बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने कल शाम एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के तहसील बेमेतरा के ग्राम-ढारा एवं तहसील नवागढ़ के ग्राम-छेरकापुर, खपरी(समेसर), मुर्रा एवं बदनारा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते उक्त गांवों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम-ढारा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार बेमेतरा श्री अजय चंद्रवंशी तथा ग्राम-छेरकापुर, खपरी(समेसर), मुर्रा एवं बदनारा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार नवागढ़ श्री लुप्तम साहू एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा हांेगे। इसी प्रकार तहसील बेरला के ग्राम-तिलई एवं बेरलाकला मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। तिलई एवं बेरलाकला के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला श्री डी.आर.डाहिरे होंगे। तहसील थानखम्हरिया के ग्राम-नवागांवकला एवं तहसील साजा के ग्राम-कोरवाय मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नवागांवकला के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार थानख्म्हरिया श्री नीलम सिंह पिस्दा तथा कोरवाय के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार साजा श्री चंद्रशेखर चंद्राकर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा श्री आशुतोष चतुर्वेदी होंगे।
जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कोविड अस्पताल से भागकर आत्महत्या कर ली।
रायपुर | प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है | रोज हजारों की संख्या में नए मरीज मिल रहे है और रोज बहुंत से कोरोना मरीजों की मौत भी हो रही है | इसी बीच राजधानी रायपुर के मेकाहारा से एक खबर सामने आई है खबर है कि मेकाहारा अस्पताल के मर्च्युरी में कई दिनों से पड़े कोरोना संक्रमितों के शव को परिजनों का इंतजार है। मर्च्युरी में 8 कोरोना संक्रमितों का शव रखा है, लेकिन परिजन इन्हें लेने अब तक नहीं पहुंचे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी की है। शवों को डिस्पोज करने के लिए कहा गया है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ते जा रहा है | आज भी राजधानी में शाम 7:30 बजे तक 435 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है |
आज शाम 7:30 बजे तक इन इलाकों से मिले है मरीज :-
बुढापारा, फाफाडीह, खमतराई, न्यू टिम्बर मार्केट, लाखेनगर, भाठागांव, छोटा पारा, अवन्ती विहार, न्यू रायपुर, देवेन्द्र नगर, राठोर चौक, नर्मदा पारा गंज, तेलीबांधा, शंकर नगर, नेहरू नगर, तेलीपारा, बैजनाथ पारा, राजेंद्र नगर, लाभान्दी, वल्लभ नगर, धरसिवा, शांति नगर, LIC कॉलोनी मोवा, सिविल लाइन श्याम नगर, पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी, पर्थिवी प्रोविसन सरोना, महानदी भवन, पंचशील नगर, विजेता काम्प्लेक्स, कबीर नगर, भिखमपुर, नंदनवन अटारी, टैगोर नगर, एम्स रेसीडेंसी, लालपुर, सुन्दर नगर, सद्दू, राजा तालाब, गाँधी चौक, डीडी नगर, VIP रोड, लोधी पारा, डगनिया, मठपारा, शिवानन्द नगर, बिरगांव, भनपुरी, रावाभाटा, संजय नगर, पचपेड़ी नाका, बोरिया खुर्द, आदर्श नगर, टिकरा पारा, अमलीडीह एवं विभिन्न क्षेत्र से मिले मरीज |
रायपुर | स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु सैंपल देते समय अपना पूरा पता और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करवाने की अपील की है। साथ ही मोबाइल फोन को पूरे समय चालू रखने कहा है। स्वास्थ्य विभाग को गलत मोबाइल नंबर या आधा-अधूरा पता के कारण रिपोर्ट पॉजिटव आने की स्थिति में मरीजों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों द्वारा मोबाइल बंद रखने से उन्हें एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट भी नहीं मिल पाती है। साथ ही होम आइसोलेशन, इलाज या अस्पताल में भर्ती करने के संबंध में विभाग द्वारा मरीजों को दिए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश भी उन तक नहीं पहुंच पाते हैं।
पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी जांच सेंटर में जाकर जांच कराने की भी अपील की है। संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर घबराने या छुपाने की जरूरत नहीं है। शुरूआत में ही कोविड-19 की पहचान और इलाज शुरू होने से जल्द संक्रमण को खत्म किया जा सकता है। विभाग ने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम, योग और प्राणायाम के साथ काढ़ा के सेवन की सलाह दी है।
रायपुर | राज्य शासन ने निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर तथा एंटीजन रैपिड टेस्ट की दर तय कर दी है। छत्तीसगढ़ में स्थापित लैबों में आरटीपीसीआर जांच के लिए 1600 रूपए की दर निर्धारित की गई है। जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर 1800 रूपए लिए जाएंगे।
पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश
प्रदेश के बाहर स्थित लैबों के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर दो हजार रूपए निर्धारित की गई है। घर से सैंपल कलेक्शन किए जाने पर 2200 रूपए लिए जाएंगे। इन शुल्कों में सैंपल कलेक्शन, परिवहन, जांच, कन्जुमेबल्स (Consumables), पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं।
पढ़ें : राजधानी रायपुर का शैलेन्द्र नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, जाने और किन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित
निजी लैबों और अस्पतालों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 900 रूपए का शुल्क तय किया गया है। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स (Consumables), पीपीई किट इत्यादि शुल्क शामिल हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन द्वारा निर्धारित ये दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

रायपुर | राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि चंगोराभाठा इलाके में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जानकारी के अनुसार युवती की लाश उसके घर के ही कमरे में लटकती हुई मिली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पढ़ें : दुर्गोत्सव मनाने को लेकर जारी हुआ दिशा निर्देश : कलेक्टर ने जारी किये आदेश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती घर में अकेली थी, परिजन रायपुर से बाहर गए हुए थे । फिलहाल युवती का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जाँच में जुट गई है। परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ भी ज़ारी है।
सूरजपुर | कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा दुर्गोत्सव के लिए कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शर्ताे के अधीन अनुमति प्रदान की गई है। उन्होनें बताया है कि छत्तीसगढ़ में दुर्गोत्सव धार्मिक परम्परा का अभिन्न अंग है , जिससे लोगों की असीम श्रद्धा जुड़ी हुई है व विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गोत्सव का आयोजन शहरी व ग्रामीण अंचल में किया जाना है । परंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ सूरजपुर जिले में भी नोवल कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है ।
दुर्गोत्सव के लिए कलेक्टर के द्वारा निम्न शर्तो पर अनुमति प्रदान की गई है।
01. मूर्ति की ऊँचाई एवं चैडाई 4X4 फिट से अधिक न हो ।
02. मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15X15 फिट से अधिक न हो ।
03. पंडाल के सामने कम से कम 5000 वर्ग फिट की खुली जगह हो ।
04. पंडाल एवं सामने 5000 वर्गफिट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो ।
05. मंडप, पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो । दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये जायेंगे ।
06. किसी भी एक समय में मण्डप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हों ।
07. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी , जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम , पता , मोबाईल नम्बर दर्ज किया जायेगा , ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके ।
08. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 04 सीसीटीवी लगायेगा , ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके ।
09. मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जायेगा । ऐसा पाये जाने पर सम्बन्धित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा ।
10. मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सैनेटाइजर , थर्मल स्क्रिनिंग , आक्सीमीटर , हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी । थर्मल स्क्रिनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से सम्बन्धित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की होगी ।
11. व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था , बांस , बल्ली से बेरिकेडिंग कराकर कराया जायेगा ।
12 यदि कोई व्यक्ति , जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है , तो ईलाज का सम्पूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जायेगा ।
13. कन्टेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी । यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित हो जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी ।
