नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 कोरोना कहर: लॉकडाउन में मृतकों को कफन भी नसीब नहीं

कोरोना कहर: लॉकडाउन में मृतकों को कफन भी नसीब नहीं

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में जारी लॉकडाउन से ऐसे परिवार बेहाल हो रहे हैं, जिनके परिवार में किसी की आकस्मिक मृत्यु हो रही है। अंतिम संस्कार के लिए कफन और अंतिम संस्कार के लिए जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं। वहीं अंतिम संस्कार में भी कोरोना का खौफ होने के चलते लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने से बच रहे हैं। 
 
 
छत्तीसगढ़ में इस समय कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि मृतकों का ठीक ढंग से अंतिम संस्कार भी नहीं हो पा रहा है। परिवार में आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजनों को आसपास के लोगों का भी बमुश्किल से सहयोग मिल पा रहा है। आलम यह है कि सभी तरह की दुकानें बंद होने के कारण मृतकों को कफन तक नसीब नहीं हो रहा है। इसके अलावा मृत्यु व अंतिम संस्कार की क्रिया में काम आने वाले वस्तुएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में तो लोग एक-दूसरे का सहयोग कर किसी तरह से अपने परिजनों का अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न कर भी ले रहे हैं। शहरी इलाकों में अंतिम संस्कार करना सबसे ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है।
 
 
लॉकडाउन में चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, ऊपर से कोरोना संक्रमण का खतरा और इसका डर लोगों के मन में इस कदर हावी है कि लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी बच रहे हैं। परिवार में किसी परिजन की मृत्यु होने पर लोग कफन-दफन के लिए अब भटकने लगे हैं। आलम यह है कि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही है। वहीं अंतिम संस्कार में भी गिनती के लोग ही शामिल हो रहे हैं। 
 सरपंच का चुनाव में साथ दिया कहकर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

सरपंच का चुनाव में साथ दिया कहकर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

रायपुर। चुनाव में सरपंच का साथ देने की बात कहकर तीन लोगों के द्वारा दरवाजा तोड़कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चण्डी निवासी गुलाबराम भारती 27 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दीपक सोनवानी व नरेश सोनवानी एवं अरुण सोनवानी ने घर का दरवाजा तोड़कर सरपंच राजेन्द्र एनेश्वरी का चुनाव में साथ दिये हो कहकर गाली-गलोच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर रॉड लेकर दौड़ाया। जान बचाने के लिये पीडि़त अपने परिवार सहित घर के दुसरे कमरे में छुप गया। जिसके बाद वे चले गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर मामला कायम कर लिया है। 
 बड़ी खबर: गणेशोत्सव को लेकर रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, गणेश पूजा के लिए इस बार 26 नियम

बड़ी खबर: गणेशोत्सव को लेकर रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश, गणेश पूजा के लिए इस बार 26 नियम

 रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा 20 से अधिक बिन्दुओं पर सख्त गाईड लाइन जारी किया गया है। जिसमें जिला प्रशासन ने श्री गणेश की मूर्ती की ऊंचाई से लेकर पंडाल की साइज तक निर्धारित कर दिये हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
 
एडीएम विनित नंदनवार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इस बार झांकी की भी अनुमति नहीं दी गयी है। मूर्ति की साइज 4-4 से ज्यादा नहीं होगी, वहीं पंडाल को भी 15-15 से ज्यादा बड़ा नहीं बनाया जा सकेगा। पंडाल के सामने कम से कम 5000 वग फिट की खुली जगह होना चाहिए। पंडाल में कुर्सियां नहीं लगेगी, साथ ही 20 लोगों से ज्यादा पंडाल में मौजूद होने नहीं दिया जायेगा। वहीं मूर्ति दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भी अपना नाम पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा, ताकि संक्रमित मिलने पर उसका कांटेक्ट मिल सके। पंडाल में सीसीटीवी लगाना होगा। वहीं बिना मास्क के मूर्ति दर्शन की अनुमति नहीं होगी। कोई भी कोरोना संक्रमण के किसी भी लक्षण वाले व्यक्ति को पंडाल में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं अगर पंडाल में दर्शन के लिए आया व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो आयोजकों को पूरा खर्च उठाना होगा। इस बार पूजा के दौरान जगराता, भंडारा आदि कार्यक्रमों की भी इजाजत नहीं होगी। पूजा के दौरान प्रसाद, भंडारा सहित किसी भी चीज को बांटने की इजाजत नहीं होगी। सांस्कृतिक, जगराता व डीजे आदि भी प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति विसर्जन के लिए सिर्फ  एक गाड़ी की अनुमति और पिकअप, टाटाएस से बड़े वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन के लिए सिर्फ 4 लोग ही जा सकेंगे, जो गाड़ी के साथ जायेंगे। मूर्ति स्थापना के लिए निगम की अनुमति लेनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले गणेशोत्सव समितियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
देखे आदेश-
 बंदरों को खाद्य सामग्री देना पड़ा महंगा वन विभाग ने वसूला 10 हजार का जुर्माना

