BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 2500 करोड़ का बिजली बिल बकाया, फिर भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी—आखिर कब होगा भुगतान?

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 2500 करोड़ का बिजली बिल बकाया, फिर भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी—आखिर कब होगा भुगतान?

 छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में एक तरफ आम नागरिकों को समय पर बिजली बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जाती है, वहीं दूसरी ओर राज्य के सरकारी विभाग बिजली के सबसे बड़े बकायेदार बन चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 2500 करोड़ रुपये का बिजली बिल सिर्फ सरकारी विभागों पर बकाया है। इसके बावजूद बिजली विभाग इन्हीं दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद में जुटा है।

कौन हैं सबसे बड़े बकायेदार?

बिजली वितरण कंपनी के आंकड़ों के अनुसार:

    • नगरीय प्रशासन विभाग पर सबसे अधिक 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है।
  • इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और जल संसाधन विभाग भी महीनों से बिल नहीं चुका रहे हैं।
  • वर्ष 2022 में यह बकाया केवल 837 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 2489 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुका है।

बिल भुगतान नहीं, फिर भी स्मार्ट मीटर?

सरकार ने प्रदेश को डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में 1.29 लाख सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की है। लेकिन अब तक केवल 12 हजार दफ्तरों में ही स्मार्ट मीटर लग पाए हैं। सवाल यह है कि जब पहले से बिजली बिल बकाया है, तो प्रीपेड सिस्टम वाले स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली कैसे चलेगी?

बिजली विभाग की दोहरी नीति?

बिजली विभाग आम जनता को बिजली की बचत और समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करता है। एक महीना बिल बकाया रहने पर आम उपभोक्ता का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन करोड़ों की राशि बकाया होने के बावजूद सरकारी विभागों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियमित रूप से पत्राचार और नोटिस भेजे जाते हैं। कुछ विभाग जवाब देते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में फाइलें आगे बढ़ती हैं, भुगतान नहीं।

कब होगी कार्रवाई?

पावर कंपनी का दावा है कि भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस पर कोई समय-सीमा स्पष्ट नहीं की गई है। नतीजतन, बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है और राजकोष पर भार बनता जा रहा है।

इससे एक अहम सवाल ये उठने लगा है कि जब सरकारी विभाग खुद बिजली बिल भुगतान में लापरवाह हैं, तो स्मार्ट मीटर और ऊर्जा सुधार की योजनाएं आखिर किस दिशा में जा रही हैं?

ब्रेकिंग : युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

ब्रेकिंग : युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर समाने आई है। यहां दुष्कर्म के मामले में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आमिर सिद्दिकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता को सुपेला से गिरफ्तार किया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत की थी कि आमिर सिद्दिकी ने 2015 से उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुपेला से गिरफ्तार कर लिया। आमिर सिद्दिकी की पहचान केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि विधायक देवेंद्र यादव के बेहद करीबी के रूप में भी होती है।

कांग्रेस में शहर जिला प्रभारी नियुक्त, आदेश जारी…

कांग्रेस में शहर जिला प्रभारी नियुक्त, आदेश जारी…

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ जिले के लिए संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी इस आदेश में कहा गया है कि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल आज से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे. साथ ही, उन्हें जिला, नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

आदेश में यह भी कहा गया है कि जायसवाल समय-समय पर रायगढ़ जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपते रहेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा हस्ताक्षरित इस नियुक्ति पत्र के साथ जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी गई हैं.

देखें आदेश की कॉपी:

मोबाइल पर बात कर रहा था शख्स, तभी अचानक आसमान से आई आफत, मौके पर गई जान…..

मोबाइल पर बात कर रहा था शख्स, तभी अचानक आसमान से आई आफत, मौके पर गई जान…..

 धमतरी। जिले के भटगांव में तेज बारिश और गरज-चमक के बीच एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक मोबाइल पर बात कर रहा था।

घटना धमतरी जिले के भटगांव की है। स्थानीय रहवासी रोहित सिन्हा काम से लौटने के बाद रात में अपने घर के पीछे बाड़ी में लगाए जा रहे टाइल्स का काम देखने गया था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उसका मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया, और युवक जमीन पर गिर पड़ा।

बिजली गिरने की तेज आवाज़ सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की हालत को देखते हुए पड़ोसियों की मदद से तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही होगा निर्माण : मूणत

स्काई वॉक के लिए अलग से बजट प्रावधान नहीं, पूर्व में स्वीकृत राशि से ही होगा निर्माण : मूणत

 पूर्व मंत्री राजेश मूणत की प्रेस वार्ता

0 कांग्रेस पर राजधानी के विकास के लिए कोई भी काम नहीं करने का लगाया आरोप

रायपुर। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने राजधानी रायपुर में स्काई-वॉक के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 37 करोड़ रुपए का आवंटन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री/लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार जताया है। उन्होंने इस योजना को लेकर कांग्रेस के शासनकाल में की गई राजनीति और इस काम में अड़ंगेबाजी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। मूणत ने साफ शब्दों में कहा है कि अब इस काम की लागत में जो बढ़ोतरी होगी, उसके लिए कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार जिम्मेदार होगी और कांग्रेस इस जवाबदेही से कतई नहीं बच सकती

