BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का जर्मनी में होगा सम्मान

डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का जर्मनी में होगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले बेटे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में उनके अनुसंधान और नवाचारों के लिए जर्मनी में सम्मानित किया जाएगा। इस होमियोपैथी समिट कार्यक्रम  देश विदेश से 125 चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और छत्तीसगढ़ से एक मात्र होमियोपैथिक चिकित्सक रूप में डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को शामिल किया गया है .

यह जानकारी डॉ त्रिवेदी ने दी।
दरअसल होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को जर्मनी के प्रतिष्ठित सम्मान से 10 अप्रैल को होमियोपैथी के जनक डॉ हनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें होम्योपैथिक उपचार पद्धति में उनके अनुसंधान, नवाचार और रोगियों को दी गई प्रभावी चिकित्सा व कोरोना काल में किए गए मरीजों की सेवाओं व आश्चर्यचकित परिणाम के लिए प्रदान किया जाएगा।

शोध और नवाचारों के लिए होगे सम्मानित

डॉ. त्रिवेदी ने होम्योपैथी को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ने का प्रयास किया है, जिससे अनेक जटिल रोगों का प्रभावी उपचार संभव हुआ है। उनकी चिकित्सा पद्धति न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है। उनके शोध कार्य और उपचार विधियों ने हजारों मरीजों को लाभान्वित किया है, जिससे वे इस क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

यह सम्मान जर्मनी के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान की ओर से दिया जाएगा, जहां दुनिया भर के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें यह गौरव प्राप्त होगा। डॉ. त्रिवेदी की इस उपलब्धि से न केवल भारतीय चिकित्सा जगत बल्कि पूरे देश को गर्व की अनुभूति हो रही है।

उनका यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा। उनके समर्पण और निष्ठा से प्रेरित होकर आने वाली पीढ़ियां भी होम्योपैथी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।
“छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

“छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 “छत्तीसगढ़ : “छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है। सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से हम शासन को जनता के और करीब ला रहे हैं। इसका उद्देश्य है – पारदर्शिता, संवाद और समाधान को एक प्रक्रिया में पिरोकर जनविश्वास को और मजबूत करना। हम चाहते हैं कि राज्य के हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उनकी बात सुनी जा रही है, उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच रहा है। मैं स्वयं, मेरे मंत्रीगण, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस तिहार में भाग लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हमारा लक्ष्य है – हर जिले, हर पंचायत, हर व्यक्ति तक सुशासन की पहुँच सुनिश्चित करना। मैने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ही इस तिहार को एक नई पहचान देगा।”

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इस ट्रेन में हुई 70 लाख रुपए की चोरी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस……

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इस ट्रेन में हुई 70 लाख रुपए की चोरी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस……

 रायपुर। शिवनाथ एक्सप्रेस में 70 लाख रुपए के ज्वेलरी और कैश के चोरी होने की सूचना है। आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ये चोरी गोंदिया से दुर्ग के बीच की बताई जा रही है।

इस सूचना के बाद आरपीएफ के उच्च अधिकारी दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे है और वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है। सूत्र बताते है कि इस केस को गोंदिया की एक स्पेशल टीम जांच कर रही है। आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्र बताते है कि गोंदिया से दुर्ग एक यात्री हिना दिनेश भाई पटेल 18240 ट्रेन के बर्थ नंबर एसए1 की सीट नंबर 19-21 पर अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। डोंगरगढ़ के पास उक्त यात्री ने अपने पर्स देखा उसके बाद ये पर्स वहां से गायब हो गया। सूत्र बताते है कि पर्स में दो डायमंड के सेट, 4 अंगूठी और 45 हजार रुपए नगद थे।

ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला, 120 से अधिक पटवारी किये गए इधर से उधर, देखें जंबो ट्रांसफर लिस्ट..

ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला, 120 से अधिक पटवारी किये गए इधर से उधर, देखें जंबो ट्रांसफर लिस्ट..

