नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: अंबेडकर अस्पताल के कोविड केयर पहुंचे मुख्य सचिव, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बड़ी खबर: अंबेडकर अस्पताल के कोविड केयर पहुंचे मुख्य सचिव, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

रायपुर। कोरोना के बेकाबू हालातों के बीच चीफ सेक्रेटरी आरपी मंडल अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। उनके साथ रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन भी मौजूद है। कोरोना संक्रमण से निपटने कोविड अस्पताल की तैयारियों का ले रहे हैं जायजा लेने पहुंचे हैं सीएस। इसके पूर्व मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में आपात बैठक बुलाई थी जिसमे कलेक्टर एस भारतीदासन समेत जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे । कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक में रायपुर में कोरोना के बेकाबू हालातों पर हो चर्चा की गई।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

कोरबा। ग्राम लाफा के समीप चैतुरगढ़ मार्ग में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
 
 
जानकारी के अनुसार पाली थाना अंतर्गत ग्राम अंडीकछार से सुनील मरकाम अपने तीन साथियों के साथ दो बाइक में सवार होकर बाइसेमर पारिवारिक काम से गया था। वहां से सभी वापस लौट रहे थे। पहाड़़ी में एक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में बाइक चला रहे 22 वर्षीय सुनील मरकाम की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा नरेश मरकाम घायल हो गया। अन्य साथियों ने दोनों को उपचार के लिए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य में ले गए। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
 
 
मामले की जानकारी मिलने पर पाली पुलिस विवेचना में जुट गई है। सुनील हरदीबाजार में मोटरसाइकल मिस्त्री का काम करने जाता था। कल बाइसेमर गांव परिवारिक काम से गए थे और शुक्रवार को वापस लौट रहे थे। दूसरे बाइक में उसके साथी सत्यम कुमार श्याम व अश्वनी सवार थे।
 ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी कोरोना से बचने बरतें सावधानी-डीजीपी

ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी कोरोना से बचने बरतें सावधानी-डीजीपी

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलो को देखते हुए ड्यूटी कर रहे सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी करते हुए सावधानियां बरतने के लिए कहा है। 
 
 
अवस्थी ने कहा कि राज्य में नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या काफी अधिक है एवं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस अधिकारी/कर्मचारी निरंतर चौक-चौराहों, पीकेट, पेट्रोलिंग, अस्पतालों एवं अन्य सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है। साथ ही शहरों में अनलॉक होने के कारण भीड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी करना होता है। अत: सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मानक स्तर का मास्क लगाकर ही ड्यूटी करें एवं आपस में एक-दूसरे से बात करते समय भी मास्क न निकाला जावे। समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करें या हाथों को साबुन/हैण्डवाश से साफ  करते रहें। कार्यालय, थाने व अन्य कर्तव्य स्थल को नियमित सेनेटाईज कराया जाये। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों में किसी प्रकार के संक्रमण का लक्षण पाये जाने पर उन्हें आईसोलेशन में रखते हुए उनका तत्काल कोरोना टेस्ट कराया जावे। 
 
 
उन्होंने अधिकारी/कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया जावे कि उनके परिवार के सदस्य व बच्चे अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। कर्तव्य स्थल में कार्य के दौरान बैठक व्यवस्था कम से कम 6 फीट की दूरी हो सुनिश्चित किया जाये। मीटिंग आदि यथासंभव वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किया जावे। संदिग्ध परिस्थितियों या कोरोना से संक्रमित शव स्थल पर पीपीई किट एवं ग्लव्स लगाकर ही जावें, साथ ही संदिग्ध शव का पंचनामा आदि कार्यवाही के दौरान समुचित सुरक्षा उपाय की जाये।
 
 
इकाई प्रमुख/पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त संख्या में पी.पी.ई. किट का क्रय कर लिया जाये। जप्त बिसरा आदि के संधारण के संबंध में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जावे। कार्यालय/थानों में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेष के पूर्व उन्हें सेनेटाईजर का उपयोग पश्चात ही प्रवेश की अनुमति दी जावे। अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवार, जिनमें कोरोना के लक्षण हो या उनके निवेदन पर त्वरित कोरोना टेस्ट करने हेतु संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी से अनुरोध किया जावे। ताकि उनहें किसी प्रकार की जांच कार्यवाही के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
 
 
कर्तव्यस्थल पर आवागमन के दौरान भीड़-भाड़ क्षेत्रों से बचते हुए यथासंभव पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग न कर स्वयं के साधन का उपयोग किया जाये। यातायात अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी के दौरान या चालानी कार्यवाही करते समय आम नागरिकों के बहुत करीब पहुंच जाते हैं। यातायात अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पर्याप्त दूरी बनाकर कर्तव्य निर्वहन किया जाये।
 बड़ी खबर: रायपुर में बढ़ते कोरोंना संक्रमण से अफसर चिंतित, सीएस ने बुलाई आपात बैठक

बड़ी खबर: रायपुर में बढ़ते कोरोंना संक्रमण से अफसर चिंतित, सीएस ने बुलाई आपात बैठक

