BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ACCIDENT NEWS : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

ACCIDENT NEWS : ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही ट्रक में जा घुसा। हादसे में बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष व दो महिला शामिल है। सूचना पर पहुंची कोंडागांव पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

हादसा कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहीकोगा पानपदरड़ेग के पास शाम तकरीबन 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कोंडागांव की ओर से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएक्स 16411 ने बाइक क्रमांक सीजी 19 बीपी 5640 को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक ने तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। वहीं बाइक ट्रक के अंदर फंस गया।

सड़क पर बिछ गई लाश

सड़क हादसे का मंजर देख लोग सहम गए। तीनों की लाश सड़क पर बिछ गई थी। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि आमने सामने हुई भिड़ंत के बाद बाइक ट्रक के अंदर घुस गई थी। वहीं बाइक में बैठे तीनों ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं गंभीर चोट लगने से तीनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।

visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

 अम्बिकापुर। Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी 13 तारीख को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल , ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद के ग्रामीण स्वराज माजदा वाहन से छठी कार्यक्रम में शामिल होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना बनारसी से वापस लौट रहे थे। तभी सारागांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में एक साल से कम उम्र के बच्चे की भी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित चैथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात ही सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल में पहुंच गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस भीषण हादसे में कई लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं कई गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक इस भीषण हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि मृतकों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर मेडिकल कालेज बेहतर उपचार के लिए रिफर कर दिया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और विधायक गुरु खुशवंत सिंह अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। कई परिवार उजड़ गए हैं। हम हर संभव मदद देंगे।” विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर स्तर पर सहायता दी जाएगी और इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

गांव में पसरा मातम

चटौद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक पारिवारिक आयोजन से लौटते वक्त इतने बड़े हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। रोते-बिलखते परिजनों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि छठी कार्यक्रम के बाद ऐसा दिन देखना पड़ेगा।

जांच शुरू, मृतकों की पहचान जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार बताया जा रहा है

हाईकोर्ट बिलासपुर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की संशोधित तिथि को वापस लिया, अब छुट्टियां रहेंगी पहले की तरह

हाईकोर्ट बिलासपुर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की संशोधित तिथि को वापस लिया, अब छुट्टियां रहेंगी पहले की तरह

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की पूर्व निर्धारित तिथि में किए गए बदलाव को वापस ले लिया है। अब गर्मी की छुट्टियां पहले की तरह 12 मई से 6 जून तक ही रहेंगी।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने पहले समर वेकेशन को संशोधित कर 2 जून से 28 जून तक कर दिया था। यह आदेश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया था।

हालांकि अब यह संशोधित आदेश वापस ले लिया गया है और ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि पुनः 12 मई से 6 जून तक ही प्रभावी रहेगी। न्यायालय परिसर में इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है हाईकोर्ट प्रशासन ने तिथि वापसी के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन इसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय माना जा रहा है।

 छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार, रायपुर में भी बौछारें संभव

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख, आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार, रायपुर में भी बौछारें संभव

 रायपुर: पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। साथ ही एक द्रोणिका उत्तर आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में भी आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

 ब्रेकिंग : TI, SI समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : TI, SI समेत इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 दुर्ग। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर निरक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले हुए हैं।

देखें लिस्ट….

 BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी

BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी

 रायपुर: मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर को निलंबित कर दिया गया है। जिसका आदेश नगरी प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट

BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट

 बिलासपुर: शहर के कोन्हेर गार्डन और छत्तीसगढ़ भवन के आसपास लंबे समय से चल रहे देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्थानीय रहवासियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र में शाम होते ही संदिग्ध युवतियों और महिलाओं का जमावड़ा लग जाता है, जिससे वहां का माहौल बिगड़ता जा रहा है. और परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

शनिवार सुबह पुलिस की रक्षा टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में महिलाओं ने देह व्यापार में लिप्त होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद महिला थाना लाकर सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अब रोजाना गश्त कर इस क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है.

