रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है खबर मिली है कि राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार सूची में नौ आईएफएस अफसरों के नाम शामिल है।
देखें आदेश


रायपुर। कर्मचारियों को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की दिवाली के बाद सभी कर्मचारियों को दफ्तर में उपस्थिति देनी होगी। इससे पहले कोरोना संकट की वजह से कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति का ही निर्देश था। अब राज्य सरकार ने दिवाली के बाद यानि 17 नवंबर से शत प्रतिशत कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश दिये हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ जारी आदेश में कहा गया है कि-
वर्तमान में राज्य में जारी अनलॉक की प्रक्रिया जारी है जिसे ध्यान में रखकर मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्य संचालन के दृष्टिकोण से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत करते हुए उनके द्वारा कार्य संचालित किया जायेगा। उक्त व्यवस्था दिनांक 17 नवंबर से प्रभावशील होगी।
राज्य सरकार ने कोरोना के मद्देनजर कुछ निर्देश भी कर्मचारियों को दिये हैं, आदेश में कहा गया है कि-
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है, अधिकारियों-कर्मचारियों को आगाह किया जाता है कि यथासंभव निजी वाहनों से ही कार्यालय आये। क्योंकि बस से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना व्यावहारिक नहीं हो पायेगा। अत: उल्लेख किया जाता है कि यथासंभव अधिकारी-कर्मचारी निजी वाहनों से कार्यलय पहुंचे |

बीजापुर | जले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आज सुबह थाना गंगालूर अंर्तगत केरिपु 85 एवं कोबरा 210 का संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन एवं डि-माईनिंग पर निकली थी।
बिलासपुर | पांच साल पहले सिंचाई अफसर आलोक अग्रवाल के यहां छापेमारी के प्रकरण में एसीबी का अमला जांच के घेरे में आ गया है। सीजेएम के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीबी ने सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री आलोक अग्रवाल के यहां छापेमारी की थी। आलोक अग्रवाल के साथ ही उनके भाई पवन अग्रवाल और परिवार के लोगों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। आलोक अग्रवाल की गिरफ्तारी भी हुई थी। अग्रवाल के परिजनों ने एसीबी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे, और गंभीर आरोप लगाए थे।
पढ़ें : बड़ी खबर: बुलेरो और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत में सात लोगों की मौत, जाने कहा की है यह घटना
परिजनों का आरोप था कि आलोक अग्रवाल के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों की संपत्ति और सामान को भी अवैध कमाई का बताया गया। और जब्त किया गया। जबकि उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। कई सामान गायब हो गए, और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पवन अग्रवाल और अन्य लोगों को फंसाया गया। यह सब कार्रवाई तत्कालीन आईजी मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में हुई थी।
पढ़ें : मछली दिखाने के बहाने युवक ने नाबालिग को छेड़ा, अपराध दर्ज
परिजनों ने इस पूरे मामले में कई जगह शिकायत की थी, और फिर कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय में परिवाद दायर किया था। बिलासपुर सीजेएम ने इस पूरे मामले में गंभीर माना है। कोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 120 (बी), 420, 467, 468, 471, 166, 167, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि कोर्ट के आदेश पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। कलेक्टर ने आज महापौर के साथ बूढ़ातालाब- विवेकानंद सरोवर के संचालन के संबंध में आला अधिकारियों की बैठक में ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया है कि बूढ़ातालाब परिसर को प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं शाम 5 से 9:30 बजे तक ही खुला रखा जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर पालिक निगम के कमिश्नर सौरभ कुमार, रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले सहित नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी सम्मिलित हुए।
रायपुर, माता पिता को घर से निकालने की रिपोर्ट पर काउंसलिंग के लिये थाने गये बहनों व माता पिता के साथ भाई व भाभी ने किया गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती वंदना तिवारी 39 वर्ष पति राजेश कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के माता पिता गणेशनगर रायपुर में रहते है। दोनों भाई व भाभी मां-बाप को परेशान करते है व बहनों द्वारा इसका विरोध करने पर उनसे झगड़ा करते है। इस संबंध में रिपोर्ट होने पर काउंसलिंग के लिये 5 नवंबर को महिला थाने गये हुये थे। थाने से बाहर निकलने के बाद भाई कुंदन शर्मा व सौरभ शर्मा एवं भाभी बरखा शर्मा व राजू ने प्रार्थिया व उसकी बहन व पिता एवं बेटी के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया । वर्तमान में घर से निकालने के चलते माता-पिता को प्रार्थिया अपने साथ घर पर रखी हुई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मुंगेली, पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल मुंगेली जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए दो थाना प्रभारी समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जिले के एसपी अरविंद कुजूर ने जारी किया|
देखे आदेश:-

रायपुर, किराये पर दिये वाहनों का फर्जी बिल बनाकर परिचित ने लाखों रुपयें धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशालपुर डीडीनगर निवासी सोहेल कुरैशी 37 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पचपेड़ीनाका के पास इडिण्या टेक्नोंपावर इंफ्रास्ट्रेक्चर नाम से कंपनी है। इसमें प्रार्थी व उसकी पत्नी अजरा कुरैशी भागीदारी फर्म का भागीदार है। कंपनी का मुख्य काम अंडरग्राउन्ड केबलिंग का है। कलक्ता की कंपनी अनिता कबीर से प्राप्त वर्क आर्डर को दिये गये निर्धारित रकम को प्रकाश महोते एवं सुमान्ता रावत फर्जी बिल व हस्ताक्षर कर रकम निकाल लिया। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि सागर प्रकाश महोते ने भरोसे में लेकर प्रोपराइटरशीप फ र्म में लगा गई गाडिय़ा का अनावश्यक बिल भेजकर ब्लेकमेलिंग किया व भागीदारी फर्म के साथ धोखधड़ी करने के कारण पीडि़त के व्यवसायिक संबंध पूर्ण रूप से समाप्त हो गए,जिसके चलते गंभीर आर्थिक क्षति हुई । इस तरह से भागीदारी फर्म के वर्कऑर्डर के कार्य को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन देते हुए कार्य को प्राप्त कर उक्त कार्य के संबंध प्रार्थी के भागीदारी फ र्म के कुटरचित बिल व फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी कर दोनों आरोपियों ने 3 लाख 28 हजार रुपयें की आर्थिक क्षति पहुंचायी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने सागर प्रकाश मोहोते एवं सुमान्ता रावत के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई थी लेकिन घटना कोतवाली क्षेत्र का होने से इसकी शिकायत पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 7 नवंबर 2020 को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
दुर्ग | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव में स्थित आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। इस उत्साहपूर्ण महौल में मुख्यमंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे और पढ़ने के लिए पुस्तक और अन्य पठन सामग्री प्रदान किये। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आंगनबाड़ी भवन में बने बोर्ड पर बच्चे सबसे अच्छे लिखकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जामगांव में महिला स्वसहायता समूह के द्वारा बने उत्पादों का निरीक्षण कर उसकी जानकारी भी ली।

















