BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जनपद अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, परिवार सहित बाल-बाल बचीं, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जनपद अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, परिवार सहित बाल-बाल बचीं, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

 बेमेतरा : बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष हेमा दिवाकर की कार शनिवार देर रात भोइनाभाटा गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में हेमा दिवाकर के साथ उनके पति, बच्चे समेत कुल पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं, हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार सड़क किनारे कई बार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, हेमा दिवाकर अपने परिवार के साथ गांव बगौद में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात बेमेतरा लौट रही थीं। इसी दौरान भोइनाभाटा गांव के पास कार की रफ्तार तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खा गई।

कार के शीशे टूटे, चकनाचूर हो गया वाहन

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हालांकि, सीट बेल्ट बांधे होने और समय पर एयरबैग खुलने से सभी सवार बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों ने की तत्काल मदद

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बेमेतरा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हेमा दिवाकर की हालत स्थिर, मीडिया से बोलीं—‘ईश्वर की कृपा से बच गए’

जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ईश्वर की कृपा और जनता की दुआओं का परिणाम है कि सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और अचानक मोड़ को बताया।

BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत

BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत

 रायपुर :-  राजधानी के तेलीबांधा चौक पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक 27 वर्षीय युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लंकाना तान्या रेड्डी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती किसी काम से चौक पार कर रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

 बिलासपुर: कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पूर्व प्रेमी संदीप प्रजापति ने उसके साथ अंतरंग रिश्तों के दौरान खींचे गए अश्लील फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

युवती के अनुसार, दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे और इस दौरान संदीप ने निजी पलों को रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। इससे मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदीप के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

इस बीच, युवती द्वारा बात करना बंद कर देने और पुलिस कार्रवाई से तनावग्रस्त संदीप ने आत्मग्लानि में आकर अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस युवती के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.

रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान सिस्टम 15 दिनों से पड़ा ठप, नागरिकों के नामांतरण जैसे जरूरी काम अटके

रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान सिस्टम 15 दिनों से पड़ा ठप, नागरिकों के नामांतरण जैसे जरूरी काम अटके

 रायपुर : रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान पोर्टल पिछले 15 दिनों से ठप पड़ा हुआ है, जिससे नागरिकों के कई जरूरी काम अटक गए हैं। नक्शा पास कराना, बिजली कनेक्शन लेना और गुमाश्ता लाइसेंस बनवाने जैसे कार्यों के लिए चालू वर्ष की टैक्स रसीद आवश्यक होती है, लेकिन पोर्टल बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

नगर निगम हर साल नए वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में संपत्तिकर पर 6.5% की छूट देता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी डालने के बाद सभी विवरण अपडेट दिखते हैं, लेकिन भुगतान ऑप्शन पर जाकर प्रक्रिया अटक जाती है।

राजस्व विभाग के अनुसार, समस्या का कारण नगर निगम चुनाव से पहले हुआ वार्ड परिसीमन है। परिसीमन के बाद वार्डों के नंबर और सीमाएं बदल गई हैं, लेकिन यह बदलाव अभी सिस्टम में अपडेट नहीं हो पाया है। पुराने वित्तीय वर्ष के डेटा के चलते भुगतान प्रणाली बाधित है। जब तक यह अपडेट नहीं होता, भुगतान शुरू नहीं हो सकेगा।

संपत्तिकर भुगतान में देरी की एक और वजह यूजर चार्ज में प्रस्तावित वृद्धि है। नियमों के अनुसार, हर तीन साल में यूजर चार्ज बढ़ाना अनिवार्य है। वर्ष 2024-25 में तीन साल पूरा हो चुका है, इसलिए 2025-26 में इसे बढ़ाकर संपत्तिकर में जोड़ा जाएगा।

नगर निगम ने तय किया है कि जिन खाली प्लाट मालिकों ने अभी तक टैक्स नहीं चुकाया है, उनसे भी यूजर चार्ज वसूला जाएगा। कई लोग खाली प्लाट का उपयोग व्यवसायिक कार्यों के लिए कर रहे हैं, लेकिन टैक्स नहीं दे रहे हैं। निगम ऐसे सभी मामलों में सख्ती बरतने की तैयारी में है।

मोहब्बत का खौफनाक अंजाम : युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो–वीडियो इंस्टाग्राम पर किया वायरल, फिर उठाया ये कदम…..

मोहब्बत का खौफनाक अंजाम : युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो–वीडियो इंस्टाग्राम पर किया वायरल, फिर उठाया ये कदम…..

