BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को फिर लिखा पत्र, भीषण गर्मी में स्कूल चलने पर जतायी चिंता, कहां 43 डिग्री तापमान में अब तो स्कूल….!

बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को फिर लिखा पत्र, भीषण गर्मी में स्कूल चलने पर जतायी चिंता, कहां 43 डिग्री तापमान में अब तो स्कूल….!

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों के संचालन को लेकर अब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर सहित प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश तत्काल घोषित करने की बात कही है। आपको बता दे इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था और पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

गौरतलब है कि अप्रैल महीने में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों का तापमान 43 से 44 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह 10 बजें के बाद ही गर्म हवा चलने के कारण आम जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में स्कूलों के संचालन को लेकर पहले ही पैरेेंट्स एसोसिएशन, शिक्षक संघ के साथ ही कांग्रेस ने सरकार से तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की मांग की है। सरकार के समक्ष स्कूलों में गर्मी छुट्टी घोषित करने को लेकर लगातार आ रहे इन मांगो के बीच आज रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पत्र सामने आया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे इस पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़ती भीषण गमी का जिक्र किया है। उन्होने लिखा है कि प्रदेश में अप्रैल माह में ही 43 डिग्री तापमान चला गया है। ऐसे में इस तपती गर्मी में स्कूलों का संचालन किसी भी परिस्थिति में उपयुक्त प्रतीत नही होता है। पत्र में बृजमोहन अग्रवाल ने इस बात का भी जिक्र किया है कि पूर्व के वर्षो में भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल में समय से पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि स्कूल में पढ़ने वाले छोट बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देेने के लिए तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के लिए निवेदन किया है। उधर बृजमोहन अग्रवाल के पत्र लिखने के कुछ घंटे बाद ही शाम को शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया। सरकार के इस फैसले के बाद स्कूली छात्रों के साथ ही अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।

दादी के साथ नहाने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…

दादी के साथ नहाने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…

 तखतपुर। दादी के साथ नहाने गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत होने से गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। यह घटना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम गिरधौना की है. ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन कर बच्चियों के शव को बरामद किया गया। घटना की सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, बच्चियां अपनी दादी के साथ सुबह आठ बजे नहाने के लिए तालाब आई थी। दादी कपड़ा धोकर चली गई और बच्चियां नहाती रही। जब काफी देर तक बच्चियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तालाब जाकर देखा। तालाब के किनारे बच्चियों के कपड़े रखे थे लेकिन बच्चियां नहीं थी।

अनहोनी की आशंका पर गांव वालों की मदद से तालाब में खोजबीन करने पर बच्चियों के शव को बरामद किया गया। सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

SDO ने महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण,फिर जो हुआ…

SDO ने महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण,फिर जो हुआ…

 बिलासपुर। जिले से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। जहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई के एसडीओ ने बिलासपुर की डॉक्टर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर सात वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान युवती के गर्भवती होने पर शादी करने का झांसा दिया और गर्भपात करवा दिया। फिर युवती को धोखा देकर घरवालों की मर्जी से दूसरी युवती से सगाई भी कर ली थी। जानकारी लगने पर पीड़िता डॉक्टर ने सिविल लाईन थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज करवाई है।

बिलासपुर शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अज्ञेय नगर निवासी नमित कोसरिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ हैं। वर्तमान में वह जांजगीर –चांपा जिले में पोस्टेड है। इंजीनियरिंग करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान वह सिम्स से एमबीबीएस कर रही युवती के संपर्क में आया था। दोनों की पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने –जुलने वालों और साथ में घूमने फिरने लगे। नवंबर 2019 में शाम करीबन 5 बजे नमित युवती से मिलने पहुंचा। वहां से युवती को अज्ञेय नगर स्थित अपना घर दिखाने के बहाने ले गया। युवती जब नमित के साथ घर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। यहां नमित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर नमित अक्सर शारीरिक संबंध बनाने लगा।

नमित केसरिया का चयन राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में एसडीओ के पद पर हो गया। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जांजगीर– चांपा जिले में है। दूसरी तरफ युवती ने भी सिम्स मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा कर लिया। उसकी भी शासकीय नौकरी लग गई और वह चिकित्सक के पद पर बिलासपुर जिले में पदस्थ हैं। सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी दोनों का मिलना– जुलना जारी रहा। शारीरिक संबंधों के चलते मार्च 2023 में डॉक्टर युवती गर्भवती हो गई। डॉक्टर युवती ने जब नमित पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो नमित ने कुछ समय बाद शादी करने और नौकरी में प्रोबेशन पीरियड खत्म होने की बात कही। शादी के बाद बच्चा प्लान करने की बात करते हुए एमटीपी किट देकर डॉक्टर युवती का गर्भपात करवा दिया। युवती के शादी के लिए दबाव बनाने पर जल्द ही कोर्ट मैरिज करने की बात कही।

युवती की शिकायत के अनुसार एसडीओ ने कोर्ट मैरिज भी नहीं की और घरवालों को शादी के लिए रजामंद करने की बात कहते हुए उसे झांसा देने लगा। इस बीच 3 मार्च को घर वालों की मर्जी से दूसरी लड़की से सगाई कर ली।

जब से डॉक्टर युवती और एसडीओ नमित रिलेशनशिप में आए थे तब से वह हर साल 14 अप्रैल को अपना बर्थडे बिलासपुर में पीड़िता के साथ मनाता था। लगातार दोनों सात साल तक रिलेशनशिप में रहे और नमित अपना बर्थडे युवती के साथ मनाता रहा। पर इस साल 14 अप्रैल को नमित अपने बर्थडे में नहीं आया। जिससे युवती को शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो सच्चाई पता चल गई कि नमित ने दूसरी युवती से 3 मार्च को सगाई कर ली है और उसे छोड़ कर वहीं शादी करने वाला है। तब उसने सिविल लाईन थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांजगीर जिले में उसके ऑफिस भी गई पर वह नहीं मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे।

पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद – 23 अप्रैल

मुख्यमंत्री श्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है। यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है।

दूसरा दिन: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतीकरण – 24 अप्रैल

मुख्यमंत्री श्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

राज्य पवेलियन में झलकेगा नया छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीडिया से संवाद – बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में

मुख्यमंत्री श्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।

सावधान! छत्तीसगढ़ में हीट वेव अलर्ट, 44 डिग्री के पार चढ़ा पारा, रायपुर सबसे ज्यादा गर्म

सावधान! छत्तीसगढ़ में हीट वेव अलर्ट, 44 डिग्री के पार चढ़ा पारा, रायपुर सबसे ज्यादा गर्म

Heat Wave Alert in CG :  छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्म रहा रायपुर, जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री रहा। बिलासपुर 43.4°C और दुर्ग 42.6°C पर तपते नजर आए।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश में लू का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। आने वाले चार दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा।

कल के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही:

| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |

| रायपुर | 43.7°C | 28.4°C |
| बिलासपुर | 43.4°C | 27°C |
| अंबिकापुर | 40.8°C | 23.6°C |
| जगदलपुर | 37.8°C | 23.1°C |
| दुर्ग | 42.6°C | 23.8°C |
| गौरेला-पेंड्रा | 42.7°C | 26.4°C |

बस्तर संभाग में बदला मौसम
जहां एक ओर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी ने कहर बरपाया है, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग के कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अलर्ट
प्रदेशवासियों से अपील है कि अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, ढीले और हल्के कपड़े पहनें, पानी की मात्रा बढ़ाएं और घर में सुरक्षित रहें।

BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी…

BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी…

 बीजापुर : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ आज 22 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे से जारी है। इस बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस जवान सुबह के समय सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्‍सलियों ने अचानक से उन पर हमला कर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत एक्टिव हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के धोबे पहाड़ जंगल में पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़ चल रही है। जहां से गोलियों की आवाज इतनी तेज है कि उसकी गूंज उसूर कस्बे तक सुनाई दे रही है।

हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके से नक्‍सल के खात्‍मे के लिए जवानों का ऑपरेशन जारी है। इलाके में आए दिन मुठभेड़ से नक्‍सली डरे हुए हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सुरक्षा बलों की टीम गश्त पर थी, तभी जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में किसी तरह की जनहानि या घायल जवानों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जल्‍द ही आज देर शाम तक इस पर इनपुट आने वाले हैं।

दो दिवसीय दौरा पर मुंबई जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, टेक्सटाइल- स्टील उद्योगपतियों से होगी मुलाकात

दो दिवसीय दौरा पर मुंबई जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय, टेक्सटाइल- स्टील उद्योगपतियों से होगी मुलाकात

 रायपुर/मुंबई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कपड़ा और इस्पात उद्योग से जुड़े दो बड़े राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। विष्णुदेव साय मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में होने वाले इन कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश के अवसर और बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाओं को उद्योगपतियों व नीति निर्माताओं के सामने प्रस्तुत करेंगे।

CMAI Fab Show में टेक्सटाइल उद्योग की संभा​वना पर विचार

मुख्यमंत्री 23 अप्रैल को क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित CMAI Fab Show में हिस्सा लेंगे। इस शो में कपड़ा निर्माण, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े बड़े उद्योगपति मौजूद रहेंगे। सीएम विष्णुदेव साय इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध प्रोत्साहन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही, कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की उम्मीद है।

मुंबई दौरा के दूसरे दिन 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इंडिया स्टील 2025 आयोजन में सीएम छत्तीसगढ़ में इस्पात उद्योग के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखेंगे। उसी दिन आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग में वे निवेशकों के साथ सीधे संवाद करेंगे। इस बैठक में विशेष औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक्स, सिंगल विंडो सिस्टम और श्रम नीतियों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ पवेलियन का दौरा

मुख्यमंत्री बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में स्थापित छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी अवलोकन करेंगे। इस पवेलियन में राज्य की औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसर और नीतिगत समर्थन की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, जो निवेशकों को आकर्षित करने में मदद करेगी। इसके अलावा 23 और 24 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। वे अपने दौरे के मकसद, औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के कदमों पर चर्चा करेंगे, साथ ही पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।

राजधानी में नकली शराब का खुलासा : ढाबे और प्रिंटिंग प्रेस से बड़ी मात्रा में नकली होलोग्राम, स्टीकर और ढक्कन बरामद

राजधानी में नकली शराब का खुलासा : ढाबे और प्रिंटिंग प्रेस से बड़ी मात्रा में नकली होलोग्राम, स्टीकर और ढक्कन बरामद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली शराब का धंधा एक बार फिर उजागर हुआ है। आबकारी विभाग की कार्रवाई में तेंदुआ क्षेत्र स्थित एक ढाबे और बीरगांव की एक प्रिंटिंग प्रेस से भारी मात्रा में नकली सुरक्षा होलोग्राम, स्टीकर और शराब की बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आमानाका थाना क्षेत्र के बीएच ढाबे में नकली शराब खुलेआम बेची जा रही थी। ढाबा संचालक संकटमोचन सिंह के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने छापा मारा, जिसमें नकली शराब, ढक्कन और विभिन्न डिस्टलरी के फर्जी होलोग्राम व स्टीकर बरामद हुए

जांच के दौरान बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित श्री गणेश प्रिंटिंग प्रेस का भी भंडाफोड़ हुआ, जहां नकली सुरक्षा होलोग्राम और स्टीकर बनाए जा रहे थे। यहां से देशी प्लेन मदिरा के लिए बनाए गए नकली होलोग्राम की 371 शीट जब्त की गई हैं। इसके अलावा, नकली सामग्री को अन्य जिलों में भेजे जाने के सबूत भी मिले हैं।

गिरफ्तारी और एफआईआर

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों संकटमोचन सिंह (ढाबा संचालक) और गणेश चौरसिया (प्रिंटिंग प्रेस संचालक) के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

 
CG Politics: संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया : कैलाश विजयवर्गीय

CG Politics: संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया : कैलाश विजयवर्गीय

  रायपुर। भारत रत्न भीमराम अंबेडकर के सम्मान में आयोजित राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संविधान बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, मूल उसमें है क्या?

उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई है, आपातकाल लगाया, और जब यूपीए की सरकार थी तब उनके नेता ने बिल की कॉपी फाड़ी थी। अब वहीं नेता देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान दे रहे हैं। इससे क्या देश का सम्मान बढ़ेगा।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा के अंबेडकर के सम्मान में 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर कहा कि मैं राजनांदगांव जा रहा हूं। देश में सभी नेता अलग-अलग स्थान पर जा रहे हैं। वहां पर लोगों के सामने ये सच लाएंगे कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया है।

चुनाव पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र

चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के सवाल उठाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जहां जीत होती है, वहां सवाल नहीं है… जहां हारे वहां सवाल उठाना है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, जनता इसे समझ रही है। इसलिए कांग्रेस को हर जगह नकार रही है।

PCC की बैठक आज, बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे मौजूद

PCC की बैठक आज, बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे मौजूद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश का कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में होगी। बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। साथ ही कांग्रेस के सह प्रभारी समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित होंगे। बैठक में आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी।

एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत मीडिया भी आज रायपुर पहुंची हैं। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत प्रेसवार्ता को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रेसवार्ता में मौजूद होंगे। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर जानकारी दे सकती है। वक्फ कानून पर भी चर्चा संभावित है।

CGST, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर सहित कई शहरों में बदले अधिकारी, आदेश जारी …

CGST, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग में बड़ा फेरबदल, रायपुर सहित कई शहरों में बदले अधिकारी, आदेश जारी …

 रायपुर। CGST, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग के भोपाल जोन में कार्यरत अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है. इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त फ़राज़ अहमद कुरैशी ने आदेश जारी किया है.

जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, CGST, कस्टम्स और सेंट्रल एक्साइज विभाग के डिप्टी कमिश्नर (DC), असिस्टेंट कमिश्नर (AC), अतिरिक्त आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई है.

डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला

हिमांशु शेखर शा, AC – ऑडिट, भोपाल से CGST, रायपुर 

पटेल हितेश विपिनचंद्र, AC – CGST, रायपुर से CGST, इंदौर

चैतन्य पुख़राज त्रिवेदी, AC – CGST, रायपुर से CGST, इंदौर

मनोज कुमार, DC – अपील, रायपुर से ऑडिट, भोपाल

खंडागले पाटिल पंकज पंडित, DC – UOP से CGST, रायपुर 

कनन बाला खत्री, AC – UOP से CGST, जबलपुर

अतिरिक्त आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

आकाश सिंघई, अतिरिक्त आयुक्त – ऑडिट भोपाल से CGST इंदौर

मनीष चौधरी, संयुक्त आयुक्त – अपील भोपाल से CGST भोपाल

दिनेश कुमार बिसेन, अतिरिक्त आयुक्त – कस्टम्स इंदौर से CGST उज्जैन

हर्ष राज, संयुक्त आयुक्त – CGST रायपुर से अपील रायपुर

रजत सक्सेना, संयुक्त आयुक्त – CGST रायपुर से कस्टम्स इंदौर

प्रभात डंडोतिया, अतिरिक्त आयुक्त – ऑडिट रायपुर से CGST जबलपुर

सचिन पी.आर., अतिरिक्त आयुक्त – अपील रायपुर से CGST रायपुर

मनिष कुमार चावड़ा, अतिरिक्त आयुक्त – UOP से ऑडिट इंदौर

सुधाकर पांडे, अतिरिक्त आयुक्त – UOP से ऑडिट रायपुर

दीपना सिंह, अतिरिक्त आयुक्त – UOP से CGST भोपाल

बी. ज्योति किरण, अतिरिक्त आयुक्त – UOP से ऑडिट भोपाल

नवाले भरत रामभाऊ, अतिरिक्त आयुक्त – UOP से CGST जबलपुर

रंजना चौधरी, संयुक्त आयुक्त – UOP से ऑडिट भोपाल

पठान अदीप दौलतखान, संयुक्त आयुक्त – UOP से ऑडिट इंदौर

अमित चौधरी, संयुक्त आयुक्त – UOP से CGST रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए धरती के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए जन-सहभागिता का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक विविधता से भरपूर प्रदेश है। यहाँ की संस्कृति, आजीविका और जीवनशैली सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ी है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार वृक्षारोपण, जल-संरक्षण, नदी-नालों का पुनर्जीवन, सामुदायिक वन प्रबंधन और पर्यावरणीय रूप से संतुलित औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को एक केन्द्रीय तत्व बनाया गया है, ताकि प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय समुदायों को भी इन प्रयासों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरे और प्राकृतिक धरोहरें भी सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति एक वृक्ष लगाए, उसकी देखभाल करे और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प ले। जल और ऊर्जा जैसे संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा हरसंभव अक्षय ऊर्जा का प्रयोग कर पृथ्वी को प्रदूषण-मुक्त बनाने में योगदान दें।

कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान ‘आकाश’ नहीं रहा, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान ‘आकाश’ नहीं रहा, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

 बिलासपुर : कानन पेंडारी चिड़ियाघर में रहने वाला सफेद शेर ‘आकाश’ अब इस दुनिया में नहीं रहा। सोमवार सुबह उसकी असमय मौत हो गई, जिसकी वजह प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। आकाश की मौत से चिड़ियाघर प्रशासन, वन्य प्रेमी और नियमित दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह जब चिड़ियाघर कर्मचारी पिंजड़े की सफाई करने पहुंचे और आकाश पर पानी डाला, तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। स्थिति को भांपते हुए कर्मचारी ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चिड़ियाघर के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन ने जांच कर शेर को मृत घोषित कर दिया।

बाद में आकाश का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कार्डियक अरेस्ट को उसकी मौत की वजह बताया गया। पश्चात चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा शेर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

शेरों की संख्या घटकर तीन हुई

आकाश की मृत्यु के बाद अब कानन पेंडारी चिड़ियाघर में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन रह गई है। हाल ही में ग्वालियर से एक सफेद शेर को लाया गया था, जिससे इनकी संख्या चार हो गई थी, लेकिन अब आकाश की मौत से फिर वही पुरानी संख्या रह गई है।

कानन पेंडारी: वन्यजीवों की विविधता से भरपूर

बिलासपुर के इस प्रमुख चिड़ियाघर में करीब 114.636 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 70 प्रजातियों के वन्य जीव मौजूद हैं। इनमें सफेद बाघ, रॉयल बंगाल टाइगर, शेर, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, गैंडा, भालू, हिरण, इमू, विभिन्न पक्षी, मछलियाँ और सर्प शामिल हैं। आकाश की मौत ने न सिर्फ चिड़ियाघर की शोभा को कम किया है, बल्कि लोगों के दिलों में बसे एक खास वन्य जीव को भी उनसे छीन लिया है।

अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर माफी के बावजूद बढ़ा विवाद

अनुराग कश्यप के विवादित बयान पर रायपुर में FIR, सोशल मीडिया पर माफी के बावजूद बढ़ा विवाद

 रायपुर : फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के चलते छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला शहर के सिटी कोतवाली थाने में पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

‘फुले’ फिल्म से जुड़ा विवाद

अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म ‘फुले’, जो सामाजिक सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है, रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इस फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इसी सिलसिले में कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें ब्राह्मण समाज को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और विरोध

उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे समाज को बांटने वाला और आपत्तिजनक करार दिया। इसके चलते कल हिंदू समाज से जुड़े संगठनों ने रायपुर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

माफी मांगते हुए अनुराग कश्यप ने कहा

लगातार ट्रोलिंग और बढ़ते विरोध के बीच अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा,
> “मैं माफी मांगता हूं, लेकिन अपनी पूरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो गलत तरीके से ली गई और नफरत फैलाई गई।”

उन्होंने आगे कहा,

> “कोई भी बयान इतना अहम नहीं होता जितना आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और अपने लोग होते हैं। उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं और यह सब वे लोग कर रहे हैं जो खुद को संस्कारी कहते हैं।”

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस विवाद के चलते फिल्म ‘फुले’ को लेकर भी लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही उपजे इस विवाद ने अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

साय सरकार के निर्णय से बढ़ेगी औद्योगिक उत्पादकता एवं कार्यक्षमता…

साय सरकार के निर्णय से बढ़ेगी औद्योगिक उत्पादकता एवं कार्यक्षमता…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यह संशोधन, जो 27 फरवरी 2025 को अधिसूचित किया गया, औद्योगिक इकाइयों के लिए पट्टे पर दी गई भूमि के उपयोग और औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक आवास निर्माण को लेकर नए अवसर प्रदान करता है। इस कदम को राज्य की औद्योगिक नीति को और अधिक निवेशक-अनुकूल बनाने और स्थानीय श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

पट्टे पर दी गई भूमि का 15 प्रतिशत नियमितीकरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर किए गए नए संशोधन के तहत, औद्योगिक इकाइयों को पट्टे पर दी गई कुल भूमि का 15 प्रतिशत हिस्सा गैर-औद्योगिक गतिविधियों, जैसे प्रशासनिक भवन, कैंटीन, या अन्य सुविधाओं के लिए नियमित करने की अनुमति दी गई है। पहले यह सीमा सख्त थी, जिसके कारण कई इकाइयों को परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस छूट से उद्यमी अपनी इकाइयों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए लचीले ढंग से भूमि का उपयोग कर सकेंगे।

औद्योगिक श्रमिक आवास निर्माण की अनुमति

संशोधन का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए आवास निर्माण की अनुमति है। यह कदम न केवल श्रमिकों को बेहतर रहन-सहन की सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की उपलब्धता को भी बढ़ाएगा। इससे श्रमिकों को कार्यस्थल के नजदीक रहने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा लागत और समय की बचत होगी।

संशोधन के लाभ

15 प्रतिशत भूमि के नियमितीकरण की अनुमति से उद्यमी अपनी इकाइयों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बना सकेंगे। इससे उत्पादकता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। औद्योगिक क्षेत्रों में आवास सुविधा शुरू होने से श्रमिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिलेगा। यह उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर को बढ़ाने में मदद करेगा।

अनुकूल नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। यह विशेष रूप से छोटे और मझोले उद्यमों के लिए लाभकारी होगा। श्रमिक आवास और औद्योगिक विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्रों में आवास सुविधा से शहरी क्षेत्रों पर जनसंख्या का दबाव कम होगा, क्योंकि श्रमिकों को औद्योगिक क्षेत्रों में ही रहने का विकल्प मिलेगा।

गौरतलब है कि पहले औद्योगिक इकाइयों को पट्टे पर दी गई भूमि का उपयोग केवल विशिष्ट औद्योगिक गतिविधियों के लिए करना होता था। गैर-औद्योगिक उपयोग, जैसे कार्यालय भवन या कर्मचारी सुविधाओं के लिए, अनुमति लेना जटिल और समय लेने वाला था। नए नियम के तहत, 15 प्रतिशत भूमि को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के नियमित करने की अनुमति दी गई है

यह उद्यमियों को परिचालन लागत कम करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, एक इकाई अब इस 15 प्रतिशत भूमि पर कर्मचारी कल्याण केंद्र, प्रशिक्षण सुविधा, या गोदाम बना सकती है। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र अक्सर ग्रामीण या अर्ध-शहरी इलाकों में स्थित हैं, जहां श्रमिकों के लिए आवास की कमी रहती है।

इससे श्रमिकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिसका असर उनकी उत्पादकता पर पड़ता है। संशोधन के तहत, औद्योगिक इकाइयां अब अपने परिसर में या आसपास श्रमिकों के लिए आवास बना सकती हैं। यह सुविधा न केवल श्रमिकों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि उद्यमियों को भी स्थिर और समर्पित कार्यबल उपलब्ध कराएगी।

औद्योगिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह संशोधन छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगा। रायपुर के उद्योगपति, राजेश अग्रवाल ने कहा, 15 प्रतिशत भूमि के नियमितीकरण से हमें अपने परिसर में कर्मचारी सुविधाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, श्रमिक आवास की अनुमति से हमारे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस संशोधन को विकसित छत्तीसगढ़ के विजन का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उद्योगों को बढ़ावा देना और साथ ही श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करना है।

यह संशोधन दोनों उद्देश्यों को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन राज्य के औद्योगिक विकास और श्रमिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 15 प्रतिशत भूमि के नियमितीकरण और श्रमिक आवास निर्माण की अनुमति से न केवल उद्यमियों को लाभ होगा, बल्कि श्रमिकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

 केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विष्णु देव साय के साथ राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की…

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम विष्णु देव साय के साथ राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की…

 रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़, महानिदेशक, BPR&D, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ और निदेशक, NCRB सहित गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लाए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के छत्तीसगढ़ में पूर्ण क्रियान्वयन के लिए टॉप प्रायरिटी एजेंडा बनाकर इस दिशा में काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों का लक्ष्य भारतीय न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर बनाना है और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य को इसकी और ज़्यादा ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ तीन नए आपराधिक कानूनों के संपूर्ण क्रियान्वयन को एक चुनौती के रूप में लेकर इन्हे जल्द लागू कर एक आदर्श राज्य बने।

श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को 60 और 90 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने के लिए पुलिस उप अधीक्षक (DSP)स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नए कानूनों में साक्ष्य की रिकॉर्डिंग से लेकर पूरे ट्रायल तक की प्रक्रिया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संभव है जिससे मैनपावर की काफी बचत होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर पुलिस थाने और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को गंभीरअपराध के मामलों में NATGRID के उपयोग की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सप्ताह में एक बार, राज्य के गृह मंत्री हर 15 दिन और मुख्यमंत्री महीने में एक बार राज्य में नए आपराधिक कानूनों के अमल की प्रगति की समीक्षा करें।

निगम आयुक्त ने विज्ञापन एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश, 10 दिनों में करनी होगी विज्ञापन ढांचों की सुरक्षा जांच

निगम आयुक्त ने विज्ञापन एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश, 10 दिनों में करनी होगी विज्ञापन ढांचों की सुरक्षा जांच

 रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने सभी पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों को विज्ञापन ढांचों की संरचनात्मक सुरक्षा जांच के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति और विज्ञापन स्वीकृति अवधि पूरी होने के मद्देनज़र दिए गए हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सभी यूनिपोल, होर्डिंग, गेन्ट्री, कियोस्क सहित अन्य विज्ञापन संरचनाओं की जांच प्रमाणित संरचनात्मक अभियंता से कराना अनिवार्य है। जमीन पर लगे ढांचों की नींव की मजबूती की जांच कर रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर नगर निगम कार्यालय में जमा करनी होगी। वहीं, भवनों की छतों पर लगे मीडिया स्ट्रक्चर्स के फाउंडेशन और एंकरिंग सिस्टम की भी विशेष रूप से जांच करानी होगी और संरचना सुरक्षा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

सुरक्षा को लेकर दिए गए अन्य निर्देश:

  • ढांचों में किसी भी प्रकार की क्षति, जंग, झुकाव या वेल्डिंग की कमजोरी पाए जाने पर तत्काल मरम्मत या संरचना हटाना अनिवार्य।
  • बिजली और अग्नि सुरक्षा उपायों का भौतिक सत्यापन कर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।
  • प्रतिदिन फ्लैक्स की जांच कर फटे फ्लैक्स तत्काल हटाए जाएं ताकि तूफान या हवा में गिरकर दुर्घटना की आशंका न रहे।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का पालन जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्रशासनिक और विधिक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही भविष्य में अनुमतियां भी निरस्त की जा सकती हैं।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 7 शहरों में छापेमारी, 3.29 करोड़ नकद जब्त, 573 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 7 शहरों में छापेमारी, 3.29 करोड़ नकद जब्त, 573 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 अप्रैल 2025 को बहुचर्चित “महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप” मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत छापेमारी करते हुए ईडी ने दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर समेत देश के 7 बड़े शहरों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान ईडी ने कुल 3.29 करोड़ रुपये नकद, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। इसके अलावा विभिन्न सिक्योरिटीज, बॉन्ड्स और डीमैट खातों में जमा 573 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है।

क्या है महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप केस?

यह मामला एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ा हुआ है, जिसे महादेव ऑनलाइन बुक के नाम से संचालित किया जा रहा था। इस ऐप के माध्यम से देश और विदेश में लाखों लोगों से सट्टेबाजी और जुए के जरिए पैसे जुटाए गए और उन्हें अलग-अलग चैनलों से सफेद किया गया। इससे जुड़े लोगों के खिलाफ पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही थी।

कई शहरों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

ईडी की यह कार्रवाई PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट), 2002 के तहत की गई है। छापेमारी के दौरान जिन शहरों में छापे मारे गए उनमें शामिल हैं:

  • दिल्ली

  • मुंबई

  • इंदौर

  • अहमदाबाद

  • चंडीगढ़

  • चेन्नई

  • संबलपुर (ओडिशा)

इन स्थानों पर ईडी को ठोस जानकारी के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी, जहां महादेव ऐप से संबंधित संचालकों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के दफ्तर, निवास और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

डिजिटल और फाइनेंशियल सबूतों की गहराई से जांच

ईडी के अनुसार, तलाशी के दौरान बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़, दस्तावेज़ और बैंकिंग विवरणों से पता चलता है कि यह रैकेट अत्यंत संगठित और तकनीकी रूप से उन्नत था। अवैध कमाई को वैध बनाने के लिए निवेश, संपत्ति खरीद और डीमैट अकाउंट्स का सहारा लिया गया।

जांच जारी, हो सकते हैं और भी बड़े खुलासे

ईडी अधिकारियों ने बताया कि अभी जांच जारी है और कई अन्य नामचीन लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। गिरफ्तारियों और संपत्ति की जब्ती की आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि महादेव ऐप के नेटवर्क के खिलाफ केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां सख्त कदम उठाने को तैयार हैं, और अवैध सट्टा कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

CM आज लेंगे तीन विभागों की समीक्षा बैठक, सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा बैठकों का दौर

CM आज लेंगे तीन विभागों की समीक्षा बैठक, सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा बैठकों का दौर

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को तीन प्रमुख विभागों की गहन समीक्षा करने वाले हैं। यह समीक्षा बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित की जाएगी, जो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) और गृह विभाग (आवास आवंटन) की योजनाओं, प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं इन विभागों के कामकाज का मूल्यांकन करेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय की यह समीक्षा बैठक न केवल विभागीय कार्यों की प्रगति पर केंद्रित होगी, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि जमीनी स्तर पर योजनाएं कितनी प्रभावशाली साबित हो रही हैं और आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों से आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दे सकते हैं।

समीक्षा में शामिल होंगे ये अहम बिंदु:

  • लोक निर्माण विभाग की सड़क, भवन और अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति

  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पेयजल आपूर्ति योजनाओं की स्थिति

  • गृह विभाग के अधीन आवास आवंटन से संबंधित कार्यों की समीक्षा

राज्य सरकार इन विभागों के जरिए प्रदेश की आधारभूत संरचना और नागरिक सेवाओं में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली यह समीक्षा बैठक नीति-निर्धारण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक के बाद संभावित है कि कुछ नए निर्देश, योजनाएं या फैसले भी सामने आएं जो राज्य की विकास प्रक्रिया को गति देंगे।

शिक्षकों व छात्रों को बड़ी राहत : समर क्लास लगाने का आदेश किया गया रद्द, शिक्षा विभाग ने आदेश पर लिया टर्न

शिक्षकों व छात्रों को बड़ी राहत : समर क्लास लगाने का आदेश किया गया रद्द, शिक्षा विभाग ने आदेश पर लिया टर्न

 School Summer Camp Suspend: गरमी की छुटटी में समर क्लास लेने के आदेश पर शिक्षा विभाग ने यूटर्न ले लिया है। शिक्षा विभाग ने समर क्लास को रद्द करने का फैसला लिया है। छात्र और शिक्षक हित में समर क्लास को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले 1 मई से समर क्लास लगाने का आदेश जारी किया गया था।

डीईओ के इस फैसले का जबरदस्त विरोध हो रहा था। आदेश में डीईओ ने कहा है कि 21 अप्रैल 2025 से समर क्लास लगाने से शिक्षकों और छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता था। इसलिए सम कैंप को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

CG – तलवार लेकर घर में घुसा युवक, देवी-देवताओं की फेंकी तस्वीरें, फिर करने लगा ये घटिया हरकत

CG – तलवार लेकर घर में घुसा युवक, देवी-देवताओं की फेंकी तस्वीरें, फिर करने लगा ये घटिया हरकत

 बिलासपुर। न्यायधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर में के तिफरा क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी तलवार लेकर घर में दाखिल हुआ और देवी-देवताओं की तस्वीरों को अपमानजनक तरीके से फेंक दिया। विरोध करने पर महिला के पति और बेटे के साथ मारपीट की गई। घटना की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले का युवक फरीद खान तलवार लेकर जबरन उनके घर में घुस आया। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और पूजा स्थान में रखी देवी-देवताओं की तस्वीरों को फेंक दिया। जब पीड़िता का बेटा श्री तिवारी दरवाजा खोलने बाहर आया तो फरीद ने उसे और उसकी बहन को तलवार दिखाकर धमकाया और फिर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर घर में रहना है तो हर महीने पैसे देने होंगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उसने अश्लील गालियां दीं और बेटे पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। पति के बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और मोहल्ले में दहशत फैला रहा है। शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कारवाई कर रही है।

पिता की डांट से नाराज बेटी ने ब्लेड से काटा खुद का गला, इलाज के दौरान मौत

पिता की डांट से नाराज बेटी ने ब्लेड से काटा खुद का गला, इलाज के दौरान मौत

 सूरजपुर : जिला में एक पिता की डांट के बाद बेटी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी को चिलचिलाती गर्मी में घूमने जाने से मना करते हुए फटकार लगा दी थी। पिता की डांट के बाद नाबालिग बेटी ने घर के कमरें में ब्लेड से खुद का गला रेत लिया। छोटी बहन जब कमरे के अंदर पहुंची, तो बड़ी बहन तड़पती मिली। परिवार वाले आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मामूली बात पर स्कूली छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का ये मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बरपारा क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद का परिवार निवास करता है। उनकी बड़ी बेटी 16 वर्षीय नेहा 10वीं क्लस की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर नेहा अपने फ्रेंड के घर से घूमने के बाद वापस घर लौटी थी। तेज गर्मी में भरी दोपहरी में घुमने को लेकर नेहा को उसके पिता राजेंद्र प्रसाद ने घर आने पर टोकते हुए डांट लगा दी।

पिता की फटकार के बाद नेहा बरगाह ने किसी से कुछ बताये बगैर अंदर कमरे में चली गई। नेहा के कमरे में जाने के कुछ देर बार उसकी छोटी बहन कमरे में पहुंची, तो नेहा खून से तथपथ तड़पती मिली। उसके गले से खून निकल रहा था। इस घटना को देखने के बाद नेहा की छोटी बहन ने शोर मचाया। पिता और परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल नेहा को मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। रात डेढ़ बजे के लगभग इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार ब्लेड से गहराई तक गला कट जाने के कारण वो बोल भी नहीं पा रही थी। अधिक खून बहने के कारण नेहा की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथ्मिकी दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
नकली नोटों को खपाने युवक ने लगाया ऐसा तिकड़म, चालाकी देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, 500 व 200 रुपए के नकली नोट बरामद….

