BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Amit Shah Visit CG : नक्सलियों को लगेगा तगड़ा झटका! राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बाद अब खुद गृहमंत्री शाह आ रहे छत्तीसगढ़

Amit Shah Visit CG : नक्सलियों को लगेगा तगड़ा झटका! राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बाद अब खुद गृहमंत्री शाह आ रहे छत्तीसगढ़

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों का तगड़ा प्रहार जारी है। कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं तो कई मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के बाद अब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद पांच अप्रैल को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, वहां वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद इसके बाद जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, और नगरीय निकायों के अध्यक्ष के साथ भोजन करेंगे। साथ ही, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के 10-10 सरपंचों के साथ भी भोजन का आयोजन होगा।

जिसके बाद पांच अप्रैल को ही नक्सल ऑपरेशन में कमांडर के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि नक्सल मोर्चे पर सफलता को लेकर अफसरों से चर्चा करेंगे और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। फिर दोपहर बाद बस्तर से रायपुर पहुंचेंगे और शाम रात तक वापस दिल्ली रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। और कहा कि अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास को लेकर कई अहम चर्चाओं का आधार बनेगा।

ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, आदेश जारी, देखिये किसे कहां दी गयी नई पोस्टिंग….

ब्रेकिंग : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, आदेश जारी, देखिये किसे कहां दी गयी नई पोस्टिंग….

 रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के लिए प्रमोशन का आदेश जारी किया है। 51 प्लाटून कमांडर को कंपनी कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी की पदोन्नति 2024 में जारी योग्यता सूची के आधार पर की गयी है। पदोन्नति के बाद सभी कंपनी कमांडरों को नयी जगह पोस्टिंग दी गयी है।

देखिये लिस्ट…

CG- बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने की आपात बैठक, हजारों मुर्गियां, अंडे किये गये नष्ट

CG- बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने की आपात बैठक, हजारों मुर्गियां, अंडे किये गये नष्ट

 कोरिया :-  जिले के बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने आपातकालीन बैठक कर कड़े कदम उठाए हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र में मौजूद सभी पक्षियों और अंडों को नष्ट किया जा रहा है। साथ ही, प्रशासन ने क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है।

 बैकुंठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए देर रात कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की। इस बैठक में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर कुक्कुट पालन केंद्र भेजा गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में नष्टीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस दौरान कीट व मास्क का उपयोग कर कई दर्जन श्रमिकों ने संक्रमित मुर्गियों, अंडों और अन्य पक्षियों को नष्ट करने का कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र में मौजूद 19,095 अंडे, 9,998 चुजे, 2,487 एडल्ट मुर्गियां और 2,448 बटेरों को पूरी तरह नष्ट किया जाएगा।

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आदेश दिया है कि बैकुंठपुर शहर के एक किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री दुकानों में मुर्गी और अंडों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे चिकन और अंडे की खरीदारी न करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

प्रशासन ने बर्ड फ्लू के प्रभाव का आकलन करने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी टीमों को तैनात कर दिया है। ये टीमें जिले के अन्य पोल्ट्री फार्मों और बाजारों की जांच करेंगी, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सकों की संयुक्त टीम सतर्कता बरतते हुए हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कोरिया जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और यदि कहीं भी मृत पक्षी दिखाई दें, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या पशु चिकित्सकों को सूचित करें। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सतर्कता और स्वच्छता बेहद आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल एक रुपया लीटर सस्ता, विष्णु देव सरकार ने बजट में की थी घोषणा

छत्तीसगढ़ में आज से पेट्रोल एक रुपया लीटर सस्ता, विष्णु देव सरकार ने बजट में की थी घोषणा

 रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में कटौती करते हुए नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल प्रति लीटर 1 रुपए सस्ता करने की घोषणा की है, जो 31 मार्च को आधी रात से लागू हो गई है। इसके साथ ही रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत घटकर 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

यह कटौती प्रदेशवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर है। पेट्रोल की कीमत घटने से राज्य के आम लोगों को राहत मिलेगी। वहीं राज्य सरकार को राजस्व का घाटा होगा। वहीं, वाणिज्यक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोग बढ़ने से राजस्व नुकसान की भरपाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025-26 के बजट में जनता को राहत देने पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है।

युवक की मिली लाश : हसदेव नदी में युवक की मिली लाश, 6 दिनों से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

युवक की मिली लाश : हसदेव नदी में युवक की मिली लाश, 6 दिनों से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

 कोरबा। 6 दिनों से लापता चल रहे युवक की लाश आज हसदेव नदी में मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम दीपक राठौर दीपका थाना क्षेत्र का निवासी था। वह बीते 6 दिनों से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में की थी। युवक की लाश आज मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया NH-130 मार्ग पर पुराने पुल पर मिली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच में जुट गई है।

ब्रेकिंग : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने किए 4 निरीक्षकों समेत 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट…..

