रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा के आवेदन फार्म विलंब शुल्क सहित 8 नवम्बर तक जमा किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित तिथि 31 अक्टूबर तक फार्म नहीं भरे जा सके। मण्डल द्वारा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पूरक परीक्षा 2020 के लिए विलंब शुल्क 550 रूपए के साथ 8 नवम्बर तक फार्म भरने की तिथि निर्धारित की है। पूरक परीक्षा की पात्रता रखने वाले छात्र 6 नवम्बर से 8 नवम्बर तक विलंब शुल्क के साथ फार्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्र स्वयं या संस्था के माध्यम से मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रायपुर। जी.ई. रोड पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड यूथ हब और ग्रीन काॅरीडोर तैयार कर रहा है। स्मार्ट सिटी की शहरी सौंदर्यीकरण व सुविधाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का भूमिपूजन नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया 6 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे करेंगे। आयुर्वेदिक काॅलेज, गेट क्रमांक-1 के समीप होने शिलान्यास की अध्यक्षता संसदीय सचिव विकास उपाध्याय करेंगे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज़ ढेबर, नगर पालिक निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जोन 5 के अध्यक्ष मन्नू यादव, जोन 7 के अध्यक्ष मनीराम साहू, पार्षद कुंवर रजयंत सिंह ध्रुव, मधु चंद्रवंशी बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित रहेंगे।
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर के मध्य से गुजर रहे जी.ई. रोड को आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग को सुंदर, हरीतिमायुक्त आकर्षक स्वरूप देने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से लगभग 17.71 करोड़ की लागत से वृहद कार्य योजना तैयार कर विवेकानंद आश्रम के समीप से आमानाका तक यूथ हब बनाकर ग्रीन कॉरीडोर विकसित किया जाएगा। इस कार्य योजना के तहत साइंस कॉलेज मैदान के पास सर्वसुविधायुक्त वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, जिसमें 65 दुकानें व वेंडिंग कार्ट संचालित होंगे। योजना के अनुरूप आमानाका के समीप वेंडिंग जोन स्थापना के साथ आयुर्वेदिक कॉलेज, साइंस कॉलेज कैम्पस, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कैम्पस को विकसित किया जाएगा। जीई रोड के जिस क्षेत्र में वर्तमान में वेंडिंग जोन संचालित है, उसे व्यवस्थित व सर्वसुविधायुक्त बनाते हुए स्मार्ट ठेला और दो व चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के साथ ही धूप से बचने के लिए शैड और बैठक व्यवस्था भी इस योजना के अंतर्गत की जाएगी। बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त क्रीडा स्थल की योजना भी इसमें शामिल है। सड़कों में इंटरसेक्शन, साइड वॉल में लाइटिंग, लैंडस्कैपिंग के साथ एच.टी. और एल.टी. केबल भी लगाए जाएंगे। इस मार्ग पर भूमिगत जल निकासी व्यवस्था के अलावा संचार प्रणाली को भी अंडर ग्राउंड किया जाएगा। योजना के तहत बसवे और पाथवे निर्माण का प्रावधान भी किया गया है।
जी.ई. रोड को भव्य, आकर्षक व जन सुविधा अनुरूप विकसित किए जाने की इस योजना के पूर्ण होने पर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और समता काॅलोनी, चौबे काॅलोनी, दीनदयाल उपाध्याय नगर, मंगल बाजार, रोहणीपुरम, कोटा, सुंदर नगर, टाटीबंध, तात्यापारा, विवेकानंद आश्रम, रामकुंड क्षेत्र सहित शहर के समीपवर्ती क्षेत्र के निवासियों को उन्नत सु-विकसित क्षेत्र का लाभ मिलेगा एवं निर्धन परिवारों को अपनी आजीविका के संचालन के लिए एक सर्वसुविधायुक्त वेंडिंग जोन की सुविधा प्राप्त होगी।
राजनांदगांव, पीड़ितागण के मोबाईल नंबरो पर दिनांक 30अगस्त 2020 से किसी काम्या साहू नाम के फर्जी फेसबुक एकाउंट में आवेदिकागण के फोटो डाल कर अश्लील फोटो एवं अश्लील मैसेज भेजा करता था इस प्रकार आरोपी द्वारा आवेदिकागण के मोबाईल फोन के फेसबुक पर काम्या साहू के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज एवं अश्लील फोटो भेजा करता था कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक-554/2020 धारा- 354(क)(1)(iv), 509 (ख) भाववि एवं 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा इसे गंभीरता लेते हुए थाना कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र चतुर्वेदी, चौकी चिखली प्रभारी चेतन चंद्राकर एवं उनके टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए सक्त निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रवणकुमार के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नगर श्री कविलाश टंडन, अतिधपुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन व निरीक्षक वीरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी कोतवाली, चौकी चिखली प्रभारी चेतन चंद्राकर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का लोकेशन चिखली क्षेत्र का पाये जाने पर पतासाजी के लिए टीम चिखली रवाना किया गया जो चिखली आसपास पूछताछ करने पर आरोपी दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव का होना पाया गया जो उसके सकूनत पर दबिश दिया गया। जो आरोपी अपने सकूनत पर उपस्थित मिला जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी से गवाहो के समक्ष घटना के विषय मे पूछताछ करने पर आरोपी पुष्पेन्द्र साहू द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि पीड़ितागण उसके सहपाठी थे जो पूर्व रंजिश को लेकर अपने दादी के मोबाइल नंबर 9770897832 से काम्या साहू के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें पीड़ितागण के फोटो का उपयोग कर उनको एवं उनके पहचानवालों को अश्लील मैसेज करता था। आरोपी पुष्पेन्द्र साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 21 वर्ष साकिन दीनदयाल नगर चिखली चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव द्वारा घटना कारित करना स्वीकारने पर दिनांक 05.11.2020 को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली, चौकी चिखली एवं सायबर सेल टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।



















