नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 चाउर घोटालेबाज बाबा और चालीस कमीशनखोर से प्रदेश भाजपा उबर नही पा रही है: विकास तिवारी

चाउर घोटालेबाज बाबा और चालीस कमीशनखोर से प्रदेश भाजपा उबर नही पा रही है: विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई को मृतप्राय और गुटबाजी के भयावह संक्रमण से ग्रसित बताया है उन्होंने कहा कि लगातार 15 सालों के सत्ता सुख भोगने और अरबों खरबों रुपया कमीशन वसूली करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के बचे खुचे नेता आपस में शीर्ष पद पाने के लिये टकरा रहे हैं जिसके की कारण उन्हें गुटबाजी का भयावह संक्रमण हो चुका है वही भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और लगातार उपेक्षा के कारण वह मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं जिसका की प्रत्यक्ष प्रमाण सोशल मीडिया और प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों में पढऩे को मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और कार्यकर्ता अब पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह उनके पूर्व मंत्री मंडल के सदस्य और पूर्व मंडल आयोग के अध्यक्षों को किसी भी शीर्ष पद पर बैठे नहीं देखना चाह रहे हैं कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन नेताओ कारण ही प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया अब वह पुन: भाजपा के संगठन में शीर्ष पदों पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि मैं खुद एक कांग्रेस विचारधारा का कार्यकर्ता हूं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हताशा निराशा को समझ सकता हूं जबकि वह अन्य विचारधारा से भाजपा में आये लोगो की जय जयकार  है और लगातार चाहे केंद्र भाजपा हो या प्रदेश भाजपा में मूल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके अन्य दलों से प्रशासनिक सेवा से आने वाले नेता और व्यक्तियों के लिए पलक पावडे बिछा देते हैं,और रेड कारपेट बिछा कर उसमें उन्हें चलवाकर भाजपा ज्वाइन करते है और उन्हें तत्काल लोकसभा,राज्यसभा,विधानसभा और पार्षद के टिकट से नवाजा जाता है जबकि मूल भाजपा कार्यकर्ता जिंदगी भर केवल पार्टी संगठन में काम करता है पार्टी कार्यालय में दरी बिछाने का काम करते हैं प्रदेश भाजपा में भी यही स्थिति है भाजपा के सूत्रों से पता चला है कि रमन सिंह का धड़ा भाजयुमो में कब्जा जमाने के लिए भ्रष्टाचार से संक्रमित पूर्व कलेक्टर को अध्यक्ष बनाने की लॉबिंग कर रहे हैं जिससे कि भाजयुमो के अन्य युवा नेता बेहद खफा नाराज हैं और खुलकर विरोध नहीं कर पाने के कारण वक़्त कुंठित एवं मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि एक और जहां राष्ट्र और प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनका मंत्रिमंडल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और उनका पूरा संगठन कोरोना कोविड-19 महामारी से लोगों की सुरक्षा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा में चाउर चोर बाबा और उनके चालीस कमीशन खोर संगठन के।शीर्ष पद में कब्जा जमाने मे समय बीता रहे है जिसके कारण भाजपा विपक्ष की भूमिका तक अदा नहीं कर पा रही हैं।आपसी गुटबाजी से संक्रमित भाजपा जनहित के मुद्दे नहीं उठा पा रही है उनके इक्का-दुक्का नेता ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर करने को ही विपक्ष की भूमिका समझ रहे हैं और भाजपा के युवा नेता लगातार अपनी उपेक्षा से कुंठित,चिंतित और मानसिक अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं।
रायपुर के कोतवाली में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर के कोतवाली में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद क्षेत्र हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर | भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत सताई बुटिक,याकूब पान ठेला के बाजू,बैरन बाजार में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में सईद इसरत अली का मकान तथा उत्तर में अब्दुल वसीम का मकान एवं पूर्व में जमिरूद्दीन का मकान और दक्षिण में मोईस अहमद का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। 

पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में कोरोना की दस्तक, बंगले में 10 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

इसी तरह जिला पशु चिकित्सालय,बैरन बाजार में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में सड़क तथा उत्तर में हिन्दू हाई स्कूल एवं दक्षिण में खाली मैदान और पूर्व में पशु चिकित्सालय तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

इसी सिद्धार्थ चैक में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में खाली मैदान तथा उत्तर में ताज गैराज एवं दक्षिण में बालाजी हॉस्पिटल और पूर्व में महेश दीप का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।

पढ़ें : राजधानी में मिला फार्म हाउस के गॉर्ड का शव, जांच में जुटी पुलिस

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

पढ़ें : विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, अधिसूचना जारी

मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

पढ़ें : चीन को मोदी सरकार ने दिया एक और बड़ा झटका: अब चीन समेत कई देशों से कलर टेलीविजन के आयात पर बैन