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डेवलपमेंट विजन के साथ स्काई वॉक निर्माण कार्य डॉ. रमन सिंह के के मुख्यमंत्रित्व काल में सरकार की प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत पालन किया गया था। 2016-17 में बजट में प्रावधान करके शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक से जेल तिराहे तक जो लोग पैदल चलते हैं, उसके कारण ट्रैफिक डिस्टर्ब होता है, तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, उस दृष्टि से अध्ययन करने के उपरांत 2016-17 के बजट में इसका प्रावधान किया गया। सरकार ने उसकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी की। उसी वर्ष प्रशासनिक एजेंसी ने सर्वे करने के लिए एजेंसी का टेंडर आमंत्रित किया, जिसमें दो एजेंसी ने भागीदारी की। स्काई वॉक की उपयोगिता और आवश्यकता पर डिटेल सर्वे आया।

पीडब्ल्यूडी द्वारा इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के उपरांत टेंडर हुआ। 2017 में यह काम चालू हुआ। जिस दिन उसका भूमिपूजन हुआ, उस दिन रायपुर के समाचार पत्रों में विज्ञापन के साथ-साथ पूरी डिटेल जनता के बीच रखी गई। मूणत ने कहा कि तब विधानसभा में कभी भी कांग्रेस पार्टी के किसी नेता ने इस पर कोई सवाल नहीं उठाया, कभी कोई बात नहीं की।

जांच में मिला क्लीन चिट

मूणत ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दिया कि स्काई वॉक नहीं बनना चाहिए। हालांकि इसका कोई आधिकारिक आदेश संबंधित विभाग ने नहीं निकाला था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने तीन स्तरों पर इसकी जांच कराई। तमाम प्रक्रियाओं के बाद यह निष्कर्ष निकला कि राजधानी की आवश्यकता और इस काम में खर्च हो चुकी राशि को देखते हुए इस स्काई व़ॉक को पूर्ण करना चाहिए। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल व कांग्रेस नेताओं ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया।

स्काई वॉक को लेकर कांग्रेस सरकार के रवैये पर तंज कसते हुए मूणत ने कहा कि बाद में फिर से हुई जांच की रिपोर्ट में इस योजना को क्लीन चिट देते हुए कहा गया कि इस काम में कहीं भी किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। मूणत ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर स्काई वॉक में कोई भ्रष्टाचार हुआ तो इससे संबंधित फाइल, अधिकारी तत्कालीन भूपेश सरकार के पास थे तो उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की?

इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया सह प्रभारी मितुल कोठारी मौजूद रहे।

 पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या.., फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूला, सात महीने पहले हुई थी शादी

 बेमेतरा: पूरा मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव का है, जहां नवविवाहित पति ने अपनी पत्नी नंदिनी वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद घर से दूर खेत में जाकर पेड़ पर खुद फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच के जांच शुरू कर दी हैं और आगे विवेचना की जा रही है।

सात महीने पहले ही हुई थी दोनों की शादी 

घटना की सूचना होने पर लड़की के परिवार वाले लड़की के घर पहुंचे जहां रो रो कर बुरा हाल है। वहीं लड़की के पिता चंद्रदेव ने बताया कि नंदिनी के पति यशवंत वर्मा ने गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और खुद जाकर पेड़ पर फांसी लगा लिया। घटना से पहले मृतक नंदनी ने अपने पिता को फोन कर पति के द्वारा मारपीट करने की घटना बताई। बताया जा रहा है कि सात महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

पिता ने बताया कि बीते रात ग्राम ढाबा मायके में बर्थ डे मनाया जिसमें मृतक पति ने अपनी पत्नी से विवाद कर घर चलने कहा था, वहीं पिता चंद्रदेव वर्मा ने रात में जाने से मना कर सुबह जाने की बात कही थी, और सुबह दोनों घर पथरी कला वापस आया। जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी की  गला दबाकर हत्या कर दिया बाद खुद खेत में जाकर पेड़ में फांसी लगा लिया।

कई बार पति पत्नी के बीच विवाद हुआ है

ये भी बताया कि कई बार दोनों पति पत्नी के साथ विवाद हुआ है,गांव के लोगों के समझने से अपनी बेटी को पति और समाज के लोगों के साथ ससुराल भेजा था, बताया कि पैसे की मांग किया है। साथ मृतक यशवंत वर्मा के तीनों बहने भी प्रताड़ित करती थी। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर विवेचना में लेकर पीएम रिपोर्ट के लिए शव को साजा भेजवाया।

रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी

रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी

 नागपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल ने रेल पटरियों पर रील बनाने, सेल्फी लेने और अनधिकृत रूप से पटरी पार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। RPF ने एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को बताया जा रहा है कि ये गतिविधियां न केवल रेल अधिनियम, 1989 की धारा 147 और 153 के तहत अपराध हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। दोषियों को 7 साल की जेल और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