 बिलासपुर। जिले के निकटस्थ कोनी इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक युवक ने विवाद के बाद प्रेमिका का अश्लील फोटो–वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। जानकारी लगने पर युवती ने एफआईआर करवाई। पुलिस वालों ने जब फोन कर युवक को थाने बुलवाया तब युवक पहले अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करवाने के लिए अड़ा रहा। गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने और अपराध दर्ज होने पर युवक ने आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के देव नगर महामाया मंदिर के पास रहने वाली 21 वर्षीया युवती का प्रेम प्रसंग वहीं रहने वाले संदीप पांडे से चल रहा थे। युवती उससे अक्सर मिलती थी। इस दौरान दोनों के अंतरंग संबंध भी बनते थे। इस बीच मौका पाकर युवक ने फायदा उठाते हुए अंतरंग पलों का वीडियो बना लिया था। संदीप पांडे को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य युवक से भी अफेयर है। इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड से गाली गलौज कर दी थी। जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे बात करना बंद कर दिया था।

गर्लफ्रेंड के बात नहीं करने से नाराज होकर आज गुरुवार की सुबह अंतरंग पलों के दौरान बनाए गए वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। युवती को इसकी जानकारी लगते ही उसने घरवालों को पूरी बात बताइए और दोपहर 1:00 बजे कोनी थाना पहुंच गई। कोनी थाने में आईटी एक्ट का अपराध संदीप पांडे के खिलाफ दर्ज करवाया। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस वालों ने संदीप पांडे को फोन कर थाने बुलवाया। पर संदीप पांडे पहले अपनी गर्लफ्रेंड से फोन से बात करवाने के लिए अड़ा रहा। गर्लफ्रेंड के बात करने से मना करने पर युवक ने फांसी लगा कर जान दे देने की धमकी दी।

अपराध दर्ज हो जाने की जानकारी लगने और गर्लफ्रेंड की बेरुखी और बात नहीं करने से युवक ने फोन काटते ही घर के पीछे जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने बताया कि युवक पहले भी उसे कई बार बात करना बंद कर देने के बाद आत्महत्या की धमकी देकर बात करने के लिए दबाव बना रहा था। मोबाइल पर फोन करके भी उसने आत्महत्या की धमकी दी थी। युवक की हरकतों से तंग आकर ही उसने अपराध दर्ज करवाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण…

छत्तीसगढ़ के इस जिले में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण…

 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक पर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतगांव पहुंचे हैं। उनके आगमन पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गुलाब फूल भेंटकर स्वागत किया। यहां सीएम पेड़ के नीचे चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत महाराष्ट्र सीमा से सटे सीतागांव में उतरा। मुख्यमंत्री यहां समाधान शिविर में शामिल होने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद हैं।

बता दें कि 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायल जवानों से भेंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घायल जवानों से भेंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार…

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने करेगुट्टा नक्सल विरोधी अभियान में घायल सुरक्षाबल के जवानों से दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में भेंट करने और उनका मनोबल बढ़ाने हेतु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारा देश नक्सल-मुक्त बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। करेगुट्टा में हमारे सुरक्षाबलों द्वारा दिखाई गई वीरता इस संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हम मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल उन्मूलन में सफलता प्राप्त करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और समावेशी विकास के लिए पूर्ण संकल्पित है।

बायो-सीएनजी प्लांट के लिए कंपनियों को रियायती लीज दर पर दी जाएगी जमीन, राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र

बायो-सीएनजी प्लांट के लिए कंपनियों को रियायती लीज दर पर दी जाएगी जमीन, राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र

 रायपुर। राज्य शासन ने जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए नगरीय निकायों में स्थापित किये जाने वाले बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए भूमि आबंटन के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी परिपत्र में विगत 17 अप्रैल को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मंत्रिपरिषद के निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट-सह-कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए स्थापित किये जा रहे बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए रियायती लीज (Lease) दरों पर शासकीय भूमि का आबंटन किया जाना है। बायो-सीएनजी संयंत्रों की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए नगरीय प्रशासन विभाग और संबंधित नगरीय निकाय को अधिकृत किया गया है।

राज्य शासन ने नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए स्थापित किये जा रहे बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं शासकीय तेल और गैस विपणन कंपनियों को बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए अधिकतम दस एकड़ शासकीय भूमि का आबंटन रियायती लीज दर एक रुपये प्रति वर्गमीटर के मान से करने के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया है।

विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं शासकीय तेल और गैस विपणन कंपनियों को अधिकतम 25 वर्षों की लीज पर भूमि आबंटित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर का एक्शन : 21 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस, 7 दिन में समाधान के निर्देश

कलेक्टर का एक्शन : 21 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस, 7 दिन में समाधान के निर्देश

  मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के संकल्प को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से मुंगेली जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार लगातार प्रशासनिक विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली, जिसमें समस्त न्यायालयों में समय-सीमा से बाहर के लंबित प्रकरणों पर नाराज़गी जताते हुए सख्त रुख अपनाया। बैठक में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख तथा एसडीएम सहित कुल 21 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बार-बार रिमाइंडर देने के बावजूद लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जाना कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता तथा उच्च अधिकारियों व शासन के निर्देशों की अवहेलना का द्योतक है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी राजस्व अधिकारी सात दिवस के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से एक वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निराकृत किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान मिले और प्रशासन की छवि मजबूत हो।

इन अफसरों को थमाया नोटिस

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख गिरधारी लाल यादव, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम अजय शतरंज, तहसीलदार लोरमी शेखर पटेल, तहसीलदार पथरिया छाया अग्रवाल, तहसीलदार जरहागांव कमल किशोर पाटनवार, तहसीलदार मुंगेली कुणाल पांडेय, तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, प्रभारी तहसीलदार लालपुर थाना महेत्तर प्रसाद कौशिक, अतिरिक्त तहसीलदार मुंगेली चंद्रकांत राही, नायब तहसीलदार लोरमी शांतनु तारम एवं चंद्रप्रकाश सोनी, नायब तहसीलदार मुंगेली हरिशचंद्र यादव, नायब तहसीलदार जरहागांव प्रकृति ध्रुव, नायब तहसीलदार पथरिया चंद्रकांत चंद्रवंशी, भू-अभिलेख अधीक्षक ऋचा गुप्ता, विकास गढ़ेवाल, मुकेश कुमार वर्मा, भूमिका तिवारी और इंद्र कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब मांगा है। साथ ही कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर मेनका प्रधान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश-आंधी की संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश-आंधी की संभावना

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड हवाओं के चलते गर्मी से राहत बनी हुई है. प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश के साथ आंधी की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बस्तर समेत दक्षिण इलाकों में गरज-चमक के साथ माध्यम से हल्की  बारिश की गतिविधि जारी रहने के आसार है. गुरूवार को सबसे ज्यादा दिन का तापमान रायपुर में दर्ज 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक द्रोणिका उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल और उससे सटे सिक्किम से होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इस मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं. आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है. साथ ही, 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 19 मई तक मामूली उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है, इसके बाद इसमें गिरावट देखी जा सकती है.

19 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

इसी प्रकार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और वर्षा की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी हुआ है. 

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 10 प्रेशर कुकर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 10 प्रेशर कुकर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद

 धमतरी। धमतरी के चमेंदा जंगल में जारी नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी टीम ने जंगल की सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह मामला नगरी क्षेत्र का है।

टीम ने कुकर बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 10 प्रेशर कुकर, 15-15 लीटर के तीन डब्बे, 2 प्लास्टिक ड्रम सहित कई विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए हैं। यह सारी सामग्री नक्सलियों ने पुलिस बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में छिपाकर रखी थी।

इतने करोड़ की लागत से पूरा होगा स्काई वॉक का निर्माण, PWD ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2019 में भूपेश सरकार ने लगाई थी रोक

इतने करोड़ की लागत से पूरा होगा स्काई वॉक का निर्माण, PWD ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2019 में भूपेश सरकार ने लगाई थी रोक

 रायपुर। रायपुर के बहुप्रतीक्षित और लंबे समय से विवादों में रहे स्काई वॉक प्रोजेक्ट (फुट ओवर ब्रिज) को अब फिर से पूरा किया जाएगा। लगभग 8 वर्षों तक रुके रहने के बाद, इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम शुरू होने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में इस स्काई वॉक के ड्राइंग और डिजाइन को स्वीकृति मिली थी, लेकिन भूपेश सरकार ने इसे रोक दिया था। अब साय सरकार उसी पुराने प्रारूप पर इसे पूरा करने जा रही है।बता दें कि करीब 8 सालों से अधूरे खड़े स्काई वॉक के ढांचे को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है, जिसके अनुसार, पी.एस.ए.ए. कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. रायपुर को इस परियोजना का ठेका दिया गया है। कंपनी ने अनुमानित लागत ₹31.41 करोड़ से 20.17% अधिक दर यानी ₹37,75,70,682.00 (₹37.75 करोड़) की दर से निविदा भरी थी, जिसे शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।

आदेश में स्काई वॉक प्रोजेक्ट को लेकर दिशा-निर्देश

  • कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन के अनुरूप ही पूरा किया जाएगा।
  • सभी नॉन एसओआर (Non SOR) मदों की दरों का विश्लेषण कर अनुमोदन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने और कार्य अनुबंधित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश हैं।
  • यह कार्य सबलेट नहीं किया जा सकेगा और पावर ऑफ अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।
  • कार्य अनुबंध के अनुसार और बजट सीमा के भीतर ही किया जाएगा।