दर्दनाक हादसा: नशे में धुत कार चालक ने रौंदे मासूम, दो बच्चों की मौत, दो घायल

दर्दनाक हादसा: नशे में धुत कार चालक ने रौंदे मासूम, दो बच्चों की मौत, दो घायल

 सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो मासूमों की जान ले ली। शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में ढाई और तीन साल के दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

यह घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद अर्टिगा कार तेज रफ्तार में आई और बच्चों पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद गांव में मातम छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भारत-PAK के बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों और अफसरों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता

भारत-PAK के बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों और अफसरों की छुट्टियां रद्द, सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता

 रायपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों और अफसरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केवल अति आवश्यक कार्य होने पर ही छुट्टी लें। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों में भी सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

जवानों और अफसरों के अवकाश निरस्त

ऑपरेशन सिंदूर को चलते छत्तीसगढ़ में अचानक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और सीएएफ के साथ ही विभिन्न मोर्चे पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों और अफसरों के अवकाश आगामी आदेश तक निरस्त कर दिए गए। साथ ही पहले से स्वीकृत अवकाश और अवकाश पर गए जवानों को जल्दी ही अपने रीजनल हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

 यह पत्र राज्य पुलिस मुख्यालय के साथ ही आईजी रैंक के अफसरों को भेजा गया है। इसमें स्पष्ट रुप से निर्देश दिए गए है कि सभी बलों के जवानों की छुट्टियां तुरंत रद्द की जाएं और उन्हें ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए। खासकर भिलाई और आसपास के इलाकों में जवानों की वापसी शुरू हो गई है।

केंद्रीय बलों को भी किया गया अलर्ट

इस फैसले के साथ ही राज्य में संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएसएफ और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। उन्हें रेलवे स्टेशन, बड़े औद्योगिक संस्थान, संवेदनशील इलाके के साथ ही सार्वजनिक स्थलों और बॉर्डर एरिया पर विशेष निगरानी करने जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।

 
वहीं राज्य पुलिस के सीएएफ के अलावा केंद्रीय बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। राज्य सरकार और इंटेलिजेंस प्रदेश में लगातार पैनी निगाह रखे हुए है। ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।
ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादला, इस जिले के डीईओ का हुआ ट्रांसफर, इन्हें सौंपी गयी जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

ब्रेकिंग : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादला, इस जिले के डीईओ का हुआ ट्रांसफर, इन्हें सौंपी गयी जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। आज जारी तबादला आदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन को आधार बनाते हुए महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एम.आर. सावंत को पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब जगदलपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। एम.आर. सावंत की जगह अब प्राचार्य (ई-संवर्ग) विजय कुमार लहरे को महासमुंद का नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी डीईओ की मीटिंग ली थी, जहां पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट खराब रहने वाले जिले के डीईओ से जवाब मांगा गया था। महासमुंद जिले की बात करें तो 2024 में दसवीं में 84.17 प्रतिशत और बारहवीं में 91.61 प्रतिशत था। जो इस बार 2025 के बोर्ड में घटकर और कम हो गया। दसवीं में 78.33 प्रतिशत और बारहवीं में 84.08 प्रतिशत परिणाम आया है। पिछले साल की तुलना में 6 से 7 प्रतिशत की कमी आई है।

एम.आर. सावंत और विजय कुमार लहरे के अलावा नवागढ़ (जिला जांजगीर-चांपा) में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत भूपेन्द्र कुमार कौशिक को भी स्थानांतरित कर बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

देखें आदेश

रायपुर : नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज... जिम्मेदार अधिकारी नदारद...!!

रायपुर : नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज... जिम्मेदार अधिकारी नदारद...!!

 

रायपुर: रायपुर में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आपसी सुलह के जरिए मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला न्यायालय और व्यवहार न्यायालय में विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जाना था, लेकिन बीएसएनएल के अधिकारी दोपहर से नदारद हो गए। ऐसे में लोक अदालत की सफलता पर ही प्रश्न चिन्ह लग रहा है जब वहा जिम्मेदार अधिकारी ही मौजूद नहीं है तो कैसे मामलो को सुलझाया जा सकेगा|

 

वहा बैठे कर्मचारियों से बात करने पर कोई रेस्पोस्न्स भी नही मिल रहा है 

 

