नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
एम्स से भागकर गांव पहुचा कोरोना पॉजिटिव, दोस्तों के साथ की मस्ती, तलाश में जुटी पुलिस

एम्स से भागकर गांव पहुचा कोरोना पॉजिटिव, दोस्तों के साथ की मस्ती, तलाश में जुटी पुलिस

उतई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र इलाके से एक अजीबो गरीब खबर प्रकाश में आई है, जिसके चलते इलाके के लोगो मे दहशत के साथ गुस्सा भी हैं। 

राजधानी रायपुर के एम्स से भागकर कोरोना पॉजिटिव युवक अपने गांव से निकलकर मर्रा गांव पहुंच गया था। यहां उसने 2-3 घंटे अपने साथियों के साथ पार्टी की थी। युवक ने अपने दोस्तों के साथ जमकर नशा किया था। सरपंच ये जानकारी पुलिस को दी है। उतई थाना पुलिस अब संपर्क में आए युवकों की तलाश में जुट गई है। वहीं उन्हें क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव युवक एम्स से फरार होकर अपने गांव पहुंच गया था। अचानक मरीज के गांव में वापस आने से सनसनी फैल गई थी। युवक मोटर सायकल से अपने गांव पहुंचा था। गांव पहुंचने के बाद वो कंटेन्मेंट स्थित अपने घर में जाकर अपनी मां से मुलाकात कर रुपए लेकर वापस लौटा था।
मुख्यमंत्री निवास में सीएम आज दोपहर 2 बजे मंत्रियों-अधिकारियों की लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री निवास में सीएम आज दोपहर 2 बजे मंत्रियों-अधिकारियों की लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है7 इस बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही विभागीय अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे। 

मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से यह बैठक अब दोपहर 2 बजे से प्रारंीा होगा। बताया जाता है कि बैठक में विभाागीय कामकाजों को लेकर मंथान होगा। ज्ञात हो कि हाल ही में कई विभागों के अधिकारियों के प्रभारों में फेरबदल हुआ है, इसके बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण हो गई है। नए अधिकारियों के लिए यह पहला मौका होगा जब वे अपनी जिम्मेदारी को लेकर अब तक किए गए कार्यों का लेखाजोखा सामने रखेंगे। इसके अलावा पुरानी योजनाओं, इनके प्रगति की जानकारी और आगामी योजनाओं और इनकी रणनीति को लेकर भी मुख्यमंत्री जानकारी ले सकते हैं। इधर मानसून सीजन शुरू होने के बाद खेती-किसानी और कृषकों की स्थिति, स्कूलों को खोलने अथवा बंद रखने, अस्पतालों के हालात, उपलब्ध संसाधन और आने वाले दिनों में उत्पन्न हो सकने वाले हालातों को लेकर भी मंथन होगा या रणनीति बनाई जा सकती है। 
 
पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का फर्जी कर्मचारी बनकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का फर्जी कर्मचारी बनकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

रायपुर। शासकीय अशासकीय क्षेत्र में बड़े कार्पोरेट सेक्टर अथवा पद का झांसा देकर फर्जी रूप से विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखाधड़ी के मामले आए दिन घटते रहते हैं। सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेंद्र कुमार बरनाला आयु 28 वर्ष पिता बरनाला सांई नटराज कार्यालय बजाज फाइनेंस लिमिटेड स्काईपार्क रविनगर से आरोपी दीपक तिवारी ने स्वयं को पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर फर्जी एम्प्लाई कोड, वेतन की फर्जी पर्ची एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर 12 लाख 35 लाख 532 रुपये का ऋण लेकर धोखाधड़ी की। उक्त मामले में सिविल लाइन थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। 
राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू बाजी: खाने को लेकर एक दोस्त ने किया दूसरे दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला, पिकनिक मनाने गये हुए थे 6 दोस्त

राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू बाजी: खाने को लेकर एक दोस्त ने किया दूसरे दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला, पिकनिक मनाने गये हुए थे 6 दोस्त

रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी के दौरान पिकनिक मनाने खारून नदी पहुंचे दोस्तों के बीच खाना खाने की बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 


आमानाका थाना से मिली जानकारी के अनुसार घायल हुआ प्रार्थी सागर रात्रे सरस्वती नगर कोटा में किराए के मकान में रहकर होटल में मिस्त्री का काम करता है। सागर गुरुवार को दोपहर में अपने अन्य दोस्त मनोज ध्रव, जोहान खान, पीताम्बर, संतोष साहू और मोनू ध्रुव के साथ पिकनिक मनाने के लिए चंदनडीह खारुन नदी के पास गये थे। यहां दोस्तों ने मिलकर मछली की सब्जी बनाई थी। खाना बनाने के बाद सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे। सागर नहाने के बाद अपने अन्य सभी साथियों को नहाकर खाना खाने के लिए बुलाया। साथ ही यह भी कहा कि जो नहीं नहाएगा, उसे खाना नहीं दिया जाएगा। इस बात पर  आरोपी संतोष साहू गुस्सा हो गया और सागर को तू खाना कैसे नहीं देगा कहकर उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद जब ज्यादा बढ़ गया तो संतोष ने गुस्से में सागर के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल सागर को उसके अन्य दोस्तों ने तत्काल एम्स अस्पताल ले गये जहां इलाज के बाद उसकी हालत अब ठीक बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद आरोपी संतोष साहू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