देखें आदेश

इस प्रोजेक्ट को साल 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार में स्वीकृति मिली थी, लेकिन साल 2019 में कांग्रेस के सत्ता में आते ही इसे रोक दिया गया था। इस दौरान मेरा 70 फीसदी काम हो चुका था। इसके बाद एक सुझाव समिति का गठन किया गया, लेकिन 5 सालों में उसने सिर्फ चर्चा की, कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्काई वॉक का निर्माण कार्य बंद होने से सुझाव कमेटी ने कई तरह के बयानबाजी की। कभी नगर निगम में प्रयोग के तौर पर स्काई वॉक के पिलर पर वर्टिकल गार्डन बनाया, कभी पेंटिंग बनवाई गई। इस बीच इसके कई हिस्से कमजोर हो गए हैं। कुछ पुरजे भी गिर चुके हैं। अब साय सरकार द्वारा इसे फिर से शुरू किया जा रहा है, जिससे राजधानी रायपुर को जल्द ही बहुप्रतीक्षित स्काई वॉक मिलने की उम्मीद है।

नक्सल हमले में शहीद के परिवार को मिला पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ, इतने करोड़ का दिया गया चेक…

नक्सल हमले में शहीद के परिवार को मिला पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ, इतने करोड़ का दिया गया चेक…

 बलौदाबाजार। बीजापुर जिले में नक्सल हमले में शहीद प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपए दिया गया। इस राशि का चेक पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एसबीआई के अधिकारियों के साथ शहीद के परिवार को सौंपा।

बता दें कि 9 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले में नक्सल अभियान के दौरान ग्राम गुर्रा थाना भाटापारा ग्रामीण निवासी प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद नरेश ध्रुव ने अपनी नौकरी के दौरान अपना वेतन पुलिस सैलरी पैकेज के तहत रूपांतरित करवाया था, जिसका लाभ आज शहीद के परिवार को मिला। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने शहीद नरेश ध्रुव के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर भावना गुप्ता ने शहीद नरेश ध्रुव के परिवार जनों से कहा कि शहीद नरेश की कमी की पूर्ति तो नहीं की जा सकती, लेकिन इस राशि का उपयोग आप अपने परिवार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उपयोग में लाएं, ताकि परिवार के बच्चे बेहतर शिक्षा पाकर एक शिक्षित एवं कामयाब इंसान बन पाए। चेक पाकर शहीद परिवार ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद करते हुए उक्त पैसों को अपने परिवार के रहन-सहन एवं बच्चों के उच्च शिक्षा में खर्च करने की बात कही। इस दौरान अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बिलासपुर से नरेंद्र कुमार मित्तल क्षेत्रीय प्रबंधक, इंद्र प्रकाश सिंघल मुख्य प्रबंधक, कृषि वाणिज्यिक शाखा भाटापारा से अनुपम कुमार सिंह मुख्य प्रबंधक (शाखा प्रबंधक) उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग : पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने महंगाई राहत दरों में की वृद्धि, आदेश जारी….

ब्रेकिंग : पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने महंगाई राहत दरों में की वृद्धि, आदेश जारी….

 रायपुर। साय सरकार ने राज्य के पेंशनरों की महंगाई राहत की दर में वृद्धि कर दी गई है। अब सातवें वेतनमान के तहत महंगाई राहत 53 प्रतिशत हो गई है, जबकि छठवें वेतनमान के अनुसार यह राहत 246 प्रतिशत होगी। यह नई दरें 1 मार्च 2025 से लागू होंगी। इस संबंध में शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को वित्त विभाग, मंत्रालय से पत्र जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरा : बदलता बस्तर हेजटैग के साथ सोशलमीडया पर दिन भर टॉप ट्रेंड किया

मुख्यमंत्री साय का बस्तर दौरा : बदलता बस्तर हेजटैग के साथ सोशलमीडया पर दिन भर टॉप ट्रेंड किया

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर #BadaltaBastar के साथ दिन भर टॉप पर ट्रेंड करता रहा। मुख्यमंत्री  साय आज सवेरे दंतेवाड़ा जिले के मुलेर पंहुचने के साथ ही सोशल मीडिया एक्स में  ट्रेंड करना शुरू हो गया और लगातार दिन भर टॉप 6 हजार से अधिक पोस्ट के साथ टॉप पर बना रहा। उल्लेेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर जवानों के सबसे लम्बे सफल आपरेशन के बाद जवानों के बीच पंहुचने।

CG – कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ…

CG – कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ…

 कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

किसी भी विषय से 12वी पास विद्यार्थी कर सकते है बैचलर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (BAMC) में स्नातक

किसी भी विषय में स्नातक विद्यार्थी कर सकते है मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (MAMC) में स्नातकोत्तर

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु जनसंचार विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