14. मूर्ति स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के भोज , भण्डारा , जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी ।
15. मूर्ति स्थापना के समय स्थापना के दौरान , विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र , ध्वनि विस्तारक यंत्र , डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी ।
16 मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद , चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी ।
17. मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी ।
18 , मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप , टाटा एस ( छोटा हाथी ) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा।
19. मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज - सज्जा , झांकी की अनुमति नहीं
20. मूर्ति विसर्जन के लिए 04 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे । पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी ।
21. मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पण्डाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी ।
22. विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद् , नगर पंचायत ध् ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित रूट मार्ग एवं तिथि एवं समय का पालन करना होगा । शहर के व्यस्त मार्गों से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी । सामान्य रूप से सभी वाहन रिंग रोड के माध्यम से ही गुजरेंगे ।
23. विसर्जन के मार्ग में कहीं भी स्वागत , भण्डारा , प्रसाद वितरण , पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी ।
24. सूर्यास्त के पश्चात् एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी ।
25. उपरोक्त शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी । यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है तो कम से कम 7 दिवस पूर्व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय में निर्धारित शपथ - पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने पश्चात् अनुमति की सूचना नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत एवं सम्बन्धित पुलिस थाना, चैकी को देकर ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी ।
26. इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं छ.ग. शासन द्वारा समय - समय पर जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा । बताया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
रायपुर | राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 940 पॉजिटिव मिले। इसमें शैलेंद्र नगर से 14, समता कॉलोनी से 13, सत्यसांई अस्पताल से 9, संकल्प अस्पताल से 7, राजभवन से 6, सीआरपीएफ के 4, एम्स से 2 मरीज शामिल हैं।
बालको मेडिकल सेंटर, मठपुरैना (7 लोग), अलंकार इंड्रस्टी, रोहणीपुरम, डंगनिया, मधु चौक, सरगीपालपारा, शिवनाथ विहार, अंबिकापुर, तिलक नगर (3 लोग), पहाड़ी चौक, विकास नगर, सर्वोदय नगर-धमतरी रोड, शंकर नगर (22 लोग), अंबेडकर नगर, फोव्वारा चौक, आरंग (10 लोग), तेलीबांधा (9 लोग), मठपारा, राजेंद्र नगर (5 लोग), फाफाडीह (7 लोग), अवंति विहार (6 लोग), सिविल लाइन (4 लोग), गोल्डन कॉलोनी, आशीर्वाद रेसीडेंसी, शुभकामना हॉस्पिटल, स्टेशन रोड, विधानसभा रोड-मोवा, एलआईजी-जनता कॉलोनी (4 लोग) |
दलदल सिवनी-मोवा (8 लोग), टाटीबंध (2 लोग), सुदामा नगर, श्रीनगर-खमतराई, शांति नगर (7 लोग), टैगोर नगर (7 लोग), रोहणीपुरम 2, भाठागांव (7 लोग), मौलश्री विहार-वीआईपी रोड 2, तिल्दा-नेवरा, कमल विहार (3 लोग), अवनी विहार-मोवा, संजय नगर, लाखे नगर (9 लोग), गायत्री नगर, सत्यसांई हॉस्पिटल-नया रायपुर(9 लोग), न्यू राजेंद्र नगर (9 लोग), बनियापारा-पुरानी बस्ती, टिकरापारा (4 लोग), होटल ब्लू-कचहरी चौक, देवपुरी-भाटापारा, सीआरपीएफ कैंप (4 लोग), संतोषी नगर (7 लोग), प्रोफेसर कॉलोनी (5 लोग), गीता नगर, शांति नगर (8 लोग), समता कॉलोनी (13 लोग), मोहबाबाजार, अश्वनी नगर, तेलीपारा-गोलबाजार, बिरगांव (9 लोग) |
गनियारी, एम्स (2 लोग), पेंशनबाड़ा, पंचशील नगर, महावीर नगर (7 लोग), बढ़ईपारा, कोटा (4 लोग), कुशालपुर (4 लोग), सेल्स टैक्स कॉलोनी-खम्हारडीह, आमापारा (7 लोग), सुनीता पार्क-लाभांडी, वाल्फोर्ड, वाटिका-देवपुरी, डुमरतराइ 2, अभनपुर (45 लोग), पचपेड़ी नाका, विजय नगर, सुंदर नगर (8 लोग), ब्राम्हणपारा, महामाया आपर्टमेंट-पुरानी बस्ती, चंद्रशेखर नगर, पचपेड़ी नाका (5 लोग), फरिश्ता कॉम्पलेक्स, ईदगाहभाठा, कबीर नगर (3 लोग), नेहरू नगर, चंगोराभाठा (7 लोग), नवापारा, डुमर तालाब, मोहबाबाजार, कृष्णा नगर (3 लोग), हीरापुर, श्याम नगर, जवाहर नगर, राजभवन-सिविल लाइन (6 लोग), लाभांडी 2, डीडीयू नगर (2 लोग), अमलीडीह (6 लोग), पंडरी (6 लोग), वीआईपी स्टेट (5 लोग), बजरंग चौक-बोरियाखुर्द, भनपुरी, टेकरी, तिल्दा (50 लोग), चौबे कॉलोनी (2 लोग), हैरीटेज हॉस्पिटल |
