कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम कापसी में पुलिस ने 1 महिला सहित 6 फर्जी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी नक्सली मछली बीज के व्यापारी से 5 लाख की मांग कर रहे थे। पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम कापसी के इस मामले में पुलिस कई ऐंगिल से जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों से इस तरह की कितनी वारदातों में ये लोग संलिप्त रहे हैं इस संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुए बस दुर्घटना में ओडिशा के सात लोगों के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद दिलाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। ज्ञात हो कि ओडिशा के गंजाम जिले से बस में सवार होकर 70 मजदूर सूरज गुजरात जाने निकले थे। आज तड़के करीब 3.30 बजे मंदिर हसौद के निकट उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इसमें सात मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। वह कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे I भारतरत्न डॉ.राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं,उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं I
भखारा, अंतरजाति विवाह कर पति पत्नी के रूप में रह रहे प्रेमी जोड़े ने नहाते वक्त एक दूसरे का नग्न वीडियो बनाया और पत्नी से अनबन हुआ तो पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया । इस मामले में भखारा पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 509 ख आईपीसी एवं आईटी एक्ट 67 के तहत के तहत कार्यवाही कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर कुरुद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे उप जेल धमतरी भेज दिया गया है। भखारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार डोमा निवासी ने एक अन्य जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। बहुत दिनों तक दोनों पति पत्नी के रूप में एक साथ रहते थे । कुछ दिन पहले दोनों ने नहाते नहाते एक दूसरे का नग्न वीडियो बनाया और अपने अपने पास रख लिए । इसी बीच दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और दोनों अलग-अलग स्थान में रहने लगे ।
Read:- बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक और विधायक समेत कार्यकर्ता हुए कोरोना संक्रमित
अनबन होने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए साजिश रची और अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया । पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत भखारा थाने में की । भखारा थाना प्रभारी कोमल नेताम ने अश्लील वीडियो की तफ्तीश करने पश्चात मामला सही पाए जाने पर आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कुरूद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे धमतरी जेल भेज दिया गया है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके कोरोना संक्रमण के चलते अपने गृह जिले छिंदवाड़ा स्थित निवास पर 15 सितंबर तक क्वारंटाइन पर हैं। राज्यपाल ने कहा है कि गत दिनों संपर्क में आए कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने आप को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन किया है। इस दौरान मिलने-जुलने पर रोक लगी रहेगी। किसी को आवश्यक कार्य होने पर राजभवन के ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। राज्यपाल ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि इस समय राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। अतः नागरिकगण घरों पर ही रहें और आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले, सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें, भीड़ वाले जगहों पर न जाएं, मास्क का उपयोग करें और हमेशा साबुन से हाथ धोएं। बच्चें और बुजुर्गों को घर पर ही रखें, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्वों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम-प्राणायाम करें।
बिलासपुर में भी कोरोना का कहर जारी है, कोटा टीआई, सिविल लाइन टीआई पॉजिटिव मिले है. इसके अलावा सिविल लाइन के 5 जवान, रतनपुर के 2 महिला आरक्षक, हाईकोर्ट का एक जवान, कोटा टीआई का वाहन चालक आरक्षक, सिरगिट्टी से 8 और कोनी थाना से कुछ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है.
आपको बता दें कि बीते दिनों सीपत थाना प्रभारी मानसिंह राठिया की कोरोना से मौत हो चुकी है.