नेशनल लोक अदालत के दौरान शमनीय अपराध, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, मेट्रोमोनियल डिस्प्युट, जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण, ट्रैफिक चालान और बैंक संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

 

 

लेकिन अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण मामलों के निराकरण में परेशानी हो सकती है। अधिकारी को फोन करने पर भी उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया। अब देखना यह है कि इस नेशनल लोक अदालत में कितने मामलों का निराकरण हो पाता है।

 

 
 
 
हालांकि, इस प्रयास के बीच BSNL अधिकारी की अनुपस्थिति ने कई मामलों को प्रभावित किया। बताया गया कि उनसे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस वजह कई मामलों का समाधान अटक गया। जनता के हित में आयोजित नेशनल लोक अदालत रायपुर जैसे आयोजन में यदि जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहें, तो इसका असर न्याय प्रक्रिया की गति और भरोसे पर पड़ता है। ऐसी लापरवाहियों पर सख्त निगरानी और जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि लोक अदालत की सार्थकता बनी रहे।
 
 

 

CG weather update: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा की संभावना

CG weather update: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा की संभावना

 CG weather update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब बादलों की वापसी के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

नमी, बदला मौसम का रुख

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

गरज-चमक का अलर्ट

इन मौसमी परिस्थितियों के चलते आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दिन में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

स्थान अधिकतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर न्यूनतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर वर्षा (मिमी) सापेक्ष आर्द्रता (08:30) सापेक्ष आर्द्रता (17:30)
लालपुर (रायपुर) 38.8 -2.3 25.5 -1.4 0.0 62% 52%
माना एयरपोर्ट 38.3 -3.2 23.6 -3.3 0.0 54% 44%
बिलासपुर 39.3 -3.6 26.1 -0.8 0.0 45% 34%
पेंड्रारोड 37.8 -1.0 23.4 -1.5 0.0 54% 44%
अंबिकापुर 37.4 -2.1 21.9 -2.7 7.8 50% 31%
जगदलपुर 34.7 -2.7 21.5 -2.3 4.8 73% 62%
दुर्ग 39.5 -2.3 24.2 -3.4 0.0 79% 40%
राजनांदगांव 0.0

7 दिन का पूर्वानुमान और चेतावनी 

तिथि पूर्वानुमान चेतावनी
09 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
10 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
11 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
12 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
13 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
14 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव कोई चेतावनी नहीं
15 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव कोई चेतावनी नहीं
CG – 5 शिक्षक सस्पेंड... इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

CG – 5 शिक्षक सस्पेंड... इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में डीईओ ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर से मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने 5 शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया है। इसमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्राथमिक शाला कहच्छेनार के सहायक शिक्षक एल.बी. गौतम कुमार वर्मा को शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण गौतम कुमार वर्मा को छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1,2,3) का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी लोहण्डीगुड़ा किया गया है।

जगदलपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्राथमिक शाला छोटेमुरमा के प्रधान अध्यापक मोसू राम को शाला दिवस में शाला समय में शराब पीकर आने, हर वक्त नशे में रहने, शाला समय में विद्यालय में उपस्थित नहीं होने एवं समय पूर्व शाला बंद कर चले जाने के फलस्वरूप मोसू राम को छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर किया गया है।

तोकापाल विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्राथमिक शाला बाजारपारा करंजी के प्रधान अध्यापक राजकिशोर आचार्य को शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण राजकिशोर आचार्य, को छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1,2,3) का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी तोकापाल किया गया।

बकावण्ड विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्राथमिक शाला आमादुला के प्रधान अध्यापक प्रेमनाथ कश्यप को शाला दिवस में शाला समय में शराब पीकर आने, बच्चों को नहीं पढ़ाने एवं शाला में अनियमितित उपस्थिति के कारण प्रेमनाथ कश्यप को छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (I,II,III) का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी दरभा किया गया।

लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्राथमिक शाला मिचनार के सहायक शिक्षक दीपक कुमार ध्रुव को शाला से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण दीपक कुमार ध्रुव, को छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1,2,3) का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी लोहण्डीगुड़ा जिला बस्तर होगा तथा निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

