नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 बड़ी खबर: जवान ने अपनी पत्नी को मारी गोली और फिर खुद को मार ली गोली, दोनों की मौके पर मौत

बड़ी खबर: जवान ने अपनी पत्नी को मारी गोली और फिर खुद को मार ली गोली, दोनों की मौके पर मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक खबर सामने आ रही है की जवान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एएसपी जीएन बघेल ने की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां कैंप में तैनात सिपाही मुकेश मनहर ने एसएलआर से गोली दागकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने रायफल से खुद को गोली मार ली। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान मुकेश मनहर ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। और हत्या के फौरन बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एकाएक थाना परिसर में गोलियों की आवाज़ से अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में एडीबी से 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए 4000 करोड़ रूपए की कार्य योजना तैयार

छत्तीसगढ़ में एडीबी से 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए 4000 करोड़ रूपए की कार्य योजना तैयार

रायपुर | लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सड़कों का बेहतर नेटवर्क तैयार करने के लिए विभिन्न योजनों के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एशियन विकास बैंक (ए.डी.बी.) की सहायता से वर्ष 2020 से 2024 परियोजना अवधि के लिए 1184 किलोमीटर लम्बाई की 30 सड़कों के लिए लगभग 4000 करोड़ रूपए ऋण लेने की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस कार्य योजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

 एडीबी परियोजना अंतर्गत लोन-चार के प्रस्तावित मार्गों के नाम इस प्रकार है- कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर माड़ीसरई मार्ग 26.60 किलोमीटर, कोटाडाल रामगढ़ 17 किलोमीटर और बिहारपुर बटरा सोनहत मार्ग 31 किलोमीटर, सूरजपुर जिले में कुदरगढ़ धुर इदरपुर मार्ग 12 किलोमीटर, जशपुर-रायगढ़ जिले में अंबिकापुर रामगढ़ मार्ग 34 किलोमीटर, कबीरधाम जिले में मरका से दामापुर धोरभाठा कुण्डा मार्ग 30 किलोमीटर, रायगढ़ जिले में रायगढ़ पूंजीपतरा घरघोडा धरमजयगढ़ मार्ग 76 किलोमीटर और चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर कापू मैनपाट मार्ग 28 किलोमीटर, जांजगीर-रायगढ़ जिले में चन्द्रपुर से डभरा खरसिया मार्ग 46 किलोमीटर, कोरबा-कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर से चोटिया मार्ग 83 किलोमीटर, सरगुजा जिले में रघुनाथपुर लुण्ड्रा धौरपुर बरियो मार्ग 41 किलोमीटर, जशपुर जिले में लुडेग बागबहार फरसाबहार तपकरा लवाकेरा मार्ग 56.80 किलोमीटर, सरगुजा-जशपुर जिले में बतौली बगीचा चरईडांड मार्ग 84 किलोमीटर, जशपुर-बलरामपुर जिले में जशपुर मनोरा कुसमी बलरामपुर मार्ग 146.40 किलोमीटर, महासमुंद-बलौदाबाजार जिले में सिरपुर बलदाकंछार कसडोल मार्ग 35 किलोमीटर और दुर्ग जिले में जेवरा कचांदूर खेदमारा मोहंदी चेतुवा मुरमंुदा गोढ़ी हरदाबस्ती खुरमुड़ी मार्ग 60 किलोमीटर एवं दुर्ग के एसीसी चौक से नंदिनी अहिवारा मार्ग फोर लेन निमार्ण 21.85 किलोमीटर शामिल है।

 इसी तरह बलौदाबाजार-रायपुर जिले में भाटापारा सुहेला हिरमी मोहरा खरोरा मार्ग 46 किलोमीटर, बेमेतरा जिले में बेरला कुसमी खुड़मुड़ी सीलतरा मार्ग 26 किलोमीटर, नांदघाट से भदरली होकर चन्दनु पड़कीडीह अंधियारखोर मार्ग 28.20 किलोमीटर और देवकर साजा खम्हरिया मार्ग 37 किलोमीटर, कोरिया जिले में मनेन्द्रगढ़ केल्हारी जनकपुर मार्ग 100 किलोमीटर, कांकेर जिले में कांकेर से नरहरपुर मार्ग 28 किलोमीटर, दुर्ग-बेमेतरा जिले में राहटादाह दारगांव मोहरेंगा मार्ग 17.60 किलोमीटर, महासमुंद जिले में महासमुंद खट्टी लभरा मार्ग 16 किलोमीटर, धमतरी जिले में कोलियारी खरेंगा दोनर जोरातराई मार्ग 35.10 किलोमीटर, राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ टप्पा मार्ग 16 किलोमीटर, जांजगीर-चांपा जिले में नैला बलौदा महुदा मार्ग 22.40 किलोमीटर, मुंगेली जिले में लालपुर गीधा से पथरिया मार्ग 31.20 किलोमीटर और बलरामपुर जिले में प्रतापुर मुरका गोपालपुर राजपुर मार्ग 29 किलोमीटर शामिल है।

नाबालिग से बहला फुसलाकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से बहला फुसलाकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के ग्राम छिन्दली बेड़ा के देवीराम यादव उम्र 19 वर्ष ने बहला फुसलाकर अनाचार किया। इससे प्रार्थियां कि नाबालिग पुत्री गर्भवती हो गई। आरोपी द्वारा डराया धमकाया जा रहा था कि इसकी सूचना किसी को देने पर वह जान से मार देगा। 18 जून को प्रार्थिया द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुखबीर की सूचना पर अनाचार के आरेपी को शुक्रवार के शाम को ग्राम छिन्दलीबेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में धारा 376,450,506 भादवि पॉक्सो एक्ट की धारा 06 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम गठन कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम छिंदलिबेड़ा में है। सूचना के आधार पर ग्राम छिन्दलीबेड़ा थाना उरन्दाबेड़ा में आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 31 लघु वनोपजों की होगी खरीदी : राज्य सरकार ने वनवासियों के हित में लिया अहम् फैसला