शादी का झांसा देकर लगातार 3 साल से बनाता रहा शारीरिक सम्बन्ध, फिर किया शादी से इंकार, युवती ने किया FIR

शादी का झांसा देकर लगातार 3 साल से बनाता रहा शारीरिक सम्बन्ध, फिर किया शादी से इंकार, युवती ने किया FIR

रायपुर | युवक युवतियों की दोस्ती का अंत आमतौर पर विवाह के रूप में ही परिवर्तित होता है किंतु कुछ युवक युवतियों को विवाह करूंगा कहकर प्रलोभन देकर उनका न केवल दैहिक शोषण करते हैं अपितु समय आने पर विवाह करने से इंकार कर देते हैं जिसके कारण प्रेम करने वाली युवतियां न केवल बदनाम होती है बल्कि उनके चरित्र पर भी परिवार सहित लोग टीका टिप्पणी करते हैं। गंज थाना से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीया  प्रार्थिया निवासी कान्हा लॉज रैन  बसेरा स्टेशन चौक टिकरापारा रायपुर से आरोपी रमन साहू पिता बाबूलाल साहू निवासी वार्ड क्रमांक 6 सिटी कोतवाली गरियाबंद प्रेम कर विवाह का लगातार आश्वासन देकर दैहिक शोषण करता रहा। प्रार्थिया ने जब देखा कि आरोपी शादी के मामले पर गुमराह कर उसे परेशान कर रहा है तब उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी है जिस पर  संज्ञान लेते हुए गंज थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला कायम किया है। 

नक्सलियों के कारतूस सप्लायर एसआई व प्रधान आरक्षक बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर

नक्सलियों के कारतूस सप्लायर एसआई व प्रधान आरक्षक बर्खास्त, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. के द्वारा जिला सुकमा के सहायक उप निरीक्षक आनंद जाटव एवं प्रधान आरक्षक सुभाष सिंह के आपराधिक कृत्य में सम्मिलित होकर संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने वाले मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त दोनों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए उन्हें संविधान के अनुच्छेद 311 के खण्ड (2) के तहत तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
 
गौरतलब है कि कोतवाली में पदस्थ एएसआई आनंद जाटव के पास से पुलिस को कारतूस से भरा बैग भी मिला था। वह नक्सलियों शहरी नेटवर्क के सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों के संपर्क में था, और कारतूस सप्लाई करने आया था, जबकि अन्य दो आरोपी जिन्हे इनके साथ पकड़े गये थे, वे दोनों कारतूस लेने के लिए पहुंचे थे। मलकानगिरी चौक से गिरफ्तार आरोपियों में धमतरी निवासी मनोज शर्मा और गुंडरदेही निवासी हरीशंकर गेडाम भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 695 कारतूस बरामद किए थे। 
 
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि पुलिस विभाग मे किसी एक या दो अधिकारी/कर्मचारी की आपराधिक कृत्यों एवं संदिग्ध आचरण के कारण बस्तर संभाग में तैनात अन्य सुरक्षा बलों के मनोबल पर विपरीत असर पडऩे का सवाल ही नही उठता है। सुरक्षा बल के अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठता को ध्यान मे रखते हुये अपचारी सहायक उपनिरीक्षक आनंद जाटव एवं प्रधान आरक्षक सुभाष सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
हर बच्चे को बेहतर अवसर देना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

हर बच्चे को बेहतर अवसर देना हम सबकी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि आज पूरे विश्व में बाल श्रम एक समस्या के रूप में उभरा है। बाल श्रम के प्रति विरोध दर्ज करने और लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हम हर साल 12 जून को  अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस मनाते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल मजदूरी से समाज अपना सुनहरा भविष्य खत्म करने की ओर एक कदम बढ़ाता है। उचित देखभाल, पोषण, सुरक्षा, खुशहाल जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढऩे के अवसर पर हर बच्चे का समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में असीम संभावनाएं होती हैं। इन संभावनाओं को संवरने के लिए खुला आसमान देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लागों से अपील की है कि छोटे बच्चों को काम में ना लागाएं,ना ही किसी को लगाने दें। बच्चों के प्रति दुव्र्यवहार,हिंसा या मजदूरी करते पाए जाने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर बच्चे का भविष्य बचाने में सहयोग करें।
बेरोजगार युवा स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

बेरोजगार युवा स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2020-21के अन्तर्गत  स्व-उद्यम की स्थापना कर रोजगार सृजन करने हेतु आन लाईन आवेदन में जाकर किया जा सकता है। 