बंदरों को खाद्य सामग्री देना पड़ा महंगा वन विभाग ने वसूला 10 हजार का जुर्माना

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल घाट के बंदरों को खाद्य सामग्री देना एक वाहन चालक को महंगा पड़ गया, वन विभाग ने जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे वाहन चालक पर दस हजार का जुर्माना वसूला है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे 1109 वाहन के चालक ओमप्रकाश साहू निवासी दल्लीराजहरा ने घाट में रुक कर बंदरों को खाद्य सामग्री दे रहा था तभी मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तथा वाहन चालक ओमप्रकाश साहू के हाथ मे 10 हजार रूपये के चालान की रसीद थमा दिया, जिसे देख वाहन चालक के होश उड़ गए। जुर्माने की राशि का भुगतान किया तभी वाहन चालक को जाने दिया गया।
 
 
उल्लखनिय है कि केशकाल घाट के बंदर दिन में केशकाल घाट के सड़कों पर अपना समय व्यतीत करने घाट के सड़कों के किनारे आकर बैठे रहते हैं। जिन्हें इस माग्र से आने जाने वाले लोग कुछ न कुछ खाद्य सामग्री देकर चले जाते थे, जिसकी वजह से घाट के बंदरो की तबियत बिगडऩे लगी थी। इसे ध्यान में रखते हुए वनमण्डलाधिकारी धर्मशील गणवीर के द्वारा घाट के मोड़ों पर प्रतीकात्मक बोर्ड लगवाकर वनकर्मियों को तैनात किया है, जिससे बंदरो को खाद्य सामग्री देने वालों पर निगरानी रखी जा रही है।
राजधानी में लॉकडाउन के दौरान सिगरेट-गुटखा बेचते पकड़ाया एक युवक, मामला दर्ज

राजधानी में लॉकडाउन के दौरान सिगरेट-गुटखा बेचते पकड़ाया एक युवक, मामला दर्ज

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान सिगरेट, गुटखा बेचते पाये जाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से सिगरेट, गुटखा जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना लॉकडाउन के दौरान कुकरेजा फार्म हॉउस महावीरनगर में बिना मास्क घर के सामने खड़े होकर सिगरेट,गुटखा व बीड़ी बेचते पाये जाने पर भगवानदास पंजवानी 47 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास गुटखा, सिगरेट, बीड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सामान की कीमत 5 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान शासन के नियमों का उल्खंन करने के जुर्म में धारा 269,270 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
तीज त्योहारों में मिठाईयों को लेकर ग्राहकों में संशय की स्थिति निर्मित

तीज त्योहारों में मिठाईयों को लेकर ग्राहकों में संशय की स्थिति निर्मित

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के मद्देनजर कोरोना पाजीटिव मरीजों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण प्रदेश शासन द्वारा 22 जुलाई से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 6 अगस्त तक की गई है। वहीं केबिनेट की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार आज एवं कल केवल चार घंटे के लिए किराना दुकान एवं मिठाई दुकानों को ग्राहकों की खरीदी के लिए खोला गया है।
 
 
ज्ञातव्य है कि एक अगस्त एवं तीन अगस्त को क्रमश: बकरीद एवं रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा जिसके लिए मिठाई खरीदी अगर 30 जुलाई को उपभोक्ता करते है तो उक्त स्थिति में संक्रमण फैलने की संभावना है। शहर के अनेक उपभोक्ताओं ने आज प्रतिनिधि से भ्रमण के दौरान कहा कि त्योहारों के मद्देनजर शासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहीं मिठाई व्यापारियों ने भी लाकडाउन की अवधि में एक एवं तीन अगस्त को राज्य शासन से निर्धारित अवधि में छूट देने की मांग की है|
 
 
ग्राहकों में इस बात को लेकर संशय है कि लॉकडाउन के बाद आज खुली दुकान में मिठाई लॉकडाउन के पूर्व की शेष मिठाई तो नहीं है। वहीं आज और कल केवल चार घंटे की अवधि में ताजी मिठाई ग्राहकों को उपलब्ध कराने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। राज्य शासन के खाद्य विभाग के जिम्मेदारों से उपभोक्ताओं ने सैंपलिंग लेकर मिठाई दुकानों से आज एवं कल उपलब्ध करायी जा रही मिठाईयों का परीक्षण कराने की मांग की है। 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8 हजार पार, रायपुर जिले में सर्वाधिक एक्टिव मरीज