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 31 लघु वनोपजों की होगी खरीदी : राज्य सरकार ने वनवासियों के हित में लिया अहम् फैसला

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 25 से बढ़ाकर अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इन लघु वनोपजों में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें वन तुलसी बीज 16 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, ईमली बीज 11 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए तथा नीम बीज 27 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। हर्रा कचरिया के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 रूपए में राज्य सरकार द्वारा 2 रूपए की वृद्धि करते हुए 25 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके पहले वर्ष 2018 तक मात्र 7 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान सरकार द्वारा वनवासियों को लघु वनोपजों के जरिए बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए अब 31 लघु वनोपजों कर दी गई है। इससे वनांचल में रहने वाले लोगों को जहां बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 

 

 राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 25 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा), जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

हाथियों की मौत के बाद जागा वन विभाग, कई बड़े अफसर इधर से उधर

हाथियों की मौत के बाद जागा वन विभाग, कई बड़े अफसर इधर से उधर

रायपुर। राज्य में विभिन्न स्थानों पर पदस्थ आईएफएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी हुई है। वन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी अतुल कुमार शुक्ला को अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है। 
 
ज्ञात हो कि प्रदेश में लगातार हो रहे हाथियों की मौत को लेकर वन्यप्राणी प्रेमियों के साथ ही राज्य शासन ने भी नाराजगी जताई थी। इस मामले को आला अफसरों ने काफी गंभीरता से लिया था। इसके बाद से ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थी कि वन विभाग में एक बड़ा फेरबदल होगा। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए विभाग की ओर से कई बड़े अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। मंत्रालय से जारी आदेशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पी.व्ही. नरसिंग राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है। वनमंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल, बैकुण्ठपुर राजेश कुमार चंदेले को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी केशकाल मणिवासगन एस. को वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़, संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर ईमोतेसु आओ को वनमंडलाधिकारी कोरिया बनाया गया है। इसी तरह वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ प्रियंका पाण्डेय को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी बलरामपुर प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर तथा उप सचिव वन विभाग गणवीर धम्मशील को वनमंडलाधिकारी केशकाल बनाया गया है। इसके अलावा उप प्रबंधक मुख्य वन संरक्षक कार्यालय सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर पदस्थ किया गया है।
 छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने रेत सहित अन्य सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले में रेत माफियाओं द्वारा की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए धमतरी जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बघेल ने कड़े शब्दों में कहा है कि पूरे प्रदेश में चाहे वह रेत का मामला हो या अन्य किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा, ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
बड़ी खबर: CGBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट आज नहीं होंगे जारी, सोशल मीडिया में फर्जी आदेश हो रहा वायरल

बड़ी खबर: CGBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट आज नहीं होंगे जारी, सोशल मीडिया में फर्जी आदेश हो रहा वायरल

रायपुर। सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे यह कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा परिणाम आज यानी 20 जून को सुबह 10.30 बजे जारी होगी। इस मामले को मंडल ने संज्ञान में लिया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि रिजल्ट जारी करने से प​हले अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि नतीजे तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक मंडल के अधिकारियों ने रिजल्ट जारी करने को लेकर तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ लोग इसे लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैला रहे थे।


पढ़े पूरी खबर-
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में मंडल सचिव अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। दरअसल कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी लेटर जारी कर आज यानी 20 जून को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड क्लास के रिजल्ट जारी होने की जानकारी दे रहे थे।10वीं-12वीं के नतीजे घोषित करने को लेकर मंडल ने स्पष्ट किया है कि नतीजे जारी करने के दो दिन पहले ही तिथि की घोषणा की जाएगी। छात्र किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। नतीजे जून के पहले हफ्ते में आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन सभी संस्थाओं से अंक ना पहुंचने के चलते लेटलतीफी हुई। शासन के निर्णय के बाद स्थगित हुई परीक्षाओं में इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर नंबर दिए गए हैं।
बालको मेडिकल सेंटर को मिली कोविड परीक्षण के लिए राज्य शासन से अनुमति

बालको मेडिकल सेंटर को मिली कोविड परीक्षण के लिए राज्य शासन से अनुमति

नया रायपुर | नया रायपुर के एक प्रमुख कैंसर अस्पताल बालको मेडिकल सेंटर (BMC) को कोविड के परीक्षण के लिए राज्य और राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) दोनों की मंजूरी मिल गई है। बीएमसी इस उपलब्धि को हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निजी अस्पताल बन गया है।

वर्तमान कोविड परिदृश्य को देखते हुए, यह समय की आवश्यकता है कि निजी अस्पताल इस क्षेत्र में प्रवेश करें ताकि परीक्षण मामलों के लिए प्रसंस्करण में तेजी आए। बीएमसी की  प्रयोगशाला विभाग में बेहतरीन हिस्टोपैथोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, लैब तकनीशियन और विश्वस्तरीय उपकरण शामिल हैं। 

यह बीएमसी के कामकाज का सिर्फ तीसरा साल है और अस्पताल को कुछ महीनों में पूर्ण एनएबीएल मान्यता मिलने की उम्मीद है।

एनएबीएल से कोविड परीक्षण के लिए अनुमोदन, बीएमसी द्वारा प्रदर्शित कोविड तैयारियों की श्रृंखला में नवीनतम मील का पत्थर है। बालको मेडिकल सेंटर के सीओओ श्री एस। वेंकट कुमार ने कहा, "बीएमसी कैंसर रोगियों का उपचार करता है जो की कोविड से अति सहजता से प्रभावित हो सकते है। कैंसर के रोगियों में कम रोग प्रतिरोधक क्षमता और कैंसर के उपचार के कारण संक्रमण के उच्च जोखिम होते हैं । हालांकि, अस्पताल की टीम ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए कोविड के खतरे को बाधा नहीं बनने दिया। तेजी से कोविड परीक्षा-परिणाम प्राप्त करने से डॉक्टर्स को जल्द से जल्द उचित उपचार शुरू करने और रिश्तेदारों और कर्मचारियों की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ”