रायपुर। पिछले 4 दिनों में रायपुर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार ने अधिकारीयों की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी में पिछले 4 दिनों में प्रतिदिन 1000 संक्रमितों का मिलना चिंता का विषय बन गया है। इतना ही नहीं आयकर विभाग के बड़े अधिकारी समेत पुलिस के सब इंस्पेक्टर तथा कई जनप्रतिनिधियों की मौत से चिंत और बढ़ गई है।
 
 
तेजी से बढ़ रहे इस संक्रमण को रोकने के लिए कारगर उपाय ढूंढ़ने हेतु शनिवार को मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में आपात बैठक बुलाई है जिसमे कलेक्टर एस भारतीदासन समेत जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। मुख्य सचिव भी सर्किट हाउस पहुंच गए है और स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक की शुरुआत हो गई है। रायपुर में कोरोना के बेकाबू हालातों पर हो रही बैठक में चर्चा। 
कोरोना: घरों में रहकर ईलाज करा रहे मरीजों की जानकारी सीधे सीएमएचओ को देना होगा

कोरोना: घरों में रहकर ईलाज करा रहे मरीजों की जानकारी सीधे सीएमएचओ को देना होगा

रायपुर। कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जो निजी अस्पतालों में अथवा घरों में ही रहकर अपना उपचारा करा रहे है, ऐसे मरीजों की जानकारी अब संबंधित चिकित्सकों को सीधे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को देनी होगी। 
 
 
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद अब सुविधा संपन्न मरीजों को घरों में ही रहकर अपना ईलाज कराने कहा गया है। इसके बाद शहर के साथ ही प्रदेश में कई मरीज ऐसे हैं जो कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने-अपने घरों में रहकर उपचार करा रहे हैं। निजी चिकित्सकों के मार्गदर्शन व देखरेख में ईलाज करा रहे ऐसे मरीजों तथा निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों का पूरा रिकार्ड अब चिकित्सकों को तथा अस्पताल प्रबंधन को सीधे सीएमएचओ को उपलब्ध कराना होगा।
 
 
इस आशय का निर्देश जारी कर दिया गया है कि कोरोना पीडि़त ऐसे सभी मरीजों की जानकारी सीएमएचओ को तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा इन मरीजों के स्वस्थ्य होने की जानकारी भी स्वास्थ्य अमले को देना अनिवार्य कर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि इससे आंकड़ा तैयार करने तथा संबंधित मरीजों के देखरेख व निगरानी रखने में स्वास्थ्य विभाग को काफी सहुलियत मिल जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग को सही स्थिति का आंकलन करने तथा रणनीति तैयार करने में भी मदद मिलेगी। 
राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर में कल देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी के एकता चौक का है जहां खाना खाने के बाद टहल रहे 35 वर्षीय सूरज चौरे पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोकुल साहू,लक्की गोस्वामी,अजय गेदाम,प्रिंस दुबे ने सूरज पर चाकू से 4 बार वार किए।

सूरज ने बताया कि इस दौरान उसके गर्दन व पीठ पर 3 वार किए गए जिसके बाद चौथे वार में चाकू सूरज के कंधे में जाकर फंस गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, जिसपर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित को इलाज के लिए मेकाहरा में भर्ती करा दिया गया है।

BIG BREAKING : मंजू ममता रेस्टोरेन्ट के नाम पर फेसबुक में फ्री थाली का फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय शातिर ठग गिरफ्तार

BIG BREAKING : मंजू ममता रेस्टोरेन्ट के नाम पर फेसबुक में फ्री थाली का फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय शातिर ठग गिरफ्तार

रायपुर | शहर के नामी रेस्टोरेंट में थाली भोजन फ्री में दिए जाने के नाम पर फर्जीवाड़ा किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के बताये अनुसार प्रार्थी फारूख अहमद खान ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नयापारा रायपुर का रहने वाला है। 20 अगस्त को फेसबुक में मंजू ममता रेस्टोरेंट का विज्ञापन फेसबुक में देखा जिसमें आफर दिया गया था कि एक थाली भोजन का आर्डर करने पर दो थाली भोजन फ्री दिया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप दिये गये लिंक पर ऑनलाइन 8514061690 पर आर्डर किया। जिसका भुगतान हमने एसएमएस टू फोन पे के माध्यम से कचहरी चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया और जीई रोड स्थित आंध्रा बैंक के अकाउंट से उसने लगभग 12991 रूपये बिना ओटीपी बताये खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 83/2020 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि अजय यादव द्वारा कोरोना के दौरान लगातार बढ़ रहे सायबर क्राईम को देखते हुए अति. पुलिस अधीक्षक अपराध को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक शहर एवं अति पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सायबर एवं थाना मौदहापारा की विशेष टीम का गठन कर उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत खंडे के नेतृत्व में टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की जानकारी संबंधित बैंक से पत्राचार कर प्राप्त किया गया जिस आधार पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त रकम फोन पे वाॅलेट के माध्यम उपयोग किया गया है। प्राप्त जानकारी के आधार पर एवं तकनीकी विश्लेषण करने के बाद टीम को अज्ञात आरोपी के बिहार/ झारखण्ड के देवघर जिले में होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम को बिहार / झारखण्ड रवाना किया गया, जहां टीम द्वारा सात दिन तक लगातार कैम्प कर आरोपी प्रमोद मण्डल पिता खुबलाल मण्डल को रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक पर मंजू ममता रेस्टोरेन्ट के नाम पर फर्जी ऑफर देकर मोबाईल नंबर पर फोन पे के माध्यम से लोगो से ठगी करता था। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उक्त मोबाईल नंबर 8514061690 को बसारत हुसैन के द्वारा उपयोग किया जा रहा था जिसके आधार पर आरोपी बसारत हुसैन को हिरासत में लिया गया। आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाईल नंबर 8514061690 को फोन पे, पेटीएम, मोबीक्वीक, ओला कैब आदि जैसे ई-वाॅलेट में रजिस्टर्ड करके रखा था। आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 नग मोबाईल, 50 नग सिम कार्ड, 3 नग एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, लायसेंस को बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपीः-
01. प्रमोद कुमार मण्डल पिता खुबलाल मण्डल उम्र 38 वर्ष निवासी झिलबा थाना बुढैई जिला देवघर झारखण्ड।
02. बसारत हुसैन पिता लुकमान मियां उम्र 25 वर्ष निवासी झिलबा थाना बुढैई जिला देवघर झारखण्ड।