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार की व्यवस्था करने बेरिकेटिंग के लिए श्री विशाल त्रिवेदी, अनुविभागीय अधिकारी,लोकनिर्माण विभाग,संभाग- 02,रायपुर मो.नं. 94242-00899,लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री बी एस ठाकुर,वनमंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल,रायपुर 94242-38769,कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री विनय मिश्रा,जोन आयुक्त,नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक- 04,मो नं. 98265-10068,घरो का एक्टिव सर्विलांस,स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमती मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री राजीव कुमार पाण्डेय,संयुक्त कलेक्टर एवं अनुभिवागीया दण्डाधिकारी,रायपुर,मो.नं. 94256-49105,को दायित्व सौंपा गया है वही भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु कोतवाली थाना के थाना प्रभारी श्री आर के पात्रे,मो.नं. 94791-91029 को जिम्मेदारी दी गई है।

 चार आरक्षक में से एक बर्खास्त, तीन निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

चार आरक्षक में से एक बर्खास्त, तीन निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

महासमुंंद। जिले के एक आरक्षक को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने अनुशासनहीन आचरण के कारण सेवा से बर्खास्त करने का आदेश पारित किया है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरते वाले तीन आरक्षक को लाइन अटैज किया है। जानकारी के अनुसार आरक्षक निर्मल दीवान एक से अधिक बार लंबे समय से ड्यूटी से अकारण गैर हाजिर रहने एवं बार-बार उपस्थिति के लिए नोटिस देने पर भी गैर हाजिरी के संबंध में विभागीय जांच की कार्रवाई की गई।
 
 
आरक्षक द्वारा बार-बार सेवा के प्रति उदासीनता प्रदर्शित करते रहने के कारण एसपी ने विभागीय कार्रवाई करते हुए24 जुलाई को सेवा से पृथक कर दिया गया। इसी प्रकार खल्लारी अंतर्गत डायल-112 पाइंट पर थाना प्रभारी द्वारा चेकिंग के दौरान ड्यूटी में उपस्थित आरक्षक संजय ध्रुव नशे में पाया गया। आरक्षक को ड्यूटी के दौरान मद्यपान सेवन जैसे गैर जिम्मेदार एवं लापरवाही बरतने के कारण दिनांग 29 जुलाई को निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं थाना खल्लारी में पदस्थ आरक्षक कांता प्रसाद साय को नशे के हालत में स्टॉप के साथ गाली गलौज, मारपीट तथा झूठा दोषरोपण के अलावा शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने व लापरवाहीपूर्व कृत्य के कारण 30 जुलाई को निलंबित किया गया है।
 
 
इसी प्रकार थाना बसना हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक ललित पनागर अपनी वाहन को नशे के हालात में तेज रफ्तार चलाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मना करने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को निलंबन की कार्यवाही की गई। एसपी ने ऐसे लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग होने के साथ-साथ पुलिस का आचरण जनता में रोल मॉडल के रूप में देखा जाता है, ऐसे में कर्मचारी को सदैव उत्तम आचरण एवं कर्तव्य के प्रति सदैव जवाबदार होना जरुरी है। अनुशासनहिनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाह विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति सख्त दण्डात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

जिला अस्पताल परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ नर कंकाल, पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में बने एक पुराने कुएं से नर कंकाल बरामद हुआ है। नर कंकाल बरामदगी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पुलिस के फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने यह आशंका जताई है कि हत्या के बाद शवों को अधजली हालत में कुएं में फेंका गया है|

 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरमुंड व कंकाल करीब कई महीने पुराने हैं जिन्हें फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम द्वारा लैब में भेज कर जांच पड़ताल की जाएगी।

 

   राजधानी में मिला फार्म हाउस के गॉर्ड का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में मिला फार्म हाउस के गॉर्ड का शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित ग्राम फूंडहर के पास आज एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक की मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
 
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तेलीबांधा थाना में आम लोगों ने सूचना दी कि ग्राम फूंडहर के पास झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सुधीर चंद्रवंशी 45 वर्ष के रूप में की। शव को देखकर लग रहा है कि उसकी मौत हुए दो-तीन दिन हो चुके है। मृतक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है और विगत कई सालों से वो एक प्राइवेट फार्म हाउस में गार्ड का काम करता था। फिलहाल मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।
1 अगस्त को कैरियर गाइडेंस पर होने जा रहा है वेबीनार

1 अगस्त को कैरियर गाइडेंस पर होने जा रहा है वेबीनार

रायपुर | हमेशा देखने में आता है कि कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के बाद आपको क्या करना है यह समझ नहीं आता | इन्ही सभी चीजों को लेकर निधि अग्रवाल द्वारा एक कैरियर गाइडेंस पर वेबीनार दिनांक 1 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है जिस पर आप जुड़कर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बाद किस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं इसके बारे में जानकारी ले सकते है | 

