नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अब सीएमएचओ के द्वारा जारी होगा होम आइसोलेशन की समाप्ति के संबंध में प्रमाण पत्र

अब सीएमएचओ के द्वारा जारी होगा होम आइसोलेशन की समाप्ति के संबंध में प्रमाण पत्र

रायपुर, होम आइसोलेशन में रहकर इलाज ले रहे कोविड-19 के मरीजों को होम आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा होम आइसोलेशन की समाप्ति के संबंध में प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। मरीज के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टर द्वारा होम आइसोलेशन की अवधि पूरी होने और मरीज के ठीक होने की जानकारी कंट्रोल रूम को देने के बाद सीएमएचओ कार्यालय द्वारा होम आइसोलेशन की समाप्ति के लिए प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश में होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे 798 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Also Read: राजधानी का शंकर नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, रायपुर में कल इन जगहों से मिले मरीज 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेशन में मरीजों के इलाज के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दस दिनों के होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करने के बाद मरीज को अगले सात दिनों तक ऐहतियातन पूरी सावधानी बरतते हुए घर पर ही रहना है। मरीज की निगरानी कर रहे डॉक्टर द्वारा 17 दिनों के बाद कंट्रोल रूम को उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा होम आइसोलेशन की समाप्ति के संबंध में कार्यवाही की जाएगी।
 

क्या आप भी करवाना चाहते है कोरोना जांच, तो इन जगहों पर हो रहा है निशुल्क जाँच

क्या आप भी करवाना चाहते है कोरोना जांच, तो इन जगहों पर हो रहा है निशुल्क जाँच

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए रायपुर जिले में 29 केंद्रों पर सैंपल संकलित कर जांच की जा रही है। कोविड-19 के संभावित मरीज या कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग इन केंद्रों में सैंपल देकर निःशुल्क जांच करा सकते हैं। रायपुर शहर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों खोखोपारा, लाभांडी और उरला के साथ ही शंकर नगर से विधानसभा जाने वाले मार्ग में स्थित बाल आश्रयस्थल, गुढ़ियारी के भारत माता चौक स्थित सियान सदन, चंगोराभाठा सांस्कृतिक भवन और भनपुरी बाजार चौक में मितानिन भवन में कोविड-19 की पहचान के लिए स्वाब सैंपलों की जांच की जा रही है। इन केंद्रों में सवेरे दस बजे से दोपहर दो बजे तक जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल पंडरी, कालीबाड़ी टीबी अस्पताल और बिरगांव शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। संदिग्ध मरीज सवेरे दस बजे से शाम पांच बजे तक इन सेंटरों में पहुंचकर जांच करवा सकते हैं।


रायपुर और बिरगांव के साथ ही जिले के माना सिविल अस्पताल तथा अभनपुर, आरंग, धरसीवां एवं तिल्दा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोरोना की जांच के लिए सैंपल संकलित किए जा रहे हैं। मंदिरहसौद, चंदखुरी, रीवां, फरफौद, कुरूद, कुटैला, मानिकचौरी, चंपारण, खोरपा, तोरला, मांढर, दोंदेकलां, सिलयारी और खिलौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोविड-19 की पुष्टि हेतु जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इन सभी केन्द्रों पर सवेरे दस बजे से दोपहर दो बजे तक सैंपल दिए जा सकते हैं।
 

शहर में फुटा सेक्स रैकेट का भांडा, महिला दलाल समेत 7 लोग गिरफ्तार

शहर में फुटा सेक्स रैकेट का भांडा, महिला दलाल समेत 7 लोग गिरफ्तार

महासमुंद, कॉलेज रोड आश्रम काम्प्लेक्स के पास महासमुन्द के एक मकान में जिस्मफरोशी करने वाली 6 महिला समेत एक ग्राहक को पकड़ा गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने छापा मार कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिस्मफरोशी का काम होमगार्ड की एक महिला द्वारा कराया जा रहा था।
महासमुन्द डीएसपी नारद सूर्यवंशी का कहना है कि जिले में तुमगांव में ही पीटा एक्ट अधिसूचित है। इसलिए पकड़े गए लोगों के विरुद्ध 151के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को सूचना दी थी। दबिश देकर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में अवैधानिक गतिविधियां और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

 

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,94 पाव देशी शराब जब्त

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार,94 पाव देशी शराब जब्त

रायपुर , अवैध शराब के साथ तीन युवकों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 94 पाव देशी शराब जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली पुलिस ने ग्राम जोरा ओव्हरब्रिज के नीचे मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने संकल्प कालोनी ब्लॉक नंबर 4 तेलीबांधा निवासी रुपेश निषाद 20 वर्ष पिता गजानंद निषाद को एक सफेद रंग की बोरी लेकर खड़े होने पर घेराबंदी कर बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 34 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त किया है। आरोपी से पुछताछ पर पता चला कि वह अवैध मदिरा बेचने के लिये ले जा रहा था। इसी तरह छत्तीसगढ़ नगर टिकरापारा में मुखबीर के द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार एक युवक को घेराबंदी कर पकडऩे पर पुछताछ के दौरान शौचालय में शराब छुपाकर रखने की बात कहने पर उसके द्वारा बताये गये स्थान से 35 पाव देशी शराब जब्त किया गया है। वहीं तिल्दा नेवरा में बिक्री के लिये गांव लेकर जा रहे युवक को घेराबंदी कर पकडऩे पर उसके पास से बोरी में रखा 25 पाव देशी शराब जब्त किया गया है। आरोपी से पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम ईश्वर कुमार वर्मा 37 वर्ष पिता स्व0 नंद कुमार वर्मा निवासी ग्राम धनसुली वार्ड क्र0 9 खदान के पास थाना खरोरा बताया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाही किया गया है।  

राजधानी का शंकर नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, रायपुर में कल इन जगहों से मिले मरीज

