नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
वन मंडल के कटरा डेरा में मिले अर्ध वयस्क अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी, रायपुर और बिलासपुर से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम पहुंची

वन मंडल के कटरा डेरा में मिले अर्ध वयस्क अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी, रायपुर और बिलासपुर से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम पहुंची

कोरबा। वन मंडल कोरबा के अंतर्गत ग्राम कटरा डेरा में मिले एक अर्ध वयस्क अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी है। हाथी के इलाज में जुटी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और चिकित्सकों की टीम स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। अस्वस्थ हाथी की जान बचाने के लिए रायपुर और बिलासपुर से भी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम ग्राम कटराडेरा पहुंच चुकी है। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल शुक्ला ने बताया कि अस्वस्थ हाथी को वन विभाग के अमले और ग्रामीणों की मदद से करवट लिटाया गया है। हाथी के सांस लेने की गति और शरीर का तापमान सामान्य है। उन्होंने यह भी बताया कि हाथी बार-बार उठने की कोशिश कर रहा है, परन्तु उठ नहीं पा रहा है। हाथी के शरीर में पर्याप्त ताकत नहीं है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल शुक्ला ने बताया कि आज दोपहर को कठराडेरा के ग्रामीणों ने एक अर्ध वयस्क हाथी को पेट के बल लेटे पाए जाने पर इसकी सूचना परिसर रक्षक गुरमा को दी। परिसर रक्षक ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के साथ ही तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया कि हाथी के सांस लेने में परेशानी हो रही है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट डॉक्टर की मौजूदगी में वन विभाग के अमले और ग्रामीणों की मदद से हाथी को करवट लिटाया गया, जिससे सांस लेने में हाथी को हो रही तकलीफ दूर हो गई है। हाथी के सांस लेने की गति लगातार रिकॉर्ड की जा रही है। सांस लेने की स्थिति सामान्य है। मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक करतला द्वारा हाथी का तापमान लिया गया, जो कि सामान्य है। शुक्ला ने बताया कि हाथी अर्ध वयस्क है। उसकी ऊंचाई 1.9 मीटर है। वन मंडलाधिकारी कोरबा एन गुरूनाथन और अधीनस्थ अधिकारी मौके पर वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट चिकित्सकों के साथ मौजूद हैं और अस्वस्थ हाथी का इलाज जारी है।
वार्ड पुलिस की अहम भूमिक से पकड़ाए जुआरी: बड़े दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 जुआरी गिरफ्तार

वार्ड पुलिस की अहम भूमिक से पकड़ाए जुआरी: बड़े दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 जुआरी गिरफ्तार

जगदलपुर। शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंंर्तगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में ताश के 52 पत्तों पर दांव लगा रहे 15 जुआरियों को 01 लाख 52 हजार की नकद राशि सहित गिरफ्तार किया गया है। वार्ड स्तर पर पुलिस की तैनाती का परिणाम सामने आने लगा है, 15 जुआरियों की गिरफ्तारी में वार्ड पुलिस की अहम भूमिका सामने आ रही है। वार्ड पुलिस अधिकारी यदि अपने व्यवहार से अच्छे संबध बनाने में कामयाब हो गये तो इसका और भी अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। 

बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई ने जानकारी देते बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जगदलपुर स्थित जयदीप सिंह ठाकुर के मकान में छापा मारा गया था। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अवहेलना कर ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगा रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये 15 जुआरियों में विकास मंडावी पिता रतिराम मंडावी, दशरू राम देवांगन पिता लक्षिम देवांगन, शेख हसन पिता स्व. शेख सलीम, धरमु नाग पिता स्व. धनर नाग, मनोज कुमार वाधवानी पिता भगवान दास, प्रेम कुमार पात्र पिता केआर पाल, महेन्द्र सिंह पिता महादेव सिंह उम्र 45, आशिष झा पिता शिवा झा, लल्ला यादव पिता गोपाल यादव, मनीष नाग पिता उगेन्द्र नाग, महेन्द्र कुमार ललवानी पिता स्व. एमसी ललवानी, शिवा से_ी पिता राजा सेठ्ठी, भरत जैन पिता केआर जैन उम्र 42 वर्ष, सुशील दीक्षित पिता स्व. कैलाश दीक्षित, मुकेश निषाद पिता स्व. नंद किशोर निषाद के विरुद्ध महामारी अधिनियम एवं जुआ एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में 24 घन्टो में हो सकती हैं भारी बारिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में 24 घन्टो में हो सकती हैं भारी बारिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर, मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई हैै। वहीं अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पूर्वी मानसून बस्तर और रायपुर से होते हुए बिलासपुर संभाग में प्रवेश कर गया है। मानसून के दस्तक के साथ ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते चौबीस घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में नाले के उफान पर होने की खबर है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में रविवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो सकती है, इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र खत्म हो गया है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक उत्तर अंदरूनी ओडिशा और इसके आसपास स्थित है।

एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर अंदरूनी उड़ीसा तक, उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से 14 जून को प्रदेश के उत्तरी भाग के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण पश्चिम मानसून और आगे बढ़ते हुए मध्य महाराष्ट्र के कुछ और भाग मराठवाड़ा के अधिकांश भाग और छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग उड़ीसा के शेष हिस्से पश्चिम बंगाल झारखंड के अधिकांश भाग और बिहार के कुछ भाग तक पहुंच गया है।इधर
बस्तर क्षेत्र से मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। मानसून ने गुरुवार को सुकमा और बीजापुर जिले के कुछ भागों में दस्तक दी थी। मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही खेती के काम में तेजी आयी है। किसानों खेतों में व्यस्त हो गए हैं।

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ में हो सकता है बड़ा नक्सली हमला

रायपुर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला हो सकता है। गृह मंत्रालय ने इलाके में तैनात फोर्स और पुलिस के जवानों को संभलकर सर्चिंग करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि

बस्तर के वनांचल क्षेत्र में लगातार पुलिस और फोर्स के द्वारा सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम किया गया है। फोर्स की लगातार कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं।
 

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 लाख का इनामी नक्सली समेत भाजपा नेता गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 लाख का इनामी नक्सली समेत भाजपा नेता गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, नक्सलियों को ट्रैक्टर सप्लाई करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत दो नक्सली मददगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों के ट्रैक्टर सप्लाई करते जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी और 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी अजय अलामी जनमिलिशिया कमांडर के साथ एक अन्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 10 सालों से माओवादियों को सामान सप्लाई कर रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस को और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीदें हैं।


 

रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में एक्टिवा की डिक्की से मोबाइल हुआ चोरी

रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में एक्टिवा की डिक्की से मोबाइल हुआ चोरी

रायपुर, दिनदहाड़े दोपहिया वाहन चोर घरों के सामने खड़ी दोपहिया वाहन की डिक्की में रखे सामान को पार करने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक ठाकुर आयु 29 वर्ष पिता पी ठाकुर निवासी सीता वाटिका रामजानकी मंदिर के पास पंजाबी कालोनी कटोरा तालाब में स्थित अपने आवास के सामने एक्टिवा खड़ा किया था। अज्ञात चोर ने मौका देखकर डिक्की का ताला तोड़कर प्रार्थी का 1 नग एप्पल कंपनी का मोबाइल पार कर दिया। उक्त मामले में कोतवाली थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला कायम किया है।  

पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत एक युवक ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

रायपुर, शराबियों द्वारा खुलेआम शराब पीकर घनी बस्ती क्षेत्रों में दिन अथवा रात में खुलेआम उत्पात कर शांतिप्रिय लोगों का जीना इन दिनों कठिन कर दिया है। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामलाल सिन्हा आयु 41 वर्ष पिता दशरथ लाल सिन्हा की कुकरीपारा में स्थित सिन्हा साइकिल स्टोर के सामने आरोपी वसीम खान निवासी कुकरीपारा द्वारा दुकान में घुसकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा देने की मांग की गई। पैसा नहीं मिलने पर आरोपी ने साइकिल स्टोर के संचालक रामलाल सिन्हा से जमकर गालीगलौज कर मारपीट किया एवं उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में पुरानी बस्ती थाने ने आरोपी वसीम खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 327 के तहत मामला कायम किया है।  

बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में चार तस्करों से एमपी ब्रांड की 40 पेटी शराब और दो कार जब्त, पढ़ें पूरी खबर

बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में चार तस्करों से एमपी ब्रांड की 40 पेटी शराब और दो कार जब्त, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद |  जिले के बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में एमपी ब्रांड की शराब खरीद कर अवैध रूप से खपाने वाला मुख्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने चार तस्करों के साथ 40 पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने रविवार को कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बोईरगांव और कोमा में भारी मात्रा एमपी निर्मित शराब का परिवहन कर जिले में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर टीम ने संभावित मार्गो पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान रास्ते से गुजर रही कार क्रमांक सीजी 08 जेड 6365 को रोककर कार से सवार से पूछताछ की गई। बाद वाहन की तलाशी लेने पर करीब 12 पेटी शराब पुलिस ने जब्त की। पूछताछ में कार सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे शराब भिलाई से लेकर यहां कोमा निवासी हितेश साहू के पास छोडऩे के लिए आए है। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पूर्व मेें वे हितेश साहू को 40 पेटी शराब की डिलवरी उसके बताए स्थान जंगल में कर चुके है। जिसे हितेश अपने कार से ले जा चुका है।
पुलिस की गिरफ्त से बाहर है हितेश  
पुलिस ने बताया कि भिलाई से पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी पर हितेश को वे शराब के साथ पकडऩे वाले थे। लेकिन वो अपने सहयोगी को शराब की पेटियां थमाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। उसके सहयोगी से उदयराम साहू वंदना चिकन सेंटर की दुकान से 10 पेटी और कार क्रमांक सीजी 07 एमए 1118 से 18 पेटी शराब जब्त की। इस तरह पुलिस ने कुल 40 पेटी शराब के साथ सहयोगी उदयराम साहू व भिलाई निवासी खोमेन्द्र सिंह, सहयोगी मनोज आचार्य, खल्लारी निवासी नेतराम साहू कुल चार लोगों को गिरफ्तार की। जिनके खिलाफ 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय में पेश किया जाने की तैयारी की गई है। 
 
रायपुर में बीती रात मिले 11 कोरोना संक्रमित मरीजों में AIIMS के 8 स्टाफ शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर में बीती रात मिले 11 कोरोना संक्रमित मरीजों में AIIMS के 8 स्टाफ शामिल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में बीती रात मिले 11 कोरोना मरीजों में एम्स के 8 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए है| जिनमें एक डॉक्टर, दो नर्स, हाउसकीपिंग समेत अन्य स्टाफ शामिल है| जानकारी के अनुसार नौवा मरीज देवेंद्र नगर से है, जो कि रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में एसी रिपेयरिंग करने गया था| उसके परिजन भी महाराष्ट्र से रायपुर लौटे हैं|

आपको बता दें कि दसवां मरीज इंडो तिब्बत का जवान है| जो कि ड्यूटी के लिए बाहर गया था, बाहर से आने के बाद जाँच कराने पर कोरोना पॉजिटिव मिला है| ग्याहरवा मरीज अश्वनी नगर से है और मध्यप्रदेश के बालाघाट से लौटा है| सभी संक्रमित मरीजों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है|

BIG NEWS : दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन को चुराने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी पकड़ाए, पढ़ें पूरी खबर

BIG NEWS : दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन को चुराने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी पकड़ाए, पढ़ें पूरी खबर

महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति वन्य जीव जंतु पेंगेलिन को अवैध रूप से पकड़कर उसकी तस्करी कर बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09,39(1)(बी)20,50(ए,बी ),51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि  सूचना मिली कि बसना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव जंतु को अवैध रूप से पकड़ कर कुछ लोग बेचने की फि राक में है जिसपर बसना पुलिस को निर्देश जारी किए गए इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिरदा से बलौदा बाजार के मार्ग पर कुछ लोग दुर्लभ वन्य जीव को वैन में रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं ।सूचना पर ग्राम चनाट और ग्राम दलदली के बीच पुलिया के पास नाकाबंदी की गई जहां एक ओमनी वैन क्रमांक सीजी 22 के 1557 आती हुई दिखाई दी जिसके आगे डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जी एफ 7418 एवं पीछे प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एबी 6721 जा रही थी पुलिस ने पायलटिंग कर रहे डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका पूछताछ में चालक ने अपना नाम उत्तम कुमार यादव उम्र 42 वर्ष दलदली थाना बसना बताया पश्चात ओमनी वैन को नाकेबंदी के दौरान रोका गया जिसमें सवार वाहन चालक ने अपना नाम गोविंद बरिहा उम्र 35 वर्ष पिरदा बलौदा बाजार बताया पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसके पीछे एक दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन रखा हुआ मिला इसी दौरान पीछे से आ रही प्लैटिना वाहन को भी रोका गया जिसके चालक ने  अपना नाम कीर्ति लाल पटेल उम्र 53 वर्ष धुपेदडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना बताया। जब कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि बारनवापारा के जंगल से गोविंद बरिहा द्वारा जाल लगाकर पकड़ा गया है और उसे बेचने की फिराक में तीनों घूम रहे थे
पेंगुलिन की कीमत करोड़ों में
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पैंगोलिन का शिकार कर  उसकी तस्करी किए जाने की सूचना बलौदा बाजार सहित गरियाबंद की पुलिस को भी थी लेकिन आरोपियों को पकडऩे में महासमुंद पुलिस को सफलता मिली उन्होंने बताया कि इस दुर्लभ वन्य जीव की विदेशों में कीमत करोड़ों में है इसे साल खपरी के नाम से भी जाना जाता है जो कि हमेशा ही विभिन्न भ्रांतियों के कारण तस्करी का शिकार होता रहा है । उन्होंने बताया कि  इस दुर्लभ जीव जंतु को  वन विभाग को सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे। इस पूरी कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा तेंदुलकर साहु एवं अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पटेल थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण साहू प्रधान आरक्षक राकेश सिकरवार व बसना थाना स्टाफ का योगदान रहा ।
 