RPF की टीमें नागपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों, पटरियों के आसपास और नजदीकी गांवों में सक्रिय हैं। वे खास तौर पर युवाओं और बच्चों को रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने, सेल्फी लेने या पटरी पार करने के खतरों से आगाह कर रही हैं। अभियान में लोगों को पैदल उपरी पुल (FOB) का उपयोग करने और रेलवे नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। RPF ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारी और कानूनी दंड शामिल हैं।

नागपुर मंडल के RPF प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा, “रेलवे ट्रैक कोई रील स्टूडियो नहीं है! ऐसी हरकतें न केवल आपकी जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि ट्रेन परिचालन को भी बाधित करती हैं। अब रील-बाजों पर रेलवे की पैनी नजर रहेगी।” उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182 और रेल मदद ऐप के जरिए लोग आपात स्थिति में मदद मांग सकते हैं।

हाल ही में, रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और सेल्फी लेने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिसके चलते कई हादसे भी हुए हैं। RPF का यह अभियान न केवल लोगों को जागरूक करने के लिए है, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई के जरिए ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने का भी प्रयास है।

RPF की अपील: रेलवे ट्रैक पर रील बनाना और सेल्फी लेना बंद करें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें, नहीं तो जेल और जुर्माने के लिए तैयार रहें।

 

 

BREAKING : जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा के 15 ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी जारी

BREAKING : जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा के 15 ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी जारी

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शनिवार को एसीबी (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीमों ने लखमा और उनके करीबियों के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक, बस्तर संभाग के सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 13 और राजधानी रायपुर में 2 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। सभी स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

2161 करोड़ के शराब घोटाले में नामजद हैं कवासी लखमा

भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के खिलाफ 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में एफआईआर दर्ज है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लखमा को मंत्री रहते हर महीने 50 लाख रुपए दिए जाते थे।

दो पूर्व मंत्रियों और 100 लोगों के खिलाफ FIR

इस घोटाले में ईडी ने लखमा के अलावा तत्कालीन खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो और शिशुपाल सहित करीब 100 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।

IAS, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी घोटाले के मास्टरमाइंड

ED की रिपोर्ट में इस घोटाले को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के तौर पर IAS अफसर, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को बताया गया है। इसके बाद ACB और EOW ने मामले की जांच तेज कर दी है और अब अलग से कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जांच एजेंसियों की इस बड़ी कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

RPF में पदस्थ महिला आरक्षक फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताई वजह

RPF में पदस्थ महिला आरक्षक फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताई वजह

 दुर्ग : दुर्ग जिले में RPF में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव पिता होरीलाल ध्रुव (25 साल) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि महिला ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि महिला मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली है। वो आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि उसने दीपक नगर सड़क नंबर एक दुर्ग स्थित किराये के मकान में फांसी लगा लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव की लाश फंदे पर लटकी है। उसने बेड के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मरचुरी में रखवा दिया गया है।

 
Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीँ आईएमडी ने बताया है कि अगले 7 दिनों में एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान है और 18 मई को बिहार में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्व यूपी व पूर्वी राजस्थान में 16-21 मई और पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी यूपी में 16 और 19-21 मई तक हल्की बारिश हो सकती है।

 
BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित

BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मुंगेली नेे लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कलमीडीह, हल्का क्रमांक 03 की पटवारी मनीषा टण्डन एवं ग्राम धोबघट्टी, हल्का क्रमांक 14 के पटवारी कृष्णा कुलमित्र को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर ने यह कार्रवाई समाधान शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा इन दोनों पटवारियों के विरुद्ध किसानों से दुर्व्यवहार, कार्य के बदले राशि लेने एवं मुख्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत के परिणामस्वरूप की गई है।

निलंबित उक्त दोनों पटवारियों के हल्के प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु हल्का क्रमांक 08 की पटवारी सावित्री अंचल को ग्राम कलमीडीह तथा हल्का क्रमांक 15 के पटवारी चंद्रभान पात्रे को ग्राम धोबघट्टी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर कुमार ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कांग्रेस की “संविधान बचाव यात्रा” को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, 19 मई को जांजगीर-चांपा से होगी शुरुआत

कांग्रेस की “संविधान बचाव यात्रा” को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, 19 मई को जांजगीर-चांपा से होगी शुरुआत

  रायपुर :- कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद पूरे देश में “संविधान बचाव यात्रा” को लेकर कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी का कहना है कि सत्ता पक्ष द्वारा संविधान में नए-नए नियम और कानून जोड़कर उसकी मूल भावना को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस देशभर में “संविधान बचाव रैली” निकालने जा रही है।

