नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: रुपयें को दस गुना करने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी, मामला दर्ज

बड़ी खबर: रुपयें को दस गुना करने का झांसा देकर 60 हजार की ठगी, मामला दर्ज

रायपुर। रुपये दस गुना करने का झांसा देकर 60 हजार रुपयों की दो लोगों ने ठगी कर लिया। घटना की रिपेार्ट मंदिर हसौद थानें में दर्ज की गई है। 
 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेसर मंदिर हसौद निवासी महेन्द्र कुमार आयु 23 वर्ष पिता हुलास दास गिलहरे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की दुकान में एक व्यक्ति 20 अगस्त को सांप दिखाने आया था जिसे वह 10 रुपयें दिया था। 9 सितंबर को एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एचडब्लू 3555 से वही व्यक्ति फिर एक अन्य व्यक्ति को अपने साथ लेकर दुकान पर आया व बात-चीत के दौरान बोला की वह पैसे को दस गुना कर देता है।
 
 
इस बात पर प्रार्थी से चावल लेकर आने को बोला व चावल को मुट्ठी में भरकर कुछ देर बाद देकर बोला की मुट्ठी खोलकर देखो तब 5 सौ रुपयें के नोट निकले। इसके बाद वह बोला कि 60- 70 हजार रुपये लाओं में 10 गुना कर देता हुं। नहीं है कहने पर दोनों चले गये व फिर से दूसरे दिन 10 सितंबर को आकर रुपयें की व्यवस्था हुआ क्या कहने पर आरोपियों को घर ले जाकर पीडि़त ने 60 हजार रुपयें दे दिया,रुपयें लेने के बाद दोनों पुजा के लिये रायपुर से सामान लाना पड़ेगा कहकर रुपयें लेकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट 15 सितंबर को थाने में दर्ज करायी गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियेां के खिलाफ धारा 34,420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का तबादला, देखे सूची

लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का तबादला, देखे सूची

रायपुर। राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग के पांच अभियंताओं का तबादला किया है। इसमें सहायक अभियंता अधीक्षण उप अभियंता का तबादला किया गया है ये नाम भी शामिल हैं। देखिये सूची-
 रायपुर का समता कॉलोनी और शंकर नगर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में कहाँ कहाँ बना कंटेनमेंट जोन

रायपुर का समता कॉलोनी और शंकर नगर बना कोरोना हॉटस्पॉट, देखे राजधानी में कहाँ कहाँ बना कंटेनमेंट जोन

रायपुर। पुरे विश्व में कोरोना महामारी जिस प्रकार फ़ैल रही ठीक उसी प्रकार राजधानी में लगतार कोरोना बढ़ रहा यहा बीती रात में 880 पॉजिटिव मिले। इसमें राजभवन से 22, समता कॉलोनी से 17, चौबे कॉलोनी से 11,सुंदरनगर 10 पुलिस एकेडमी से 8, ऑफिसर कॉलोनी से 6, सीआरपीएफ के 4, एम्स से 2 मरीज शामिल है।

जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-
अग्रोहा सोसायटी-डीडी नगर, पीएस सिटी-चंगोराभाठा, बिरगांव, फाफाडीह (8 लोग), फोव्वारा चौक, सुंदर नगर (10 लोग), शंकर नगर (39 लोग), संतोषी नगर, बैरनबाजार (7 लोग), देवेंद्र नगर (11 लोग), छोटापारा (3 लोग), तेलीबांधा (8 लोग), डंगनिया, सिविल लाइन (7 लोग), मौदहापारा (3 लोग), मांढर, उरकुरा, तिल्दा-नेवरा, शांति नगर, माना कैंप (5 लोग), मिलिनियम चौक, टैगोर नगर (7 लोग), भाठागांव (9 लोग), गोल बाजार, बजरंग चौक, नारायणा हॉस्पिटल, कंकालीपारा, टिकरापारा (12 लोग), भीम नगर, विधानसभा रोड, मठपुरैना, शादणी दरबार, खमतराई (4 लोग), गुढिय़ारी (13 लोग), राजेंद्र नगर (7 लोग) शिवाजी नगर, श्रीनगर, सड्डू (5 लोग), खम्हारडीह (3 लोग), नहरपारा, बूढ़ापारा, भनपुरी (8 लोग), अश्वनी नगर, अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर (12 लोग), महावीर नगर (5 लोग), श्याम नगर, पंडरी (3 लोग), परमानंद नगर 2, भवानी नगर-कोटा, दुर्गा मंदिर-तेलीपारा, डीडीयू नगर (8 लोग), सदर बाजार, हीरापुर (4 लोग), कमल विहार, आरबीएस कॉलोनी, गोवर्धन चौक, सत्यम विहार कॉलोनी, तरूण नगर-कुशालपुर, शिवम रेसीडेंसी, एमआईजी-टाटीबंध (3 लोग), कबीर नगर , शिवम विहार, सिंगापुर सिटी, भवानी नगर, सरोरा, सेमरिया-नरदहा, चंदखुरी, पुलिस एकेडमी-चंदखुरी (8 लोग), अनुपम नगर, समता कॉलोनी (17 लोग), रामसागरपारा, मंगलबाजार, देवी लक्ष्मी हॉस्पिटल, नेहरू नगर, लोधीपारा, मंदिरहसौद-आरंग, पचपेड़ी नाका (4 लोग), डब्ल्यूआरएस कॉलोनी-खमतराई, शिवानंद नगर, पंचशील नगर, इंद्रावती भवन, आरंग (9 लोग), समोदा, पेंशन बाड़ा, चौबे कॉलोनी (11 लोग), श्रीजी कॉलोनी-अमलीडीह (10 लोग), दुबे कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी (6 लोग), बजरंग चौक-मठपारा, सरस्वती नगर, मोमिनपारा, बालाजी मार्के ट-आनंद नगर, श्याम टॉकिज-बूढ़ापारा (3 लोग), महादेव नगर, पंचशील नगर (5 लोग), लालपुर, रावाभाठा, सरोरा, प्रिंस कॉलोनी-संतोषी नगर ( 8 लोग), आरडीए कॉलोनी-रायपुरा, दलदल सिवनी, चंगोराभाठा (10 लोग), प्रगति चौक, सरोना (3 लोग), पुलिस लाइन (9 लोग), झंडा चौक-लाभांडी, लोधीपारा, यादव पारा-कुशालपुर, कायस्तपारा-पुरानी बस्ती, मोहबाबाजार, ईदगाहाभाठा, बजरंग नगर-तात्यापारा, पियूष नगर, टिचर कॉलोनी, एकता नगर, अशोक नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विधायक कॉलोनी, सूर्या नगर-गोगांव, गोंदवारा, नयापारा, पटेवा, गीतांजली नगर, अभनपुर, आदर्श नगर, डंगनिया, अमन नगर, बसंत विहार, सेजबहार, सांई विहार कॉलोनी-सिलतरा, जीवन विहार कॉलोनी, शहीद हमीद नगर, आयोध्याय नगर, श्याम नगर, जगन्नाथ मंदिर, सीआरपीएफ कैंप (4 लोग), कटोरा तालाब, देवपुरी, विनोबा नगर, गायत्री नगर, शैलेंद्र नगर (4 लोग), सांई नाथ कॉलोनी, बंजारी चौक, लाखे नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी-कचना, शास्वत नगर-बोरियाखुर्द, लोधीपारा, ऑफिसर कॉलोनी-देवेंद्र नगर (6 लोग), गोकुल धाम रेसीडेंसी-महादेवघाट, डूंडा, डंगनिया-आमानाका (4 लोग), अवंति विहार (11 लोग), मोवा (9 लोग), बूढ़ापारा, वीरभद्र नगर, तिल्दा, तरूण नगर, बालाजी मंडी, जनता कॉलोनी, दलदल सिवनी, संजय नगर, सुभाष चौक-उरला, मठपुरैना, पुरानी बस्ती थाना, सेजबहार, कृष्णा नगर, दीनदयाल नगर, ब्राम्हणपारा, भोई पारा, बीएसयूपी कॉलोनी, विवेकानंद-रामकुंड, सुभाष नगर, खरोरा, कालीबाड़ी, गुरू नगर चौक, एम्स (2 लोग), काशी राम नगर, जोरापारा, प्रगति विहार, रावतपुरा कॉलोनी, गांधी नगर, दुबे कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, हनुमान नगर, वाल्फोड सिटी (4 लोग), वर्धमान स्कूल, जेल कॉलोनी, बोरिया कॉलोनी, बोरियाकला, नवापारा (5 लोग), अविनाश कैपिटल, शिवानंद नगर (6 लोग), हर्ष विहार, उरला, अशोक विहार, सतनाम चौक-रावाभाठा (3 लोग), आनंद नगर, चरोदा, बिरगांव (5 लोग), शक्तिपारा-उरकुरा, धरसींवा, अभनपुर (9 लोग), बेंदरी जीकेसी कंपनी-अभनपुर (13 लोग), तिल्दा (14 लोग), पुलिस स्टेशन-खरोरा (3 लोग), प्रियर्दशनी नगर, नूरानी चौक, सेजबहार, अमीनपारा (6 लोग), जिला हॉस्पिटल-पंडरी, विशाल नगर, राजीव नगर, मारूति लाइफ स्टाईल, राजभवन (22 लोग), इंद्रावती कॉलोनी, रवि शंकर यूनिवर्सिटी, ग्रीन एवेन्यू, चौरसिया कॉलोनी, विवेकानंद नगर।
बड़ी खबर: राजधानी में सवा करोड़ के सोने के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी में सवा करोड़ के सोने के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने सोना लेकर आ रहे एक वाहन की तलाशी में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कार को रोककर जांच की गई, जिसमें कुछ व्यक्ति सोना लेकर बिक्री करने के लिए महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे थे। 

सूचना को पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकांत साहू को आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा की एक संयुक्त टीम का गठन कर पकड़ने के लिए ट्रैप पार्टी लगाया गया। इसी दौरान महासमुंद्र से रायपुर की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर को टीम ने तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत मैग्नेटो माॅल के सामने रोककर उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ की, इसदौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम अशोक बेरा निवासी डीडी नगर रायपुर का होना बताया। टीम ने सोना के संबंध में पूछताछ करने पर अशोक बेरा अपने पास किसी प्रकार का सोना नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। जिस पर टीम द्वारा वाहन की तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान वाहन में सोना रखा पाया गया। जिस पर टीम द्वारा सोना के संबंध में वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहा गया जिस पर अशोक बेरा के द्वारा सोना के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा पूछताछ करने पर अशोक बेरा ने बताया कि वह सोना को पश्चिम बंगाल के किसी व्यक्ति से क्रय किया था जिसे वह जेवर बनाकर बिक्री करने हेतु रायपुर ला रहा था तथा वह शासकीय टैक्स की चोरी भी कर रहा था। टीम द्वारा 2 किलो 500 ग्राम सोने का बिस्किट कीमती लगभग 1,25,00,000 एवं स्विफ्ट डिजायर को जप्त किया जाकर थाना तेलीबांधा में अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण की सूचना आई.टी. विभाग को दी गई है जिस पर आई.टी. विभाग द्वारा सोना के संबंध में अशोक बेरा से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
 
खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने ठोका साढ़े 10 लाख रूपए का जुर्माना

खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों के खिलाफ विभाग ने ठोका साढ़े 10 लाख रूपए का जुर्माना

 बिलासपुर। खनिज पदार्थों का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज विभाग ने 10 लाख 59 हजार 402 रुपए का जुर्माना ठोका है। अवैध परिवहन और उत्खनन करने वालों ने जुर्माने की राशि जमा करने की सहमति पत्र जमा कर दिया है।


बता दे कि जिला खनिज विभाग के अधिकारियों व टॉस्क फोर्स में शामिल दल के मैदानी अमले ने बीते एक सप्ताह के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया है। छापामार कार्रवाई के दौरान 40 वाहनों की जब्ती बनाई थी। इसमें 30 वाहन रेत,पांच मिट्टी परिवहन,एक मुरुम व गिट्टी,दो ईंट व दो हाइवा कोयले का अवैध परिवहन करते पकड़े गए थे। सभी वाहनों की जब्ती बनाने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों व अवैध उत्खनन करने वालों ने जुर्माने की जमा करने की बात कही। विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के आरोप में 10 लाख 59 हजार 402 रुपये का जुर्माना किया है। खनिज विभाग के उप संचालक दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन को लेकर दो प्रकरण बनाए गए हैं। अवैध उत्खनन करने वालों पर 70 हजार 480 रुपये का जुर्माना किया गया है।
आम आदमी बेहाल: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर

आम आदमी बेहाल: हरी सब्जियों के दाम आसमान पर

रायपुर। कोरोना वायरल के चलते पहले से महंगी बिकने वाली हरी सब्जियों के दाम एक बार फिर से आसमान छूने लगा है। बाजार में अभी सामान्य हरी सब्जियों के दाम पर भी 60 रूपए प्रतिकिलो से 80 रूपए किलो तक हो गया है। 
 
 
राजधानी रायपुर में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इससे आम वर्ग की पहुंच से हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। थोक में हरी सब्जियों को लेकर फुटकर में विक्रय करने वाले व्यापारी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अभी फुटकर बाजार में रोजाना काम में आने वाले आलू व प्याज की कीमतें 40 रूपए प्रतिकिलो तक पहुंच गई हे।
 
 
इसी तरह बैंगन 40 रूपए, परवल 40 रूपए, फूल गोभी 60 से 80 रूपए प्रतिकिलो तक बिक रही है। टिंडा 120 से 180 रूपए प्रतिकिलो, लौकी 40 से 50 रूपए, भिंडी 50 से 60 रूपए, टमाटर क्वालिटी के हिसाब से 40 से 80 रूपए, मुनगा 80 से 100 रूपए, हरी मिर्ची 60 रूपए, मेथी 120 रूपए से 150 रूपए प्रति किलो, अदरक 80 से 100 रूपए, लहसुन 130 से 150 रूपए प्रतिकिलो की दर पर बिक रही है। इससे आम आदमी की पहुंच से हरी सब्जियां दूर होती जा रही हैं। 
 विलुप्त हो रहे पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए, इनके अस्तित्व पर पड़ा भारी संकट

विलुप्त हो रहे पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए, इनके अस्तित्व पर पड़ा भारी संकट

रायपुर। मौसम में आये परिवर्तन के कारण अब कौए के अस्तित्व पर भारी संकट पड़ा है। पितृ पक्ष में पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए के गुम होने से यहां लोग चिंता में पड़ गये है। किसी जमाने में कौए हजारों की संख्या में पितृ पक्ष के आगमन पर इधर उधर कांव-कांव करते थे लेकिन अब इनकी आवाज कहीं भी सुनाई नहीं देती है। पितृ पक्ष के समाप्त के कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में कौआ मामा के दर्शन न होने से नयी पीढ़ी के बच्चे हैरान है।
 
 
पर्यावरण प्रदूषण से प्रकृति में हो रहे परिवर्तन का परिणाम है कि गिद्ध, चील के बाद कौआ जैसा पक्षी भी गुम हो गया है। प्यास बुझाने के लिये यही कौए चोंच से कंकर डालकर घड़े का पानी ऊपर लाने की कवायद और लगन की सबसे बड़ी प्रेरणा दायक कथा कभी बच्चों को शायद समझ में न आये मगर बच्चों के मन में यहीं सवाल उठेगा कि कौए कैसे होते है। मेहमानों के आगमन की संदेश देने वाले और पितृपक्ष में पितरों तक श्राद्ध पहुंचाने वाले कौए अब विलुुप्त हो गये है। घर की मुंडेर पर कौए की शगुन भरी कांव-कांव की आवाज भी अब कहीं नहीं सुनायी देती है।
 
 
 

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रक्रति को संतुलित रखने में कौए की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वन विभाग के पास कम होते जा रहे कौवों के बचाव के लिये कोई उपाय नहीं हैं। वन विभाग भी कौवों की संख्या से अनिभिज्ञ है। चील, गिद्ध, गौरैया, सारस के साथ अब कौए भी विलुप्त होते जा रहे हैं। पर्यावरण में प्रदूषण का असर हर किसी पर पड़ा है। अब कौवे भी उनके अपवाद नहीं हैं। मेहमानों के आगमन की सूचना देने वाले कौए की कांव कांव और गौरैया की चेहक गुम से हो गयी है। शहरों एवं गांवों में ही इनका असर दिखाई दे रहा है।
 