रमन सिंह बेरोजगारों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करें -कांग्रेस

रमन सिंह बेरोजगारों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करें -कांग्रेस

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी को किये गए ट्यूट को कांग्रेस ने  रमन सिंह का बेरोजगारो के नाम पर घड़ियाली आंसू बताया है।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता जाने के बाद से ही फुर्सत में रमन सिंह को आज कल ट्यूटर पर चिड़िया उड़ाने का नया शौक लगा है ।चिडिबाजी  के इस शौक में रमन सिंह अपने शासन काल के उन काले दिनों को भूल गए जब राज्य में बेरोजगारी चरम पर थी ।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: युवक ने अपनी दोस्त के साथ की मारपीट और दांत से काटकर किया घायल, बात दबाने युवती को दिया 10 लाख रुपए का ऑफर 

छत्तीसगढ़ के युवा भूले नहीं है कि किस प्रकार रमन राज के 15 साल में सरकारी नौकरियो पर भर्तियों पर अघोषित रोक लगी थी। 15 सालो में रमन सिंह पीएससी की 15 परीक्षाएं भी नही करवा पाए थे । 2003 के चुनाव में रमन सिंह और  भाजपा ने वायदा किया था हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देगे ।भाजपा ने 2003 में ही यह भी वायदा किया था कि हर बेरोजगार को 500 रु सरकारी भत्ता देगे ।रमन सिंह 15 साल तक सरकार में रहे न आदिवासी परिवार के युवकों को सरकारी नौकरी मिली न छत्तीसगढ़ के युवाओं को 500 का वह बेरोजगारी भत्ता ।45000 से अधिक शिक्षकों के पद खाली थे ।उच्चशिक्षा में प्रोफेसर प्राध्याको  के पद खली थे। स्वास्थ्य विभाग के 70 फीसदी पद खली थे कभी रमन सिंह ने नही भरा । कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हुई है।

पढ़ें : अमलीडीह बना राजधानी का नया हॉटस्पॉट, 10 दिनों के भीतर इन टॉप 10 स्थानों से मिले सर्वाधिक मरीज 

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्ता जाने के बाद रमन को बेरोजगारो की याद आ रही है ।
कांग्रेस महा सचिव को प्रियंका गांधी को ट्यूट कर बेरोजगारो की चिंता की सलाह देने के बजाय रमन सिंह यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्यूट करने का साहस दिखाते तो शायद बेरोजगारों का जादा भला होता ।मोदी को याद दिलाते की उन्होंने 2014 में युवाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरियां देगे ,मोदी को सत्ता में आये 6 साल से अधिक हो गए अभी तक 12 करोड़ से अधिक लोगो को नौकरियां मिलना था । लोगो को नौकरियां तो नही मिली उल्टे नोटबन्दी और जीएसटी जैसी विध्वंसक योजनाओं के कारण करोड़ो लोगो के रोजगार चले गए ।फैक्ट्रियां बन्द हो गयी ।रेलवे जैसे सरकारी उपक्रमो में छटनिया हो रही है। देश मे आजादी के बाद बेरोजगारी का स्तर सबसे ऊंचा है।
 
        कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते रमन सिंह को अपने दल की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने के सम्बन्ध में आगाह करे । जब केंद्र सरकार देश भर के गरीबो को रोजगार देने गरीब रोजगार कल्याण अभियान चला रही थी और इस कार्यमक्रम में  छत्तीसगढ़ को शामिल नही किया गया तब रमन सिंह को राज्य के बेरोजगारों की याद नही आई तब भी उन्होंने छत्तीगढ़ को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री को न ट्यूट किया न पत्र लिखा ।प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में स्वरोजगार के लिए वेंडर मीट कार्यक्रम किया रमन सिंह ने इसमें छत्तीसगढ़ को शामिल करने क्यो नही कहा ?
अमलीडीह बना राजधानी का नया हॉटस्पॉट, 10 दिनों के भीतर इन टॉप 10 स्थानों से मिले सर्वाधिक मरीज