श्रीराम नगर (3 लोग), राजिम, गल्र्स हॉस्टल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेजबहार (3 लोग), शिवानंद नगर-खमतराई (4 लोग), सिलतरा, धरसींवा (20 लोग), बजरंग चौक, सतनाम चौक, बजरंग प्लांट-तिल्दा (9 लोग), बस स्टैंड-खरोरा, गांधी चौक-खरोरा, ऑफिसर कॉलोनी-देवेंद्र नगर, दुबे कॉलोनी (2 लोग), शैलेंद्र नगर (14 लोग), गुढिय़ारी (4 लोग), दुर्गा विहार कॉलोनी-डुंडा, कैपिटल सिटी, बीएसयूपी कॉलोनी-भाठागांव, लोधीपारा (2 लोग), छोटापारा (5 लोग), आदर्श नगर, गायत्री नगर, जागृति नगर, तरूण नगर, महिला थाना, गीतांजली नगर (2 लोग), पंजाबी गुरूद्वारा-श्याम नगर (5 लोग), पंचशील नगर, वीआईपी बटालियन-माना (3 लोग), बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू (3 लोग), राजातालाब-इंद्रावती कॉलोनी, प्रियर्दशनी नगर, अंबेडकर चौक, डीडी नगर (4 लोग), विवेकानंद नगर, नेचर सिटी-शारदा विहार (3 लोग) |
पुलिस लाइन (4 लोग), अवंति कॉलोनी, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, सरोना, रामनगरपारा, अमलेश्वर, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, गोबरा नवापारा (13 लोग), सेमरिया, बीएसयूपी कॉलोनी-खपरी (3 लोग), सेलिब्रेटी होम (6 लोग), सदानी नगर-बोरियाकला, दुर्गा चौक-गोंदवारा, सरोरा-बाजार चौक, भनसोज-बस्तीपारा (5 लोग), काशीराम नगर, शीतलापारा, बूढ़ापारा, गांधी चौक-खमतराई, मोहबाबाजार, कोटा (3 लोग), संकल्प हॉस्पिटल (7 लोग), अश्वनी नगर, सिटी कोतवाली-कालीबाड़ी, डंगनिया, वी वाय हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक |
सदर बाजार (3 लोग), नयापारा, तात्यापारा, भगवती आरामील, हनुमान नगर, कैलाशपुरी, खरोरा (7 लोग), सती बाजार, कटोरा तालाब, कुकरीपारा, गोवर्धनपारा-नेवरा, अनवरत आपर्टमेंट, मगरलोड, नहरपारा (4 लोग), डीकेएस हॉस्पिटल, पंचवानी चौक, आम्रपाली सोसायटी, दीनदयाल नगर, महादेवघाट, हीरापुर (2 लोग), राजधानी विहार-सड्डू मोवा, गोगांव, भगत विहार कॉलोनी, भावना नगर, आकाश नगर, माना, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, मोती महल जोरा, बैरनबाजार।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है | जिसमें जिला अपर कलेक्टर और सहायक कलेक्टर तबदला दिया गया।
देखे सूची..



भिलाई | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई- 3 स्थित निवास पर तैनात सीएएफ के 7 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | सभी को कचांदुर के कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है | जिले में मंगलवार देर रात तक कोरोना के 401 नए मरीज मिले हैं | वहीं 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है । नेहरू नगर पॉश कॉलोनी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है | आशंका है कि घरों में काम करने और वाहन चलाने आने वालों के माध्यम से यहां कोरोना फैल रहा है | नेहरू नगर के एक-एक मकान से दो से तीन लोग संक्रमित मिल रहे हैं | इसी तरह से सेक्टर-2, 4, 5 में भी लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं | टाउनशिप के इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है | इसके अलावा सुभाष नगर कैंप-1 और दो से भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं ।
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी में भाजपा के रायपुर शहर जिला के उपाध्यक्ष एवं शंकर नगर वार्ड के पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति का कोरोना संक्रमण की वजह से आज देर शाम निधन हो गया। जानकारी के अनुसार मनोज प्रजापति कोरोना से पीड़ित थे व पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर के वी-वाय अस्पताल में भर्ती थे।
गरियाबंद | जिले के गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर छुरा, मैनपुर एवं देवभोग तहसील में धनात्मक कोरोना मरीज मिलने से संबंधित क्षेत्र के चैहद्दी को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड-01 अस्पताल वार्ड ,वार्ड नंबर-08 डाकबंगला, वार्ड-09 चंडी चैक तथा नगर पंचायत राजिम के वार्ड नंबर- 01, वार्ड-07, वार्ड-10 महामायापारा एवं श्री कृष्ण वार्ड, नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड नंबर-10 रामनगर , वार्ड नम्बर-13 शिक्षक कालोनी, नगर पंचायत छुरा के वार्ड नंबर 4, राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम बासीन के वार्ड नम्बर 03 मौलीपारा,वार्ड नम्बर-11 सोनार पारा, ग्राम रक्शा के वार्ड नम्बर 02 पीपल पारा, ग्राम परतेवा के वार्ड नम्बर-09 शिव चौक, ग्राम कोपरा के वार्ड नम्बर-03 सतनामी पारा, वार्ड नम्बर-10 