इस वेबीनार के माध्यम से आप यह भी समझ सकते हैं 12वीं के बाद कौन कौन सा नया क्षेत्र है जहां पर हम अपना कैरियर बना सकते हैं |
 

 

 विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, अधिसूचना जारी

विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से, अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक चलेगी। विधानसभा सचिवालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। 

सचिवालय से जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त मंगलवार से प्रारंभ होगा और 28 अगस्त शुक्रवार को समाप्त होगा। चार दिवसीय इस विधानसभा सत्र के चारों दिन प्रश्रकाल ही चलेगा। विधानसभा में इस बार केवल उन्हीं सदस्यों की उपस्थिति होगी जिनके प्रश्र लगे हैं और ऐसे सदस्य जिन्हें सदन में अपना उत्तर प्रस्तुत करना है, उपस्थित रहेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अन्य सदस्यों की अनिवार्य उपस्थिति नहीं होगी। 
देशभक्ति की धुन से गूंज उठेगी रायपुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन के बैंड 1 अगस्त को देंगे प्रस्तुति

देशभक्ति की धुन से गूंज उठेगी रायपुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन के बैंड 1 अगस्त को देंगे प्रस्तुति

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन भिलाई के बैंड द्वारा 1 अगस्त को देशभक्ति गीतों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धुनों को बजाया जाएगा। नागरिक घर बैठे लाइव बैंड कन्सर्ट देख सकें इसके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक छत्तीसगढ़ दूरदर्शन के रायपुर केंद्र द्वारा किया जाएगा। 
 
 
पढिये पूरी खबर-
रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सूचना प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से 1 अगस्त से 13 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 33 शहरों में सैन्य और पुलिस बल लाइव बैंड कन्सर्ट की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऐतिहासिक और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए देशभर के विभिन्न स्थलों को चुना गया है।
 
 
रायपुर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन का बड़ा केंद्र रहा है। इसलिए रायपुर को लाइव बैंड कन्सर्ट के लिये चयनित किया गया है। पुलिस लाइन परिसर में होने वाले कार्यक्रम में बैंड की ओर से देशभक्ति की धुनों पर प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार की धुन बजाकर की जाएगी। इसके साथ ही ऐ मेरे वतन के लोगों, संदेशे आते हैं, ये देश है वीर जवानों का , ऐ मेरे प्यारे वतन जैसे देशभक्ति गीतों की धुनों पर प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 8856, अब तक 51 की हो चुकी मौत

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 8856, अब तक 51 की हो चुकी मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। गुरूवार को एक और पॉजीटिव व्यक्ति की मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गई है, वहीं 256 नये मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आकड़ा भी 8856 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 5921 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2884 है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई तक की स्थिति में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 8856 पहुंच गया है। इनमें बीती दिन मिले 256 नये मरीज भी शामिल है जो जिलेवार क्रमश: रायपुर 104, राजनांदगांव 21, दुर्ग 15, कोरिया 11, कोण्डागांव 09, सरगुजा 08, सूरजपुर 06, रायगढ़ 05, बिलासपुर 12, जांजगीर-चांपा 21,  बलौदाबाजार 04, कांकेर व नारायणपुर से 03-03, मुंगेली, कोरिया, महासमुंद, कोरबा, जशपुर, बस्तर व दंतेवाड़ा से 02-02, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, बलरामपुर से 01-01 मरीज मिले है।
 
 
इन मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का कुल आकड़ा 8856 पहुंच गया है। हालांकि 285 भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज भी किया गया है। इस तरह प्रदेश में अब तक मिले संक्रमितों में 5921 लोग डिस्चार्ज हो चुके है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2856 है। कोरोना से अब तक प्रदेश में 51 लोगों की मौत भी हुई है।
 निगम अमला ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों सहित 33 लोगों पर ठोका जुर्माना

निगम अमला ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों सहित 33 लोगों पर ठोका जुर्माना

दुर्ग। आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर निगम के तीन दलों को अमला अलग-अलग क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों की निगरानी किये। इस दौरान गांधी चैक के पास सुवामल गुजरमल किराना दुकान निर्धारित समय के बाद भी सामान विक्रय करते पाया गया। इसी प्रकार नया बस स्टैण्ड में साड़ी दुकान खुला पाया गया। जबकि दीपक नगर ममें अण्डा सेंटर खुला पाया गया।
 
 
वहीं लगभग 27 आम जनता बिना मास्क के मिले। इस तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 33 लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही कर 33 हजार 300 रु. वसूल किये गये। निगम आयुक्त ने आम जनता के साथ ही व्यवसायियों, दुकानदारों से कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है अत: आपका सहयोग सजगता ही संक्रमण का बचाव है।
 
