नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने,चांदी के जेवर व नगदी पार

राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, सोने,चांदी के जेवर व नगदी पार

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी रुपये एवं सोने-चांदी के जेवर चोरी करने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सारागांव खरोरा निवासी श्रीमती पुन्नी बाई देवांगन 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया सरपंच है 27 जुलाई को 1.30 गांव की उत्तरा बाई ने फोन करके चोरी होने की जानकारी दिया उसके बाद वहा पहुंचने पर पता चला कि महिला के घर का ताला तोड़कर किसी ने कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखा सोने की तीन अंगुठी,एक जोड़ी सोने का टाप्स,एक चांदी का ब्रेस लेट सहित दुकान के गल्ले से भी 20 हजार रुपये नगद किसी ने चोरी कर लिया है।
 
 
26 जुलाई को महिला का बेटा सीढ़ी से गिर गया था उसे लेकर ईलाज कराने  रायपुर गई हुई थी जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घर का ताला तोड़कर व दुकान से किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 
 चैम्बर ऑफ कॉमर्स की अपील: 29 और 30 जुलाई को किराना-राशन की दुकान सुबह 8 से 2 बजे तक खोलने की मांग

चैम्बर ऑफ कॉमर्स की अपील: 29 और 30 जुलाई को किराना-राशन की दुकान सुबह 8 से 2 बजे तक खोलने की मांग

रायपुर। कोरोना संक्रमण के आधार पर जिले के कलेक्टर्स को लॉकडाउन बढ़ाने के लिए फ्री हैंड कर दिया गया है। कलेक्टर्स अपने जिले में कोरोना मरीजों की संख्या के आधार पर लॉकडाउन आगे बढ़ा सकते हैं। बता दें अभी प्रशासन ने 29 और 30 जुलाई को सुबह 6 से 10 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी है। लोगों को सामान खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दुकान खोलने के समय में बदलाव करने की मांग की है। 29 और 30 को किराना, राशन की दुकान सुबह 8 से 2 बजे तक खोलने की मांग की है। 
वनाधिकार अधिनियम से मिली जमीन ने बदली छन्नूराम की किस्मत

वनाधिकार अधिनियम से मिली जमीन ने बदली छन्नूराम की किस्मत

रायपुर | वनाधिकार अधिनियम के तहत जमीन का मालिकाना हक मिलने से किसान काफी उत्साहित है। अब उन्हें काम के लिए भटकना नहीं पड़ता। दंतेवाड़ा जिले के किसान श्री छन्नू राम को वनाधिकार अधिनियम के तहत 2.66 हेक्टेयर वन भूमि शासन द्वारा दी गई। जमीन मिलने पर हितग्राही द्वारा सरकारी योजनाओं की मदद से आधुनिक तरीके से खेती किया जा रहा है। इससे न केवल उसकी आमदनी बढ़ी है, बल्कि अतिरिक्त आमदनी से वे अन्य कार्य कर लाभ कमा रहे है।

पढ़ें : किराये के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: 8 युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार

    वनधिकार के तहत मिली श्री छन्नू राम की भूमि पर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा तार बाड़ी, आम पौधे का रोपड़ नलकूप खनन, मुर्गी पालन के लिए शेड निर्माण किया गया है। सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए मनरेगा द्वारा लिए कुआं खोदा गया है। हितग्राही की जमीन पर कृषि विज्ञान केन्द्र और मनरेगा की मदद से धान, सब्जी, मक्का का उत्पादन किया गया है। साथ ही हितग्राही द्वारा विज्ञान केन्द्र की सहायता से लगाए गए आम के बगीचे से आम का उत्पादन एवं निर्मित मुर्गी शेड में कड़कनाथ मुर्गी पालन किया गया है। इससे प्राप्त अतिरिक्त आय से हितग्राही द्वारा सीमेंट ईंट निर्माण के लिए मशीन खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट टंकी, अनाज गोदाम का निर्माण किया गया है। श्री छन्नू ने बताया कि इससे उसकी आमदनी पहले की तुलना में बढ़ी है। उन्होंने राज्य सरकार को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