City News: नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर योजना रद्द, जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर लगी रोक

City News: नवा रायपुर होलसेल कॉरिडोर योजना रद्द, जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर लगी रोक

 रायपुर। नवा रायपुर में प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है। 540 रुपये वर्गफीट की दर से जमीन देने और 100 करोड़ की अधोसंरचना योजना पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है।

नवा रायपुर अटल नगर में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रस्तावित होलसेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत देश का सबसे बड़ा थोक व्यावसायिक केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके लिए 1083 एकड़ जमीन चिन्हित की गई थी। अब राज्य की नई सरकार ने इस योजना को रद्द कर दिया है और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को भी वापस ले लिया गया है।

भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी रद्द

पूर्व सरकार द्वारा तैयार की गई योजना में व्यापारियों को 540 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से जमीन देने का प्रस्ताव था, जिसमें राज्य सरकार निर्माण लागत का अतिरिक्त खर्च भी वहन करने वाली थी। लेकिन अब यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान सरकार ने साफ किया है कि नवा रायपुर में भूमि आवंटन केवल नीलामी के माध्यम से किया जाएगा, न कि निर्धारित दरों पर।

सड़क निर्माण पर 30 करोड़ खर्च

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) द्वारा क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल जैसी अधोसंरचना को विकसित करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए के कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें से 30 करोड़ सड़क निर्माण पर खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष राशि अन्य मूलभूत सुविधाओं पर खर्च होगी।

नया प्रोजेक्ट तैयार करने की दिशा में पहल

राज्य सरकार अब नवा रायपुर में नवीन होलसेल कॉरिडोर योजना तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि बसाहट, निवेश और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली योजना को नए प्रारूप में लागू किया जाए, जिससे पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित हो सके।

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें सूची…

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें सूची…

 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते विभिन्न तिथियों को ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा.

इसी प्रकार, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 मई से 26 मई 2025 तक किया जाएगा. इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.

रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें.

रद्द की गई ट्रेनें:

  1. 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
    रद्द तिथियां: 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2025
  2. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
    रद्द तिथियां: 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
  3. 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
    रद्द तिथियां: 11 से 26 मई 2025 तक प्रतिदिन

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  1. 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
    दिनांक 11, 13 और 16 मई 2025 को यह ट्रेन ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी.
  2. 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
    दिनांक 16 मई 2025 को यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर चलेगी.

अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट करें या NTES मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.

High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित

High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां रद्द, अब नई तिथि घोषित

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पहले 12 मई से 6 जून तक समर वेकेशन निर्धारित था, लेकिन अब हाईकोर्ट की समर वेकेशन 2 जून से 28 जून तक होगी। यह आदेश चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किया गया है।

बता दें कि इसके पहले 1 मई को जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया गया था कि हाईकोर्ट 12 मई से 6 जून तक बंद रहेगा और इस दौरान कुछ चयनित तिथियों पर अवकाशकालीन बेंच न्यायिक कार्य करेगी। लेकिन अब समर वेकेशन की नई तिथि घोषित हो गई है।

103 करोड़ के बजट से होगा अरपा नदी का संरक्षण, प्रशासन ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

103 करोड़ के बजट से होगा अरपा नदी का संरक्षण, प्रशासन ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

 बिलासपुर। रेत के बेतहाशा उत्खानन के चलते अरपा नदी के बिगड़े स्वरुप और उसके संवर्धन को लेकर चल रही जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शासन ने जानकारी दी कि अवैध खनन को रोकने बनी 4 सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। दूसरी ओर नगरीय प्रशासन विभाग ने नदी में गंदा पानी को रोकने 6 सदस्यों की कमेटी बनाई है। इसके लिए 103 करोड़ 68 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट का एक प्लांट शुरू कर दिया गया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