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8 हजार पार, रायपुर जिले में सर्वाधिक एक्टिव मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 306 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आकड़ा 8286 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 5439 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं 46 की मौत भी हुई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2801 है, जिनका ईलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 28 जुलाई की देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कुल 302 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई थी, जिनमें सर्वाधिक 158 रायपुर जिले में पाये गये है, वहीं राजनांदगांव में 20, दुर्ग 20, बिलासपुर व बस्तर 18-18, नारायणपुर 11, रायगढ़ व बलौदाबाजार 08-08, सरगुजा व गरियाबंद 06-06, कबीरधाम 05, कोरबा व मुंगेली 04-04, बलरामपुर, दंतेवाड़ा व जशपुर से 03-03, कांकेर व सूरजपुर में 02-02 व जांजगीर-चांपा से 01 मरीज मिला है। इन मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आकड़ा बढ़कर 8286 पहुंच गया है। वहीं 267 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है, जिसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 5439 मरीज स्वस्थ हो चुके है। कोरोना पॉजीटिव एक वृद्धा की मौत भी हुई है। दुर्ग निवासी 63 वर्षीय महिला जो विगत दो वर्षों से आमाशय कैंसर से पीडि़त थी तथा कीमोथेरेपी ले रही थी। सांस की तकलीफ होने की वजह से कोरोना पॉजीटिव पाये जाने पर उसे 26 जुलाई को एम्स रायपुर में आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मौत के बाद प्रदेश में पॉजीटिव मरीजों की मौतों का आकड़ा भी बढ़कर 46 पहुंच गया है। इस तरह वर्तमान में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2801 है। 

इधर प्रदेश का हॉट जिला बन चुका रायपुर जिले में भी संक्रमितों का कुल आकड़ा 2524 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 1123 मरीज स्वस्थ हो चुके है, जबकि 20 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 1381 एक्टिव मरीज है।
  दुकान खुलते ही ग्राहकों की लगी भीड़, सामान खरीदते समय लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

दुकान खुलते ही ग्राहकों की लगी भीड़, सामान खरीदते समय लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग

रायपुर। रक्षाबंधन व बकरीद जैसे त्यौहार को देखते हुये लोगों को लॉकडाउन के दौरान 29 व 30 जुलाई को सुबह 4 घंटे किराना दुकानों को खोलने की छुट मिलते ही आज सुबह 6 बजे से ही दुकानों में जमकर ग्राहकों की भीड़ लग गई। कोराना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये कोरोना संक्रमितों की चेन तोडऩे के लिये राज्य के अधिकांश जिलों में 22 जुलाई से लॉकडाउन किया गया है। वहीं 1 अगस्त को बकरीद व 3 अगस्त को राखी का त्यौहार के मद्देनजर 29 व 30 जुलाई को किराना दुकानों को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
 
 
बुधवार की सुबह दुकान खुलते ही खरीदारों की दुकानों पर जमकर ग्राहकों की भीड़  लग गई। वहीं दुकानदार सोशल डिस्टेंसिग के लिये ग्राहकों समझाता रहा लेकिन दुकान 10 बजे बंद हो जाने की डर से खरीददार समान लेने के लिये डटे रहे। वहीं दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी मुनाफाखोरी करने से बाज नही आये। कई समानों को प्रिंट रेट अधिक दर वसूली करने व दाल,चावल सहित खाने के तेल भी ग्राहकों से अधिक दाम में बेचे जाने के लिये ग्राहकों ने आरोप लगाये। बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने व मास्क के बिना कोई ना निकले व सोशल डिस्टेंसिग बनाये रखने के लिये पुलिस के जवान भी जगह-जगह तैनात किये गये है जो आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाये हुये है।
रायपुर इंडोर स्टेडियम में बने कोविड हॉस्पिटल में खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा

रायपुर इंडोर स्टेडियम में बने कोविड हॉस्पिटल में खाना नहीं मिलने पर कोरोना मरीजों ने किया हंगामा

रायपुर, राजधानी रायपुर में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इंडोर स्टेडियम को कोविड 19 अस्पताल बना दिया है। लेकिन अब यहां अव्यवस्था की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोरोना मरीजों को खाना नहीं मिला, जिसके बाद मरीजों ने हंगामा कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने मरीजों का शांत करवाया। 