राजधानी का शंकर नगर बना कोरोना हॉट स्पॉट, रायपुर में कल इन जगहों से मिले मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बड़ी तेजी से कोरोना बढ़ता जा रहा है | राजधानी रायपुर में भी तेजी से सक्रमण बढ़ रहा है राजधानी रायपुर में इन इलाकों से बीती रात में 764 पॉजिटिव मिले समता कॉलोनी से 13, सिविल लाइन से 11, देवेंद्र नगर से 10, बीएसएफ के 8, श्रीनगर से 7, कुकुरबेड़ा आमानाका से 5, सदर बाजार से 4, एम्स से 2 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है- दलदल सिवनी-मोवा (16 लोग), शंकर नगर (19 लोग), तेलीबांधा (17 लोग), रामसागरपारा, टैगोर नगर (4 लोग), विजय चौक-चंगोराभाठा (9 लोग), अग्रसेन चौक-तेलघानी नाका, सुंदर नगर (13 लोग), अमलीडीह (9 लोग), राजातालाब-पंडरी (7 लोग), फाफाडीह (3 लोग), सिविल लाइन (11 लोग), भाठागांव (6 लोग), धरसींवा (5 लोग), अभनपुर (16 लोग), समता कॉलोनी (13 लोग), देवपुरी (7 लोग), अश्विनी नगर 3, पीएस सिटी-चंगोराभाठा, रायपुरा चौक, खमतराई, डीडी नगर (3 लोग), रोहणीपुरम, हीरापुर-सिलतरा, पालौद, छोटापारा, गुरू घासीदास वार्ड, पुलिस स्टाफ-तिल्दा (7 लोग), तिल्दा (10 लोग), चंद्रशेखर नगर, कमल विहार, आदर्श नगर, एम्स (2 लोग), टाटीबंध (5 लोग), शक्ति नगर, गंजपारा, डीडीयू नगर (5 लोग), श्याम नगर (3 लोग), पंचशील नगर (3 लोग), पुरानी बस्ती (10 लोग), महावीर नगर (7 लोग), देवेंद्र नगर (10 लोग), वीआईपी रोड, न्यू राजेंद्र नगर (9 लोग), शांति चौक, सीआरपीएफ कैंप-तेलीबांधा, राजेंद्र नगर, मठपुरैना, राजभवन, जवाहर नगर, समोदा-आरंग, शैलेंद्र नगर (6 लोग), अवंति विहार (8 लोग), आनंदम वल्र्ड सिटी, शांति रेसीडेंसी, सदर बाजार (4 लोग), शांति विहार कॉलोनी, गुढिय़ारी (9 लोग), अग्रसेन चौक, राठौर चौक, टिकरापारा, बंजारी मंदिर चौक, नहरपारा, भनपुरी, मधुनगर-कुशालपुर, महादेवघाट, बसंत विहार कॉलोनी, विनायक कॉलोनी-कोटा, धनेली, डंगनिया, ईदगाहभाठा, चौबे कॉलोनी (4 लोग), कुशालपुर (5 लोग), कचना, कैलाशपुरी, सरोरा, कबीर नगर, विनायक विहार कॉलोनी (3 लोग), विकास नगर-गुढिय़ारी (7 लोग), उदय सोसायटी, रवि नगर, ब्राम्हणपारा, यश विहार, वॉलफोर्ड एनक्लेव, रावाभाठा, बिरगांव (5 लोग), रावतपुरा (5 लोग), कैलाशनगर, रामकुंड, आरंग, विशाल नगर, नंदी चौक-टिकरापारा, नूरानी मस्जिद-राजातालाब, श्रीनगर, ढेबर सिटी, हांडीपारा, माना कैंप, कटोरा तालाब, दुबे कॉलोनी, भीम नगर, रामकुंड पारा, कुकरीपारा, महादेव नगर, हनुमान नगर-लाखे नगर (4 लोग), गांधी चौक, एकता चौक, पचपेड़ी नाका, बोरिया, नेहरू नगर-भिलाई, प्रोफेसर कॉलोनी, मोहबाबाजार, शक्ति नगर, गोलाबाजार, संजय नगर, कोटा, ऑफिसर कॉलोनी, बीएसयूपी कॉलोनी-सड्डू, हीरापुर, एकता नगर-चौक, थानौद, गीतांजली नगर, नेहरू नगर, लिली चौक, शिव विहार कॉलोनी, सतनामी पारा, पुलिस लाइन (2 लोग), तिलक नगर वार्ड, कोतवाली कॉलोनी-छोटापारा, शुकवारी बाजार, जनता कॉलोनी, ज्ञायत्री नगर, परमेश्वरी नगर, लोधीपारा, बाजार चौक-सरोरा, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी-भनपुरी, खमतराई, खरोरा, कुकुरबेड़ा-आमानाका (5 लोग), गोंदवारा, वल्लभ नगर, दोंदेखुर्द, गणेश नगर, श्रीनगर (7 लोग), शिवानंद नगर, मुकुट नगर, वीर सावरकर नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, सिंचाई विभाग (3 लोग), न्यू चंगोराभाठा (7 लोग), विधानसभा रोड, परशुलडीह-धरसींवा (3 लोग), हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आमानाका, अग्रोहा कॉलोनी (4 लोग), राजीव नगर, स्टेशनरोड, विमल एन्केल्व-भनपुरी, भावना नगर, वृंदावन कॉलोनी, लाभांडी, मुजगहन-सेजबहार, सेमरिया-नरदहा, अवधपुरी, रामनगर, सेंट्रल जेल, मंदिरहसौद, कैलाशपुरी-बूढ़ातालाब, हीरापुर, शास्त्री नगर, बीएसएफ-चंदखुरी (8 लोग), आरंग (10 लोग)।

 

जिले के इस चिन्हित क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

जिले के इस चिन्हित क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ग्राम बड़ेसाजापाली तहसील बसना जिला महासमुंद के संदिग्ध मरीजों की सैम्पल जॉच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने ग्राम बड़ेसाजापाली को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया हैं। इसके अलावा उक्त कन्टन्टमेंट जोन के अलावा 3 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया हैं।

उक्त क्षेत्रों में सभी दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी उक्त क्षेत्र में घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।
कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है, इनमें सम्पूर्ण प्रभार कुणाल दूदावत अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली को दिया गया हैं। दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार विकास पाटले अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को सौंपा गया हैं।
इसी तरह केवल एक प्रवेश और निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.आर. सिन्हा को, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन डॅा. आर.के परदल को प्रभार सौंपा गया हैं। पर्यवेक्षण अधिकारी तहसीलदारबसना ललिता भगत, इसी प्रकार प्रवेश सहित क्षेत्र की सैनिटाईजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.डी.सोनवानी को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, मॉस्क, पी.पी.ई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा बसना डा जयप्रकाश प्रधान को, घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला और बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक दिक्षा बारीक को,खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जे.आर.डहरिया को नियुक्त किया गया हैं।
इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान और सूचना अधिकारी आनंद सोनी, ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान भूपेन्द्र अंम्बिलकर और भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक आदित्य कुंजाम को सौंपा गया हैं।

घरेलू विवाद में पत्नी के साथ मारपीट, पति के खिलाफ अपराध दर्ज

घरेलू विवाद में पत्नी के साथ मारपीट, पति के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर | घरेलू विवाद में पत्नी की पिटाई करने पर पति के खिलाफ खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नगर गली-2 खम्हारडीह निवासी ए ललिता राव 41 वर्ष पति ए.कृष्णा राव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पति शनिवार को घरेलू विवाद के चलते गाली-गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर बस्ते से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
आबकारी मुख्य आरक्षक का कोरोना संक्रमण से निधन, बीती रात अस्पताल में हुए थे भर्ती

आबकारी मुख्य आरक्षक का कोरोना संक्रमण से निधन, बीती रात अस्पताल में हुए थे भर्ती

भिलाई | भिलाई के सेक्टर 7 निवासी आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक तेखूदास साहू का बीती रात श्रीशंकराचार्य कोविड अस्पताल जूनवानी में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेखूदास साहू की अचानक तबीयत शनिवार शाम को खराब हुई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती किया। बीती रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। चिकित्सकों ने इस दौरान उनकी जांच की जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाया गया। श्रीसाहू के निधन विभाग में शोक की लहर फैल गई। बताया जाता है कि लंबे समय तक रायपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष में सेवा देकर पिछले महीने उनका स्थानांतरण प्रमोशन के साथ दुर्ग जिले के आबकारी उडऩ दस्ता में बतौर मुख्य आरक्षक के तौर पर हुआ था। 

 

 
रोड एक्सीडेन्ट में बाईक सवार की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

रोड एक्सीडेन्ट में बाईक सवार की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर | रोड एक्सीडेन्ट में बाईक सवार युवक की मौत हो जाने की रिपोर्ट खरोरार थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खौना धरसींवा निवासी राजेश कुमार धृतलहरे 34 वर्ष पिता जोहन लाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का चचेरा भाई महेन्द्र पात्रे आयु 33 वर्ष पिता मोहनलाल पात्रे 12 सितंबर को शाम 6 बजे किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर छडिया रोड सी.आई.एल. बाडी गेट के पास उसके मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्रो.क्रमांक सीजी. 04 डी.डब्लू. 1968 को एक्सीडेंट कर देने की सूचना पर प्रार्थिया अपने भाई को देखने  हेमंत कुर्रे के साथ खरोरा छडिया रोड सी.आई.एल. बाडी के गेट के पास पहुंचकर डायल 112 वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल खरोरा ले जाने पर डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच मेंं लिया है। 
 
रायपुर में फिर आया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 49 वर्षीय पुरुष ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में फिर आया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 49 वर्षीय पुरुष ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। अधेड़ किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। गर्भ ठहर जाने पर परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज करायी है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पण्डरी क्षेत्र में अधेड़ संतोष साहु 49 वर्ष ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को चाकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया था,उसके बाद से ही आरोपी बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के दो बच्चे है इसी का बहाना बनाकर बच्ची को अपने घर खेलने बुलाया व उसके बाद से उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म करने लगा। पिछले एक वर्ष से नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने वह गर्भवती हो गई। किशोरी की तबियत खराब होने पर परिजनों ने जब डॉक्टर से चेक कराया तब उसके गर्भवती होने का पता चला उसके बाद पीडि़ता ने घटना की सच्चाई घर वालों को बताया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को देररात गिरफ्तार कर लिया  है। आरोपी के खिलाफ पास्कों एक्ट सहित बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखा कर रवाना किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखा कर रवाना किया