अमलीडीह बना राजधानी का नया हॉटस्पॉट, 10 दिनों के भीतर इन टॉप 10 स्थानों से मिले सर्वाधिक मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर इस कदर बढ़ गया कि राजधानी में रोजाना कम से कम 500 नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। छत्तीसगढ़ में रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट है और रायपुर का हॉट स्पॉट है अमलीडीह। शहर में सबसे ज्यादा केस यहीं से अब सामने आए हैं। आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक से 10 सितंबर के बीच रायपुर में 7525 संक्रमित मिले हैं। इसमें अकेले अमलीडीह से 321 मरीज शामिल हैं। वहीं मंत्रालय रजिस्ट्रार सहित पूरे स्टाफ पॉजीटिव मिला है।
 
 
10 दिन में शहर के टॉप-10 स्थान, जहां मिले सबसे ज्यादा पॉजिटिव
अमलीडीह से 321, शंकर नगर से 293, अवंति विहार से 249, पचपेड़ी नाका से 210, तेलीबांधा से 194, देवेंद्र नगर से 190, कटोरा तालाब से 181, डगनिया से 179, मोवा से 165 तथा सड्‌डू दलदल सिवनी से 147 संक्रमित मिले है। (यह आंकड़े 1 से 10 सितंबर के बीच के हैं। )
 
 
11 से 13 सितंबर तक बंद किया गया बोर्ड ऑफिस माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल पॉजेटिव मिले हैं। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। वीके गोयल ओपन स्कूल के भी सचिव हैं। संयुक्त संचालक एसके भारद्वाज भी संक्रमित हैं। इसके चलते दोनों ऑफिसों को 11 से 13 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके पहले राज्य ओपन स्कूल के अकाउंट ऑफिसर प्रदीप गुप्ता की मौत हो गई थी।
 
 
राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गुरुवार को ही 672 मरीज मिले हैं। इसके बाद आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक 19525 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 11850 एक्टिव केस हैं। 223 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 7452 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर का जिला कोषालय भी 48 घंटे के लिए बंद, आदेश जारी

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर का जिला कोषालय भी 48 घंटे के लिए बंद, आदेश जारी

रायपुर | घड़ी चौक स्थित जिला कोषालय  रायपुर  के कर्मचारी भी  कोरेना संक्रमित पाए गए जिसके कारण जिला कोषालय  को 48 घंटे बंद करने  आदेश जारी हुए हैं  । छत्तीसगढ़ प्रदेश  कोषालय  शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर  एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि  जिला कोषालय  में  सभी विभागों  के वेतन देयक  एवं पेंशन प्रकरण से संबंधित,  चिकित्सा  बिल एवं समस्त प्रकार के बिल हेतु  विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का रोजाना आना जाना है। 

कोषालय में  कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु कर्मचारियों के लिए  सुविधाएं उपलब्ध नहीं है  और वे लगातार प्रारंभ से ही  अपना कार्य कर रहे हैं । जिला कोषालय  के  कर्मचारी शीतल समीर कुजुर सहायक ग्रेड 3 आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । सूचना मिलते ही कार्यालय को कलेक्टर  के आदेश की कंडिका 6 अनुसार  आगामी 48 घंटे के लिए बंद रखने आदेश जारी किए गए हैं। इसलिए 2 दिन कार्यालय में कार्य नहीं होगा। कार्यालयों को इन 2 दिनों में सैनिटाइज कराया जाएगा | कोषालय कर्मचारी जो प्रारंभ से ही अपने कार्य करते आ रहे हैं अपनी जान जोखिम में डालकर प्रारंभ से कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान भी कोषालय बंद नहीं हुआ था फिर भी कोषालय कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव से संबंधित कोई भी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है |

 

संघ के प्रांतअध्यक्ष  डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं महामंत्री महामंत्री दीपक देवांगन  ने सरकार से  कोषालय कर्मचारियों  जो लगातार कार्य कर रहे हैं उन्हें कोरोना भत्ता  देने तथा कोरोना हेतु  बीमा करने की मांग की गई है । मांग करने वालों में प्रमुख रूप से संघ के प्रांत अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर,  प्रांतीय महामंत्री  दीपक देवांगन, उप प्रांत अध्यक्ष अरुण चोरिया,  कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष  हरीश कवर, संभागीय अध्यक्ष बस्तर मुन्ना लाल यादव, संभागीय अध्यक्ष रायपुर जी आर बसोने, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  रामाधार साहू,  संरक्षक एसके झा,  प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र राठौड़ प्रांतीय सचिव  गंभीर नेताम आदि पदाधिकारियों ने  किये ।

