रायपुर | खरीफ की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के गांव में रोका छेका की तैयारी बड़े पैमाने पर की जा रही है। अपने गांव को खुले में चराई से मुक्त बनाने के लिए हर ग्रामीण और किसान उत्साह से तैयारी में लगे हुए हैं। रोका छेका छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद खेती-किसानी के परंपरागत स्वरूप को आधुनिक नवाचारों से जोड़ते हुए गांवों में नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के माध्यम से सामूहिक गौठान बनाए गए हैं। इससे रोकाछेका की रस्म और भी प्रासंगिक हो जाती है।

दुर्ग जिले के मचांदूर गांव के सरपंच श्री दिलीप साहू ने अपने गांव में तैयारियों के संबंध में बताया कि रोका छेका को लेकर हम लोग काफी उत्साहित हैं। खरीफ फसल की सुरक्षा के लिए बरसों से मनाई जा रही इस परंपरा को सरकार बढ़ावा दे रही है। यह देखकर अच्छा लग रहा है। जनपद सदस्य श्रीमती लेखन साहू ने बताया कि गौठान का उद्देश्य पशुधन संवर्धन और फसल की रक्षा दोनों है। रोका छेका के माध्यम से खरीफ फसल को मवेशियों से बचाने की परंपरा रही है। हम लोग इसके लिए सभी को तैयार कर रहे हैं और सब 19 जून के दिन शपथ लेंगे।
दुर्ग जिले में 18 जून को आश्रित गांवों में रोका छेका का आयोजन किया जा रहा है। 19 जून को ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को रोका छेका की शपथ दिलाई जाएगी। ग्रामों और गौठानों में इसके लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। रोका छेका की उपयोगिता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि अब सामूहिक गौठान के रूप में विकल्प ग्रामीणों के पास उपलब्ध हैं जहां मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा है। जिले में गौठान न केवल पशुधन संवर्धन के केंद्र के रूप में उभरे हैं, बल्कि आजीविकामूलक गतिविधियों के सृजन के माध्यम भी बन रहे हैं। हर गौठान में नवाचार के अलग-अलग प्रयोग हो रहे हैं जो उपयोगी साबित हुए हैं। गौठानों में सामूहिक फलोद्यान के लिए ट्री फेंसिंग तैयार करने से लेकर मनरेगा काम के दौरान लोगों को सैनिटाइज करने के लिए साबुन तैयार करने तक का काम स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।

गांवों में रोका छेका के आयोजन के दौरान गौठानों में पशुचिकित्सा तथा पशुस्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। पशुपालन एवं मछलीपालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने शिविर लगाए जाएंगे। खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को उनसे जोड़ा जाएगा। गौठानों में पैरा संग्रहण और भंडारण हेतु मुहिम भी छेड़ी जाएगी।
जांजगीर-चाम्पा | कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने भारत सरकार के गृह एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के जारी मार्गदर्शन के परिपालन में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अकलतरा तहसील के ग्राम तागा के वार्ड क्रमांक 15 व 16 के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। ग्राम तागा में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में दस व्यक्ति कोरोना वायरस से सक्रमित पाये गये हैं।
कंटेंनमेंट जोन में अतिआवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेंनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा। घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। कानून पुलिस व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ को दी गयी है। कंटेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइज के लिए मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत अकलतरा को जिम्मेदारी दी गयी है। ई-गवर्नेस के ईडीएम श्री सुनिल साहू को आरोग्य सेतु ऐप्प का शत प्रतिशत कव्हरेज की जिम्मेदारी दी है।
रायपुर | प्रदेश के राजस्व और वाणिज्यक कर (पंजीयन) मंत्री तथा दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि जिला खनिज न्यास निधि से सुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित जनहित से जुड़े कार्यो को प्रमुखता से कराये जाए। श्री अग्रवाल ने गत दिवस कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की जिला खनिज न्यास परिषद की बैठक ली। बैठक में तीनों जिलांे में खनिज न्यास से किए गए कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बस्तर के सांसद श्री दीपक बैज, दंतेवाड़ा की विधायक श्रीमती देवती कर्मा, चित्रकोट के विधायक श्री राजमन बेंजाम, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी सहित सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के कलेक्टर मौजूद रहे।
बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का जनहित के कार्यों में समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए। पिछली बैठक में अनुमोदित कार्यो के अलावा इस वर्ष के स्वीकृत कायों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने बारिश के कारण रुके निर्माण कार्यो को बारिश के बाद तत्काल प्रारंभ करवा कर पूर्ण करवाने को कहा है। बैठक में तीनों जिलो के कलेक्टरों ने जिला न्यास निधि से कराये जा रहे कार्यो की जानकारी दी।
बैठक के बाद स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता में श्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला बस्तर में कोविड-19 के बचाव एवं नियंत्रण के लिए किये गए कार्यो की प्रशंसा की।
जिस व्यक्ति को मोदी ने टिकट देने के लायक नहीं समझा वह राहुल गांधी पर आरोप लगाने के पहले अपनी हैसियत तो नाप ले
मोदी की 9 चीन यात्राओं और शी जिनपिंग से 18 मुलाकातों पर कांग्रेस के सवाल
रायपुर । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी जी 9 बार चीन गये। 05 बार प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी चीन गये। 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी चीन गये। 18 मुलाकातें मोदी जी की शी जिनपिंग से हुई है।
राहुल गांधी से चीनी राजदूत की मुलाकात की जानकारी मांगने वाले विष्णुदेव साय बतायें कि इन मोदी और शी जिनपिंग की 18 मुलाकातों में क्या हुआ? मोदी जी अपने भाषणों में कहा है मेरे और शी जिनपिंग के संबंध दो देशों के संबंधों से अलग निजी संबंध है। दो देशों के संबंध कूटनीतिक संबंध होते है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि विष्णु देव साय बतायें कि मोदी और शी जिनपिंग के निजी संबंधों का क्या आधार था? मोदी जी ने इन निजी संबंधों से क्या पाया क्या खोया? चीन की कंपनी शंघाई टनल इंजिनियरिंग कंपनी एसटीईसी ने दिल्ली मेरठ रोड की अशोक नगस्टो साहिनबाद तक 5.6 किमी की भूमिगत टनल परियोजना का ठेका दिया गया। जबकि भारत की लासेन कण डुब्रो, टाटा प्रोजेक्टस लिमिटेड की एफकान्स जैसी कंपनियां इसमें बिडर थी। मोदी जी ने 3000 करोड़ की सरदार पटेल की मूर्ति चीन से बनवाई। मोदी जी ने महान देशभक्त नेता सरदार पटेल की प्रतिमा उस देश से बनवाई जिसका गद्दारी का इतिहास है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि मोदी जी और भाजपा सरकार चीन से आयात बंद क्यों नहीं करती? चीन से सामान अपने आप उड़कर तो नहीं आयेगा। भाजपा और मोदी का चीन को लेकर दोहरा चरित्र बेनकाब हो गया है। हर नाकामी का ठीकरा विपक्ष के माथे पे फोड़कर और विपक्ष के सवालों पर मोदी जी का मौनी बाबा बन जाना स्पष्ट करता है कि देश मजबूत हाथों में नहीं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि विष्णुदेव साय भाजपा द्वारा नकारे हुये नेता है। जिस व्यक्ति को मोदी ने टिकट देने के लायक नहीं समझा वह राहुल गांधी पर आरोप लगाने के पहले अपनी हैसियत तो नाप ले। अगर चीन के राजदूत से मिलना गुनाह है तो नरेन्द्र मोदी की शी जिनपिंग की 18 मुलाकाते मोदी जी को 18 गुना ज्यादा गुनाहगार बनाती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि विष्णु देव साय ने क्या लोकसभा चुनावों में टिकट अपनी नकारे जाने का मोदी जी से बदला लेने के लिये राहुल जी पर यह सतही आरोप उछाला है ताकि पूरे देश की उंगलियां मोदी जी पर उठ सके। मोदी का चीन के साथ छिपा गठजोड़ उजागर हो? अगर ऐसी ही बात है तो हम विष्णुदेव साय के यह भावना और सोच की कूटनीति अब बेनकाब हो गयी है। विष्णुदेव साय और भाजपा की प्राथमिकता राजनीति है, शहीद नहीं है। 17 जून को जनजुड़ाव रैली कांकेर और जगदलपुर को विष्णुदेव साय ने संबोधित किया। पूरे संबोधन में विष्णुदेव साय ने 20 सैनिको की शहादत का जिक्र नहीं किया और कांकेर की माटी के शहीद गणेश कुंजाम का जिक्र तक नहीं किया।
जगदलपुर | कोतवाली पुलिस ने नयापारा में स्थित एक मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की गई मोबाइल सीसीटीवी कैमरा व अन्य सामानों को बरामदगी के साथ आरोपी सागर माली पिता रवि कुमार माली निवासी हिकमीपारा जगदलपुर को न्यायिक रिमाण्ड व आपचारी नाबालिक बालक को बाल कल्याण समिती के समक्ष पेश किया गया है।