ब्रेकिंग : पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने किए 4 निरीक्षकों समेत 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट…..

 बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में जनपद के 4 निरीक्षक, 7 उप निरीक्षक के साथ ही 16 सहायक उप निरीक्षक के तबादले किए गए हैं। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।

देखें पूरी लिस्ट….

CG Weather Update: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक तेज हवा के साथ बारिश अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा..

CG Weather Update: प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक तेज हवा के साथ बारिश अलर्ट, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा..

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों तक राज्य के पांचों संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिर सकते हैं. वहीं आज 1 अप्रैल को प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है.

मौसम विभाग ने 2 से 4 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है:

  • 2 अप्रैल: सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर, और अन्य जिले.
  • 3 अप्रैल: कोरिया, मनेंद्रगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, और बस्तर.
  • 4 अप्रैल: बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद, सरगुजा, जशपुर, और मनेंद्रगढ़.
  •  

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक टर्फ लाइन गुजर रही है, वहीं इस क्षेत्र से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा.

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव के बाद अगले दो दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा था और प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया.

अन्य शहरों में तापमान:

  • बिलासपुर: अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री
  • जगदलपुर: अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री
  • अम्बिकापुर: अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री (प्रदेश में सबसे कम)
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री

छत्तीसगढ़ में इस साल पड़ सकती है रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

छत्तीसगढ़ में इस बार की गर्मी में तापमान पहले से और भी अधिक होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मार्च के दूसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे यह अनुमान है कि अप्रैल में भी तापमान पिछले वर्षों से अधिक रह सकता है. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक, मार्च के अंत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था, लेकिन इस बार मार्च के मध्य में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया.

लू के दिनों की संख्या में वृद्धि:

भारतीय मौसम विभाग ने आज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आमतौर पर अप्रैल से जून तक भारत में चार से सात दिन लू चलते हैं, लेकिन इस वर्ष उत्तर और पूर्वी भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से दो से चार दिन अधिक हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में लू के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है.

CG : भाई को बचाने बहन ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से दोनों की मौत, पसरा मातम

CG : भाई को बचाने बहन ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से दोनों की मौत, पसरा मातम

 बलरामपुर : जिले में तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान भाई को डूबता देख बहन बचाने के लिए तालाब में कूद गई। इसी दौरान तालाब की गहराई में दोनों भाई-बहन डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।-

जानकारी के मुताबिक ये घटना रामानुजगंज थाना के तातापानी पुलिस चौकी की है। बताया जा रहा है कि यहां के सुभाषनगर गांव के तालाब के पास सोमवार दोपहर नेहरूनगर के रहने वाली 14 वर्षीय मानवी मिस्त्री और उसका 9 साल का भाई मोहित मिस्त्री दो बच्चे टिया और आनंदी मंडल के साथ खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे तालाब के पास चले गए। इस दौरान मोहित मिस्त्री तालाब में उतरकर नहाने लगा।

नहाने के दौरान वो गहरे पानी के अंदर चला गया। उसे अचानक डूबता देख बहन मानवी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई। भाई को बचाते-बचाते वह भी गहरे पानी में चली गई। जिससे दोनों तालाब में डूब गये। बाकी दो बच्चों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों को डूबता देख वे बाहर निकल गए। तालाब से भागकर बच्चे गांव पहुंचे, जहां उन्होने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।

मानवी-मोहित के पिता विश्वनाथ मिस्त्री ने तालाब में कूदकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से नेहरूनगर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रायपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार.. प्यार में फंसाकर की 5 शादियां, फिर गहने लेकर हो जाती थी फरार

रायपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार.. प्यार में फंसाकर की 5 शादियां, फिर गहने लेकर हो जाती थी फरार