 हाई बीपी और डायबिटीज वाले एक और कोरोना मरीज की मेकाहारा में मौत

हाई बीपी और डायबिटीज वाले एक और कोरोना मरीज की मेकाहारा में मौत

महासमुंद। मंगलवार को मेकाहारा में उपचार करा रहे एक 30 वर्षीय कोविड-19 के धनात्मक प्रकरण में मृत्यु होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.पी. वारे के मुताबिक उक्त मरीज को हाल ही में कोविड केयर सेन्टर (जी.एन.एम) में भर्ती किया गया था। वे पहले से ही अनियमित रक्तचाप और मधुमेह के मरीज थे। इसके लिए उनकी दवाएं भी चल रही थीं। विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम खम्हरिया का रहने वाले इस मरीज को 8 सितंबर को अचानक सांस की दिक्कत आने लगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें मंगलवार सुबह करीब 11.25 बजे मेकाहारा रिफर किया। जहां, उसका उपचार जारी रहा। किन्तु रात उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई जिससे साढ़े आठ बजे उनकी मृत्यु हो गई। 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस जिले के नगरीय क्षेत्र में अब 13 सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य रात्रि तक लॉकडाउन

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस जिले के नगरीय क्षेत्र में अब 13 सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य रात्रि तक लॉकडाउन

बेमेतरा। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है। करोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुये कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिव अनंत तयाल ने बेमेतरा के नगरीय क्षेत्र के सभी सरकारी व्यवसायिक संस्थान को 13 सितम्बर से 20 सितम्बर के मध्य रात्रि 12:00 बजे तक पूर्णतया तालाबंदी (लॉकडाउन) किया गया है। 
 
 छत्तीसगढ़ के इस जिले में चार जुड़वा बच्चों का जन्म, तीन बेटी-एक बेटा

छत्तीसगढ़ के इस जिले में चार जुड़वा बच्चों का जन्म, तीन बेटी-एक बेटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक मां ने चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटी और एक बेटा है। चारों बच्चे और उन्हें जन्म देने वाली मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक साथ जहां चार जुड़वा बच्चों का जन्म होने की खबर लोगों के लिए चौकाने वाली हैं वहीं बच्चों को जन्म देने वाले दम्पति बेहद खुश हैं। जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के रिश्दी निवासी शंकर लाल किरण की पत्नी प्रियंका गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर प्रियंका को कोरबा के ही कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उन्होंने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। 
 बड़ी खबर रायपुर: युवक ने अपनी दोस्त के साथ की मारपीट और दांत से काटकर किया घायल, बात दबाने युवती को दिया 10 लाख रुपए का ऑफर

बड़ी खबर रायपुर: युवक ने अपनी दोस्त के साथ की मारपीट और दांत से काटकर किया घायल, बात दबाने युवती को दिया 10 लाख रुपए का ऑफर

रायपुर| रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गोलबाजार इलाके में युवक ने अपनी दोस्त के साथ कार में मारपीट की और उसके चेहरे पर दांतों से काट लिया। करीब दो घंटे तक युवती कार में ही युवक के कब्जे में रही। जैसे-तैसे वह भागकर पुलिस के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक युवती 12वीं की छात्रा है और चौरसिया कॉलोनी में रहती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7-8 महीने से वह पावस शर्मा को जानती है। अक्सर दोनों की मुलाकातें हुआ करती थीं। घूमने जाने के लिए वह उसके साथ कार में बैठी और दोनों निकल पड़े। मोती बाग से शास्त्री चौक के बीच रास्ते में वह विवाद करने लगा। युवक ने युवती की एक सहेली का नाम लेकर उससे बातें करने पर आपत्ति जताई। कार में इसी बात पर नाराज होकर युवती को पीट दिया। युवती ने युवक के पिता को फोन कर घटना की शिकायत करना चाहा। इस पर युवक ने फोन छीन लिया और कार समता कॉलोनी की तरफ ले जाने लगा। अग्रसेन चौक के पास पहुंचने पर घबराए युवक ने युवती से कहा कि मारपीट की बात वह किसी से न कहे, इसके बदले में वह युवती को 10 लाख रुपए देगा।

दांत से काटकर किया जख्मी-
युवती ने फिर युवक के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इससे गुस्साए युवक ने उसका मुंह दबा दिया और मोबाइल सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद युवती की दाईं आंख के ऊपर काट लिया। कार रुकी हुई थी। आस-पास के लोग जमा हो गए। यहां से भाग कर युवती पास ही में स्थित आजाद चौक थाने पहुंची पुलिस से मदद मांगी और परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस मामले में जांच अब गोलबाजार पुलिस कर रही है, क्योंकि मारपीट की घटना इसी थाना इलाके में हुई थी।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस शहर में आज से 20 सितम्बर सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस शहर में आज से 20 सितम्बर सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन

डोंगरगढ़। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है। करोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुये डोंगरगढ़ शहर में आज से आठ दिन का लॉकडाउन का आदेश एसडीएम अविनाश भोई ने जारी किया है। आपको बता दे की यह लॉकडाउन आज से शुरू होकर 20 सितम्बर सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुये नगर के आमजन, व्यापारी सहित सामाजिक संगठनों ने लॉकडाउन की मांग की थी। हालांकि इस लॉकडाउन में अस्पताल, मेडिकल शॉप, शासकीय तथा अर्द्धशासकीय कार्यालय, बैंक, पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियों को मुक्त रखा गया है।

 राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा

राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा

रायपुर। पण्डरी बस स्टैण्ड से 27 किलों 3 सौ ग्राम गांजा मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास गांजा एवं दो मोबाईल जब्त किया है।
 