राजधानी के टैगोर नगर में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

राजधानी के टैगोर नगर में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | राजधानी रायपुर के टैगोर नगर  में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र को नगर निगम द्वारा सेनेटाइज किया गया। जिला प्रशासन द्वारा घोषित सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशानुसार जोन 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव  की उपस्थिति में  स्वास्थ्य अमले ने सघन अभियान चलाकर स्प्रे सहित चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करके इलाके को सेनेटाइज किया। यह क्रम जिला प्रशासन के आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की कारगर रोकथाम की दृष्टि से अगले 14 दिनों तक सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन एरिया में प्रतिदिन जनस्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तौर पर सम्बंधित जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम के  माध्यम से संबंधित क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन संध्या को सम्पूर्ण कंटेंमेंट जोन में फॉगिंग अभियान सम्बंधित जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्तर पर चलाया जाएगा।

पढ़ें : किराये के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़: 8 युवतियों सहित 7 युवक गिरफ्तार

गोधन न्याय योजना :  गोबर विक्रेताओं को किया जाएगा ऑनलाईन भुगतान

गोधन न्याय योजना : गोबर विक्रेताओं को किया जाएगा ऑनलाईन भुगतान

रायपुर | राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को गोबर बिक्री की राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन किया जाएगा। राज्य शासन ने गोधन न्यान योजना के क्रियान्वयन के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके अनुसार गोबर की खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से संधारण किया जाएगा। 

पढ़ें : निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मिली अनुमति, बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

    वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के लिए चिन्हांकित स्व-सहायता समूहों द्वारा गौठान समिति से गोबर प्राप्त कर उसका वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा। तैयार वर्मी कम्पोस्ट का गुणवत्ता परीक्षण कर उसकी पैकेजिंग की जाएगी और गौठान समिति को वापस भेजा जाएगा। कोई भी व्यक्ति गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट को सहकारी समिति के माध्यम से खरीद सकता है। ऐसे किसान जो सहकारी समिति के सदस्य है, वर्मी कम्पोस्ट को वस्तु ऋण के रूप में ले सकते हैं एवं नियमानुसार उस पर अनुदान का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी शासकीय एवं अशासकीय संस्था अग्रिम भुगतान करते हुए वर्मी कम्पोस्ट क्रय कर सकता है।  अन्य कोई भी व्यक्ति सरकारी समिति के माध्यम से निर्धारित दरों पर अग्रिम भुगतान कर वर्मी कम्पोस्ट खरीद सकता है। 

पढ़ें : राजमहल चौक और आदर्श नगर में 2 कोरोना पाजेटिव मरीज की पहचान, दोनों कालोनी चौक सील

    राज्य के सहकारी बैंकों द्वारा सभी गौठानों में गोबर की खरीदी वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री आदि का ब्यौरा रखा जाएगा। गोबर विक्रेता का खाता किसी भी बैंक में हो सकता है। गौठान समिति का नजदीकी जिला, राज्य सहकारी बैंक की शाखा में खाता खोला जाना अनिवार्य होगा। गौठान समिति के खाते से गोबर विक्रेता को गोबर की राशि हस्तांतरित की जाएगी। सहकारी समिति के खाते से गौठान समिति को राशि हस्तांतरित होगा, जोकि वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री की हिस्सेदारी होगी। इसमें परिवहन व्यय, पैकेजिंग व लाभांश आदि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिक विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से 25 जुलाई को राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों, समस्त कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त आयुक्त नगर पालिक निगम एवं सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों को दिशा निर्देश की कॉपी आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया है।

पढ़ें : जुआ खेल रहे 7 पुलिसकर्मी सहित कुल 8 जुआरी गिरफ्तार, करीब 25 हजार नकदी जब्त