 
आयुक्त ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 6 अगस्त तक जारी लॉकडाउन में राखी और ईद त्योहार को देखते हुए दो दिन 29 और 30 जुलाई तक सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किराना और राशन दुकानों को खोलने की छूट प्रदान किया गया था। इसके अलावा किसी भी व्यवसाय को संचालित करना प्रतिबंधित था। निगम की निगरानी दलों ने भ्रमण कर निर्धारित समय पर दुकानों को बंद कराया। जिन दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय के बाद भी सामानों की बिक्री की जा रही थी उन दुकानदारों से जुर्माना वसूल किये।
 
 
हमारा मकसद आम जनता और व्यवसायियों से जुर्माना काटने की मंशा नहीं हैं। बल्कि कोरोना संक्रमण से बचाव का उपय के तहत् लोगों को सचेत करना है इस प्रकार नियमों का पालन नहीं करने वालों को अर्थदण्ड लगाया जा रहा है। कार्यवाही के दौरा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जसवीर सिंह  भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, राजू सिंग, सुरेश भारती तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 

 

राज्य सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, देखे आदेश

राज्य सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, देखे आदेश

रायपुर, राज्य सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस फेरबदल में प्रमुख सचिव डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी को ग्रामोद्योग के साथ-साथ वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन छोड़कर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आपको बता दें कि प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी वाणिज्यिक कर तथा एम गीता ग्रामोद्योग के प्रभार से मुक्त होंगी. दोनों अधिकारियों का शेष प्रभार यथावत बना रहेगा. त्रिलोक चंद महावर दुर्ग संभाग के कमिश्नर बनाए गए हैं. वहीं ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे मो.कैसर अब्दुल हक को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ-साथ महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

देखें आदेश-

 

युवती ने CRPF के जवान पर लगाया रेप का आरोप

युवती ने CRPF के जवान पर लगाया रेप का आरोप

सुकमा, छत्तीसगढ़ सहित देश में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण और मौत के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों में रेप और छेड़छाड़ के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर रेप का आरोप लगाया है। मामले में आदीवासी समाज की शिकायत के आधार पर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ:-उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों के परीक्षा आयोजन एवं प्रवेश हेतु जारी किया गाइडलाइन

मिली जानकारएी के अनुसार सीआरपीएफ जवान को मध्यप्रदेश के बालाघाट से लौटने के बाद दुब्बाटोटा क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान क्वारंटाइन सेंटर के पास युवती को अकेली देखकर जवान की नियत बिगड़ गई और उसने युवती को हवस का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी होने पर आदिवासी समाज ने दोरनापाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 

दो मोटरसायकल के बीच हुई भिड़ंत में  3 लोगो कि हुई मौत  4 हुए घायल

दो मोटरसायकल के बीच हुई भिड़ंत में 3 लोगो कि हुई मौत 4 हुए घायल

धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बोराई थाना क्षेत्र में गुरूवार को दो मोटरसायकल के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उनमें सवार 03 लोगों की मौत एवं 04 लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसायकल में सवार तीन लोग बोराई से ग्राम घटुला के तरफ आ जा रहे थे, वहीं दूसरी मोटरसायकल जिसमें चार लोग सवार थे विपरित दिशा से आ रही थी। दोनों मोटरसायकलों का ग्राम आमगांव और बहिगांव के बीच में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोटरसायकल में सवार 03 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सुभाष , लक्ष्मण एवं पुरषोत्तम बताया जा रहा है, वहीं 04 लोग घायल गये। बताया जा रहा है कि घायलों में भी एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे धमतरी अस्पताल रिफर किया गया है।

 

 राज्य शासन ने जारी किया आदेश: जो जुलाई में नहीं ले पाये हैं राशन, वो कार्डधारी अगस्त में भी ले पायेंगे जुलाई का राशन

राज्य शासन ने जारी किया आदेश: जो जुलाई में नहीं ले पाये हैं राशन, वो कार्डधारी अगस्त में भी ले पायेंगे जुलाई का राशन

रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से ऐसे राशनकार्डधारी हितग्राही जिन्होंने जुलाई माह में खाद्यान्न नहीं ले पाए हैं। वे अगस्त माह में जुलाई का भी खाद्यान्न ले सकेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न शक्कर, चना, नमक आदि का वितरण जुलाई 2020 में वितरण शेष राशनकार्डधारियों को अगस्त माह के राशन सामग्रियों के साथ वितरण कराया जाएगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से सभी कलेक्टरों को आदेश भेजकर ऐसेे राशनकार्डधारी जिन्होंने जुलाई माह का खाद्यान्न नहीं ले पाए हैं, उन्हें अगस्त माह के खाद्यान्न के साथ वितरण कराने को कहा गया है।

 लॉकडाउन: शादी के टलने से युवती ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, इलाके में मचा हडकंप