इस योजनान्तर्गत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम परियोजना लागत 25 लाख रुपए एवं सेवा उद्योग हेतु अधिकतम परियोजना लागत 10 लाख रुपए तक के ऋ ण बैंकों के माध्यम से स्वीकृत किये जायेंगे ।आनलाईन आवेदन के साथ आवेदक स्वयं की फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड,प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये जनसंख्या प्रमाण पत्र की छायाप्रति स्केन कर अपलोड करना होगा। 
 
इस योजना का लाभ प्राप्त करने तथा अपना स्वयं का सेवा व्यवसाय तथा उद्योग स्थापित करने हेतु आवेदक आनलाईन प्रणाली से आवेदन कर सकते है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन समय पर कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, उद्योग भवन, तृतीय तल, रिंग रोड नं.-1, तेलीबांधा, रायपुर में संपर्क कर सकते है।
वनवासियों के जीवन को समृद्ध बनाने में अहम् भूमिका निभाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

वनवासियों के जीवन को समृद्ध बनाने में अहम् भूमिका निभाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अखिल भारतीय वन सेवा-2018 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भारतीय वन सेवा में चयन उपरांत उन्हें वनांचल तथा आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ राज्य में सेवा का अवसर मिलने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का लगभग 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। साथ ही प्रदेश में लगभग एक तिहाई आदिवासी लोग निवासरत हैं। इन आदिवासी परिवारों सहित अन्य ग्रामीण वनवासी परिवारों की आजीविका मुख्य रूप से वनों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में ग्रामीण वनवासी परिवारों के जीवन को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में अपना अहम् योगदान निभाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी और वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता और वनोपजों का संग्रहण किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में तेंदूपत्ता उत्पादन में प्रमुख स्थान रखता है। यहां के पत्ते की गुणवत्ता उच्च कोटि की होती हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से लगभग 13 लाख परिवारों को रोजगार मिलता है। इसके अलावा अनेक औषधि और लघु वनोपज का संग्रहण कार्य के माध्यम से बड़ी तादात में आदिवासी और वनवासी परिवारों को रोजगार के साथ-साथ आय का अतिरिक्त लाभ मिलता है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 25 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इससे वनवासियों को वनोपजों के संग्रहण में उनके मेहनत का वाजिब दाम मिलता है।     
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों से कहा कि वन सेवा वनवासियों की सेवा करने का माध्यम है। सभी अधिकारी वनांचल क्षेत्रों में जाकर सामाजिक आर्थिक समस्याओं का अध्ययन करें। उनकी समस्याओं को नजदीक से देखें। वनांचल में रहने वाले ग्रामीण आदिवासी परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए नवाचारी पहल करें। अवसर पर उप वन संरक्षक श्री पंकज राजपूत और प्रशिक्षु अधिकारियों में श्री आलोक कुमार वाजपेयी, श्री शशि कुमार, श्री तेजस शेखर तथा श्री दिनेश कुमार पटेल उपस्थित थे।


राज्यपाल से ऐतिहासिक बुढ़ा तालाब में श्री बुढ़ा देव की मूर्ति स्थापित करने का इंटक के प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम ने किया आग्रह

राज्यपाल से ऐतिहासिक बुढ़ा तालाब में श्री बुढ़ा देव की मूर्ति स्थापित करने का इंटक के प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम ने किया आग्रह

रायपुर | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भवानी सिंह मरकाम ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से बुढ़ा तालाब में आराध्य श्री बुढ़ादेव की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। श्री भवानी सिंह ने बताया कि 600 साल पहले बुढ़ा तालाब का निर्माण आदिवासी राजा रायसिंह द्वारा किया गया था और उनके द्वारा आराध्य श्री बुढ़ा देव जी के नाम बुढ़ा तालाब का नाम रखा गया था। बुढ़ा तालाब में स्वामी विवेकानन्द जी की मुर्ति स्थापित है, उसी प्रकार आदिवासी समाज के दर्शन के लिए श्री बुढ़ादेव जी का विशाल मुर्ति स्थापित किया जाना चाहिए।

24 घंटे बाद भी शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड, दो दिनों में 2 हथिनियों की मौत

24 घंटे बाद भी शव के पास डटा रहा हाथियों का झुंड, दो दिनों में 2 हथिनियों की मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो दिनों में दो हथिनियों की मौत हो गई। हाथियों की लगातार मौत से वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं हथिनी की मौत के बाद ऐसी घटना देखने को मिली, जिसे देखकर लोगों का दिल पसीज गया। दरअसल हथिनी की मौत होने के बाद भी पिछले 24 घंटे से उसके दल के हाथियों ने उसका साथ नहीं छोड़ा और मृत हथिनी के आस-पास मंडरा रहे हैं। इस वजह से हथिनी के मौत के पूरा दिन बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम शव का पोस्टमार्टम नहीं कर पाई। पशु चिकित्सक मृत हथिनी का पोस्टमार्टम नहीं कर पाने की वजह से मौत का कारण अभी तक अज्ञात है।