 
देवेन्द्रनगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर गुरुवार की शाम 6 बजे तीन युवकों को रेगजीन के बैग लेकर पण्डरी बस स्टैण्ड सेठी ट्रेव्लस बुकिंग आफिस के सामने परिवहन करने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ उनके पास रखे बैंग की जांच करने पर उसमें से 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 1 लाख 63 हजार 8 सौ रुपये आंकी गई है।
 
 
पकड़े गये आरोपियों के नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम शिवम केसरवानी 18 वर्ष पिता स्व. राकेश केसरवानी निवासी ग्राम मंझनपुर हिचौली थाना कोखराज जिला कौसम्बी उत्तरप्रदेश व एरन कुमार 20 वर्ष पिता सूरज सिंह निवासी वार्ड नं0 02 ग्राम मंझनपुर रोड सिरातु थाना सैनी जिला कौसम्बी यूपी एवं आकाश उर्फ मास्टर 21 वर्ष पिता महेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नं0 02 ग्राम मंझनपुर रोड सिरातु थाना सैनी जिला कौसम्बी यूपी का रहने वाला बताये है। आरोपियों के पास 27 किलो 3 सौ ग्राम गांजा एवं 2 मोबाईल फोन जब्त कर उनके खिलाफ नोरकोटिक ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट, 1985 के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है। 
 दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत, गांव में मातम

दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत, गांव में मातम

धमतरी। ग्राम लोहरसी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता के पास खाना पहुँचाने गई बेटी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव मे सन्नाटा पसर गया|
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र साहू की बेटी सीमा अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पहुंची, खाना देकर वापस आते समय बोर का केबल तार फेसिंग तार से लगा हुआ था। जिसे वह हटा रही थी, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच मौके पर ही सीमा की मौत हो गई। जब ग्रामीणों ने तत्काल अर्जुनी पुलिस को खबर की। जानकारी लगते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही में जुट गई।
मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार, निजी अस्पतालों में पांव रखने की जगह नहीं

मौसम में हो रहे बदलाव के चलते अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार, निजी अस्पतालों में पांव रखने की जगह नहीं

रायपुर। क्वांर के महीने में उमस के बीच समय समय पर हो रही खंड वर्षा के चलते मौसम में आए बदलाव के कारण नमी एवं उमस के चलते आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। कोरोना वायरस कोविड 19 की महामारी के चलते शहर के अधिकतम हास्पिटल इन दिनों फुल चल रहे हैं।

पढ़ें :  बड़ी खबर रायपुर: युवक ने अपनी दोस्त के साथ की मारपीट और दांत से काटकर किया घायल, बात दबाने युवती को दिया 10 लाख रुपए का ऑफर 

निजी चिकित्सा संस्थानों में भी कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए न तो वहां के चिकित्सकों के पास समय है और न ही पर्याप्त मात्रा में भर्ती के लिए वार्ड में स्थान रिक्त है। ऐसी स्थिति में मेकाहारा जिला अस्पताल एम्स सहित शहर के सभी छोटे-बड़े चिकित्सा संस्थानों में ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे मरीज वापस किये जा रहे हैं। संक्रामक बीमारी के दौर में दिल्ली से एक स्वयंसेवी स्वास्थ्य संगठन से मिली जानकारी के अनुसार ये स्थिति लंबे समय तक जारी रहेगी।

पढ़ें :  बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर एक परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर 

वहीं एम्स हास्पिटल दिल्ली  ने राज्यों को कोरोना के खतरे के साथ ही आने वाली शीत ऋतु में डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से चिकित्सकों के मार्गदर्शन में आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। अन्य बीमारियों में हड्डियों में दर्द, डायरिया, उल्टी, दस्त एवं मस्तिष्क एवं दिल से संबंधित बीमारियों के साथ ही हृदय रोग के मरीजों को मौसम में आए बदलाव के कारण जहां तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वहीं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. चंद्रमणी तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कोविड 19 वार्ड के अलावा अन्य मरीजों की चिकित्सा के लिए भी तत्काल प्रभाव से उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

पढ़ें : राजधानी के बस स्टैण्ड में पकड़ाया 27 किलों 3 सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा 

निजी चिकित्सा संस्थानों में भी मिली जानकारी के अनुसार पूरे अस्पताल को कोविड 19 में परिवर्तित करने में मेडिकल संचालकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. आरडी अग्रवाल के अनुसार शहर के सभी अस्पतालों को शासन द्वारा कोविड 19 के संक्रमण को रोकने के लिए अधिग्रहित किया जाता है तो अन्य मरीजों को बीमारियों के गंभीर खतरे का सामना करना पड़ेगा। डॉ. मंजू शुक्ला एवं डॉ. मीनाक्षी तारे के अनुसार निजी चिकित्सा संस्थानों के कुछ वार्डों को ही कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आइसोलेटेड किया जाना चाहिए ताकि अन्य मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी बीमारी का त्वरित उपचार मिल सके। 

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर एक परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जमीन विवाद पर एक परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला, 3 की मौत, 4 गंभीर