बालको मेडिकल सेंटर के हॉस्पिटल इंफेक्शन कंट्रोल एचओडी एंड कंसल्टेंट माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ। मनीषा साहू ने राहत की सांस लेते हुए कहा, “अब तक केवल एम्स और जेएनएम मेडिकल कॉलेज, आईआरएल जैसे सरकारी अस्पतालों को ही कोविड नमूनों की जाँच की अनुमति थी। कोविड -प्रभावित लोगों की संख्या में भारी वृद्धि के कारण और जाँच के परिणाम में देरी के कारण, हमें नमूनों को मुंबई भेजना पड़ा। नतीजे आने में 3-4 दिन लग जाते थे। ICMR और NABL द्वारा आणविक परीक्षण की मंजूरी के माध्यम से, कोविड नमूने अब हमारे अस्पताल में संसाधित किए जा सकते हैं और परिणाम अब एक दिन के भीतर प्राप्त किए जा सकते हैं। ”

बालको मेडिकल सेंटर के सीएम्एस एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ। जयेश शर्मा ने कहा, "हमें लगता है कि कैंसर के मरीज के इलाज में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं होना चाहिए। अगर कोई कैंसर रोगी, जो कोविड पॉजिटिव है, किसी भी ऑपरेशन से गुजरता है, तो उसकी जान को जोखिम बहुत बड़ जाता है। इन-हाउस कोविड परीक्षण का अनुमोदन हमें कुछ घंटों के भीतर पॉजिटिव रोगियों की पहचान करने और हमें उनके लिए उचित कैंसर उपचार प्रोटोकॉल तय करने में मदद करेगा। यह हमारे रोगियों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा।“

श्री वेंकट ने कहा कि बी.एम.सी. ने विभिन्न स्तरों पर तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा है कि बी.एम.सी. ने मुख्य द्वार पर हर प्रवेशकर्ता की थर्मल स्कैनिंग, सख्त सामाजिक दूरी, हाथ की स्वच्छता प्रथाओं का पालन करने और व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) निर्धारित न्यूनतम स्तर से अधिक सुनिश्चित करने के उपाय किए हैं। सभी रोगियों और उनके परिचारकों को ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क भी प्रदान किए जाते हैं। कोविड रोग के लक्षणों, यात्रा और कोविड रोगियों के संपर्क इतिहास के लिए सभी रोगियों को पहले सावधानीपूर्वक जांच की जाती है। यह संदिग्धों को एक अलग आइसोलेशन वार्ड में भेजने के लिए सुनिश्चित करना है। भीड़भाड़ को रोकने के लिए, रोगी के साथ केवल एक परिचर को अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा, कुशल इंजीनियरिंग नियंत्रण जैसे कि वायु परिवर्तन, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में, किसी भी एयरोसोल उत्पन्न करने की प्रक्रिया के लिए समर्पित नकारात्मक दबाव कमरे हैं। पूरे अस्पताल और एम्बुलेंस की लगातार स्वच्छता और फॉगिंग सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।

भाजपा ने गालवान घाटी में हुए शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा ने गालवान घाटी में हुए शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, लद्दाख गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के हिसंक झड़प में शहीद हुए माँ भारती को अपने प्राण अर्पण करने वाले अमर वीर शहीदों को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले ने अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में भारतमाता चौक केनाल रोड शंकर नगर चौक एवं जयस्तंभ चौक में पुष्पचक्र, मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर सांसद सुनील सोनी,विधायक बृजमोहन अग्रवाल,राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी ,संजय श्रीवास्तव,मोतीलाल साहू,छगन मुंदड़ा, अशोक पांडे,सुभाष तिवारी,श्यामसुंदर अग्रवाल,जयंती पटेल,बजरंग खंडेलवाल,सत्यम दुआ,अकबर अली,मुकेश शर्मा,राजेश पांडे,शैलेन्द्री परघनिया,अनिल सोनकर,अनूप खेलकर,सरिता वर्मा,डॉक्टरसाहू,शालिक सिंग ठाकुर,बिंदु माहेश्वरी,विश्वदिनी पांडे, अनुराग अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
 

छत्तीसगढ़ में वन विभाग में हुए थोक में तबादले, पढ़े ये खबर

छत्तीसगढ़ में वन विभाग में हुए थोक में तबादले, पढ़े ये खबर

रायपुर,राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है। इस आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय वन विभाग से जारी कर दिया गया है।


इसके तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अतुल कुमार शुक्ला अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है। इसी तरह प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर श्री पी.व्ही. नरसिंग राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।


वनमंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल, बैकुण्ठपुर श्री राजेश कुमार चंदेले को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी केशकाल श्री मणिवासगन एस. को वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़, संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर श्री ईमोतेसु आओ को वनमंडलाधिकारी कोरिया बनाया गया है। इसी तरह वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ श्रीमती प्रियंका पाण्डेय को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी बलरामपुर श्री प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर तथा उप सचिव वन विभाग श्री गणवीर धम्मशील को वनमंडलाधिकारी केशकाल बनाया गया है। इसके अलावा उप प्रबंधक मुख्य वन संरक्षक कार्यालय सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर श्री लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर पदस्थ किया गया है।

 

