BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
रायपुर में कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता…..

रायपुर में कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता…..

 रायपुर :- रायपुर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव शुरू कर दिया है। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई बैरिकेड्स तोड़ दिए और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं को रोकने और समझाइश देने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, हालांकि प्रशासन हालात को नियंत्रण में रखने की कोशिश में जुटा है।

ब्रेकिंग : पदोन्नत शिक्षकों के पोस्टिंग आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, DPI को दिए ये निर्देश….

ब्रेकिंग : पदोन्नत शिक्षकों के पोस्टिंग आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, DPI को दिए ये निर्देश….

 बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक से हेड मास्टर के पद पर की गई पदोन्नति के पश्चात बिना काउंसिलिंग के मनमाने ढंग से किए गए पदस्थापना आदेशों को चुनौती देते हुए, याचिकाकर्ता सूरज कुमार सोनी और अन्य शिक्षकों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता सूरज कुमार सोनी, हलधर प्रसाद साहू, रमेश कुमार साहू, शिप्रा सिंह बघेल और ज्ञानचंद पांडे — सभी सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत हैं और बिल्हा ब्लॉक के विभिन्न शासकीय प्राथमिक शालाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें हाल ही में हेड मास्टर के पद पर पदोन्नत किया गया, परंतु स्कूल शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए मनमाने ढंग से इनकी पदस्थापना कर दी।

इन शिक्षकों ने अधिवक्ता संदीप दुबे और अश्विनी शुक्ला के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में कहा गया कि विभाग ने राज्य शासन द्वारा 7 फरवरी 2022, 7 नवंबर 2022 और 29 मार्च 2023 को जारी दिशा-निर्देशों की अनदेखी की है। याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय से मांग की कि विभाग को इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया जाए।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की एकलपीठ में हुई। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के तर्कों को गंभीरता से लेते हुए हेड मास्टर के पद पर किए गए पदस्थापना आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर 30 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाए।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक डीपीआई द्वारा अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक याचिकाकर्ता शिक्षक अपने पूर्ववर्ती पदस्थ स्कूलों में ही कार्यरत रहेंगे।

यह आदेश न केवल याचिकाकर्ता शिक्षकों के लिए राहत का कारण बना है, बल्कि यह स्कूल शिक्षा विभाग को नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की भी सख्त हिदायत है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, नक्सलियों की IED ब्लास्ट में CAF का जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी…

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, नक्सलियों की IED ब्लास्ट में CAF का जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी…

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। तोयनार थाना क्षेत्र अंतर्गत तोयनार-फरसेगढ़ मार्ग निर्माण की सुरक्षा में तैनात CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान मनोज पुजारी, उम्र 26 वर्ष, ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर शहीद हो गए। जवान 19वीं बटालियन में तैनात थे और RSO (रोड सेक्योरिटी ऑपरेशन) ड्यूटी पर थे।

घटना स्थल मोरमेड जंगल में स्थित है, जो तोयनार से लगभग 4 किलोमीटर दूर फरसेगढ़ की ओर है। मिली जानकारी के अनुसार, जब जवानों की टुकड़ी सड़क निर्माण स्थल की ओर गश्त कर रही थी, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। ब्लास्ट इतना तीव्र था कि जवान की मौके पर ही शहादत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियाँ रवाना कर दी गई हैं। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस ऑपरेशन की विस्तृत रिपोर्ट अभियान पूर्ण होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी।

ब्रेकिंग : पदोन्नत शिक्षकों के पोस्टिंग आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, DPI को दिए ये निर्देश….

ब्रेकिंग : पदोन्नत शिक्षकों के पोस्टिंग आदेश पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, DPI को दिए ये निर्देश….

 रायपुर। बार-बार फरीयाद करने के बाद भी जब कोई सुनवाई न हो तो इंसान को मजबूरन सख्त कदम उठाना पड़ जाता है। फिर इसमें इस बात की भी फिक्र नहीं होती कि जान बचेगी या नहीं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा गांव से। जहां रहने वाली ओम बाई बघेल ने लंबे समय ेसे चल रहे जमीन विवाद का मामला निपटाने के लिए एक अनोखे अंदाज में न्याय की मांग की है। इस महिला ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर पोस्ट किया है। पत्र में महिला ने राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है।

70 वर्षीय यह महिला टीबी जैसे गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इस हालत में भी वह लगातार न्याय व्यवस्था से न्याय की मांग करती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी। ओम बाई ने पत्र में लिखा है कि अपनी पुश्तैनी जमीन में उनके पूर्वजों की स्मारक समाधि बनाया था, जिसे छुरा में रहने वाले संतोष सारडा ने तुड़वा दिया। यही नहीं संतोष सारडा ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। जिसकी शिकायत उसने कलेक्टर, एसपी से लेकर जिले के सभी बड़े अफसरों से की थी पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद ओम बाई ने मजबूर होकर यह कदम उठाया।

पीड़िता ओम बाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रो-रोकर सारा हाल बताया है। इधर इस मामले में छुरा तहसीलदार ने दलील दी है कि पिछले तीन साल से चल रहे जमीन विवाद में संतोष सारडा के पक्ष में फैसला आया है। जिसके तहत राजस्व अधिनियम के मुताबिक उसे कब्जा दिलाया गया है। कब्जा दिलाकर हम लौट आए थे। हमारी गैर मौजूदगी में पक्षकार ने क्या किया, कैसे मठ को तोड़ा गया, इसकी जानकारी नहीं है।
वहीं दूसरी एसडीओपी निशा सिन्हा ने कहा कि मामला राजस्व विभाग का है। वहां से पूरी जानकारी ली जाएगी। जांच भी की जाएगी । जांच में यदि आरोप सहि पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