राजमहल चौक और आदर्श नगर में 2 कोरोना पाजेटिव मरीज की पहचान, दोनों कालोनी चौक सील

राजमहल चौक और आदर्श नगर में 2 कोरोना पाजेटिव मरीज की पहचान, दोनों कालोनी चौक सील

कवर्धा | कवर्धा शहर के राजमहल कालोनी और आदर्श नगर में रविवार को कोविड-19 कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। संक्रमितों में 25 साल की लड़की और  50  साल पुरुष  है। दोनों रिस्तेदार है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने वायरस के रोकथाम और बचाब के उपायों के तहत राजमहल चौक और आदर्श नगर को सील करने के निर्देश दिए है। 

पढ़ें : राज्य सरकार का बड़ा फैसला: 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, अतिआवश्यक सेवाएं पहले की तरह ही खुली रहेंगी

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि ये दोनों पिछले 10 दिनों से रायपुर में थे। लड़का का भाई रायपुर में रहता है। उनका तबीयत ठीक नही है। उसके देखभाल के लिए रायपुर गए थे। जानकारी मिली है कि रायपुर में रहने वाला उनका भाई भी कोरोना से संक्रमित है। इन दोनों ने रायपुर में ही कोरोना जांच के लिए सैम्पल दिए थे। आज रात ही ये दोनों को  हॉस्पिटल की एम्बुलेंस से कवर्धा पहुँचाया गया था। दोनों सेल्फ होम क्वारेटाइन में थे। दोनों की रिपोर्ट पाजेटिव आने के बाद जिला एक्टिव सर्विलेंस की टीम ने  दोनों की पहचान कर उनके उपचार की तैयारी की जा रही है। 

सैम्पल देने के बाद हर नागरिक को होम क्वारेटाइन का पालन करना अनिवार्य, पालन नहीं करने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही :-

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम और उनके संक्रमण नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का हर नागरिक को पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सैम्पल देने के बाद हर नागरिक को होम क्वारेटाइन पर रहना होगा। पालन नहीं करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्तियों की सैम्पल जांच के लिए गए है, उन व्यक्तियों को प्रोटोकॉल के तहत होम क्वारेटाइन का पालन करना अनिवार्य है।

BIG BREAKING : निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मिली अनुमति, बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

BIG BREAKING : निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मिली अनुमति, बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार जस्टिस पी.सेम कोशी की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के आदेश को खारिज किया है। 

 

पढ़ें : राज्य सरकार का बड़ा फैसला: 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, अतिआवश्यक सेवाएं पहले की तरह ही खुली रहेंगी

आपको बता दें कि बिलासपुर जिले के 25 निजी स्कूलों ने ट्यूशन फीस लेने को लेकर याचिका दायर किया था। जिस पर आज हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस की इजाजत दी है। इस मामले में हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जो आज जस्टिस पी.सेम कोशी की सिंगल बेंच निजी स्कूलों के पक्ष में सुनाया है।

 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जीएसटी कार्यालय भवन को बंद, शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से किया जा रहा पालन

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जीएसटी कार्यालय भवन को बंद, शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से किया जा रहा पालन

रायपुर। जी.एस.टी. कार्यालय में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के तत्काल बाद ही 20 जुलाई को इसकी सूचना जिला प्रशासन देते हुए, जिला प्रशासन के सहयोग से जी.एस.टी. कार्यालय की बिल्डिंग को पूर्णत: सेनेटाईज कराया गया तथा कार्यालय बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है। जीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय रायपुर वृत्त-4 में प्रथम संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट 20 जुलाई  को शाम को प्राप्त हुई। संक्रमित व्यक्ति लगभग एक सप्ताह से होम क्वांरेंटाईन में थे एवं कार्यालय नहीं आ रहे थे। संक्रमित के सम्पर्क में आए 7 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर समस्त व्यक्तियों का टेस्ट करवाया गया। उसके पश्चात् विभिन्न वृत्त कार्यालयों में अन्य 5 संक्रमित पाए गए जो एसिम्टमेटिक हैं, उक्त समस्त संक्रमित व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट लॉकडाउन अवधि में आयी है।