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

रायपुर। राजधानी  रायपुर में भी कोरोना ने रफ़्तारपकड़ ली है यहां भी दर्जनों की संख्या में कोरोना के मरीज निकलकर बहार आ रहे है।  इसी कड़ी में खबर है की रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती में नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के बाद उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने उक्त कंटेंटमेंट जोन में पूर्व में अन्य निवासियों का मकान, पश्चिम में बंद है, उत्तर में मलसाय तालाब और दक्षिण में गली है, को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।


पढ़िए पूरी खबर-
इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
 रायपुर आकाशवाणी के पीछे कोरोना मरीज पाए जाने के बाद उस क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर आकाशवाणी के पीछे कोरोना मरीज पाए जाने के बाद उस क्षेत्र को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। कोरोना मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी भी पीछे नहीं है यह भी दर्जनों की संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है। इसी कड़ी में खबर है की रायपुर के उत्कल बस्ती, आकाशवाणी के पीछे में दो नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के बाद उस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में दाहिने सुनील महानंद का मकान और बाएं लल्ला महानंद का मकान, पश्चिम में  दाहिने रोमियो क्षत्रिय का मकान और बाएं भीमसेन का मकान, उत्तर और दक्षिण में बन्द है, को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

पढ़िए पूरी खबर-
इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
राजधानी के बूढ़ा तालाब में अब नहीं बनेगा लक्ष्मण झूला,  महापौर एजाज ढेबर ने की पुष्टि

राजधानी के बूढ़ा तालाब में अब नहीं बनेगा लक्ष्मण झूला, महापौर एजाज ढेबर ने की पुष्टि

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है की नए आदेश के मुताबिक बूढ़ा तालाब में लक्ष्मण झूला नहीं बनेगा। महापौर एजाज ढेबर ने इसकी पुष्टि कर दी है। NGT और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के कारण लक्ष्मण झूला बनना संभव नहीं बताया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की बूढ़ातालाब को नए स्वरूप में संवारने के स्मार्ट सिटी के करीब 30 करोड़ के प्लान के उस हिस्से में कानूनी पेंच आ गया है, जो काम तालाब के भीतर होने हैं। इस वजह से स्मार्ट सिटी ने लगभग 15 करोड़ रुपए के काम फिलहाल स्थगित कर दिए हैं। हालांकि इसे बूढ़ातालाब मामले में चल रहे विरोध से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है, क्योंकि स्कूल मैदानों पर एजेंसियों ने खुदाई और ग्रिल लगाने का काम रोका नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पर्यटन विभाग ने तालाब को 30 साल की लीज पर एक कंपनी को सौंपा था। उससे अनुबंध रद्द हो गया, लेकिन कानूनी उलझन खत्म नहीं हुई इसलिए काम टाला गया है।

मेयर ने किया स्पष्ट-
स्मार्ट सिटी ने इसी कानूनी पेंच की वजह से नए प्रोजेक्ट की ड्राइंग, डिजाइन बनाने के काम को छोड़कर कानूनी जवाब बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जो काम स्थगित किए गया था, उनमें लक्ष्मण झूला भी था। स्मार्ट सिटी पहले की योजना के तहत यहां एक साथ लक्ष्मण झूला फ्लोटिंग व्यू जैसे दर्जनों काम करने वाला था, लेकिन कानूनन स्थिति स्पष्ट हुए बिना अब इन सभी कामों को वेट एंड वॉच स्थिति में कर दिया गया था। वहीं अब मेयर ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बूढ़ा तालाब में लक्ष्मण झूला नहीं बनेगा। 
बेटी को फांसी पर लटकाकर स्वयं ने कर लिया आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

बेटी को फांसी पर लटकाकर स्वयं ने कर लिया आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

कोंडागांव | जिले के विश्रामपुरी थानान्तर्गत ग्राम पंचायत बालेंगा के आश्रित ग्राम राहटीपारा में महिला का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन खराब था तथा वह यहां-वहां भटक रही थी। उस महिला ने अपनी 03 वर्ष की मासूम बच्ची को फांसी पर लटका दिया तथा स्वयं भी फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात को महिला सतौन मरकाम अपने ही घर के अन्दर मकान में अपनी 03 वर्षीया पुत्री को फांसी पर टांग दिया तथा खुद भी आत्महत्या कर ली। मृत महिला मजदूरी करके जीवन यापन करती थी, वह अपनी दो पुत्रियों के साथ घर में रहती थी। एक पुत्री 06 वर्ष की है तथा उसका पति साल भर पूर्व राजस्थान काम करने चला गया, जो लॉकडाउन मे फंस गया है। बगल के कमरे में उनकी सास अलग रहती थी। मृतका की सास ने जालीदार खिड़की की तरफ से देखा तो महिला की लाश छत पर लटकती हुई दिखाई दी। उसने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी बांसकोट मे दी गई। 
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव बालाजी राव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे तथा वहां मौजूद थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थाना प्रभारी विश्रामपुरी भापेंद्र साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के द्वारा बताए गए बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला कुछ मानसिक रूप से असंतुलित लग रही थी। घटना के एक दिन पूर्व ही पास के गांव में बच्ची के साथ घूमते देखा गया था।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया ऑनलाईन शिलान्यास : नई दिल्ली के द्वारका में बनेगा नवा छत्तीसगढ़ सदन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया ऑनलाईन शिलान्यास : नई दिल्ली के द्वारका में बनेगा नवा छत्तीसगढ़ सदन

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा।     इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, सचिव लोक निर्माण विभाग श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव पर्यटन श्री पी. अंबलगन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया योजना का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया योजना का शुभारंभ