 कोरबा। कलेक्टर अजीत बसंत ने जिले के अलग-अलग तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक तहसील से दूसरे तहसील में तबादला किया है। उन्होंने तहसील कोरबा के 11, अजगरबहार के 5, भैंसमा के 8, बरपाली के 13, करतला के 8, दीपका के 8, कटघोरा के 12, दर्री के 8, हरदीबाजार के 10, पाली के 13, पोड़ी उपरोड़ा के 21, और पसान के 8 पटवारियों कुल 125 पटवारियों का स्थानान्तरण अलग-अलग तहसीलों में किया है। उन्होंने संबंधित पटवारियों को 7 अप्रैल 2025 तक कार्य भार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।

देखिए लिस्ट….

मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए हमेशा से आगे रहा है अग्रवाल समाज -मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए हमेशा से आगे रहा है अग्रवाल समाज -मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और दान दाताओं का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही आगे रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ से काफी पुराना नाता रहा है। लगभग 400 साल पहले जब से अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ में पदार्पण हुआ है, तब से छत्तीसगढ़ के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज व्यापार व्यवसाय से जुड़ा हुआ है जो कठिन परिश्रम तथा लगन से कार्य करते हुए मानवता की सेवा में जुटा रहना वाला समाज है। अग्रवाल समाज के द्वारा कोविड की विषम परिस्थिति में भी मानव सेवा सम्बंधी किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानदाताओं के सहयोग का उल्लेख किया। इनमें उन्होंने डीकेएस अस्पताल, एम्स, शीतलबांधा तालाब सहित अनेक कार्यों का उल्लेख किया। कृषि विश्वविद्यालय के लिए 1900 एकड़ भूमि समाज के दानदाताओं द्वारा दी गई है। अनेक धर्मशाला, तालाब, मंदिर, गौशाला, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के द्वारा बनाई गई है। इन कार्यों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। सामाजिक समरसता का इससे अनूठा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के लोगों ने सेवा के ऐसे काम किए हैं, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कन्या विवाह, रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रों में आप सभी ने जरूरतमंदों की सेवा की है। हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ देश-दुनिया में सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। इसके पीछे छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप 2047 में विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पाने में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। इस दौरान उन्होंने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। साथ ही मुख्य मंच से दान देने वाले अग्रणी परिवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री दाऊ अनुराग अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित…

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और दान दाताओं का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही आगे रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ से काफी पुराना नाता रहा है। लगभग 400 साल पहले जब से अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ में पदार्पण हुआ है, तब से छत्तीसगढ़ के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज व्यापार व्यवसाय से जुड़ा हुआ है जो कठिन परिश्रम तथा लगन से कार्य करते हुए मानवता की सेवा में जुटा रहना वाला समाज है। अग्रवाल समाज के द्वारा कोविड की विषम परिस्थिति में भी मानव सेवा सम्बंधी किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानदाताओं के सहयोग का उल्लेख किया। इनमें उन्होंने डीकेएस अस्पताल, एम्स, शीतलबांधा तालाब सहित अनेक कार्यों का उल्लेख किया।

कृषि विश्वविद्यालय के लिए 1900 एकड़ भूमि समाज के दानदाताओं द्वारा दी गई है। अनेक धर्मशाला, तालाब, मंदिर, गौशाला, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के द्वारा बनाई गई है। इन कार्यों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। सामाजिक समरसता का इससे अनूठा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।

CG : खेत में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

CG : खेत में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

 जशपुर : शहर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित मैरिज गार्डन के पीछे एक खेत में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कापू थाना क्षेत्र के रानपुर नवापारा निवासी सुधन दास के रूप में हुई है, जो आमाकानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि युवक के गले में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह भी जताया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो।

पुलिस जांच में जुटी

पत्थलगांव एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से आमजन में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन गहरे सदमे में हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की पत्थलगांव में उपस्थिति और उसकी संदिग्ध मौत के पीछे की सच्चाई क्या है।