जनसंचार के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने बताया है कि मीडिया एवं जनसंचार के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावना है जिसके लिए विभाग द्वारा 12वी पास विद्यार्थियों के लिए बैचलर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (BAMC) में स्नातक कोर्स और स्नातक विद्यार्थियों के लिए मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (MAMC) में स्नातकोत्तर स्तर पाठ्यक्रम संचालित है।

इन दोनों पाठ्यक्रमों में अध्ययन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ktujm.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, आवेदन की अंतिम तिथि एवं अन्य दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। विद्यार्थी मार्गदर्शन हेतु विभाग से भी संपर्क कर सकते है।

MP की युवती की चाल में फंसा राजधानी का युवक, मेट्रोमोनियल साइट पर हुई पहचान, फिर हो गया ये कांड, लव-स्कैम का नया फॉर्मूला जानकर रह जाएंगे हैरान…

MP की युवती की चाल में फंसा राजधानी का युवक, मेट्रोमोनियल साइट पर हुई पहचान, फिर हो गया ये कांड, लव-स्कैम का नया फॉर्मूला जानकर रह जाएंगे हैरान…

 रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी युवती ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए युवक से संपर्क कर खुद को विधवा बताया और विश्वास जीतने के बाद गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रकम हड़प ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी अब्दुल हक ने एक मेट्रोमोनियल साइट पर विवाह के उद्देश्य से अपना प्रोफाइल बनाया था। कुछ समय बाद सादिया शेख नाम की एक युवती ने उनसे संपर्क किया। युवती ने खुद को मध्यप्रदेश निवासी और विधवा बताया। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच शादी को लेकर सहमति भी बन गई।

इसके बाद सादिया ने अब्दुल को गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी और यह कहकर भरोसे में लिया कि इससे उन्हें अच्छी कमाई होगी और शादी के बाद दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। अब्दुल ने सादिया के कहे अनुसार अलग-अलग किश्तों में कुल 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कुछ समय बाद युवती ने अचानक संपर्क तोड़ दिया जिसके बाद अब्दुल को ठगी का अहसास हुआ। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित साइबर ठगी गिरोह का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारा छापा, किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 2 युवतियां समेत 4 गिरफ्तार..

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारा छापा, किराये के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 2 युवतियां समेत 4 गिरफ्तार..

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब गांववालों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नंदिनी पुलिस को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान में देहव्यापार चल रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे थे और उन्होंने घर को घेर लिया था। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा। टीम ने जाकर देखा तो मकान के चारो तरफ ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी

पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया और फिर मकान के अंदर घुसी। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुल्स की समझाइश के बाद ग्रामीणों की भीड़ छंटी।

भीड़ कम होने के बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 व 135 (3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इस गांव पहुंचे सीएम साय, इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित इस गांव पहुंचे सीएम साय, इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव मुलेर का दौरा किया। यह गांव कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां बदलाव की बयार चल रही है।

मुख्यमंत्री ने गांव के बीचोंबीच एक इमली के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई, खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से महुआ और आम पत्तों से बने हार और गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया।

सीएम ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी बांटी। इसके अलावा उन्होंने गांव की राशन दुकान का भी जायज़ा लिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति देखी।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजी अरुण देव गौतम और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज़ से गांव में भारी संख्या में जवान तैनात रहे।

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इतने छात्रावास अधीक्षकों की दी नई पोस्टिंग, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट….

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इतने छात्रावास अधीक्षकों की दी नई पोस्टिंग, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिम जनजाति विभाग ने छात्रावास अधीक्षकों के चयन के बाद उन्हें नियुक्ति दे दी है।

देखिए पूरी सूची, किसे कहां मिली पोस्टिंग…

कई स्कूलों में 60% से ज्यादा छात्र फेल, रायपुर जिले का हाल सबसे खराब, अब शिक्षकों पर…

कई स्कूलों में 60% से ज्यादा छात्र फेल, रायपुर जिले का हाल सबसे खराब, अब शिक्षकों पर…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे सामने आने के बाद राज्य सरकार ने अब स्कूलवार समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। कई जिलों के नतीजे बेहद खराब हैं, खासकर रायपुर जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यहां 10वीं के नतीजों में राज्य के 33 जिलों में रायपुर 32वें स्थान पर है। 10वीं में केवल 66.24% छात्र पास हुए हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 71.64% था।

इसी तरह 12वीं में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बार 79.94% छात्र पास हुए, जो कि पिछले साल के 83.19% के मुकाबले कम है। रायपुर के अलावा महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार के परिणामों में भी गिरावट देखने को मिली है।

अब स्कूलवार समीक्षा और कार्रवाई की तैयारी

रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडेय 1 ने कहा कि न केवल 10वीं एवं 12वीं के परिणाम, बल्कि प्रत्येक स्कूल के विषयवार परिणाम की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों से विषयवार परिणाम की जानकारी मंगाई है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद खराब परिणाम वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

बता दें खराब परिणामों और लचर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर और महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने की कार्रवाई के बाद कुछ और जिले के शिक्षा अधिकार भी निशाने पर हैं.