राजधानी के इन वार्डो से नि:शुल्क करा सकते है कोरोना की जाँच, इस इस दिन लगेगा इन जगहों पर शिविर

राजधानी के इन वार्डो से नि:शुल्क करा सकते है कोरोना की जाँच, इस इस दिन लगेगा इन जगहों पर शिविर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना का प्रकोप जारी है। राजधानी में रोजाना दोगुनी रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते रायपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर टेस्टिंग बढ़ाने के लिए आज से नगर निगम शहर के वार्डों में जांच शिविर लगाकर कोरोना सैंपल कलेक्शन करेगी। कोरोना सैंपल कलेक्शन शिविर शहर के जोन 1 में पहाड़ी चौक सियान सदन में लगेगा। इसके अलावा जोन 9 में विधानसभा रोड स्थिति आश्रय स्थल में भी कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। इन दोनों जगहों में अलग-अलग समय पर शिविर लगाया जाएगा।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी में दोपहर 12 बजे से शिविर लगेगा, तो वहीं विधानसभा रोड आश्रय स्थल में दोपहर 2 बजे से जांच शिविर लगेगा। ऐसे में अगर आप में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं तो शिविर में जाकर कोरोना की जांच करा सकते है। इसके लिए किसी तरह के चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह नगर निगम प्रशासन की ओर से नि:शुल्क रहेगा।
 
 बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची

बड़ी खबर: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का अकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश के केवल 23 तहसील ऑरेंज जोन में हैें और बाकि अन्य तहसील रेड और ग्रीन जोन में हैं।
देखे सूची-
जिले का अब ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिले का अब ये इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे विकासखंड तिल्दा अंतर्गत ग्राम नेवरा (थाना तिल्दा) में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्रो को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने इन क्षेत्रो में परिसीमाये निर्धारित कर विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

 

 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, इलाके मे शोक की लहर

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, इलाके मे शोक की लहर

जशपुर। आकाशीय गाज से दो सगे भाईयो कि अकाल मौत हो गई है। घटना जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव की है सूचना मिलते ही फरसाबहार थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये हैं और दोनो सगे भाईयो के शव को पीएम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसाबहार रवाना कर दिया है। इन दिनो अच्छी बारिश के बाद जिले के किसान अपने खेतो मे रोपा लगाने मे व्यस्त है।

डूमरिया का रहने वाला किसान चुलू साय का परिवार भी आज अपने खेत मे रोपा लगा रहा था। पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग डूमरिया मे गरज के साथ बारिश होने लगी। इस समय चुलू साय के दोनो पुत्र जनक साय (25) और जनकु साय (29) अपने खेत मे रोपा लगा रहे थे। बारिश से बचने के लिये दोनो सगे भाई खेत से कुछ दूर बरगद पेड़ के पास चले गये।

कुछ देर बाद अचानक आसमान मे गरज हुई और आकाशीय गाज बरगद के पेड़ मे आ गिरा जिससे बरगद पेड़ के नीचे बैठे दोनो सगे भिईयो की अकाल मौत हो गई। घटना की खबर पूरे गांव मे आग की तरह फैल गई । पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई है। जशपुर जिले मे गज, गाज ओर भुजंग से बेसमय लोगो की मौत हो रही है और रह सिलसीला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
राजधानी के तिलक नगर सियान सदन में लगा कोविड 19 जांच शिविर, 100 की हुई जांच

राजधानी के तिलक नगर सियान सदन में लगा कोविड 19 जांच शिविर, 100 की हुई जांच

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 1 द्वारा जोन के तहत आने वाले बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 के तहत तिलक नगर सियान सदन परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य सुविधा हेतु जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव की समाज हित में कारगर रोकथाम करने हेतु शिविर लगाया गया। जिसमें 100 लोगो ने पहुंचकर शासन के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको से कोविड 19 संबंधी जांच करवायी।
 
 
चिकित्सको नेे लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण करने सहित सामान्य रूप से स्वस्थ रहने, रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने सदैव मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के स्वास्थ्य नियम का पूर्ण व्यवहारिक परिपालन करने सहित सामान्य स्वास्थ्य नियमों को जीवन में दैनिक रूप से स्वास्थ्य रक्षा की दृष्टि से मानने का चिकित्सकीय परामर्ष दिया। निगम जोन 1 द्वारा  तिलक नगर सियान सदन परिसर में शासन के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनस्वास्थ्य सुविधा हेतु लगाये गये कोविड 19 जांच षिविर के दौरान पूरे समय जोन 1 के जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, जोन कार्यपालन अभियंता सुभाष चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेष नामदेव, जोन उपअभियंता दीपक देवांगन, शरद देषमुख सहित जोन 1 अधिकारीगण स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको एवं अधिकारियों सहित उपस्थित रहे।
 