बात करें छत्तीसगढ़ की, तो 19 मई को कांग्रेस जांजगीर-चांपा में रैली करने जा रही है। इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हुए। जहां रेली को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा पीसीसी चीफ लेगे। हालांकि, एक बार फिर इस यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते यह यात्रा पहले मई माह की शुरुआत में निकलने वाली थी, लेकिन इसे लगातार स्थगित किया जाता रहा। इससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई। सत्ता पक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर नेताओं में आपसी सहमति की कमी है। अब नई तारीख और नए स्थान से यह रैली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकलने जा रही है, जिसके चलते एक बार फिर संविधान और इस रैली पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि “केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान की मूल अवधारणा को खत्म करने की कोशिश कर रही है। आए दिन नए संशोधन लाकर जनता के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। यह सरकार अपने हितों के अनुसार कानूनों में बदलाव कर रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

वहीं, कांग्रेस की रैली को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अगर ट्रिपल तलाक खत्म करना, एनआरसी लागू करना और समय-समय पर संशोधन बिल लाकर जनता को उनके अधिकार देना संविधान के खिलाफ है, तो कांग्रेस जरूर यात्रा निकाल सकती है। लेकिन सच्चाई ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और संविधान दोनों मजबूत हुए हैं।”

एक ओर जहां कांग्रेस, न्याय यात्रा के बाद अब संविधान बचाव यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस यात्रा को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस की यह यात्रा क्या वास्तव में कोई बड़ा असर डाल पाएगी और केंद्र सरकार पर कितना दबाव बना पाएगी

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास; राजस्व न्यायालय का समयबद्ध और नियमित संचालन करें सुनिश्चित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और कलेक्टर करें नियमित प्रवास; राजस्व न्यायालय का समयबद्ध और नियमित संचालन करें सुनिश्चित


योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है - मुख्यमंत्री

सभी पंचायतों में आयोजित होगी तिरंगा यात्रा

रायपुर 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में   अधिकारियों को विकास और जनसेवा के लिए नियमित भ्रमण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास तथा राजस्व न्यायालयों के समयबद्ध संचालन के संबंध में कड़े निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा जब अधिकारी जमीनी हकीकत से जुड़े रहेंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण सीधे उनकी उपस्थिति में किया जाएगा। इसके लिए सभी कमिश्नर, कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीन जिलों और ब्लॉकों में नियमित भ्रमण और प्रवास करें तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भौतिक निगरानी सुनिश्चित करते हुए जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय का नियमित संचालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही प्रत्येक अधिकारी पूर्वनिर्धारित न्यायालय कैलेंडर के अनुसार ही कार्य करें। केवल अत्यंत विशेष परिस्थितियों में ही न्यायालय की तिथि रद्द की जाए। इससे न केवल आमजन को समय पर न्याय मिलेगा बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता आएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सुशासन की रीढ़ यही है कि अधिकारी जनसम्पर्क बनाए रखें, जनता के बीच उपस्थित रहें, और उनकी समस्याओं को त्वरित रूप से हल करें। यह न केवल विश्वास की भावना को मजबूत करेगा, बल्कि शासन की विश्वसनीयता को भी बढ़ाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के जिला पंचायत भवन के सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो तथा हर पात्र हितग्राही तक लाभ समय पर पहुँचे।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि 
स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी समय रहते मिले और वे उसका लाभ उठा सकें। राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु नियमित शिविरों का आयोजन हो। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी आवासीय योजनाओं की लंबित मांगों का शतप्रतिशत  निराकरण किया जाए। साथ ही जिलों में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि शासन और प्रशासन की पहुंच गांव, गरीब और अंतिम पंक्ति के नागरिक तक सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता का मापदंड केवल कागज़ी प्रगति नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर आई संतोष और सुरक्षा की अनुभूति है।

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने  कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अंतर्गत दी गई अधिकांश घोषणाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। उन्होंने सभी जिलों में अधिकारियों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की और कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासन को समर्पित होकर और समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्रीने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि आने वाले खरीफ सीजन को देखते हुए सभी जिलों में कृषकों की आवश्यकताओं के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर लें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से शिविर लगाकर लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे आम नागरिकों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1460 पंचायतों में अटल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के सुचारू संचालन से ग्रामीण नागरिकों को बैंक, दस्तावेज़ और डिजिटल सेवाओं के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।मुख्यमंत्री ने इन केंद्रों के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी और निर्देश दिए कि इनसे जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि सभी पंचायतों में तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जो राष्ट्रीय चेतना और नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से इस यात्रा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। शासन-प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को समन्वय, तत्परता और सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए विकास यात्रा को गति देनी होगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम भारतीय विरासत के सहसम्बन्ध पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम भारतीय विरासत के सहसम्बन्ध पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