कल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के गणेशपुर जंगल में हथिनी का शव मिला था, जबकि एक दिन पहले भी एक मादा हाथी की मौत इसी जंगल में हुई थी। लिहाजा दो दिनों में दो हथिनियों की मौत ने विभाग के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर हाथियों का अपने साथी के साथ लगाव देखकर हर किसी का दिल पसीज गया।
राष्ट्रीय राजमार्गों से लगभग विलुप्त हुए लावारिस पशुओं के झुंड: गौठानों के निर्माण से सड़कों पर कम हुए आवारा जानवर

राष्ट्रीय राजमार्गों से लगभग विलुप्त हुए लावारिस पशुओं के झुंड: गौठानों के निर्माण से सड़कों पर कम हुए आवारा जानवर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनेक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर गाय, बैल, बछड़े आदि घरेलू पशुओं के लावारिस झुंड लगभग विलुप्त हो गए हैं। इसके फलस्वरूप अब सड़क हादसों में भी कमी देखी जा रही है। सड़कों के आसपास के गांवों के पशु पालकों द्वारा अपने अनुपयोगी पशुओं को लावारिस छोड़ देने के कारण इन मार्गों पर पशु भटकते रहते थे। रात्रि में इनकी वजह से कई बार वाहन दुर्घटनाएं भी हो जाती थी। लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। 

उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यहां राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) को बताया कि प्रदेश की सड़कों पर लावारिस पशुओं की भीड़ करीब-करीब विलुप्त हो जाने का मुख्य कारण ये है कि प्रदेश सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत विभिन्न जिलों के गांवों में गौठानों का निर्माण करवाया जा रहा है, जहां लावारिस पशुओं को चारे-पानी के साथ एक सुकून भरा आसरा भी मिल रहा है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली योजना है। 

अधिकारियों के अनुसार इस योजना के प्रथम चरण में 1286 तथा दूसरे चरण में 3926 गौठान निर्माण की मंजूरी दी गई थी। प्रदेश भर में अब तक इनमें से एक हजार 996 गौठानों का निर्माण पूरा कर लिया गया है और वर्तमान में लगभग 2800 गौठानों का निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने इस योजना की समीक्षा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गौठानों को पशुओं के आश्रयस्थल के साथ-साथ गांवों की रोजगारमूलक आर्थिक गतिविधियों का भी केन्द्र बनाया जाए ताकि ग्रामीणों और विशेषरूप से पशुपालकों तथा किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन गौठानों का निर्माण भी जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन गौठानों में गौपालन के साथ-साथ मछलीपालन, बकरीपालन और सब्जी उत्पादन जैसी आमदनी मूलक गतिविधियों के संचालन के लिए भी तैयारी की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में अपने गृहराज्य वापस आ गए हैं। राज्य सरकार ने उनके स्वास्थ्य की बेहतरी क लिए जहां क्वारेंटाईन सेंटरों में उचित व्यवस्था की है, वहीं उन्हें मनरेगा के तहत निर्माण कार्यों में रोजगार भी दिया जा रहा है। राज्य शासन की मंशा है कि गौठानों को आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनाकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ इन प्रवासी श्रमिकों के लिए भी रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएं। 

अधिकारियों ने बताया कि कई गौठानों में पशुओं के गोबर से जैविक खाद का भी उत्पादन किया जा रहा है। इन गौठानों के रख-रखाव और सुचारू संचालन के लिए ग्राम पंचायतों के स्तर पर ग्रामीणों की समितियां भी गठित की गई हैं। प्रदेश में लगभग ग्यारह हजार ग्राम पंचायतें हैं। राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण का लक्ष्य है। 
छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दी दस्तक, आज राज्य के इन स्थानों पर भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दी दस्तक, आज राज्य के इन स्थानों पर भारी बारिश के आसार

रायपुर। आमतौर पर बस्तर के रास्ते 15 जून तक बस्तर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार अपने तय समय से पहले पहुंच गया है। इस लिहाज से आगामी 2-3 दिनों में राजधानी रायपुर में भी अच्छी बारिश की शुरूआत हो जाएगी। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दोपहर करीब 1 बजे दक्षिण पश्चिम मानसून के बस्तर प्रवेश करने की अधिकारिक घोषणा कर दी थी। इसके बाद मौसम केन्द्र लालपुर के निदेशक एचपी चंद्रा ने दक्षिण पश्चिम मानसून के बस्तर में प्रवेश करने की पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए देर शाम तक झमाझम बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आज आगे बढ़ते हुए अरब सागर के और कुछ क्षेत्रों में विस्तृत होकर गोवा, कोंकण के कुछ और भाग, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के साथ ही कनार्टका के कुछ और भागों, रॉयलसीमा औरर तटीय आंध्रप्रदेश के साथ ही तमिलनाडूृ के अधिकांश भागों में, दक्षिणी छत्तीसगढ़ याने बस्तर संभाग के कुछ इलाकों व ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश के अधिकांश भागोंके साथ असम औरर मिजोरम तक विस्तृत हो चुका है। मानसून का उत्तरी छोर इस समय शोलापुर, रामागुंडम, जगदलपुर, गोपालपुर, अगरतला और तेजपुर तक फैला हुआ है। इधर एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिणी छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
 जिंदल प्लांट के फ्यूल टैंक में धमाका: चार मज़दूर घायल, एक गम्भीर