 रायपुर :- राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके की लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार किया है।आरोपी महिला पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन ने पहले ही पांच शादियां की थीं और खुद को अविवाहित बताकर छठी शादी की तैयारी कर रही थी। लेकिन मां-बेटी की धोखाधड़ी का खुलासा होते ही पुलिस ने धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Raipur Luteri Dulhan Arrest: रायपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार.. प्यार में फंसाकर की 5 शादियां, फिर जेवरात लेकर हो जाती थी फरार

जांच के दौरान पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन सहित अन्य लोगों से शादी की थी। शादी के बाद वह विवाद खड़ा कर गहने, नकदी और शादी के सभी दस्तावेज लेकर घर से फरार हो जाती थी। बातचीत करने पर वह दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाने की धमकी देती थी।

बताया जा रहा है कि, आरोपी मां-बेटी मूल रूप से आरंग की रहने वाली हैं। वे एक सामाजिक ग्रुप में शादी के लिए बायोडाटा भेजती थीं और फिर अपने जाल में फंसाकर शादी करती थीं। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पैसे ऐंठने का काम करती थीं। इस पूरे षड्यंत्र में पूजा की मां गायत्री देवांगन भी बराबर की भागीदार थी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का पारा स्कूलों के लिए जारी हुए नई गाइडलाइंस समय सारणी में हुआ परिवर्तन

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का पारा स्कूलों के लिए जारी हुए नई गाइडलाइंस समय सारणी में हुआ परिवर्तन

 रायपुर:- भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए,लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए शासन ने नई गाइडलाइंस जारी की है। जिसमें अब दो पालियों में लगने वाले स्कूलों के समय सारणी में परिवर्तन हो गया हैं। जिसके तहत प्रदेश में संचालित होने वाले प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शालाएं अब सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक चलाई जाएगी वहीं दूसरी पाली में हाई हायर सेकेंडरी शालाए सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक शालाएं लगाई जाएगी बता दे प्रदेश में लगातार गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के छात्रों को लू मिलिरिया, डायरिया, पेचिश, टाइफ़ाइड, मच्छर जनित बीमारियां, और आंखों में संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए शासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है निर्णय से छात्रों के पलक खासे संतुष्ट नजर आ रहे हैं,और शासन के इस निर्णय का समर्थन कर रहे हैं।

CG- कौन बनेगा CS ? CEC के लिए अमिताभ जैन की दावेदारी सबसे मजबूत…तो फिर चीफ सेकरेट्री की दौड़ में कौन-कौन…?

CG- कौन बनेगा CS ? CEC के लिए अमिताभ जैन की दावेदारी सबसे मजबूत…तो फिर चीफ सेकरेट्री की दौड़ में कौन-कौन…?

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) का पद पिछले तीन वर्षों से रिक्त पड़ा है, लेकिन अब इस पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सर्च कमेटी द्वारा साक्षात्कार के बाद 33 आवेदकों की प्रमुख सूची भेजी गई है, जिसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता वाली चयन समिति इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगी, और अप्रैल के पहले सप्ताह में बैठक संभावित है।

अमिताभ जैन के सीआईसी बनने की प्रबल संभावना

मुख्य सचिव अमिताभ जैन के मुख्य सूचना आयुक्त बनने की संभावनाएं काफी मजबूत हैं। इससे पहले भी कई प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने सेवानिवृत्त होने से पहले इस प्रकार की नियुक्ति ली है। यदि जैन को सीआईसी बनाया जाता है, तो उन्हें अपनी सरकारी सेवा से इस्तीफा देना होगा। उनकी सेवानिवृत्ति इसी वर्ष जून में निर्धारित है, इसलिए सरकार को जल्द ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर निर्णय लेना होगा।

नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज

राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन के बाद 1991 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु जी. पिल्ले सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उनके अलावा 1992 बैच के सुब्रत साहू, 1993 बैच के अमित अग्रवाल और 1994 बैच के ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील और मनोज कुमार पिंगुआ के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे

मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आए हैं—सुब्रत साहू, रेणु जी. पिल्ले और अमित अग्रवाल। इनमें से अमित अग्रवाल, निधि छिब्बर और विकास शील वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिससे उनकी संभावनाएं कुछ हद तक सीमित हो सकती हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा।

सरकार को जल्द करनी होगी पहल

यदि अमिताभ जैन को सीआईसी नियुक्त किया जाता है, तो सरकार को नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर त्वरित निर्णय लेना आवश्यक होगा। प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने के लिए यह फैसला जल्द से जल्द लिया जाना आवश्यक है। आगामी दिनों में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।छत्तीसगढ़ सरकार के लिए यह एक महत्वपूर्ण निर्णय होगा, जो प्रशासनिक कार्यों की सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