  रायपुर ,महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर  के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वाधान  मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय संस्कृति एवं विरासत में अंतर संबंध पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें श्री पंकज तिवारी संयुक्त महामंत्री भारतीय शिक्षण मंडल श्री ए के श्रीवास्तव प्रोफेसर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं डॉ अंबर व्यास प्रांतीय मंत्री भारतीय शिक्षा मंडल तथा डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही आयोजन में विषय पर बात रखते हुए मुख्य वक्ता श्री पंकज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय संस्कृति और विरासत के तत्वों से पोषित करने की आवश्यकता है तभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वास्तविक धरातल पर उत।री जा सकेगा उन्होंने कहा कि विश्व गुरु बनने के लिए मेहनत की जा रही है इसी कड़ी में यह प्रयास भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए चार मुख्य बातों पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है इसमें भाषा वेशभूषा खेल और आचार विचार को उनके वास्तविक अर्थों में समझ जाना चाहिए उनका कहना था कि वर्तमान समय में समाज के अंदर इंग्लिश के तत्वों का मिश्रण हो गया है इसलिए भारतीय संस्कृति की चमक कमजोर पड़ रही है और शब्द नहीं अपनाए जा रहे हैं श्री पंकज  ने एक उदाहरण देकर बताया कि भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की चमक और धमक जापान और जर्मनी में मौजूद है लेकिन भारत में उपयोगी नहीं समझा जा रहा है जबकि पुरातन काल में अधिकांश परिवार में स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को स्वीकार किया जाता था वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा को अपने की आवश्यकता है नवीन शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम में त्याग और तपस्या जैसे शब्दों को भी जोड़कर विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाए तभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व को रेखांकित किया जा सकेगा उनका कहना था की चुनौतियां काफी है लेकिन सुधार की आवश्यकता है कबड्डी के खेल को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए बताया कि किस तरह से कबड्डी का खेल पुनर्जीवन के सिद्धांत को सीखना है नई शिक्षा नीति के साथ सर्वे भवंतु सुखिन  को अपनाना होगा तभी महत्व रेखांकित किया जाएगा फिल्म छावा की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की फिल्म में छत्रपति शिवाजी के स्वरूप को रेखांकित किया गया है आज कितने लोग महाराज छत्रपति शिवाजी के स्वरूप को जानते हैं जिन्होंने सोच को बदलने के लिए धर्म को नहीं छोड़ा था एक गंभीर बिंदु पर प्रकाश डालते हुए तिवारी जी ने शिक्षा मे आत्मीयता खत्म होने पर चिंता जाहिर की इसी क्रम में प्रोफेसर ए केश्रीवास्तव संबोधन देते हुए बताया कि समाज को बढ़ाने में शिक्षा और शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है इसलिए भारतीय शिक्षा नीति मेंराष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति और विरासत के तत्वों को शामिल कर अपने की आवश्यकता है आयोजन में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री  अंबारव्यास ने भारतीय शिक्षा मंडल की कार्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संस्कृति के तत्व को जोड़ने के लिए या पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं तैयारी की जा रही हैं वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया और आज के सारगर्भित विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय संस्कृति एवं विरासत का अंतर संबंध के महत्व को प्रतिपादित किया उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई शिक्षा नीति पर अध्ययन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है ऐसे में संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहिए और पढ़ाई करने के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाना चाहिए इस संपूर्ण आयोजन में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जया  के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक की उपस्थिति रही

 
स्कूल, अस्पताल, छात्रावास सहित कई बड़ी घोषणाएं, मुख्यमंत्री बोले,नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज

स्कूल, अस्पताल, छात्रावास सहित कई बड़ी घोषणाएं, मुख्यमंत्री बोले,नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज

 रायपुर 16 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही विकास का नया सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है जिसके कारण यहां विकास के पहिए थम गए थे। हमारी यह चिंता है कि यहां नक्सलवाद समाप्त हो और विकास के काम तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलियों के विरूद्ध मोर्चा ले रहे हैं। हमारा संकल्प है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करना है। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर को संबाधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार में सरकार आपके द्वार पहुंच रही है और आपकी समस्याओं का समाधान भी कर रही है। सच्ची नियत से जो सरकार काम करती है वही जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। उन्होंने इस मौके पर सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत करने, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण और सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन तथा अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिया जा रहा है, और जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान हम निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है। यह सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावितों के लिए पीएम जनमन के तहत् 32 हजार आवास स्वीकृत किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में आवास पूर्ण हो चुके हैं हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी हो रहा है। नक्सल हिंसा से पीड़ित तथा आत्मसर्पित नक्सलियों के लिए 15 हजार विशेष मकानों की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। जमीन रजिस्ट्री के साथ अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः पूर्ण होगी। हक त्याग अब सिर्फ 500 रुपए में हो जाता है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसे आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिविर को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

सीतागांव समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत हितग्राहियों को खुशियों की चाबी सौंपी। उन्होंने इस मौके पर स्वच्छता दीदियों और मेघावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। इसके अलावा मत्स्य पालकों को जाल, ग्रामीणों को राशन कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री का वितरण किया गया। सीतागांव शिविर में आस-पास के 08 ग्रामपंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में वन अधिकार पट्टा के 336, प्रधानमंत्री आवास के 258, राशन कार्ड के 247 आवेदन सहित कुल 1770 आवेदनों का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 47076 आवेदनों का निराकरण

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त 48007 आवेदनों में से अब तक 47076 आवेदनों का निराकरण किया चुका है। इन आवेदनों में मुख्यरूप से प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा अंतर्गत व्यक्तिमूलक कार्य, अधोसंरचना निर्माण, महतारी वंदन योजना, वन अधिकार पट्टे संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। मांग एवं पात्रता के अनुसार आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शिविरों के माध्यम से आवेदकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