वर्तमान में पहला केस आने के बाद से ही कार्यालय पूर्णत: बंद है एवं कोरोना के संदर्भ में जो शासन के दिशा-निर्देश है, उन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
 जुआ खेल रहे 7 पुलिसकर्मी सहित कुल 8 जुआरी गिरफ्तार, करीब 25 हजार नकदी जब्त

जुआ खेल रहे 7 पुलिसकर्मी सहित कुल 8 जुआरी गिरफ्तार, करीब 25 हजार नकदी जब्त

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के शहरी इलाकों में जुआडिय़ों का जमावड़ा लगातार बढ़ता देख पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जुआ खेलने में पुलिस कर्मी भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। मुखबिर की सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने 7 पुलिसकर्मी व 1 अन्य युवक को जुआ खेलते पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोठिया रोड के पास सुनसान मकान मे जुआ चल रहा था।मुखबिर के सूचना पर एसपी के.एल.ध्रुव ने छापेमारी की। 8 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा,0 4 पुलिस आरक्षक, 01 सहायक आरक्षक, 02 नगरसैनिक व 01अन्य व्यक्ति से 25 हजार 700 किया जप्त किया गया है। पकड़े गए जुआडिय़ों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है।वही पुलिस वाले के जुआ में सम्मिलित होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
 
 कोरोना: गिरफ्तार आरोपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

कोरोना: गिरफ्तार आरोपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

जगदलपुर। जिले में कल देर रात 21 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि मेकॉज के कोविड इंचार्ज डॉ नवीन दुल्हानी ने किया है। इनमें से 14 मरीज तोकापाल क्वारेंटाइन सेंटर से है जब कि 03 लोग जगदलपुर शहर से और 04 मरीज आड़ावाल क्वारेंटाइन सेंटर से हैं। बस्तर जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है अब इसके शिकार कोरोना वॉरियर्स भी हो रहे है डिमरापाल अस्पताल के 02 नर्स के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रविवार को मेकॉज में कोरोना का जांच करने वाला टेक्नीशियन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। टेक्नीशियन के पॉजिटिव आने के बाद मेकॉज में हड़कंप मच गया है, आनन फानन में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। 
 
 
जगदलपुर शहर से मिले 03 कोरोना संक्रमितों में से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज आरोपी जिसे 02 दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को जेल भेजने के बाद उसकी तबियत बिगडऩे पर उसे जेल से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कोरोना टेस्ट में युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पुलिस अमला में हड़कंप मच गया है। दरअसल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पहले परपा थाना और उसके बाद बोधघाट थाना लाया गया था। इस दौरान संक्रमित मरीज के साथ अन्य आरोपी और कुछ पुलिस के स्टाफ भी मौजूद थे। जिसे देखते हुए तीनों थाना कोतवाली, बोधघाट और परपा को सेनेटाईज किया गया है। 
 
 
इधर देर रात युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बस्तर एसपी ने एहतियात के तौर पर दोनों ही थाने के स्टाफ की सूची मंगाई है, आज सभी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा, बताया जा रहा है कि अगर पुलिस स्टाफ से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके बाद दोनों ही थाने को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। आज दोनों थाने की स्टाफ की सूची तैयार कर मेडिकल कॉलेज टेस्ट के लिए भेजी जा रही है। वही संक्रमित युवक के साथ मौजूद रहे अन्य आरोपियों का भी टेस्ट किया जाएगा। 
 बड़ी खबर: दो नाबालिक युवकों ने दो नाबालिक बच्चियों से किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: दो नाबालिक युवकों ने दो नाबालिक बच्चियों से किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर

नारायणपुर।  जिला मुख्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिमनार में शुक्रवार दोपहर में दो नाबालिक युवकों के द्वारा दो छोटी नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिक युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
नारायणपुर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने बताया कि दो बच्चियां अपने घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान ग्राम के ही दो नाबालिग युवकों ने इन बच्चियों को कुसुम फल खिलाने के बहाने घर से करीबन 01 किलोमीटर दूर ले जाकर नाबालिक बच्चियों के गुप्तांग से छेड़छाड़ किया। जिसकी वजह से बच्चियों के गुप्तांग से रक्तस्राव होने लगा। रक्तस्राव होता देख दोनों नाबालिग युवक मौके से फरार हो गए। इसी दौरान बच्चियों की बड़ी बहन वहां पहुंच गई बड़ी बहन ने दोनों बच्चियों को लेकर घर पहुंचकर पूछने पर बच्चियों ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दिया। नाबालिग बच्चियों का इलाज कराने के लिए परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल से मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर तत्काल दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके विरूध्द आईपीसी की धारा 376 511 के साथ 04 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 
 
नाबालिक बच्चियों की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी दोनो नाबालिग युवकों को शनिवार की दोपहर को बाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। 
 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से  बचने की सलाह

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह

रायपुर। महिला एवं  बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने  और ठगी से बचने की सलाह दी है। विभाग के संज्ञान में आया है कि अनेक जिलो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न माध्यमों से फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले विभिन्न प्रलोभन दे रहे हैं । कहीं पदोन्नति दिलाने या डीपीओ या सीडीपीओ या राज्यस्तरीय अधिकारियों का नाम लेकर पैसे मांग रहे, कहीं खाते का डिटेल मांग रहे है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने इन सब फोन कॉल से बचने की सलाह देते हुए किसी भी तरह की जानकारी फोन पर न देने तथा प्रलोभन में ना आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि शासकीय नियम और प्रक्रिया अनुसार ही कार्य सम्पादित हो रहे हैं। किसी की बातों में ना आएं और  इस तरह के फर्जी फोन आने पर पुलिस और अपने अधिकारी को तत्काल अवगत करायें।
मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश के आसार नहीं

मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश के आसार नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय अच्छी बारिश की संभावना काफी कम नजर आ रही है। हालांकि आज व कल राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो इस समय एक मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में स्थित है। एक मानसूनी द्रोणिका बिहार से उत्तर तटीय ओडिशा तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। राज्य में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। राज्य के ओडिशा से सटे इलाकों व जिलो में वर्षा की संभावना ज्यादा है। इसी तरह कल दिनांक 28 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 
 सुबह की सैर पर निकले दो बच्चों को हाइवा ने कुचला, एक कि मौत-दूसरा गंभीर

सुबह की सैर पर निकले दो बच्चों को हाइवा ने कुचला, एक कि मौत-दूसरा गंभीर

बालोद। जिले के गुंडरदेही से धमतरी मुख्य मार्ग में मॉर्निंग वॉक में निकले दो स्कूली बच्चों को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे एक बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना ग्राम मोखा रजोली के बीच रास्ते की है। यहां रोज स्कूली बच्चे सुबह 4 से 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। रविवार को भी बच्चे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे, तभी गुंडरदेही की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया। दुर्घटन के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
 
 
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कक्षा दसवीं के छात्र 16 वर्षीय दीपांशु साहू पिता धनीराम साहू के सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कक्षा नवमीं के 14 वर्षीय छात्र मिथुन साहू पिता राजेश साहू के कमर में गंभीर चोट आई है। उसे संजीवनी 108 एंबुलेंस से गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।
 
 
घटना के समय अंधेरा होने से लोग वाहन को पहचान नहीं सके। साथी की मौत से सभी बच्चे दहशत में हैं। ग्राम मोखा के बच्चे की सड़क दुर्घटना मौत से पूरे गांव में शोक है। रनचिराई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। रविवार सुबह क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की पतासाजी में पुलिस जुट गई है।
रायपुर: फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रायपुर: फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब में एक विवाहिता महिला का शव फांसी पर लटकता पाया गया है।