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले अंतर्गत तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में शुक्रवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के लोगों को पता चला कि एक ही परिवार के सात लोगों पर कातिलाना हमला किया गया है। इस हमले में 03 की मौत हो गई, वहीं 04 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने हमलावर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक परिवार के रिश्तेदार है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोबा गांव में रहने वाला गायकवड़ा परिवार का भरा-पूरा परिवार आज सुबह लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। परिवार के मुखिया ओस कुमार गायकवाड़ 43 वर्ष की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष मृत अवस्था में मिले, जबकि खुद ओस कुमार, उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हालत में मिले। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस परिवार पर कातिलाना हमला करने वाले इसके रिश्तेदार आरोपी परस गायकवाड़ 62 वर्ष और ब्रिजसेन गायकवाड़ 27 वर्ष निकले जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओस कुमार और आरोपी परिवार के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी फरसराम हत्या के मामले में जेल भी काट चुका है और करीब तीन माह पूर्व रिहा होकर वापस लौटा है। 
  होम आइसोलेशन के दौरान पिता-पुत्र थे गायब, दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज

होम आइसोलेशन के दौरान पिता-पुत्र थे गायब, दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज

रायगढ़। बीते दिनों से खरसिया के कोविड पॉजिटिव 07 व्यक्तियों द्वारा अनुमति प्राप्त कर ईलाज के लिए स्वयं के मकान में होम आईसोलेट पर थे। लेकिन 7 सितंबर को जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा दोपहर 01:30 बजे वार्ड क्रं. 11 में रह रहे 02 होम आइसोलेट को चेक किये, उनके घर का दरवाजा बंद पाया गया। जिसके बाद उनके मोबाईल नम्बर से संपर्क किया गया तो कोरोना पॉजिटीव मरीज ने बताया कि अपने बेटे के साथ स्वंय के साधन से रायपुर आया है। दोनो ईलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती हैं।

इधर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद खरसिया के आवेदन पत्र पर से थाना खरसिया में दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269, 270 ढ्ढक्कष्ट 3 महामारी एक्ट, 51, 51(ड्ड), 51(ड्ढ), 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 58(1), 58(2), 59, 60 आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के समीप रेल्वे फाटक के पास शुक्र सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम संतु चंदेल बताया जा रहा है, जो कि नैला बस्ती का रहने वाला है। लोगों ने बताया कि संतु कुछ दिनों से परेशान था ,फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 निजी स्कूलों की मनमानी रोकने कलेक्टर कड़ाई से पालन करे: विकास उपाध्याय

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने कलेक्टर कड़ाई से पालन करे: विकास उपाध्याय

रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने निजी स्कूल संचालकों द्वारा पालकों के नो स्कूल नो पेमेंट को लेकर लगातार विरोध के बावजूद मेरी मुर्गी एक टांग का रवैया अपनाए जाने को गंभीरता से लिया है और कहा है जिला शिक्षा अधिकारी इन निजी स्कूलों का निरीक्षण कर इस बात की जानकारी लें कि शासन के मापदंडों के अनुरूप संचालित हैं कि नहीं साथ ही इस बात की भी फड़ताल करें कि सम्पूर्ण लॉकडाउन के बीच इन स्कूलों की विद्यार्थियों के प्रति क्या जवाबदेही रही है और विस्तृत रिपोर्ट शासन के सम्मुख प्रस्तुत करें और तब तक निजी स्कूल किसी विद्यार्थी को ऑनलाईन क्लास से वंचित करता है तो उसकी मान्यता तत्काल निरस्त करे।

विकास उपाध्याय ने निजी स्कूल प्रबंधकों के अडिय़ल रवैया को शासन विरोधी करार दिया है और कहा हैए जिला शिक्षा अधिकारी निजी स्कूलों को लेकर शख्ती दिखायें अन्यथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा निजी स्कूल प्रबंधक दादागिरी पर उतर आए हैं और ऐसा ही वे अपने स्कूल स्टाप पर भी करते रहे हैं।स्कूलों में शिक्षक लाइब्रेरी भवन स्टॉफ रूम खेल मैदानए शौचालय और खासकर विषयवार अलग.अलग लैब और शिक्षक हैं या नहीं इसकी जांच करने के बाद ही संबद्धता देने का प्रावधान है परंतु इस प्रावधान का टीम के समक्ष डेमो दिखा कर ये निजी स्कूल प्रबंधक मान्यता ले कर शासन के आँख में धूल झोंकने का काम करते रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा बड़े बड़े निजी स्कूलों के प्रबंधक दिखावे के लिए बड़ी बड़ी बिल्डिंग बना कर पलकों को आकर्षित तो कर लेते हैंएपर आंतरिक मापदण्ड के नाम पर कुछ नहीं रहता। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही निर्धारित अर्हता नहीं रखते और जो रखते हैं उन्हें आवश्यक वेतन नहीं दिया जाता। इन स्कूलों में बच्चों को शुध्द पेय जल की व्यवस्था तक नहीं रहता और जब इसको लेकर आवाज उठाई जाती है तो बच्चों को ही प्रताडि़त किया जाता है।

विकास उपाध्याय ने जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है वे सबसे पहले निजी स्कूलों का आंतरिक मूल्यांकन करने उच्चस्तरीय टीम गठित करें और इस टीम में एक जनप्रतिनिधि को भी सम्मिलित करें जो इस बात का पता लगाएगी की इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कितनी हैए एक क्लास में कितने शेक्शन बनाये गए हैं और एक शेक्शन में कितने बच्चे पढ़ते हैंए शेक्शन के अनुरूप कितने शिक्षक हैंए शिक्षक हैं तो वो नियमित हैं कि नहींए उनके शैक्षणिक योग्यता क्या है। इन शिक्षकों को मासिक वेतन क्या दिया जाता है। मार्च माह से लेकर जून तक प्रत्येक शिक्षकों की विषयवार शैक्षणिक गतिविधियों में क्या भूमिका थी। इसके अलावे अन्य आवश्यक मापदंड की यथा स्थिति क्या है।
 
स्कूल के प्राचार्य या प्रधानपाठक की क्या योग्यता है इनका वेतनमान से लेकर विद्यार्थियों के प्रति इनके व्यवहार को लेकर गोपनीय चरित्रावली को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जाए। विकास उपाध्याय ने कहा शासन स्तर पर जब तक जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक निजी स्कूलों को पृथक.पृथक से इन तमाम जाँच बिंदुओं पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता उनको किसी तरह की फीस लेने से रोक लगाने नोटिस भेजा जाए। विकास उपाध्याय ने रायपुर कलेक्टर को भी इस बाबत कड़ाई से कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में दो ट्रकों में हुई भिड़ंत, एक की मौत 4 गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में दो ट्रकों में हुई भिड़ंत, एक की मौत 4 गंभीर

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बहीगांव कोपरा चौक के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें एक ट्रक हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दुर्घटना के अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के रात लगभग 01 बजे नेशनल हाईवे 30 बहीगांव-कोपरा चौक के पास रायपुर से जगदलपुर की ओर गिट्टी लेकर जा रही एपी 16 टीजी 7719 व जगदलपुर से रायपुर की ओर चावल लेकर जा रही सीजी 18 टी 1059 दोनो ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चावल से भरे ट्रक के हेल्पर पी. शक्तिबाबू उम्र 45 वर्ष निवास आंध्रप्रदेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा ट्रक चालक एस. अर्जुन उम्र 47 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो हो गया। वहीं विपरीत दिशा से गिट्टी लेकर आ रही ट्रक के चालक श्याम बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी बचेली व हेल्पर कुन्नूराम बाग उम्र 24 वर्ष निवासी किरन्दुल व ट्रक में सवार बिलास कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बचेली तीनो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। 

केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही केशकाल पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर 108 के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल पहुंचाकर उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर घटना की विवेचना की जा रही है।
इस जिले के नगरीय क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी दुकानें, दिशा-निर्देश जारी

इस जिले के नगरीय क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेगी दुकानें, दिशा-निर्देश जारी

बीजापुर। जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर नगरीय क्षेत्रों में दुकानों के संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी हुए है। इसके तहत् नगरीय क्षेत्रों में सुबह 09 से शाम 06 बजे तक ही दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने जारी आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद बीजापुर सहित नगर पंचायत भैरमगढ़ एंव भोपालपटनम के संपूर्ण क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानों के खुलने तथा बंद होने संबंधी समय-सीमा निर्धारित की जाती है। इसके तहत स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे संचालित रहेंगी। इसके साथ ही दवा एवं मेडिकल दुकानें 24 घंटे संचालित रहेगी। 

डेयरी एवं घर पर जाकर दूध बांटने वाला दुग्ध विक्रेता को प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक और सांयकाल 05 बजे से 07 बजे तक दूध प्रदाय करने की अनुमति होगी। पेट्रोल-डीजल पंप तथा एलपीजी गैस प्रात: 09 से शाम 06 बजे तक विक्रय करने की अनुमति होगी। शासकीय एवं अशासकीय बैंकों को सांयकाल 04 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। कृषि उपकरण, फर्टिलाइजर, पेट् शॉप, एक्यूरियम शॉप प्रात: 09 बजे से शाम 06 बजे तक संचालित रहेगी। प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों को प्रात: 09 बजे से शाम 06 बजे तक संचालन की अनुमति रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगा।
कलेक्टर ने तहसीलदारों के प्रभार में किया फेरबदल, देखें आदेश कौन क्या करेगा

कलेक्टर ने तहसीलदारों के प्रभार में किया फेरबदल, देखें आदेश कौन क्या करेगा

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किये हैं।इस फेरबदल में चार अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस कड़ी में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल को पलारी तहसीलदार का प्रभार दिया गया है।

read also: BIG BREAKING : आज रायपुर से 672 समेत प्रदेश से 2227 मरीज की हुई पहचान 16 की मृत्यु,देखे जिलेवार आकड़ा 
बलौदाबाजार में पदस्थ नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल को भाटापारा तहसील का प्रभारी तहसीलदार, भटगांव के नायब तहसीलदार मुकेश देवांगन को बलौदाबाजार का नायब तहसीलदार और बिलाईगढ़ के नायब तहसीलदार अश्विनी चन्द्रा को भटगांव का नायब तहसीलदार बनाया गया है।