पैरी नगर, ग्राम कपीसीडीह के वार्ड नम्बर-15 बजरंग चैक, मैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मैनपुरखुर्द, कुल्हाड़ीघाट के सीआरपीएफ कैम्प, तथा ग्राम देवभोग में कोरोना पाॅजिटिव मिलने के पश्चात संबंधित चैहद्दी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री छतर सिंह डेहरे द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बन्द रहेंगे। सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) को संबंधित क्षेत्र के सम्पूर्ण प्रभार का दायित्व सौपा गया है। आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त समस्त अधिकारी-कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उक्त क्षेत्रों में शासन की दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा।
रायपुर | रायपुर की आम जनता के मन में यह आशंका है कि कोरोना टेस्ट कराने पर यदि कोराना पाजिटिव आ गए तो क्या होगा। अस्पताल के अलावा कोई विकल्प है क्या। इस डर से कई लोग टेस्ट के बाद अपना मोबाइल बंद कर ले रहे हैं जो बिल्कुल सही नही है,न उनके लिए और न ही उनके प्रिय जनों के लिए जिनकी जान वे जोखिम में डाल रहे हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इसकी सिलसिलेवार प्रक्रिया यह है कि रैपिड एंटीजेन का परिणाम जल्दी आता है और यदि आर टाी पी सी आर कराया है तो टेस्ट कराने के दूसरे या तीसरे दिन रिजल्ट आता है। यदि कोई व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाया गया और उसमें कोरोना के कोई लक्षण नही हैं तो उसे विकल्प दिया जाएगा कि अपने घर पर ही रहकर चिकित्सक की देखरेख में इलाज कराएं या निजी अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में भरती हो जाएं। उसी समय कोरोना पाजिटिव मरीज के फोन में होम आइसोलेशन का लिंक भी भेजा जाएगा जिसमें कुछ सरल सी जानकारी देनी रहती है। उसे भर कर आनलाइन जमा करना होगा। यदि व्यक्ति को भरने में परेशानी हो तो 7566100283 में संपर्क कर मदद ली जा सकती है। यदि मरीज के घर मे उसे रखने के लिए पृथक से कमरा शौचालय एवं बाथरूम युक्त है तो अधिकारी सर्वेक्षण कर अनुमति दे देते हैं। होम आइसोलेशन एप के जरिए सरकारी और निजी चिकित्सक, मरीजों से जुडे़ हुए हैं।
पढ़ें : रायपुर का समता कॉलोनी और शंकर नगर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में कहाँ कहाँ बना कंटेनमेंट जोन
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत कलेक्टोरेट में आइसोलेशन कंटोल रूम बनाया गया है जो 24 घंटे सातों दिन काम कर रहा है। यहां से होम आइसोलेशन के मरीजों से लगातार संवाद कर उनकी तबीयत पूछी जाती है। यहां स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर द्वारा भी मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं। रात के समय या किसी भी समय यदि मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो एंबुलेंस भिजवा कर मरीज को अस्पताल भर्ती किया जाता है। कोविड मरीजों के लिए आपातकालीन नंबर भी हैं 7566100283,7566100284,7566100285 जहां फोन कर सहायता ली जा सकती है
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में आज 6 बजे तक 354 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें किन इलाकों से मिले मरीज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील भी की गई है कि जिन व्यक्तियों ने अपने कोरोना पाजिटिव होने की बात छुपाई है वे आगे आएं और अपना इलाज कराएं और अपने परिजनों को भी इस बीमारी सें बचाएं। चिकित्सकों का मानना है और यह साबित भी हो गया है कि समय पर इलाज से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं ।
रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है | रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे है | आज शाम 6 बजे तक राजधानी में 354 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है |
आज 6 बजे तक मिले मरीज इन इलाकों से है :-
सेक्टर 29 नया रायपुर, मठपुरैना, गुढ़ियारी, रोहिणीपुरम, तेलीबांधा, डगनिया, श्याम नगर, मधु चौक, हल्का तालाब, विकास नगर, सर्वोदय नगर, शंकर नगर, आंबेडकर नगर, बैरन बाजार, आरंग रायपुर, मठपारा, कमल विहार, देओपुरी, अशोका रतन शंकर नगर, अवंती विहार, चुना भट्टी फाफाडीह, दुबे कॉलोनी, महादेव घाट, टाटीबंध, श्रीनगर, खमतराई, टैगोर नगर, vip रोड, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, टिकरा पारा, न्यू राजेंद्र नगर एवं विभिन्न क्षेत्रों से मिले मरीज |
रायपुर। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर फोटों वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपयें युवती से उगाही करने की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है।






















.jpg)