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर से कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए रायपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ’कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर रवाना किया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर आम जनता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क लगाएं, सेनेटाइजर साबुन से हाथ धोएं, भीड़ में जाने से बचें। राज्य सरकार पूरी ताकत से इस लड़ाई में जुटी है, सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ गई है। सभी के सहयोग से हम कोरोना के खिलाफ यह जंग अवश्य जीतेंगे। 

रोटरी व जेसीस क्लब जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाएं इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रही हैैं। इसके अंतर्गत रायपुर के विभिन्न वार्डों और आवासीय बस्तियों, मोहल्लों में 6 कोरोना विजय रथ का संचालन इन संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

     इस रथ के माध्यम से आम लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने, भीड़-भाड़ से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के संदेश के साथ सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, स्वाद व गंध का पता न लगना जैसे लक्षणों पर चिकित्सकों से परामर्श व दवा के संबंध में अवगत कराया जाएगा। कोरोना मुक्ति रथ के माध्यम से जरूरी जानकारियों से संबंधित पाम्प्लेट्स भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, नगरनिगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, पूर्व रोटरी प्रेसीडेंट श्री राकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन आई.जी.पी.डी. श्री रंजीत सिंह सैनी, जे.सी.आई सुपर चेप्टर के संस्थापक श्री राजेश अग्रवाल, रोटरी प्रेसिडेंट श्री दिलीप मोहंती, सेक्रेटरी रोटेरियन श्री राजेन्द्र जैन, नीको के सी.ई.ओ. श्री एम.पी. सिंह, नीको प्रेसिडेंट श्री आशीष अग्रवाल भी उपस्थित थे.

कोरोना पॉजिटिव  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीतल दूबे का निधन, पढ़ें पूरी खबर

कोरोना पॉजिटिव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीतल दूबे का निधन, पढ़ें पूरी खबर

मुंगेली | मुंगेली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और एल्डरमैन शीतल दुबे का निधन शनिवार देर रात हो गया। उनकी मृत्यु हृदयाघात से हुई है, हालांकि वे कोरोना पॉजिटिव भी थे। 5 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें मुंगेली के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। वहां सही इलाज ना होने पर परिजन उन्हें बिलासपुर के निजी अस्पताल आर बी अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 1:00 बजे उनकी सांसे थम गई ।शीतल दुबे 66 वर्ष के थे। कई दशकों तक उन्होंने कांग्रेस के लिए राजनीति की। उनके निधन से मुंगेली कांग्रेस में शोक का वातावरण है, तो वहीं उनके परिजनों ने उनकी मौत के लिए जिला अस्पताल की अव्यवस्था को जिम्मेदार बताया है । कोरोना संक्रमित होने के कारण सरकारी गाइडलाइन के तहत ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ,जिसमें परिवार के गिनती के लोग शामिल होंगे।

 

 
गौरेला पेंड्रा मारवाही का तेजी से होगा विकास राजस्व मंत्री ने बस्ती को उप तहसील बनाये जाने की घोषणा की

गौरेला पेंड्रा मारवाही का तेजी से होगा विकास राजस्व मंत्री ने बस्ती को उप तहसील बनाये जाने की घोषणा की

रायपुर | प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने आज ग्राम बस्तीबगरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित जिला बड़ी तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले के सर्वांगीण विकास हेतु शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवगठित जिले के विकास की जिम्मेदारी हम सभी की है। 


प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बस्ती को उप तहसील बनाये जाने की घोषणा करते हुए उपतहसील बस्ती हेतु उपतहसील कार्यालय भवन की स्वीकृति की घोषणा भी की। उन्होंने पटवारी कार्यालय सह आवास स्थान बगरा एवं आमगांव में बनाये जाने की घोषणा की। साथ ही वर्षामापी यंत्र बस्ती में लगाये जाने की भी घोषणा की। 

प्रभारी मंत्री ने जिला मुख्यालय हेतु राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग से 1 बड़ा एवं 1 छोटा फायर ब्रिगेड स्वीकृति की घोषणा की। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी (रा0) पेण्ड्रारोड एवं मरवाही के नये आवास गृह निर्माण की स्वीकृति की घोषणा के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (रा0) मरवाही हेतु 1 नये वाहन की स्वीकृति की भी घोषणा की। उन्होंने जिला खनिज न्यास निधि से एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।
प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कोटमी से उमरखोही सड़क निर्माण, बस्ती में धान खरीदी केंद्र की घोषणा की। उन्होंने ग्राम बस्ती में 33/11 केवी उपकेन्द्र का शिलान्यास किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में बस्ती बगरा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 33/11 केवी उपकेन्द्र कोडगार से की जा रही है जिसकी दुरी लगभग 20 किलोमीटर है। घने जंगलों एवं पहाडिय़ों से गुजरने के कारण इस क्षेत्र में विद्युत प्रदाय में बार-बार व्यवधान आने के कारण क्षेत्र की जनता को कठिनाइयों का सामना करना पडता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु ग्राम बस्ती में 2 करोड़ 70 लाख 91 हजार की लागत से 33/11 केवी उपकेन्द्र की स्थापना की जा रही है। उपकेंद्र की स्थापना से 24 गावों के 18260 ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि उपतहसील का निर्माण इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग थी जिसे आज पूर्ण करने की घोषणा करते हुए प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि बस्ती बगरा क्षेत्र काफी दूर है। यहां के लोगों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब उप तहसील बनने के बाद क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के निवासियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण सम्बन्धी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उनका कार्य शीघ्रता से हो पायेगा। साथ क्षेत्र के विकास में गति आएगी।शासकीय कार्यों में कसावट आएगी तथा क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। 

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में 7 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, बैसाखी, ट्राईसाइकिल, वाकिंग छड़ी का वितरण, 6 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, चार हितग्राहियों को वन अधिकार ऋण पुस्तिका, 2 हितग्राहियों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि, 5 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा,  पशुपालन विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को चारा बीज मिनीकिट, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को सब्जी मिनीकिट, कृषि विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को 50: अनुदान पर स्प्रेयर वितरण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
देश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव : श्री भूपेश बघेल

देश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव : श्री भूपेश बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रसारित अपनी रेडियो वार्ता लोकवाणी की दसवीं कड़ी में ‘समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. अम्बेडकर, शास्त्री, आजाद, मौलाना जैसे हमारे नेता जिस न्याय की बात करते थे, उसी साझी विरासत से हमें विकास का छत्तीसगढ़ी मॉडल मिला है। समावेश का सरल अर्थ होता है- समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना, सभी की भागीदारी, सबके विकास की व्यवस्था। उन्होंने कहा कि किसान को जब हम अर्थव्यवस्था की धुरी मान लेंगे तो समझ लीजिए कि समावेशी विकास की धुरी तक पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को अर्थव्यवस्था के केन्द्र में रखा है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था में किसान, ग्रामीण, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के गंभीर प्रयास करते हुए राज्य सरकार सबसे विकास की व्यवस्था कर रही है। 

‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के वेदवाक्य में है समावेशी विकास की भावना