अचानक गोली चली और भाजपा नेता हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

अचानक गोली चली और भाजपा नेता हुआ गायब, जांच में जुटी पुलिस, जाने कहा की है यह खबर

सूरजपुर | जिले में भाजपा नेता बीती रात से लापता हो गये हैं। गोली चलने की आवाज से ग्रामीण दहशत में हैं। इसके बाद से भाजपा नेता लापता है। उनकी गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना बिहारपुर क्षेत्र के पासल चौक की है, जहां भाजपा नेता शिवचरण घर से निकल कर कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। घटनास्थल पर जब लोग पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था। घटना स्थल पर शिवचरण की मोटरसायकल, कपड़ा, कागजात व खून मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता शिवचरण के पुत्र ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
 
घरेलु काम करने के लिए ले गए कोरवा किशोरी के साथ हुआ कई महीनों तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला आया सामने, जाने कहा की है यह खबर

घरेलु काम करने के लिए ले गए कोरवा किशोरी के साथ हुआ कई महीनों तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मामला आया सामने, जाने कहा की है यह खबर

जशपुर | जिले में 13 वर्षीय नाबालिग कोरवा किशोरी के साथ अनाचार का मामला सामने आया है। आरोपी ने बीते कई माह से किशोरी का शोषण किया। इसके बाद जब पीडि़त बच्ची गर्भवती हो गयी तब आरोपी ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के नटकेला निवासी पूसे राम सरगुजा जिले के एक गांव से नाबालिग किशोरी को अपने यहां घरेलू काम करने के लिए लाया था, इस दौरान उसने किशोरी के साथ लंबे समय तक अनाचार किया। जिसके बाद पीडि़ता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने बच्ची को उसके गांव जाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
किशोरी की हालत देखकर परिजन हैरान हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। इसके बाद परिजन व चाइल्ड लाइन की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रक और कार की टक्कर से तीन बाइकर्स की मौत

राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रक और कार की टक्कर से तीन बाइकर्स की मौत

रायपुर | तेज रफ्तार वाहनों की गति पर विशेषकर चौपहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में वृद्धि देखी जा रही है। शासन प्रशासन द्वारा इस संबंध में अब तक किये गये प्रयासों के बावजूद भी चौपहिया वाहनों की रफ्तार में लगाम नहीं लगने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवारों की मौत हो रही है। 

कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार विश्वास पांडेय 35 वर्ष पिता सर्वदमन पांडेय निवासी डीडी नगर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एलएक्स 4546 से रिंग रोड जो गेट नंबर एक से सड़क क्रास कर रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आते ट्रक क्रमांक सीजी 015 ए 7426 के चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। उक्त मामले में कबीर नगर थाने ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने के अपराध में आईपीसी की धारा 279 एवं 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
इधर नेवरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक कालोनी निवासी यशस्वती सोलंकार 20 वर्ष पिता भाऊराम सोलंकार अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजे 6086 से तिल्दा की ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही कार चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिसके चलते बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ नेवरा थाने ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
वहीं मंदिर हसौद थाने से मिली जानकारी के अनुसार ओमकुमार यादव आयु 20 वर्ष पिता राजकुमार यादव अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एन 2520 से अपने पिता रामकुमार यादव को लेकर गुजरा भाठा मेन रोड सिंह ढाबा के सामने से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार हाइवा सीजी 04 एमएल 2989 के चालक ने बाइक सवार के पिता को कुचल दिया जिसके चलते रामकुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उक्त मामले में मंदिर हसौद थाने ने हाईवा चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 एवं 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
 