साथ ही आपको बताते चले की रायपुर जिला 10वीं के परिणाम में 33 जिले में 32वें क्रम पर है। यहां 66.24 फीसदी बच्चे ही उत्तीर्ण हुए हैं. जबकि पिछले साल का परिणाम 71.64 फीसदी था। इसी तरह 12वीं में 79.94 प्रश विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल 83.19 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इसी तरह धमतरी जिले में 10वीं में 72.01 % एवं 12वीं में 81.56 %, गरियाबंद में 10वीं में 80.70 %, 12वीं में 90.17 प्रतिशत, बलौदाबाजार जिले में 10वीं 81.69 प्रश एवं 12वीं में 86.51 प्रश तथा महासमुंद जिले में 10वीं 78.33 प्रश एवं 12वीं का परिणाम 84.08 प्रश रहा।

युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगो की जन भावना आहत हुई – दीपक बैज

युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगो की जन भावना आहत हुई – दीपक बैज

 युद्ध विराम के तरीके से देश के लोगो की जन भावना आहत हुई – दीपक बैज

जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा संबोधित किया गया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा पहलगाम मे हमारे निर्दोष 22 नागरिकों को जिस तरह कायरता पूर्वक आतंकियों ने मारा उससे पूरा देश आक्रोषित हुआ है।

लोग इस हत्याकांड का बदला चाहते थे

यह हमला एक तरह से भारत की समप्रभुता पर आक्रमण था, कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने सरकार को यह भरोसा दिलाया सरकार इस आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें हम सरकार के हर कदम का पूरा समर्थन करते है।

भारत की सेनाओ ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर बहादुरी पूर्वक पाकिस्तान से चलाये जा रहे आतंकी ठिकानो को नेस्तनाबूत कर दिया।

भारतीय सेना के पराक्रम से सारा देश गौरान्वित हुआ

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तानी सेना की बुजदिली कार्यवाही के खिलाफ भारत के सेनाओ की कार्यवाही का भी पूरा देश स्वागत किया।

लोग पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक जंग चाहते थे यह अवसर था पाकिस्तान को उसकी हरकतों के लिए जबाब देने का जो हमारी सेनाओ ने दिया भी।

साथियों हमारी सेना पाकिस्तान के खिलाफ बहादुरी से लड़ रही थी, उसे सफलता भी मिल रही थी अचानक युद्ध विराम की घोषणा हो गयी।

बैज ने कहा युद्ध विराम भी भारत -पाक के आधा घंटा पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया

बड़ा सवाल उठता है की ट्रम्प होते कौन है इस तरह की घोषना करने वाले ट्रम्प ने कहा उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दे कर युद्ध रोकवाया

ट्रम्प ने यह भी कहा वह कश्मीर समस्या मे मध्यस्थता करेंगे

ट्रम्प के इस बयान से सवाल खड़ा होता है की क्या भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार न करने की धमकी के आगे घुटने टेक कर युद्ध विराम किया।

चार दिनों तक चले युद्ध मे हमारे जवानो, नागरिकों ने जो खोया उसकी क़ीमत सिर्फ व्यापार है हमारे बहनो के सिंदूर की क़ीमत सिर्फ व्यापार है।

अमेरिका के राष्ट्रपति के बयानों ने पूरे देश को अपमानित किया।

दुर्भाग्यजनक है ट्रम्प के बयानों का खंडन केंद्र सरकार ने नहीं किया।

जिस कश्मीर पर भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं किया उस पर भी ट्रम्प ने मध्यस्थता की बात कही भी भारत की अखंडता पर हस्तक्षेप है।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए सेना के जवानो का आभार इस युद्ध मे शहीद वीर जवानो को नमन, सारा देश अपनी सेना का ऋणी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया ऑपरेशन संकल्प से सबित साय सरकार मे विश्वास का संकट मुख्यमंत्री और गृह मंत्री मे सामंजस्य नहीं।

*पिछले दिनों राज्य सरकार के द्वारा नक्सल अभियान चलाया गया जिसका की गृहमंत्री ने पुरजोर खंडन किया ऐसे किसी ऑपरेशन से इंकार किया जबकि मुख्य मंत्री ने अभियान चलाये जाने की बात कही।

इतने बड़े ऑपरेशन पर सरकार एक राय नहीं थी, कैसे गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी, इस घटना क्रम से साबित होता है सरकार मे आपस मे विश्वास का संकट है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया कि ऑपरेशन संकल्प में 22 नक्सली मार गिराए हैं।

उसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा जी ने कहा कि कोई ऑपरेशन संकल्प नहीं चल रहा हैऔर ऐसी कोई संख्या नहीं है,यह झूठ है।