 राजधानी के मुख्य मार्गो में फायर ब्रिगेड-फागिंग मशीन से चलाया गया सेनेटाइजर विशेष अभियान, महापौर अभियान में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित निकले

राजधानी के मुख्य मार्गो में फायर ब्रिगेड-फागिंग मशीन से चलाया गया सेनेटाइजर विशेष अभियान, महापौर अभियान में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित निकले

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर की जनस्वास्थ्य हितकारी पहल पर नगर निगम द्वारा निगम के सभी 10 जोन के समस्त 70 वार्डो में फायर ब्रिगेड, फागिंग मशीन की सहायता से राजधानी में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु नोवल कोरोना वायरस के फैलाव की कारगर रोकथाम करने के उद्देश्य से जोन के माध्यम से सभी मुख्य मार्गो में लगातार 5 दिनों तक विशेष सेनेटाइजर स्प्रे अभियान चलाये जाने का अभियान विगत 3 दिनों पूर्व से निगम जोन 8, 6 एवं 5 के वार्डो के मुख्य मार्गो से होकर प्रारम्भ हो चुका है।  
 
महापौर ढेबर के निर्देश पर आज नगर निगम जोन 7 के माध्यम से निर्धारित रूट के अनुसार जोन 7 कार्यालय अग्रसेन चौक, रामसागर पारा चौक, राठौर चौक होते हुए तेलघानी नाका चौक, वापस अग्रसेन चौक होकर आमापारा रोड, शिवाजी चौक, झंडा चौक, बम्लेश्वरी मंदिर होकर वापस अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से समता कालोनी, चैबे कालोनी, गीता नगर होकर जीई रोड तक, जीई रोड होकर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक के कार्यालय तक, पश्चिम विधायक कार्यालय से कुकुरबेडा होते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से मोहबा बाजार होकर भारत माता चौक तक, भारत माता चौक से रामनगर चौक तक, रामनगर चौक से अंडरब्रिज दिशा कालेज के सामने से अंदर होते हुए जोन 7 कार्यालय होकर जीई रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने से होकर राजकुमार कालेज, रामकुंड वंदना आटो तक, रामकुंड होकर बाबा गुरू घासीदास प्लाजा, आमापारा बाजार होते हुए जोन 7 कार्यालय तक कोविड 19 के प्रसार की कारगर तरीके से रोकथाम करने की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, फागिंग मशीन, हैंड स्प्रे मशीन की सहायता से विशेष सेनेटाइजर स्प्रे अभियान चलाया गया ।
इस दौरान महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व एवं संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय की विशेष उपस्थिति में चलाये गये जनस्वास्थ्य सुरक्षा हितकारी अभियान में नगर निगम जोन 7 के जोन अध्यक्ष मनी राम साहू, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, एम.आई.सी. मेम्बर एवं महंत लक्ष्मी नारायणदास वार्ड पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल , एम.आई.सी.सदस्य रितेश त्रिपाठी भी उपस्थित थे। इसमें नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के अभियान में निरंतर देवदूत की सी अत्यंत सकारात्मक भूमिका का व्यवहारिक निर्वहन राजधानीवासियों के मध्य कर रहे रायपुर नगर निगम के सफाई मित्रों, स्वयंसेवी संगठनो, निगम जनप्रतिनिधि पार्षदो, अधिकारियो, कर्मचारियों का योगदान एक बार फिर उल्लेखनीय रहा।
इंटरनेट से डिजाइन देखकर समूह की महिलाएं बना रहीं आकर्षक राखियां

इंटरनेट से डिजाइन देखकर समूह की महिलाएं बना रहीं आकर्षक राखियां

रायपुर | भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन में बहनें भाईयों की कलाईयों पर उनकी मंगलकामना के साथ रक्षासूत्र बांधती हैैंं। इस अवसर पर हर साल राखियों का अच्छा व्यापार होता है। इस साल कोविड-19 वायरस संक्रमण के कारण लगाई जा रही निषेधाज्ञा के कारण कहीं राखियों की सप्लाई में कमी आई है और कहीं दुकान भी नहीं लगी है। ऐसे समय में बलरामपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने खुद राखी बनाने का कार्य प्रारम्भ किया है। ये महिलाएं इंटरनेट के माध्यम से भी डिजायन देखकर अलग-अलग तरह की राखियां बना रही हैं। बाजार में इन स्थानीय राखियों को अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। 