लॉकडाउन: शादी के टलने से युवती ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, इलाके में मचा हडकंप

भिलाई। छत्तीसगढ़ की भिलाई से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, वो भी इसलिए क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टल गई। इस बात का सदमा युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला भिलाई के राधिका नगर इलाके का है, जहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी बीते दिनों तय हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी टल गई। शादी टलने की बात युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
 
शहर के दो दुकानों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, दोनों दुकाने किये गए सील

शहर के दो दुकानों को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, दोनों दुकाने किये गए सील

कोरबा। कटघोरा में दो शू-पैलेस को प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया है। बिना अनुमति के ये दुकाने खोली गई थी, इसे लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन माना गया है। खबर के अनुसार शुभकदम और करीना नामक दो शू दुकान गलत तरीके से चल रही थी। 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन में प्रशासन ने सभी शहरी क्षेत्रों में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को ही व्यवसाय की अनुमति दी है। इसके बावजूद कटघोरा के कारोबारी जूता दुकान खोले हुए थे। शिकायत मिलने पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया।
रायपुर में कोरोना पॉजिटिव कांग्रेसी पार्षद की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिना मास्क के मिले महापौर, विधायकों से

रायपुर में कोरोना पॉजिटिव कांग्रेसी पार्षद की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिना मास्क के मिले महापौर, विधायकों से

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना सैकड़ो की संख्या में कोरोना मरीज की पुष्टि हो रही है। कोरोना के शिकार अब आम आदमी से लेकर वीआईपी भी हो रहे है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक कांग्रेसी पार्षद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल कोरोना के सैंपल देने के बाद पार्षद इलाके में सैनिटाइजेशन के काम के सिलसिले में घूमते रहे।
 
 
वहीं कोरोना प्रोटोकॉल की भी परवाह नहीं की और बिना मास्क के ही महापौर, विधायकों समेत अन्य पार्षदों से मिले। वहीं अब उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए पार्षद को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दूसरी ओर अब निगम प्रशासन इलाके में सैनिटाइजेशन का काम करना शुरू कर दिया है।

कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां-
बताया जा रहा है कि मोवा इलाके का कांग्रेसी पार्षद ने अपना कोविड टेस्ट कराया था। वहीं सैंपल देने के बाद नियमों के तहत उन्हें अलग-थलग रहना था। लेकिन पार्षद ने कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए रहवासियों, पार्षदों सहित अन्य लोगों से मिलते हैं।
जिला कलेक्टर ने 30 जुलाई से 6 अगस्त तक नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया

जिला कलेक्टर ने 30 जुलाई से 6 अगस्त तक नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया

राजनांदगांव | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका निगम राजनांदगांव के सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए घोषित कंटेनमेंट जोन को 6 अगस्त 2020 तक जारी रखा गया है।

READ : 11 लोगों ने दो सगी बहनों से किया गैंगरेप, तीन नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले में मुख्यत: नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित हो रहे हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपयोग को अपनाना उचित व आवश्यक है।

पढ़ें : राजधानी के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में आरक्षक के घर पर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज

आदेश में कहा गया है कि नगर पालिक निगम राजनांदगांव सीमा क्षेत्र अंतर्गत सभी व्यवसायिक संस्थान 30 जुलाई 2020 से 6 अगस्त 2020 तक प्रात: 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे। इस बीच जिले में आने वाले पॉजिटिव केस की संख्या को देखते हुए आदेश में कभी भी परिवर्तन किया जा सकता है। छूट की अवधि में व्यवसायी एवं ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का पालन करना आवश्यक होगा। सभी व्यवसायी मास्क आवश्यक रूप से पहनेंगे तथा मास्क पहनने पर ही ग्राहकों को अपने संस्थान में प्रवेश दे सकेंगे। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित संस्थान को सील करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। संस्थागत व्यवसायी अपने संस्थान के बाहर सेनिटाईजर आवश्यक रूप से रखेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद दुकानें खुली पाये जाने पर सीलींग व माल जप्ती एवं पृथक से अर्थदण्ड की कार्रवाई की जायेगी तथा आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जायेगा। सभी व्यवसायिक संस्थानों द्वारा गोमास्ता एक्ट के तहत् साप्ताहिक अवकाश के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।

पढ़ें : राजधानी के पॉश इलाकों में बिना मास्क के सुबह-शाम हो रही सैर, कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे लोग

सभी नागरिक अपने घर में ही रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं के लिए घर से बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। किसी भी स्थिति में एक से अधिक व्यक्तियों (इसमें ड्रायवर भी शामिल है) को घर से बाहर जाने से प्रतिबंधित किया गया है। घर से बाहर जाने की स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से अपना वैध पहचान पत्र साथ में रखना होगा। सभी शासकीय कार्यालय, अर्धशासकीय कार्यालय, अशासकीय बैंक कार्यालयीन दिवसों में दोपहर 3 बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे।