नवा रायपुर में बसने की राह आसान, ‘नया विहार’ योजना से लोगों को मिलेगा जमीन और सुविधाओं का लाभ

नवा रायपुर में बसने की राह आसान, ‘नया विहार’ योजना से लोगों को मिलेगा जमीन और सुविधाओं का लाभ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी क्षेत्र नवा रायपुर को विकसित करने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के गठन के करीब 25 साल बाद भी नवा रायपुर में अपेक्षित आबादी नहीं बस पाने के चलते अब सरकार ‘नया विहार’ नामक नई योजना लेकर आई है। कमल विहार की तर्ज पर तैयार की गई इस योजना का उद्देश्य लोगों को न केवल सुलभ तरीके से जमीन उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें बुनियादी नागरिक सुविधाएं भी मुहैया कराना है।

436 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, ग्रामीणों को मिलेगा विकसित प्लॉट

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा ग्राम बरौंदा, रमचंडी, रीको, मंदिरहसौद, सेरीखेड़ी और नकटी गांव की कुल 436 हेक्टेयर भूमि को योजना के लिए चिन्हित किया गया है। खास बात यह है कि पहले जिन ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उन्हें अब विकसित प्लॉट के रूप में जमीन वापस दी जाएगी। वहीं, शासकीय और बची हुई भूमि को आम नागरिकों को प्लॉट के रूप में बेचा जाएगा।

कठोर नियमों से राहत, सुविधाओं की पूरी व्यवस्था

‘नया विहार’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां नवा रायपुर जैसे सख्त नियम-शर्तें लागू नहीं होंगी। इससे लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार जमीन खरीद और उसका उपयोग कर सकेंगे। योजना में पहले से अस्पताल, स्कूल, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों को बसने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्थानीय स्तर पर मिलेगी राजस्व सेवाएं, नई तहसील का गठन प्रस्तावित

लोगों को जमीन से जुड़े कामों के लिए बार-बार रायपुर न जाना पड़े, इसके लिए ‘नया विहार’ क्षेत्र में नई तहसील के गठन का भी प्रस्ताव है। इससे प्लॉट धारकों और निवासियों को राजस्व से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

पारदर्शिता और गड़बड़ियों पर रोक

योजना को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिन ग्रामीणों को पुनः विकसित प्लॉट दिए जाने हैं, उन्हें कब्जा तभी मिलेगा जब उनके दस्तावेज पूर्ण रूप से अपडेट और डिजिटल होंगे। इससे जमीन की खरीद-फरोख्त में किसी तरह की गड़बड़ी पर अंकुश लगेगा और लोगों को स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होगी कि वे क्या खरीद रहे हैं और कहां।

क्या कहता है एनआरडीए

एनआरडीए ने जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। दावे-आपत्तियों का निपटारा कर अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिससे ‘नया विहार’ योजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर….. इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या या फिर….. इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

 डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम कलकसा और लतमर्रा मार्ग के बीच सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से सना शव मिला। शव पर बुरी तरह से डंडा और पत्थरों से हमले के निशान पाए गए हैं, खासकर चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसे अज्ञात व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से शव की पहचान में सहयोग की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ये हैं छत्तीसगढ़ के 10 करोड़पति कलेक्टर, अफसरों में सबसे अमीर हैं ये IAS, जानिए किसकी कितनी है संपत्ति…..

ये हैं छत्तीसगढ़ के 10 करोड़पति कलेक्टर, अफसरों में सबसे अमीर हैं ये IAS, जानिए किसकी कितनी है संपत्ति…..

 रायपुर। IPS के बाद अब छत्तीसगढ़ के IAS अफसरों की भी संपत्ति की जानकारी सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसरों के ऑनलाइन ब्यौरे से पता चला कि 2004 बैच के सीनियर अफसर अमित कटारिया और टोपेश्वर वर्मा को सबसे अमीर आईएएस अधिकारी है। वहीं राज्य के 10 कलेक्टर करोड़पति हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की संपत्ति 1.6 करोड़ रुपये की है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2004 बैच के IAS अमित कटारिया की कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अमित कटारिया की अधिकतर संपत्ति गुड़गांव में है, जहां कीमतें ऊंची हैं। इसी तरह 2005 बैच के IAS टोपेश्वर वर्मा के पास 12.4 करोड़ की सिंगल प्रॉपर्टी है। यह भी देखा गया कि 2004 और उसके बाद के बैच के कई अफसर करोड़पति हैं, और उनकी स्वघोषित संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्रदेश के 33 जिलों में तैनात कलेक्टरों में 10 करोड़पति हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास सबसे ज्यादा 2.68 करोड़ की संपत्ति है। करोड़पति कलेक्टरों में राजेंद्र कटारा, जन्मेजय महोबे, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, गोपाल वर्मा, सर्वेश्वर भूरे, दीपक सोनी, लीना मंडावी और हरीश एस शामिल हैं।

1989 से 2005 तक के अधिकारी

अर्पित जैन (1989 बैच) के पास 1.6 करोड़ की संपत्ति , जबकि रेणु पिल्लै (1991 बैच) ने 4.15 करोड़ की संपत्ति जमा की, जो सूचीबद्ध अधिकारियों में सबसे अधिक । सुबोध सिंह (1992 बैच) के पास 1.47 करोड़ और अमित अग्रवाल (1993 बैच) के पास 0.63 करोड़ की संपत्ति । 1994 बैच से, मनीष रिचारिया, प्रियंका शुक्ला और विकास शील के पास क्रमशः 1.91 करोड़, 2.5 करोड़ और 2.0 करोड़ की संपत्ति । आर्यन त्रिपाठी (1995 बैच) के पास 1.8 करोड़, जबकि नीरज मांडवीकर और वल्लीश्वरी वासुकि (दोनों 1997 बैच) के पास क्रमशः 2.75 करोड़ और 1.5 करोड़ की संपत्ति । 2001 और 2002 बैच से, गुलशन सिंह के पास 2.04 करोड़, मयंक श्रीवास्तव के पास 1.55 करोड़ और कमलप्रीत सिंह के पास 2.65 करोड़ की संपत्ति ।

