दुर्ग, जिले के कुम्हारी वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 9, राजस्व निगम मंडल, कुम्हारी, ग्राम ओटेबंद पटवारी हल्का नंबर 42, राजस्व निगम मंडल मुरमंदा एवं तरकोरी, पटवारी हल्का नंबर 58 तहसील धमधा जिला दुर्ग में नया कोरोना पाॅजिटिव केस पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के परिणामस्वरूप कन्टेनमेंट जोन में चिन्हांकित क्षेत्र में सभी प्रकार के दुकानें व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेगी। इसके अलावा सभी प्रकार की वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
रायपुर, छत्तीसगढ़़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर निगम क्षेत्र के समस्त 70 वार्डो में स्थित सभी पषुवध गृहों, समस्त मांस-मटन विक्रय केन्द्रों को शतप्रतिशत रूप से अनंत चतुर्दषी 1 सितम्बर मंगलवार, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 2 सितम्बर बुधवार 2020 के पावन अवसर पर बंद रखने एवं मांस-मटन विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश का उल्लंधन करने पर नगर निगम प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल मांस- मटन जप्त करके संबंधित दुकानदार व व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने निगम के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को अनंत चतुर्दषी 1 सितम्बर मंगलवार, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 2 सितम्बर बुधवार 2020 के पावन अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर सतत पर्यवेक्षण कर प्रतिबंध आदेश का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित करवाने के आदेश दिये हैं।
वहीं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अनंत चतुर्दषी 1 सितम्बर मंगलवार, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 2 सितम्बर बुधवार 2020 के पावन पर्व पर रायपुर निगम क्षेत्र में कही भी प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की कोई भी दुकान खुली मिली तो उक्त क्षेत्र से संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पर कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही राज्य शासन के निर्देशों का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन ना पाये जाने की स्थिति में की जायेगी।
महासमुंद, पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले के थानों में पदस्थ थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के मुताबिक बसना थाना प्रभारी वीणा यादव को सरायपाली, जबकि सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी को पटेवा और पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर को बसना थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं रक्षित निरीक्षक केन्द्र में पदस्थ सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को पिथौरा थाना में पदस्थ किया गया है. जारी आदेश में प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव को बागबाहरा शहर और अपूर्वा राजपूत को दो माह के लिए पिथौरा थाने का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.
रायपुर, ऑनलाइन खरीदी में कई बार सस्ते के चक्कर में लोग बेवकूफ बन जाते है। ऐसे ही गुढियारी निवासी मनोज कुमार के साथ हुआ। olx पर गाड़ी खरीदने के चक्कर में मनोज ने 44900 का भुगतान तो कर दिया, लेकिन गाडी नहीं मिली। प्रार्थी ने गुढियारी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई से 10 अगस्त के मध्य अज्ञात व्यक्ति ने अपनी एक्टीवा बिक्री करने के लिए ओएलएक्स मे विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर मनोज कुमार ने आरोपी से सम्पर्क किया जिस पर आरोपी सिक्योरिटी राशि 3100 रू जमा करने कहा जिस पर आरोपी के बताए खाता मे अपने कर्नाटका बैंक के खाता से आन लाईन बैंकिंग द्वारा 3100 रू जमा किया इसके बाद 4 बार मे कुल 44900 रू जमा करने के बाद आरोपी का नंबर बंद आया। जिसपर प्रार्थी को धोखाधडी की आशंका हुई और उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई । गुढियारी थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भादवि: 420, 34 धोखाधड़ी का आपराध दर्ज कर लिया गया है।