जिले में शिविरों के माध्यम से अब तक 242 मनरेगा, 1130 व्यक्तिगत शौचालय, 02 सामुदायिक शौचालय, 364 पेंशन स्वीकृति, 332 राशन कार्ड, 294 मनरेगा जॉब कार्ड, 24 ऋण पुस्तिका का वितरण किया जा चुका है, साथ ही 81 आयुष्मान कार्ड एवं 30 वय वंदन कार्ड बनाये जा चुके हैं एवं ही जिले के 142 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है, जिनमें से 27 सिल्वर ग्राम पंचायत एवं 125 ब्रांज ग्राम पंचायत के रूप में चिन्हांकित एवं पुरस्कृत है।

पांच बच्चों की माँ के साथ छल, सिंदूर भरकर किया शादी का वादा, फिर छुपकर किसी दूसरी लड़की से कर ली शादी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे…..

पांच बच्चों की माँ के साथ छल, सिंदूर भरकर किया शादी का वादा, फिर छुपकर किसी दूसरी लड़की से कर ली शादी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे…..

 जशपुर। जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी ने दुष्कर्म की घृणित वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने फरसाबहार थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा महिला है और अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। वर्ष 2021 में आरोपी अनूप एक्का ने शादी का वादा किया लेकिन शादी से मना करने के बावजूद उसके घर में जाकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने सिंदूर भरकर सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने का झांसा भी दिया लेकिन कुछ समय बाद शादी को टालते रहा।

हैरानी की बात यह है कि अनूप ने छुपकर किसी और लड़की से शादी कर ली। जब पीड़िता को इस बात का पता चला और उसने आरोपी से सवाल किया तो उसने संबंध खत्म करने से साफ मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 450, 376 और 376(2)(n) के तहत मामला दर्ज कर अनूप को गिरफ्तार किया।

ब्रेकिंग : इस विभाग में पांच अधिकारियों को प्रमोशन के बाद मिली पोस्टिंग, जानिए किसे कहां दी गई नई जिम्मेदारी...!!

ब्रेकिंग : इस विभाग में पांच अधिकारियों को प्रमोशन के बाद मिली पोस्टिंग, जानिए किसे कहां दी गई नई जिम्मेदारी...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ सरकार ने सहायक वित्त अधिकारी, सहायक कोषालय अधिकारी स्तर के पांच अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए उन्हें नई पोस्टिंग दी है।

देखिए वित्त विभाग का आदेश…

आसमान में होगा मनोरंजन, अब छत्तीसगढ़ के यात्री भी फ्लाइट में भी ले सकेंगे इंटरनेट का मजा

आसमान में होगा मनोरंजन, अब छत्तीसगढ़ के यात्री भी फ्लाइट में भी ले सकेंगे इंटरनेट का मजा

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब एयर इंडिया की उड़ानों में सफर और भी शानदार होने जा रहा है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री नई इन फ्लाइट मनोरंजन सेवा ‘विस्टा स्ट्रीम’ का लाभ ले सकते हैं। पैसेंजर मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटाप जैसे अपने व्यक्तिगत उपकरणों पर सीधे फिल्म देखने, टीवी शो और संगीत स्ट्रीम कर अपने सफर का आनंद ले सकते हैं।

भारत की अग्रणी वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में एयरबस ए-350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए 321 नियो विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिंग सेवाएं शुरू की है। इस सुविधा के जरिए यात्री अपनी डिवाइस लैपटाप, टैबलेट, स्मार्टफोन पर वाई-फाई के माध्यम से 10,000 फीट की ऊंचाई पर भी इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

एयरप्लेन मोड का करना होगा इस्तेमाल

अपने डिवाइस को कनेक्ट करने सबसे पहले फ्लाइट एयरप्लेन मोड चालू करना होगा। दूसरे चरण में अपने व्यक्तिगत वाई-फाई डिवाइस पर वाई-फाई चालू कर ‘विस्टा’ नेटवर्क कनेक्ट करना होगा। तीसरे चरण में क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। चौथे चरण में अपनी पसंद का मनोरंजन चुनकर उसका आनंद ले सकते हैं।

विमानों में मिलेगा ‘यात्री गाइड’

यात्रियों को अपनी यात्रा की तैयारी करने से पहले डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज करना होगा तथा ईयरफोन भी साथ रखना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करने या इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध कराने विमान में यात्री गाइड’ भी उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने यह सेवा चुनिंदा उड़ानों में ही उपलब्ध कराई है।