पढ़ें : नकली नोट छापने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश: 21 लाख रुपए जप्त और 5 आरोपी गिरफ्तार

राज्य सरकार भी स्थानीय स्तर पर राखी बनाने का जोर दे रही है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भरता आ सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से विकासखण्ड राजपुर की ग्राम पंचायत भिलाईखुर्द की नवा अंजोर स्व-सहायता समूह की महिलाएं राखी निर्माण कर रही हैं। इन राखियों की मांग अब स्थानीय स्तर पर बढ़ने लगी है। समूह की श्रीमती कलेश्वरी और सुश्री बिनिता बेक बताती हैं कि उनके समूह में 8 महिलाएं हैं, जनपद पंचायत द्वारा प्रोत्साहित किये जाने पर उन्होंने राखी बनाने का निर्णय लिया। राखी के निर्माण में वह स्थानीय चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इससे कम लागत में राखियां तैयार हो जाती हैं और लोगों को 5 रूपए से लेकर 100 रूपए के वाजिब दाम में राखियां उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने 5 हजार राखी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि अब स्थानीय व्यापारी भी राखी खरीदने के लिए उनके पास पहुंचने लगे हैं। 

पढ़ें : मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का लॉक डाउन अवधि में नहीं होगा संचालन, आदेश जारी

स्थानीय व्यापारी श्री विष्णु गर्ग ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से उन्हें उम्मीद कम थी कि राखी का व्यापार वह अच्छी तरह कर पाएंगे लेकिन जब उन्हें पता चला कि गांव की महिलाएँ अपने हुनर से राखी तैयार रही हैं तो सुनकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि वह महिलाओं से राखी खरीद कर बाजार में बेच रहे हैं। जनपद पंचायत राजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने महिलाओं को प्रशासन द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने अपने स्टॉफ सहित अन्य शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी समूहों से राखी खरीदने को कहा है जिससे महिलाओं का हौसला बढ़ाया जा सके।

 राजधानी में कैब चालक से अकारण गाली गलौच, मिली जान से मारने की धमकी

राजधानी में कैब चालक से अकारण गाली गलौच, मिली जान से मारने की धमकी

रायपुर। शहर में इन दिनों गुण्डागर्दी चरम सीमा  पर है। रोजी रोटी के लिए कैब कार लेकर निकलने वाले प्रार्थी कमलजीत सिंह आयु 29 वर्ष पिता बलबीर सिंह सैनी से आरोपी सोनू जायसवाल ने माना विमानतल आगमन गेट के पास बिना मास्क गाड़ी चलाये जाने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। मोनू जायसवाल निजी सायकल स्टैण्ड पार्किग का कारिंदा है। बावजूद इसके प्रार्थी कैब चालक के साथ किये गये दुव्र्यवहार को गंभीरता से लेते हुए थाना माना कैम्प ने प्राथी की रिपोर्ट पर आरोपी मोनू के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/294/506 एवं 323 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 बड़ी खबर: उचित मूल्य के दुकान संचालक ने किया लाखों का हेराफेरी, मामला दर्ज

बड़ी खबर: उचित मूल्य के दुकान संचालक ने किया लाखों का हेराफेरी, मामला दर्ज

रायपुर। उचित मूल्य की दुकान पूर्व संचालक के खिलाफ शासकीय राशन का हेराफेरी करने की रिपोर्ट गोबरानवापारा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक खाद्य अधिकारी विकास खण्ड अभनपुर के.सी.फारवानी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उचित मूल्य दुकान चांपाझर गोबरा नवापारा में खमानलाल करले पूर्व संचालक ने अपने पद पर रहते हुये शासकीय राशन का हेराफेरी किया।
 
 
घटना की जानकारी आडिट रिपोर्ट एवं आवेदन करने पर पता चला। आरोपी ने ग्राम चांपाझर विकास खण्ड अभनपुर में अपने पद पर रहते हुये में चावल व शक्कर की हेराफेरी किया। शासकीय उंचित मूल्य की दुकान आई.डी. क्रमांक 442002045 के भौतिक सत्यापन में पता चला कि चावल 277.38 क्विंटल, शक्कर 1.83 क्विंटल एवं नमक 15.51 क्विंटल, कम पाया गया,जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 10 लाख 59 हजार 9सौ 20 रूपये है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वास्तु अधिनियम 3,7  धारा 409,420 के तहत अपराध कायम कर  मामला दर्ज कर लिया है। 
 