दुर्ग, कोरोना की त्रासदी से निपटने के लिए अविलंब निर्णय प्रशासन द्वारा लिए जा रहे हैं। आज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भी कोविड यूनिट आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसमें 25 बेड होंगे। इसमें आईसीयू एवं एचडीयू की सुविधा भी होगी। इस संबंध में इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर चर्चा की। चर्चा के पश्चात निर्णय लिया गया कि कोविड मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कोविड यूनिट आरंभ किया जाए। इस कोविड यूनिट में 25 बेड होंगे, इसमें गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू की सुविधा भी होगी। इससे बीएसपी प्रबंधन में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर आज अस्पताल में कोविड यूनिट के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इसके लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सामग्रियां उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन की जरूरतों से संबंधित, साथ ही कोरोनावारियर्स के लिए की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण पीपीई किट वगैरह सभी सुविधाएं इस केंद्र में उपलब्ध होंगे। उल्लेखनीय है कि परसों ही 6 निजी अस्पतालों को भी जिला प्रशासन ने कोविड के मरीजों के इलाज की अनुमति दी है यह सुविधा उन मरीजों के लिए है जो शासकीय अस्पतालों में इलाज का लाभ नहीं लेना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि शासकीय अस्पतालों में मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार कोविड मरीजों के इलाज की निगरानी एवं उन्हें दी जा रही सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। कल ही विधायक श्री देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं अन्य अधिकारियों ने कोविड केयर सेंटर कचांदूर एवं शंकराचार्य हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों के आरंभ होने से इलाज की अतिरिक्त क्षमता जिले में उत्पन्न हुई है। जिला प्रशासन द्वारा तेजी से कोविड संक्रमण को थामने के संदर्भ में निर्णय लिए जा रहे हैं कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य तेज किया जा चुका है। हर दिन लगभग हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके पश्चात मरीजों को अस्पताल पहुंचाने एवं इनके प्राइमरी कांटेक्ट की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने सभी निगम अधिकारियों को एवं पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया है कि हॉटस्पॉट एरिया में किसी भी तरह से कोताही नहीं बरतें, संक्रमण को उन्हीं स्थानों तक सीमित रखने की दिशा में काम करना है। जहां पर संक्रमण के बड़े पैमाने पर मामले सामने आ रहे हैं। वहां पर तेजी से सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों को सर्दी खांसी की शिकायत आ रही है उनके सैंपल भेजे जा रहे हैं साथ ही डेटाबेस के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी एक बड़ा निर्णय लिया गया है। काढ़ा वितरण के महा अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्टॉल लगाकर काढ़े के वितरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।
रायपुर | राजधानी रायपुर-आसपास की बस्तियों-कॉलोनियों से बीती रात में 788 पॉजिटिव मिले। इसमें देवेंद्र नगर से 23, शंकर नगर से 19, प्रियर्दशनी नगर व योगा टॉवर जीई रोड से 11-11, बीएसएफ के 9, सुमीत ज्वेलर्स-सिविल लाइन से 8, वॉल्फोर्ड सिटी से 7, महिला थाना से 3, सीआरपीएफ के 1-1 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।
पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर
जिन जगहों से कोरोना मरीज मिले हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है
मोवा (10 लोग), अवंति विहार (8 लोग), सिमरन सिटी, अभनपुर (9 लोग), आरंग, श्याम बाजार-आरंग, मिलन चौक-संजय नगर, सीआरपीएफ-अभनपुर, न्यू राजेंद्र नगर, ब्रम्हपुरी, लोधीपारा-आरंग, दीनदयाल कॉलोनी-आरंग, कुशमुंडा-आरंग, शीतला पारा-आंरग, महवीर स्कूल के पास-गुढिय़ारी (6 लोग), प्रगति चौक-सुंदर नगर, डीडी नगर, झंडा चौक-संजय नगर, योगा टॉवर-जीई रोड (11 लोग), सांई श्रद्धा आपर्टमेंट-महावीर नगर, भाटापार बॉम्बे आवास कॉलोनी-भिलाई, अमलीडीह, अश्वनी नगर, रामसागरपारा, पुराना मंगल बाजार-गुढिय़ारी, पंडरी, चुड़ी लाइन चौक-सदर बाजार, हनुमान मंदिर-मठपारा, मुकुट नगर, शंकर नगर, सदर बाजार (3 लोग), पुराना धमतरी रोड लाइफ केयर हॉस्पिटल-डुंडा सेजबहार, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, जवाहर नगर, चंगोराभाठा, देवेंद्र नगर (23 लोग), भाटिया हॉस्पिटल |