अचानक बढ़ा शबरी का जलस्तर ट्रेक्टर ट्राली नदी में फंसी, जाने कहा की है यह घटना

अचानक बढ़ा शबरी का जलस्तर ट्रेक्टर ट्राली नदी में फंसी, जाने कहा की है यह घटना

सुकमा | बस्तर संभाग में मानसून का आगाज लगातार दो दिनों के झमाझम बारिश के साथ शुरू हुई। मानसून के प्रबल प्रभाव से पिछले दो दिनों से जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारीश हो रही है हालांकि आज मौसम सुबह से ही साफ है। उसके बावजूद शबरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते कोंटा में रेत खदान में रेत भरने गया ट्रेक्टर ट्राली देखते ही देखते ट्राली को चारों और से नदी के पानी ने घेर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह रेत के लिए कुछ मजदूर ट्रेक्टर लेकर कोंटा के शबरी नदी के किनारे रेत भरने के लिए गये हुए थे। ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरने के दौरान देखते ही देखते शबरी नदी का जलस्तर बढऩा शुरू हो गया। ट्रेक्टर को किसी तरह वहां से निकालने मे कामयाब हो गये, लेकिन ट्राली वही पर फंस गई। वहा पर प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि जब आज सुबह 07 बजे वहां गए तो शबरी नदी का पानी सामान्य था। उसके बाद मजदूर ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरने लगे गए लेकिन अचानक देखते ही देखते पानी 04 से 05 फीट बढ़ गया। 
 
सेंट्रल वर्कशॉप के स्टोर से केबल ले जाने वाले पांच डकैत गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सेंट्रल वर्कशॉप के स्टोर से केबल ले जाने वाले पांच डकैत गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप के स्टोर से 25 मीटर लंबा केबल तार ले जाने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ  डकैती का मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपितों से केबल तार भी बरामद कर लिया गया है।

मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप में गुरुवार की देर रात करीब 20 से 25 की संख्या में कुछ लोग घुस गए और सुरक्षा कर्मी रोशन कुमार चौहान को बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए 25 मीटर लंबा एल्यूमीनियम का केबल ले भागे। सुरक्षा कर्मी रोशन ने एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया, साथ ही मानिकपुर पुलिस चौकी में भी इसकी शिकायत की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात युवकों की पतासाजी में जुटी थी। खोजबीन में लगी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की कुछ युवक पिछले दो दिन से स्टोर की रेंकी कर रहे थे। इस आधार पर पुलिस ने डिपरापारा निवासी दाउराम टंडन पिता पीलाराम टंडन, जेपी कॉलोनी निवासी आकाश खन्ना पिता राजेश खन्ना, रामनगर निवासी प्रकाश चौहान पिता सहारन चौहान, रामनगर निवासी राहुल सारथी पिता मोतीलाल सारथी  को गिरफ्तार कर थाने ले आई। कडाई से पूछताछ करने पर उन्होंने सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर केबल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों से चोरी गए केबल को भी बरामद कर लिया है। आरोपितों ने अपने साथियों का नाम भी उगल दिया है। उनके शेष फरार साथियों की तलाश में पुलिस लगी है। सभी आरोपितों के खिलाफ  डकैती का मामला धारा 395 के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
 
बड़ी खबर : प्रदेश में शराब दुकान खुलने के समय में हुई बढ़ोतरी, जाने कब से कब खुलेंगी शराब दुकाने

बड़ी खबर : प्रदेश में शराब दुकान खुलने के समय में हुई बढ़ोतरी, जाने कब से कब खुलेंगी शराब दुकाने

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शराब दुकान खुलने के समय में बढ़ोत्तरी की है। राज्य सरकार ने सुबह 8 से शाम 7 बजे तक शराब दुकाने खोलने के समय में संशोधन करते हुए नया समय तय किया है | राज्य में अब सुबह 8 से रात 9 बजे तक शराब दुकान खोलने का फैसला किया है। आबकारी विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

जोन अध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की हुई पहचान,जाने किसने पार्टी लाइन से अलग जा के किया काम

जोन अध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की हुई पहचान,जाने किसने पार्टी लाइन से अलग जा के किया काम

रायपुर नगर निगम रायपुर के जोन अध्यक्षों के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद की पहचान हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के गुरू गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद पुरूषोत्तम बेहरा है. उन्होंने ने जांच समिति के सामने क्रास वोटिंग की बात कबूल कर ली है.लेकिन क्रॉस वोटिंग किस कारण किया वो बात अभी सामने नही आई है.

आपको बता दें
जोन- 3 में अमितेष भारद्वाज और कमरान अंसारी दावेदार थे, जिसमें से अमितेष को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन एक सदस्य के क्रास वोटिंग की वजह से भाजपा के प्रमोद साहू 4 वोट हासिल कर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.