    मुख्यमंत्री ने ‘समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर आपने विचार रखते हुए कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव है। हम अपने राज्य में समावेशी विकास की अलख जगा रहे हैं और इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के वेदवाक्य में भी यही भावना है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत है। सवाल उठता है कि प्रचलित व्यवस्था में किसका समावेश नहीं है? कौन छूटा है? तो सीधा जवाब है कि जिसे संसाधनों पर अधिकार नहीं मिला, जिसके पास गरिमापूर्ण आजीविका का साधन नहीं है, विकास के अवसर नहीं हैं या जो गरीब है। वही वर्ग तो छूटा है। हमारी प्रचलित अर्थव्यवस्था में किसान, ग्रामीण, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं की भागीदारी बहुत कम रही है। ऐसा नहीं है कि प्रयास शुरू ही नहीं हुए बल्कि यह कहना उचित होगा कि वह मुहिम कहीं भटक गई, कहीं जाकर ठहर गई। थोड़ा पीछे जाकर देखें तो महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. अम्बेडकर, शास्त्री, आजाद, मौलाना जैसे हमारे नेता जिस न्याय की बात करते थे, उसी साझी विरासत से हमें छत्तीसगढ़ी मॉडल मिला है। नेहरू जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंचवर्षीय योजनाओं का सिलसिला शुरू किया था। उसी की बदौलत भारत की बुनियाद हर क्षेत्र में, विशेष तौर पर आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में मजबूत हुई थी। उन्होंने कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना काल (2007 से 2012) में भारत की अर्थव्यवस्था में ‘समावेशी विकास’ की अवधारणा को काफी मजबूती के साथ रखा गया था। उस समय यूपीए की सरकार थी और प्रधानमंत्री थे श्री मनमोहन सिंह अर्थात देश की बागडोर कुशल अर्थशास्त्री के हाथों में थी। लक्ष्य था कि देश की जीडीपी अर्थात सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक लाना है। यह भी तय हुआ था कि विकास दर को लगातार 10 प्रतिशत तक बनाए रखना है ताकि वर्ष 2016-17 तक प्रति व्यक्ति आय को दोगुना किया जा सके। 12वीं पंचवर्षीय योजना काल 2012 से 2017 के लिए भी जीडीपी को 9 से 10 प्रतिशत के बीच टिकाए रखने का लक्ष्य रखा गया था। आज भारत की विकास दर 3 प्रतिशत के आसपास है। वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में देश की विकास दर में लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो दुनिया में सर्वाधिक गिरावट है। कोरोना की समस्या तो पूरी दुनिया में है। अमेरिका के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित होने के बावजूद वहां की जीडीपी मात्र 10 प्रतिशत गिरी है। जबकि भारत की जीडीपी दुनिया में सर्वाधिक 24 प्रतिशत गिरी है। इस हालात को समझना होगा।
 
सभी की आजीविका और बेहतर आमदनी की व्यवस्था समावेशी विकास का मूलमंत्र

    मुख्यमंत्री ने समावेशी विकास की अवधारणा को छत्तीसगढ़ में लागू किया करने के संबंध में कहा कि समाज के जो लोग चाहे वे छोटे किसान हों, गांव में छोटा-मोटा काम-धंधा करने वाले लोग हों, खेतिहर मजदूर हांे, वनोपज पर आश्रित रहने वाले वन निवासी तथा परंपरागत निवासी हों, चाहे कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार की महिलाएं हों, ग्रामीण अंचलों में परंपरागत रूप से काम करने वाले बुनकर हांे, शिल्पकार हांे, लोहार हों, चर्मकार हों, वनोपज के जानकार हों, सभी के पास कोई न कोई हुनर है, जो उन्हें परंपरागत रूप से मिलता है। समय की मार ने उनकी चमक, उनकी धार को कमजोर कर दिया है। उनके कौशल को बढ़ाया जाए, उनके उत्पादों को अच्छा दाम मिले, अच्छा बाजार मिले तो वे बड़ा योगदान कर सकते हैं। ऐसे सभी लोगों की आजीविका और बेहतर आमदनी की व्यवस्था करना ही समावेशी विकास का मूलमंत्र है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि हर परिवार के पास आजीविका का साधन हो। मुख्यतः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को राज्य के संसाधन और उनकी आय के साधन सौंपकर हम आर्थिक विकास के लाभों के समान वितरण का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। दिसम्बर 2018 से छत्तीसगढ़ में हमने जिस तरह की नीति-रीति अपनाई है, उसे देखकर समावेशी विकास को समझा जा सकता है।

किसानों को माना अर्थव्यवस्था की धुरी

    मुख्यमंत्री ने रेडियो वार्ता के श्रोताओं से कहा कि किसान को जब हम अर्थव्यवस्था की धुरी मान लेंगे तो समझ लीजिए कि समावेशी विकास की धुरी तक पहुंच गए हैं। ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ से प्रदेश के 19 लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। दो किस्तों में 3 हजार करोड़ का भुगतान हो चुका है। अब जल्दी ही पूरे 5700 करोड़ रू. भुगतान का वादा भी पूरा हो जाएगा। हमने न सिर्फ धान के किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल देने का वादा पूरा किया है, बल्कि मक्का, गन्ना के साथ छोटी-छोटी बहुत सी फसलों का भी बेहतर दाम देंगे। राज्य सरकार ने कर्ज माफी की, सिंचाई कर माफ किया और अब न्याय योजनाओं का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। गोधन न्याय योजना के चालू होते ही गौठान निर्माण में तेजी आई है। हर 15 दिन में हम खरीदे गए गोबर का भुगतान कर रहे हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं गोबर खरीदकर, वर्मी कम्पोस्ट बना रही हैं। इस तरह से ग्रामीण जनता ही नहीं, बल्कि अनेक संस्थाओं को भी अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिला। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए गांव के सभी वर्गों का एकजुट होना, मेरे ख्याल से सिर्फ आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति भी है। जिस तरह से कुछ लोग गाय और शिक्षा प्रणाली को लेकर सिर्फ बातें करते थे, करते कुछ नहीं थे। उन्हें यह देखना चाहिए कि हमारे 40 नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश भी अब सम्मान का विषय बन गया है। ‘पढ़ाई तुंहर दुआर’ ‘पढ़ाई तुंहर पारा’, जैसे लोक अभियानों से हमने बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखा है।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी जी ने ही न्याय योजना शुरू करने, हर ब्लॉक में फूडपार्क खोलने जैसे व्यावहारिक उपाय बताए थे। हमने 200 फूडपार्क खोलने की योजना बना ली है और इनमें से 100 से ज्यादा के लिए जमीन का इंतजाम भी हो गया। औद्योगिक विकास को ब्लॉक स्तर पर पहुंचाने वाली नई औद्योगिक नीति लागू कर दी है। मुख्यमंत्री को श्रोताओं ने बताया कि आमचो बस्तर, आमचो ग्राम, आमचो रोजगार योजना के माध्यम से उन्हें लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी तरह पंचायत में लगाए सर्वर से भी लोगों को लाभ मिल रहा है। राजनांदगांव जिले के गर्रापार के श्री मानवेन्द्र साहू ने नरवा-गरवा -घुरवा- बारी के माध्यम से समावेशी विकास और रोजगार के संबंध में मुख्यमंत्री से जानकारी चाही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुराजी गांव योजना को आप लोगों ने जिस तरह से हाथों-हाथ लिया है, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। यह योजना वास्तव में ग्रामवासियों को ही चलानी है। नरवा का पानी सिंचाई के लिए भी जरूरी है और अन्य कार्यों के लिए भी।  गरवा, गौठान, गोधन न्याय योजना सब एक दूसरे से जुड़ गए हैं। जैविक खाद भी बन रही है और मूर्तियां भी। हर गौठान में समिति भी हैं और इनके साथ महिला स्व-सहायता समूह भी बन रहे हैं। सब मिलकर अपने गांव की जमीन को उपजाऊ भी बना रहे हैं और रोजगार का नया-नया साधन भी अपना रहे हैं। गौठान, गोधन, बाड़ी, जैविक खाद निर्माण विपणन आदि के माध्यम से लाखों लोगों के लिए रोजगार के रास्ते बन रहे हैं। गांव के संसाधन को जब गांव के लोग अपना समझकर उसे आर्थिक उन्नति के लिए उपयोग में लाते हैं, तो यह समावेशी विकास का सबसे अच्छा उदाहरण बन जाता है। मेरा पूरा विश्वास है कि आप सब लोग मिलकर गांवों को सचमुच में चमन बना देंगे और यही छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत होगी। 