रायुपर, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर अरूण धु्रव ने सुबह 6 बजे से जोन स्तर पर जोन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नगर निगम के महादेवघाट खारून नदी स्थित गणेश विसर्जन स्थल पर लगा दी थी। 24 घंटे 3 पालियों में जोन स्तर पर आज जोन 8 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 8-8 घंटे की अवधि हेतु लगायी गयी। सुबह से ही सूर्योदय होते ही बडी संख्या में श्रद्धालु जनों ने महादेवघाट विसर्जन स्थल पहुंचकर प्रथम पूज्य देव गणेश की मूर्तियों का पूजन अर्चन कर श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने विसर्जन स्थल की व्यवस्था के अनुरूप एवं के्रन की सहायता से गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया। नगर निगम द्वारा प्रकाष व्यवस्था, गोताखोर, होमगार्ड, फायरब्रिगेड, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सेनेटाईजर स्पे्र व्यवस्था सहित सभी आवष्यक प्रषासनिक व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से रायपुर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार उपलब्ध करवायी है।
गणेश मूर्तियों के विसर्जन की अच्छी व्यवस्था नियमो के पालन सहित करने विसर्जन स्थल पर 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, मजदूरों, सफाई मित्रों की ड्यूटी लगायी गयी है। नगर निगम ने सभी श्रद्धालुओं से एक बार फिर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु तालाबों में विसर्जन नहीं करने एवं मास्क लगाकर समाजिक दूरी के नियम का पालन कर निगम की व्यवस्था के तहत महादेव घाट गणेश विसर्जन कुंड में गणेश की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने का आव्हान किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निगम द्वारा संस्कृत कालेज प्रशासन के सहयोग से वहां के 10 विद्याथियों की श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विसर्जन कुंड स्थल पर गणेश की मूर्तियों के वैदिक मंत्रोच्चार से विसर्जन करने सहयोग के तौर पर व्यवस्था दी गई है।
दिन भर श्रद्धालुओं के गणेश मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निरंतर आव्हान पर श्रद्धालुजन मास्क पहनकर एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन करके गणेश की मूर्तियों का विसर्जन कुंड में करते रहे। संध्या सूर्यास्त तक लगभग 800 से अधिक गणेश मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन श्रद्धालु जनों द्वारा महादेव घाट के गणेश विसर्जन स्थल पर पूजन अर्चन के पश्चात किया जा चुका था एवं उस समय भी काफी श्रद्धालुजन अपनी गणेश की मूर्तियों के साथ श्रद्धा पूर्वक मूर्ति विसर्जन करने महादेव घाट स्थित गणेश विसर्जन स्थल पर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दिन भर जोन 8 के जोन कमिश्नर अरूण धु्रव एवं जोन कार्यपालन अभियंता राकेष गुप्ता, सहायक अभियंता अभिषेक गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित जोन के अधिकारीगण निरंतर ड्यूटी पर रखकर मॉनिटरिंग करते रहे एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम गणेश विसर्जन स्थल पर करने निरंतर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पूर्ण व्यवहारिक पालन गणेश विसर्जन प्रक्रिया के दौरान करने की हिदायत निरंतर श्रद्धालुओं को देते रहे। श्रद्धालुओं ने अनुशासन में रहकर शांति से प्रथम पूज्य देव गणेश की श्रद्धा की प्रतीक मूर्तियों का विसर्जन कुंड में किया।
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग की एसीएस निहारिका बारिक को सरकार ने विभाग से छुट्टी दे दी है। विभाग की जिम्मेदारी अब रेणु जी. पिल्ले को दी गई है। रेणु पिल्ले अभी तक एसीएस चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डीजी का एडिश्नल चार्ज संभाल रही थी। अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग के एसीएस की भी जिम्मेदारी दे दी गयी है।
1991 बैच की आईएएस रेणु पिल्ले जिस दिन स्वास्थ्य विभाग के एसीएस का जिम्मा संभालेंगी, उसी दिन से निहारिका बारिश सचिव स्वास्थ्य विभाग के प्रभार से मुक्त हो जायेगी। आपको बता दें कि हेल्थ सिकरेट्री निहारिका बारिक दो साल के चाइल्ड केयर लीव पर जा रही है। वो अपने हसबैंड के साथ जर्मनी जा रही हैं।

