रायपुर | वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण उत्पन्न संकटकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग द्वारा अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में हैदराबाद लॉ कॉलेज के पूर्व छात्रों की मदद से बेंगलुरू से श्रमिक परिवारों को लेकर दूसरा श्रमिक स्पेशल विमान आज रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचा। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सभी श्रमिकों को अपने-अपने गृह जिलों के क्वारंटाईन सेंटरों तक पहुंचाने का इंतजाम किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संकट की इस घड़ी में सहयोग हेतु हैदराबाद के साथियों और छत्तीसगढ़ के स्वैच्छिक संगठनों के साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रायपुर | नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 5 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 5 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन नगर निवेष उपअभियंता सैय्यद जोहेब की उपस्थिति में जोन 5 के तहत शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्षेत्र की रामकुंड बस्ती में सार्वजनिक गली में 5 फीट स्थान अवैध रूप से घेरकर 3 लोगो द्वारा घर के सामने गली में किये गये अवैध अतिक्रमण एवं बनाये गये नियम विपरीत बाथरूम को थ्रीडी की सहायता से जनशिकायत सही मिलते ही स्थल पर पहुंचकर तोडने की कार्यवाही की एवं प्राप्त जनषिकायत का जोनस्तर पर जनहित में जनसुविधा हेतु त्वरित निदान करके सार्वजनिक गली को कब्जा मुक्त किया। उक्त 15 फीट की सार्वजनिक गली अवैध अतिक्रमण के बाद घट कर 10 फीट की हो गई थी। जिसे अवैध अतिक्रमण हटाकर जनहितार्थ फिर से आवागमन हेतु 15 फीट की कब्जा मुक्त करके किया गया।


रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत मित्तल अस्पताल के पास ,खपराभट्टी क्षेत्र में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अपर कलेक्टर ने पूर्व में बंद है, पश्चिम में श्री बाबी मसीह के घर के सामने,शंकर नगर रोड,उत्तर में देवार डेरा के सामने खपराभट्टी और दक्षिण में मित्तल अस्पताल के सामने खपराभट्टी को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
इस कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिस्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जावे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए श्री अभिनव श्रीवास्तव,अनुविभागीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग, विधानसभा संभाग, रायपुर मो.नं. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री विश्वनाथ मुखर्जी, उप वनामंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 90092-42222, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री अरुण कुमार साहू,जोन आयुक्त नगर पालिक निगम,जोन क्रमांक-03 रायपुर, मो नं. 81091-13933, घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्रीमती अंकिता गर्ग,डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगर रायपुर मो.नं. 96695-52437, भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री गौतम चंद गावड़े,थाना प्रभारी,थाना पंडरी,रायपुर मो.नं. 94791-91038 को नियुक्त किया गया है।
रायपुर | भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे ग्राम पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम धरसींवा,थाना धरसींवा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने पूर्व में श्री राकेश यादव के घर के पास,पश्चिम में संदीप दुकान के पास,उत्तर में पानी टंकी के पास और दक्षिण में श्री अब्दुल हमीद के घर के पास को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए श्री अभिनव श्रीवास्तव,अनुविभागीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग,विधानसभा संभाग रायपुर मो.न. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री विश्वनाथ मुखर्जी, उप वनामंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 90092-42222, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री एच आर बघेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत धरसींवा,मो.न. 94255-06285, घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री प्रणव सिंह,अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) मो.न. 96695-52437, भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री बृजेश तिवारी, थाना प्रभारी,थाना धरसींवा, रायपुर मो.नं. 94791-91054 को नियुक्त किया गया है।
ओसवाल पंचायत दुर्ग की नई कार्यकारिणी 3 वर्षों के लिए घोषित की गई जिसमें श्वेतांबर जैन समाज के विभिन्न संघ के दो प्रमुख सदस्यों को ओसवाल पंचायत का पदाधिकारी बनाया गया तथा प्रत्येक संघ से ओसवाल पंचायती के 7 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये
3 वर्षों के लिए पदाधिकारियों में साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के प्रमुख श्री गौतम चंद बोथरा को ओसवाल पंचायती का अध्यक्ष एवं गौतम सांखला को मंत्री तथा ताराचंद काकरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया साथ ही उपाध्यक्ष प्रेमचंद लोढ़ा एवं अनिल डाकलिया बनाए गए सह मंत्री अशोक रतन बोहरा एवं नवीन बोथरा तथा ज्ञानचंद ढेलाडिया महावीर कॉलोनी जैन भवन का प्रभारी तथा नवीन संचेती को ओसवाल भवन एवं बर्तन विभाग का प्रमुख बनाया गया साथ ही श्री सुरेश लनिया ओसवाल पंचायत का नया ट्रस्टी बनाया गया साधुमार्गी जैन संघ से पृथ्वीराज पारख, सुभाष चंद छाजेड़ निर्मल बोथरा, दिलीप देशलहरा, राजेंद्र श्री श्री माल, गौतम श्री श्री माल,