इसी क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस ने अपने खाते से एक जोन अध्यक्ष पद गवां दिया नहीं तो 10 में से 9 पर कांग्रेस का कब्ज़ा होता और भाजपा के खाते में सिर्फ 1 पद ही मिलता .

 

 बड़ी खरब:  IAS अधिकारी जे पी पाठक के खिलाफ एट्रोसिटी का मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खरब: IAS अधिकारी जे पी पाठक के खिलाफ एट्रोसिटी का मामला दर्ज, पढ़िए पूरी खबर

जांजगीर।  IAS अधिकारी जे पी पाठक के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने एट्रोसिटी का मामला भी कायम कर लिया है आपको बता दें कि बीते 3 जून को पीड़िता महिला की रिपोर्ट पर पूर्व कलेक्टर के खिलाफ जांजगीर के सिटी कोतवाली थाने में रेप की एफआईआर दर्ज की गई थी।एफआईआर के बाद से ही आरोपी पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस द्वारा पीड़िता को एक अन्य मोबाइल सौंपने नोटिस दिया गया है, जिस पर पीड़िता ने हफ्ते भर में मोबाइल देने की बात कही है। कहा जा रहा है कि पीड़िता से मोबाइल की जाँच के लिए मानेगा गया है।

पढ़िए पूरी खबर -
पीड़िता महिला ने 3 जून को एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस को बताया था कि पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक ने 15 मई को कलेक्टोरेट बुलाया और कलेक्टर चैंबर के रेस्ट रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पूर्व कलेक्टर द्वारा अश्लील मैसेज और चैटिंग करने के साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे थे, जिसके बाद पुलिस ने 376, 506, 509-ख के तहत जुर्म दर्ज किया था। मामले में आरोपी पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया है।
शहर में बढ़ा कुत्तों का आतंक, नगर निगम का डॉगकेचर गायब, चार दिनों में नौ हुए शिकार

शहर में बढ़ा कुत्तों का आतंक, नगर निगम का डॉगकेचर गायब, चार दिनों में नौ हुए शिकार

रायपुर। शहर में इन दिनों कुत्तों के आतंक से रहवासी दहशत में है। बता दे कि शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड में कुत्तों ने 12 साल के बच्चे को बुरी तरह से काटकर जख्मी कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों के झुंड को किसी तरह भगाया और बच्चे की जान बचाई। क्षेत्र में आवारा कुत्ते इन दिनों खूंखार हो चुके है। पिछले चार दिनों में 9 लोगों को काट चुके हैं। किसी भी आने-जाने वाले को जब अकेला पाकर झुंड में हमला कर देते हैं। अब तो यहां के कुत्ते इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि वे दिन में लोगों को शिकार बना रहे है। वहीं परिजन अपने बच्चों को घरों से निकलने नहीं दे रहे हैं। इसी तरह सिविल लाइन, राजेन्द्र नगर, अवंति विहार, जलविहार कालोनी, पुरानी बस्ती, लाखे नगर में लोग कुत्तों के भय से देर रात गुजरने में डर रहे है।
लघुशंका के नाम पर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

लघुशंका के नाम पर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर। शहर के पुलिस थाना में जवानों को चकमा देकर चोरी का आरोपी भाग खड़ा हुआ। मामला खम्हारडीह थाना का है। बता दे कि 15 अप्रैल को कचना रेलवे फाटक के पास केशरवानी ब्रदर्स की दुकान में लाखों रूपए के सामान की चोरी के संदेही को पुलिस ने गुरुवार की रात को पकड़ा था। संदेही 19 वर्षीय आरोपित अभय मिर्चे शुक्रवार की सुबह लघुशंका जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। बिहारी लाल गुप्ता ने दुकान से 1,39,000 के सामान की चोरी होने की शिकायत की थी। अभय मिर्चे के खिलाफा धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसमें धारा 224 और जोड़ी गई है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
लॉकडाउन: क्वारनटाइन उल्लंघन करने  और जानकारी छिपाने पर 15 एफआईआर दर्ज

लॉकडाउन: क्वारनटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर 15 एफआईआर दर्ज

रायपुर। लॉकडाउन, क्वारनटाइन उल्लंघन करने और जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 15 अपराध दर्ज किए हैं। बलौदाबाजार में 1, राजनांदगांव में 1, कबीरधाम 1, बिलासपुर में 2, मुंगेली में 4, रायगढ़ में 3, जांजगीर चाम्पा में 2 और कोरिया में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए हैं।