सीमा नगर-तेलीबांधा, रविग्राम-अमलीडीह, विनायक एन्केल्व-आनंद नगर, आदित्य हाइट्स, शंकर नगर (19 लोग), स्वर्णभूमि, नहरपारा, सुंदर नगर, टैगोर नगर, अग्रसेन नगर-रायपुरा, नगर निगम कॉलोनी-अग्रसेन चौक, जयहिंद चौक के पास-लोधीपारा, न्यू शांति नगर, श्रीराम नगर, श्रीकृष्णा लैंडमार्क-गुढिय़ारी, मैत्री नगर, अग्रोहा सोसायटी, बैजनाथपारा, वॉल्फोर्ड हाइट्स-भाठागांव (7 लोग), तेलघानी नाका के पास, पचपेड़ीनाका, कबीर चौक-गुढिय़ारी, कटोरातालाब, दंतेश्वरी मंदिर मलसाय तालाब-डबरीपारा, बूढ़ापारा, इंपेरियर हाई-कबीर नगर, अर्जुन विहार, आदिवासी कॉलोनी-कुशालपुर, आनंद विहार (4 लोग), वर्धमान नगर, बैरनबाजार, देवपुरी, लालपुर (4 लोग), वल्लभ नगर, डीडी यू नगर, कचना, पेंशनबाड़ा, एनएचएमएमआई, चौबे कॉलोनी (3 लोग), बसंत विहार-महावीर नगर, रावतपुरा कॉलोनी-भाठागांव |
पढ़ें : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर
कबीर नगर-टाटीबंध (11 लोग), लाखे नगर चौक (6 लोग), उदय सोसायटी-टाटीबंध, हनुमान नगर, ओम सोसायटी, लिली चौक, नेताजी धर्मशाला-गुढिय़ारी, श्रीराम चौक-हर्षित नगर, सालासार टॉवर-कापा, टिचर कॉलोनी-कोटा, प्रोफेसर कॉलोनी, अमलेश्वर, अविनाश आशियाना-कबीर नगर, पार्थिव प्रोविंस सरोना-टाटीबंध, नगर निगम कॉलोनी, माया मेडिकल-लाखेनगर, मोहबाबाजार, मोती नगर, सेल्स टैक्स कॉलोनी-खम्हारडीह, रामसागरपारा, सांई विहार अपार्टमेंट-दलदल सिवनी-मोवा, पहुना गेस्ट हाउस-शंकर नगर (5 लोग), महादेवघाट, वीर सावरकर नगर-हीरापुर, गोविंद नगर, गुढिय़ारी, लक्ष्मी नगर, टाटीबंध-(11 लोग), सरस्वती नगर, श्याम नगर, श्रीराम चौक-हर्षित नगर, टीटीयू नगर (4 लोग), भनपुर, गुढिय़ारी, कोटा, तनु नगर, चंगोराभाठा, झूलेलाल मंदिर, एम्स, भंसाली मैरिज पैलेस-टाटीबंध |
पढ़ें : राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज
फै्रंड कॉलोनी-मोवा, सोनकर बाड़ी तिरंगा चौक-कुशालपुर (5 लोग), पुराना धमतरी रोड, रोहणीपुरम, आरडीए कॉलोनी-हीरापुर, राजीव नगर, आनंदम वॉल सिटी, नागेश्वर नगर-बिरगांव (5 लोग), दुर्गा नगर-बिरगांव (3 लोग), कैलाश नगर-बिरगांव, जागृति नगर (4 लोग), धनलक्ष्मी नगर-बिरगांव, गोंदवाना सामाज भवन-बिरगांव (4 लोग), अशोका रतन-खम्हारडीह, माना, बूढ़ापारा, तेलीपारा गोलबाजार, दुर्गा नगर-पंडरी, सांई विहार कॉलोनी-महादेवघाट, गीता नगर-करबला तालाब, दलदल सिवनी, कोटेश्वर नगर-कोटा, सिलतरा, गीत नगर, पालूद-आरंग, डाबर सिटी-भाठागांव, नयापारा, काली नगर-पंडरी, विधानसभा रोड, पुलिस लाइन-तिल्दा (4 लोग), महामाया चौक |
पढ़ें : राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित
अदानी पॉवर प्लांट-शंति निकेतन, कल्याणी नगर, कुरूद, आमापारा, शिवांनद नगर, खरोरा स्कूल, शिव चौक-राजातालाब, अमर चौक-राजातालाब, चंद्रशेखकर नगर, अवंति बाई चौक, श्याम नगर, भावना नगर, फाफाडीह, अरोग्य सोसायटी, जानकी कुंज-कुशालपुर, विकास नगर, अमलीडीह-महात्मा गांधी नगर, दोंदेखुर्द, पवानी, माना कैंप (5 लोग), टिकरापारा, महिला थाना (3 लोग), फूल चौक, एकता चौक-महासमुंद, दुबे कॉलोनी, गुलमोहर वाटिका-महावीर नगर, सांई कृष्णा स्कूल-राजेंद्र नगर, विधायक कॉलोनी, एचडीएफ सी बैंक-टाटीबंध, गोगांव, शिव वाटिका-टिचर कॉलोनी-कोटा (6 लोग), लोधीपारा, शिवानंद नगर, प्रेम नगर, मोती नगर, गुरूनानक नगर-तेलीबांधा, सतनाम चौक-लाभांडी, कृष्णा नगर जोरापारा-लाभांडी, तेलीबांधा, फाफाडीह, सोहागा मंदिर-ब्राम्हणपारा, गुढिय़ारी, जय जवान चौक-तेलीबांधा |
रावी भवन कॉम्पलेक्स, तरूण नगर-कुशालपुर, सांई विला कॉलोनी-भाठागांव, प्रगति नगर, गोवर्धन नगर, न्यू चंगोराभाठा, मांढर, बीएसएफ-पालौद आरंग (9 लोग), उरकुरा-बिरगांव, कुम्हारी-भिलाई दुर्ग, भगत सिंह चौक, कुम्हारपारा, तेलीबांधा, गोविंद नगर, श्वेता परिसर-डीडी नगर (3 लोग), वीआईपी रोड, प्रियर्दशनी नगर (11 लोग), देवपुरी गल्र्स हॉस्टल, पंचशील नगर, सिविल लाइन (6 लोग), सांई नगर, समता कॉलोनी (4 लोग), रवि नगर, भैरव सोसायटी, शैलेंद्र नगर, श्री नारायणा हॉस्पिटल-देवेंद्र नगर, सुभाष नगर-कुकरी पारा, राधा विहार कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल-डंगनिया, भाठागांव चौक, गोंदवारा रोड-गुढिय़ारी, संतोषी नगर-टिकरापारा, ओम फार्मा-मेडिकल कॉम्पलेक्स, संजय नगर-टिकरापारा |
