रायपुर | पद्म विभूषण,पद्म भूषण एवं पदम श्री पुरस्कार हेतु नामांकन वर्ष 20-21 हेतु योग्य पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एंव बाल विकास विभाग कलेक्टर परिसर जिला रायपुर को 10 अगस्त तक आवेदक नामांकन फार्म प्रेषित कर सकते है । इसके अतिरिक्त 10 अगस्त तक पोर्टल www.padmaawards.gov पर online आवेदन किया जाना अनिवार्य है।आनलाईन आवेदन नही किये जाने पर आवेदक का फार्म लिया जाना अनिवार्य नही होगा ।
रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम के अंतर्गत फव्वारा चौक,बैरनबाजार थाना कोतवाली में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने पूर्व में हबीब मकान रास्ता,पश्चिम में बंद है,उत्तर में छोटी मस्ज़िद गली पास और दक्षिण में मोहम्मद इम्तियाज़ के रिक्शा गैरेज को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम के अंतर्गत प्रियदर्शनी नगर थाना कोतवाली में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में राघव एडवरटाइजिंग सेंटर,पश्चिम में पुरोहितजी का मकान,उत्तर में छाबड़ा हाउस और दक्षिण में किस्पोट्टा जी का मकान को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग अब घर घर जाकर सर्दी, खांसी और कोरोना वायरस के लक्षणों वाले संदिग्धों को खोज रहा है| सर्वे का जिम्मा नगर निगम प्रशासन आंगनबाड़ी, निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सौंपा गया है।

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप भगवान जगन्नाथ का उत्सव पुरी सहित प्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस बीमारी के कारण इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही है। निर्धारित समय पर पहुंचकर राज्यपाल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री छेरा पहरा की रस्म अदा कर पंडितों के श्लोकों के दौरान भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा करेंगे। इस अवसर पर गायत्री मंदिर परिसर में ही भगवान जगन्नाथ को भ्रमण करवाया जाएगा। भगवान जगन्नाथ के पूजन अवसर पर कुछ सीमित लोगों को ही जिला प्रशासन द्वारा दर्शन की अनुमति दी गई है।
रायपुर। रविवार रात से शुरू हुई वर्षा आज सुबह तक जमकर हुई। भीषण बारिश के कारण शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं पानी की निकासी सही नहीं होने के कारण शहर के अनेक निचले बस्ती क्षेत्र इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हुई।
कांकेर। जिले के अन्तागढ़ थानाक्षेत्र अंर्तगत ग्राम कलगांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मारने से पिकअप के चालक की मौके पर मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
ट्रेक्टर ट्राली के नीचे बनाए बाक्स से ले जा रहे थे गांजा, राजस्थान के दो तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर स्टंट बाज फर्राटे से गाड़िया दौड़ा रहे है। पुलिस को आय दिन इसकी सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके बाद यातायात पुलिस ने कल दिनांक 21 जून 2020 को स्टंट बाइकर्स एवं तेज गति से चलाने वाले चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की है।


रायपुर | राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा।
पूरी सूची यहां देखिए





