 
घर की माताऐं एवं बहिनें शगुन मानकर कौवा मामा कहकर घर में बुलातीं तो कभी उसकी बदलती हुई दिशा में कांव कांव करने को अपशकुन मानते हुए उड़जा कहके बला टालतीं थीं तो कभी घर की बहुऐं कौए के जरिये मायके से बाबुल, भाई के आने की संदेशा पातीं थीं। एक दशक पहले कौए आकर पुरखों को दिये जाने वाला भोजन चुग जाते थे। ऐसी मानता है कि कौए ही पित्रों तक श्राद्ध पहुंचाते हैं। कौवा किसानों का मित्र है। वह शाकाहारी के साथ मासाहारी भी है।
 
 
रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाओं के प्रचलन, शहरीकरण, के साथ टेलीफोन टावर से निकलने वालीं तरंगें पक्षियों को लील रहीं हैं। यही कारण है कि कौए, गौरैया व अन्य पक्षियों की संख्या भी दिन व दिन घटती जा रही है। पेड़ कट रहे हैं जिससे इनके रहने के स्थान कम हो रहे है। गांव के बाहर तथा सड़क के किनारे पड़े मरे जानवर सड़ते रहते हैं जिनसे उठने वाली दुर्गंध दूर दूर तक जाती हैं और उनसे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इन मरे हुए पशुओं को खाने वाले गीद्ध, चील और कौए दूर तक नजर नहीं आते हैं। शहर व गांव की सफाई के लिये गिद्ध, चील और कौए ही गिने जाते थे। एक दशक पहले बच्चे कौवा मामा कहकर चहकते थे लेकिन आज यह आवाज सुनाई नहीं देती।
 
 
`झूठ बोले कौवा काटे काले कौए से डरियो` जैसे गाने गुनगुनाने वाले बच्चे कुछ वर्ष बाद कौवा मामा को देखने के लिये तरस जायेंगे। कौवा हकनी की कहानी तो लोग भूल ही गये। मौसम में आये परिवर्तन के कारण कौवे प्रजाति के अस्तित्व पर संकट पड़ा है। यह कौवे प्रकृति के लिये बड़े ही वरदान साबित थे मगर इनकी संख्या दिनोंदिन घटती जा रही है।
 राजधानी में बीती रात हुई चाक़ू-बाजी, चोरी का आरोप लगाते हुए युवक पर चाकू से हमला

राजधानी में बीती रात हुई चाक़ू-बाजी, चोरी का आरोप लगाते हुए युवक पर चाकू से हमला

रायपुर। शहर के त्रिमूर्तिनगर देवेन्द्रनगर में बीती रात एक युवक ने एक अन्य युवक पर मोबाईल चोरी करने का आरोप लगाते हुए उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
 
 
देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक अर्जुन बाग पिता सेनापति 19 वर्ष सोमवार की रात करीब 9 बजे त्रिमूर्तिनगर राशन दुकान के पास अपने मामा हरपाल के साथ बैठा हुआ था, तभी आरोपी दादू नामक व्यक्ति उसके पास आया और उस पर उसका मोबाईल फोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा।
 
 
विवाद के दौरान आरोपी ने अर्जून के कुल्हे के पास चाकू से वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
 ट्रक के केबिन में रखे नगदी 70 हजार व मोबाईल पार, मामला दर्ज

ट्रक के केबिन में रखे नगदी 70 हजार व मोबाईल पार, मामला दर्ज

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा में स्थित गोदावरी इस्पात पार्किंग में खड़ी एक ट्रक के केबिन से अज्ञात चोर ने नगदी 70 हजार रूपये व एक नग मोबाईल फोन पार कर दिया है। चोरी गए मोबाईल की कीमत सात हजार रूपये है। घटना 13 सितंबर के तड़के 4 बजे की है। पुलिस ने प्रार्थी गुरूमी सिंह राणा के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
 श्रद्धालुओं का विश्वास: नवरात्रि प्रारंभ होते ही कोरोना संकट से मिल जाएगी मुक्ति, 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही शारदीय नवरात्रि

श्रद्धालुओं का विश्वास: नवरात्रि प्रारंभ होते ही कोरोना संकट से मिल जाएगी मुक्ति, 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही शारदीय नवरात्रि

रायपुर। शारदीय नवरात्रि में इस बार श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेक पाएंगे कि नहीं इस बात पर अभी संशय कायम है। दूसरी ओर शहर के नवरात्रि उत्सव समितियों ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि इस वर्ष माता की कृपा से नवरात्रि के प्रारंभ होते तक कोरोना संकट काफी हद तक काबू में आ जाएगा, ऐसे में वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता की आराधना के लिए तैयार हैं। 
 
 
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व अधिमास के चलते एक माह देरी से शुरू होगा। पंचांगों के अनुसार इस वर्ष 17 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होगा और 25 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ समाप्त होगा। जानकारों के अनुसार करीब 165 सालों बाद यह अनोखा संयोग है कि नवरात्रि पितृपक्ष समाप्ति के ठीक एक माह बाद मनाया जाएगा।
 