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में  मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी शासकीय भवन और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचना अब आसान होगा। इस योजना से प्रदेश भर के ऐसे सभी शासकीय शालाएं, चिकित्सालय, कॉलेज, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकानों और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं जो अभी तक मुख्य मार्गो से पक्की सड़क द्वारा नही जुड़ी हुई थीं, वे सभी पक्के एवं बारहमासी मार्ग से जुड़ेंगे। इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुगम सड़क योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, हमारे राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी का जन्मदिन है, परंतु भारत चीन की सीमा पर लद्दाख में शहीद हुए जवानों की याद में आज सेवा का कार्य करना है। हमारे कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को मास्क और मरीजों को फल वितरित कर रहे हैं।  
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के तहत सार्वजनिक स्थल जैसे हाट बाजार, मेला स्थल, धान संग्रहण केंद्र, श्मशान घाट जैसे अनेक महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोग के केंद्र जो बारहमासी सड़कों से नहीं जुड़े हैं, वहां आने-जाने में जनसामान्य को असुविधा होती है। ऐसे सभी सार्वजनिक स्थल तथा भवन को प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बारहमासी पहुंच मार्ग का निर्माण कर जोड़ा जाएगा । इससे शासकीय भवनों और सार्वजनिक स्थलों तक पहूँचने में लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी।  
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष 200 करोड़ रुपए के 1116 कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल, मुख्यमंत्री के अपर सचिव श्री सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री वी. के. भतपहरि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

देर रात पंचतत्व में विलीन हुए शहीद गणेश कुंजाम, पढ़ें पूरी खबर

देर रात पंचतत्व में विलीन हुए शहीद गणेश कुंजाम, पढ़ें पूरी खबर

कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के कुररूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली छत्तीसगढ़ निवासी वीर जवान गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम करीब साढ़े 07 बजे उनके गृहग्राम पहुंचा। भारत-चीन सीमा पर झड़प में शहीद का काफिला पहुंचते ही परिजन सहित ग्रामीणों की आंखें नम हो गई और पूरा गांव गणेश कुंजाम अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद गणेश कुंजाम का अंतिम संस्कार रात्रि 9:30 बजे तक नहीं हो सका था, अंतिम संस्कार देर रात्रि में संपन्न किया गया।


गणेश कुंजाम अमर रहे के नारों से गुंजा पूरा गांव शहीद गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर शाम करीब साढ़े 05 बजे रायपुर से सेना के चॉपर से कांकेर के लिए रवाना किया गया था, चॉपर जंगलवार कॉलेज के मैदान में उतरा जहां से सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर को गृहग्राम लाया गया। गांव के युवाओं ने कुररूटोला से सेना के वाहन के सामने तिरंगा रैली निकालकर पार्थिव शरीर को गृह ग्राम तक लाया गया।

स्कूल ग्राउंड में शहीद के पार्थिव शरीर को लोगो के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, सेना और पुलिस जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने जिले के प्रभारी मंत्री गुरुरुद्र, सासंद मोहन मंडावी, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। 
कूटनीतिक चूक से सैनिक हुए शहीद: कांग्रेस

कूटनीतिक चूक से सैनिक हुए शहीद: कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज जब पूरा देश हमारे वीर सैन्य अफसरों तथा सैनिकों की शहादत पर अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि दे रहा है, तो स्वाभाविक तौर से देशवासियों के मन में अत्यंत पीड़ा भी है, आक्रोश भी और गुस्सा भी।


अब यह साफ और स्पष्ट हो चुका है कि चीन ने अक्षम्य बर्बरतापूर्ण अपराध किया है। चीनी सैनिकों ने राईफल की संगीनों, लोहे की रॉड, कंटीली बाड़ वाली लाठियों, डंडों व अन्य हथियारों से जानबूझकर हमारे जाँबाज सैन्य अधिकारी व सैनिकों पर हमला किया। जिस निर्दयता और निमर्मतापूर्वक तरीके से हमारे वीर जवानों को चीन द्वारा शहीद किया गया। 130 करोड़ देशवासियों का मन यह सोचकर कांप उठता है। यह बर्बरता क्रूरता और चीनी हिंसा सबसे अधिक गुस्सा दिलाने वाली, नामंजूर व तकलीफदेह बात है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज देश में हर मन में वेदना व हर जुबान पर भारी रोष है। पूरे देश को न केवल इस बात की नाकाबिले बर्दाश्त पीड़ा है कि भारत मां के रणबांकुरों की निमर्मतापूर्वक शहादत हुई, अपितु इस बात का आक्रोश भी है कि उन्हें चीन से लडऩे के लिये निहत्थे लोहा लेने के लिए क्यों बाध्य किया गया? क्या प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री देश को जवाब देंगे कि भारतीय 10 सैनिको को मुंहबंदी बनाने और चीन द्वारा छोड़े जाने की खबरों में कितनी सत्यता है। देश जानना चाहता है कि

1. हमारे जांबाज सैन्य अधिकारी व सैनिकों को निहत्थे क्यों भेजा गया था? 

2. किस हुक्मरान ने हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों को यह आदेश दिया? 

3. जब हमारे सैन्य अधिकारी व सैनिकों को बगैर हथियार भेजा जा रहा था, तो आर्मी प्रोटोकॉल के अनुरूप उनकी सुरक्षा के लिए हथियारबंद बैकअप फोर्स क्यों उपलब्ध नहीं करायी गयी थी? यदि बैकअप फोर्स थी, तो बैकअप फोर्स को बर्बर हमला होते ही क्यों नहीं भेजा गया? 

4. चीन के शत्रुतापूर्ण मनसूबों व हमारे शूरवीरों पर षडयंत्र कर धोखे से हमला करने बारे में कोई अग्रिम जानकारी और सूचना हमारी सरकार के पास क्यों नहीं थी? 