बस्तर पण्डुम: दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम – डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे ‘बस्तर के राम’ की अनुपम कथा, मुख्यमंत्री बोले, बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर

बस्तर पण्डुम: दंतेवाड़ा में गूंजेगा बस्तर के राम – डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे ‘बस्तर के राम’ की अनुपम कथा, मुख्यमंत्री बोले, बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर

 रायपुर । बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि विकास का सबसे सशक्त मार्ग संस्कृति और परंपरा से होकर जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह उत्सव बस्तर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और हमारी जनजातीय परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

उल्लेखनीय है कि दंडकारण्य क्षेत्र का रामायण काल में विशेष स्थान रहा है और श्री राम ने अपने वनवास काल का कुछ समय दंडकारण्य के जंगलों में व्यतीत किया था। डॉ. कुमार विश्वास बस्तर क्षेत्र के परिपेक्ष्य में श्री राम के महत्व पर अपनी राम कथा “बस्तर के राम” का वाचन करेंगे।

बस्तर पण्डुम आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास की वाणी में जब राम कथा की गूंज बस्तर की वादियों में फैलेगी तो इसमें सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना होगी शांति, एकता और पुनर्जागरण की। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में श्री राम के प्रवास का स्मरण कर अपनी समृद्ध पौराणिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने “बस्तर के राम” के आयोजन पर कहा कि “बस्तर पण्डुम” और “बस्तर के राम” जैसे आयोजन बस्तर क्षेत्र को भारत और विश्व से जोड़ते एक सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जो हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र के समेकित विकास के संकल्प का परिचायक है। बस्तर क्षेत्र आज गर्व से साक्षी बन रहा है कि हिंसा का अंत संभव है और शांति का मार्ग संस्कृति से होकर गुजरता है।

उल्लेखनीय है कि जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला, संस्कृति एवं जीवन शैली संरक्षण-संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन द्वारा “बस्तर पण्डुम 2025” का आयोजन किया जा रहा है जिसके उ‌द्घाटन सत्र में शाम 6 बजे “बस्तर के राम” कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है।

CG Police Promotion : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति का आदेश हुआ जारी, प्लाटून कमांडर से कंपनी कमांडर बने

CG Police Promotion : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति का आदेश हुआ जारी, प्लाटून कमांडर से कंपनी कमांडर बने

 Chhattisgarh Police Promotion : राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के लिए प्रमोशन का आदेश जारी किया है। 51 प्लाटून कमांडर को कंपनी कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी की पदोन्नति 2024 में जारी योग्यता सूची के आधार पर की गयी है। पदोन्नति के बाद सभी कंपनी कमांडरों को नयी जगह पोस्टिंग दी गयी है।

देखिये लिस्ट

 

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा की

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। रविवार को पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 50 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.

 

सीएम साय ने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा कि उनकी संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. वे ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

 

बता दें कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के कोटमी थाना चौकी अंतर्गत पुल पार कर रही महिला से टक्कर होने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी थी. घटना में टक्कर से महिला की मौत हुई थी. वहीं कार सवार मृतक बाबूराम चौधरी और रमिता बाई की मौत हो गई. ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने लाज संचालक को किया गिरफ्तार, सहयोगी संचालक फरार…..

Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने लाज संचालक को किया गिरफ्तार, सहयोगी संचालक फरार…..

 बसना। छत्तीसगढ़ के बसना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक लॉज में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापा मारकर लाज संचालक अंकित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सहयोगी संचालक संतोष दास फरार होने में कामयाब रहा। दोनों आरोपियों के उपर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

मुखबिर के जरिये लॉज में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने अपनी टीम के दबिश दी। जहां होटल पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि, युवती के साथ गलत काम किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने लॉज संचालक अंकित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सहयोगी संचालक संतोष दास फरार होने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि, लंबे समय से लॉज मे देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था।

 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सरोना में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर किया गया

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सरोना में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर किया गया

30 मार्च, रायपुर – JCI उमंग और NGO "बेटर भारत" द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें NGO मां का सहयोग रहा। इस शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे सामुदायिक सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हुई।

रक्तदान अभियान: 39 यूनिट रक्त संग्रहित

शिविर में 39 यूनिट रक्त दान किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवन रक्षक सहायता मिलेगी। रक्तदान से एनीमिया, थैलेसीमिया और आपातकालीन स्थितियों में पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती है।