 
जानकारों ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रतिपदा के साथ नवरात्रि प्रारंभ होगा। इस वर्ष नवरात्रि पूरे 9 दिन का होगा और नवरात्रि में कोई भी तिथि एक-दूसरे के साथ जुड़ी नहीं होगी। याने नवरात्रि के नौ दिन देवी के पूरे नौ रूपों की पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना होगी। इधर शहर के नवरात्रि उत्सव समितियों ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के साथ कोरोना संकट गहराया था, लेकिन उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शारदीय नवरात्रि के साथ इसकी पूर्णाहुति भी होगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष कोरोना संकट नवरात्रि के शुरूआत के साथ ही खत्म होगा अथवा इसकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। स्थिति चाहे जो भी हो, इस वर्ष नवरात्रि पूरे उत्साह व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। 
 राजधानी के साई नगर में कोविड हॉस्पिटल बनाने का विरोध, निवासियों ने कहा बढ़ेगा संक्रमण का खतरा

राजधानी के साई नगर में कोविड हॉस्पिटल बनाने का विरोध, निवासियों ने कहा बढ़ेगा संक्रमण का खतरा

रायपुर। साई नगर स्थित रहेजा टावर को कोविड हॉस्पिटल बनाने के निर्णय से स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। बढ़ते संक्रमितों की संख्या के चलते प्रशासन ने खाली पड़े भवनों को अस्थाई कोविड हॉस्पिटल बनाने का निर्णय लिया गया है, इसी क्रम में साई नगर स्थित एक होटल को चुना गया है।
 
 
खाली पड़े इस होटल को कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने से साईं नगर निवासियों ने इसका विरोध करने शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि घनी आबादी के बीच हॉस्पिटल बनाने से पूरे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना रहेगा।
साई नगर में करीब 3000 लोग रहते है। वहीँ जिस परिसर का चुनाव किया गया है, उसका निर्माण भी अवैध है। नगरीय तथा ग्रामीण निवेश विभाग के निर्देशानुसार किसी भी होटल के लिए भूखंड कम से कम 10000 वर्ग फ़ीट का होना चाहिए तथा इतनी जगह होनी कि अग्निशमन वाहन आसानी से प्रवेश व निकास कर सके।
 
 
नगर निगम नियमों के विपरीत रहेजा टावर का क्षेत्रफल मात्र 6000 वर्गफीट है, व इतनी जगह भी नहीं है कि कोई बड़ी गाड़ी जैसे एम्बुलेंस अथवा अग्निशमन वाहन आसानी से प्रवेश कर सके। सबसे बड़ी बात कि आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक परिसर बनाने की अनुमति कैसे मिल गई। इसका नक्शा भी गलत ढंग से पास करवाया गया है। नगर निगम ज़ोन 2 के अंतर्गत इस भवन में कई गड़बड़ियां है।
 
 
तंग रास्तों की वजह से एम्बुलेंस का प्रवेश भी बाधित रहने की आशंका है। और जांच करने के बाद हमे सूचना प्राप्त हुई कि कोविड हॉस्पिटल बनाने के लिए निगम द्वारा अनुमति भी प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र वासियों में इस बात को लेकर बेहद रोष है कि बिना नगर निगम ज़ोन 2 की अनुमति के इस अवैध परिसर में कोविड हॉस्पिटल का निर्माण कैसे किया जा रहा ही। अब देखना यह है कि प्रशासन इस विषय पर क्या कार्रवाई करता है। 
 
  कोरोना: राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन का ऑप्शन ही नहीं

कोरोना: राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन का ऑप्शन ही नहीं

रायपुर। राजधानी रायपुर में जिस तेजी से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है, उस हिसाब से एक बार फिर से लॉकडाउन की जरूरत महसूस हो रही है। लेकिन अब जिला प्रशासन चाहकर भी अब पूरे शहर में अथवा जिले में लॉकडाउन नहीं लगा सकता। केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 
 
 
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है, न केवल रायपुर जिला बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में अमूमन यही हालात नजर आ रहा है। कोरोना ने जिस तरह से अपना पांव पसार लिया है, इसे समेटने में अभी काफी समय लगने वाला है। दूसरी ओर लॉकडाउन को लेकर केन्द्र सरकार के स्पष्ट निर्देश पहले से ही जारी हो चुका है।
 
 
केन्द्र के निर्देशानुसार लॉकडाउन केवल उन्हीं स्थानों पर अथवा इलाकों में लगाया जा सकता है जो कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में आया हो। इसके अलावा शेष इलाकों में अथवा क्षेत्र में जिला प्रशासन चाहकर भी लॉकडाउन नहीं लगा सकता। हाल ही में धमतरी जिले में व्यापारियों ने जिला प्रशासन से लॉकडाउन लगाने की अपील की थी, लेकिन जिला प्रशासन ने भी केन्द्र सरकार के निर्देशों का हवाला देकर केवल सहयोग करने की बात कही थी।
 