READ : राजधानी में सुबह से खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़, पिछले साल की अपेक्षा इस साल राखी की ब्रिकी हुई कम

नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैक्ट्री, निर्माण एवं श्रम कार्य संचालित करने वाली इकाईयों को आवश्यक शर्तों के अधीन छूट दी गई है। जिसमें यथासंभव श्रमिकों के रहने की व्यवस्था फैक्ट्री या इकाईयों के भीतर करनी होगी। आवश्यकता पडऩे पर कर्मचारियों के परिवहन की व्यवस्था फैक्ट्री या ईकाईयों को स्वयं करनी होगी। संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, राज्य शासन तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु जारी समस्त निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। इन इकाईयों से धनात्मक मरीजों की पहचान होने पर ईलाज पर होने वाले समस्त व्ययों का वहन इन इकाईयों को ही करना होगा। नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थल, पार्क, क्लब, जीम 6 अगस्त 2020 तक आम जनता के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे।

READ : शराब प्रेमियों को झटका: 4 अगस्त तक बंद रहेगी शराब की दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

भारत सरकार के अधीनस्थ केन्द्रीय कार्यालय, कानून व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं (जिसके अंतर्गत अस्पताल, मेडिकल कालेज, मेडिकल, लायसेंस प्राप्त पंजीकृत क्लीनिक भी शामिल हैं), खाद्य आपूर्ति से संबंधित परिवहन एवं मास्क, सेनेटाईजर, दवाईयां, एटीएम वाहन, एलपीजी गैस सिलेण्डर का वाहन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाओं के लिए परिवहन करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके साथ ही बिजली, पेयजलपूर्ति एवं नगर पालिका सेवाएं जिसमें सफाई, सिवरेज एवं कचरे का डिस्पोजल इत्यादि भी शामिल हैं। जेल, अग्निशमन सेवाएं, एटीएम, टेलीकाम, इंटरनेट सेवाएं, आईटी आधारित सेवाएं, पेट्रोल-डीजल पंप एवं एलपीजी-सीएनजी गैस के परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियां, पशु चारा, पोस्टल सेवाएं, खाद्य, दवा एवं चिकित्सा उपकरण सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की ई-कामर्स आपूर्ति, सुरक्षा कार्य में लगी सभी एजेन्सियां (निजी एजेंसियों सहित), न्यूनतम उपार्जन मूल्य पर उपार्जन में सम्मिलित एजेंसियों सहित कृषि उत्पादों के उपार्जन में शामिल एवं एजेंसियां इसमें मण्डी बोर्ड द्वारा संचालित अथवा राज्य शासन द्वारा अधिसूचित मण्डियां भी शामिल है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, राज्य सरकार द्वारा विशेष आदेश से निर्धारित कोई सेवा को प्रतिबंध से छूट दी गई है। आदेश के उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 के धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

BIG BREAKING : 11 लोगों ने दो सगी बहनों से किया गैंगरेप, तीन नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

BIG BREAKING : 11 लोगों ने दो सगी बहनों से किया गैंगरेप, तीन नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से रिश्तो को तारतार करने की एक खबर आई है। दो माह पहले दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात में दोनों बहनों के चचेरे भाई का भी हाथ है। मामले में पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 363,376, 376(डी), 376(डी ए), 376(ए एफ) भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 
पढ़िए पूरी खबर-
दो सगी बहनों के साथ 11 लोगों ने गैंग रेप कर एमएमएस बनाकर करीब डेढ़ माह से ब्लैैकमेल कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पलारी थाने में दर्ज की गई है। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव केसला में दोस्त से मिलने गई 2 सगी बहनों को गांव के 11 युवुकों ने रास्ते में रोककर सामूहिक दुष्कर्म किया व एमएसएम बनाकर पिछले डेढ माह से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहे थे। युवकों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया जिसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई। 
 
 
हैवानो ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम-
गैंगरेप की वारदात करीब डेढ़ माह पहले की है। वह रात्रि करीब 10 बजे गांव के अपने पुरुष मित्र से मिलने घर से बाहर गईं थी। इसी बीच गांव और आसपास के 11 युवकों ने दोनों को पीट-पीट कर बेहोश किया। फिर सभी ने एक-एक कर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका रेप का वीडियो भी बना लिया। बेहोशी के बाद आरोपी उसे घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले। जब उसे होश आया तो वो चुपचाप अपने घर चली आई लेकिन इस हादसे की जानकारी परिवार वालों को नहीं दी। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही आरोपियों ने लड़की को गैंग रेप का वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना चाहा तो दरिंदगी की शिकार छात्रा ने सखी सेंटर को 181 पर फोन कर आपबीती बताई, जिसके बाद सखी सेंटर के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