अरपा नदी को बचाने की चल रही है मुहिम

अरपा नदी के संरक्षण और संवर्धन को लेकर एडवोकेट अरविंद शुक्ला व रामनिवास तिवारी ने अलग-अलग जनहित याचिका लगाई है। इसमें नदी के उद्गम स्थल को बचाने के साथ-साथ इसे प्रदूषित होने से रोकने के लिए भी शासन को आवश्यक उपाय करने की बात कही गई। दूसरी और अरपा अर्पण महा अभियान समिति ने भी नदी में विभिन्न स्थानों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर जनहित याचिका पेश की है। इसमें बताया गया है कि शासन के प्रतिबंध के बाद भी कई स्थानों पर धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है। इस मामले में सुनवाई के दौरान ही बारिश में खनन से बने एक गड्ढे में 3 बालिकाओं की नहाते समय मौत हो गई। इस पर भी हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया।

अवैध खनन रोकने को लेकर रिपोर्ट तैयार

इस मामले को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की डिवीजन बेंच में हुई सुनवाई में शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि, प्रदेश में खनन को लेकर कानून में नए प्रावधान करने जो चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी, उसने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसमें आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए किए जा रहे प्रावधानों के सवाल पर शासन ने कहा कि, इसमें कुछ और समय लग सकता है। पूर्व में हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता अरपा अर्पण महाअभियान समिति ने सुप्रीम कोर्ट के दृष्टांत रखते हुए कोर्ट से इसी के अनुसार राज्य में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की वकालत की थी। चीफ जस्टिस ने क्रिमिनल केस दर्ज करने पर जल्द ही प्रक्रिया पूरी करने को कहा और 2 माह का समय देते हुए जुलाई तक मंजूर कर लिया।

नगर निगम ने मांगा बजट

नगर निगम बिलासपुर के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के सीईओ ने जो शपथपत्र पेश किया उसमें कहा है कि, बिलासपुर में अरपा नदी में गंदा पानी जाने से रोकने शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण हेतु 103 करोड़ 68 लाख का बजट डीपीआर में मांगा गया है। कार्ययोजना के औचित्य एवं लागत लाभ के आकलन तथा स्थल निरीक्षण हेतु समिति का गठन किया गया है। निगम की ओर से बताया गया है कि एक प्लांट गुरुवार को ही शुरू हो रहा है और दूसरा अगले सप्ताह शुरू होगा। इसी प्रकार जुलाई तक 2 प्लांट और काम करने लगेंगे। हाईकोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई जुलाई में निर्धारित की है।

4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

4 लाख रूपये के तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर : राजधानी रायपुर में तांबा वायर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पालिक ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सम्पूर्ण तांबा वायर 343 किलो किया गया है जब्त किया गया है। आरोपियों ने थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत महोबा बाजार स्थित अशोका टीन कैन्स प्रा.लि. में चोरी की घटना को अंजाम दिए थे।

 
दरअसल प्रार्थी खेमराज बोपचे ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महोबा बाजार स्थित अशोका टिन केनस प्राईवेट लिमीटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्य करता है। दिनांक 03.05.25 को शाम करीबन 07.00 बजे प्रार्थी फैक्ट्री बंद कर अपने घर चला गया था। दिनांक 05.05.25 को सुबह करीबन 08.00 बजे फैक्ट्री पहुंचा तो देखा फैक्ट्री के बाहर दरवाजा में लगा लॉक टूटा हुआ था, स्टोर रूम के अदंर जाकर देखा तो कॉपर के पेटी का लॉक टूटा हुआ था एवं तांबा का वायर नही था। कोई अज्ञात चोर फैक्ट्री में लगे बाहर के ताले को तोडकर फैक्ट्री के अदंर प्रवेश कर तांबा का वायर चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 138/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
चोरी की घटना को उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चित डी.आर. पोेर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा(भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को अज्ञात ओरापी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ प्रार्थी तथा अन्य स्टॉफ से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
 
सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन में टीम के सदस्यों द्वारा घटना के पूर्व रात्रि में 01 आटो वाहन को संदिग्ध अवस्था में घटना स्थल के पास देखा गया था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आटो वाहन की जानकारी एकत्र करते हुए अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आमानाका निवासी बैकुंठ सोना की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध मे कड़ाई पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 02 साथी वीरेन्द्र साहू एवं कुशल तांडी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना एवं चोरी की मशरूका को आटो वाहन में भरकर फरार होना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी वीरेन्द्र साहू एवं कुशल ताण्डी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
 