गौरतलब हो कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के पति में उसकी हत्या कर फांसी पर चढ़ाया है और इसे सुसाइड का मामला दर्शा रहे है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचने वाली है, जो पूरे घटना स्थल की जांच करेंगी, उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

फिलहाल परिजनों के आरोप के चलते महिला के पति विनोद सचदेव को शक के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस को अभी तक कोई भी सुसाइडल नोट नही मिला हाई। मृतका का पति प्रोपर्टी डीलर कारोबारी है, साथ ही उनकी एक 5 वर्षीय बच्ची है व शादी को 8 साल हुए है।
 कैंप सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान हुआ शहीद

कैंप सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान हुआ शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर से मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कड़ेमेटा कैंप में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर मिल रही है। शहीद जवान छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कड़ेमेटा कैंप में सुरक्षा में लगे जवानों पर अचानक से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को गोली का जवाब गोली से दिया। बस्तर आईजी ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। बताया कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के बाद वहां से फरार हो गए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है।
लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं: मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं चर्चा

लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं: मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं चर्चा

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए 22 जुलाई से लागू लॉकडाउन कल समाप्त हो जाएगा। शहर के साथ ही जिले में लॉकडाउन बढ़ाया जाए अथवा नहीं, इस बात को लेकर आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा जारी है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन भी सकते में हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी आज समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में स्थिति व मरीजों की संख्या को देखते हुए नई रणनीति तय की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया जाएगा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए अथवा नहीं। हालांकि अटक्लें यह भी है कि आला अफसरों के साथ ही कई मंत्री भी इस बात के पक्ष में हैं कि एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन और बढ़ाया जाए। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि इस पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा अथवा 28 के बाद एक-दो दिन की छूट के बाद फिर से लॉकडाउन लगाया जाएगा यह बैठक में लिए जाने वाले निर्णय पर निर्भर होगा। 
राजधानी में कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में साफ-सफाई पर विशेष जोर

राजधानी में कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में साफ-सफाई पर विशेष जोर

रायपुर। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामले देख अब नगर निगम प्रशासन ने शहर के प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान शुरू करा दिया है। शहर के अधिकांश वार्डों में दवाई का छिड़काव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार देखते हुए साफ-सफाई और सामाजिक दूरी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन के चलते सड़कों और गली-मोहल्लों में लोगों की आवाजाही काफी कम है। लोग सुरक्षा के लिहाज से अपने-अपने घरों में ही है। ऐसे में नगर निगम की ओर से अब वार्डों में विशेष सफाई अभियान शुरू करा दिया गया है। इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में और खासकर ऐसे क्षेत्रों में जहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत नाले-नालियों की विशेष सफाई, दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन करने, एक जगह पर अनेक लोग जमा न हो सकें इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस काम में अब मोहल्ला समितियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं वार्ड पार्षदों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता लाने विशेष पहल की जा रही है। शासन-प्रशासन ने भी आम लोगों से शासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा बेवजह घरों से बाहर न जाने, लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने, मास्क पहनने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने अपील की जा रही है। 
 कोरोना की चपेट में रहेगा फ्रेंडशिप डे, लॉकडाउन रहा तो युवाओं की उम्मीदों पर फिरेगा पानी

कोरोना की चपेट में रहेगा फ्रेंडशिप डे, लॉकडाउन रहा तो युवाओं की उम्मीदों पर फिरेगा पानी