 
इधर राजधानी रायपुर में इस समय कोरोना अपने चरम पर है, शहर में जिस तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है, इससे शासन-प्रशासन के भी होश उड़े हुए हैं। इधर आर्थिक गतिविधियों को बल देने के उद्देश्य से लॉकडाउन में मिली छूट के बाद दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुल जाने के बाद अब काम रफ्तार पकडऩे लगा है। अब तक बंद रहने वाले उद्योग-धंधे भी जोर पकडऩे लगा है। दूसरी ओर राज्य में कोरोना संक्रमितों के रिकव्हरी रेट में आई वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत ली है। संक्रमित होने वाले मरीजों के साथ ही इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अब स्थिति चाहे जो भी हो, लॉकडाउन जैसा ऑप्शन फिलहाल निकट भविष्य में तो नजर नहीं आता। 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होलसेल मनिहारी एवं स्टेशनरी व्यापारी संघ ने लिया सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होलसेल मनिहारी एवं स्टेशनरी व्यापारी संघ ने लिया सेल्फ लॉकडाउन का निर्णय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कभी 200, कभी 300 तो कभी 500 तक मरीज सामने आ जाते हैं ।शासन स्तर पर शुरुआत में लॉकडाउन लगाया गया लेकिन देश में गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई । लिहाजा अब मौजूदा हालात को देखते हुए व्यापारी स्वयं शहर की सुरक्षा के लिए प्रेरक कदम उठा रहे हैं ।
 
 
व्यापार विहार के व्यापारियों के बाद तेलीपारा होलसेल मनिहारी एवं स्टेशनरी व्यापारी संघ ने भी ऐसा ही निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत 14 से 30 सितंबर तक संघ के सभी सदस्य दुकानदार अपना कारोबार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही करेंगे। तो वहीं रविवार को दुकाने पूरी तरह बंद रहेगी। संघ ने नियम को कड़ा करते हुए नियम उल्लंघन पर ?5000 के अर्थदंड का भी प्रावधान किया है।
 
 
संघ के अध्यक्ष सुनील चिमनानी ने कहा कि इससे बिलासपुर शहर में कोरोना के फैलाव में कुछ हद तक कमी हो सकेगी, तो वही व्यापारी बंधु और ग्राहकों की भी सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अगर हालात बेहतर नहीं हुए तो इस फैसले की मियाद भविष्य में बढ़ाई भी जा सकती है।
 
 दोहरा हत्याकांड: पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, इलाक़े में फैली सनसनी

दोहरा हत्याकांड: पत्नी और मासूम बच्चे की हत्या कर फरार हुआ आरोपी, इलाक़े में फैली सनसनी

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक शख्स ने अपनी पत्नी और दूध मुंहे बच्चे की धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी | मामला जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के लगरा गांव का है | आरोपी बसंत चंद्राकर ने अपनी पत्नी लता चंद्राकर और 10 माह के ऋषभ चंद्राकर की धारदार हथियार से सोमवार देर रात हत्या कर फरार हो गया |
 
 
एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है | पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है | वारदात की सूचना के बाद एडिशनल एसपी से लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस परिवार व ग्रामीणों से हत्या के बारे में पूछताछ कर रही हैं | इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है | बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने 8 वें नंबर के बच्चे की हत्या किया है | बसंत चंद्राकर और लता चंद्राकर के आठ बच्चे हैं, और मारा गया दो वर्षीय बच्चा सबसे छोटा था |
 
 
फि़लहाल तक संदेही और फरार बसंत चंद्राकर के पिता इतवारी ने बताया "रात को घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए | सात बच्चे हमारे घर पर ही थे, जबकि सबसे छोटा पोता बड़ी बहू और बेटा के साथ था.. सुबह खेत जाने को तैयार हो रहे थे तब पता चला कि बहू और पोते की लाश पड़ी है और बसंत ग़ायब है, तो पुलिस को सूचना दिए हैं घटनास्थल पर पुलिस मौजुद है और विवेचना जारी है। पंक्तियों के लिखे जाने तक पति का कोई पता नहीं चल पाया था उसकी तलाश जारी थी। पुलिस अभी तक नृशंस हत्या का कारण भी नहीं तलाश पाई है।
 चौथी मंजिल से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

चौथी मंजिल से कूदकर व्यापारी ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम प्लाजा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर एक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक व्यापारी का नाम अनिल गुप्ता उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पहले प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ डायवर्स का विवाद चल रहा था। पिछले 8 दिन से बीमार बताया जा रहा है। आज वह कोरोना टेस्ट कराने गया था। पुलिस के द्यारा मामले की जांच की जा रही है जिसमे पुलिस ने बताया यह पारिवारिक विवाद का मामला हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के सम्बन्ध में जारी किये नए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के सम्बन्ध में जारी किये नए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोविड मरीजों को समय पर अस्पताल/कोविड केयर सेंटर पहुंचाने के लिए राज्य शासन पूरे प्रयास कर रहा है। गंभीर मरीजों के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस या अन्य एंबुलेंस जिसमें चिकित्सक, पैरोंडिकल स्टाफ और आक्सीजन की सुविधा हो ,अस्पताल लाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य मरीज जो बिना लक्षण के हों या कम लक्षणों वाले  हों , अपने स्वयं के वाहन से या जिले में उपलब्ध अन्य वाहनों का उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी 

इस संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं  नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आम जनता से भी अपाील की गई है कि बिना लक्षण वाले मरीज निजी वाहन या अन्य उपलब्ध वाहन से  अस्पताल जाएं ताकि गंभीर मरीजों को  108 संजीवनी एक्सप्रेस से अस्पताल भेजा जा सके और उन्हे समय पर समुचित उपचार मिल सके।

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

निर्देश में कहा गया है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के बाद उनके वाहन या निजी वाहन का डिसइन्फेक्शन एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से किया जाए ।साथ ही वाहन चालक एवं अटेंडेंट ग्लव्स और सेनेटाइजर का उपयोग करें। इसी प्रकार 108 वाहन का भी निर्धारित प्रोटाकाल से डिसइन्फेक्शन किया जाए। यदि मरीज निजी अस्पताल में इलाज के लिए निजी वाहन या अस्पताल के एंबुंलेंस का उपयोग करता है तो मरीज के परिजानों द्वारा इसकी सूचना जिलाा स्तरीय कोविड सेंटर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे दी जानी चाहिए ।
 
छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप से नागरिकों के बीच बढ़ेगा विश्वास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ पुलिस के मोबाईल एप से नागरिकों के बीच बढ़ेगा विश्वास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर |  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के सीजी-कॉप ;ब्ळ.ब्व्च्द्ध मोबाईल एप को लॉंन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित मोबाईल एप आम नागिरकों को पुलिस के नजदीक लाने और पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिये परस्पर विश्वास को विकसित करने में मदद करेगा। अपराध नियंत्रण की दिशा में यह एप नागरिकों और पुलिस के बीच एक सेतु का काम करेगा।

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

    सीजी-कॉप एप को डाउनलोड कर नागरिक अपराध की सूचनाएं देने या प्रकरणों संबंधित सभी सूचनाएं एक क्लिक पर ही पा सकेंगे। नागरिक इस एप के माध्यम से कुल 14 प्रकार की सेवाओं का लाभ बिना थाना जाये ही ले सकेंगे। सीजी-कॉप एप के माध्यम से नागरिक एफआईआर, ऑनलाईन शिकयात, चोरी, गुम, जब्त वाहन, अज्ञात शव, पुलिस से क्लू साझा करें, केस स्टेटस खोजें, पुलिस टेलीफोन निर्देशिका, चोरी, गुम, जब्त मोबाईल, गुमशुदा व्यक्ति, सहायता केंद्र, गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण, नजदीकी पुलिस थाना, गुमशुदा व्यक्ति की खोज और हेल्पलाईन सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर : कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता की हुई मौत, 6 बार जीता था विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर 

इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल श्री संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. विज और श्री अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 


लोक सेवा आयोग द्वारा 40 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

लोक सेवा आयोग द्वारा 40 ग्रंथपाल के पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोंग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग्रंथपाल के कुल 56 पदों के विरूद्ध 40 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है। लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग के तहत  ग्रंथ पाल की 56 पदों पर भर्ती के लिए 26 नवम्बर 2019 को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था । जसमें 235 अभ्यर्थी शामिल हुए । 

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

ऑनलाईन परीक्षा में विज्ञापित पदों का तीन गुना अर्थात 168 अभ्यर्थियों को वर्गवार, उपवर्गवार साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था, किन्तु पात्र अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 86 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक लिया गया। उपरोक्त पदों से संबंधित चयन सूची, अनुपूरक सूची आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in  पर जारी कर दिया गया है।

चन्द्रभूषण शर्मा उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए

चन्द्रभूषण शर्मा उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए

रायपुर | विगत दिनों उत्तर भारत समाज कल्याण समिति  छुईया छठ तलाब हीरापुर टाटीबंध रायपुर में उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के लोगों की उपस्थिति में समाज के अध्यक्ष पद के लिए श्री भोला सिंह जी के मार्गदर्शन में मतदान संपन्न हुआ । जिसमे  487 मत प्राप्त कर 114 वोटों से जीत हासिल  कर अध्यक्ष की कुर्सी पर श्री चन्द्रभूषण शर्मा जी निर्वाचित हुए  l जिसमें मुख्य रुप से राजकुमार चौधरी जी, दिवाकर अवस्थी जी, हिरदेश शर्माजी, अशोक सिंह जी  एवं  अजय तिवारी  मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

बंद पड़े फौव्वारे को तत्काल प्रारंभ करने के महापौर ने दिये निर्देश, बूढापारा मुख्य मार्ग की लौटेगी सुन्दरता

बंद पड़े फौव्वारे को तत्काल प्रारंभ करने के महापौर ने दिये निर्देश, बूढापारा मुख्य मार्ग की लौटेगी सुन्दरता

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने राजधानी शहर के नगर निगम के माघव राव स्प्रे स्कूल के सामने बूढापारा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित विगत काफी समय से बंद पड़े फौव्वारे को तत्काल सुधरवाकर प्राथमिकता से प्रारंभ करवाना सुनिष्चित करने के निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उपअभियंता अर्जिता दीवान को निरीक्षण के दौरान स्थल पर दिये।

पढ़ें : देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

काफी समय तक उक्त फौव्वारा चालू रहने से बूढापारा मुख्य मार्ग की सुन्दरता में निखार स्पष्ट परिलक्षित होता था। महापौर ने काफी समय से बंद पड़े फौव्वारे को मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरण के तहत जनहित में जनसुविधा हेतु रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से तत्काल आवष्यक सुधार व संधारण कर प्रारंभ करवाने के निर्देष उपअभियंता को दिये। ताकि पुनः बूढापारा का मुख्य मार्ग गंगाराम शर्मा मार्ग फौव्वारा प्रारंभ होने पर सुन्दरता कायम हो सके ।

 हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मुख्यमंत्री ने 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मुख्यमंत्री ने 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नागरिकों को इससे सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी साथ ही सड़क दुर्घटना पीड़ितों को भी तत्काल राहत और सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि शासन दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये प्रतिबद्ध है। दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान कर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से घायलों को शीघ्र ही मदद मिल पाएगी। शीघ्र मदद मिलने से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बच सकेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा दस जिलों बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कांकेर और कोण्डागांव के लिये 15 हाईवे पेट्रोल वाहनों को रवाना किया गया। 