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई सम्पूर्ण ताम्बा वायर कुल 343 किलो एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग आटो वाहन जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में कार्यवाही किया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी –
 
01. बैकुंठ सोना पिता स्व. मूसा सोना उम्र 26 वर्ष निवासी रोटरी नगर, ब्लॉक रूम नम्बर 20 थाना आमानाका रायपुर।
 
02. वीरेंद्र साहू पिता चम्पेस्वर लाल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी रोटरी नगर ज्ञ ब्लॉक रूम नम्बर 22 थाना आमानाका रायपुर।
 
03. कुशल तांडी पिता राजेश तांडी उम्र 24 वर्ष निवासी रोटरी नगर ड ब्लॉक रूम नम्बर 22 थाना आमानाका रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, म.प्र.आर. बसंती मौर्या आर. महिपाल सिंह ठाकुर, किसलय मिश्रा, विकास शर्मा, अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना आमानाका से सउनि श्याम तावड़े की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने आमजन के बीच पहुंच रही है सरकार

मुख्यमंत्री  साय ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

ग्राम पंचायत मड़ेली में 75 करोड़ की लागत से 132 केवी सब स्टेशन की होगी स्थापना

147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम-छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण

पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे कार्य को पूर्ण करने की मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, 45 साल बाद पूरी होगी परियोजना

रायपुर।  ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख सकती है। हमने ये काम किया है। हमारी पारदर्शी सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने के लिए आपके बीच पहुंच रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत गरियाबंद जिले की ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए यह बातें कही।  साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पांचवें दिन आज 10 वें जिले में आप सभी के बीच आया हूं ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का पता चल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत मड़ेली में 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार तथा 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क चौड़ीकरण और पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे निर्माण को पूर्ण कराए जाने की बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भगवान राजीव लोचन के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे होने वाले है। इस दौरान हम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।  साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी से वादा किया था कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का पहला काम होगा कि वे सभी गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पक्का छत मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीब परिवारों के आवास को स्वीकृति दी थी और लगातार अब भी आवास देने का काम कर रहे हैं।  साय ने कहा कि आगामी 13 तारीख को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख आवास गरीब परिवारों को और मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आवास प्लस प्लस की सर्वे तिथि को भी बढ़ा दिया गया है और आवास की पात्रता नियमों को भी शिथिल कर दिया गया है। उन्होंने सभी से आवास प्लस प्लस सर्वे में शामिल होने का आग्रह किया।  साय ने कहा कि हमारी सरकार ने 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान के बकाया बोनस की राशि देने और महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं -बहनों को आर्थिक संबल देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हम अपने प्रदेशवासियों और वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं।  साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने को कहा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

नन्हें बच्चों का कराया अन्नप्राशन
समाधान शिविर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अन्य उपकरण और सामग्रियां वितरित किए। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का दौरा कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष  गौरीशंकर कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाई कोर्ट का झटका, इस मामले में जारी रहेगी सुनवाई….

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाई कोर्ट का झटका, इस मामले में जारी रहेगी सुनवाई….

 बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। कोर्ट ने याचिका के तकनीकी बिंदुओं को लेकर खारिज करने की भूपेश बघेल की मांग को अमान्य कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 18 जून की तिथि तय कर दी है।

पाटन विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता और चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी व दुर्ग सांसद विजय बघेल ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में कांग्रेस प्रत्याशी वि तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल द्वारा भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया है। आरोप के संबंध में याचिकाकर्ता ने कोर्ट के समक्ष दस्तावेज़ पेश किया है। याचिकाकर्ता ने पूर्व सीएम का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ओर से तकनीकी तथा अन्य आपत्तियों के आधार चुनाव याचिका को ख़ारिज करने की मांग की थी। आपत्ति की सुनवाई के बाद जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल ने खारिज कर दिया। विजय बघेल की चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। कोर्ट ने अपने निर्णय में लिखा है -“चुनाव याचिका में पर्याप्त सामग्री मौजूद है और इसे इस स्तर पर खारिज नहीं किया जा सकता।

भारतीय सेना पर विवादित पोस्ट कर फंसी रायपुर की युवती, कहा-मासूमों को क्यों मारा? फिर….