 लॉकडाउन का उल्लंघन करना दो किराना दुकानदार को पड़ा भारी, दोनों दुकाने की गई सील

लॉकडाउन का उल्लंघन करना दो किराना दुकानदार को पड़ा भारी, दोनों दुकाने की गई सील

महासमुंद। कोरोना को लेकर चल रही लॉकडाउन के दूसरे दिन बसना नगर सीमा क्षेत्र में दो दुकान खुली पाए जाने पर जि़ला और नगरपालिका अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की, दूसरी दुकान पर नगरपालिका द्वारा कार्रवाई की गई। एक दुकान वार्ड 9 एवं दूसरी मेन रोड पर स्थित है। ये दोनों दुकान खुली पाई गई थी। दोनों दुकानों को लॉकडाउन अवधि तक सील कर दिया गया है। कल भी लॉकडाउन के पहले दिन एसडीएम कुणाल दुदावत ने एक डेली नीड्स की दुकान को खुली रहने के कारण सील किया था।
 
 पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने दी जान, खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति को भेजा जेल

पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने दी जान, खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति को भेजा जेल

महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम असुंला में एक महिला की मर्ग जांच में पति की प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या करने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृत महिला के पति के खिलाफ धारा 306, 201 के तहत अपराध दर्ज कर उसे रिमांड में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृत महिला के पति का गांव के एक युवती के साथ अवैध संबंध था। जिसकी की जानकारी उसकी पत्नी को थी। इसी बात को लेकर वह आए दिन पत्नी से मारपीट व प्रताडि़त करता था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी।
 
 
सांकरा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अपूर्वा क्षत्रिय ने बताया कि 2 अप्रैल के करीब दोपहर एक बजे अनसुला निवासी सावित्री बाई निषाद पति हेमलाल निषाद (56) घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने पथरी की बीमारी बताकर आत्महत्या करना बताया था। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। तब पता जांच में पता चला कि मृतक बीमारी नहीं अपने पति की प्रताडऩा से तंग आगकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर है।
 
 
थाना प्रभारी ने बताया कि भूपेन्द्र निषाद पिता हेमलाल निषाद (35) एवं जानकी निषाद पति भूपेन्द्र निषाद (30) से पूछताछ में पाया कि मृतिका का पति हेमलाल निषाद का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध था इस बात को पंचायत के समक्ष स्वीकार भी किया था। इसी बात को लेकर हेमलाल निषाद हमेशा अपनी पत्नी मृतिका के साथ मारपीट झगड़ा करता था। 1 अप्रैल शाम को हेमलाल निषाद अपनी पत्नि का गला पकड़कर मारपीट किया था। जिससे दु:खी होकर दिनांक 2 अप्रैल को अपने घर के पठउवा पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। जांच के बाद मृृतका के पति को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
  क्रिकेट खेलने से मना करने पर युवक ने फोड़ा सर- शहर के गंजपारा इलाके का मामला

क्रिकेट खेलने से मना करने पर युवक ने फोड़ा सर- शहर के गंजपारा इलाके का मामला

महासमुंद। शहर के गंजपारा में एक युवक ने क्रिकेट खेलने से मना किया तो, उस पर बाल्टी से प्रहार करने का मामला सामने आया है। इससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। वह शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है। जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
 
 
थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवावर को सूचना मिली कि  तुषार चंद्राकर नाम का युवक आदित्य अस्पताल महासमुंद में मारपीट होकर भर्ती हुआ है। सूचना पाकर पुलिस आदित्य हास्पिटल गए घायल युवक से बयान लिया तो उसने बताया कि वह अपने घर से शाम 6.00 बजे पुरानी गंज मंडी के पास गया था। वहां मोहल्ले के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। जिसे यहां क्रिकेट मत खेलो आने जाने वालों को किसी को लग जाएगा कहते हुए मना किया तो, मोहल्ले का सत्यम बेहरा तू कौन होता है खेलने से मना करने वाला कहकर गाली गलौज किया और खाली बाटल से सिर के बांये भाग व बांये कान में एवं बाटल से मार कर चोट पहुंचाया।  
 

 

 कोरोना का कहर: रक्षाबंधन पर्व में कई भाईयों की कलाईयां रह जाएंगी सूनी

कोरोना का कहर: रक्षाबंधन पर्व में कई भाईयों की कलाईयां रह जाएंगी सूनी

रायपुर। भाई-बहन के अटूट और निश्चल प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन 03 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन रक्षाबंधन पर्व पर भी कोरोना का ग्रहण लगा रहेगा। रक्षाबंधन पर्व में जारी लॉकडाउन के चलते कई भाईयों की कलाईयां सूनी रह सकती है। 
 