 डेढ़ वर्ष की मासूम और पति-पत्नी की फांसी पर लटकी मिली लाश, लोगों के उड़े होश

डेढ़ वर्ष की मासूम और पति-पत्नी की फांसी पर लटकी मिली लाश, लोगों के उड़े होश

कोरबा। जिले के दीपका पुलिस थाना के सिरकी गांधी नगर में एक परिवार के तीन सदस्यों की समाप्ति इस तरह हो जाएगी, इसकी कल्पना आसपास के लोगों को नहीं थी। आज सुबह यह सूचना आम हुई तो लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से पति, पत्नी और डेढ़ वर्ष की मासूम, तीनों के शव बरामद किये, जो फांसी के फंदे पर लटके मिले। वास्तविक कारण जांच में स्पष्ट हो सकेगा।

दीपका पुलिस थाना के अंतर्गत एसईसीएल के पुनर्वास ग्राम सिरकी गांधीनगर में आसपास के लोगों के जरिए यह बात पुलिस तक पहुंची तो वह भी परेशान हो गई। टीआई हरिश टोंडेकर ने मामले में संज्ञान लेने के साथ एएसआई विजय सिंह को टीम के साथ यहां भेजा। मालूम हुआ कि कुछ समय से यहां एक दंपत्ति निवासरत थी। उसने सामूहिक खुदकुशी की है। मृतकों में 28 वर्षीय अशोक कुमार रात्रे पिता वंशराम रात्रे, उसकी पत्नी रागिनी रात्रे 25 वर्ष और पुत्री एशि रात्रे डेढ़ वर्ष शामिल हैं। इनके शव फंदे पर पाए गए। घटनाक्रम को लेकर अंतिम रूप से कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका है लेकिन जो कुछ तस्वीर सामने आई उसके आधार पर कयास लगाया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दंपत्ति के बीच विवाद हुआ होगा, जो बाद में बहुत आगे तक बढ़ गया हो। यहां से फांसी जैसी परिणिति तक दंपत्ति पहुंच गई। संभव है कि पहले बच्चे को मौत के घाट उतारा गया होगा और उसके बाद फिर दंपत्ति ने आत्मघाती कदम उठाया। सिरकी गांधीनगर जहां यह सब हुआ, आसपास के लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। आज काफी देर तक इस आवास के नहीं खुलने के बाद लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने आपस में विचार करने के बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया गया है। मृतकों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतका नवविवाहिता है इसलिए उसका पोस्टमार्टम कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। इस प्रकरण में चूंकि मृतका के पति की भी मौत हो गई है इसलिए महिला की मौत के लिए आरोपी किसे बनाया जाए, यह तय किया जाना काफी दांवपेच वाला काम हो सकता है।
राज्य में तेजी से सक्रिय हो रहा मानसून: छत्तीसगढ़ में इन स्थानों पर भारी वर्षा के आसार

