बेमेतरा। जिले में एक कांग्रेसी पार्षद की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पूर्व पार्षद मिलन चौहान का शव फांसी में लटकी हुई मिली है। उनका शव नया बस स्टैंड के चाय दुकान में मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है। भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं।
रायपुर, कोरोना संक्रमण के चलते मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कतिपय असमंजस की स्थिति के निवारण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं, तदनुरूप मुख्यसचिव आर पी मंडल के मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए जीएडी के सचिव द्वय ने आज कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर अनेक निर्णय लिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं। जिसके अनुसार इन कार्यालयों के उच्चाधिकारियों को कार्यालयों में सेनेटाईजेशन, स्वास्थ्य परीक्षण और उपस्थिति के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
READ ALSO: न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 8 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें
आगामी शुक्रवार से रविवार तक मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों को पूर्ण रूप से सेनेटाईज करने और अनुभाग अधिकारी एवं उससे नीचे के कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए सप्ताहिक रोस्टर बनाने के लिए कहा गया है। सप्ताहिक रोस्टर में अधिकतम एक तिहाई अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जा सकेगी। मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, उप सचिव एवं अवर सचिव में से कोई एक इसी प्रकार विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अतिरिक्त संचालक, अपर संचालक, उप संचालक में से कोई एक अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे।
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में हर सप्ताह तीन दिवस सोमवार, मंगलवार और बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रालय और विभागाध्यक्ष आने-जाने के लिए बसों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर मंगलवार को बेरोज़गारी और सरकार के वादों को लेकर हमला बोला लेकिन इस ट्वीट में खुद ही रमन सिंह घिर गए किसी का रोज़गार की दिशा में केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर गुस्सा निकला तो किसी ने उन्हें मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की स्थिति को लेकर सवाल किया कुछ लोगों ने उनके 15 साल के कार्यकाल की याद दिलाई है। जिसमें डां. रमन खुद घिरतें नजर आए।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैम्पा शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बघेल ने बैठक में कैम्पा मद से कराये गए कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 में कैम्पा के वार्षिक कार्ययोजना के तहत 429 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि खर्च कर विभिन्न रोजगार मूलक कार्यो के जरिए 89.73 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट काल के दौरान एक अप्रैल से अब तक 219 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि व्यय कर 42.44 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन किया गया। मुख्यमंत्री ने वनांचल में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आवर्ती चराई योजना और वन अधिकार अधिनियम के तहत मनरेगा में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 4400 गौठानों का निर्माण पूरा हो गया है, जहां बड़ी संख्या में मवेशी डे-केयर में रखे जा रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में चारे की आवश्यकता होगी। इसे ध्यान में रखते हुए अभी सितम्बर और अक्टूबर माह में वन प्रबंधन समितियों द्वारा हरे चारे की कटाई का कार्य कराये जाए, जिससे लोगों को रोजगार भी मिले और गौठानों में चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे।
"नौकरी मांगो तो बहाने हजार हैं
— Dr Raman Singh (@drramansingh) September 8, 2020
खजाना खाली है, हम कर्जदार हैं
हक मांगनें सड़क पर आओगे तो
सरकार कहती है डंडा तैयार है"
सीएम @bhupeshbaghel युवा झूठे आश्वासन, झूठे आंकड़े और बहाने नहीं, रोजगार चाहते हैं।
लाठी-डंडे से उनकी आवाज दबा नहीं सकते। युवाओं को उनका हक देना ही पड़ेगा। pic.twitter.com/QTUEea8IxB