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के कारण युवाओं के बीच रोमांचक दिवस फ्रेंडशिप डे धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। इस बार फ्रेंडशिप डे अगस्त माह के प्रथम रविवार दो अगस्त को पड़ रहा है। कड़े लाकडाउन के कारण शहर की सड़कें इन दिनों वीरान है। वहीं युवाओं में भी वर्ष में एक बार आने वाला फ्रेंडशिप डे के उत्सव को लेकर मायूसी का आलम है। युवाओं ने चर्चा के दौरान बताया कि एक दूसरे को उपहार देकर वे हर वर्ष अपनी स्नेहिल भावनाओं का आदान प्रदान करते हैंं। विश्व व्यापी महामारी की छाया में कोरोना की चपेट में आए फ्रेंडशिप डे के दिन इस बार रविवार को शहर के बाग बगीचे माल्स, रेस्टोरेंट आदि बंद रहने की संभावना है। वैसे शासन द्वारा घोषित लाकडाउन की अवधि मंगलवार रात 12 बजे 28 जुलाई को समाप्त होने वाली है किंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में समीक्षा के उपरांत लाकडाउन की अवधि में इजाफा होने की संभावना है। फ्रेंडशिप डे से जुड़े व्यापारियों के चेहरे में भी मायूसी देखी जा रही है रक्षाबंधन एवं फ्रेंडशिप डे के लिए बुलाई गई उपहारों की रेंज दुकानों में कैद है। वहीं गली मोहल्लों में कुछ दुकानदार लाकडाउन की अवधि में दुकान के पिछले दरवाजे से या घर से सामान की बिक्री कर रहे हैं। 
 कुल्हाड़ी से हाथी के दो टुकड़े कर दफना दिया शव, हाथी दांत समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से हाथी के दो टुकड़े कर दफना दिया शव, हाथी दांत समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की दुगली पुलिस ने हाथी दांत के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच साल पहले सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

दुगली के सिरकटा गांव के रहने वाले आरोपी पिता-पुत्र ने करीब 5 साल पहले एक हाथी को पहले करंट लगाकर मार दिया था। इसके बाद हाथी की हत्या को छिपाने के लिए हाथी के दो टुकड़े कर जमीन में दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल एक हाथी जंगल से रास्ता भटककर गांव सिरकटा पहुंच गया था। मौके का फायदा उठाकर पिता-पुत्र और उनके साथी ने हाथी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपियों ने हाथी के दो टुकड़े कर दोनों टुकड़ों को जमीन में दफन कर दिया था। दुगली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से दो हाथी दांत भी बरामद किए हैं।
 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर के बाबूपारा स्थित एक खंडहर में कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मार ली है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुँच चुकी है। मामला अम्बिकापुर के कोतवाली थाना का है। फि़लहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।
 राजधानी में मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार,11किलो 775 ग्राम गांजा जब्त

राजधानी में मादक पदार्थ गांजा के साथ एक गिरफ्तार,11किलो 775 ग्राम गांजा जब्त

रायपुर। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को सुबह 10 बजे मुखबिर की सूचना पर काली मंदिर के पास कालीनगर पण्डरी थाना सिविल लाईन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 किलो 7 सौ 25 ग्राम गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपी पुलिस को देखकर छुप रहा था तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ गई व मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुछताछ में उसने बताया कि उसका नाम सुभाष सरकार आयु 43 वर्ष पिता स्व.कालीपद सरकार है व गांजा मलकानगिरी से ब्रिकी करने के लिये लेकर आया था,उसके पास रखे सफेद रंग की बैग में तीन अलग-अलग पैकेट से 11 किलो 775 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 20 बी के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है। 

इस शहर के सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना के 7 मरीज मिलने से मचा हडकंम्प, हॉस्पिटल हुआ सील

इस शहर के सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना के 7 मरीज मिलने से मचा हडकंम्प, हॉस्पिटल हुआ सील

भानुप्रतापपुर, भानुप्रतापपुर नगर में आज रविवार को 07 कोरोना पाजेटीव मरीज मिले है। जिनमे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर से 05 मरीज एवं बीएसएफ के जवान को 02 पाजेटीव पाये गये है। हॉस्पिटल परिसर को सील किया गया है, वही आस पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। इतने बड़ी तादात में कोरोना मरीज मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भानुप्रतापपुर में कोरोना मरीज बढऩे की संभावना है।