रक्तदान के साथ-साथ, लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई, जिसमें शामिल थे:
दंत जांच, बालों की जांच,
ब्लड प्रेशर और शुगर जांच,
होम्योपैथिक परामर्श

समुदाय में बेटर भारत की भूमिका

NGO बेटर भारत लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह संगठन विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, चिकित्सा सहायता कार्यक्रमों और मुफ्त शिविरों का आयोजन कर समाज में स्वास्थ्य सुधार के लिए कार्यरत है।

इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों, डॉक्टरों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा पेशेवरों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

आगे की योजना

JCI उमंग और NGO "बेटर भारत" निकट भविष्य में इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियानों का आयोजन करेंगे ताकि समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

NGO "बेटर भारत" के बारे में: बेटर भारत एक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संगठन है, जो स्वास्थ्य, चिकित्सा सहायता और जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य करता है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।

 

 
Liquor Prices : छत्तीसगढ़ में कल से सस्ती मिलेगी शराब, जानिए सभी ब्रांड के नए रेट की पूरी सूची

Liquor Prices : छत्तीसगढ़ में कल से सस्ती मिलेगी शराब, जानिए सभी ब्रांड के नए रेट की पूरी सूची

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल 1 अप्रैल से शराब की नई रेट लिस्ट लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति में विदेशी शराब को सस्ता कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई दरों की घोषणा की गई है। ये दर 1 अप्रैल से सभी मदिरा दुकानों में लागू हो जाएगी।

नई लिस्ट के मुताबिक शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की कमी की गई है। जो बोतल पहले 800 रूपये में मिलती थी, वो अब 760 रूपये तक मिलेगी। वहीं, पौवा की कीमतों में भी 10 से 20 रूपये तक की कमी की गई है। प्रदेश में पहले जो पव्वा 200-220 रूपये में मिलता था वो अब 210, 180 या 190 रूपये तक मिलेगा। नई सूची में गोवा पीने वालों को भी थोड़ी राहत मिली है। गोवा पव्वा में भी 10 रूपये तक की कमी की गई है। लिस्ट के मुताबिक शराब की बोतलों में 40 रुपये से लेकर 250 रुपये तक कमी की गई है। हालांकि देशी शराब में किसी तरह की कोई कमी नहीं की गई है।

 CG : 45 लाख की ईनामी रेणुका उर्फ़ दमयंती हुई ढेर, वकालत की पढ़ाई करने वाली इस हार्डकोर नक्सली ने मचा रखा था आतंक

CG : 45 लाख की ईनामी रेणुका उर्फ़ दमयंती हुई ढेर, वकालत की पढ़ाई करने वाली इस हार्डकोर नक्सली ने मचा रखा था आतंक

 दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स ने 45 लाख रूपये ईनामी (छ0ग0 शासन द्वारा 25 लाख एवं तेलंगाना शासन द्वारा 20 लाख ईनाम) सेन्ट्रल रीजनल ब्यूरो (सीआरबी) प्रेस टीम इंचार्ज, सम्पादक प्रभात पत्रिका (डीकेएसजेडसीएम) गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयन्ती किया ढेर।दन्तेवाड़ा तथा बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में हुई मुठभेड़।

1 नग इंसास रायफल सहित विस्फोटक सामग्री, लैपटॉप, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद। उक्त पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 25 लाख का ईनाम तथा तेलंगाना शासन द्वारा 20 लाख का ईनाम घोषित है। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा बताया गया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत थाना गीदम के ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, नक्सल कैडरो की उपस्थिति की आसूचना के आधार पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में निकली थी दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स की टीम।उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान ग्राम नेलगोड़ा, इकेली, बेलनार के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो लगभग 2 घण्टे तक लगातार चलती रही।फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 1 महिला माओवादी का शव बरामद हुआ।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया उक्त घटना में मारी गई महिला नक्सली का विवरण:-

 

गुम्माडिवेली रेणुका उर्फ भानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती उर्फ दमयन्ती,सेन्ट्रल रीजनल ब्यूरो (सीआरबी) प्रेस टीम इंचार्ज, सम्पादक प्रभात पत्रिका, (डीकेएसजेडसीएम)एलएलबी

