BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोगों को समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान…

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय की पहल पर लोगों को समस्याओं का मिल रहा त्वरित समाधान…

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार में लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। टीम गांवों में पहुंचकर आवेदनों का निराकरण कर रही है। वहीं किसान किताब के आवेदन पर कृषक को उसके घर जाकर प्रति सौंपी गई। मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए आवेदकों को घर बैठे ही जॉब कार्ड बना कर दिया गया।

हर ब्लॉक में प्राप्त आवेदनों के आधार पर आज तीन तीन जगहों पर कैंप लगाकर लोगों के आधार कार्ड से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए टीमें पहुंची। ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के निवासी अनुज कुमार निषाद के बेटे गौरव निषाद के आधार कार्ड में कुछ जानकारी सुधारनी थी। इस त्रुटि के चलते स्कूली छात्र गौरव का अपार आईडी नहीं बन पा रहा था।

पिता अनुज निषाद ने सुशासन तिहार में बेटे के आधार कार्ड की जानकारी सुधारने का आवेदन दिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए उनके बेटे के आधार कार्ड को सुधारने की प्रक्रिया की गयी। इसी प्रकार कई अन्य आवेदकों द्वारा उनके बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। उस पर भी प्रक्रियात्मक कार्यवाही की गयी।

घर पर मिला किसान किताब –

ग्राम कांटाहरदी निवासी श्री देवेन्द्र सिदार ने किसान किताब की द्वितीय प्रति हेतु सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन किया था। जिला प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को उनके निवास पर भेजा गया। गांव के पटवारी ने दस्तावेजों की जांच करते हुए पंजीकृत रजिस्ट्री से मिलान किया, जिसमें जानकारी सही पाए जाने पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया

तत्पश्चात श्री देवेन्द्र सिदार को किसान किताब की द्वितीय प्रति प्रदान की गई। उन्होंने इस त्वरित समाधान पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि यह पहल शासन की संवेदनशीलता और पारदर्शिता का प्रतीक है, जिससे आम जनता का विश्वास प्रशासन पर और भी दृढ़ हुआ है।

घर-घर पहुंच रही शासन की योजनाओं का लाभ –

सुशासन तिहार की जानकारी गांव तक पहुंची तो डूमरपाली निवासी श्रीमती दिव्या साहू ने भी नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिया। उनके आवेदन को निराकृत करने रोजगार सहायक खुद उनके घर पहुंचे और औपचारिकता पूरी करके नया जॉब कार्ड उन्हें हाथों-हाथ सौंपा। जॉब कार्ड हाथों में आते ही दिव्या ने कहा कि पहली बार ऐसा लगा कि शासन की योजनाएं हमारे दरवाजे तक आयी है।

बिना चक्कर लगाए, बिनी किसी परेशानी के मुझे मेरे आवेदन का समाधान मिल गया है। इस तरह छोटे मुड़पार निवासी जानकी कुमारी पटैल एवं कुमारी भावना के आवेदनों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उन्हें उनके घर पर जाकर मनरेगा कार्ड सौंपा गया।

CG – यहां खुलने वाला है हेलमेट बैंक, मात्र 1 रुपए में किराए पर मिलेगा हेलमेट….

CG – यहां खुलने वाला है हेलमेट बैंक, मात्र 1 रुपए में किराए पर मिलेगा हेलमेट….

 भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 1 मई (श्रमिक दिवस) को भिलाई के नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं, जहाँ मात्र 1 रुपए में लोगों को हेलमेट किराए पर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि बिना किसी दस्तावेज के मात्र आधार कार्ड दिखा के लोग किराये पर हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। भिलाइयंस की सुरक्षा के लिए वो भिलाई में हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं। इस बैंक के माध्यम से मात्र एक रुपए में लोग हेलमेट ले जा सकते हैं। विधायक सेन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में लाखों मौतें केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। मुझे भिलाई की चिंता है, सभी भिलाइयंस परिवार की चिंता है। कुछ लोग पैसे के अभाव हेलमेट नहीं ले पाते हैं। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि मात्र एक रुपये के किराए में लोगों को किराये पर हेलमेट दिया जाएगा। 1 मई से नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने रह हेलमेट बैंक खुल रहा है, जहाँ मात्र 1 रुपए मे हेलमेट किराए पर विधायक द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

CG TRANSFER NEWS : कई थाना प्रभारियों के तबादले, देखें आदेश

CG TRANSFER NEWS : कई थाना प्रभारियों के तबादले, देखें आदेश

 बलौदाबाजार : जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (Police Transfer) हुआ है, जिसमें थाना प्रभारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है. यह ट्रांसफर लिस्ट एसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार शशांक सिंह को गिधौरी से स्थानांतरित होकर भाटापारा शहर थाना प्रभारी बनाया गया है,  रितेश मिश्रा को कसडोल से स्थानांतरित होकर सिमगा थाना प्रभारी बनाया गया हैं। योगिता खापर्डे को सिमगा से स्थानांतरित होकर कसडोल का थाना प्रभारी बनाया गया है, हेमंत पटेल को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित होकर गिधौरी का थाना प्रभारी बनाया गया है, परिवेश तिवारी को भाटापारा शहर से स्थानांतरित होकर रक्षित केंद्र बलौदाबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें आदेश की कॉपी 

CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, 41 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी

CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, 41 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी

 रायपुर : राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश में 41 अधिकारियों के नाम शामिल है। जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

देखें पूरी लिस्ट

 

 

 

 

 

 

जीवन मे चुनोतियाँ का सामना ज़रूरी

जीवन मे चुनोतियाँ का सामना ज़रूरी

 रायपुर :-  गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनल चौबे रही वही अध्यक्षता  अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने की जबकि आयोजन में  अजय तिवारी अध्यक्ष प्रबंध समिति  अनिल तिवारी महासचिव प्रबंध समिति सुरेश शुक्ला आयुक्त राज्य स्काउट गाइड एवं डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय डॉक्टर योगेंद्र राजपूत आचार्य अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने कहा की प्रत्येक विद्यार्थी में एक आवश्यक गुण होता है जिसकी पहचान कर स्वयं का विकास करें पैसे से ज्ञान खरीद नहीं जा सकता मेहनत से ज्ञान अर्जन किया जाता है उनका कहना था कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें तभी शिखर पर पहुंच सकेंगे उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में 60% से अधिक छात्राएं पड़ती है जो एक सुखद संकेत है कि इस कॉलेज में काफी सुरक्षा का माहौल होता है महापौर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा किसी चीज का समाधान नहीं है लेकिन प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर गौरव पाया जा सकता है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के पड़ाव की चर्चा की और बताया की एक महिला होकर किस तरह से महापौर के सफर तक पहुंच पाई हैं आपने कहा की माता-पिता और गुरु के सपनों को सरकार करिए अपना नाम रोशन करिए आयोजन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि वे महंत कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं और आज मंच में अतिथि के तौर पर पहुंचकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं उन्होंने मंच से ऐलान किया की राज्य अल्पसंख्यक आयोग से मिलने वाली राज्य शासन की सभी सुविधाएं महाविद्यालय के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी आयोजन में प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा की की महाविद्यालय का विश्वविद्यालय स्तर पर परिणाम सर्वोच्च रहा है यह यहां की अध्ययन शैली को रेखांकित करता है उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह भी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर विजेता बने श्री अनिल तिवारी ने कहा की वर्ष 1998 से महाविद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और यहां के पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं जो महाविद्यालय की शिक्षण व्यवस्था का गौरव का विषय है उन्होंने पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहां की जीवन में निरंतर मेहनत करते रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि 98 विद्यार्थी से महाविद्यालय की शुरुआत हुई थी और आज 2000 विद्यार्थी अध्यनरत हैं उन्होंने कहा कि प्रबंधन पर कॉलेज में प्रवेश के लिए काफी दबाव होता है फिर भी योग्य छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है क्योंकि यहां की फीस की व्यवस्था काफी कम है और छात्र-छात्राएं ग्रामीण परिवेश से आने के बाद अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं अतिथियों के उद्बोधन बाद विजेता खिलाड़ी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में तैराकी वर्ग में राज्य और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने वाली रितु पुरस्कृत की गई वहीं कराटे वर्ग में देवव्रत अनुज तन्मय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वही तैराकी वर्ग में अनिमेष शर्मा मेघा पटेल तेजस ध्रुव दीपक साहू प्रणव राज दीपाली कन्नौज कुमारी शुभांगी बास्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ जूडो वर्ग में सम्मानित की गई इन सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय स्तर पर विजेता घोषित हुए हैं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 250 से अभी अधिक छात्र छात्रों को पुरुस्कार प्राप्त हुए करक्तम का संयोजन खेल अधिकारी विजय शर्मा और सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर अनुपम जैन तथा डॉ जया चन्द्रा का विशेष योगदान रहा

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

 बालोद : शुक्रवार देर रात बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान आडेझर निवासी भूपेश कुमार कोमरे के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य घायलों की पहचान समीर कोमरे और नेमीचंद लोहार के रूप में की गई है।

घटना शुक्रवार रात के समय ग्राम खैरवाही के पास की है, जब तीन दोस्त पावर एक्सएल बाइक पर डौंडी से अपने गांव लौट रहे थे। अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार आ गई और उसने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में भूपेश कुमार कोमरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर और नेमीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, लेकिन हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।डौंडी पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

युवाओं के लिए प्लास्टिक प्रौद्योगिकी में नया अवसर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल

युवाओं के लिए प्लास्टिक प्रौद्योगिकी में नया अवसर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल

 रायपुर :छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने। सांसद ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर सिपेट रायपुर (CIPET Raipur) में चल रहे डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक छात्रों तक पहुँचाने का आग्रह किया है।

सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सिपेट रायपुर, जो भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान है, छत्तीसगढ़ के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थान है। इसे 2015 में छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया गया था। इस संस्थान का उद्देश्य युवाओं को प्लास्टिक प्रौद्योगिकी, प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइन, परीक्षण, और इससे संबंधित अन्य क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे इस उद्योग में शत-प्रतिशत रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

सांसद ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए सिपेट रायपुर में डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद छात्रों को देश-विदेश की प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होते हैं। इसके बावजूद, श्री अग्रवाल ने चिन्ता जताई कि जानकारी के अभाव में छत्तीसगढ़ के कई युवा इस अवसर का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

सांसद का जिलाधिकारियों से अनुरोध

सांसद ने अपने पत्र में जिलाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने जिले के स्कूलों और कॉलेजों में सिपेट रायपुर के पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी पहुँचाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं। इसके अलावा, उन्होंने सुझाव दिया है कि सिपेट रायपुर के अधिकारियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का यह कदम छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से वे प्लास्टिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और इस क्षेत्र के विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल से छत्तीसगढ़ के युवा अपने भविष्य को संवारने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया राजस्व निरीक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया राजस्व निरीक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे पिछले दिनों एसीबी की टीम ने गौरेला तहसील में रेड की कार्रवाई कर राजस्व निरीक्षक को 50 हजार रूपये का रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक पर निलंबन की कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि ग्राम आंदुल निवासी रंजीत राठौर ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रंजीत राठौर ने राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज पर ज़मीन के बंटवारे, सीमांकन और बेदखली संबंधी काम के लिए उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की शिकायत की थी । शिकायतकर्ता ने राजस्व निरीक्षकों से बातचीत का ऑडियो भी सबूत के तौर पर एसीबी को सौंपा था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद एसीबी की टीम ने 15 अप्रैल को गौरेला तहसील कार्यालय में छापामार कार्रवाई की गयी। मौके पर एसीबी की टीम ने राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को 50 हजार रूपये का रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

जबकि एसीबी की टीम की कार्रवाई को देख दूसरा राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज मौके से फरार हो गया था। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आरोपी राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को सस्पेंड कर दिया है। आपको बतादें जीपीएम जिले में एसीबी की यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल एसीबी के बाद कलेक्टर के इस एक्शन से भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

जादू टोना के शक मे जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जादू टोना के शक मे जघन्य हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सुकमा :- सुकमा में पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दोरनापाल निशांत पाठक के पर्यवेक्षण में थाना पोलमपल्ली अंतर्गत ग्राम गोडेलगुड़ा में घटित जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले में सम्मिलित सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

विदित हो को मामले में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 15/04/25 को इसके पिता कुहराम आयता पर जादू टोना करके परेशान करने का आरोप लगाते हुए मीटिंग करके ग्राम गोडेलगुड़ा निवासी माड़वी राजू, पोडियम लखमा, दिरदो देवा, मड़कम भीमा, दिरदो महेश, माड़वी सोमा , माड़वी देवा, दिरदो हूँगा, माड़वी रामा, माड़वी हड़मा, माड़वी सन्ना द्वारा एक राय होकर हत्या करने का योजना बना कर जबरन इसके घर मे घुसकर इसके पिता के साथ ईंट, लात घुसा से मारपीट कर हत्या कर,शव को खाट में जंगल ले गए। बीच बचाव करने पर घर के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी गई एवम रिपोर्ट करने पर गाँव से भगाने की धमकी दी गई कि रिपोर्ट पर तत्काल थाना पोलमपल्ली में अपराध क्रमांक 03/ 25 धारा 103(2), 238, 332(क), 351(3), 190, 191 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 5 छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 दर्ज कर तत्काल मामले की जानकारी सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गईं,पुलिस अधीक्षक किरण। चव्हाण द्वारा मामले की गम्भीरता के मद्देनजर साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन एवम आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया जिसके पालन में फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्यों को जब्त किया गया,मृतक का शव राख बरामद कर फारेंसिक जाँच उपरांत शव पोस्टमार्टम हेतु सी.एच.सी. दोरनापाल भेजा गया , इसी दौरान पुलिस की अन्य टीम द्वारा मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गाँव में घेराबंदी का पकड़ा गया सभी आरोपियों से पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए मृतक पर जादू टोना का आरोप लगाकर एक राय होकर सभी ने मिलकर मारपीट कर हत्याकर शव को जंगल मे ले जाकर जला देना बताये ,आरोपियो से महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना दोरनापाल से निरीक्षक मुकेश यादव थाना प्रभारी दोरनापाल, सउनि. वासुदेव शर्मा, आर. 440 मनोज कुमार, थाना पोलमपल्ली से उप निरीक्षक मंगलूराम सोढ़ी, सउनि. हीरासाय सिदार, सउनि. मनोज यादव, प्र.आर. 523 तुलाराम बघेल, आर. 882 पुनेम जोगा, आर. 106 मड़कम सोमा, आर. 308 नरेन्द्र ध्रुव, आर. 1391 शेख उस्मान ने विशेष भूमिका निभाई।

 
ब्रेकिंग : सुकमा का पहला नक्सल मुक्त बना ये गांव, इनामी समेत 11 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कभी था नक्सलियों का गढ़…

ब्रेकिंग : सुकमा का पहला नक्सल मुक्त बना ये गांव, इनामी समेत 11 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कभी था नक्सलियों का गढ़…

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी को जिले का पहला नक्सल मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। यह उपलब्धि “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025” के अंतर्गत “नक्सली इलवद पंचायत योजना” के तहत दर्ज की गई है।

इस योजना के तहत ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी के कुल 11 सक्रिय माओवादियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 3 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपये तथा 1 पुरुष नक्सली पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह कुल 8 लाख 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की नीति के अनुसार, नक्सल मुक्त घोषित ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये का विशेष प्रोत्साहन राशि विकास कार्यों के लिए प्रदान की जाएगी।

SSP की बड़ी कार्रवाई, लाइन अटैच के बाद 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला…!!

SSP की बड़ी कार्रवाई, लाइन अटैच के बाद 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला…!!

 रायपुर। हेरोइन चिट्टा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर थाने से भाग गया। इस मामले में रायपुर SSP लाल उमैद सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी को सस्पेंड कर पुलिस लाईन अटैच कर दिया गया है। आपको बता दें कि हेरोईन तस्करी के आरोप में धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया था। इसी दौरान अमृतपाल सिंह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस पर गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के साथ-साथ संदेह भी जताया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी लाल उमैद सिंह ने प्रधान आरक्षक मेलाराम प्रधान, प्रधान आरक्षक प्रमोद पटेल, आरक्षक रिजवी डहरिया, आरक्षक सचिन मंगेश्कर को सस्पेंड कर दिया गया था।

देखें आदेश…..

Sex Racket : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारा छापा, लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Sex Racket : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारा छापा, लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक लॉज में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी में अनैतिक कार्य करते हुए लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, पुलिस इसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। मामला के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक लॉज में छापेमारी की गयी है। छापेमारी में संदिग्ध स्थिति में लड़के लड़कियों को पकड़ा है।

पुलिस ने लक्ष्मी लॉज में छापा मारकर कुछ संदिग्ध युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। लॉज में कई दिनों से अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिस पर पुलिस ने निगरानी रखनी शुरू की थी। खरसिया पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि लक्ष्मी लॉज में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। पुलिस ने मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिलने के बाद दबीश दी और मौके से कई युवक-युवतियों को अश्लील गतिविधियों के संदेह में हिरासत में लिया।

पुलिस की कार्रवाई केवल लॉज तक सीमित नहीं रही। तेलीकोट धरसा रोड स्थित पुराने देह व्यापार के अड्डे पर भी छापा मारा गया। यह अड्डा पहले भी पुलिस की निगाह में रह चुका है, लेकिन एक बार फिर वहां अवैध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पकड़े गए युवक-युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क के पीछे के मूल सरगना और संचालकों की पहचान की जा सके। सूत्रों के अनुसार, यह रैकेट स्थानीय स्तर पर फैला हुआ है और इसमें कुछ स्थानीय दलालों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

CRIME NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात, केस दर्ज

CRIME NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात, केस दर्ज

 बिलासपुर : जिले में एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया। कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बता दें कि कांग्रेस नेता ने महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जान से मारने की दी धमकी 

38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन घरेलू विवादों के चलते वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में अकेली रहती है। उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी, जिसे महिला भईया कहती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे भाई जैसा बताया। इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी, तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से 20 हजार रुपये मांगे और महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली के घर में ही इस अपराध को अंजाम दिया। उसने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेजा तभी मौका पाकर सुने कमरे में महिला को जबरदस्ती लेकर घुस गया। दरवाजा बंद कर उसने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती कर उसका बलात्कार किया। इस अपराध के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

जबरन करवाया गर्भपात 

महिला का ये कहना है कि आरोपी ने उसे डराकर जनवरी 2025 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तब महिला ने यह बात बताई, तो उसने गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन महिला का गर्भपात करा दिया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। आरोपी ने महिला को धमकी दिया की अगर उसने मुंह खोला तो उसे बदनाम कर जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी काशी रात्रे की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।

BREAKING: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं 6 लाख की नगद राशि छोड़कर भागे नक्सली

BREAKING: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं 6 लाख की नगद राशि छोड़कर भागे नक्सली

 नारायणपुर :-  जिला नारायणपुर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कसोड़, कुमुरादी व आसपास के क्षेत्रों में नक्सल संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कैम्प पदमकोट से दिनांक 14.04.2025 को डीआरजी नारायणपुर एवं आईटीबीपी 41वीं वाहिनी की संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।
सर्चिंग गश्त के दौरान दिनांक 15.04.2025 को ग्राम कसोड़-कुमुरादी के बीच जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों का हथियारबंद सीनियर माओवादी कैडरों के साथ 2 से 3 घंटे भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें हथियारबंद सीनियर माओवादी कैडर सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख एवं अपने आपको घिरता देख भारी मात्रा में नगदी रकम सहित विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़कर जान बचाकर भागे।
फायरिंग बंद होने के पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र का सघन सर्चिंग किया गया जिसमें घटना स्थल से नगद राशि 6,00000/- (शब्दो में छः लाख रूपये), लेपटॉप 11 नग, 50 किग्रा बारूद, 30 किग्रा शोरा नामक पदार्थ, 20-20 लीटर पेट्रोल-डीजल, 2 कुकर बम, एसएलआर का जिंदा कारतूस 130 नग, 12बोर का जिंदा कारतूस 25 नग, .303 का जिंदा कारतूस 18 नग, कार्डेक्स वायर 2 बंडल, बिजली वायर 10 बंडल, 1 नग नक्सली वर्दी, विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाईस, दवाईयॉं, टिफिन, नक्सल साहित्य, जूते सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान मिला।
बरामद नक्सल सामग्री में से विस्फोटक सामग्री बारूद, शोरा नामक पदार्थ, पट्रोल-डीजल, कुकर बम, इलेक्ट्रीक वायर एवं विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाईस, दवाईयॉं, टिफिन, नक्सल साहित्य, जूते सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामान को मौके पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट किया गया। उक्त सफलतापूर्ण नक्सल विरोधी अभियान में नारायणपुर डीआरजी एवं आईटीबीपी 41वीं वाहिनी की विशेष भूमिका रही है।
सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही से नक्सलियों को भारी आर्थिक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश गया है कि अब वे माड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है, उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है। अब नक्सल मुुक्त बस्तर की परिकल्पना साकार रूप ले रही है।
एसपी नारायणपुर प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने कहा कि अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतो के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार एवं नक्सलवाद विचारधारा का पूर्णतः त्याग एवं विरोध करें। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।
पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) ने कहा कि वर्ष 2025 के शुरूवात में ही माआवेादी संगठनों के शीर्ष नेत्त्व को सुरक्षा बलोें द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। जिसमें डीकेएसजेडसी, डीव्हीसी, एसीएम एवं अन्य छोटे कैडरों के माओवादियों का भारी संख्या में मारे जाने से काफी क्षति हुई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

आयकर विभाग में अफसरों के थोक तबादले, इनमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 17 अधिकारी शामिल, देखें लिस्ट

आयकर विभाग में अफसरों के थोक तबादले, इनमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 17 अधिकारी शामिल, देखें लिस्ट

 भोपाल/रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आयकर विभाग के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। इसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 17 अधिकारी शामिल हैं। साथ ही, सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) के स्थानांतरण आदेश के तहत एमपी-सीजी क्षेत्र में 8 अन्य अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स, प्रिंसिपल डायरेक्टर इनकम टैक्स और चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। अंजू अरोरा, जो भोपाल में पीसीआईटी थीं, को एक विंग से दूसरे जोन में भेजा गया है। राहुल रमन का इंदौर में पीसीआईटी के पद पर एक विंग से दूसरी विंग में तबादला हुआ है। सुनील कुमार सिंह को रायपुर में एक विंग से दूसरी विंग में स्थानांतरित किया गया है। किशोर बी को दिल्ली से भोपाल में पीसीआईटी सेंट्रल के लिए भेजा गया है। वहीं, चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स प्रदीप हेडाऊ को ओएसडी से इंदौर में सीसीआईटी के पद पर नियुक्त किया गया है।

माहेश्वरी को भोपाल में पीआर एडीजी (एनएडीटी आरसी) से मुंबई में पीसीआईटी के लिए ट्रांसफर किया गया है। सुखवीर चौधरी को गुवाहाटी से ग्वालियर में पीसीआईटी और मुनीश कुमार को रायपुर में पीसीआईटी नियुक्त किया गया है। श्रुजनी मोहंती को भोपाल में एडीजी के पद पर तैनाती मिली है। इसके अलावा, कोलाकलूरी रवि किरन को रायपुर में पीडीआईटी, राम तिवारी को रायपुर में सीआईटी, शिंदे सुधाकर नामदेव को भोपाल में डीआईटी और रघुनाथ को भोपाल में सीआईटी के पद पर नियुक्त किया गया है।