Chhattisgarh : परिवहन पोर्टल से घर बैठे बनवाएं लायसेंस और कराएं वाहनों का पंजीयन

Chhattisgarh : परिवहन पोर्टल से घर बैठे बनवाएं लायसेंस और कराएं वाहनों का पंजीयन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं को अधिक सुगम बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आम नागरिकों को किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही आवेदकों द्वारा इन सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है।

परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित परिवहन सेवा पोर्टल में जाकर आवेदकों द्वारा वांछित सेवा का चुनाव कर आधार अभिप्रमाणन द्वारा उक्त सेवा का लाभ लिया जा सकता है, आधार अभिप्रमाणन के बाद परिवहन पोर्टल में दिये गए सेवाओं के तहत् वाहन से संबंधित 23 सेवाएं तथा सारथी (चालक लाईसेंस से संबंधित) के 19 सेवाएं शामिल हैं।

वाहन से संबंधित सेवाएं – मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन, पूर्ण निर्मित बॉडी वाले मोटर वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन, पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) की डुप्लिकेट जारी करने के लिए आवेदन, पंजीकरण प्रमाणपत्र शुल्क जमा करना, पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्रदान करने के लिए आवेदन, पंजीकरण प्रमाणपत्र में पते में परिवर्तन, शुल्क के विरुद्ध पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) विवरण देखें, मोटर वाहन के स्वामित्व के हस्तांतरण की सूचना, मोटर वाहन के स्वामित्व के हस्तांतरण के लिए आवेदन, किराया-खरीद समझौते का समर्थन, किराया-खरीद समझौते की समाप्ति, नए परमिट जारी करना, डुप्लिकेट परमिट जारी करना, परमिट का स्थायी समर्पण, परमिट का हस्तांतरण, परमिट का हस्तांतरण (मृत्यु मामला), परमिट का नवीनीकरण परमिट, परमिट प्राधिकरण का नवीनीकरण, विशेष परमिट के लिए आवेदन, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन, परिवहन सेवाओं के लिए रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करना और वाहन का रूपांतरण सेवाएं शामिल हैं।

इसी तरह चालक लाईसेंस से संबंधित सेवाएं – लर्नर लाइसेंस में पता बदलना, डुप्लीकेट लर्नर लाइसेंस जारी करना, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जारी करना, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण जिसके लिए ड्राइविंग योग्यता का परीक्षण आवश्यक नहीं है, ड्राइविंग लाइसेंस का प्रतिस्थापन, ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलना, ड्राइविंग लाइसेंस में बायोमेट्रिक्स बदलना, ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो और हस्ताक्षर बदलना, ड्राइविंग लाइसेंस एक्सट्रैक्ट प्रोविजनिंग, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जारी करना, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी का सरेंडर करना, खतरनाक सामग्री चलाने के लिए अनुमोदन, ड्राइवर को पब्लिक सर्विस व्हीकल (पीएसवी) बैज जारी करना, डुप्लीकेट पब्लिक सर्विस व्हीकल (पीएसवी) बैज जारी करना, कंडक्टर लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लीकेट कंडक्टर लाइसेंस जारी करना, कंडक्टर लाइसेंस में पता बदलना, कंडक्टर में बायोमेट्रिक्स बदलना लाइसेंस और कंडक्टर लाइसेंस में नाम परिवर्तन सेवाएं शामिल हैं।

उपरोक्त सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदकों को सर्वप्रथम परिवहन सेवा पोर्टल में जाकर वेबसाईट में प्रदर्शित हो रहे Menu Bar  में ऑनलाईन सर्विसेस को सेलेक्ट करना है सेलेक्ट करते ही Vehicle Related Services जो कि वाहन सेवा से संबंधित है का चयन करते ही वाहन से संबंधित विभिन्न सेवाओं हेतु विकल्प प्रदर्शित होता है। इसी प्रकार चालक लाईसेंस से संबंधित सेवाओं हेतु वेबसाईट में प्रदर्शित हो रहे Menu Bar में ऑनलाईन सर्विसेस के तहत् Driving License Related Services का चयन करने पर ड्राईविंग लाईसेंस से संबंधित विभिन्न सेवाओं हेतु विकल्प प्रदर्शित होता है। आवेदक अपने कार्य से संबंधित विकल्प का चुनाव कर, सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