 रायपुर : कोटा के शनि मंदिर में मनेगा शनिदेव जन्मोत्सव

रायपुर : कोटा के शनि मंदिर में मनेगा शनिदेव जन्मोत्सव

रायपुर :- शनिदेव जन्मोत्सव पर हवन-भंडारा 27 मई को
फूलों से मंदिर का होगा आकर्षक श्रृंगार 
मारूतिलाइफ स्टाइल के
सामने मेन रोड कोटा में
श्री शनिदेव मंदिर में 
 जन्मोत्सव की तैयारी जोरों से
चल रही है। जन्मोत्सव  में मंदिर 
प्रंगण में विशेष अनुष्ठान भी रखा
गया है।  मंदिर 
के पुजारी विकास शर्मा ने बताया कि
27 मई दिन मंगलवार को हैं जो हर  वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाता  है
जन्मोत्सव पर सुबह साढ़े सात बजे
से आरती के साथ 11 बजे हवन,
12 बजे भंडारा और 
वहीं शाम सादे सात बजे महाआरती
ढोल बाजे , और आतिशबाजी के
साथ की जाएगी। रात आठ बजे
भोग प्रसाद का वितरण होगा और
भजन शाम सात बजे से जय किशन
एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी इस दिन 
 मंदिर में  विशेष आयोजन होंगे
 
मुख्यमंत्री सेक्टर सीतागांव के समाधान शिविर में हुए शामिल, पंचायत के लोगों से किया सीधा संवाद, क्षेत्र को दी विकास की सौगात, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री सेक्टर सीतागांव के समाधान शिविर में हुए शामिल, पंचायत के लोगों से किया सीधा संवाद, क्षेत्र को दी विकास की सौगात, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव के सेक्टर सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे।

सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज समाधान शिविर में क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों सीतागांव, मदनवाडा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा ग्राम पंचायत को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर के 08 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि अभी पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। हमारी सरकार को कार्यभार संभाले 1.5 वर्ष हुआ है, इस दौरान हमने निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का प्रभाव और लाभ का आकलन किया है। इस सुशासन तिहार में अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुई हैं, जिनका निराकरण अधिकारियों द्वारा दूसरे चरण में 20 दिनों तक किया गया। वर्तमान में समाधान शिविरों के तीसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है। यह सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 15 हजार विशेष मकानों की स्वीकृति दी गई है। महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिया जा रहा है, और जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। जमीन रजिस्ट्री के साथ अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः पूर्ण होगी। हक त्याग अब सिर्फ 500 रुपए में हो जाता है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसे आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है और मार्च 2026 तक इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रमुख घोषणाएं –

1. सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया जाएगा।

2. मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

3. सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

4. अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

इसके साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया।जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत हितग्राहियों को खुशियों की चाबी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत हितग्राही लाभान्वित हुए साथ ही स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया । पेंशन योजना के हितग्राही भी लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाधान शिविर में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए बकायदा एक महीने पहले से आवेदन लेकर उनका परीक्षण कर लोगों की समस्याएं दूर की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं समाधान शिविरों में पहुंचकर मैदानी स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण की पड़ताल कर रहे हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की सहुलियत के लिए जमीनों की रजिस्ट्री, नामांतरण और हक त्याग की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। अब लोगों को कागज-पत्र लेकर जगह-जगह घूमने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्री होते ही स्वमेव नामांतरण हो जाएगा। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं और गरीबों की बड़ी चिंता की है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नक्सलवाद को खत्म करने में लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है।

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के 185 ग्राम पंचायत एवं 01 नगरीय निकाय में कुल 25 शिविर रखे गये हैं, जिसमें से आज दिनांक तक 11 शिविर आयोजित हो चुके हैं। सुशासन तिहार में जिला अंतर्गत कुल 48007 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मांग 47,333 शिकायत 674 है। अभी तक 46466 मांग 610 शिकायतों का निराकरण पूर्ण हो चुका है इस तरह से 97 प्रतिशत आवेदन का निराकरण हो चुका है। प्रमुख रूप से जिले में प्रधानमंत्री आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा अंतर्गत व्यक्तिमूलक कार्य, अधोसंरचना निर्माण, महतारी वंदन योजना, वन अधिकार पट्टे संबंधी आवेदन सर्वाधिक संख्या में प्राप्त हुए हैं। मांग एवं पात्रता के अनुसार आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शिविरों के माध्यम से आवेदकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है।

जिले में अब तक 242 मनरेगा, 1130 व्यक्तिगत शौचालय, 02 सामुदायिक शौचालय, 364 पेंशन स्वीकृति, 332 राशन कार्ड, 294 मनरेगा जॉब कार्ड, 24 ऋण पुस्तिका का वितरण किया जा चुका है, साथ ही 81 आयुष्मान कार्ड एवं 30 वय वंदन कार्ड बनाये जा चुके हैं एवं ही जिले के 142 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है, जिनमें से 27 सिल्वर ग्राम पंचायत एवं 125 ब्रांज ग्राम पंचायत के रूप में चिन्हांकित एवं पुरस्कृत है।

जिले में आयोजित शिविर जल संरक्षण, जैविक कृषि को बढ़ावा एवं अन्य फसल प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, डिजीटल इंडिया जैसे विभिन्न थीम पर आधारित हैं।