सीबीडीटी के 8 अधिकारियों का तबादला

सीबीडीटी के जिन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, उनमें अनूप सिंह (भोपाल), योगेश कुमार शर्मा (ग्वालियर), श्रवण कुमार मीना (रायपुर से जबलपुर), विजय कुमार सिंह (इंदौर से अहमदाबाद), भारती महाजन सिंह (भोपाल से भोपाल, विंग बदली), गरिमा चौधरी (भोपाल से कानपुर), राजेश कुमार (भोपाल से भोपाल, विंग बदली), और रामकुमार यादव (इंदौर से भोपाल) शामिल हैं। ये सभी अधिकारी सीआईटी कैडर के हैं।

बर्खास्त बीएड शिक्षकों की हड़ताल खत्म, सीएम से चर्चा के बाद किया फैसला

बर्खास्त बीएड शिक्षकों की हड़ताल खत्म, सीएम से चर्चा के बाद किया फैसला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बर्खास्त बीएड शिक्षकों की लम्बे समय से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। सीएम विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे।

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: CM विष्णुदेव साय

सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: CM विष्णुदेव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इस संस्था की भूमिका राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

 सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका

आज यह कॉरपोरेशन केवल आपूर्ति एजेंसी नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री दीपक म्हस्के पूर्व में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक रहे हैं। यह अनुभव अब उनके नेतृत्व में सीजीएमएससी के कार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बल देगा, जिससे प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपनी राज्य स्थापना का रजत जयंती मना रहा है। वर्ष 2000 में जब राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अभी तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई हैं। प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान कार्यरत है और 13 मेडिकल कॉलेजों की भी स्थापना हो चुकी है, जो राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी नागरिक की सबसे बड़ी पूंजी होती है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है। छत्तीसगढ़ में भी लाखों परिवार इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं।

 सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री स्वयं ऊर्जावान और सक्रिय हैं और अब कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी श्री दीपक महस्के जैसे कर्मठ और योग्य व्यक्ति को मिली है, तो निश्चित रूप से सीजीएमएससी प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने संबोधन के अंत में श्री महस्के को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, मेडिकल उपकरणों की समय से उपलब्धता और आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के उद्देश्य के साथ वर्ष 2010 में इस कॉर्पोरेशन का गठन हुआ था। डॉ. सिंह ने कहा कि श्री म्हस्के जैसे योग्य, ईमानदार, दूरदर्शी और काबिल हाथों में इस कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई और वे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे।

 सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने श्री म्हस्के को नए दायित्व मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित कर सीजीएमएससी के कार्य, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री रोहित साहू, विधायक श्री इंद्र कुमार साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया सहित निगम मंडलों के अध्यक्ष गण, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विदेशी गांजा तस्कर गिरफ्तार : शातिर तरीके से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

विदेशी गांजा तस्कर गिरफ्तार : शातिर तरीके से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में विदेशी गांजा भी तस्करों ने उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक तस्कर को रायपुर की टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाठागांव बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को 15.25 ग्राम विदेशी गांजा और 1 लाख रुपये कीमत के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

पुलिस सूत्र बताते है कि मुखबिर से सूचना मिली कि तुषाल मूलचंदानी (23 वर्ष, विशाल नगर, तेलीबांधा) नाम का व्यक्ति भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर 1, धनवंतरी मेडिकल के पीछे शुलभ शौचालय के पास अवैध मादक पदार्थ (विदेशी गांजा) की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15.25 ग्राम विदेशी गांजा (ओजी) और आईफोन जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गांजा उसे उसके दोस्त पंकज चावला (दलदल सिवनी, मोवा) ने मुंबई से मंगवाकर दिया था, और वह इसे ग्राहक को देने के लिए बस स्टैंड आया था। पुलिस ने धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

40 लाख के ईनामी नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का रास्ता, दंपत्ति सहित 22 माओवादियों ने किया समर्पण

40 लाख के ईनामी नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का रास्ता, दंपत्ति सहित 22 माओवादियों ने किया समर्पण

 सुकमा : एक नक्सली दंपति सहित 22 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया पुनर्वास के तहत मुख्यधारा मे प्रवेश। नक्सली मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत 22 नक्सलियों ने पुनर्वास के तहत संविधान के प्रति अपनी आस्था जताकर आतंक के रास्ते से तौबा की ।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नक्सली मुक्त ग्राम को एक करोड़ प्रोत्साहन की है योजना।
बीते दिनों सुकमा प्रवास के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंदरूनी गाँव के सरपंचों से बैठक का दिया था नक्सलमुक्त पंचायत अभियान का प्रस्ताव जिसमें आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास के तहत मुख्यधारा से जुड़ने अभियान का हिस्सा बनने का सरपंचों को रखा था प्रस्ताव।

पुनर्वासित नक्सलियों में कुल 40 लाख के इनामी नक्सली शामिल, आत्मसमर्पण किए पुनर्वासित नक्सली मुख्यधारा से जुड़ने से पहले कई घटनाओं में रह चुके हैं शामिल।

कुत्ता खरीदने मांगा पैसा, नहीं देने पर मां और पत्नी पर प्राणघात हमला, मां की मौत!