5. क्या चीन की मंशा समझने में हुयी भारी चूक केंद्रीय सरकार व उनके नेतृत्व की घोर विफलता का प्रतीक नहीं? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि दिन-रात खुद के 'मजबूत नेतृत्व का ढोल पीटने वाले दिल्ली के हुक्मरानों की कूटनीतिक चूक और गंभीर गलतियों की कीमत सैन्य अधिकारी व सैनिकों की शहादत से देश को चुकानी पड़ी। देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी पर लगाम, कोरोना की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण मोर्चो पर विफल मोदी सरकार से अब सरहदों की रक्षा भी नहीं हो पा रही है।
शुरूआती छह दिनों में ही 337 लोगों ने शादी की अनुमति के लिए किया आवेदन, शादी की अनुमति अब मिलेगी आनलाईन

शुरूआती छह दिनों में ही 337 लोगों ने शादी की अनुमति के लिए किया आवेदन, शादी की अनुमति अब मिलेगी आनलाईन

कोरबा। कोरोना संक्रमण से जिले में जारी लॉक डाउन के दौरान भी शादी करने के इच्छुक लोगों को अब आनलाईन आवेदन पर ही अनुमति मिलेगी। कोविड-19 वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए राज्य शासन ने यह सुविधा शुरू की है। जिले में लॉक डाउन के दौरान कई गतिविधियों की संचालन की छूट दी गई है और कई जरूरी काम शासकीय अनुमति से संचालित किये जा रहे हैं। जिले के तहसील कार्यालयों के साथ-साथ एसडीएम तथा कलेक्टर आफिस में विवाह की अनुमति के लिए प्रतिदिन आवेदन करने वालों की भीड़ बढऩे लगी थी। फलस्वरूप फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराना अधिकारियों के लिए कठिन होने लगा था। इसी स्थिति को देखते हुए वैवाहिक अनुमति के लिए आनलाईन सुविधा प्रारंभ की गई है। चिप्स ने यह सुविधा अल्प समय में इनहाउस और अत्यंत कम लागत में विकसित की है। जिला ई-प्रबंधक सुश्री शिखा ठाकुर ने बताया कि जिले में शादी के लिए अनुमति के आनलाईन आवेदन लेने की सुविधा 12 जून से शुरू की गई है। केवल छह दिनों में ही शादी करने के लिए 337 लोगों ने आवेदन आनलाईन भर दिए हैं। जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की शर्त पर प्रशासन द्वारा 282 लोगों को विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति भी दी जा चुकी है। सुश्री ठाकुर ने बताया कि यह सुविधा जिले के 16 लोक सेवा केन्द्रों सहित 650 कामन सर्विस सेंटरों से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही आवेदक अपने आईडी से वेबसाइट पर भी पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आवेदक को आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, राशन कार्ड या विवाह आमंत्रण पत्र में से कोई भी एक पहचान पत्र संबंधित लोक सेवा केंद्र या सीएससी में देना होगा। विवाह अनुमति प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा जिसे नागरिक प्रिंट निकाल कर प्राप्त कर सकते हैं या केन्द्र जाकर भी प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। आम नागरिक घर बैठे भी अपने फोन पर प्ले स्टोर से उ.बीवपबम एप्प डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते है।
मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्ये का राज्य भाजपा नेता  समर्थन कर रहे: कांग्रेस

मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्ये का राज्य भाजपा नेता समर्थन कर रहे: कांग्रेस

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाली गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल नही किये जाने को कांग्रेस ने भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी रवैय्या बताया है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के सदस्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार गरीब कल्याण राजगार अभियान में छत्तीसगढ़ को शामिल नही करके राज्य मजदूरों और गरीबो  के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस मामले में भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओ की चुप्पी पर ऐतराज जताया है। क्या छत्तीगढ़ ने राज्य से 9 भाजपा सांसदों को चुन कर इसीलिए भेजा है कि जब राज्य के हितों की बात हो तो वे सब दलीय प्रतिबद्धता के कारण चुप्पी साध रखें।

बात बात में बड़े बड़े बयान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जो भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है राज्य के मजदूरों के हित में मोदी सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने का साहस क्यो नही दिखा रहे हैं? सरोज पांडे, धर्म लाल कौशल, रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय की बोलती अब क्यो बन्द है। बात बात में केंद्रीय योजना की दुहाई देने वाले सांसद सुनील सोनी सन्तोष पांडे अब कहा छुप गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीगढ़ में दीगर राज्यो से 2.5 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर वापस आये है राज्य के क्वारन्टीन सेंटरों से घर वापसी के बाद इन सबके रोजगार की व्यवस्था की जानी है। राज्य सरकार मनरेगा के काम खोल कर रखी है यहा पर जॉब कार्ड धारी पंजीकृत मजदूरों को काम मिल रहा है ।यदि केंद्र सरकार गरीब कल्याण रोजगार अभियान कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ को भी जोड़ती तो राज्य के इन ढाई लाख से अधिक मजदुरो के लिए रोजगार जुटाना आसान हो जाता। कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि  क्या छत्तीसगढ़ को सिर्फ इसलिए इस योजना से अलग रखा गया है यहां कांग्रेस की सरकार है? क्या छत्तीगढ़ के लोगो का राष्ट्रीय संसाधनों पर हक नही है? केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के कोयला आइरन ओर बाक्साइट जैसे खनिज संसाधनों पर यहाँ की उत्पादित बिजली पर अपना हक जमा सकती है लेकिन राज्य के लोगो के लिए जब राहत देने की बात आती तब भाजपा की केंद्र सरकार मुंह मोड़ लेती है राज्य भाजपा के बड़े नेता मोदी सरकार के सौतेले व्यवहार को सही ठहराने में कुतर्क करने लग जाते है। मुख्यमंत्री ने जब राज्य के लिए कोरोना संकट से निपटने 30000 करोड़ की सहायता मांगी तब रमन सिंह सहित लगभग हर भाजपा नेता ने इसका विरोध किया जैसे यह पैसा किसी के व्यक्तिगत हित के लिये मांगा गया था। 2500 रु में धान खरीदी के समय केंद्र की अड़ंगेबाजी पर भी भाजपा नेताओं नेताओ ने किसानों का साथ देने के बजाय मोदी सरकार के अन्याय का साथ दिया था।छत्तीसगढ़ भाजपा के सारे बड़े नेता केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपना नम्बर बढ़ाने चाटुकरिता में राज्य की जनता के हितों को तिलांजलि दे रहे हैं।
राजधानी में एक बार फिर टुटा सूने मकान का ताला, नगदी समेत 95 हजार के गहने लेकर चोर हुए फुर्र

