बर अध्यक्ष भीमसेन सेतपाल, दयाराम बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा, धर्मदास बत्रा, कन्हैया बत्रा, लक्ष्मण बक्तानी, अखराज ओस्तवाल, शरमद ईमाम, सुदाकर शुक्ला, राकेश मल्होत्रा, राजेश शर्मा, हेमन्त अरोरा, अक्षय गुप्ता, अश्विनी देवानी, हरीश शर्मा आदि लोग भिलाई से आये थे। मगेलाल मालू, विक्रम सिंह देव, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, अजय अग्रवाल, अजय तनवानी, राम मंधान, कैलाश खेमानी, अमर गिदवानी, वासु माखीजा, दीपक बल्लेवार, भरत जैन, पवन वाधवा, सुरिन्दर सिंह, कन्हैया गुप्ता, विजय शर्मा, सुनील धुप्पड़, बलराम आहूजा, अशोक मालू, संजय जयसिंह, जितेन्द गोलछा, सूरज उपाध्याय, मोतीलाल सचदेव, जनक वाधवानी, जयराम कुकरेजा, रवि कुमार जयसवाल, गोविंद चिमनानी, महेश जेठानी, मनोहर दास सचदेव, एस. एल. पटेल, नीलेश मुंदड़ा, जयंत मोहता, भावेश पिथालिया, कपिल दोशी, वैभव सिंह देव, नंदलाल मुलवानी, विष्णु वाधवानी, प्रेम पाहुजा, रतन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, तेज कुमार बजाज, दिनेश पटेल, विजय गुरूबक्ष्णी, आशीष सोनी, रजत छाबड़ा, रवि ग्वालानी, मोहन वल्र्यानी, श्रीनिवास रेडडी, कमल चैधरी, हीरानन्द दुलहानी, परेश जैन, अनिकेत वोरा, अमन अग्रवाल, संजय शारदा, नीरज गोयल, श्याम महेश्वरी, शंकर बजाज, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी लोगों ने जीत की अग्रिम बधाई दी। युवा सदस्यों का जोश एवं उत्साह देखते ही बनता था। काम किया है काम करेगें जय व्यापार जय व्यापार के नारे गुंज रहे थे। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अनेक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उपरोक्त जानकारी मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ एवं जितेन्द्र दोशी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया जगत के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मीडिया जगत निडरतापूर्वक निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से देश मे लोकतांत्रिक विमर्श को एक नई दिशा प्रदान करता है। नागरिको को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित में सक्षम बनाते है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों ने

कोविड 19 जैसे महामारी में भी लोगो मे जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाई है।श्री बघेल ने कहा कि फ्री प्रेस हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है । राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतन्त्रता और जिम्मेदारियो की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों के लिए लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की पात्रता एवं प्रावधानों में संशोधन कर ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को इनके दायरे में लाया जा रहा है। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए पिछले वर्ष ही वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि को पांच हजार रूपए से बढ़ाकर दस हजार रूपए प्रति माह किया है। अधिमान्यता नियमों में संशोधन कर विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। पत्रकार कल्याण कोष से जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता की सीमा को 50 हजार रूपए से बढ़ाकर दो लाख रूपए किया गया है। राज्य शासन के श्रम विभाग ने पत्रकारों के हित में उनकी सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार के रूप में पहचान देने एवं उनके काम में सहूलियत के लिए साल भर पहले नए अधिमान्यता नियम लागू किए गए हैं। मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए टी.वी. चैनलों, वेब-पोर्टल, समाचार पत्रिका और समाचार एजेंसी के पत्रकारों को भी अधिमान्यता देने का प्रावधान किया गया है। मीडिया संस्थानों के लिए अधिमान्यता कोटा करीब-करीब दुगुना कर दिया गया है। नए नियमों के तहत राज्य में पहली बार विकासखंड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। साथ ही लंबे समय तक इस पेशे में रहे सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए दीर्घकालिक सेवा पत्रकार अधिमान्यता भी शुरू किया गया है। नए अधिमान्यता नियमों के फलस्वरूप वर्तमान में 233 राज्य स्तरीय और 287 जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार हैं।

पत्रकारों को गंभीर बीमारी के इलाज, वृद्धावस्था में आर्थिक संकट, दैवीय विपत्ति जैसी परिस्थितियों में मदद का दायरा बढ़ाने के लिए पत्रकार कल्याण कोष के नियमों में पिछले वर्ष व्यापक परिवर्तन किए गए हैं। नए नियमों के तहत अब आर्थिक सहायता की सीमा 50 हजार रूपए से बढ़ाकर दो लाख रूपए कर दी गई है। साथ ही दंगों, बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में समाचार कवरेज के दौरान कैमरा एवं अन्य उपकरणों के नुकसान पर भी आर्थिक मदद का प्रावधान नए नियम में जोड़ा गया है। पिछले दो वर्षों में प्रदेश के 49 पत्रकारों को साढ़े 41 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है।

वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि की राशि दुगुनी करने के साथ ही इसके दायरे में अधिक से अधिक पत्रकारों को लाने के लिए पात्रता की शर्तें शिथिल की गई हैं। योजना के तहत पहले जहां हर माह पांच हजार रूपए दिए जाते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर दस हजार रूपए कर दिया गया है। पात्रता के लिए आयु सीमा भी 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई है। पहले इस योजना में शामिल पत्रकारों की पात्रता की हर पांच वर्ष में समीक्षा की जाती थी। नए नियमों के तहत समीक्षा का प्रावधान समाप्त करते हुए अब इसे आजीवन कर दिया गया है। योजना में शामिल पत्रकारों को अक्टूबर-2019 से हर महीने दस हजार रूपए की सम्मान निधि दी जा रही है। वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि योजना के फलस्वरूप दो वर्ष पूर्व जहां आठ वरिष्ठ पत्रकारों को योजना का लाभ मिल रहा था, अब यह संख्या 23 हो गई है।

राज्य शासन द्वारा निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता में मदद के लिए छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार और महाधिवक्ता की 12 सदस्यीय समिति ने कानून का प्रथम प्रारूप तैयार कर माह नवम्बर-2019 में राज्य के पत्रकारों, पत्रकार संगठनों और आम नागरिकों की राय को शामिल कर इसका द्वितीय प्रारूप तैयार किया है। अभी इसके द्वितीय प्रारूप पर ऑनलाइन सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं जिसके आधार पर इस कानून को अंतिम रूप दिया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।