निवासी:- ग्राम कड़वेन्डी, देवरपल्ली, जिला वारंगल, तेलंगाना उक्त महिला माओवादी वर्ष 1996 में नक्सल संगठन में भर्ती होकर आंध्र प्रदेश र्में SZCM कृष्ण अन्ना के साथ काम की। वर्ष 2003 में DVCM के पद पर पदोन्नति किया गया। वर्ष 2006 में दक्षिण बस्तर मे CCM दुला दादा उर्फ आनन्द के साथ काम की। वर्ष 2013 में माड़ क्षेत्र में आकर्र SZCM रमन्ना के साथ काम की। रमन्ना की कोरोना से मृत्यु हो जाने के बाद वर्ष 2020 में DKSZCM बनाकर सेंट्रल रीजनल ब्यूरो (CRB) का प्रेस टीम इंचार्ज बनाया गया। नक्सल संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करना और विभिन्न पत्रिका जैसे प्रभात, महिला मार्गम, आवामी जंग, पीपुल्स मार्च, पोडियारो पोल्लो, झंकार, संघर्षरत महिला, पितुरी, मिडंगुर, भूमकाल संदेश का मुद्रण और प्रकाशन का कार्य किया करती थी।

भाई SZCM जी वी के प्रसाद उर्फ सुखदेव उर्फ गुड़सा उसेंडी ने वर्ष 2014 में तेलंगाना में सरेंडर किया।वर्ष 2005 में सेन्ट्रल कमेटी मेंबर (CCM) शंकामुरी अप्पाराव उर्फ रवि के साथ शादी हुआ था, जो 2010 के नलमल्ला मुठभेड़ (आंध्र प्रदेश) में मारा गया । बरामद हथियार/सामाग्री:- इंसास राइफल, मैगजीन, गोला बारूद, लैपटॉप, नक्सली साहित्य तथा दैनिक उपयोगी सामग्री।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/ Bastar Fighters/ CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF एवं अन्य समस्त सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 92 दिनों में कुल 119 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये।

CG Registry 2025 : बढ़ सकते है जमीन के दाम, नई सरकारी गाइडलाइन जल्द होगी लागू !

CG Registry 2025 : बढ़ सकते है जमीन के दाम, नई सरकारी गाइडलाइन जल्द होगी लागू !

 रायपुर। CG Registry 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में इस बार जिले में जमीन की नई सरकारी गाइडलाईन दर लागू होने में देरी हो सकती है क्योंकि इसके लिए पूर्व से तैयारी नहीं की गई है। मार्च के अंत में सभी जिला मुयालयों से प्रस्ताव मांगा गया है। विदित हो कि हर वर्ष मार्च के अंत तक जहां पुरानी सरकारी गाइड-लाईन दर पर जमीनों का रजिस्ट्री होता था और 1 अप्रैल से संशोधित दर लागू हो जाता था।

अब मांगा जा रहा है प्रस्ताव

इस बार 1 अप्रैल से संशोधित दर लागू नहीं हो पाएगा क्योंकि 31 मार्च तक शासन ने सभी जिले के पंजीयन विभाग से जमीनों के बिक्री व अन्य जानकारी मांगा है वहीं 15 अप्रैल तक क्षेत्रवार संशोधन के प्रस्ताव की जानकारी मांगी है। ऐसी स्थिति में 15 अप्रैल तक जानकारी एकत्रित होने के बाद प्रस्तावों पर विचार-मंथन होगा इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

 
कुलमिलाकर देखा जाए तो संशोधित दर के लिए अप्रैल के अंत तक आदेश आने की बात कही जा रही है और मई से नई दर लागू होने की बात कही जा रही है। इस बार जिला पंजीयन विभाग संशोधित दर को लेकर दो माह पीछे चल रही है। शासन के आदेश के बाद जिला स्तर पर दर में संशोधन के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं इसमें इस बात को जरूर देखा जा रहा है कि पूर्व वर्षो में किस क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री सबसे अधिक हुई है। किस क्षेत्र में मांग अधिक है।

सर्वर बना परेशानी

मार्च के अंत में एक ओर जहां रजिस्ट्री के लिए स्लॉट की संया में काफी इजाफा हुआ तो वहीं दूसरी ओर सर्वर में तकनीकी दिक्कत के कारण अधिकारी व लोग दोनो ही परेशान रहे। 15 मिनट में होने वाली रजिस्ट्री की प्रक्रिया के लिए 1 घंटे का समय लग रहा है।