9 अधिकारियों के पास सिर्फ एक ही प्रॉपर्टी

इनमें अमित अग्रवाल, निखिल चंद्र श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, गोपाल वर्मा, दिव्या उईके, जितेंद्र शुक्ला, टोपेश्वर वर्मा, नीरज बंसोड़ और विपिन श्रीवास्तव जैसे नाम शामिल हैं।

स्व. संतोष अग्रवाल जी की 5वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्टेशनरी सामग्री वितरण किया गया

स्व. संतोष अग्रवाल जी की 5वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्टेशनरी सामग्री वितरण किया गया

रायपुर :- वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्व. संतोष अग्रवाल जी की पांचवी पुण्यतिथि  के अवसर पर रविवार 20 अप्रैल, 2025 को कोपलवाणी, अविनाश गार्डन सिटी, सेमरिया, रायपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. संतोष अग्रवाल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आवासीय विद्यालय  "संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकादमी" कोपलवाणी में अध्यनरत कर्णबधिर दिव्यांग बच्चों के लिए वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा स्टेशनरी सामग्री (रजिस्टर, कॉपी, रफ़ कॉपी, मैथ्स कॉपी, चार लाइन कॉपी एवं पेन आदि ) का वितरण किया गया एवं अविनाश फॉउंडेशन द्वारा प्रसादी वितरित किया गया । 

वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  यशपाल गुप्ता जी द्वारा प्रेसित पत्र में कहा स्व संतोष अग्रवाल जी की सौम्यता उनकी सुगंध थी, आनंद उनका जीवन था, सत्यकर्म उनकी शोभा और परोपकार उनका कर्तव्य था, धर्म और समाज को कभी भूलें नहीं  | 

फॉउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष  कन्हैया अग्रवाल ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकादमी की स्थापना एवं परिसर में कोपलवाणी संस्था के संचालन पर प्रकाश डाला गया।

प्रदेश महामंत्री  ऋषि गुप्ता ने स्व  संतोष अग्रवाल जी के व्यक्तित्व एवं वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन में किये गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यो पर प्रकाश डाला । 

पुण्यतिथि के अवसर पर अविनाश फॉउंडेशन द्वारा अकादमी परिसर में ही प्रसादी वितरण किया गया । इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, स्कूल के बच्चों और वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन के सदस्यगणों ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण किया ।

कार्यक्रम में फॉउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, अशोक गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष), अशोक वैश्य, ऋषि गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, शरद गुप्ता, उमेश गुप्ता, मुकुंद काग़देलवर, राजेश त्रिवेदी, शशि बागड़ी, पूजा अग्रवाल, अंजलि वैश्य, रविकांत यादव, राजेश चौरसिया, दीपक श्रीवास्तव, यश अग्रवाल एवं अवि यादव सहित  सदस्यगण उपस्थित थे | 

उक्त कार्यक्रम में अविनाश फॉउंडेशन के प्रमुख रूप से नरेश सिंघानिया, अरुण सिंघानिया, आनंद सिंघानिया, कांता सिंघानिया, कंचन सिंघानिया, मुकेश सिंघानिया एवं आदित्य सिंघानिया सहित सिंघानिया परिवार के सदस्य शामिल हुए । 

कार्यक्रम के अंत में कोपलवाणी संस्था की संचालिका सुश्री पदमा शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं प्रतिक चिन्ह के रूप में वैश्य वर्ल्ड फॉउंडेशन को दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग भेंट किया गया | कार्यक्रम में कोपलवाणी संस्था के सभी कर्मचारीगण सहित कर्णबधिर दिव्यांग बच्चों का समूह सम्मलित हुआ | 

 
हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कर चुका है 10 शादियां, इस वजह से दिनदहाड़े पत्नी की निर्मम हत्या, खुद बताई वजह…..

हैवान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, कर चुका है 10 शादियां, इस वजह से दिनदहाड़े पत्नी की निर्मम हत्या, खुद बताई वजह…..

 जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में दिनदहाड़े अपनी पत्नी का पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि सुलेसा निवासी ढुला राम (38) पूर्व में 9 शादी कर चुका है। सभी पत्नियां उसे छोड़ कर जा चुकी है। मृतका के साथ उसकी दशवीं शादी थी। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने बाद उसे खेत में ही छिपाने की कोशिश की थी।

आरोपी ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी पत्नी ने चावल, कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर घर से जा रही थी। आरोपी पति को शक हुआ कि ये भी उसे छोड़कर भाग रही है। गुस्से में आकर उसने पत्नी को रास्ते में ही रोक लिया और उस पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर से कई बार सर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बारे में किसी को पता न लगे, इसके लिए शव को पत्तियां के निचे ढक दिया।

स्थानीय लोगों को अज्ञात शव के बारे में पता चला, तो इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, आरोपी ढुला राम को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

दुल्हन ने अपने ही होने वाले दुल्हे का कराया किडनैप, प्रेमी ने सुनसान खेत में ले जाकर की मारपीट, फिर जो हुआ…..

दुल्हन ने अपने ही होने वाले दुल्हे का कराया किडनैप, प्रेमी ने सुनसान खेत में ले जाकर की मारपीट, फिर जो हुआ…..

 दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में हुए अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण की इस साजिश को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरण की साजिश खुद पीड़ित की मंगेतर ने ही रची थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती पहले से ही किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी और शादी को लेकर दबाव में थी। जब उसकी शादी किसी और युवक से तय की गई, तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अपहरण करवाया। योजना के तहत पीड़ित युवक को एक सुनसान खेत में ले जाया गया, जहां उसे मारने की भी योजना थी, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जामुल थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और एक विशेष टीम को नागपुर भेजा। वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें युवती का प्रेमी और उसका एक साथी शामिल है।

इसके साथ ही, पुलिस ने युवती को भी हिरासत में लिया और तीनों से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, ध्यान रहे ! रुल्स तोड़ा तो फिर चालू होगा

अब दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, ध्यान रहे ! रुल्स तोड़ा तो फिर चालू होगा

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पारा लगातार चढ़ता जा रहा है और सड़क पर खड़ा रहना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं लग रहा। खासतौर पर ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना अब सिर पर सूरज लेकर खड़े रहने जैसा अनुभव दे रहा है।

इन्हीं हालातों को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने गर्मी में राहत देने के लिए एक बेहद मानवीय और संवेदनशील फैसला लिया है। अब शहर के ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखे जाएंगे। यह व्यवस्था गर्मी के इन विकराल दिनों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

ट्रैफिक सिग्नल बंद, पुलिस मुस्तैद
शहरवासियों को बड़ी राहत
ट्रैफिक सिग्नल बंद, पुलिस मुस्तैद
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले का मकसद उन आम लोगों को राहत देना है, जो गर्मी के समय ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहकर परेशान होते हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने बताया कि सिग्नल बंद रहने के दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। अगर किसी स्थान पर यातायात अव्यवस्था उत्पन्न होती है, तो ज़रूरत के मुताबिक वहां ट्रैफिक सिग्नल को तत्काल चालू किया जाएगा।

शहरवासियों को बड़ी राहत
यह कदम ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखते हुए लोगों को धूप से कुछ राहत देने के लिए उठाया गया है। इस समय बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में दोपहर के वक्त तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, ऐसे में इस तरह का निर्णय लोगों को बड़ी राहत पहुंचा सकता है।

बिलासपुर पुलिस का यह फैसला ना सिर्फ संवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि प्रशासन यदि चाहे तो सामान्य जन की परेशानियों को कम करने के लिए छोटे-छोटे लेकिन असरदार कदम उठा सकता है।

ब्रेकिंग : आत्मानंद स्कूल में शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, स्टूडेंट हुई गर्भवती…घिनौने कांड में परिचित भी शामिल

ब्रेकिंग : आत्मानंद स्कूल में शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, स्टूडेंट हुई गर्भवती…घिनौने कांड में परिचित भी शामिल

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा से शिक्षक ने रेप किया है। इतना ही नहीं इसके बाद स्टूडेंट के रिश्तेदार के परिचित ने भी दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हुई। बताया जा रहा है की छात्रा 9वीं क्लास पास करके 10वीं में गई है।

. “शिक्षक बने राक्षस, स्कूल बने जंगल”
हमारे समाज में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के आत्मानंद स्कूल में एक शिक्षक ने साबित कर दिया कि अब गुरु नहीं, कुछ लोग गुरु-घंटाल बन चुके हैं। 9वीं की मासूम छात्रा को निशाना बनाने वाले जैसे “शिक्षक” समाज के लिए वो दाग हैं, जिन्हें साफ करने के लिए सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समाज की सोच को धोना होगा। स्कूल, जहां बच्चे भविष्य बनाते हैं, वहां अब माता-पिता बच्चों को भेजने से पहले दस बार सोचेंगे। वाह रे समाज, तेरा “शिक्षा मंदिर” अब जंगल बन गया!

“रिश्तेदार का परिचित: भरोसे का ठेकेदार”

छात्रा के साथ शिक्षक के बाद रिश्तेदार के परिचित युवक ने भी दुष्कर्म किया। वाह, क्या रिश्तेदारी है! ये वही समाज है जो “अपनों” पर आंख मूंदकर भरोसा करता है। रिश्तेदार का परिचित मतलब “विश्वास की गारंटी”? नहीं साहब, अब तो हर चेहरा शक के दायरे में है। अगली बार कोई रिश्तेदार “अच्छे परिचित” की बात करे, तो पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन करवाइए, क्योंकि हमारे समाज में अब भेड़ की खाल में भेड़िए घूम रहे हैं।

. “गर्भावस्था ने खोला राज,
छात्रा की गर्भावस्था ने इस घिनौने कांड का पर्दाफाश किया। लेकिन सवाल ये है कि जब ये सब हो रहा था, तब हमारा समाज क्या कर रहा था? आंखें मूंदे, कान बंद किए, और मुंह सिल लिया? स्कूल में शिक्षक की करतूत, रिश्तेदार के परिचित की हवस, और समाज की चुप्पी—ये तिकड़ी मिलकर मासूमों का भविष्य बर्बाद कर रही है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया, दोनों आरोपी हिरासत में हैं। लेकिन क्या सिर्फ कानून की मार से समाज सुधरेगा? ये वही समाज है जो बेटियों को “लक्ष्मी” कहता है, लेकिन उनके साथ राक्षसी व्यवहार करता है। नैतिकता की किताबें स्कूलों में पढ़ाई जाती हैं, लेकिन लगता है कुछ शिक्षक उसे पढ़ाने की बजाय जलाने में यकीन रखते हैं। समाज को अब जागना होगा, वरना ये दाग और गहरे होंगे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल का नाम शिक्षा की मिसाल माना जाता था, लेकिन अब ये खबरें क्या कहती हैं? शिक्षा के मंदिर में अगर ऐसी घटनाएं होंगी, तो माता-पिता अपने बच्चों को कहां भेजेंगे? समाज को चाहिए कि स्कूलों में सिर्फ CCTV ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की मानसिकता का भी “चरित्र सत्यापन” करवाए। क्योंकि आत्मा को नंद देने वाला स्कूल अब आत्मा पर दाग लगाने की फैक्ट्री बनता जा रहा है।

नन्ही बिटिया की ये दर्दनाक हादसा हमे सोचने पर मजबूर करने के लिए है। अगर समाज को बदलना है, तो चुप्पी तोड़नी होगी। स्कूलों को सुरक्षित करना होगा, शिक्षकों की जवाबदेही तय करनी होगी, और “रिश्तेदारों” के भरोसे को भी परखना होगा। बेटियों का भविष्य बचाना है, तो समाज को अब नींद से जागना होगा। क्योंकि अगर अब भी नहीं जागे, तो अगली खबर और दिल दहलाने वाली होगी।

BREAKING : इस जिले में विधायक के PSO ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली मारकर किया सुसाइड

BREAKING : इस जिले में विधायक के PSO ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली मारकर किया सुसाइड

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के भाटापारा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी डिगेश्वर गागड़ा ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना विधायक निवास के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

डिगेश्वर गागड़ा पिछले एक वर्ष से विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में बतौर पीएसओ (PSO) तैनात थे।आत्महत्या की खबर के बाद विधायक निवास और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन राउंड बुलेट दिख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं, जिसमें पारिवारिक कारण, मानसिक तनाव या किसी प्रकार का दबाव शामिल हो सकता है।

अनुज शर्मा की फिल्म सुहाग सुपर दुपर हिट तीसरे दिन भी सभी शो रही हॉउसफुल

अनुज शर्मा की फिल्म सुहाग सुपर दुपर हिट तीसरे दिन भी सभी शो रही हॉउसफुल

 रायपुर :- छॉलीवुड के शहंशाह छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुज शर्मा की फिल्म सुहाग बॉक्सऑफिस पे धूम मचा रही हैं | 18 अप्रैल को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म सुहाग तीसरे दिन भी रही हॉउसफुल, तेज धूप में भी लोगो की लगी रही लम्बी लाईन सभी शो हॉउसफुल|

सुपरस्टार अनुज शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ सिनेमा हॉल पहुँच कर दर्शकों का आभार व्यक्त कर रहे हैं वही दर्शक अपने हीरो को देख कर खुशी से झूम उठ रहे हैं दर्शको को काफी समय से अपने सुपरस्टार के फिल्म देखने का इंतज़ार था, क्योंकि लगभग 3 साल बाद पद्मश्री अनुज शर्मा जी की फिल्म आई हैं|सुहाग एक पारिवारिक फिल्म हैं इसलिए दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म का मज़ा ले रहे है।

फिल्म के माध्यम से प्रदेश के किसानी परिवेश, प्रदेश में मनाये जाने वाले त्योहारों के साथ-साथ शादी के सात वचनों से बंधने वाले बंधन को बहुत ही अच्छे तरीके से बताया गया है। फ़िल्म की स्टोरी और गाने बहुत ही शानदार है साथ ही और इमोशनल हैं की फिल्म देखते देखते दर्शक रो पड़ते है । इस पीढ़ी के दर्शकों को एक बार यह फिल्म ज़रूर देखना चाहिए क्युंकी जिस हिसाब से फिल्म का नाम सुहाग हैं , उसके अनुरूप फिल्म में शादी के वचनों का महत्व बताया गया है ।

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर: विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, महामंत्री  अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 62 वर्षों से कार्यशील है, जिससे 12 लाख व्यापारी जुड़े हैं। प्रदेश के इस सबसे बड़े व्यापारी संगठन के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ है, जो संगठन की एकजुटता का प्रमाण है। इस परंपरा को यह संगठन आगे भी कायम रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे व्यापारियों को हमेशा प्राथमिकता दी है। ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। हमने पेट्रोल पर वैट 1 रुपये प्रति लीटर कम किया है। व्यापारियों को राहत देते हुए 10 साल पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है। इसका लाभ प्रदेश के 40 हजार व्यापारियों को मिल रहा है।

नई औद्योगिक नीति : प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति से उद्योगों के लिए प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बना है। इसके लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए हाल ही में प्लांट का भूमिपूजन हुआ है। हाल ही में हमने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया। देशभर के कारोबारियों और उद्योगपतियों में इसे लेकर गजब का उत्साह है। वे छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल होना चाहते हैं।

नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने चैंबर के पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित हो सके। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बाजार में धन का प्रवाह आवश्यक है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की धुरी हैं। मुख्यमंत्री  साय ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। दो साल का धान बोनस भी दिया गया। प्रदेश का बजट 6000 करोड़ से बढ़कर अब 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये का हो गया है। देश में सर्वाधिक ऑटोमोबाइल विक्रय छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जो यह दर्शाता है कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ देश के प्रथम तीन विकसित राज्यों में शामिल होगा। प्रदेश के विकास में चैंबर की भी उल्लेखनीय भागीदारी होगी।

पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल  रमेश बैस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी प्रकार उद्योग जगत भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। जब दोनों पहिए साथ-साथ चलते हैं, तो विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ती है। रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सर्वसम्मति से चैंबर के चुनाव होना यह दर्शाता है कि व्यापार जगत तेजी से आगे बढ़ेगा। जो देश व्यापार, व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा देता है, उसकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में यह कार्य कुशलता से किया जा रहा है। उन्होंने चैंबर के सदस्यों से आग्रह किया कि गर्मियों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए पानी, पना और मठा का वितरण करें।

इस अवसर पर संत साईं उदय शदाणी, साईं लालदास, अम्मा महंत मीरा देवी, अनेक जनप्रतिनिधि, निगम-मंडलों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

 रायपुर  :- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात भी की। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह अच्छी पहल है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का सिलाई केंद्र सिर्फ रायपुर में ही नहीं, पूरे प्रदेश में हो, इसकी कोशिश करेंगे।