जिंदल प्लांट के फ्यूल टैंक में धमाका: चार मज़दूर घायल, एक गम्भीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय रायगढ़ के नजदीक जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के परिसर में स्थित फ्यूल टैंक में ब्लास्ट होने से चार मजदूर घायल हो गए हैं| इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि टैंक में कुछ डीजल या गैस थी जो शायद गैस के कटर से काटे जाने के दौरान ज्वाला के संपर्क में आई हो, जिससे विस्फोट हो गया। प्रतयक्षदर्शी ने बताया कि स्क्रैप यार्ड में गैस कटर से एक पुराने डीजल टैंक को काट रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि चार मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह विस्फोट बुधवार रात को हुआ। पतरापल्ली गाँव में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के परिसर में स्क्रैप यार्ड में गैस कटर से एक पुराने डीजल टैंक को काट रहे थे। 

पुलिस को शक है कि टैंक में कुछ डीजल या गैस थी जो शायद गैस के कटर से काटे जाने के दौरान ज्वाला के संपर्क में आई हो, जिससे विस्फोट हुआ।

विस्फोट में चार लोगों को जलने की चोटें मिलीं। उनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अन्य दो को रायगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच 
बड़ा सड़क हादसा: खडे़ ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार स्काॅर्पियों, मौके पर तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल

बड़ा सड़क हादसा: खडे़ ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार स्काॅर्पियों, मौके पर तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा तेज रफ्तार स्काॅर्पियो के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुआ है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया है। 


पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना तिल्दा साकरा स्थित देवरानी जेठानी नाला के पास की है। बताया जा रहा हैं कि तेज रफ्तार स्काॅर्पियों खडे़ ट्रक से जा टकरायी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये और कार सवार सभी पांच कार के अंदर ही फस गये। घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तिल्दा से मेकाहारा अस्पताल लाया गया है। यहां पर इनका इलाज किया जा रहा है।  
 
शिक्षक से घूस लेते हुए विकास खंड अधिकारी का बाबू गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

शिक्षक से घूस लेते हुए विकास खंड अधिकारी का बाबू गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लुंड्रा के लेखापाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई अंबिकापुर रिंग रोड में नमनाकला पेट्रोल पंप के नजदीक की है। एसीबी के डीएसपी गौरव मंडल ने रिश्वत की रकम के साथ लेखापाल को रंगे हाथों पकडऩे की पुष्टि की है। 

बताया जा रहा है कि शिक्षक के स्वत्व के भुगतान के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था लेकिन रिश्वत नहीं देने के कारण स्वत्वों का भुगतान नहीं किया जा रहा था तब एसीबी से शिकायत की गई थी। शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर गुरुवार को एसीबी की टीम ने लेखापाल को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। योजना के तहत नमनाकला रिंग रोड में शिक्षक को बुलाकर कलर वाले रुपये दिये। जैसे ही लेखापाल ने दस हजार रुपए लिया, पहले से ही मुस्तैद एसीबी की टीम में उन्हें धर दबोचा।
BREAKING NEWS : रायपुर नगर निगम जोन अध्यक्ष के परिणाम घोषित, कांग्रेस का 10 जोन में से 8 जोन पर कब्जा

BREAKING NEWS : रायपुर नगर निगम जोन अध्यक्ष के परिणाम घोषित, कांग्रेस का 10 जोन में से 8 जोन पर कब्जा

रायपुर | रायपुर नगर निगम जोन अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 10 जोन में से 8 जोन पर कब्जा कर लिया है। नगर निगम के जोन अध्यक्षों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। रायपुर नगर निगम में जोन- 2 से कांग्रेस के बंटी होरा निर्विरोध जोन अध्यक्ष चुने गए।

देखें पूरी लिस्ट
जोन-2 बंटी होरा
जोन -4 प्रमोद दुबे
जोन -5 मन्नु विजेता यादव
जोन- 6 निशा देवेंद्र यादव
जोन -7 मनिराम साहू
जोन -8 घनश्याम छत्री
जोन -9 प्रमोद मिश्रा
जोन -10 आकाश दीप शर्मा

 नकली क्राइम ब्रांच का पर्दाफास: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चल रहा था वसूली, एक महिला समेत 2 युवक गिरफ्तार

नकली क्राइम ब्रांच का पर्दाफास: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर चल रहा था वसूली, एक महिला समेत 2 युवक गिरफ्तार