भारतीय सेना पर विवादित पोस्ट कर फंसी रायपुर की युवती, कहा-मासूमों को क्यों मारा? फिर….

 रायपुर: रायपुर की एक युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए गए एक विवादित पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया है। पोस्ट में पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को “मासूम बच्चों का कत्ल” बताते हुए सैनिकों के पराक्रम को ‘वाहवाही के लिए किया गया हमला’ बताया गया।

हिंदू संगठनों का विरोध, देशद्रोह का आरोप

पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इसे देशद्रोही बयान करार देते हुए युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने कहा कि आतंकी घटना के जवाब में सेना का ऑपरेशन पूरी तरह जायज़ था और उस पर सवाल उठाना शहीदों का अपमान है। उन्होंने युवती को जेल भेजने और उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की है।

लूजिना की सफाई और माफी

विवाद बढ़ने के बाद लूजिना खान ने एक और पोस्ट कर माफी मांगते हुए सफाई दी। उसने लिखा, “मेरे से बेख़याली और धोखे से एक पोस्ट हो गया था। दोबारा पढ़ने पर मुझे भी अपनी गलती का एहसास हुआ, इसलिए मैंने पोस्ट हटा दी। मेरी पोस्ट से किसी की भावना को ठेस पहुंची हो, तो मैं दिल से क्षमा चाहती हूं।” उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें भारतीय सेना की बहादुरी पर गर्व है।

क्या लिखा था विवादित पोस्ट में

लूजिना के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि पहलगाम अटैक निंदनीय था, लेकिन “आपने बदला उन लोगों से लिया जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं था। मासूम बच्चों का कत्ल करके आप हीरो नहीं बन सकते।” एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि “बच्चों को नहीं मारना चाहिए था, भले ही मुझे इसके लिए हेट मिले।”

पोस्ट वायरल होने के बाद बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई है।

पुलिस कर रही जांच

सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत सौंपी गई है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लूजिना के सोशल मीडिया पोस्ट और उसके नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन

बल्दाकछार में भी पहुंची डिजिटल  लेन- देन की सुविधा 
बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से निकाली राशि 
बलौदाबाजार :-  सुशासन  तिहार  के अंतर्गत  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज कसडोल विकासखंड के बल्दाकछार पहुंचे।  इस  दौरान साय ने  अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन लाल पटेल से संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस  दौरान बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक- एक हजार रुपये आहरित किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को अधिक से अधिक- सुविधा मुहैया कराने प्रतिबद्ध है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू होने से अब बैक जाना नहीं पड़ेगा, बैंकिंग सहित अन्य सुविधाएं यहीं से मिल जाएगगी। उन्होंने ग्रामीणों को  अटल डिजिटल सुविधा केंद्र क़ा  लाभ लेने कहा।

बिसनी बाई ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खुल जाने से बहुत सुविधा हो रही है। अब गांव में रोजी मजदूरी करने के बाद थोड़ा समय मिलने पर सुविधा केंद्र से पैसा निकाल लेते हैं।

व्हीएलई  रोशन पटेल ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र  बल्दाकछार का शुभारंभ 
पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल 2025 को हुआ है। इस केंद्र में नागरिक सुविधाएं  अंतर्गत जन्म-मृत्यु पंजीयन  एवं प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राजस्व सेवाएं, सीएससी आईडी,वित्तीय सेवाएं  अंतर्गत नगद आहारण,फंड ट्रांसफर, बीमा ऑनलाइन, पेंशन,  पैन कार्ड, तथा सीएससी सेवाएं अंतर्गत सरकारी योजनाओ का पंजीयन, पासपोर्ट आवेदन, बिजली बिल भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग, ई -डिस्ट्रिकट सेवाओं के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी।  साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।
 
Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने इन स्थितियों को लेकर अगले तीन घंटे के लिए 8 जिलों में येलो और 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी की है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा / आंधी (40-60KMPH) की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली /अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

मौसम प्रणाली की स्थिति

पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसका अक्ष मध्य और उपरी क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते नमी बनी हुई है। साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो भी लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल गरजन, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।