रायपुर | कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष कमल शर्मा ने सचिव को पत्र लिखकर इन्द्रवती भवन को कन्टेन्मेंट जोन घोषित करने और 4 दिन बंद करने की मांग की है। श्री शर्मा ने बताया कि कलेक्टर रायपुर के आदेश की कंडिका 5 में निर्देशित किया गया है कि किसी क्षेत्र में सक्रीय कोविड-19 प्रकरणों की संख्या 5 से अधिक होने पर कन्टेन्मेंट जोन अनिवार्यत: अधिसूचित किया जाना है। उक्त संबंध में विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा इन्द्रावती भवन में तीन दिवसीय कोरोना टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग विभागों के कुल 58 अधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
रायपुर | प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने मन की बात की 68 वी कड़ी में अपने विचार व्यक्त किए, मोदी जी ने मन की बात में एक बार भी बढ़ती हुईं महगांई के मुद्दे का जिक्र भी नहीं किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं पर महगांई की मार बढ़ती जा रही हैं। देश में बढ़ती महगांई को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। मोदी जी ने 6 साल पहले से दस मिनट के भाषण में कितनी बार महगांई को कम करने की बात की है। जब से मोदी जी के हाथों में जनता ने केन्द्र की चाबी सौंपी है तब से महगांई बेलगाम होती चली जा रही हैं डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता के जेब पर डाका डाला है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर आवश्यक दैनिक वस्तुओ पर पड़ा है। आज महगांई आसमान छू रही है। क्यो मोदी जी को मालूम नहीं है क्या? डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण परिवहन का किराया बढ़ेगा, जिसके कारण हर एक वस्तु महंगी हो जायेगी। बेलगाम महगांई चिंताजनक है लेकिन प्रधानमंत्री जी ने ना कभी इस पर चिन्ता की और ना बढ़ती हुये महगांई को रोकने आवश्यक कदम उठाए।
रायपुर | छत्तीसगढ़ के महालेखाकार कार्यालय ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में सीएजी ने बताया 31 मार्च 2018 को, छत्तीसगढ़ में 26 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम थे, जिनमें एक सांविधिक निगम और 25 सरकारी कंपनियां, जिनमें तीन गैर कार्यरत सरकारी कम्पनियाँ भी शामिल हैं। जो भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के लेखापरीक्षा क्षेत्राधिकार के अधीन आती थी। इस प्रतिवेदन में 18 सार्वजनिक उपक्रमों को जिनके लेखे तीन वर्ष या अधिक समय से बकाया नहीं है अथवा कार्यरत थे/परिसमापन के अधीन नहीं थी, शामिल किया गया है। इस प्रतिवेदन में शामिल कार्यरत उपक्रमों ने अपने अद्यतन अंतिमीकृत लेखों के अनुसार 28 हजार 802.99 करोड़ का वार्षिक टर्नओवर दर्ज किया। यह टर्न ओवर छत्तीसगढ़ के कुल सकल घरेलु उत्पाद के 9.87 प्रतिशत के बराबर था। आठ उपक्रम जिनका निवेश 394.63 करोड़ है, इस प्रतिवेदन में शामिल नहीं है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत बोर्ड ने व्यवहार्यता प्रतिवेदन के आधार पर राज्य के जांजगीर-चाम्पा जिले के मड़वा ग्राम में कोयला आधारित 2X500 मेगावाट की ग्रीन फील्ड विद्युत परियोजना की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। व्यवहार्यता प्रतिवेदन के अनुसार वर्ष 2005-06 के दौरान 15,146.04 मिलियन यूनिट की मांग के विरुद्ध 11,011.32 मिलियन यूनिट की उपलब्धता थी जो कि वर्ष 2011-12 के दौरान बढ़कर 31,527.24 मिलियन यूनिट के विरुद्ध 33,945 मिलियन यूनिट होगी।
विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन के अनुसार परियोजना की लागत 5,119.84 करोड़ थी जो कि 30 नवम्बर 2012 को पूर्ण की जानी थी। जो कि तीन वर्ष आठ माह के अधिक समय तथा 31 मार्च 2019 तक 3,772.67 करोड़ की अधिक लागत के साथ 31 जुलाई 2016 को पूर्ण किया गया। बाद में सितम्बर 2018 में परियोजना का नाम बदलकर, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी तापीय विद्युत गृह रखा गया।
डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार के कार्य क्षेत्र के अनुसार, सलाहकार की ओर से मानचित्रों का डेस्क-टाॅप अध्ययन किया जाना था। डीपीआर के अनुरूप 80 प्रतिशत भूमि बंजर व 20 प्रतिशत कृषि भूमि थी। जिसके लिए विस्तृत सर्वेक्षण नहीं किया गया था। कम्पनी ने कुल 1,728.73 एकड़ भूमि अधिग्रहित की, जिसमें से सिर्फ 283.77 एकड़ भूमि बंजर थी तथा शेष 1,444.96 एकड़ 31 मार्च 2018 को समाप्त वर्ष के लिए सार्व जनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन कृषि भूमि थी। परिणामतः पुनर्वास व पुनर्स्थापना के 15 प्रकरण, भू-विस्थापितों का विरोध, हड़ताल, कामरोको, तालाबंदी जैसी घटनायें हुई, जिससे परियोजना के कार्य में रुकावटें आई।