कुत्ता खरीदने मांगा पैसा, नहीं देने पर मां और पत्नी पर प्राणघात हमला, मां की मौत!

 रायपुर :- राजधानी रायपुर में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया हैँ.. जहाँ एक सनकी बेटे ने अपनी मां और पत्नी पर हथौडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बेटे ने कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे की मांग की थी। माँ द्वारा पैसा नहीं देने पर मां और पत्नी के उपर हथौड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में ईलाज जारी है।

दरअसल, आरोपी प्रदीप देवांगन 45 वर्ष जो ई रिक्शा चलाने का काम करता था और सनकी प्रवृति का है। आरोपी ने कुत्ता खरीदने के लिए अपनी मां से दो सौ रूपए मांग की थी। रुपये नहीं देने पर विवाद हुआ और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने हथौड़ी से अपनी मां पर हमला कर दिया।

घायल पत्नी

बीच बचाव करने आई पत्नी पर भी हथौड़ी से वार किया। आरोपी के 15 वर्षीय बच्चे ने पिता के हाथ से हथौड़ी छुड़ाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों के आते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृत माँ

आसपास के लोगों ने आरोपी की मां और पत्नी को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान गणेशी देवांगन 70 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, घायल रामेश्वरी देवांगन 35 वर्ष का उपचार जारी है। पुलिस फरार आरोपी प्रदीप देवांगन की तलाश मे जुटी है।

CG BREAKING : पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म...लंबे समय से चल रही थी हड़ताल..!!

CG BREAKING : पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म...लंबे समय से चल रही थी हड़ताल..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक महीने से अधिक समय से चल रही पंचायत सचिवों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। शासकीयकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिवों को पंचायत मंत्री विजय शर्मा से सकारात्मक आश्वासन मिला, जिसके बाद सचिवों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।

पिछले एक महीने से सचिव वर्ग शासकीयकरण की मांग को लेकर प्रदर्शनरत था, जिससे प्रदेश के ग्रामीण विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा था। पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि पंचायत मंत्री विजय शर्मा से हुई बैठक में उन्हें मांगों पर विचार का भरोसा मिला, जिसके बाद आंदोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

क्या थी सचिवों की मुख्य मांगें?

  1. शासकीयकरण – पंचायत सचिवों की सबसे प्रमुख मांग थी कि उन्हें नियमित शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।
  2. वेतनमान में सुधार – मौजूदा मानदेय की जगह तयशुदा सरकारी वेतन देने की मांग की गई।
  3. सेवा सुरक्षा – अनुबंध के आधार पर काम करने की बजाय स्थाई नियुक्ति और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात रखी गई।

हड़ताल का असर:

सचिवों की हड़ताल से राज्य भर में पंचायतों के कई कार्य ठप पड़े थे। मनरेगा, ग्रामीण विकास योजना, राशन वितरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कामों पर असर पड़ा। गांवों में आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई पंचायत कार्यालय तालेबंद रहे और फील्ड में विकास कार्य पूरी तरह से रुक गए थे।

सरकार की प्रतिक्रिया:

पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने सचिवों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सचिवों की समस्याओं को समझा गया है और जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने सचिवों से प्रदेश के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

संघ की प्रतिक्रिया:

सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हम सरकार के आश्वासन का सम्मान करते हैं और फिलहाल हड़ताल समाप्त कर रहे हैं। यदि मांगें समय पर पूरी नहीं होतींतो भविष्य में आंदोलन फिर शुरू किया जा सकता है।”

CBI Raid : पूर्व IAS अनिल टूटेजा के ठिकानों पर CBI की दबिश, दस्तावेजों की चल रही है जांच

CBI Raid : पूर्व IAS अनिल टूटेजा के ठिकानों पर CBI की दबिश, दस्तावेजों की चल रही है जांच

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा के निवास पर CBI की टीम ने अचानक दबिश दी है। यह कार्रवाई दिल्ली से आई विशेष CBI टीम द्वारा की गई, जो राज्य में हुए बहुचर्चित नान घोटाला, महादेव सट्टा एप घोटाला, कोयला घोटाला, और आबकारी विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व वरिष्ठ IAS अधिकारी अनिल टुटेजा के रायपुर स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह CBI की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय ढंग से की गई और स्थानीय पुलिस को भी आखिरी क्षणों में इसकी सूचना दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, CBI की यह टीम दिल्ली मुख्यालय से विशेष रूप से भेजी गई थी, जो राज्य में हुए कई उच्च-स्तरीय घोटालों की कड़ी जांच कर रही है। जिन मामलों की जांच इस समय प्राथमिकता पर चल रही है, उनमें शामिल हैं:

  • नान घोटाला (छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला)
  • महादेव ऑनलाइन सट्टा एप घोटाला
  • कोयला खनन एवं परिवहन में अनियमितता से जुड़ा भ्रष्टाचार
  • आबकारी विभाग में अवैध उगाही और रिश्वतखोरी का नेटवर्क

पूर्व IAS अनिल टुटेजा का नाम इससे पहले भी नान घोटाले के संदर्भ में सामने आ चुका है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई अधिकारियों और प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलीभगत कर राज्य की नीतियों का दुरुपयोग किया और भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया।

CBI ने उनके निवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी को इस छापेमारी से कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने मैग्नेटो मॉल में देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’, बोले– फिल्म सिटी से मिलेगा छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नया आकाश

मुख्यमंत्री साय ने मैग्नेटो मॉल में देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’, बोले– फिल्म सिटी से मिलेगा छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नया आकाश

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’ के विशेष प्रदर्शन को देखने पहुँचे। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले पद्मश्री सम्मानित और धरसीवा के विधायक अनुज शर्मा के अभिनय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, और आज यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा कितनी खूबसूरती से अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक किरण देव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आयोगों/मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘सुहाग’ एक पारिवारिक फिल्म है और भारत में पारिवारिक मूल्यों पर आधारित फिल्मों का सदा से विशेष स्थान रहा है। उन्होंने याद किया कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर छइहां भुइहां’ भी पारिवारिक थी, और अब ‘सुहाग’ उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, रिश्तों की गरिमा और पारिवारिक जीवन की सहजता को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

श्री साय ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की प्रतिभाओं की भी सराहना करते हुए कहा हमारे कलाकार, निर्देशक और पूरी यूनिट मेहनत और लगन से कार्य करते हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा आज दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण, छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बेहतर अधोसंरचना, बेहतर अवसर और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रहेंगे बलरामपुर दौरे पर, दिनभर के कार्यक्रम तय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रहेंगे बलरामपुर दौरे पर, दिनभर के कार्यक्रम तय

 रायपुर :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 18 अप्रैल को दिनभर का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर निर्धारित है। वे आज बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे अपने निवास से रवाना होकर 12:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे निवास लौटकर कुछ समय के लिए विश्राम करेंगे।

दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के आब्रक श्रीकोट के लिए रवाना होंगे। वहां वे 3:20 से 3:50 बजे तक एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 3:55 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:15 बजे अपने निवास पहुंचेंगे।

16 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

16 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

 कोरबा। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत बसंत ने जिले में 16 राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए प्रभारों का विवरण इस प्रकार है:

आशीष सोनी को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल पसान तथा अतिरिक्त प्रभार जटगा सौंपा गया है।

केसर चौहान को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली का कार्यभार दिया गया।

कन्हैया लाल को पाली तथा अतिरिक्त प्रभार लाफा की जिम्मेदारी सौंपी गई।

करुणा मैत्री को भैंसमा तहसील और राजस्व निरीक्षक मंडल बरपाली (जिल्गा) का प्रभार मिला।

वेदराम कौशिक को कोरबा तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल पाढ़ीमार और अतिरिक्त प्रभार दादरखुर्द सौंपा गया।

प्रवीण राजपूत को दर्री तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल अगारखार दर्री और अतिरिक्त प्रभार दुरपा, बल्गीखार मिला।

रीना महिपाल को दर्री तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल डुमरमुड़ा दर्री तथा अतिरिक्त प्रभार गोपालपुर, जमनीपाली, पंडरीपानी सौंपा गया।

रंजीत भगत को पोड़ी-उपरोड़ा तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल कोरबी व अतिरिक्त प्रभार मोरगा सौंपा गया।

रजनी कश्यप को कटघोरा तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल घुड़देवा और अतिरिक्त प्रभार बांकी मिला।

नारायण प्रसाद बागरी को हरदीबाजार तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल हरदीबाजार और अतिरिक्त प्रभार तिवरता सौंपा गया।

नंद किशोर सिंह को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल अजगरबहार में पदस्थ किया गया।

मनीष कुमार जायसवाल को पोड़ी-उपरोड़ा तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल पोड़ी-उपरोड़ा और अतिरिक्त प्रभार सुतर्रा मिला।

कमलेश साहू को तहसील व राजस्व निरीक्षक मंडल कटघोरा का प्रभार सौंपा गया।

चक्रधर सिंह सिदार को कटघोरा तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल जवाली और अतिरिक्त प्रभार मड़वाढोढ़ा सौंपा गया।

रवींद्र कुमार जायसवाल को दीपका तहसील, राजस्व निरीक्षक मंडल बिरदा का प्रभार मिला।

अंजली पैंकरा को पाली तहसील और राजस्व निरीक्षक मंडल पोंड़ी की जिम्मेदारी दी गई।

यह फेरबदल राजस्व विभाग की दक्षता और कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए किया गया है। अधिकारियों को समय पर नई पदस्थापना में योगदान देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।