कोटा। छत्तीसगढ़ के रतनपुर क्षेत्र से एक खबर सामने आ रही है जहां रतनपुर क्षेत्र में एक बार फिर नकली पुलिस उगाही के लिए पहुंची, लेकिन लोगों की सतर्कता की वजह से इस बार नकली पुलिस असली पुलिस के हत्थे चढ़ गई। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कार्यवाही करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह घटना गुरुवार की है, जहां रतनपुर के पास ग्राम नेवसा में स्कॉर्पियो क्र. सीजी 10 एयू 1636 में सवार होकर चालक सहित एक महिला और पुरुष पहुंचे थे, जिन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और धड़ाधड़ कार्यवाही शुरू कर दी। सड़क किनारे अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाले पर कार्यवाही करते हुए एक जरीकेन पेट्रोल जब्त कर लिया। इसी तरह एक जगह से इन लोगों ने महुआ की भी जब्ती बनाई। जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे उन पर भी जुर्माना कर दिया, लेकिन इसी बीच किसी ने इसकी सूचना रतनपुर और सीपत थाने में कर दी। इसके बाद रतनपुर और सीपत पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी करते हुए महिला पुरुष और उनके चालक को धर दबोचा। शुरुआती जांच में ही पता चल गया कि यह लोग पुलिस कर्मचारी नहीं है और नकली पुलिस बनकर इस तरह से उगाही कर रहे थे। इससे पहले भी रतनपुर क्षेत्र में इसी तरह के कई मामले सामने आए हैं इस कारण से पुलिस भी सतर्क थी। फिलहाल तीनों आरोपियों को पकड़कर सीपत थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
सेक्टर 9 हास्पिटल में जिले के नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने पहल, अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना

सेक्टर 9 हास्पिटल में जिले के नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने पहल, अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना

भिलाई | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने कल कलेक्टर कांफ्रेंस में बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने दुर्ग जिला प्रशासन को सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन के साथ मिलकर यहां जिले के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने मैकेनिज्म बनाने निर्देश दिए। आज सुबह ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे इस उद्देश्य से सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने प्रबंधन के साथ बैठक में इस संबंध में लंबी चर्चा की। चर्चा के उपरांत यह तय हुआ कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल इस संबंध में प्लान बनाकर देगा। कलेक्टर ने बताया कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अधोसंरचना पर्याप्त है इसे अद्यतन किया जा सकता है। राज्य शासन की अनेक योजनाओं का लाभ लेकर यहां जिले के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें सुनिश्चित की जा सकती हैं। 

बैठक में सेक्टर 9 हॉस्पिटल प्रबंधन ने वर्तमान स्थिति, मानव संसाधन एवं अस्पताल में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जानकारी दी। महानगरों के अस्पतालों की तुलना में प्रशिक्षित स्टाफ एवं अधोसंरचना की जानकारी भी दी। कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल देश का प्रतिष्ठित संस्थान है। इसकी स्थिति निरंतर बेहतर हो और यह देश के सबसे शीर्ष मेडिकल संस्थानों में से एक हो, इस दिशा में हम सबको मिलकर काम करना है ताकि दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहतरीन हो। इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग सेक्टर 9 हॉस्पिटल को किया जाएगा। चाहे मैनपावर के संबंध में हो, विशेषज्ञ चिकित्सकों के संबंध में हों अथवा किसी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने अन्य तरीके के प्रयोग हों, इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन जो प्रस्ताव रखेगा। उस पर विचार कर राज्य शासन के मार्गदर्शन से इस पर प्रभावी अमल किया जाएगा। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजीव इस्सर ने विस्तार से इस संबंध में अपनी बात रखी और उपलब्ध अधोसंरचना के संबंध में अवगत कराया। इस दौरान बीएसपी के ईडी श्री दुबे एवं सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव आने के बाद सहमति मिलने पर एमओयू हो सकेगा। इसके माध्यम से जिले के नागरिकों को भी बिना बाहर का रूख किए स्तरीय इलाज मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि सेक्टर 9 हास्पिटल में प्रभावी अधोसंरचना पहले ही मौजूद है इसलिए यहां पर कुछ अतिरिक्त कदम उठाकर हम बेहतरीन स्वास्थ्य अधोसंरचना बना सकते हैं। इसका लाभ सेल एम्प्लाई को भी मिलेगा और दुर्ग के नागरिकों को भी इसका पूरा लाभ मिल पाएगा। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 800 बेड की सुविधा है। अस्पताल की बड़ी क्षमता को देखते हुए इसे अद्यतन करने अतिरिक्त योजना के क्रियान्वयन होने पर जिले की बड़ी आबादी को पहले से ज्यादा लाभ मिल सकता है।
 