राजधानी में एक बार फिर टुटा सूने मकान का ताला, नगदी समेत 95 हजार के गहने लेकर चोर हुए फुर्र

रायपुर। शहर के प्रिंस कालोनी लक्ष्मीनगर में एक सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर आलमारी में रखे 50 हजार नगदी समेत 95 हजार के सोने-चांदी के गहनें चोरी कर ले गये। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाना में दर्ज कराई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस कालोनी निवासी अमित जैन अपने परिवार के अन्य सदस्यों सहित घर पर ताला लगाकर 16 जून को दो दिन के लिए अपने रिश्तेदार के यहां गये हुए थे। बताया जा रहा है कि 18 जून को जब वे वापस लौटे तो घर पर लगा ताला टूटा पाया। अंदर जाकर जब देखा तो आलमारी भी खुली हुई थी तथा उसमें रखे नगदी 50 हजार रूपये के अलावा 03 सोने के सिक्के, 10 चांदी के सिक्के, 01 सोने की अंगूठी भी गायब थी। चोरी हुए गहनों की कुल कीमत 45 हजार के लगभग आंकी गई है। इस तरह चोरो ने घर से नगदी व गहनों समेत कुल 95 हजार की चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया है।
राजधानी में शासकीय जमीन को अपना बताकर कर दिया सौदा, लाखों रूपये लेकर की धोखाधड़ी

राजधानी में शासकीय जमीन को अपना बताकर कर दिया सौदा, लाखों रूपये लेकर की धोखाधड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर में लाखों कीमत की शासकीय जमीन को दो व्यक्ति द्वारा अपना बताकर दूसरे से उसका सौदा कर 28 लाख 90 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बिठ्ठल पटेल पिता काजीभाई 53 वर्ष निवासी फाफाडीह रायपुर ने गुरूवार रात में टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है कि आरोपी राजेन्द्र सिंह चावला पिता स्वदीवान सिंह और लक्ष्मणदास लालवानी पिता जीवतराम ने देवपुरी इलाके में 585 वर्ग फीट जमीन को अपना बताकर उसका सौदा प्रार्थी से किया। सौदे से पहले आरोपियों ने जमीन के दस्तावेज भी बिठ्ठल पटेल को दिखाये थे। जिसके बाद प्रार्थी ने 28 लाख 90 हजार रूपये आरोपियों को दिए। सौदा और रूपये के लेनदेन के बाद प्रार्थी को पता चला कि जिस जमीन को आरोपियों ने अपना बताकर उन्हें बेचा है वो उनकी नहीं बल्कि शासकीय जमीन है तथा जो दस्तावेज उसे दिखाये गये थे वे फर्जी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
मानसून की दस्तक से खेती-किसानी के कार्यों में आ रही तेजी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खुश किसान दोगुने उत्साह के साथ जुटे खेती-बाड़ी में

मानसून की दस्तक से खेती-किसानी के कार्यों में आ रही तेजी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खुश किसान दोगुने उत्साह के साथ जुटे खेती-बाड़ी में

रायपुर। कोरोना महामारी से आयी आर्थिक मंदी के दौरान मानसून की दस्तक आते ही खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आयी है। राज्य शासन द्वारा किसानों के लिए गए जनहितकारी हौसलों से जहां किसानों का उत्साह बढ़ा है, वहीं सुकमा जिले के किसान दलहन-तिलहन फसल में भी दोगुने उत्साह से अपनी रुचि दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन की महात्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ कर किसानों से किए गए अपने वादे को पूरा किया। इस योजना के तहत सुकमा जिले के 7933 किसानों को पहले किश्त के तौर पर पांच करोड़ 74 लाख रुपए का भुगतान किया गया, जिससे खेती किसानी की तैयारियों में जुटे किसानों के खातों में पहुंची इस राशि से उन्हें राहत मिली और कृषि कार्य में उनका उत्साह बढा है। 

खेती किसानी की तैयारियों में जुटे किसानों के उत्साह को देखकर कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा लगभग डेढ़ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अधिक बुआई का अनुमान लगाया गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी अनुसार पिछले साल सुकमा जिले में जहां लगभग 94280 हेक्टेयर में खरीफ की फसल ली गई थी, वहीं इस साल 95830 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसल लिए जाने का अनुमान है। इससे दलहन और तिलहन के रकबे में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी का अनुमान है। जिले में पिछले साल किसानों ने 5615 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी और अन्य दलहन की फसल ली गई थी, जो इस साल बढ़कर लगभग 8300 हेक्टेयर का अनुमान है। तिलहन की फसल भी पिछले साल 1855 हेक्टेयर में ली गई थी, जो इस साल बढ़कर 2440 हेक्टेयर होने का अनुमान है।

खेती किसानी के प्रति किसानों के उत्साह को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा भी सभी तैयारियां की गई हैं। बीज भण्डारण के संबंध में बताया गया कि पिछले साल 6255 क्विंटल बीज का वितरण किया गया था। वहीं इस साल 6629 क्विंटल बीज की मांग की गई है। अब तक 3500 क्विंटल से अधिक बीज का वितरण किया जा चुका है और लगभग 3150 क्विंटल बीज उपलब्ध है। पिछले वर्ष 1726 टन खाद की खपत को देखते हुए इस साल 2500 टन खाद के खपत होने का अनुमान है। वर्तमान में 1362 टन से अधिक खाद का वितरण किया जा चुका है और लगभग 700 टन खाद उपलब्ध है।