राज्य में तेजी से सक्रिय हो रहा मानसून: छत्तीसगढ़ में इन स्थानों पर भारी वर्षा के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश के आसार बने गएहैं। वहीं राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून और आगे बढ़ते हुए आज मध्य महाराष्ट्र के कुछ और भाग, मराठवाड़ा के अधिकांश भाग और विरार, छत्तीसगढ़ के कुछऔरभाग, ओडिशा के शेष हिस्से, पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश भाग और बिहार के कुछ भाग तक पहुंच गया है। इसका उत्तरी सीमा इससमय हरनोई, अहमदनगर, औरंगाबाद, गोंदिया, चांपा और रांची के साथ भागलपुर तक है। पूर्व में बना निम्रदबाव का क्षेत्र अब खत्म हो गयाहै। परंतु इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती सिस्टम तैयार हो गया है। यह सिस्टम 7.6 किमी की ऊंचाई तक उत्तरी अंदरुनी ओडिशा और इसके आसपास स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर अंदरुनी ओडिशा तक, उत्तर मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इस मौसमी तंत्र को देखते हुए कल 14 जून को प्रदेश के उत्तरी भाग के अधिकांश स्थान, मध्य भाग के कुछ स्थान तथा दक्षिण भाग के अनेक स्थानों परहल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 27 दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 27 दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनीज में सेवारत रहते हुये दिवगंत कर्मियों के 27 आश्रितों को आज अपने निवास कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य शासन की इस सम्वेदनशील पहल से इन परिवारों को काफी राहत मिलेगी।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त कर्मियों के सुखद जीवन की कामना की और उन्हें परिवार के अन्य आश्रितों की समुचित देखभाल के लिये प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे तेज विकास की धुरी बिजली है। हर्ष की बात है कि बिजली के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्य में शामिल है। यहां  कृषि-उद्योग जगत सहित घरेलू उपभोक्ताओं के लिये सहज और सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध हो रही है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न रियायतें दी गई हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में कृषि, उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पावर कंपनी जनहितैषी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी कर रही है। इसके अनुपालन में आज वितरित किये गये 27 अनुकम्पा नियुक्ति में 25 नियुक्तियॉ महिलाओं को दी गई। पॉवर कंपनी में नियुक्ति मिलने से दिवगंत कर्मियों के आश्रितों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान मुख्यमंत्री से मिले इस नियुक्ति पत्र से पूरे परिवार को संबल मिला है। अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले में सर्वश्रीमती मंजू साहू महासमुंद, शीतल कोशले गुढिय़ारी, अंजु धीवर राजेंद्रनगर, रूकमणी सिन्हा सड्डू, संध्या देवांगन तेलीबांधा, मंजू साहू सेलूद पाटन, नलिनी विश्वकर्मा भिलाई और रोहणी साहू खम्हारडीह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष आश्रितों को उनके नियुक्ति पत्र कंपनी प्रबंधन व्दारा वितरित किए जाएंगे। इनमें सर्व श्रीमती मंजू देवांगन तखतपुर, ममता साहू बिलासपुर, फिरतीन देवी टंडन जैजपुर, ओमिन करभाल बालोद, बबीता बिंझेलकर राजनांदगांव, पूनम महला कवर्धा, गीता निषाद जांजगीर-चांपा, कांति ठाकुर महासमुंद, नीलम वैष्णव डोंगरगढ़, केश्वरी दास कुनकुरी, कु.देवकी निषाद जगदलपुर, श्यामबाई साहू बिरकोना, विजयलक्ष्मी रावटे नारायणपुर, रेश्मा कश्यप बिलासपुर, दीपिका प्रजापति धमतरी, उर्मिला कुंजाम कांकेर, सुमन सिंह सरगुजा, धनीराम रजक जांजगीर-चांपा तथा रामनारायण राठौर बिलासपुर शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमेन श्री सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन)अशोक कुमार व मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) पी.सी. पारधी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
आठ हजार गौवंश की भूख से मौत पर बृजमोहन अग्रवाल चुप रहे: विकास तिवारी

आठ हजार गौवंश की भूख से मौत पर बृजमोहन अग्रवाल चुप रहे: विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आज हाथियों के मौत पर प्रदेश को कब्रगाह की संज्ञा देने वाले भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में लगभग आठ हजार से अधिक गौवंश की मौत भूख से हुई थी और लगातार गौवंशयों की हत्या और तस्करी अनवरत चल रही थी। 

लगातार भाजपा चुनाव में गौ माता और गौवंश की बात तो करती थी लेकिन उन्हीं के शासनकाल में और जबकि भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल खुद इस विभाग के प्रमुख रहे उस समय पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल पर उन्हीं के पार्टी के नेता और गौवंश के हत्या के आरोपी ने यह सनसनीखेज बयान देकर कहा था कि गौवंश के चारा और उनके भोजन में हुवे घोटाले पर मोटा कमीशन भाजपा और आरएसएस  के नेता विश्वेश्वर पटेल मांगा करते थे जिसके कारण वह मजबूरन गौवंश का भोजन कम देते थे इतने बड़े खुलासे पर तत्कालीन कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की चुप्पी प्रदेश की जनता के समझ से परे था।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश में हाथियों पर जो मौत हुई है उस पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर संजीदा और गंभीर हैं और इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एक जांच कमेटी गठित की है जो अपनी रिपोर्ट 30 दिन के अंदर प्रस्तुत करेगी। लेकिन पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रदेश की जनता और गौ प्रेमियों को यह बताना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश में उनके शासनकाल में हुए आठ हजार से अधिक गौवंश की भूख से मौत पर कौन सी जांच कमेटी गठित की थी और किन-किन दोषियों पर उन्होंने अपने अधो हस्ताक्षर युक्त कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी किया था। केवल हाथियों की मौत पर बयान देकर अपने समय में हुए गौवंश की भूख से मौत भारतीय जनता पार्टी का क्या कहना है यह बात प्रदेश की जनता जानना चाहती है। पूर्व कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गौ माता और गोवंश के हत्यारों पर क्या कार्यवाही करने के लिए अपने अधो हस्ताक्षर युक्त आदेश जारी किए थे। उसको जनता के सामने लाना भाजपा का दायित्व है।