उप मुख्यमंत्री  साव ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने यहां सिलाई प्रशिक्षण की अच्छी व्यवस्था की है। इस केंद्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अन्य शहरों में भी महिलाओं के लिए इस तरह के केंद्र प्रारंभ किए जा सकें।

महतारी सिलाई केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मीनल चौबे ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव जब चंगोराभाठा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए थे, तब उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा था कि महिलाएं सिलाई सीखना चाहती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण गरीब महिलाएं सिलाई मशीन नहीं खरीद पाती हैं। उन्होंने मेरी मांग पर सिलाई केंद्र खोलने की घोषणा की थी जो आज मूर्त रूप ले रहा है।

महापौर  मीनल चौबे ने कहा कि यहां सिलाई का काम सीखकर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होंगी और अपने परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगी। इससे उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति सुधरेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत छाबड़ा, रायपुर नगर निगम के सभापति  सूर्यकान्त राठौर, आयुक्त  विश्वदीप, एमआईसी सदस्यपार्षदगण और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर :- नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। आज विदेशी हमारी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के लोग श्रद्धा से गंगा स्नान करने पहुँचे। दूसरी ओर, हम दिखावे और आडंबर के चलते अपनी महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और संस्कार दोनों सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री  साय राजधानी के बेबीलोन कैपिटल होटल में पत्रिका समूह द्वारा आयोजित ‘की-नोट’ एड्रेस में अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं  गुलाब कोठारी को बधाई देना चाहता हूं कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को निरंतर सकारात्मक दिशा दे रहे हैं। पत्रिका समूह के दायित्वों के साथ-साथ वे जो समय निकाल रहे हैं, उसे सामाजिक चेतना के लिए समर्पित कर रहे हैं – यह अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश सदियों तक विश्व गुरु रहा है। नालंदा जैसे विश्वविद्यालयों में पूरी दुनिया से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते थे। हमारा सनातन धर्म अत्यंत प्राचीन है, जिसकी मूल भावना ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है – अर्थात् पूरा विश्व एक परिवार है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति को छत्तीसगढ़ ने अपनाया है। इस नीति में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और संस्कार दोनों को प्राथमिकता दी गई है। इसके माध्यम से हम पुनः अपनी गौरवशाली सभ्यता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में नारी का सम्मान सर्वोपरि रहा है। हमारे यहां कहा गया है– ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’, अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। हमारे धर्म में भगवान के नाम से पहले देवी का नाम आता है– जैसे उमापति महादेव, सियापति राम, राधाकृष्ण आदि। हम माँ सरस्वती से विद्या, माँ लक्ष्मी से धन और माँ दुर्गा से शक्ति की कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ का अर्थ है – माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ हैं। माता-पिता ही बच्चे के प्रथम गुरु होते हैं, और जैसा वे सिखाते हैं, बच्चे वही सीखते हैं। हमारी सभ्यता आज भी जीवित है, जो हमारी शक्ति का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे परिवारों में एक गंभीर समस्या यह है कि हम बच्चों को मोबाइल थमा रहे हैं। मोबाइल में अच्छाई और बुराई दोनों हैं। हमें चाहिए कि हम उसमें से अच्छाई को चुनें – जैसे हंस दूध को ग्रहण करता है, वैसे ही हमें भी विवेकपूर्वक चयन करना चाहिए।

पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने की शक्ति केवल माँ के पास है। माँ सूक्ष्म स्तर पर जीवन जीती है। उसमें अन्न ब्रह्म और शब्द ब्रह्म दोनों विद्यमान हैं। माँ ही जीवन का पोषण करती है। आधुनिक शिक्षा ने माँ की भूमिका को कमज़ोर कर दिया है, जबकि शरीर और आत्मा दोनों के पोषण की शक्ति माँ के पास ही है। आज माँ-बाप और बच्चों के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बौद्धिक विकास जीवन में सुख की गारंटी नहीं देता।

कोठारी ने कहा कि अगर हम बदलती दुनिया में भी अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखें, तो ही हम विश्व को कुछ देने योग्य बन पाएंगे। भारतीय दर्शन हमें सिखाता है कि हम केवल शरीर नहीं, आत्मस्वरूप हैं। सूचना और ज्ञान बाहर से आते हैं, लेकिन विज़न और जीवन की दिशा भीतर से आती है। आज यही ‘भीतर’ हमसे छूट रहा है। आधुनिक शिक्षा ने हमें मानव संसाधन बना दिया है, जबकि हमें अपनी संस्कृति को जीवित रखना आवश्यक है।

आईआईएम के डायरेक्टर प्रो. रामकुमार काकानी ने कहा कि आज पीढ़ियों के बीच जो खाई उत्पन्न हुई है, उसे पाटना ज़रूरी है। नई पीढ़ी की दुनिया अलग है – उस पर अधिक दबाव है, चौबीसों घंटे विज्ञापनों का असर है, और परिवार भी छोटे होते जा रहे हैं। संचार और तकनीक के प्रसार ने पीढ़ियों के बीच की दूरी और बढ़ा दी है। पहले की पीढ़ियों में अनुशासन और सीमित साधन होते थे, आज की पीढ़ी प्रतिस्पर्धा के दबाव में है। इससे पारिवारिक ढांचा भी बदला है, और भावनात्मक दूरी भी आई है।

उन्होंने कहा कि हमें साझा मूल्यों की पुनः पहचान करनी होगी। नई पीढ़ी को सहानुभूति और स्पष्ट लक्ष्यों के साथ प्रेरित करना होगा। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और खुले वातावरण में संवाद को बढ़ावा देने की ज़रूरत है। अगर हम ऐसा करें, तो पीढ़ियों के बीच की दूरी को पाटा जा सकता है।

कार्यक्रम में कोंडागांव की युवा उद्यमी सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विधायक  सुनील सोनी,  पुरंदर मिश्रा, रायपुर की महापौर  मीनल चौबे, पद्मश्री  फुलबासन यादव,  पत्रिका के स्टेट एडिटर पंकज श्रीवास्तव सहित पत्रिका समूह के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे…..

CG : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के पहले सप्ताह में घोषित होंगे। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 10वीं एवं 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेश के 36 केन्द्रों में किया गया।

माशिमं द्वारा मूल्यांकन दो चरणों में कराया गया। दूसरे चरण का मूल्यांकन पूरा करने के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। माशिमं की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी. पिल्ले एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा रोजाना सभी जिले से मूल्यांकन की स्थिति की जानकारी ली गई। जिस केन्द्र में मूल्यांकन की रफ्तार धीमी थी, वहां वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर तेजी लाने की व्यवस्था की गई। मूल्यांकन के पूर्व ही समस्त मूल्यांकन केन्द्र के प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके अनुसार ही मूल्यांकन कराया गया। बताते हैं कि इस बार मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या बढ़ाई गई ताकि न केवल मूल्यांकन समय पर पूरा हो सके, बल्कि किसी मूल्यांकनकर्ता के अनुपस्थित रहने पर भी संबंधित विषय का मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार माशिमं मई के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। मूल्यांकन के तत्काल बाद नतीजे तैयार करने का काम तेजी से हो रहा है। पिछले साल 9 मई को आए थे नतीजे -माशिमं द्वारा पिछले साल 9 मई को दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए गए थे। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम (Result) 75.61 फीसदी था। वहीं 12वीं में 80.74 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस बार 9 मई के पहले नतीजे घोषित किए जाने की संभावना है। हर साल की तरह दोनों कक्षाओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची भी जारी की जाएगी।

दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी जोरदार ठोकर, 2 हिस्सों में बंटा शरीर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

दिल दहला देने वाला हादसा : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी जोरदार ठोकर, 2 हिस्सों में बंटा शरीर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-रायगढ़ से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर ग्राम टीमरलगा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे एक युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर से युवक का शव दो टुकड़ों में बिखर गया। इस हादसे में एक अन्य स्कूटी सवार युवक घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, Ertiga कार (क्रमांक CG 13 AY 0765) ने पल्सर बाइक (क्रमांक CG 13 BD 0372) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी भी चपेट में आ गई, जिससे उसमें आग लगने की बात सामने आ रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजन घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ ले गए। सिटी कोतवाली पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद, अब आईपीएस अधिकारियों में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबद, देखिए पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद, अब आईपीएस अधिकारियों में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबद, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इसका उद्देश्य राज्य की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार लाना है।l

नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी, बीजापुर की पहाड़ियों में मिला गुप्त बंकर

नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी, बीजापुर की पहाड़ियों में मिला गुप्त बंकर

 बीजापुर : सुरक्षाबलों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है। बीजापुर जिले की पहाड़ियों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक गुप्त बंकर का पता चला, जिसमें भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, जिला रिजर्व गार्ड (DRG), सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल के भीतर छिपाया गया यह बंकर मिला, जिसे नक्सलियों ने बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए तैयार किया था।

बंकर से बरामद सामग्री में कई आधुनिक हथियार, देसी कट्टे, विस्फोटक, डेटोनेटर, वायर, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान शामिल हैं। इससे साफ है कि नक्सली इस इलाके में बड़ी वारदात की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया।

सुरक्षा अधिकारियों ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि लगातार हो रहे सर्च ऑपरेशनों से नक्सलियों की कमर टूट रही है और वे अब छिपने को मजबूर हो रहे हैं। बीजापुर एसपी ने जवानों की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की है।

ब्रेकिंग : 2 पूर्व IAS और तत्कालीन महाधिवक्ता पर केस दर्ज, इस वजह से CBI ने की कार्रवाई, जाने पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : 2 पूर्व IAS और तत्कालीन महाधिवक्ता पर केस दर्ज, इस वजह से CBI ने की कार्रवाई, जाने पूरा मामला….!!

 रायपुर। सीबीआई ने नागरिक पूर्ति निगम (नान) घोटाले में दो पूर्व आईएएस और तत्कालीन महाधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें तत्कालीन सरकार में प्रधान सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला, तत्कालीन संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा और तत्कालीन महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा का नाम शामिल है।

सीबीआई ने इस संबंध में जानकारी देते हुये प्रेसनोट जारी किया है। सीबीआई की प्रेस रिलीज में लिखा है

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल टुटेजाआईएएस (सेवानिवृत्त) तत्कालीन संयुक्त सचिव, डॉ. आलोक शुक्ला आईएएस (सेवानिवृत्त) तत्कालीन प्रमुख सचिव, सतीश चंद्र वर्मा तत्कालीन महाधिवक्ता तीनों के खिलाफ पीएस राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर में पहले से दर्ज एफआईआर संख्या 49/2024 की जांच अपने हाथ में लेते हुए मामला दर्ज किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की अधिसूचना के बाद सीबीआई ने रायपुर में दो स्थानों पर आरोपी दो लोक सेवकों के परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। यह आरोप लगाया गया है कि आरोपी तत्कालीन लोक सेवकों ने ईओडब्ल्यू/एसीबी, रायपुर में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 9/2015 के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम (एनएएन) मामले और एनएएन मामले के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय के मामले में चल रही कार्यवाही को प्रभावित करने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया

आयकर विभाग द्वारा जब्त डिजिटल साक्ष्यों के अनुसार आरोपी तत्कालीन लोक सेवकों ने NAN मामलों में कार्रवाई को विफल करने के लिए कई प्रयास किए। इसके अलावा, आरोपी तत्कालीन लोक सेवकों ने कथित तौर पर आरोपी सतीश चंद्र वर्मा तत्कालीन महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़ को अनुचित तरीके से सार्वजनिक कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करने और ईडी और ईओडब्ल्यू/एसीबी, छत्तीसगढ़ द्वारा जांच के तहत उपरोक्त मामलों में खुद के लिए अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए अनुचित लाभ प्रदान किया।

आरोप है कि अग्रिम जमानत पाने के लिए आरोपी तत्कालीन लोक सेवकों ने राज्य आर्थिक अपराध जांच ब्यूरो में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रक्रियात्मक और विभागीय कार्यों से संबंधित दस्तावेजों और NAN मामले में उच्च न्यायालय में दायर किए जाने वाले जवाब को बदल दिया।

पढ़ें अंग्रेजी प्रेसनोट…

बारातियों ने जमकर मचाया उत्पात, ARI के घर में भी की तोड़फोड़, इस वजह से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस….

बारातियों ने जमकर मचाया उत्पात, ARI के घर में भी की तोड़फोड़, इस वजह से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस….

 मुंगेली। जिले के लोरमी में बारातियों द्वारा एक नगर पालिका कर्मचारी के घर में तोड़फोड़ और हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना लोरमी नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 की है। यहां एक शादी समारोह के दौरान बारातियों ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया और घर में घुसकर सामानों के साथ तोड़फोड़ किया।

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका लोरमी में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ श्रवण ध्रुव के घर के बाहर बारातियों के बीच मारपीट शुरू हो गई थी। इस दौरान जब उनके बेटे ने छत से मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो कुछ बारातियों की नजर उस पर पड़ गई।

वीडियो बनाए जाने से नाराज बारातियों ने घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने दरवाजे, गमले और घर के अन्य सामान को तोड़ा और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान परिजन दहशत में आ गए। श्रवण ध्रुव ने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है, लेकिन उनका कहना है कि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

रास्ते से वापस लौट गए अनिरुद्धाचार्य महाराज, छत्तीसगढ़ में होने वाली कथा हुई स्थगित, सामने आई ये बड़ी वजह….

रास्ते से वापस लौट गए अनिरुद्धाचार्य महाराज, छत्तीसगढ़ में होने वाली कथा हुई स्थगित, सामने आई ये बड़ी वजह….

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात आचार्य अनिरुद्धाचार्य की सभा शुरू होने से एक दिन पहले ही आंधी– तूफान में कथा स्थल का पंडाल उखड़ गया। अनिरुद्धाचार्य बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में भगवत कथा कहने वाले थे। भागवत कथा शुरू होने के 1 दिन पहले ही शाम को जिले में हुई आंधी-बारिश से सभा स्थल के लिए बनाया गया पूरा पंडाल ढह गया। सभा से एक दिन पहले ही तैयारियों की पोल खुल गई इसके साथ ही लोगों के जान माल का नुकसान होते होते बचा। वहीं आज से शुरू हो रही कथा के लिए बिलासपुर आने निकले अनिरुद्धाचार्य पंडाल उखाड़ने की जानकारी लगते ही रास्ते से ही वापस लौट गए।

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में राष्ट्रीय स्तर पर भागवत कथा करने और गौ सेवा के लिए विख्यात स्वामी अनिरुद्धाचार्य की भागवत कथा 19 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक होनी थी। सभी विभागीय अनुमति के बाद हजारों लोगों के बैठने के लिए पंडाल बनाया गया था। पंडाल के अंदर पंखे,कुलर, साउंड सिस्टम जनरेटर आदि की भी व्यवस्था की गई थी। पर कथा शुरू होने के 1 दिन पहले आंधी– तूफान के साथ हुई बारिश में पंडाल पूरी तरह ध्वस्त हो गया।। तेज बारिश और पंडाल गिरने के चलते अंदर लगे कुलर,पंखे खराब हो गए और गद्दे भींग गए।

वही इस मामले में सबसे अहम बात यह रही कि कथा शुरू होने से एक दिन पहले पंडाल गिरने के चलते जान माल की बड़ी हानी होने से बचत हो गई। वरना यदि आज शनिवार को भागवत कथा के दौरान यह हादसा हुआ होता तो पंडाल में मौजूद कई श्रद्धालुओं की जान जा सकती थीं। देश में कई ऐसे हादसे हुए हैं जिसमें पंडाल गिरने से श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

पुलिसवाला मोबाइल चोर : ग्राहक सेवा केंद्र में पहले चार्ज लगाने कहा, फिर शातिराना अंदाज में कर दिया पार….

पुलिसवाला मोबाइल चोर : ग्राहक सेवा केंद्र में पहले चार्ज लगाने कहा, फिर शातिराना अंदाज में कर दिया पार….

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक ने शातिराना ढंग से मोबाइल चोरी की हैं। आरक्षक की यह करतूत ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल आरक्षक वहां अपना मोबाइल चार्ज कराने के बहाने पहुंचा था। इसके बाद काउंटर पर रखा मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी।

आरक्षक का नाम दुर्गेश दीक्षित बताया जा रहा है। वह लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। अनुशासहीनता के आरोप में उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। आरक्षक वर्दी में शहर के गांधी चौक स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में आता है। यहां वह अपना मोबाइल निकालकर ग्राहक सेवा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को बैटरी चार्ज करने के लिए देता है। जब संचालक मोबाइल को चार्ज में लगाने लगता है, इसी दौरान आरक्षक काउंटर पर रखा संचालक का मोबाइल लेकर अपनी जेब में रख लेता है और वहां से चला जाता है।

फुटेज खंगालने पर दिखी करतूत

आरक्षक के जाने के बाद जब कंप्यूटर ऑपरेटर ने जब वहां अपना मोबाइल नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। इसके बाद उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरक्षक मोबाइल चोरी करते नजर आया। कंप्यूटर ऑपरेटर ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी में आरक्षक का चेहरा स्पष्ट नजर आने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।