सुधर्म एवं समरथ गच्छ से उमेद सांखला, मोहन कोचर, राजा सांखला, जोहरी लाल बाफना, कचर मल बाफना, सुनील संचेती, दिलीप बोहरा,
मूर्तिपूजक संघ से राजेंद्र कुमार मारोठी, मोहन लाल लोढ़ा ,धन कुमार गोलछा, गौतम लोढा, रमेश चोपड़ा सुरेश कोठारी, हर्ष जैन, तथा श्रमण संघ परिवार से मदन जैन ,विजय कर्णावट, महेंद्र संचेती, जयचंद चोरड़िया, सुधीर बाघमार, रोहित सुराणा, गोलू भंडारी, तेरापंथ जैन समाज से त्रिलोकचंद बरमेचा को ओसवाल पंचायत दुर्ग का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया
जैन समाज के सभी संघ प्रमुखों ने ओसवाल पंचायत दुर्ग की नई टीम को बधाई देते हुए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य स्व धार्मिक सेवा का लाभ लेते हुए ओसवाल पंचायत दुर्ग एक नया आयाम स्थापित करें ऐसी जैन समाज के सभी सदस्यों ने मंगल कामना की है
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाईट https://coronahelp.cgstate.gov.in ‘‘कोरोना (कोविड-19) सहायता पटल‘‘ का लोकार्पण किया गया।
इस वेबसाईट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की अद्यतन रिपोर्ट, राज्य में क्वारंटाईन सेन्टरों की सूची, सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की सूची, केन्द्र व राज्य सरकार के आवश्यक निर्देश, क्वारंटाईन सेन्टर निर्देर्शिका, सेन्टर संचालन एवं प्रबंधन के लिए आवश्यक मार्गदर्शिका, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए मार्गदर्शिका, क्वारंटाईन सेन्टर में रहने वाले व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के तरीके आदि जानकारी प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह वेबसाईट छत्तीसगढ़ में किया गया अभिनव प्रयोग है। इसके माध्यम से कोरोना संक्रमण के बचाव और रोकथाम, लोगों को राहत पहुंचाने, क्वारेंटाईन सेन्टरों की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और इन सेन्टरों के प्रबंधन में सहायता मिलेगी। यह वेबसाईट देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाें, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट की चुनौती का सामना करने में काफी हद तक सफलता मिली है। आगे भी हम इस चुनौती का सामना करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन कांकेर के श्री बंसत यादव, बिलासपुर के श्री भूपेश वैष्णव, यूनीसेफ के श्री जाॅब जकारिया, रायपुर मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. विष्णु दत्त, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जी.एस. बघेल से चर्चा की। श्री बसंत यादव ने क्वारेंटाईन सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, मनरेगा श्रमिकों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन और सेनेटाईजेशन में उनकी संस्था द्वारा दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी। आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उनके 132 छात्र-छात्राओं द्वारा क्वारंेटाईन सेंटरों में काढ़ा वितरण का कार्य किया जा रहा है। मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. विष्णु दत्त ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 65 मेडिकल छात्र क्वारेंटाईन सेंटरों में वहां रूके लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के कार्य में मदद कर रहे हैं।
साथ ही इस वेबसाईट के माध्यम से कोई भी इच्छुक व्यक्ति स्वैच्छिक सेवा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते है तथा सामग्री और वित्त के रूप में दान भी दे सकते है, जिसका पंजीयन वेबसाईट पर होगा। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 हजार से अधिक क्वारंटाईन सेन्टर चल रहे है जिसमें 3 लाख 50 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक और अन्य व्यक्ति वर्तमान में रूके हुए है तथा आगामी समय में 2 लाख से अधिक श्रमिकों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए इस वेबसाईट का प्रवासी व्यक्तियों एवं समुदाय को काफी लाभ होगा। क्वारंटाईन सेन्टरों में सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्रवासी व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में 28 जिलों के समस्त विकासखण्डों में गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त होगा। इन स्वैच्छिक प्रयासों में 120 से अधिक गैर सरकारी संगठन शामिल होंगे। यह वेबसाईड मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक संस्थाओं और राज्य योजना आयोग के सहयोग से तैयार की गयी है। यह वेबसाईट लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, श्री विनोद वर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री रूचिर गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, पीसीसीएफ एवं प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला, राज्य योजना आयोग के सदस्य श्री के.सुब्रमण्यम और सदस्य सचिव श्री राजेश राणा भी उपस्थित थे।


















.jpg)