 
 गिरफ्तार किये गए आरोपी-
अजय वर्मा पिता भूपसिंह वर्मा उम्र 25 साल, सोहन ध्रुव पिता भरत लाल उम्र 19 साल, राजेन्द्र डहरिया पिता बोधराम उम्र 23 साल, शिवम वर्मा पिता अनिल वर्मा उम्र 18 साल, पीयुष वर्मा पिता अरूण वर्मा उम्र 19 साल, राकेश डहरिया पिता कोदू डहरिया उम्र 23 साल, जगन्नाथ यादव पिता किरित राम डर्फ लोकू यादव उम्र 24 साल, राकी ऊर्फ कमलेश घृतलहरे पिता सुरेन्द्र उम्र 19 साल, गोपी साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 19 साल के साथ 2 नाबालिग आरोपी भी शामिल है। 
 राजधानी के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में आरक्षक के घर पर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज

राजधानी के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में आरक्षक के घर पर हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-2 का है जहां धमतरी जिले के कुरुद थाना में पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश प्रधान अपने परिवार सहित गृहग्राम सरायपाली गए हुए थे।
 
 
इस दौरान 22 जुलाई से 29 जुलाई के मध्य चोर ने मौका पाकर आरक्षक प्रधान के घर दबिश दी और लाखों के सोना-चांदी के जेवर पार कर दिए। प्रधान ने बताया कि चोर ने तीनों भाइयों के परिवार के जेवर को चोरी किया है और उनके परिवार के 90 हजार के जेवर चोरी किये गए है। दो भाइयों विजय प्रकाश प्रधान व रूपानंद प्रधान के परिवार के कितनी कीमत के जेवर चोरी हुए है, यह आरक्षक जयप्रकाश को जानकारी नहीं है।
 
 
पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में विभिन्न जिलों में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने गोधन न्याय योजना के गोबर विक्रेता किसानों और पशुपालकों को 5 अगस्त को किए जाने वाले पहले भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव ने विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति, सुरक्षा और बचाव के उपायों की भी समीक्षा की। 
 
 
वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव  गौरव द्विवेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह, सहकारिता सचिव प्रसन्ना आर., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और नगरीय विकास विभाग के सचिव श्रीमती अलमेलमंगई डी. सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 पहाड़ी कोरवा एतवाराम को मिला वन अधिकार पत्र, मनरेगा से काबिज भूमि का हुआ समतलीकरण

पहाड़ी कोरवा एतवाराम को मिला वन अधिकार पत्र, मनरेगा से काबिज भूमि का हुआ समतलीकरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जशपुर जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ अंचलों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के वन अधिकार पत्र वितरण का कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कारादरी के टोलापारा स्थिति कस्बा कादोपानी मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां अनुसूचित जनजाति के पहाड़ी कोरवा किसान एतवाराम परिवार के साथ खेती-बाड़ी करके जीवनयापन कर रहे हैं। राज्य शासन द्वारा उन्हें वन अधिकार का पट्टा दिया गया है। चारो ओर से जंगल से घिरे कादोपानी एक छोटा सा कस्बा है जहां अनुसूचित जनजाति, पहाड़ी कोरवा का एक समुदाय निवास करता है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप वनों में निवास करने वाले आदिवासी किसानों एवं अनुसूचित जनजाति के पहाड़ी कोरवा परिवारों को वन अधिकार पट्टा दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि कादोपानी ग्राम के 68 वर्षीय एतवाराम ने बताया कि उनका परिवार लगभग 5 पीढ़ी से इस गांव में निवास कर रहे हैं। कृषक एतवाराम का कृषि कार्य में विशेष रूचि होने के कारण खेती-किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वनअधिकार मान्यता अधिनियम के लागू होने के बाद एतवाराम ने जिला प्रशासन को वन भूमि पटृटा के लिए  आवेदन किया। उन्हें काबिज भूमि का वन अधिकार पट्टा दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा  मनरेगा के माध्यम से उनके भूमि का समतलीकरण कार्य भी किया गया है। श्री एतवाराम अब वन भूमि के मिले पट्टे के जमीन पर खेत बनाकर खेती-बाड़ी करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी कोरवा विकास प्राधिकरण मद से उनके खेत में तालाब निर्माण होने से उनके द्वारा मछली पालन भी किया जा रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। एतवाराम का कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई है। 
शराब प्रेमियों को झटका:  4 अगस्त तक बंद रहेगी शराब की दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

शराब प्रेमियों को झटका: 4 अगस्त तक बंद रहेगी शराब की दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर। माना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान जल्द ही बंद होगा। यहां माना में कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल को मान्य किया गया है। वहीं यहां अब तक शराब दुकान संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे ध्यान में रखते हुए शराब दुकान को बंद करने की अनुशंसा कर दी है। 