यह भी देखा गया कि कम्पनी ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्त न मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यावरण स्वीकृति प्रदान करते समय निर्धारित सीमा 1,254.76 एकड़ के विरूद्ध कुल 1,728.73 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया। जो निर्धारित सीमा से 38 प्रतिशत अधिक थी जिसके लिए एमओईएफ एण्ड सीसी से कोई भी स्वीकृति प्राप्त नहीं की गयी तथा जिसके कारण भी अभिलेखों में उपलब्ध नहीं थे। अधिक भूमि के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप परियोजना की लागत में 63.32 करोड़ की वृद्धि हुई।
अनुशंषाओं का सारांश कम्पनी को चाहिए -
भूमि के अधिग्रहण के लिए कार्यवाही से पहले हमेशा भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण तथा आवश्यकता का निर्धारण करें तथा उन जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे जो भूमि की प्राकृत का निर्धारण करने में असफल रहे। वह अपनी भविष्य की परियोजनाओं में अग्रिम जारी करने के सम्बन्ध में अनुबंध के नियमों व शर्तों का निर्धारण करते समय अपने वित्तीय हित की रक्षा करें।
समय और लागत वृद्वि और जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन हानि को रोकने के लिए कम्पनी को बेहतर योजना, सटीक निगरानी और ठेकेदार और सलाहकारों के साथ उत्कृष्ट तालमेल द्वारा समयबद्ध रूप से तापीय विद्युत संयंत्र का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
परिचालनात्मक निष्पादन में सुधार करने का प्रयास करें और उत्पादन लागत को कम करने के लिए कोयले और ऑयल की खपत के संबंध में सीएसईआरसी द्वारा निर्धारित परिचालन मानदंडों को प्राप्त करें। पर्यावरण अधिनियमों और विनियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। एसएपी-ईआरपी प्रणाली के माध्यम से पूर्व क्रियान्वयन गतिविधियों, परियोजना के क्रियान्वयन, नियमों और शर्तों का अनुपालन से संबंधित अपने आंतरिक नियंत्रण और निगरानी तंत्र को मजबूत करें।
रायपुर | राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने में कोरोना बम फटा है। सोमवार को थाने में 9 पुलिसकर्मी संक्रमित पाये गए है। आपको बता दें कि इससे पहले डीडी नगर थाने में पदस्थ 11 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उसके बाद बाकी लोगों का टेस्ट कराया गया, जिसमें अब 9 और संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी पर आ रहे थे। हालांकि थाना प्रभारी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने को सील किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। आगामी आदेश तक डीडी नगर थाने के कामकाज का जिम्मा सरस्वती नगर और पुरानी बस्ती थाने को सौंपा गया है। राजधानी रायपुर में रविवार को 669 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 10976 पहुंच गई है। जिले में अभी 5623 एक्टिव केस है। वहीं 144 लोगों की जान जा चुकी है।
रायपुर | तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की गति नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के आस पास रायपुर बिलासपुर मार्ग खमतराई ओवर ब्रिज पर एक डीआई पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक के पीछे बैठी वृद्ध महिला पिकअप के नीचे आ गई। वह बहुत ही गम्भीर रूप से घायल हो गई उक्त गाडी के ड्राइवर व कंडेक्टर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। दुर्घटना के कारण रायपुर बिलासपुर मार्ग घंटे भर जाम रहा। महिला दुर्घटना स्थल पर तड़प रही थी। खमतराई पुलिस ने ट्रेफिक सिपाही ने एम्बुलेस 108 को फोन किया। एम्बुलेस के देरी से पहुंचने पर वृद्धा महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वृद्धा का दुलबाई कुर्मी गांव सिल्दहा सिमगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समय पर एम्बुलेस सुविधा उपलब्ध हो जाती तो वृद्धा की जान बचाई जा सकती थी। खमतराई पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर पिकअप के वाहन चालक एवं हेल्पर की तलाश प्रारंभ कर दी है।
रायपुर | राजधानी में रविवार को रिकॉर्ड 694 पॉजिटिव मिले, जिनमे देवेंद्र नगर व सिविल लाइन में सर्वाधिक संक्रमित मिले है। वहीं शंकर नगर से 14, इंद्रवती भवन- नवा रायपुर से 13, टैगोर नगर व चौबे कॉलोनी से 11-11, प्रियर्दशनी नगर से 9 मरीज शामिल है। ये सभी मरीज आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं।
रायपुर, राजधानी में कोरोनाकाल के दौरान एक टायर शोरूम के मालिक को ऑफिस नहीं जाना भारी पड़ गया। उसकी गैरमौजूदगी में शोरूम मैनेजर ने हेराफेरी कर 50 लाख रुपए के टायर बेच दिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 26 लाख रुपए के ट्रक के टायर बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से चोरी के 145 नग ट्रक के टायर जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने टायर खरीदने वाले एक आरोपी को सराईपाली से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से चोरी के 145 नग ट्रक के टायर जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई जा रही है।
धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरागांव जंगल में रविवार की रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है।
बीजापुर | जिले के कुटरू थाने में पदस्थ एक एएसआई नागैया कोरसा का अपह्रण रविवार की दोपहर को नक्सलियों ने कर लिया था, जिनकी बाईक कल सड़क के किनारे मंगापेटा के पास लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली थी। आज अपहृत एएसआई नागैया कोरसा की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दिया है। जवान का शव कुटरू-बीजापुर मार्ग पर केतुलनार के नजदीक सड़क पर मिला है।
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालकोनगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 में कोरोना पॉजिटिव शव के अंतिम संस्कार के खिलाफ बस्ती के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को प्रशासन द्वारा दैहानपारा के समीप कोरोना से मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार की तैयारी की खबर जैसे ही बस्ती के लोगों को लगी वे एकत्र हो गए और इसका विरोध करने लगे। यहां बताना होगा कि प्रशासन ने कोविड 19 के मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए इस स्थान का चयन किया है।
आपको बता दे कि 25 अगस्त को भी एक शव का अंतिम संस्कार यहां किया गया था। इसके बाद कलेक्टर से लिखित में स्थान बदलने की मांग की गई थी। बस्ती के लोग विरोध करते हुए धरने पर बैठक गए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर प्रशासन व निगम के अधिकारी सहित पुलिस भी पहुंच चुकी है।
Chhattisgarh: Police baton-charged locals who were protesting against cremation of a COVID-19 patient's body in Balco area of Korba district earlier today. pic.twitter.com/AbZuT6tHjH
— ANI (@ANI) August 30, 2020
रायपुर, रायपुर में आज शाम 6:00 बजे तक कोरोना संक्रमित 257 मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें सिविल लाइन से 13, टैगोर नगर से 10, अभनपुर से 9, चौबे कॉलोनी से 6, देवेंद्र नगर से तीन, तिल्दा से पांच, फाफाडीह से दो समेत मारुति लाइफ़स्टाइल, मठपुरैना, वॉलफोर्ट सिटी, अम्लीडीह, आनंदम सिटी कचना, अवधिया पारा, कृष्णा नगर, भनपुरी, शंकर नगर, गीतांजलि नगर, गोल्डन होम्स गुढ़ियारी, दलदल सिवनी, कबीर नगर, जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी, कृष्णा नगर, लालपुर, महादेव घाट, माना कैंप, मांडर, मरीन ड्राइव, मारुति लाइफ़स्टाइल, मोवा, मुर्रा भट्टी, नगर निगम कॉलोनी, नया रायपुर, नूरानी चौक, पचपेड़ी नाका, पंढरी, पुलिस लाइन, पुरानी बस्ती, राजीव नगर, राजेंद्र नगर, रामसागर पारा, समता कॉलोनी, संजय नगर, संतोषी नगर, सेजबहार, शिवानंद नगर, स्टेशन रोड, तेलीबांधा, टिकरापारा, ऊपरवारा, विद्यानगर, वीआईपी रोड आदि जगहों से है|
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षाओं जैसे आईआईटी जेईई (JEE) तथा नीट (NEET) परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक लाने और उनकी वापसी के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों को जारी निर्देशों में कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार बस, मिनीबस, जीप आदि वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को इसके लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करने और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) तथा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से इस संबंध में समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें : सीएम भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ निकले कोरोना संक्रमित, सीएम ने ट्विट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को जारी