लेकिन पता चला कि बीजापुर ज़िला अस्पताल में 22 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुँचे हैं।

बीजापुर की स्थानीय मीडिया, बस्तर की मीडिया और प्रदेश की भी मीडिया को अस्पताल में नहीं जाने दिया गया।

चारों ओर सवाल उठे, शव मोर्चुरी में सड़ने लगे तब पुलिस ने 12 मई को शाम में निम्न रिलीज़ जारी की

■ कल बीजापुर में पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन संकल्प में कुल 31 नक्सली मारे गए हैं।

■ बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनो में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बरामद नक्सलियों के शवों में से अब तक कुल 20 नक्सलियों के शवों की पहचान कर ली गई है।

■ पहचाने गए 20 नक्सलियों के शवों में से 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

■ मुठभेड़ में बरामद शेष 11 नक्सलियों के शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उनके शव भी परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

– इस प्रेस रिलीज़ में भी विरोधाभास है. अगर 20 की पहचान कर ली गई है तो सिर्फ़ 11 क्यों सौंपे गये ?

– ⁠अगर 20 की पहचान हो गई तो 11 की पहचान की प्रक्रिया कैसे जारी हो सकती है ?

हमारा सवाल है क्या ऑपरेशन संकल्प चल रहा है? अगर हां तो इसका क्या विवरण है ?

ऐसा कैसे हो सकता है कि पुलिस कोई ऑपरेशन चला रही है और गृहमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है?

कुल कितने शव बरामद किए गए? अगर 31 नक्सली मारे गए तो बीजापुर में 22 शव ही कैसे पहुंचे हैं? बाक़ी के शव कहां हैं?

अगर सुरक्षा बलों को इतनी बड़ी सफलता मिली तो इसकी घोषणा करने में इतना समय क्यों लगा ?

जिनकी पहचान की गई उनके क्या-क्या नाम हैं ?

जिन शवों को पहचानकर हैंडओवर किया गया, जिनको हैंडओवर किया गया उनके क्या नाम हैं ? और मृतकों से उनका क्या क्या रिश्ता है ?

कितने शव को पहचानना अभी बाक़ी है

लोक सभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने छ्ग कांग्रेस के कार्यों की सराहना किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आगे बताया श्री राहुल गाँधी जी ने मुझको पत्र लिखा है उन्होंने प्रदेश कांग्रेस द्वारा जनता के मुद्दों, महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराधों को ले कर, जल जंगल जमीन बचाने के लिए जो लड़ाई लड़ रही जो न्याय यात्राएं निकाली गयी उसकी सराहना किया है।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद कि आपने पत्र के माध्यम से हम सभी का मनोबल बढ़ाया…

राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन मे छ्ग कांग्रेस ने लगातार प्रदेश के हर वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी आवाज उठाने के लिए, प्रदेश में बढ़ते अपराध और महिला अत्याचार के खिलाफ़, एनएमडीसी निजीकरण के खिलाफ, बस्तर के इंद्रावती नदी को बचाने के लिए, प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ़ और प्रदेश के अन्य जल, जंगल, जमीन से जुड़े ज्वलंत विषयों पर लगातार पदयात्रा कर न्याय के सन्देश को घर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसी तरह मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज बुलंद करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह कटिबद्ध है।

निश्चित रूप से राहुल गाँधी जी के इस पत्र ने छग के कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया है जनता की आवाज उठाने का हमारा हौंसला और बुलंद हुआ है।

बस्तर की बहुमूल्य खदानों को मित्रों को सौंप रही डबल इंजन की सरकार

बस्तर के संसाधनों पर भाजपा सरकार की बुरी नजर है, विष्णुदेव साय की सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है।

बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजी पतियों को इसमें से 2 खदानें बैलाडीला 1। और बैलाडीला 1ठ की खदान आर्सेलर मित्तल को 50 साल के लिए लीज पर दे दिया।

बैलाडीला 1ब् खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दिया गया।

कांकेर जिले के हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दे दिया गया है।

यह शुरूआत है इसके बाद बस्तर के सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कार्पेट बिछाया जा रहा।

भाजपा सरकार बस्तर में खनन आधारित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्थापित करने के बजाय, बहुमूल्य खनिज संसाधन औने-पौने दाम पर पूंजीपतियों को लुटा रही है।

विगत दिनों केंद्रीय इस्पात मंत्री छत्तीसगढ़ आए थे, तमाम विरोध के बावजूद भारत सरकार का सरकारी उपक्रम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड भिलाई स्थित यूनिट को मात्र 320 करोड़ में बेच दिया, जो कभी घाटे में नहीं रही बल्कि लगभग 100 करोड़ प्रति वर्ष का मुनाफा कमा रहा थी।