नकली नोटों को खपाने युवक ने लगाया ऐसा तिकड़म, चालाकी देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, 500 व 200 रुपए के नकली नोट बरामद….

 दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की कोशिश करते एक शातिर व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चरोदा स्थित एक बेकरी में उक्त व्यक्ति पहुंचा और पांच सौ रुपए का नोट देकर आइसक्रीम की मांगी। दुकानदार ने नोट छूकर देखा तो उसे नकली होने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस से उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उस व्यक्ति के पास से 500 रुपए के 18 और 200 रुपए के 11 नकली नोट मिले। फिलहाल पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि चरोदा ज्योति विद्यालय के पास विवेक कुलश्रेष्ठ की जलाराम बेकरी के नाम से दुकान है। दुकान में एक व्यक्ति आईसक्रीम लेने के लिए पहुंचा और 500 रुपए का नोट दिया। नोट देखने से उसकी प्रिंट से नकली लग रहा था इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक योगेश्वर कुमार वर्मा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेद्र सिंह निवासी वीरेंद्र नगर आर्टस कालेज के पीछे सरायपाली महासमुंद, हाल रायपुरा रामनगर अभिषेक देवांगन का मकान प्रगति विद्यालय के पीछे थाना डीडी नगर रायपुर बताया।

पहले भी खपा चुका था नकली नोट

नकली नोट खपाने पहुंचा नरेन्द्र सिहं पहले भी इसी दुकान में नकली नोट खपा चुका है। दुकान संचालक विवेक कुलक्षेष्ठ ने बताया कि चार से पांच दिन पहले भी वह दुकान में पहुंचा था। दुकान में वह रात को करीबन 09.45 बजे आया और कुछ सामान लेने के बाद 200-200 रुपए चार नोट देकर चला गया। बाद में पता चला कि वह नकली नोट हैं। चारों नोटों का सीरियल नंबर 9EW063476 था। जिसमें से दो नोट को उनके पिताजी ने फाड़ दिया और दो नोट रखे रहे। दुकान बंद करने के समय वह फिर से आया। 500 रुपए का जाली नोट जिसका सीरियल नंबर 8CV405332 देकर 50 रुपए की कुल्फी पैक कराई। इस दौरान दुकान संचालक की नजर उसकी बाईक पर पड़ी जिस पर वही हेलमेट लटका हुआ था जो चार दिन पहले दुकान आते समय पहना था। इससे उसने पहचाना और अपने पिता से भी पहचान कराने के बाद पुलिस को सूचना दी।

तलाशी में मिले 500 रुपए के 18 और 200 रुपए के 11 नोट

इसके बाद जब पुलिस ने शातिर की तलाशी शुरू की तो उसके जेब से 500 रुपए सीरियल नंबर 4MA 088412 वाला एक नकली नोट, बाइक पर लगे लेदर बैग में सीरियल नंबर 2HP 509055 वाले 4 नकली नोट, सीरियल नंबर 2HR 347889 वाले 3 नकली नोट, सीरियल नंबर 8QV812700 वाले 03 नकली नोट, सीरियल नंबर 8CV405332 वाले 8 नकली नोट इस प्रकार 500 रुपए के कुल 18 नकली नोट तथा 200 रुपए सीरियल नंबर 9EW063476 वाले 5 नकली नोट, सीरियल नंबर 6CG001655 वाले 6 नकली नोट कुल 11 नकली नोट बरामद कर आरोपी को उक्त मोटर सायकल व नकली नोट के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया। एक ही सिरियल नंबर के एक से अधिक नोट होने के बाद पुलिस ने नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 179, 180 बीएनएस तहत कार्रवाई की गई।

BREAKING : 40 लाख के इनामी चार नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

BREAKING : 40 लाख के इनामी चार नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 राजनांदगांव  :- जिले के सीमावर्ती महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पल्ली जंगल क्षेत्र में 40 लाख रुपए के इनामी चार नक्सलियों को गडचिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने इनाम घोषित किया था ।
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली पुलिस की गिरफ्त में आए चारों नक्सली संगठन में काफी सक्रिय थे । इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में सलायु भूमैया दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन का डीवीसीएस है। तो वही जैनी भीमा डिवीएसएम भामरागढ़ दलम सचिव भामरागढ़ एरिया कमेटी है । वही तलांडी उर्फ गंगू और मनीला पिंडो भामरागढ़ दलम की सदस्य है। पुलिस इन गिरफ्तार नक्सलियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है ।

गृह मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद, गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल

गृह मंत्रालय पहुंचे मुख्यमंत्री साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद, गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे। सीएम साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। इस दौरान सीएम साय केंद्रीय मंत्रियों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही नॉर्थ ब्लॉक, गृह मंत्रालय में नए आपराधिक कानूनों और नक्सल उन्मूलन पर अहम बैठक होगी। वहीं भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लेकर बैठक हो सकती है।