ALSO READ:- अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


विदित हो कि कोरोना के मरीजों तेजी से बढ़ते जा रहे है। इसीक्रम में आज शासकीय अस्पताल के 04 स्टाफ़ नर्स व 01 काउंसलर सहित 02 बीएसएफ के जवान संक्रमित है। जिसकी पुष्टि बीएमओ भानुप्रतापपुर द्वारा की गई। बीएमओ डॉ ठाकुर ने बताया कि कल 25 जुलाई को 17 कर्मचारियों का एवं 26 जुलाई को 03 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया जिनमे 05 लोगो का रिजल्ट पाजेटीव आया, शेष 15 का रिपोर्ट निगेटिव रहा है। पाजेटीव सभी मरीज की उपचार हेतु कोविद हॉस्पिटल कांकेर रवाना किया गया। वही दो जवान भी कोरोना पाजेटीव मिलने से उन्हें भी उपचार हेतु कांकेर भेज गया है। वही पाजेटीव स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवार सदस्यों के भी जांच की जाएगी एवं सुरक्षा के दृष्टि से क्वारन्टीन किये जायेंगे। सीएमएचओ जे एल उइके ने की पुष्टि भानुप्रतापपुर अस्पताल को सील करने की तैयारी शुरू, मरीज़ों को कोरर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा शिफ्ट। सभी डॉक्टर एवं कर्मचारियों को लिया जाएगा सेम्पल। सम्पर्क में आये लोगो पता लगाया जाएगा।

 

अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर, जिले के थाना पखांजूर अंर्तगत 25 जुलाई 2020 को थाना पखांजूर की एक 20 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सचिन विश्वास पिता स्व. जतिन विश्वास उम्र 56 वर्ष निवासी पखांजूर द्वारा पीडि़ता का अश्लील वीडियो मोबाईल में बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर माह जुलाई-अगस्त 2019 से लगातार दुष्कर्म किया तथा पीडि़ता के मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बना रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 82/20 धारा 376,376(2)(ढ),506,509(ख) भादवि, 66(ई, 67(ए) आई टी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ALSO READ:- लापता युवक की सात दिन बाद ओवरब्रिज के नीचे डबरी में मिला लाश, जांच में जुटी पुलिस

विवेचना के दौरान आरोपी सचिन विश्वास पिता स्व.जतिन विश्वास उम्र 56 वर्ष निवासी पखांजूर को आज गिरफ्तार किया गया आरोपी के मोबाईल में पीडि़ता का अश्लील वीडियो पाए जाने से वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा गया।

 

लापता युवक की सात दिन बाद ओवरब्रिज के नीचे डबरी में मिला लाश, जांच में जुटी पुलिस

लापता युवक की सात दिन बाद ओवरब्रिज के नीचे डबरी में मिला लाश, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद | पिथौरा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 ओवरब्रिज के नीचे एक डबरी में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मृत युवक पिछले कई दिनों से लापता था। लाश पुरानी होने के कारण सड़ गया है, जिसकी वहज से चोट के निशान दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पढ़ें : समता कॉलोनी स्थित गोयल नर्सिंग होम के डॉक्टर का बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव, हॉस्पिटल के स्टाफ को किया गया क्वारंटाइन

पिथौरा थाना प्रभारी एके स्वर्णकार ने बताया कि सुबह एनएच-53 ओवरब्रिज के आसपास रहने वालों ने सूचना दी कि मालती डबरी से बदबू आ रही है। सूचना पर जब टीम पहुंची तो वहां एक युवक की लाश थी। उसे बाहर निकाला गया। गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिजनों को वहां बुलाया गया। तब उसकी शिनाख्ती दीपक कुमार डड़सेना पिता लक्ष्मीनारायण डड़सेना के रूप में परिजनों ने की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक 19 जुलाई सुबह खाना खाकर घर से घुमने जा रहा हूं कहकर निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो, उसके परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। गुम इंसान का मर्ग कायम कर उसका पतासाजी की जा रही थी, तभी मालती डबरी में लाश मिलने की खबर मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि लाश पुरानी और पानी में होने के कारण सड़ गई है। इसके कारण चोट के निशान का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मृतक के दोस्त व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।