कांकेर | बस्तर संभाग के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के कुररूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए कांकेर के वीर सपूत गणेश कुंजाम का पार्थिव शरीर आज आईएएफ के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगा, जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित गिधाली लाया जाएगा।
कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार की रात करीब 11.40 बजे शताब्दी नगरी मुक्तिधाम से राकी बबलानी पिता मंसुख 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 03 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के पास से गांजा कहां से और कहां-कहां खपाने वाला था इस संबंध में पूछताछ जारी है। बहरहाल आरोपी के खिलाफ नॉर्कोटिक्स एक्ट 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
कांकेर। जिले के पखांजूर थाना अंर्तगत अकेली घर पर मौजूद बुजुर्ग महिला से बुधवार की शाम को दो नकाबपोशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू की नोक पर महिला के हाथ व मुंह को कपड़े से बांधकर कर सोने के जेवर सहित आलमारी में रखे 20 हजार रूपये नगद कुल 01 लाख 20 हजार रूपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून अति सक्रिय है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक 1.5 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा झारखंड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर और 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक झारखंड से कोंकण तक छत्तीसगढ़ तेलंगाना होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश उत्तर राजस्थान दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड पश्चिम बंगाल तक 16 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी विदर्भ के ऊपर 5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
इनबॉक्स में तंत्र को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा का क्षेत्र और वर्षा की मात्रा अधिक होने की संभावना है।
रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज जारी आदेश में 2 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक सहित सात सिपाहियों को को इधर से उधर किया गया है।
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेशानुसार
निरीक्षक आशीष शुक्ला थाना प्रभारी गंज को राजेंद्र नगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह संजय पुंढ़ीर को राजेंद्र नगर से थाना गंज,
उप निरीक्षक गोमती प्रसादपाठ को रक्षित आरक्षी केन्द्र से थाना गुढिय़ारी,
उप निरीक्षक घनश्या सिंह पुलिस लाइन से थाना कोतवाली,
प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत को सायबर सेल से थाना कोतवाली,
आरक्षक सुरेश देशमुख को सायबर सेल से थाना खमतराई,
आरक्षक टेकसिंह सायबर सेल से थाना टिकरापारा,
आरक्षक घनश्याम साहू सायबर सेल से थाना गंज,
आरक्षक अनुरंजन तिर्की सायबर सेल से थाना मौदहापारा,
आरक्षक नितेश राजपूत सायबर सेल से थाना तेलीबांधा,
महिला आरक्षक बबीता देवांगन सायबर सेल से थाना पुरानीबस्ती
तथा आरक्षक बसंती मौर्य सायबर सेल से थाना गोलबाजार पदस्थ की गई हैं।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद जवानों के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद जवानों में छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत कांकेर निवासी गणेश राम कुंजाम भी शामिल हैं। बघेल ने शहीद जवान गणेश राम कुंजाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सबको अपने बहादुर जवानों पर गर्व है, देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरा देश एकजुट है।
भारत-चीन सीमा विवाद में भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों में छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी गणेश कुंजाम जी की भी शहादत हुई है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 17, 2020
मैं इस शहादत को नमन करता हूँ। ईश्वर परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
ॐ शांति: ????????
अंबिकापुर | कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा बतौली तहसील के तहसीलदार एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अनमोल विवेक टोप्पों को आगामी ओदश पर्यन्त जिला पंचायत सरगुजा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा है वहीं नायब तहसीलदार श्री देवेन्द्र चौबे को तहसीलदार बतौली का प्रभार सौंपा गया है। तहसीलदार बतौली के आहरण संवितरण का अधिकारी तहसीलदार सीतापुर को सौंपा गया है।


