निर्देशों में कहा है कि लॉकडाउन के कारण बस सेवा संचालित नहीं हो रही है। अतः बस ऑपरेटरों से तत्काल बसों की व्यवस्था कराई जाए। आईआईटी जेईई (JEE) परीक्षा 1 सितम्बर से आयोजित की जा रही है, इसलिए परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलानी होगी। राज्य में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केन्द्र बनाए गए हैं। श्री बघेल ने निर्देशों में कहा है कि कई परीक्षार्थी स्वयं की व्यवस्था से परीक्षा देने जा रहे होंगे, लेकिन शेष परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी, यात्रा निःशुल्क होगी और इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। इसका व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
पढ़ें : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट
परिवहन वाहन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा के लिए अपने एंन्ट्रेंस एक्जाम का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) दिखाना ही पर्याप्त होगा। प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को परिवहन व्यवस्था के लिए नियुक्त किए जाने वाले स्थानीय अधिकारियों के मोबाईल नंबर का प्रचार-प्रसार मीडिया में तत्काल करने के निर्देश दिए हैं, जिससे परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों तक जाने और वापस आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सके। जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि परीक्षार्थियों की संख्या कम होने पर जीप और मिनी वेन जैसे वाहनों की भी व्यवस्था की जा सकती है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है | रोज प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है | इस बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है |
उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है :- मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा। संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।
मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 30, 2020
मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा।
संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।
सूरजपुर | संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम, सिंघरा, वार्ड क्रं. 10 में एक व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार प्रतापपुर के ग्राम, सिंघरा, वार्ड क्रं. 10 कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में संयुक्त कलेक्टर श्री षिव बनर्जी के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम, सिंघरा, वार्ड क्रं. 10 को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।
पढ़ें : बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह
डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा तहसील रामानुजनगर के ग्राम, रामानुजनगर में तीन व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम, रामानुजनगर कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम दवना, हरिजनपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर में कल इन जगहों से मिले कोरोना संक्रमित मरीज, देखें पूरी लिस्ट
डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम दवना, हरिजनपारा में एक व्यक्ति 14 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम दवना, हरिजनपारा कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम दवना, हरिजनपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।
पढ़ें : रेप के आरोपी पूर्व डीएमई डॉ. आदिले का खुला एक और बड़ा राज, जाने क्या है पूरी खबर
डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड प्रतापपुर के अंतर्गत ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 में एक व्यक्ति 13 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 कंटेनमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर के द्वारा आदेष जारी करते हुए ग्राम दरहोरा, वार्ड क्रमांक 18 को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।
इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री षिव कुमार से प्राप्त जानाकारी अुनसार प्रतापपुर के ग्राम, धरमपुर, उपरपारा, वार्ड क्रं.07 में एक व्यक्ति 12 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण मरीज के घर के चारों ओर के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम धरमपुर,उपरपारा, वार्ड क्रमांक 07 कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। ग्राम धरमपुर, उपरपारा वार्ड क्रमांक 07 को कन्टेन्मेंट जोन से मुक्त कर दिया गया हैं।