कोविड के बाद जिले में जमीन के सरकारी गाइड-लाईन दर में संशोधन नहीं हुआ था । लंबे समय के बाद दर में संशोधन के लिए प्रस्ताव मांगा गया है जिसके आधार पर शासन निर्णय लेकर नई दर लागू करेगी।
कारोबारी टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार...पत्नी के नाम पर फर्म खोलकर ITC का उठाया लाभ

कारोबारी टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार...पत्नी के नाम पर फर्म खोलकर ITC का उठाया लाभ

 रायपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने दुर्ग के कारोबारी विनय कुमार टंडन को 10.38 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर ‘ओविया ट्रेडर्स’ नामक फर्म खोलकर फर्जी चालान के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया। साथ ही, टैक्स देनदारी से बचने के लिए एक और फर्जी कंपनी बनाकर कर चोरी की।

फर्जी चालान से करोड़ों की गड़बड़ी

सेंट्रल जीएसटी की जांच में सामने आया कि 70 करोड़ रुपए मूल्य के चालान बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के बनाए गए थे। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने माल या सेवाएं प्रदान किए बिना फर्जी बिलिंग के माध्यम से आईटीसी का लाभ उठाया और उसे पास किया। मामले में आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद जीएसटी टीम ने कारोबारी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई प्रधान आयुक्त राकेश गोयल के निर्देश पर की गई।

ऐसे की गई टैक्स चोरी

जांच एजेंसियों ने आरोपी के व्यापारिक लेन-देन की गहन पड़ताल की। बैंक स्टेटमेंट, ई-वे बिल डेटा और वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि आरोपी फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स लाभ उठा रहा था। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी के पास पहले से ही जीएसटी पंजीकरण था, जहां 1 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स देनदारी लंबित थी। बकाया भुगतान से बचने के लिए उसने अपनी पत्नी के नाम पर एक नया जीएसटी पंजीकरण करवा लिया और फर्जी लेन-देन शुरू कर दिए।

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, महिला नक्सली का शव बरामद, रुक-रुक कर फायरिंग जारी

दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, महिला नक्सली का शव बरामद, रुक-रुक कर फायरिंग जारी

 दंतेवाड़ा :-  नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में सोमवार को एंटी नक्सल अभियान पर निकले जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह 9 बजे से मुठभेड़ जारी है।

 दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे बस्तर क्षेत्र में स्थित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. दोनों ओर से लगातार फायरिंग चल रही है।

एसपी राय ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक एक महिला नक्सली का शव मिला है। इसके साथ ही एक इंसास राइफल, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद और जानकारी मिलेगी।

मौसम अलर्ट : लू की चपेट में ये राज्य, जबकि इन जगहों पर होगी बारिश, जानें आज का मौसम अपडेट!

मौसम अलर्ट : लू की चपेट में ये राज्य, जबकि इन जगहों पर होगी बारिश, जानें आज का मौसम अपडेट!

 Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है. दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में इन दिनों तेज गर्मी महसूस हो रही है, वहीं कई इलाकों में लू भी चल रही है. इस बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ राज्यों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान और उसके आसपास के निचले इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बैंसेस एक्टिव है, जिससे साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है. इसके असर से भारत में भी मौसम में बदलाव हो सकता है.

कहां होगी बारिश और ओले? मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इन राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में बढ़ेगी गर्मी

बिहार में गर्मी का असर बढ़ने लगा है. 31 मार्च को बिहार में मौसम ड्राई रहेगा, जिससे तेज धूप और गर्मी बढ़ेगी. पटना में न्यूनतम तापमान 23°C और अधिकतम तापमान 38°C के आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश में बढ़ रही गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है. मार्च के अंत में, प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस महीने में कई जिलों में तापमान 40°C से ऊपर चला गया था, और यह सिलसिला अभी जारी रह सकता है. अप्रैल की शुरुआत में भी तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है.

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है. राज्य के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम ड्राई बना हुआ है, जिससे पारे में भी बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है, जिससे रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है. मौसम के ऐसे हालात के चलते अगले कुछ दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है.

फर्जी कॉल अलर्ट : CG बोर्ड परीक्षा के नाम पर अभिभावकों से पैसे मांग रहे ठग...जानें कैसे बचें इस ठगी से!

फर्जी कॉल अलर्ट : CG बोर्ड परीक्षा के नाम पर अभिभावकों से पैसे मांग रहे ठग...जानें कैसे बचें इस ठगी से!

 रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़े फर्जी कॉल्स को लेकर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया है। बीते वर्ष 2024 में कई फर्जी कॉलर्स ने परीक्षा परिणाम सुधारने के नाम पर पैसों की मांग की थी, जिससे कई छात्र और उनके माता-पिता ठगी के शिकार हुए थे।

CGBSE ने किया सचेत

CGBSE ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के फर्जी कॉल्स का बोर्ड परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। छात्रों और अभिभावकों को ऐसे किसी भी कॉल पर भरोसा न करने और किसी भी तरह का लेन-देन न करने की सलाह दी गई है।

धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें?

फर्जी कॉल आने पर उसे तुरंत नजरअंदाज करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति को परीक्षा परिणाम बदलवाने के लिए पैसे न दें।
ऐसी किसी भी ठगी की घटना की सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें।

कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत और बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का उद्घाटन कर गए मोदी : दीपक बैज

कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत और बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का उद्घाटन कर गए मोदी : दीपक बैज

 कांग्रेस सरकार के द्वारा स्वीकृत और बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का उद्घाटन कर गए मोदी

मोदी नक्सलवाद पर काबू पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के प्रयासों का फल है

मोदी के झूठ से प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरती है

रायपुर। कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत और बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का उदघाटन करके गए मोदी l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के हाथों जिन तीन लाख प्रधानमंत्री आवास का उदघाटन साय सरकार ने करवाया है उनकी स्वीकृति और पहली किस्त तो कांग्रेस सरकार के समय जारी हुई थी। साय सरकार ने तो सवा साल में एक भी प्रधानमंत्री आवास बनाया ही नहीं है l कांग्रेस भाजपा सरकार को चुनौती देती है जिन तीन लाख हितग्राहियों के मकानों के उदघाटन का कार्यक्रम रखा गया था उनके नाम तथा उनको पहली किस्त कब जारी हुआ था सार्वजनिक किया जाय हकीकत सामने आ जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नक्सल नियंत्रण पर अपनी सरकार की पीठ थपथपा रहे जबकि हकीकत यह है कि राज्य में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण कांग्रेस सरकार के समय लाए गए विश्वास विकास सुरक्षा के मूल मंत्र के कारण संभव हो सका। बस्तर के आम लोगों का विश्वास कांग्रेस की सरकार ने जीता था दूरस्थ इलाकों में सुरक्षा बलों के केम्प बनाए गए सड़क पुलिया बनाए गए अस्पताल स्कूल बनाए गए वनोपजो के वैल्यू एडिशन के रोजगार के अवसर बढ़ाए गए थे तब आज सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी पर क्यों मौन रहे सवा साल हो गए आज भी मोदी की गारंटी के एक भी वायदे पूरे नहीं हुए। चुनाव के समय भरे मंच से शराब बंदी के लिए भाषण देने वाले मोदी शराब बंदी पर कुछ नहीं बोले आज साय सरकार भ्रष्टाचार की काली कमाई में डूबी है मोदी चुप रह के उसका समर्थन कर रहे।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : CM साय ने PM मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : CM साय ने PM मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है।

छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा समुदाय, जो भारतीय इतिहास में जल परिवहन, सेवा भाव और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में केवट समुदाय की भूमिका आज भी आदर्श के रूप में स्मरण की जाती है।

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत
बिलासा देवी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि महिलाएँ सीमाओं को पार कर इतिहास रच सकती हैं। उनके नेतृत्व, परिश्रम और कौशल ने यह सिद्ध किया कि चाहे वह प्रशासन हो या सामाजिक नेतृत्व—नारी कहीं भी पीछे नहीं। यह मोमेंटो उन्हीं मूल्यों और प्रेरणाओं का दर्पण है।

यह भेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दूरदर्शी नेतृत्व के साथ प्रतिध्वनित होती है, जिसके केंद्र में नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की संकल्पना है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘महिला स्वयं सहायता समूह’, ‘नारी शक्ति मिशन’ जैसी योजनाएँ इसी दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदम हैं। यह मोमेंटो केवल एक शिल्पकृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतीक है—जो दर्शाता है कि भारत का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब उसकी महिलाएँ सशक्त होंगी। यह भेंट छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत, वर्तमान प्रयासों और भविष्य की संभावनाओं का समन्वय है।

बिलासा देवी केवट का यह प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को भेंट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के सामर्थ्य और भारतीय संस्कृति के यशस्वी मूल्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित भी किया है।