छत्तीसगढ़ ने साबित किया: समावेशी विकास ही सर्वांगीण विकास का रास्ता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने यह साबित किया है कि समावेशी विकास ही सर्वांगीण विकास का रास्ता है। उन्होंने कहा कि हमने यह देखा कि किसी भी तरह किसानों, ग्रामीणों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं की जेब में नगद राशि डाली जाए। यह राशि डेढ़ साल में 70 हजार करोड़ रू. तक पहुंच गई। इस तरह प्रदेशवासियों को मान-सम्मान के साथ उनके स्वावलंबन का रास्ता बनाया है। हमारी योजनाओं से हर तबके को लाभ मिला। बिजली बिल हाफ, छोटे भू-खंडों की खरीदी-बिक्री, गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत कमी, पंजीयन शुल्क में कमी, राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा, भूमिहीनों को भूमि प्रदाय और ऐसे  अनेक सुधार किए जिसके कारण आम आदमी का जीवन आसान हुआ। इस तरह लाखों लोगों के हाथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संभालने में मददगार बने। हमने कोरोना संकट के बीच, एक ओर जहां सरकारी कर्मचारियों का वेतन यथावत् रखा, कोई कटौती नहीं की, वहीं प्रवासी मजदूरों सहित उद्योग, व्यापार और कारोबार जगत पर विश्वास किया। किसानों से लेकर व्यापारियों तक, सबके बीच हमारा विश्वास का रिश्ता बना है, उसी के कारण खेती भी चली और उद्योगों के पहिये भी चले। हमारी नीतियों से गांवों से लेकर शहरों तक वित्तीय तरलता बनी रही जिससे लोगों को रोजगार मिला और बेरोजगारी की दर घटी। हमने यूपीए सरकार की महात्मा गांधी नरेगा योजना की विरासत को संजोया और उसमें प्राण फूंके, जिससे देश में मनरेगा के तहत काम और मजदूरी देने वाले अग्रणी राज्य बने। तेंदूपत्ता की संग्रहण मजदूरी 4 हजार रू. करके ही चुप नहीं बैठे, बल्कि लघु वनोपजों की खरीदी 7 से बढ़ाकर 31 वस्तुओं तक पहुंचा दी। जो महुआ 17 रू. में बिकता था उसे 30 रू. किलो में खरीदा। ऐसे तमाम काम जनता की जरूरतें और दुख-दर्द को समझने वाली सरकार ही कर सकती है। अपनी संस्कृति से लेकर जनता की आर्थिक स्थिति तक से सीधा जुड़ाव, उनकी स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर, हर परिस्थिति में शिक्षा-दीक्षा के इंतजाम, पोषण और प्रगति के इंतजाम करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है। लॉकडाउन के बीच भी पीडीएस, आंगनबाड़ी, मध्याह्न भोजन योजना, कुपोषण मुक्ति अभियान पूरी गति से चलता रहा, जिसके कारण कुपोषण की दर में भी कमी आई। ऐसे सभी प्रयास जो आम जनता या कमजोर तबकों को सीधे मदद करते हैं, ये सब समावेशी विकास के प्रयास ही हैं। जिसका नतीजा राज्य के सर्वांगीण विकास के रूप में मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने यह साबित किया है कि समावेशी विकास ही सर्वांगीण विकास का रास्ता है।

राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा में सात करोड़ रूपए की लागत से विकसित किए जाएगा ईको रिसार्ट और कैफेटेरिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला गठन के 6 माह के अंदर, वहां करीब 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। कई कार्य प्रगति पर हैं। मरवाही अनुभाग, मरवाही नगर पंचायत, सरकारी अंग्रेजी माध्यम शाला तथा महंत बिसाहूदास उद्यानिकी महाविद्यालय, एक के बाद एक नई-नई उपलब्धियां नए जिले के खाते में जुड़ती जा रही हैं। नए जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं को साकार किया जाएगा। साथ ही इसे ग्रामीण विकास के रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में ही घोषणा करते हुए कहा कि राजमेरगढ़ और कबीर चबूतरा की प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करते हुए यहां ईको रिजॉर्ट, कैफेटेरिया तथा अन्य पर्यटन अधोसंरचनाओं का विकास तेजी से किया जाएगा। फिलहाल इसके लिए 7 करोड़ रू. की लागत से विकास कार्य शीघ्र शुरू होंगे।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए किए जा रहे हर संभव उपाय

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 2020 की स्थिति में केवल एम्स रायपुर में ही कोविड टेस्टिंग की सुविधा थी, जिसे बढ़ाना एक बड़ी चुनौती थी। आज की स्थिति में राज्य के सभी 6 शासकीय मेडिकल कॉलेज, 4 निजी लैब में आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट, 30 लैब में ट्रू नॉट टेस्ट तथा 28 जिला अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड एंटीजन किट से टेस्ट की व्यवस्था कर दी गई है। मार्च 2020 में प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार की सुविधा केवल एम्स रायपुर में थी, लेकिन राज्य शासन ने सुनियोजित कार्ययोजना से अब तक 29 शासकीय, 29 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल, 186 कोविड केयर सेन्टर की स्थापना कर दी है। 19 निजी अस्पतालों को भी उपचार हेतु मान्यता दी गई है। मार्च 2020 की स्थिति में 54 आईसीयू बिस्तर तथा 446 जनरल बेड उपलब्ध थे, जिसमें बढ़ोतरी करते हुये अब 776 आईसीयू बेड्स तथा 28 हजार 335 जनरल बेड उपलब्ध करा दिए गए हैं, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सुविधा हेतु 148 वेन्टिलेटर थे। जो अब बढ़कर 331 हो गए हैं। श्री बघेल ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे है।

एसिम्टोमेटिक मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा: टेलीमेडिसिन परामर्श केन्द्र से उपचार हेतु मार्गदर्शन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त सबसे बड़ी जरूरत है कि सब लोग मिलकर हिम्मत का परिचय दें। सावधानी और साहस से यह दौर भी निकल जाएगा। राज्य में ज्यादातर व्यक्ति एसिम्टोमेटिक श्रेणी के आ रहे हैं। इसको लेकर भी भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन फेस मास्क और फेस शील्ड के महत्व को समझें। हाथ साफ करने के लिए साबुन-पानी, सेनेटाइजर का उपयोग करें। भीड़ से बचें। एसिम्टोमेटिक मरीजों के होम आइसोलेशन की सुविधा भी नियमानुसार उपलब्ध है। लगातार समीक्षा और सुधार से स्थितियों को बेहतर किया जा रहा है। टेलीमेडिसिन परामर्श केन्द्र के माध्यम से पूर्ण जानकारी, उपचार हेतु मार्गदर्शन व दवाईयॉ उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी है। संकट अभी टला नहीं है। सावधानी जरूरी है। 

प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए मे 30 हजार से अधिक बेड है उपलब्ध- स्वास्थ विभाग

प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए मे 30 हजार से अधिक बेड है उपलब्ध- स्वास्थ विभाग

रायपुर, राज्य में कोविड मरीजों के लिए कुल 30 हजार से अधिक बेड हैं जहां उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कुल 29 कोविड अस्पताल और 186 कोविड केयर सेंटर है । अस्पतालों में 3551 बेड और कोविड केयर सेंटर में 25560 बेड उपलब्ध हैं। राज्य के 19 निजी चिकित्सालय भी कोविड मरीजों का इलाज कर रहे है जिनमें 1304 बेड हैं। कोविड अस्पतालों में 2775 जनरल, 406 आई सी यू और 370 एच डी यू बेड हैं।


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग ने बेड की उपलब्धता बढ़ाना और चिकित्सकों को प्रशिक्षण देना मार्च से ही शुरू कर दिया था। मार्च में जहां 54 आई सी यू बेड थे जिसे मई मे 247 और जून में 406 तक बढ़ाया गया। एच डी यू हाई डिपेंन्डेन्सी बेड मार्च में नही थे जिसे मई में 100 किया गया,जून मे 296 और अगस्त में 370 किया गया। मार्च में जनरल बेड केवल 446 थे जिसे मई में 2596, जून 11703 ,जुलाई में 21256 और अगस्त में 28335 किया गया जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रकार मार्च में जहां प्रदेश में 500 बेड उपलब्ध थे जिसे बढाकर अगस्त में 29111 किया गया और सभी अस्पतालों में मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है और देखभाल की जा रही है।