 रमन सिंह बताये की क्या वित्तीय कुप्रबन्धन कर रही भूपेश सरकार: कांग्रेस

रमन सिंह बताये की क्या वित्तीय कुप्रबन्धन कर रही भूपेश सरकार: कांग्रेस

रायपुर। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछा है कि वे बताये की कौन से वित्तीय कुप्रबन्धन कर रही भूपेश सरकार? प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक दर्जन से अधिक बार राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबन्धन का आरोप लगाने वाले रमन सिंह राज्य की जनता को बताए कि भूपेश सरकार के कौन से निर्णय वित्तीय कुप्रबन्धन की श्रेणी में आते है? रमन सिंह किसानों के कर्ज माफ़ी को वित्तीय कुप्रबन्धन मानते है? या फिर धान की कीमत 2500 रु देने को फि जूल खर्ची की श्रेणी में रखते है या तेंदूपत्ता संग्रहन का मानदेय 2500 रु. से बढ़ा कर 4000 रु. किये जाने को को वे राज्य के खजाने पर अनावश्यक बोझ मानते हैं? या फिर 400 यूनिट तक के बिजली बिल की राशि को आधा करने के निर्णय को वे गलत निर्णय समझते हैं?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के तुरंत बाद से ही रमन सिंह राज्य की वित्तीय हालत खराब होने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाने की उहापोह में रमन सिंह भूल रहे हैं कि राज्य बनने के बाद डेढ़ दशक तक वे ही सरकार के मुखिया थे जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी वे नई सरकार को विरासत में लगभग 55 हजार करोड़ के कर्जे के साथ शिक्षा कर्मियों के संविलियन के खर्च की विरासत छोड़ कर गए थे। रमन सिंह को इसी बात की पीड़ा है कि इस बदहाल आर्थिक हालात के बावजूद भूपेश बघेल लगातार जनता को राहत कैसे दे पा रहे हैं। वही राज्य है वही संसाधन है फि र भूपेश बघेल कैसे लोगो को राहत दे पा रहे रमन सिंह अपने चुनावी वायदे भी नही पूरा कर पाते थे? यह नीयत का सवाल है रमन सिंह की प्राथमिकता में अट्टालिकाएं और पांच सितारा सरकारी भवन बनाने थे नई सरकार की प्राथमिकता में लोगो को सीधे फायदा पहुँचा कर उनको आर्थिक रूप से शशक्त बनाने का है। यही कारण है कि किसान, तेंदूपत्ता संग्राहक के लिए योजना बनाई गई। बिजली उपभोक्ताओं को राहत दी गई। सरकार ने भूमि की गाइड लाइन की दरों में 30 फीसदी कटौती कर लोगो को राहत दिया। वित्तीय कुप्रबन्धन या फिजूल खर्ची तो स्काई वाक, गोल्फकोर्स जैसे प्रजेक्ट थे। राज्योत्सव के नाम पर मेला ग्राउंड के एक मंजिला भवन में मंच से हाल तक जाने तीन तीन लिफ्ट लगाना जैसे सैकड़ो उदाहरण है जहाँ सरकारी खजाने को बेरहमी पूर्वक लुटाया गया। मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र से वित्तीय सहायता मांगना या रिजर्व बैंक से ऋण सम्बन्धी रियाययत मांगना वित्तीय प्रबंधन के हिस्से के साथ साथ संघीय ढांचे में राज्य का संवैधानिक अधिकार है। इस मांग के आधार पर राज्य के वित्तीय हालात पर सवाल खड़ा कर रमन सिंह विशुद्ध रूप से राजनैतिक बयान बाजी कर रहे हैं। यूपीए सरकार के समय दस वर्षों तक रमन सरकार के द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया जाने वाला वार्षिक बजट केंद्रीय योजनाओ का रूपांतरण मात्र रहता था।रमन सिंह को यह स्वीकारने का साहस दिखाना चाहिए कि जैसी मदद कांग्रेस की केंद्र सरकार राज्य को करती थी वैसी मदद मोदी सरकार नही कर रही। रमन को ऐसा लगता है कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन को और सुदृढ़ करने की जरूरत है तो क्यो नही वे राज्य सरकार के मांग के अनुरूप मोदी सरकार को राज्य को 30000 हजार करोड़ की मदद की सिफ ारिश करते। मोदी सरकार ने रिजर्व बैंक के रिजर्व खाते का 174 लाख करोड़ रु निकाल खर्च कर लिया ,विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमो की निजीकरण का प्रयास किया तो क्या रमन सिंह यह मानेगे की मोदी सरकार ने देश की वित्तीय व्यवस्था को तबाह कर दिया है।
   क्वारेंटाइन सेंटर से बिना बताए भागे पति व पत्नी, मामला दर्ज

क्वारेंटाइन सेंटर से बिना बताए भागे पति व पत्नी, मामला दर्ज

महासमुंद। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोमा में पति व पत्नी द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर से भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोमा के कोटवार दुबेलाल चौहान ने थाने आकर बताया कि शासकीय मिडिल स्कूल कोमा को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां गांव के डिगेश्वर कुर्रे पिता बाबुलाल कुर्रे (22) एवं नीलम कुर्रे पति डिगेश्वर कुर्रे (20) ग्राम सकरी जिला बरगढ ओडिशा से आए थे। आने के कारण कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण, महामारी की रोकथाम व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए 31 मई से 13 जून तक के लिए क्वारेन्टाईन सेंटर क्वारेंटाइन में रखा गया था। सोमवार चार बजे पति व पत्नी किसी को बिना बताए सेंटर से भाग गए। जब इसकी जानकारी सरपंच को हुई तो उन्होंने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
शहर के ममता होटल से 28 नग अंग्रेजी शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार

शहर के ममता होटल से 28 नग अंग्रेजी शराब के साथ होटल संचालक गिरफ्तार

महासमुंद। सरायपाली बस स्टैंड स्थित ममता होटल के संचालक आयुष महापात्र को पुलिस ने 28 नग पौवा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पुलिस ने धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। सरापाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार मुखिबर से सूचना मिली कि बुधवार को बस स्टेंड स्थित ममता होटल के संचालक आयुष महापात्र अपने होटल में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर टीम ने होटल की तलाशी ली, तो संचालक के कब्जे से अंग्रेजी शराब गोआ स्पेशल का 28 नग पौवा बरामद हुआ।  
एसईसीएल के सिविल विभाग में ई.सेवन ग्रेड के 17 अफसरों का तबादला

एसईसीएल के सिविल विभाग में ई.सेवन ग्रेड के 17 अफसरों का तबादला

कोरबा। साउथ इस्टर्न कोल फि ल्ड लिमिटेड एसईसीएल में सिविल विभाग में ई.सेवन ग्रेड के 17 अफसरों को इधर से उधर किया गया। कुसमुंडा एरिया के एसओ सिविल एस थंगराज व दीपका के सुधीर मेहता को बिलासपुर मुख्यालय स्थानांतरित किया गया। उनके स्थान पर सुरेश खंडीमल्ला को कुसमुंडा तथा सुधांशु कुमार त्रिवेदी को दीपका प्रभार सौंपा गया है।

एसईसीएल बिलासपुर की मुख्य प्रबंधक कार्मिक-अधिस्थापना सुजाता रानी ने सर्कुलर जारी कर चीफ मैनेजर सिविल विभाग के अफसरों की सूची जारी की। इसमें बैंकुठपुर में पदस्थ अशोक कुमार सिंह को एसओ सिविल गेवरा, मृत्युंजय कुमार को एसओ बैकुंठपुर,लक्ष्मण नगुट्टूवन चिरमिरी एरिया से रायगढ़ प्रभाकर गोलेट को हसदेव से चिरमिरी एरिया, एम शिवाकुमार पर्यावरण विभाग एसईसीएल मुख्यालय से एसओ सिविल विश्रामपुर एरिया, परितोष मित्रा, सीडब्ल्यूएस कोरबा से एसओ सीईडब्ल्यूएस गेवरा, अलोक कुमार को सोहागपुर से दीपका एरिया, अजीत कौशिक को दीपका से पर्यावरण विभाग दीपका, अरविंद पतुरवार को रायगढ़ से एलएंडआर बिलासपुर, भरतलाल अग्रवाल को एलएंडआर बिलासपुर से सिविल विभाग बिलासपुर मुख्यालय, बीके महापात्रा पीएंडपी बिलासपुर से डिजाईन सेल सिविल विभाग बिलासपुर मुख्यालय, राम आधार वर्मा सोहगापुर एरिया से हसदेव तथा जीबी दामोधरन को विश्रामपुर से कोरबा एरिया में पदस्थ किया गया है। सभी अफसरों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।
पटवारी कार्यालय में हंगामा मचाते युवक गिरफ्तार

पटवारी कार्यालय में हंगामा मचाते युवक गिरफ्तार

कोरबा। कटघोरा विकासखंड के हल्का नंबर-10 जवाली, विजयनगर के पटवारी कार्यालय में मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे गांव का रामगोपाल 46 शराब के नशे में पहुंचा था। जहां वहां हंगामा मचा रहा था। जिससे कार्यालय के कर्मचारियों समेत वहां मौजूद लोग परेशान हुए। इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे रामगोपाल को पकड़ लिया। मामले में पटवारी धनेश्री की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामगोपाल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
राजधानी में फिर हुई लुट पात: बाइक सवार से रास्ता पूछने के नाम पर सूजा गले में टिकाकर 23 हजार की लूट

राजधानी में फिर हुई लुट पात: बाइक सवार से रास्ता पूछने के नाम पर सूजा गले में टिकाकर 23 हजार की लूट

रायपुर। दोपहिया वाहन से आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है। रास्ते में पडऩे वाले ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास अपराधी तत्वों का जमावड़ा आवाजाही करने वाले बाइक सवारों को दिनदहाड़े लूट रहा है। मोहन लाल साहू आयु 30 वर्ष पिता तिलकराम साहू निवासी मानिकचौरी गांव अभनपुर अपनी बाइक से ग्राम जमईबांधा नहरपास रोड सोनी चिल्ली गोबरा नवापारा जा रहे थे। रास्ते में आरोपी अर्जुन पाटले भोगो नवदीप ने प्रार्थी से राजिम जाने वाला रास्ता कहां है कहकर बाइक सवार को रोका और गले में नुकीला सूजा टिकाकर जेब में रखे पर्स एवं मोबाइल फोन दस हजार एवं नकदी एवं 13 हजार लूट लिया। उक्त मामले में अभनपुर थाने ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।