 
रक्षाबंधन पर्व 03 अगस्त को मनाया जाएगा, लेकिन वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन-प्रशासन ने अब 06 अगस्त तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला कर लिया है। रक्षाबंधन के पहले गुलजार रहने वाले शहर के बाजार पूरी तरह से वीरान हैं। कोरोना के ग्रहण ने लोगों को ऐसा प्रभावित किया है कि लोग अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। शहर मेंं कोरोना का कहर इस कदर टूट रहा है कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले में अब कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इसे विडंबना ही कहा जाए कि भाई-बहन के अटूट और निश्चिल प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस बार पूरी तरह से सूना रहेगा।
 
 
लॉकडाउन की सख्ती इतनी अधिक है कि लोगों को अपने-अपने घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। लिहाजा यह भी तय माना जा रहा है कि कोरोना के चलते इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व में कई भाईयों की कलाईयां सूनी रहेगी। बहनें अपने भाईयों के घर नहीं जा सकेंगी तो वहीं भाई भी अपने-अपने घरों में कैद रहेंगे। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार राखियों का बाजार भी नहीं लग पाया है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि बिना राखियों के लोग रक्षाबंधन पर्व कैसे मना सकेंगे। बहरहाल इस बीच जिला प्रशासन ने 29 और 30 जुलाई को केवल दो दिन के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विभिन्न दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। 
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। जिला के कुमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की शाम कांजी हाउस कुम्हारी के सामने मिडिल कट के पास बाइक सीजी 04 /7062 में सवार प्रेमदास फुले 35 वर्ष को रायपुर से दुर्ग की ओर तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने ठोकर मार दी। ट्रक सीजी 04/7844 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इस दौरान मीडिल कट के पास उसे चपेट में ले लिया।
 
 
पुलिस ने उसे एम्स अस्पताल उपचार के लिए तुरंत भेजा गया जहां रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस मृतक के पास से एचटीपीसीएल मंदिर हसौद का आईकार्ड बरामद हुआ है। घटना में पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
 कोरोना संक्रमण: एडिशनल कलेक्टर, एसडीएम कार्यालय सील, स्टाफ में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद कलेक्टर ने दिए आदेश

कोरोना संक्रमण: एडिशनल कलेक्टर, एसडीएम कार्यालय सील, स्टाफ में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद कलेक्टर ने दिए आदेश

पेंड्रा। पेंड्रा-गौरेला के दो आईएएस अधिकारियों के स्टाफ में कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने के बाद इनके कार्यालय सील कर दिए गए हैं। एसडीएम मयंक चतुर्वेदी के ड्राइवर के अलावा एडिशनल कलेक्टर अजीत बसंत के ड्राइवर और गनमैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने दोनों आईएएस अधिकारियों के कार्यालयों के कुछ हिस्सों को सील करने के आदेश जारी किए हैं।
 
 
कंटेनमेंट जोन के संबंध में कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों के कमरों के साथ ही साथ अगल-बगल के कमरों और स्टेनो कक्ष को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। बता दें कि अतिरिक्त कलेक्टर का कार्यालय कलेक्टर ऑफिस परिसर से ही संचालित हो रहा है 
 
 
हालांकि एसडीएम के कार्यालय में तहसील और दूसरी शाखाएं संचालित की जा रहीं हैं। इन परिस्थितयों में इस परिसर में लोगों की आवाजाही बनी रहेगी। जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
 नक्सलियों के शहीद सप्ताह के पहले दिन पुलिस ने नक्सली कैंप पर बोला धावा, पढ़े पूरी खबर

नक्सलियों के शहीद सप्ताह के पहले दिन पुलिस ने नक्सली कैंप पर बोला धावा, पढ़े पूरी खबर

बीजापुर। नक्सलियों के शहीद सप्ताह के पहले दिन डीआरजी के जवानों ने नक्सली केम्प में धावा बोल दिया, पुलिस पार्टी को देख नक्सली गोली चलाते हुए भागने में सफल हो गए किन्तु केम्प से पुलिस ने भारी मात्रा में समान व विस्फोटक बरामद करने में सफलता हासिल किया है।
 
 
जिले के तोयनार थाना क्षेत्र में गुमनेर के जंगलों में नक्सलियों के जमावड़ा की सूचना पर तड़के डीआरजी के जवानों ने धावा बोल दिया, अचानक जवानों को देख कर नक्सली गोली चलाने लगे , वही जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना के बाद सर्चिंग के दौरान 3 टेंट, 10 पीठु, कुकर बम, दवाइयां, नक्सली साहित्य व भारी मात्रा में दैनिक उयोग के समान बरामद किया गया है। जवानों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग जारी रखा है।