रमन सिंह की सरकार बस्तर के नागराज पर्वत मोदी के मित्र अदानी को बेचा गया ग्राम सभा की फर्जी एनओसी लगाई गई, पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जांच के बाद आवंटन रद्द करने का प्रस्ताव केंद्र की मोदी सरकार को भेजा गया लेकिन वह भी आज तक लंबित है।

बस्तर के नगरनार में 20 हजार करोड़ से अधिक के सार्वजनिक क्षेत्र एनएमडीसी के प्लांट को बेचने के लिए केंद्र की मोदी सरकार विनिवेशीकरण की सरकारी साइट ‘‘दीपम’’ पर सेल लगाकर रखी है। बस्तर के युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अधिकार को बेच रही है मोदी सरकार। चुनाव के समय मोदी और अमित शाह ने बस्तर की जनता से वादा किया था कि नगरनार नहीं बिकेगा लेकिन बेचने की प्रक्रिया आज भी जारी है।भाजपा की सरकार की बुरी नजर केवल बस्तर के संसाधनों पर है।

कांग्रेस पार्टी बस्तर के संसाधनों के बंदरबाँट के खिलाफ शीघ्र ही बड़ा जन आंदोलन चलाने जा रही है

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, रविशंकर तिवारी,राजेश राय,महामंत्री जाहिद हुसैन, सुभाष गुलाटी,असीम सुता,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, अनुराग महतो, पार्षद अफरोज बेगम, शुभम् यदु, लोकेश चौधरी, शादाब अहमद, एस नीला,ज्योति राव, सलीम जाफर आदि मौजूद रहे…

भीषण गर्मी से परेशान रायपुरवासियों को आज मिल सकती है राहत, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

भीषण गर्मी से परेशान रायपुरवासियों को आज मिल सकती है राहत, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

 रायपुर : राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बुधवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि, गुरुवार को मौसम राहत देने वाला हो सकता है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, आज आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में सक्रिय है। इसके अलावा, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जिससे एक द्रोणिका रायलसीमा तक जा रही है।

15 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश या छींटे पड़ सकते हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में 16 मई तक वर्षा की गतिविधि प्रमुख रूप से बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 20 मई तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट संभव है।

प्रमुख शहरों में तापमान

    • रायपुर: अधिकतम 41.1°C, न्यूनतम 29.3°C
  • माना: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 28.4°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 41.8°C, न्यूनतम 29.3°C
  • पेंड्रारोड़: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 25.6°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 39.2°C, न्यूनतम 25.6°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 32.6°C, न्यूनतम 23.8°C

राजधानी और प्रदेशवासियों को अब कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन गरज-चमक और अंधड़ से सतर्क रहने की आवश्यकता भी बनी हुई है।

CG: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर गोली चली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

CG: भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर गोली चली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर एक पुलिस आरक्षक द्वारा पिस्टल से फायरिंग की गई। यह घटना भैरमगढ़ नगर की है, जहां अचानक गुस्से में आकर आरक्षक ने पिस्तौल से गोलियां चला दीं।

सौभाग्यवश लव कुमार रायडू इस हमले में बाल-बाल बच गए। फिलहाल वे भैरमगढ़ थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवा रहे हैं।घटना के दौरान लव कुमार रायडू पूरी तरह से सुरक्षित रहे, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी व्यक्तिगत विवाद या कहासुनी के बाद आरक्षक ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। हालांकि, गोलीबारी के सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

लव कुमार रायडू को वर्तमान में सरकारी सुरक्षा प्रदान की गई है, बावजूद इसके उन पर हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी आरक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दर्दनाक! जिस बच्ची का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, हादसे में उसी बच्ची की हुई मौत, धड़ से अलग हुआ सिर, 20 से ज्यादा घायल

दर्दनाक! जिस बच्ची का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, हादसे में उसी बच्ची की हुई मौत, धड़ से अलग हुआ सिर, 20 से ज्यादा घायल

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहा एक मालवाहक वाहन बुधवार को गौरेला-अमरकंटक मार्ग पर सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भयावह दुर्घटना में 6 माह की मासूम बच्ची तान्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 20 से 22 लोग घायल हो गए हैं।

जिस बच्ची की मौत हुई उसी बच्ची का मुंडन संस्कार कराकर पूरा परिवार लौट रहा था। वही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा उस समय हुआ जब गौरेला के सिंगल टोला निवासी परिवार के सदस्य अमरकंटक से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। सभी यात्री एक मालवाहक पिकअप वाहन में सवार थे, जो सामान्यतः सामान ढोने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे ही वाहन सिद्ध बाबा के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन ने 3 से 4 पलटे खाए, जिससे उसमें सवार सभी लोग इधर-उधर जा गिरे। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोगों ने 112 व 108 नंबर डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।