पढ़ें : अलग रहने की बात को लेकर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड भैयाथान के अंतर्गत षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा में एक व्यक्ति 13 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। दोनों कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान के द्वारा आदेष जारी करते हुए षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।
पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर
डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा विकासखण्ड भैयाथान के अंतर्गत षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा में एक व्यक्ति 13 अगस्त 2020 को कोविड-19 का धनात्मक पाये जाने के कारण षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा कंटेटमेंट जोन मे कोविड-19 का और कोई केस नही आया है। दोनों कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के बाद 14 दिवस की अवधि पूर्ण हो चुका है। अधिकारी के प्रतिवेदन पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देषन में डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्ररहमान के द्वारा आदेष जारी करते हुए षिव मंदिर के पास, ग्राम भैयाथान एवं सिवारीपारा को कन्टेन्मेंट जोंन से मुक्त कर दिया गया है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में कल 600 से अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है | राजधानी रायपुर में कल इन इलाकों में कोरोना मरीज मिले है |
एम्स में भर्ती मरीज, चौबे कॉलोनी, एम्स ब्वॉयज हॉस्टल, हनुमान नगर-टिकरापारा, सुभाष नगर, पुरानी बस्ती, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, ग्रीन मेट्रो-सड्डू, हाऊसिंग बोर्ड-सड्डू, हाऊसिंग बोर्ड सेजबहार, झंडा चौक-सड्डू, कांपा-मोवा, गोकुलनगर-मठपुरैना, खमतराई, कबीरनगर-एलआईजी, तेलघानी नाका, समता कॉलोनी, पटवारी ऑफिस के पास, सूरजकुंज-बूढ़ापारा, नया तालाब-गुढिय़ारी, शैलेन्द्र नगर, शिव मंदिर गली-वार्ड-22, जनता क्वार्टर लाईन-चौबे कॉलोनी, नार्थ एवेन्यू-चौबे कॉलोनी, गोविंद नगर-पंडरी, महावीर नगर-रविग्राम-तेलीबांधा, राधाकृष्ण मंदिर के पास समता कॉलोनी, हाजी मंजिल-पचपेड़ी नाका, वालफोर्ट सिटी-भाठागांव, सूर्या विहार अपार्टमेंट, रोमन विला-लाभांडीह, सूर्या विहार के पास टैगोर नगर, सुंदर नगर, अवंति विहार, चौरसिया कॉलोनी, टिकरापारा, न्यू शांतिनगर, शासकीय गल्र्स कॉलेज न्यू राजेन्द्र नगर |
मानिकचौरी-अभनपुर, शांतिनगर, टी.एस. सिटी कॉलोनी फाफाडीह नाका, दुबे कॉलोनी-मोवा, राजधानी विहार-सड्डू, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी-खमतराई, संतोषीनगर-खमतराई, बजाज कॉलोनी-न्यू राजेन्द्र नगर, डिडवानिया रेसीडेंसी-रिंग रोड, व्हीआईपी स्टेट, होलीक्रॉस हॉस्टल के पीछे-सिविल लाईन, झंडा चौक-पचपेड़ी नाका, नवजीवन सोसायटी, हटरीपारा-पुरानी बस्ती, दुर्गा मंदिर-हनुमान नगर, सत्कार होटल गली-नर्मदापारा, रालाज एन्क्लेव-डंगनिया, डीडी नगर, विधायक कॉलोनी-मालश्री विहार, जमनोत्री-बूढ़ापारा, सर्वोदय हॉस्पिटल-दुबे कॉलोनी-मोवा, जंगल सफारी-अभनपुर, सेमरिया-रायपुर, पुलिस अकादमी-चन्दखुरी, एसआईबी ऑफिस, सैलानी नगर-संजय नगर, वल्लभ नगर, न्यूपुरैना-महावीर नगर, राधाकृष्ण मंदिर के पास संतोषी पारा, शहीद भगत सिंह वार्ड-टिकरापारा, सतनामी मोहल्ला-तेलीबांधा, आदर्श कॉलोनी-मोवा, जयहिन्द चौक-लोधीपारा, कालीमाता वार्ड-पंडरी, कुंदरापारा-बैरनबाजार, जोरापारा, पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर-चौरसिया कॉलोनी, खपराभट्टी-लोधीपारा |
कैलाशपुरी, ब्रम्हदेव कॉलोनी, अग्रसेन चौक, महादेव घाट, भनपुरी, मौदहापारा, सिंघानिया भवन-तेलघानी नाका, गायत्री हॉस्पिटल-रोहिणीपुरम, कृष्णा नगर-संतोषी नगर, व्हीआईपी क्लब रोड-खम्हारडीह, कुशालपुर, पीएचक्यू, शंकर नगर, धरम नगर, विधानसभा, श्याम नगर, एकता नगर-गुढिय़ारी, बीएसएफ कैम्प पलौद-आरंग, वार्ड-12-बीरगांव, वार्ड-23-बीरगांव, वार्ड-15-बीरगांव, वार्ड-20-बीरगांव, शिवानंदर नगर-खमतराई, सिलतरा, उरला, शीतला मंदिर-डंगनिया, बढ़ईपारा-सीटी-24 हॉस्पिटल, बंधुवापारा-लाखेनगर, रामकुंड, सरस्वती स्कूल-लोहार चौक, प्रगति चौक-लाखेनगर, बनियापारा-पुरानी बस्ती, सांई मंदिर-अमलीडीह, महामाई मंदिर गली-पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, मठपारा गल्र्स कॉलेज के सामने, बजरंग चौक-चंगोराभाठा, इंदिरा चौक-कुशालपुर, प्रगति चौक-लाखेनगर, विजय नगर-भनपुरी, सत्यम विहार-रायपुरा, अश्वनी नगर चौक |