 

राज्य में तीन आईपीएस हुए डीजी पद पर पदोन्नत , देखे लिस्ट

राज्य में तीन आईपीएस हुए डीजी पद पर पदोन्नत , देखे लिस्ट

रायपुर, प्रदेश में तीन आईपीएस अफसर को विशेष पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। आज गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
संजय पिल्ले को जेल प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आरके विज को योजना एवं प्रबंध में ही विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसी तरह अशोक जुनेजा को एसआईबी और नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 राजधानी के कोविड सेंटर में मरीजों को पुलिस कर्मियों ने की धुनाई, सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर की कार्यवाई की मांग

राजधानी के कोविड सेंटर में मरीजों को पुलिस कर्मियों ने की धुनाई, सोशल मीडिया पर विडियो शेयर कर की कार्यवाई की मांग

रायपुर। रायपुर के एक कोविड सेंटर में मरीजों और पुलिस के बीच मारपीट की खबर सामने आई। शनिवार की दोपहर मरीजों ने पानी ना मिलने की बात पर हंगामा कर दिया। संक्रमित मरीजों के मुताबिक एक पुलिस जवान कोविड सेंटर के अंदर घुस आया और डंडे से लोगों को पीटने लगा। यह मामला नवा रायपुर स्थित उपरवारा कोविड-19 सेंटर का है। इस सेंटर से कुछ संक्रमित मरीजों ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की।

 मामले में राखी थाना पुलिस ने बताया कि सेंटर में मरीज पानी की मांग पर हंगामा कर रहे थे, हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि सभी को समझा दिया गया, अब कोई परेशानी नहीं है। एक संक्रमित ने इसी सेंटर से वीडियो बनाकर जानकारी दी है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। सेंटर में घुसने के बाद उसने जिसे चाहा, पीट दिया। सेंटर में मुजगहन थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी भी है, उसे भी डंडे से मारा। मारपीट से पहले राखी थाना के कुछ पुलिसकर्मियों ने पानी के कुछ पैकेट भी दिए थे। संक्रमित ने बताया कि यहां बीती रात से ही पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। सुबह सभी को पानी की जरूरत थी, मगर पानी नहीं मिला। इसलिए करीब 300 मरीजों ने हंगामा कर दिया। इस सेंटर का नोडल अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय को बनाया गया है जो किसी भी तरह की कोई मदद नहीं कर रहे।
 पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, हंसिया से किया गले व चेहरे पर वार

पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, हंसिया से किया गले व चेहरे पर वार

बालोद। दो पत्नी के साथ रह रहे  एक व्यक्ति ने हंसिया से गले व चेहरे पर वार कर अपनी एक पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की रिपोर्ट देवरी थोन में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फरफोद थाना देवरी जिला बालोद निवासी नरेन्द्र कुमार हल्बा 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का छोटा भाई बीरेन्द्र कुमार हल्बा 28 वर्ष पिता जोहरी राम हल्बा अपने दो पत्नी के साथ रह रहा था एक पत्नी के दो बच्चे है। 11 सितंबर की शाम 7 बजे के आस-पास प्रार्थी घर के बाहर गली में बैठा था, इसी दौरान सरीता बाई आयु 25 वर्ष जोर से बचाओ कहकर चिल्लाई घर अंदर जाकर देखा तो छोटा भाई बीरेन्द्र कुमार सब्जी काटने के धारदार हंसिया से सरिता बाई के गला, चेहरा व हाथ में प्राणघातक हमला कर वार कर रहा था। बीच बचाव करने पर छोटे भाई ने प्रार्थी को हंसिये से वार कर बाएं हाथ के मध्य उंगूली व बांये हाथ के कलाई को चोंट पहुंचाया हैं । सरिता बाई को 108 वाहन से उपचार कराने शासकीय अस्पताल देवरी लाये थे जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
 मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र, कोविड सेंटरों के संचालन के लिए मांगे 736.74 करोड़

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को लिखा पत्र, कोविड सेंटरों के संचालन के लिए मांगे 736.74 करोड़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर राज्य में कोविड हास्पिटल और कोविड सेंटर के संचालन के लिए 736.74 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराने, कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक सामानों की त्वरित आपूर्ति तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में उपलब्ध 54 प्ब्न् बेड्स को बढ़ाकर 200 बेड्स करने का आग्रह किया है। बघेल ने केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए कोविड महामारी के समय में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही तकनीकी सहायता एवं दिशा-निर्देश हेतु सह्दय धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड की रोकथाम हेतु पहल करते हुए पूरे राज्य में 29 डेडिकेटेड हाॅस्पिटल एवं 221 कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। वर्तमान में राज्य द्वारा इन संस्थाओं में मरीजों के इलाज हेतु 29 हजार 111 अस्पताल बेड विकसित किए गए हैं। जिसमें 406 एवं ३७० बेड्स शामिल हैं। इन सभी कोविड हाॅस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर के संचालन हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के संदर्भित पत्र द्वारा 821.93 करोड़ रूपए की मांग की गई थी परन्तु अभी तक केवल 85.19 करोड़ रूपए की राशि ही प्राप्त हुई है। कृपया कोविड हेतु शेष राशि यथाशीघ्र प्रदान करें ताकि समय रहते सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा सके।

बघेल ने पत्र में लिखा है कि अखिल भारतीय संस्थान, रायपुर कोविड मरीजों के उपचार हेतु महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभा रहा है। वर्तमान परिदृश्य में जहां कोविड के नाजुक मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। एम्स रायपुर में उपलब्ध 54 प्ब्न् बेड्स को बढ़ाकर 200 बेड्स किए जाने की नितांत आवश्यकता है। राज्य द्वारा पूर्व में विभिन्न सामग्रियों की मांग की गई थी जिसके विरूद्ध अत्यंत कम मात्रा में सामग्री प्राप्त हुई। वर्तमान परिस्थिति में राज्य में विभिन्न चिकित्सा सामग्रियों की आवश्यकता संलग्न कर प्रेषित है जिसे राज्य को शीघ्रातिशीघ्र प्रदाय करने का कष्ट करें। बघेल ने उम्मीद जतायी है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र सरकार व राज्य शासन के सम्मिलित प्रयास से इस महामारी पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जा सकेगा।
 
युवक के खाते से 98 हजार की ऑनलाईन ठगी, मामला दर्ज

युवक के खाते से 98 हजार की ऑनलाईन ठगी, मामला दर्ज

भाटापारा। आनलाईन ट्रांसफर किये रुपयें खाते में नही पहुंचने पर वापस मांगने कस्टमर केयर पर फोन करते ही युवक के खाते 98 हजार रुपये गायब हो गये। घटना की रिपोर्ट भाटापारा थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार माता देवालय वार्ड भाटापारा बलौदाबाजार निवासी मोहित मंधानी 22 वर्ष पिता बलदेव मंधानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़त फोन पे एप के माध्यम से अपने मित्र रोहित बजाज मो. नं. 9827230*** में 2 हजार रुपयें 31 अगस्त 2020 को ट्रांसफर किया था जो अंडर प्रोसेस में था खाता में नही पहुंचा था। रकम की रिफंड के लिये पे एप में हेल्प सर्विस से चेक करने पर रुपये  9 सितंबर से पहले मिल जाने का मैसेज आया। उसके बाद 10 सितंबर को चेक किया तब भी 2000 रुपयें  प्रोसेसिंग में ही था,इसके बाद गुगल पर फोन पर कस्टमर केयर का नंबर निकाल कस्टमर केयर का नंबर 7866939735 पर कॉल करने कॉल रिसिव नही हुआ व बाद में  किसी दूसरे नंबर 9832897912 से कालकर कस्टमर केयर से स्वयं को कस्टमर केयर से होना बताकर उसने अपना नाम विकास शर्मा बता कॉल करने के संंबंध में जानकारी मांगाने के बाद रुपयें प्रोसेसिंग में है कहकर क्यूएस नामक ऐप डाउनलोड करने कहा जो नही है कहने पर उसने अपने कंपनी का पांच अक्षर का नंबर लेटर पासवर्ड बोल कर मुझसे  पैसे निकलवा लिये जब पहली बार मेरे अकाउंट से  49121/रुपए निकला तो मैंने उसे बोला कि आप यह सब कैसे कर रहे हैं मेरे अकाउंट से पैसे निकल गए। तो उसने कहा कि यह पैसे सेफ है आप चिंता मत कीजिए उसने बोला आपका पुरा पैसा आपको 24 घंटों के अंदर मिल जाएगा।  उसके बाद दुबारा अकाउंट से 98 हजार 242 रुपए निकल गये है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 
बड़ी खबर: राजधानी में साढ़े 12 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में कारोबारी शुभम सिंघल गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी में साढ़े 12 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में कारोबारी शुभम सिंघल गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के अधिराज सीमेंट्स कारोबारी के दफ्तर में केंद्रीय जीएसटी और उत्पाद शुल्क अधिकारियों की टीम ने दबिश दी है। जीएसटी की टीम को तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किये है। जांच में मेसर्स अधिराज सीमेंट्स ने कई फर्जी कंपनियों द्वारा जारी बोगस बिलों के आधार पर करीब 12.53 करोड़ का गलत इनपुट टैक्स लेना पाया गया। टैक्स चोरी की खुलासे के बाद कारोबारी शुभम सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 