आज आयोजित सीतागांव शिविर अंतर्गत 08 ग्राम पंचायत सीतागांव, मदनवाड़ा हलांजुर, हलोरा, हुरेली, कंदाड़ी, कारेकट्टा, कोहका सम्मिलित है। जिसमें कुल 1785 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें मांग 1765, शिकायत 20 हैं, प्राप्त आवेदनों के विरूद्ध 1750 मांग एवं 20 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, शेष 15 आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इस क्लस्टर अंतर्गत प्रमुख रूप से वन अधिकार पट्टा हेतु 336, प्रधानमंत्री आवास के 258, राशन कार्ड के 247 आवेदन हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 
झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल

झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल

 छुईखदान। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छुईखदान ब्लॉक के ग्राम झूरानदी पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही उन्होंने योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और जिले के सभी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जनपद अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, परिवार सहित बाल-बाल बचीं, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जनपद अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त, परिवार सहित बाल-बाल बचीं, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त

 बेमेतरा : बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष हेमा दिवाकर की कार शनिवार देर रात भोइनाभाटा गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में हेमा दिवाकर के साथ उनके पति, बच्चे समेत कुल पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं, हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार सड़क किनारे कई बार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, हेमा दिवाकर अपने परिवार के साथ गांव बगौद में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात बेमेतरा लौट रही थीं। इसी दौरान भोइनाभाटा गांव के पास कार की रफ्तार तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खा गई।

कार के शीशे टूटे, चकनाचूर हो गया वाहन

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई। हालांकि, सीट बेल्ट बांधे होने और समय पर एयरबैग खुलने से सभी सवार बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों ने की तत्काल मदद

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बेमेतरा थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हेमा दिवाकर की हालत स्थिर, मीडिया से बोलीं—‘ईश्वर की कृपा से बच गए’

जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ईश्वर की कृपा और जनता की दुआओं का परिणाम है कि सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और अचानक मोड़ को बताया।

BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत

BREAKING : राजधानी के तेलीबांधा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबने से हुई युवती की मौत

 रायपुर :-  राजधानी के तेलीबांधा चौक पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक 27 वर्षीय युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लंकाना तान्या रेड्डी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती किसी काम से चौक पार कर रही थी, तभी एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

 बिलासपुर: कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पूर्व प्रेमी संदीप प्रजापति ने उसके साथ अंतरंग रिश्तों के दौरान खींचे गए अश्लील फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

युवती के अनुसार, दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे और इस दौरान संदीप ने निजी पलों को रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। इससे मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदीप के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

इस बीच, युवती द्वारा बात करना बंद कर देने और पुलिस कार्रवाई से तनावग्रस्त संदीप ने आत्मग्लानि में आकर अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, पुलिस युवती के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.

रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान सिस्टम 15 दिनों से पड़ा ठप, नागरिकों के नामांतरण जैसे जरूरी काम अटके

रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान सिस्टम 15 दिनों से पड़ा ठप, नागरिकों के नामांतरण जैसे जरूरी काम अटके

 रायपुर : रायपुर नगर निगम का संपत्तिकर भुगतान पोर्टल पिछले 15 दिनों से ठप पड़ा हुआ है, जिससे नागरिकों के कई जरूरी काम अटक गए हैं। नक्शा पास कराना, बिजली कनेक्शन लेना और गुमाश्ता लाइसेंस बनवाने जैसे कार्यों के लिए चालू वर्ष की टैक्स रसीद आवश्यक होती है, लेकिन पोर्टल बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

नगर निगम हर साल नए वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीनों में संपत्तिकर पर 6.5% की छूट देता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा करने पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी डालने के बाद सभी विवरण अपडेट दिखते हैं, लेकिन भुगतान ऑप्शन पर जाकर प्रक्रिया अटक जाती है।

राजस्व विभाग के अनुसार, समस्या का कारण नगर निगम चुनाव से पहले हुआ वार्ड परिसीमन है। परिसीमन के बाद वार्डों के नंबर और सीमाएं बदल गई हैं, लेकिन यह बदलाव अभी सिस्टम में अपडेट नहीं हो पाया है। पुराने वित्तीय वर्ष के डेटा के चलते भुगतान प्रणाली बाधित है। जब तक यह अपडेट नहीं होता, भुगतान शुरू नहीं हो सकेगा।

संपत्तिकर भुगतान में देरी की एक और वजह यूजर चार्ज में प्रस्तावित वृद्धि है। नियमों के अनुसार, हर तीन साल में यूजर चार्ज बढ़ाना अनिवार्य है। वर्ष 2024-25 में तीन साल पूरा हो चुका है, इसलिए 2025-26 में इसे बढ़ाकर संपत्तिकर में जोड़ा जाएगा।

नगर निगम ने तय किया है कि जिन खाली प्लाट मालिकों ने अभी तक टैक्स नहीं चुकाया है, उनसे भी यूजर चार्ज वसूला जाएगा। कई लोग खाली प्लाट का उपयोग व्यवसायिक कार्यों के लिए कर रहे हैं, लेकिन टैक्स नहीं दे रहे हैं। निगम ऐसे सभी मामलों में सख्ती बरतने की तैयारी में है।