पढ़ें : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश
अनुपम नगर, कटोरा तालाब-पंजाबी कॉलोनी चौब, दलदल सिवनी, इंदिरावती भवन-काशीराम नगर, दुधाधारी मंदिर, सड्डू, अश्विनी नगर, गणेशराम नगर, सूरज नगर, विनोभा भावे नगर, एकता चौक, छोटापारा, मोवा वी विहार कॉलोनी, पुलिस लाइन, कैलाश पुरी-टिकरापारा, राधास्वमी नगर, मठपुरैना, रामेवर नगर, अश्विनी नगर, कमल विहार, गौतम विहार, मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, सीमा नगर, कटोरातालाब, देवपुरी, दलदल सिवनी, पंच रतन सोसायटी, अपेक्स बैंक, गुरूनानक नगर, विकास विहार कॉलोनी, सीएम हाउस |
पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप
सुदामा नगर, पुरानी बस्ती, कोटा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, आम्रपाली-पचपेड़ी नाका, लक्ष्मी नगर, अग्रसेन चौक, दुर्गा पारा-संतोषी नगर, भवना नगर, श्याम नगर, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्कूल, अविनाश कैपिटल होम्स-सड्डू, शैलेंद्र नगर, सीआरपीएफ-तेलीबांधा, बंजारी मंदिर, रिद्धी-सिद्धी पार्क-बोरियाखुर्द, रामकुंड, एमआर कॉलोनी, सिमरन सिटी, कैलाश विला वीआईपी रोड-जीटी स्टार होटल, सुमीत ज्वेलर्स सिविल लाइन (8 लोग), बिजली ऑफिस-आरंग, विश्वास रेस्टोरेंट-तेलीबांधा, सतनामीपारा, धरम नगर-पचपेड़ी नाका, शक्ति नगर, दुबे कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, डंगनिया।
रायपुर | प्रदेश भाजपा में अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरूवार को अचानक रायपुर पहुंचे। वे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर गए और उनके साथ बंद कमरे में चर्चा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भी थे। विजयवर्गीय करीब दो घंटा वहां रूकने के बाद कोलकाता चले गए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी में अंदरूनी लड़ाई तेज हो गई है। साय को अध्यक्ष बनवाने में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और सौदान सिंह की भूमिका रही है। रमन विरोधी खेमा आदिवासी वर्ग से रामविचार नेताम के अलावा कुछ और नेताओं के नाम सुझाए थे। मगर सबको दरकिनार कर दिया गया। जिलाध्यक्षों के चयन में भी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अन्य प्रमुख नेताओं को विश्वास में नहीं लिया गया। चर्चा है कि रमन विरोधी खेमे के साथ-साथ पार्टी के सांसदों ने भी हाईकमान से इसकी शिकायत की थी।
पढ़ें : पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की हुई मौत, जाने कहा की है यह खबर
प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने तो खुले तौर पर पार्टी के बड़े नेताओं को अप्रत्यक्ष तौर पर निशाने पर लिया था। ऐसे समय में जब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद रायपुर समेत कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है, विजयवर्गीय के अचानक रायपुर प्रवास के मायने निकाले जा रहे हैं। विजयवर्गीय, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं, और बृजमोहन अग्रवाल से उनकी दोस्ती है। विजयवर्गीय इंदौर से गुरूवार की शाम रायपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे बृजमोहन अग्रवाल के निवास आ गए।
पढ़ें : राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज
बृजमोहन के निवास पर करीब 2 घंटा रूके। इस दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी और पूर्व विधायक देवजी पटेल भी थे। ये सभी बृजमोहन खेमे के माने जाते हैं। चर्चा है कि बृजमोहन और अन्य नेताओं ने उन्हें यहां संगठन की स्थिति से अवगत कराया। सूत्र बताते हैं कि बृजमोहन ने विजयवर्गीय से अकेले में भी बात की। चर्चा के बाद वे सीधे एयरपोर्ट चले गए और वहां से कोलकाता रवाना हो गए। बहरहाल, विजयवर्गीय यहां संगठन से जुड़े मसलों पर कोई पहल करेंगे, यह देखना है।
रायपुर | मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 4 किलो 8 ग्राम गांजा जब्त किया है।
रायपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरभद्र नगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो को वायरल करने का मामले सामने आया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित
रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम अंतर्गत वालफोर्ट सिटी (थाना- पुरानी बस्ती) में पाँच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पूर्व में वालफोर्ट सिटी एवं पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में रोड तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी।
कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप
कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए पूर्व में आबंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली एवं एक अतिरिक्त बस्तर बटालियन के गठन का भी आग्रह किया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप
पत्र में सीएम बघेल ने लिखा है कि वर्ष 2018 में गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 7 अतिरिक्त सीआरपीएफ बटालियन आबंटित की गई थी, जिसे दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाना था। चयनित लोकेशन पर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है, इसलिए पूर्व में आवंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
पत्र में सीएम बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित जिलों में दूर संचार सुविधा में वृद्धि हेतु 1028 मोबाइल टावरों की स्थापना की स्वीकृति दी गयी थी, इसके लिए लोकेशनों का चयन कर गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है। टॉवरों की स्थापना जल्द किया जाए, जिसका लाभ आम लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी हो सके। .
पढ़ें : BIG BREAKING : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में बस्तर के युवाओं के लिए सेना द्वारा विशेष भर्ती रैली के आयोजन का आग्रह भी किया है।
उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की एक अतिरिक्त बस्तरिया बटालियन के गठन की भी बात कही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही नक्सल मोर्चे पर भी बेहतर परिणाम मिल सके।
पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग में प्री फेब्रिकेटेड तकनीक से पुल पुलिया एवं उन्नत तकनीक से सड़कों के निर्माण पर विचार करने का आग्रह किया है, ताकि कम समय में उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य सम्भव हो सके।
मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में आशा जताते हुए कहा है केंद्र से सहयोग मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सल समस्या से मुक्त करने की दिशा में हमें निर्णायक बढ़त प्राप्त होगी।
दंतेवाड़ा | जिले के ग्राम हीरोली और डोकापारा के बीच जंगल में दो बेगुनाह ग्रामीणोंं अशोक कुंजाम पिता आयतू कुंजाम एवं बंडारा पिता हिडिय़ा कुंजाम की नक्सलियों द्वारा गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी गई है।
परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर दोनों ग्रामीणों के शवों को थाना किरंदुल लाया जा रहा है। नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा पर्चा जारी करते हुए गोपनीय सैनिक होने का आरोप लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
पढ़ें : BIG BREAKING : CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि हुई घोषित, जाने कब होगी परीक्षा, देखें आदेश
रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की 2019 सीजी पीएससी की मुख्य परीक्षा जो जून माह मे होनी थी उसे कोरोना के संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग ने 2019 मे 242 पदो पर जो भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकाला था उसकी अब मुख्य परीक्षा मे बदलाव करते हुए परीक्षा तिथि के निर्धारित की हैं जिसके अनुसार परीक्षा अब अक्टूबर मे आयोजित होगी। कुल 242 पदों के लिए राज्य सेवा मुख्य परीक्षा जो 17, 18, 19, 20 जून 2020 को निर्धारित की गई थी अब वह 18 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। 18 अक्टूबर को भाषा एवं निबंध, 19 अक्टूबर को जनरल स्टडीज वन जनरल स्टडीज टू ,20 अक्टूबर जनरल स्टडीज 3 जनरल स्टडीज 4 और 21 अक्टूबर को जनरल स्टडीज 5 की परीक्षा निर्धारित की गई है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है | रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है | इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है | खबर है कि कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही करते हुए 100 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए है ।
पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर
आपकों बता दें कि गुढ़ियारी के माता चौक इलाके में परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियाँ उड़ाते हुए अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने के बावजूद परिजनों ने मृत्यु भोज का आयोजन किया। लेकिन इसके बाद भी बीते दो दिनों से जिला प्रशासन की टीम यहां नहीं पहुंची है।
कोंडागांव | कोंडागांव कलेक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही उनका ड्राइवर कोरोना संक्रमित मिला था।
उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर से जिले में हड़कंप मच गया हैं। वही, चिंता की बात यह भी है कि कलेक्टर लगातार जनसंपर्क में थे, ऐसे में उनका कांटेक्ट ट्रेसिंग करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।
पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर
वहीं, तीन दिन पहले मंत्री रुद्रगुरू के साथ भी कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा की बैठक हुई थी। खबर के बाद टीएल बैठक व जनदर्शन में शामिल लोग भी दहशत में है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को बंगले में ही आइसोलेट किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह जानकारी जिला स्वास्थ अधिकारी ने मीडिया को फोन पर दी है।
रायपुर, संचार विभाग प्रमुख तुषार गुहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज 3 सितम्बर को राष्ट्रीय प्रभारी विशाल चौधरी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा नय सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया है इस नियुक्ति में सोशल मीडिया में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं प्रदेश संयोजक प्रदेश सहसंयोजक की नियुक्ति की गई।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि नए सोशल मीडिया टीम के आने से एनएसयूआई एवं कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया में बहुत ही मजबूती मिलेगी इसी कामना के साथ आज सोशल मीडिया में रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई है मैं कामना करता हूं कि सभी पदाधिकारी मजबूती से सोशल मीडिया में एनएसयूआई एवं कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखेंगे।।
चेयरमैन
अर्पित परधनिया
वाईस चेयरमैन
हरप्रीत कौर बाला
प्रदेश संयोजक
विक्रांत शुक्ला
मिराज आलम
गोविंदा गोस्वामी
रत्ना तिवारी
परी सिंह
जयंत बघेल
प्रदेश सहसंयोजक
अमित यादव
कृष्णा शर्मा
शरीक अली
मनोज साहू
भुवनेश्वर बघेल
अजय साहू
रायपुर, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चयन के लिए भाजपा जुट गई है। भाजपा पार्षद दल की बैठक खत्म हो गई है। वहीं वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी पूर्व विधायक राजेश मूणत भी बैठक शामिल में थे। सबसे रायशुमारी कर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। 8 महीने से खाली है नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पद। पार्षदों से राय शुमारी के बाद तीनों नामो का पैनल बना हैं। इनमें मीनल चौबे, सूर्यकांत राठोड और मनोज वर्मा नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल है।
हालाकिं पितर पक्ष के बाद होगी नाम की घोषणा होगी।
रायपुर | राजधानी में सब रजिस्ट्रार आरएल साहू कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है, उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद आज एक बड़ी बैठक रजिस्ट्री कार्यालय में बुलाई गई, जिसके बाद कार्यालय को सील करने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर से मिलकर मिलने पंजीयन कार्यालय को कन्टेनमेंट जॉन घोषित करने की मांग की है। इस विषय पर कलेक्टर ने अब तक निर्णय नहीं लिया है। जानकारी के मुताबिक सब रजिस्ट्रार आरएल साहू के कमरे को सील कर दिया गया है।

