 

जीएसटी की टीम ने शुरुआती जांच में कि मेसर्स अधिराज सीमेंट्स ने फर्जी फर्म मेसर्स यूनाइटेड इस्पात रायपुर द्वारा जारी 82.10 करोड़ के बोगस बिलों पर 12.53 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करना दर्शाया और उसे अपने जीएसटी अदायगी के लिए गलत उपयोग किया। मेसर्स यूनाइटेड इस्पात रायपुर एक फर्जी कंपनी है। जिसके नाम का उपयोग केवल बोगस बिलों को जारी करने के लिए किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि शुभम सिंघल पार्टनर मेसर्स अधिराज सीमेंट्स के द्वारा जानबूझ कर बोगस बिलों का उपयोग गलत रूप से किया गया। जीएसटी अधिकारियों ने पाया कि शुभम सिंघल के द्वारा बोगस बिलों का उपयोग जीएसटी कि धारा 132 के तहत दंडनीय है। शुभम सिंघल को वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम कि धारा 69(1) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार कारोबारी शुभम सिंघल-
 

यह कार्रवाई केंद्रीय जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर बीबी महापात्र के निर्देशों पर किया गया, जिसमें ज्वाइंट कमिश्नर श्रवण कुमार बंसल ने पूरे केस की छानबीन का मार्गदर्शन किया। रिशु वर्मा, सहायक आयुक्त ने फील्ड मे रहकर सभी टीम के बीच समन्वय स्थापित किया। मेसर्स अधिराज सीमेंट्स के द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल की जांच कुछ समय से की जा रही थी, जिसकी जांच बी के जेना अधीक्षक कर रहें हैं। व्यवसायी शुभम सिंघल के गिरफ्तारी की कार्यवाई केंद्रीय जीएसटी के अधीक्षक आशीष पाठक के द्वारा किया गया। 

 


 

उक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत उपयोग के जांच में कुछ समय से लगातार कारवाई की जा रही है। इसमें सर्व समीर प्रताप कुजूर, अधीक्षक, जीतेंद्र निषाद, अधीक्षक, पल्लव परगनिहा, अधीक्षक, तारीफ सिंह, निरीक्षक, प्रदीप नायर, निरीक्षक, राम करण मीणा, निरीक्षक, अनुपम मेहरोत्रा, निरीक्षक, मुक्तेश्वर नाथ मिश्र, कर सहायक, राजीव नन्दन पटेल, कर सहायक, अश्वनी साहू की अहम भूमिका रही।

 

 
 बड़ी खबर: राजधानी में कारोबारी के दुकान से 67 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी में कारोबारी के दुकान से 67 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पान मशाला एफ एम सी जी का सी एंड एफ और डिस्ट्रीब्यूशन का व्यवसायी के दुकान का शटर तोड़कर 67 लाख 20 हजार रुपयें चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मौदहापारा क्षेत्र में तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाकर ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखे 67 लाख से अधिक रुपये एवं अन्य सामान चोरी करने की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कूल होम्स दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी निवासी पुनित काबरा 38 वर्ष पिता विश्वनाथ काबरा ने रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के मौदहापारा थाना इलाके के शहीद स्मारक काम्प्लेक्स रजबंधा मैदान शाप नं0 124 में हरीओम एजेंसी के नाम से विगत 20 वर्षो से संचालित दुकाल कर शटर तोड़कर तंबाखू गुटखा डिस्ट्रीब्यूटर पुनीत काबरा के हरिओम एजेंसी की शटर का सेंट्रल लॉक तोड़कर नगदी 67 लाख 20 रुपये चोरी कर लिये। वहीं मौदहापारा थाना क्षेत्र में अन्य दो दुकानों में भी आरोपियों ने चोरी की जिसमें पेन्ट की दुकान से 5 हजार रुपयें व 15 सौ रुपये के साथ इलेक्ट्रानिक्स समान चोरी कर ले गये थेे। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुये तीन आरोपियेां को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में मास्टर माइंड बादल उर्फ  झनक, गोपाल एवं रमेश महानंद वारदात के 12 घंटे बाद तक पुलिस की टीम चोरी मामले में पतासाजी करती रही जिसमें एक आरोपी गोपाल पर पुलिस को शक था। गोपाल को पकडऩे के बाद घटना में अन्य दो आरोपियों की जानकारी मिलते उन्हें पकड़ लिया गया है। पकड़े गये तीनों आरोपी पहले मौदाहपारा इलाके में रहते थे, बाद में  कबीरनगर में रह रहे थे। चोरी के पैसे का तीनों ने आपस में बटवारा कर छुपा दिया था। पान मशाला व्यवसायी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी एक दिन का गल्ला 10-15 लाख का है व चोरी गये रकम में 2 हजार एवं 5-5 सौ के नोट थे। फिलहाल पूरे में मामले में पुलिस आज शाम तक खुलासा करने वाली है। 
 राजधानी का शंकर नगर और चौबे कॉलोनी बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में और कहां-कहां बना कंटेनमेंट जोन

राजधानी का शंकर नगर और चौबे कॉलोनी बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में और कहां-कहां बना कंटेनमेंट जोन