किसानों को खेती किसानी में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न आए, इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अल्पकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सुकमा में इस साल 4000 नए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था और अब तक 1300 से अधिक नए केसीसी जारी किए जा चुके हैं। खेती किसानी के लिए इस साल 21 करोड़ 80 लाख रुपए ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 3051 किसानों को लगभग 10 करोड़ 87 लाख रुपए बिना ब्याज का कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। जिले में इस साल कृषि के रकबे में होने वाली वृद्धि से कोरोना वायरस के कारण दूसरे राज्यों से वापस आये मजदूरों को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध उपलब्ध होगा। 
कॉलगर्ल का सहारा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर युवकों से मोटी रकम वसूल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कॉलगर्ल का सहारा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर युवकों से मोटी रकम वसूल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर मुख्यालय में फिल्मी स्टाईल में एक गिरोह द्वारा कालगर्ल का सहारा लेकर युवकों का अश्लील फोटो और विडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल मोटी रकम वसूली करने का मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टर माइंड आरोपी के अलावा दो युवती और चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड फर्जी डीएसपी बनकर पीडि़तों पर पैसा देने के लिए दबाव बनाया करता था।

पुलिस ने आज इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि करीब छह महीने पहले पीडि़त युवक का एक कालगर्ल लड़की के साथ मुलाकात हुई थी। इसदौरान आरोपियों ने उसका अश्लील फोटो खीचने के साथ वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने के साथ बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए पैसों की मांग कर रहे थे। पीडि़त ने कुछ पैसे तो दिए लेकिन इसके बाद एक व्यक्ति जो खुद को क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताते हुए उससे दो लाख रुपए की मांग करने लगा। उसके द्वारा बार-बार धमकी दी जाती थी, जिससे तंग आकर पीडि़त युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से की। इस मामले की गंभीरता को देखकर एसपी ने तत्काल एएसपी शहर ओमप्रकाश शर्मा और सीएसपी सरकंडा निमिषा पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की और इस मामले का तत्काल पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने आरोपियों तक पकडऩे के लिए सायबर सेल की मदद से जाल बिछाया। टीम ने पीडि़त युवक को आरोपियों को पैसे देने के लिए साइंस कालेज के पास बुलाया। पीडि़त युवक से पैसे लेने के लिए मौके पर साइकिल पर एक व्यक्ति आया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर-दबोचा। पकड़ाया आरोपी ने मक्कु उर्फ मुकेश कुर्मी उर्फ मुकुल शर्मा निवासी सागर के कहने पर पैसे लेने के यहां आने की बात कहीं। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। पीडि़त के निशानदेही पर लड़की को भी घेराबंदी कर पकडऩे के साथ उसकी महिला सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया। दोनों महिलाओं ने मुकेश कुर्मी के कहने पर लोगों को हनी ट्रेप के जरिए फंसाने की बात स्वीकार की। साथ ही सहयोगी के रूप में पुलिस आरक्षक रामकुमार खाण्डेकर की पहचान की जिसके जरिए उसके साथी पूर्व में पीसीआर वाहन में प्रायवेट चालक सूरज सारथी को पकड़ा गया। दोनों के बयान के आधार पर पुलिस मास्टरमाइंड मुकेश शर्मा को ट्रांजिट रिमांड सागर मध्यप्रदेश से लेकर बिलासपुर ला रही है। इस तरह से इस मामले में मुख्य आरोपी सागर निवासी मुकेश के अलावा सूरज सारथी, रामकुमार खाण्डेकर, कृष्णा शर्मा, आकाश कुमार निर्मलकर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर में बने नए कन्टेनमेंट जोन, जाने कौन कौन सा क्षेत्र है शामिल

रायपुर में बने नए कन्टेनमेंट जोन, जाने कौन कौन सा क्षेत्र है शामिल

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 और कंटेनमेंट जोन बनाये गए है। बुधवार को रायपुर जिले में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें चार इलाकों से 8 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी कंटेनमेंट जोनों के चारों दिशाओं में सीमाएं निर्धारित कर संबंधित इलाकों को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश या निकास के लिए केवल 1 द्वार होगा। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कंटेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। 

इन इलाकों को किया गया सील :-

कन्टेनमेंट क्षेत्र 1 :- थाना पंडरी इलाके के मोवा में 1 कोरोना रोगी मिला है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में चांद इलेक्ट्रिकल के साइड, मेन रोड मोवा, पश्चिम में मनोज तिवारी के मकान की साइड गली,अमन नगर रोड, उत्तर और दक्षिण में बंद है।

कन्टेनमेंट क्षेत्र 2 :- अवंती विहार थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 1 कोरोना रोगी मिला है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में जेपी शर्मा और एचएल साहू का मकान, पश्चिम में विमल साहू और प्रदीप साहू का मकान है। उत्तर और दक्षिण में बंद है।

कन्टेनमेंट क्षेत्र 3 :- नगर निगम बिरगांव वार्ड क्रमांक 20 डीएम टावर थाना खमतराई क्षेत्र में 1 कोरोना रोगी मिला है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में बिलासपुर रोड, पश्चिम में कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 20, उत्तर में आरटीओ आफिस, दक्षिण में वीनू पेट्रोल पंप शामिल है।

कन्टेनमेंट क्षेत्र 4 :- विकासखंड तिल्दा अंतर्गत घिवरा थाना खरोरा क्षेत्र में 5 कोरोना रोगी मिले हैं। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में खरोरा-आरंग मुख्य मार्ग, पश्चिम में जय सिंग का मकान, दक्षिण में मझली और छिनहा तालाब