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक आर के विज और अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। दस जिलों के राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट के आधार पर 15 सड़क खण्ड चिन्हित किये गये हैं, जिनकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। इस मार्ग पर 24 घंटे तीन पालियों में एएसआई, हेड कॉन्सटेबल, कॉन्सटेबल और ड्राईवर उपलब्ध रहेंगे। हाईवे पेट्रोलिंग टीम सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचेगी और दुर्घटना पीड़ित को 108 वाहन या हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल हेतु रवाना करेगी। इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी। टीम द्वारा हाईवे के किनारे खड़े खराब, दुर्घटनाग्रस्त, अवैध पार्किंग के वाहनों को हटवाया जाएगा। हाईवे पेट्रोलिंग के संचालन एवं नियंत्रण पर संबंधित पुलिस अधीक्षक का पूर्ण दायित्व होगा।

इस संसाधनों से लैस हैं हाईवे पट्रोलिंग वाहन- हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी अतिआधुनिक एवं तकनीकि संसाधनों से लैस हैं। इनमें जीपीएस सिस्टम, ब्रीथ एनालाईजर(एल्कोमीटर), स्मार्ट फोन, रिफ्लेक्टर जैकेट, रेनकोट, एलईडी बेटन, एलईडी लाईट, पी.ए. सिस्टम एवं सायरन, वायरलेस सेट, डिजिटल कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, सर्ट लाईट, टूल किट (टोइंग हेतु), स्ट्रैचर की सुविधा उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में वाघनदी बॉर्डर से उड़ीसा बॉर्डर तक 322 किमी तक 15 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियां चल रही है। इससे सड़क दुर्घटनाओं और घायलों को समय पर उपचार मिलने में अत्यधिक सहायता मिली है। नई 15 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों के लिये यातायात पुलिस और अंतर्विभागीय समिति द्वारा नये 15 सड़क खण्डों में उन दुर्घटनाजन्य स्थलों को चिह्नित किया गया है जहां डायल 112 की गाड़ियां नहीं चल रही हैं। एआईजी यातायात संजय शर्मा ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया की वजह से विगत वर्ष की तुलना में पिछले 8 माह में सड़क दुर्घटनाओं में 24 प्रतिशत और सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में 20 प्रतिशत की कमी आई है।
 
  नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने बाईक में लगाई आग

नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक ने बाईक में लगाई आग

जगदलपुर। शहर के स्टेट बैंक मेन ब्रांच के सुरक्षाकर्मी की बाइक को नौकरी से निकाले जाने से नाराज युवक परमेश्वर नाग ने आग के हवाले करने के बाद मौके से फरार हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेटगुड़ा निवासी परमेश्वर नाग एसबीआई बैंक मैन ब्रांच में वाहन चलाने का काम करता था, कुछ दिनों पहले ही उसका और बैंक मैनेजर के बीच विवाद के बाद बैंक मैनेजर ने वाहन मालिक से युवक की शिकायत कर दी। शिकायत पर वाहन मालिक ने परमेश्वर नाग को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी से निकाले जाने से नाराज परमेश्वर नाग ने रविवार की शाम पहले एसबीआई बैंक के गेट में पत्थर मारा, उसके बाद मेन ब्रांच के सुरक्षाकर्मी मनोज पटेल की बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दिया। बाइक में आग देख आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना बैंक के कर्मचारी को दिया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को थाना कोतवाली में दिया है, आरोपी युवक की पुलीस पतासाजी कर रही है। 
 राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज मेघ-गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने अथवा भारी वर्षा के आसार हैं। 

 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय मानसूनी द्रोणिका बीकानरे, जयपुर, सागर, दुर्ग, जदगलपुर और इसके बाद दक्षिण, दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर होते हुए निम्रदाब क्षेत्र तक बनी हुई है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इससे लगे विदभ्र के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बन गया है। एक निम्र दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे लगे तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर बन गया है। वहीं एक चक्रगवात घेरा मध्य वायुमंडल तक स्थित है।
 
 
इसके और प्रबल होकर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना बनी हुई है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की अति संभावना है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग के तापमान में वृद्धि संभावित है। 
देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

देह व्यापार : अब प्रदेश के इस जिले में देह व्यापार का हुआ खुलासा, 8 युवक सहित 1 युवती हुई गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जांजगीर | छत्तीसगढ़ के जाजंगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 8 युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह मामला जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक कम्पोस्ट गोदाम में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर: झाड़-फूंक के बहाने लूतरा शरीफ के मौलवी ने किशोरी से किया दुष्कर्म

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गोदाम में दबिश दी, जिसके बाद ये सभी लोग पकड़े गए हैं | पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वे सभी युवक स्थानीय निवासी हैं ज​बकि लड़की रायगढ़ जिले की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : प्रदेश में 2 और विधायक निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर |  छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है | प्रदेश में कोरोना से कोई भी वर्ग नहीं बचा है | मंत्री व जनप्रतिनिधियाँ भी इसकी चपेट में आते जा रहे है | इसी बीच एक बड़ी खबर आई है | खबर है कि प्रदेश के दो और विधायकों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है | इनमें भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो और लोरमी विधायक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नेता धर्मजीत सिंह का नाम शामिल है |  

आपको बता दें कि विधायक गुलाब कमरो में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जबकि आज सीनियर धर्मजीत सिंह संक्रमित हुए हैं | धर्मजीत सिंह को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, इसके मद्देनजर उन्होंने अपना सैंपल टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली | फिलहाल वह राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं |