रायपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेनों के परिचालन को लेकर रेल परिचालन से जुड़े विभागों के कर्मचारियों एवं सुपरवाइजरों, मंडल यातायात निरीक्षक, स्टेशन मास्टर, गार्ड एवं पॉइंट्समैन के लिए किया गया। इस संरक्षा संगोष्ठी में शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, गाडिय़ों का सिक्योरिंग, ट्रैक मशीन परिचालन के लिए प्राधिकार एवं ट्रेन पासिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। रेल परिचालन की बारीकियों, नवीन जानकारियों को जाना। इस संरक्षा सेमिनार में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ.आर. सुदर्शन, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी आर.देवांगन संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों को मिलाकर कुल 40 लोगो ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।
छत्तीसगढ़ में कोविड19 की, 4 जून 2020 तक की स्थिति का पूरा ब्यौरा आप सब के साथ साझा कर रहा हूँ। pic.twitter.com/btWqCeeslu
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) June 4, 2020
रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में अमरूद, आम और बोहार (लसोड़) के पौधे लगाए। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं और इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लें। चाहे वो फलदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी का या फूल का हो। इससे हमारे आसपास का वातावरण अच्छा होगा, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा हरियाली होगी।

श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ काफी भाग्यशाली है कि यहां 44 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल हैं। हमारे पुरखों ने इन जंगलों को सहेज कर रखा। इसके महत्व को हमारे पूर्वज बेहतर समझते थे। हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारा जनजीवन इनसे जुड़ा हुआ है, यदि पेड़-पौधे नहीं होते, तो तापमान कितना बढ़ जाता। प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है और इससे बड़े भारी नुकसान का सामना हमको करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पेड़ वाईफाई देते, तो पता नहीं कितने पेड़ लग जाते, लेकिन यह केवल ऑक्सीजन देते हैं। ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आज पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है और केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में, ऐसे समय में शुद्ध वातावरण का कितना महत्व है यह हर व्यक्ति समझ रहा है। छत्तीसगढ़ इस मामले में भाग्यशाली है कि यहां 44 जंगल है, जिसे हम सबने बचा के रखा है और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी हम सब की है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसे जीवित रखने की जिम्मेदारी स्वयं लें ताकि पेड़-पौधे बढ़े, हरियाली हो चाहे वह पौधा फलदार हो, चाहे इमारती लकड़ी का हो, चाहे फूल के पौधे हो, जिससे हमारे आसपास में वातावरण अच्छा हो, शुद्ध ऑक्सीजन हमको मिल सके और ज्यादा से ज्यादा हरियाली हो।
रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। पीएल पुनिया 5 जून को शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाले थे। खबरों के मुताबिक अब वो एक हफ्ते बाद रायपुर आएंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पुनिया के रायपुर प्रवास टलने की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हो सकती है।



रायपुर, कोरोना संकट काल में प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है। दरअसल अब प्रवासी मजदूरों सहित अन्य लोग राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं।
बता दें कि अभी तक राशनकार्ड ऑफलाइन ही बनाए जा रहे थे, वहीं अब लोग राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन भी कर सकेंगे। इसके लिए khadya.cg.nic.in/rationcards/on लिंक पर अप्लाई करना होगा।
अब बिना राशन कार्ड वाले प्रवासी श्रमिक एवं अन्य व्यक्तियों हेतु ऑफलाइन आवेदन के साथ-साथ अब ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) June 4, 2020
Link:https://t.co/7SO2jLvIlg
????️क्लिक कर आवेदन करें
और पात्र होने पर नि:शुल्क 10 किलो चावल और 2 किलो चना प्राप्त करें pic.twitter.com/dbLPmvhnCQ
रायपुर, खाद्य विभाग ने साफ़ किया है कि APL राशनकार्ड बंद नहीं होंगे। बता दें कि सरकार ने नवंबर 2019 से एपीएल राशन कार्ड को चावल बांटने की योजना शुरू की थी। तब से कार्डधारियों को लगातार इसका लाभ मिल रहा था। वहीं कोरोना वायरस के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए अब यह योजना बंद करने की बात सामने आ रही थी। वहीं आज खाद्य विभाग ने कहा कि पूर्व की तरह चावल मिलना जारी रहेगा साथ ही अब सामान्य परिवारों के 9.19 लाख राशनकार्डधारियों को चावल के साथ नमक भी दिया जाएगा.
रायपुर | देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज के आंकलन को लेकर किए गए एक सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे नंबर पर हैं, पहले नंबर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं।


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव स्थित शीतला तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शिशु किसी प्रेमी-युगल की अनचाही संतान होगी, जिसे लोक-लाज के भय से और मारे जाने की दृष्टि से तालाब में फेंक दिया गया होगा।





