रावतपुरा कॉलोनी-भटगांव, सतनामीपारा-घासीदास चौक, आरडीए कॉलोनी रायपुरा, सूर्या नगर, कृष्णा नगर, ज्योति नगर, गुलमोहर पार्क-लक्ष्मण नगर, छोटा अशोक नगर, प्रेमनगर, रिद्धि-सिद्धि रेसीडेंसी-अवनि विहार, जीवन विहार कॉलोनी, पुरैना-तेलीबांधा, फ्रांस नगर-एलआईसी कॉलोनी-मोवा, गैलेक्सी कॉलोनी-विधानसभा के पास, आमानाका, गांधीनगर-पंडरी, हीरापुर, भवानी नगर-कोटा, मांढर, डूंडा, बंजारीपारा, टिम्बर मार्केट-भनपुरी, मस्जिद रोड-कोटा, वल्लभनगर, पुलिस लाईन, लक्ष्मीनगर, अनुपम नगर, सिलतरा-इंडियन ऑयल गैस प्लांट, फ्रेंड्स नगर-मोवा, नवदुर्गा चौक-राजातालाब |
नूरानी चौक-राजातालाब, शिव विहार कॉलोनी-महादेव घाट, विजेता कॉलोनी-न्यू राजेन्द्रनगर, ढेबर पिंक सिटी-शंकर नगर, दौलत स्टेट-डंगनिया, राजभवन, सिविल लाईंस-गृहमंत्री बंगला (आधा दर्जन लोग), गोल्डन होम्स, विशाल नगर-तेलीबांधा, ब्राम्हणपारा, अशोक रतन-शंकर नगर, सेक्टर-27-नया रायपुर, सिमरन सिटी, श्याम कुंज-रोहिणीपुरम, सिद्धार्थ चौक-टिकरापारा, बजाज कॉलोनी-तेलीबांधा, गीतानगर-चौबे कॉलोनी, तिवारी लैब के सामने-तात्यापारा, वर्धमान प्लाजा, कर्मा चौक-रामनगर, हर्षित नगर-मोहबा बाजार, ताज चर्च-तेलीबांधा, गंगा विहार कॉलोनी-अमलीडीह, मॉलश्री विहार, एमएम गल्र्स हॉस्टल-देवपुरी, सिटी हॉस्पिटल-गीता नगर, आईटीबीपी-खरोरा, जैनम विहार-लालपुर |
हिमालयन हाईट्स-देवपुरी, सुदामानगर-टिकरापारा, गोकुल चन्द्रमा मंदिर के पास-बूढ़ापारा, सुमीत सोसायटी-कचना रोड, डायमंड-ट्री-मोवा, आई हॉस्पिटल-श्याम नगर, सीआरपीएफ-शंकर नगर, राजीव नगर, त्रिमूर्ति चौक-सुंदरनगर, कविता नगर, काशीनगर-तेलीबांधा, काली मंदिर के पास-डूमरतराई, संजय नगर, राठौर चौक, पंचशील नगर, मालवीय रोड, स्वर्णभूमि, जैन मंदिर के पास-सदर बाजार, एजी कॉलोनी, हलवाई लाईन, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी-बोरिया कला, एनएमडीसी कॉलोनी-न्यू राजेन्द्र नगर।
रायपुर | राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा फिलहाल राज्य में आगामी एक-दो दिनों में तेज बारिश की संभावना नहीं है।
पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा के सारे सांसद और विधायक कोरोना संकट के समय छत्तीसगढ़ की जनता के साथ नहीं खड़े हुये और सिफऱ् अपने आकाओं की हां में हां मिलाने में लगे हुए हैं। भाजपा नेताओं के मन में जऱा सा भी दर्द है तो वे छत्तीसगढ़ की जनता के पक्ष में खड़े होकर करोना संकट को देखते।
पढ़ें : बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह
रायपुर | रेप के आरोपी पूर्व चिकित्सा शिक्षा संचालक के खिलाफ कई और गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बताया गया कि डॉ. एसएल आदिले ने हटने से पहले बैकडेट में एक कर्मचारी का प्रमोशन कर दिया और कुछ नियुक्तियां भी कर दी। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नियम विरूद्ध प्रमोशन और नियुक्तियों पर नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इसकी जांच नहीं की गई, तो प्रदेशभर के कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पढ़ें : बड़ी खबर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह
जगदलपुर | नगरनार एनएमडीसी केन्द्र सरकार के फैसले का जिसमें एनएमडीसी लिमिटेड और उसकी सब्सिडरी कंपनी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड को डिमर्जर किए जाने की कार्यवाही का विरोध नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारी यूनियनों ने शुरू कर दिया है।
पढ़ें : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग हुई सील, जाने क्या है वजह
संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी आल इंडिया एनएमडीसी वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष आरडीसीपी राव और महासचिव एसक्यू जामा को दिया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्होनें सीएमडी को चर्चा हेतु पत्र प्रेषित किया है।
पढ़ें : सड़क हादसे में ढाबाकर्मी की हुई दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह खबर


