किसी दूसरे राज्य के DM पर कारवाई के संदर्भ पर किए गए Tweet की ग़लत व्याख्या की जा रही है। सामान्य Tweet था कि DM पर नीतियों व योजनाओं के क्रियान्वयन का अत्यधिक भार व दवाब नेताओं का रहता है। क्या-क्या करे एक अकेला ? पहले जैसी Limited योजनाएँ नहीं रही।
— Chittaranjan Khaitan (@KhaitanCk) September 8, 2020
रायपुर, कलेक्टर एस. भारतीदासन ने तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी / कर्मचारी के समस्त प्रकार के अवकाश को निरस्त करने एवं जिला कलेक्टर की अनुमति के बाद ही अवकाश में प्रस्थान करने अथवा मुख्यालय से बाहर रहने के संबंध में निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना वायरस बचाव एवं रोकथाम कार्य में बड़ी संख्या में अधिकारियों / कर्मचारियों को कार्य के लिए आदेशित किया गया है तथा भविष्य में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को कोरोना वायरस बचाव एवं रोकथाम कार्य में शार्ट नोटिस पर कार्य करने हेतु आदेशित किया जा सकता है।

उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत रायपुर जिले में पदस्थ सभी अधिकारियों / कर्मचारियों की अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अवकाश स्वीकृत किया जाना अत्यंत आवश्यक हो तो औचित्य सहित स्पष्ट अनुसंशा सहित प्रस्ताव इस कार्यालय को प्रेषित करेगें।
रायपुर, राजधानी के सबसे व्यस्त बाजार में आग लगने की घटना सामने आई है। गोल बाजार में बंजारी मंदिर के पास एक दूकान में आग लग गई। पेट्रोलिंग में तैनात सिपाही की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।
गोल बाजार थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की रात्रि 8 बजे के आसपास प्रट्रोलिंग में तैनात पुलिस कर्मी ने एक दूकान में आग उठते देखा। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई और समय रहते अग्निशमन दल को भी सूचित कर दिया गया। लॉक डाउन के चलते शाम 7 बजे के बाद गोल बाजार पूरी तरह खाली था इसलिए बड़ी अनहोनी टल गई। समय रहते अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार आग एक मूर्ति दूकान में लगी थी, दूकान का छज्जा पूरी तरह जल गया, लेकिन कोई बडा नुकसान नहीं हुआ है। अड़ोस-पड़ोस की दुकानों में भी आग का असर हुआ लेकिन नुकसान ज्यादा नहीं है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, दूकान मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है, ताकि नुकसान का आंकलन किया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर, कोरोना के कहर से कोई नहीं बचा है. मंत्रालय भवन ‘महानदी’ में लगातार पॉजिटिव मिल रहे प्रकरणों के बीच 7 सितंबर को हुई 90 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के टेस्ट में 22 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना काल में भी मंत्रालय में काम के लिए बुलाए जाने पर कर्मचारियों के बीच नाराजगी है, जिसको कर्मचारी नेता समय-समय पर व्यक्त कर रहे हैं। कर्मचारियों का भय 7 सितंबर को हुए कोरोना टेस्ट के बाद मिली रिपोर्ट से सही साबित हो गया, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 22 लोग (21 प्रतिशत) पॉजिटिव मिले हैं। मंत्रालय में काम करने वाले कर्मचारी पहले भी कोरोना की वजह से काल के गाल में समा चुके हैं, इससे एक बार फिर मंत्रालय में कामकाज बंद किए जाने की मांग और तेज हो जाएगी।
रायपुर, IAS सीके खेतान एक ट्वीट के बाद सुर्खियों में आ गए है। खेतान ने ट्वीट कर लिखा- कलेक्टर/डीएम पर ही सारी जिम्मेदारी और उसी से सबकी नाराजगी। वो बहुत अच्छा भी और बहुत खराब। नेताओं के काम वो बनाए और नेताओं की डॉट वो खाए। क्या करें क्या न करें,
बोल मेरे भाई? बता दें कि राजस्व मंडल के अध्यक्ष हैं आईएएस सी के खेतान। इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे है।
इस ट्विट को करने के बाद लोगो कि प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है राजधानी के देवेन्द्र गुप्ता लिखते है यहा आपकी बात जायज है,पर वक्त-वक्त की बात है। पिछले 15साल की सत्ता में नेताओं पर DM/Collector यानी IAS राज किया करते थे।बदलाव के बाद अब अफसरों पर पर नेता राज कर रहे है।हमने अफसरों द्वारा नेताओं को निरंतर अपमानित करने वाला दौर भी देखा है। खैर...किसी को भी मर्यादा नही लांघनी चाहिए।
यहा आपकी बात जायज है,पर वक्त-वक्त की बात है। पिछले 15साल की सत्ता में नेताओं पर DM/Collector यानी IAS राज किया करते थे।बदलाव के बाद अब अफसरों पर पर नेता राज कर रहे है।हमने अफसरों द्वारा नेताओं को निरंतर अपमानित करने वाला दौर भी देखा है। खैर...किसी को भी मर्यादा नही लांघनी चाहिए।
— Devendra gupta (@Devendra_gupta0) September 8, 2020









.jpg)