रायपुर। विश्व भर कोरोना की रफ़्तार बढ़ी है इसमें अपने शहर में भी तेजी से सक्रमण बढ़ रहा है इसमें आज ये जगह इन गुढिय़ारी (11 लोग), रविग्राम-तेलीबांधा, लक्ष्मी नगर-पचपेड़ी नाका, राजीव नगर, रामसागरपारा, ब्रम्हापुरीपारा, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी-खमतराई, सदर बाजार, गोलछा अपार्टमेंट-शंकर नगर, राजातालाब-सिविल लाइन, संकल्प हॉस्पिटल, अमलीडीह (5 लोग), कबीर नगर (5), मोवा-सड्डू (5 लोग), देवेंद्र नगर (9 लोग), संतोषी मंदिर-चांपा, नेवरा-तिल्दा, राजेंद्र नगर, मोहबाबाजार, स्वर्णभूमि (4 लोग), तात्यापारा चौक, अशोका रतन (3), न्यू राजेंद्र नगर (7 लोग), सिंधी कॉलोनी, शंकर नगर (22 लोग), सिविल लाइन (7 लोग), नवापारा-राजिम अभनपुर, जांजगीर-चांपा, गुरूद्ववारा-श्यामनगर, गोविंद नगर-पंडरी, खम्हारडीह (5 लोग), भाठागांव (6 लोग), देवपुरी-माना कैंप, पचपेड़ी नाका (5 लोग), फाफाडीह चौक 2, बस्तर-दंतेवाड़ा, शैलेंद्र नगर (15 लोग), पंचशील नगर, स्टेशन रोड-इंदिरा गांधी वार्ड, ईदगाहभाठा-लाखेनगर 4 लोग, आम्रपाली कॉलोनी, अवंति विहार (11 लोग), गुरूमुख सिंह नगर, एकता नगर, शांतिनगर (4 लोग), शिवानंद नगर (5 लोग), अभनपुर (36 लोग), संतोषी नगर (7 लोग), संजय नगर, राजेंद्र नगर (4 लोग), सीएचएमओ, रिम्स हॉस्पिटल, मानिकचौरी-अभनपुर, बेंद्री, गोकुल नगर, राज टॉवर-भनपुरी, पंडरी-सरस्वती नगर, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, हिमालय हाइट्स-देवपुरी, जेडी कॉलोनी-कचना, विधानसभा-सड्डू, महावीर नगर, मौलश्री विहार, मंदिरहसौद, सीआरपीएफ कैंप-बाराडेरा (4 लोग), त्रिमूर्ति नगर-मठपुरैना, छोटापारा, नहरपारा-मोवा, मोतीलाल नगर, तरूण नगर-पंडरी, हैरीटेज हॉस्पिटल, रोहणीपुरम, गोपियापारा-कुशालपुर, सुदामा नगर-टिकरापारा, शिवनाथ विहार, संतोषी चौक-कुशालपुर, सुंदरनगर (5 लोग), वीआईपी स्ट्रीट, न्यू चंगोराभाठा (5 लोग), मठपारा, कालीबाड़ी (5 लोग), ब्लू वाटर टैंक-कचना, लोधीपार, मोवा (20 लोग), चंगोराभाठा (15 लोग), पीजी गल्र्स हॉस्टल, शिवम सिटी-सड्डू (7 लोग), पंडरी (5 लोग), गायत्री नगर 5 लोग, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, मारूति रेसीडेंसी, टाटीबंध (15 लोग), शिवा रेसीडेंसी-मठपुरैना, तेलीबांधा (5 लोग), डुमर तालाब, एम्स हॉस्टल 3 लोग, जीवन विहार, जामगांव, उरला, रावतपुरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अरिहंत विहार, राजेंद्र नगर, टैगोर नगर (5 लोग), अमलीडीह (10 लोग), चौबे कॉलोनी (14 लोग), महादेव घाट, पीएचसी-नया रायपुर (13 लोग), सिद्धी विनायक हॉस्पिटल-उरकुरा, गणेश नगर-रेलवे गेट कचना, राजश्री अपार्टमेंट 4 लोग, इंद्रावती भवन-न्यू रायपुर (8 लोग), बीएसएफ-पालौद (11 लोग), पीडब्ल्यूडी-पुलिस लाइन, बैनरबाजार, बिरगांव, अछोली, कुकुरबेडा-आमानाका (8 लोग), शुकवारी बाजार-बिरगांव, दुबे कॉलोनी 3, हनुमान नगर, कुंदरापारा, सांई वाटिका-देवपुरी, मठपुरैना-दूधाधारी मंदिर (4 लोग), बांसटाल-प्रभात टॉकिज (5 लोग), पेंशन बाड़ा (4 लोग), ढेबर सिटी, सांईनाथ कॉलोनी, आरडीए कॉलोनी-बोरियाखुर्द, तिरंगा चौक, एचएनएलयू यूनिर्वसिटी (6 लोग), विधानसभा आवासी परिसर (3 लोग), धरसींवा, धनेली, नयापारा, जेएनएम मेडिकल कॉलेज, समता कॉलोनी (6 लोग), मौदहापारा, बिलासपुर, न्यू शांति नगर (4), पुरानी बस्ती (6 लोग), लाभांडी, अमीत मेडिकल स्टोर्स-रामसागरपारा (4 लोग), खपराभट्टी-लोधीपारा, सरगोनपोली, फाफाडीह, शिल्पी हर्षित आपर्टमेंट, धमतरी रोड, प्रोफेसर कॉलोनी (7 लोग), बूढ़ापारा, न्यू सब्जी बाजार, बहादूर भवन, माना कैंप, विहार नगर चौक, उत्कल नगर, बैजनाथपारा, विशाल नगर-मैग्नेटा, प्रियर्दशनी नगर, बूढ़ापारा-हनुमान मंदिर, गांधी चौक, नहरपारा, बीएसयूपी कॉलोनी-सोनडोंगरी, चाटापारा, कमल विहार, डीडीयू नगर, महामाया मंदिर के पास, डीडी नगर (9 लोग), शुभम रेसीडेंसी, शिव रेसीडेंसी होटल-नहरपारा 3 लोग, बंजारी चौक-गोलबाजार, बालाजी ग्रीन सिटी-सोनडोंगरी, कैलाशपुरी चौक-बूढ़ातालाब, बिरगांव, बढ़ईपारा, डंगनिया, दलदल सिवनी, शीतल कॉलोनी, रायपुरा चौक, ब्राम्हणपारा 4 लोग, हीरापुर, लक्ष्मी नगर, अग्रोहा कॉलोनी-रिंग रोड, वाल्फोर्ड सिटी-भाठागांव (2), रेलवे कॉलोनी, पेंशन बाड़ा-पुलिस लाइन (2), राम नगर, जनता कॉलोनी, मुर्रा भट्टी-गांधी नगर, कोटा, विकास नगर, छोटा अशोक नगर, खो-खो पारा (4 लोग), महादेव घाट चौक, चांदनी चौक-रायगढ़, इदगाहभाठा सरोना-पुराना बाजार चौक (3 लोग), ज्योति नगर-कोटा, मोहबाबाजार, गुलमोहर पारा-राम नगर, नहरपारा-स्टेशन रोड (4 लोग), पंजाबी गुरूद्वावार, सतनामी पारा, बुधवारी बाजार-बिरगांव, जीएबी कॉलेनी-कचना (4 लोग), श्रीराम नगर, लिली चौक, भनपुरी, महानदी भवन (2), तिल्दा (24 लोग), दोंदेकला, अटल नगर, गीतांजली नगर, मंजीत ग्रीन सिटी-रायपुरा, सतनाम भवन, जवाहर नगर, विद्या नगर, मठपारा, अवधपुरी, दीनदयाल उपाध्याय, नगर, दलदल सिवनी, महिला पुलिस थाना, बोरियाकला, हीराग्रुप, विनोभा भावे नगर, लालपुर, लोट्स वैली, जागृति नगर, राजधानी विहार कॉलोनी, महेश कॉलोनी-गुढिय़ारी (4 लोग), रामकुंड, लोहार चौक, तात्यापारा इंदिरावती कॉलोनी, देवरा कॉलोनी, पार्क रेसीडेंसी आदि। 
बड़ी खबर: नदी पुल पार करते समय धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दबने से दो की मौत

बड़ी खबर: नदी पुल पार करते समय धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दबने से दो की मौत

बेमेतरा/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के  सेमरिया घाट, अमलडीहा शिवनाथ नदी में धान के बोरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 


घटना शनिवार सुबह लगभग 9 बजे की है। ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थोड़ी देर में राहत बचाव के लिए नांदघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे शख्स की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों का शव ट्रॉली के नीचे दबा हुआ है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बेमेतरा-भाटापारा मार्ग से गुजर रहा ट्रैक्टर शिवनाथ नदी पर बना पुल पार करते समय अनियंत्रित हुआ। ट्रॉली में धान के बोरे भरे होने के कारण सीधे नदी में जा गिरा। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के निवासी है। ट्रैक्टर पर किसी कृषि फर्म का नाम लिखा है। फिलहाल मृतकों के बारे में पतासाजी की जा रही है। जिसके बाद उनके परिजनों  को सूचित किया जाएगा।
इस पर्वत में मिली एक युवक की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

इस पर्वत में मिली एक युवक की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

महासमुंद। सरायपाली क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल घोड़ाधार जलप्रपात में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश बरामद की गई। युवक की पहचान पड़कीपाली निवासी 19 वर्षीय दीपक साव के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची सिंघोड़ा पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा जांच कर रही है। मृतक के परिजन व मित्रों का बयान दर्ज कराया जा रहा।