स्वास्थ्य विभाग ने माना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को बंद करने के लिए जिला प्रशासन को अपना अनुशंसा पत्र प्रेषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां कोविड-19 के उपचार के लिए तय अस्पताल में भर्ती मरीजों व सुरक्षा व संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अंग्रेजी शराब को तत्काल बंद करने की सिफारिश की है। ज्ञात हो कि शराब दुकान में मदिराप्रेमियों की अपार भीड़ को देखते हुए यहां कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसके पूर्व शहर के कई शराब दुकानों को इसी के चलते बंद किया गया था। 
 लॉकडाउन: दुकानों का किराया भी नहीं निकाल पा रहे व्यापारी

लॉकडाउन: दुकानों का किराया भी नहीं निकाल पा रहे व्यापारी

रायपुर। लॉकडाउन के चलते एक ओर जहा जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है तो वहीं प्रदेश के अंदर व्यापार-व्यवसाय भी पूरी तरह से चौपट हो गया है। आलम यह है कि दुकानदार और छोटे व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों के किराया, बिजली बिल भुगतान, टैस आदि जमा करने में भी असमर्थ हो गए हैं। 
 

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर व्यापारी वर्ग को पड़ रहा है। राज्य के छोटे से लेकर बड़े व्यापारी वर्ग भी इस लॉकडाउन में आर्थिक बोझ में लगातार दबते जा रहे हैं। बड़े व्यापारी वर्ग के समक्ष जहां संस्थान को लगातार चलाए रखने के लिए हर माह किराया, बिजली बिल, विभिन्न प्रकार के टैक्स आदि जमा कर किसी तरह अपने व्यापार को बचाए हुए हैं तो वहीं यही स्थिति छोटे व्यापारियो की भी है। व्यापारियों को दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है।
 
 
लगातार बंद के चलते व ग्राहकी न होने से आवक पूरी तरह से शून्य हो चुका है, वहीं खर्चों की अधिकता और स्टॉफ में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन देने के भी लाले पड़ गए हैं। इन सभी परेशानियों को देखते हुए हाल ही में कैट ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अब त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापार की अवधि दोपहर 3 बजे तक की जाए जिससे लॉकडाउन में भी व्यापारियों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके और वे अपना व्यापार-व्यवसाय बचा सके। 
 राजधानी में सुबह से खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़, पिछले साल की अपेक्षा इस साल राखी की ब्रिकी हुई कम

राजधानी में सुबह से खरीदारी के लिए बाजार में लगी भीड़, पिछले साल की अपेक्षा इस साल राखी की ब्रिकी हुई कम

रायपुर। राजधानी में राखी सहित किराना सामान लेने लोगों की दुकानों में लगी भीड़। सुबह से ही ग्राहक पहुंचे खरीदारी के लिये गोलबाजार ,कटोरा तालाब,पण्डरी ,पुरानीबस्ती में खरीदारी करते दिखे। आज समय अवधि का आखिरी दिन होने के चलते सुबह से ही राखी व किराना सहित डेली निड्स की दुकानों में उपभोक्ताओं की सुबह से ही भीड़ लगी रही। ज्ञातब्य हो कि प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की चेन तोडऩे के लिये राजधानी में लॉकडाउन 22 जुलाई से 6 अगस्त तक किया है |
 
 
इसी बीच दो बड़े त्यौहार बकरीद व राखी पडऩे के चलते लॉकडाउन में लोगों को त्यौहार मनाने के लिये खरीदारी करने किराना दुकानों को 4 घंटे सुबह 6 से 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था। आज समय अवधि समाप्त होने के कारण सुबह से ही राखी व किराने सहित डेली निड्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग गई व लोग अपना सामान लेने दुकानदार के सामने डटे रहे। कोरोना संक्रमण से बचने कुछ ग्राहक एक दुसरे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। वही कई ग्राहक सामान लेने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग को नजर अंदाज कर खरीदारी में जुटे हुये थे।
 
 
कटोरा तालाब स्थित राखी की दुकानों ग्राहकी की कमी देखी गई। कोरोना महामारी को देखते हुये लॉकडाउन के दौरान परिवहन के साधन ऑटों, बस, ट्रेन बंद होने के कारण कई बहने अपने भाई को राखी बांधने उनके पास नही पहुंच पायेंगी व ना ही भाई आ पायेंगे। इस वजह से राखी  की बिक्री पिछले साल के अपेक्षा इस साल बहुत कम है। दुकानदारों का कहना है की हर साल राखी की दुकान लगाने के कारण उन्होंने पहले से ही राखी बेचने के लिये थोक में खरीद लिया था लेकिन एक बार फिर से लॉकडाउन होने से राखी की लागत निकलने का डर सता रहा है।