अब तक वाहन 4.0 संबंधी सेवाओं हेतु 1,724 आवेदन एवं सारथी 4.0 के माध्यम से लाईसेंस संबंधी 34,225 आवेदन का निराकरण 01 वर्ष के भीतर किया गया है। परिवहन विभाग आम नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि करने हेतु सतत् रूप से प्रयासरत् है।

छत्तीसगढ़ को मिली 8741 करोड़ की बड़ी सौगात : खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

छत्तीसगढ़ को मिली 8741 करोड़ की बड़ी सौगात : खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा रेल परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने भारतीय रेलवे की चार महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 18,658 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र और ओडिशा के कुल 15 ज़िलों को जोड़ते हुए रेलवे नेटवर्क में 1247 किलोमीटर की महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से स्वीकृत ‘खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा 5वीं एवं 6वीं लाइन’ परियोजना से राज्य के औद्योगिक नक्शे में ऐतिहासिक परिवर्तन की संभावनाएं बनेंगी। यह परियोजना बलौदा बाजार जैसे क्षेत्रों को सीधी रेलवे कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे सीमेंट संयंत्रों, इस्पात इकाइयों और अन्य औद्योगिक निवेश के लिए आधारभूत संरचना तैयार होगी। यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट और चूना पत्थर जैसी सामग्रियों के परिवहन में क्रांतिकारी सुधार लाएगा। इससे माल ढुलाई की लागत घटेगी, संचालन की गति बढ़ेगी और उद्योगों को निर्बाध सप्लाई चेन मिलेगी।

-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को मिली यह ऐतिहासिक रेल परियोजना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है। खरसिया-नया रायपुर- परमलकसा लाइन से बलौदा बाजार और आस-पास के क्षेत्रों को  रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे यहाँ के युवाओं के लिए रोज़गार और स्वरोज़गार के नए द्वार खुलेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ में नया अध्याय लिखेगी, जिससे न केवल कोयला, सीमेंट और लौह अयस्क जैसे क्षेत्रों में उत्पादन और परिवहन को गति मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक सशक्तिकरण भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की आवश्यकता और क्षमता को पहचान कर रेल परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को ‘विकास के फास्ट ट्रैक’ पर लाने का काम किया है।

उल्लखेनीय है कि खरसिया से परमलकसा तक 5वीं और 6वीं नई रेल लाइन बिछाने के लिए ₹8,741 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिल गई है, जिससे छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों के क्षेत्र में बड़ी बढ़त मिलेगी।

मुख्य विशेषताएँ

  • कुल लंबाई : 278 किमी लंबा रेलमार्ग, 615 किमी ट्रैक की लंबाई
  • स्टेशनों की संख्या : 21
  • पुल और फ्लाईओवर : 48 बड़े पुल, 349 छोटे पुल, 14 आरओबी, 184 आरयूबी, 5 रेल फ्लाईओवर
  • ट्रैफिक क्षमता : 21 से 38 मिलियन टन कार्गो, 8 मेल/एक्सप्रेस/सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें
  • ईंधन और पर्यावरण संरक्षण : 22 करोड़ लीटर डीजल की बचत प्रतिवर्ष
  • 113 करोड़ किग्रा CO2 की कटौती – यह लगभग 4.5 करोड़ पेड़ों के लगाने के बराबर है।
  • लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी : सड़क परिवहन की तुलना में प्रतिवर्ष ₹2,520 करोड़ की बचत
  • इन ज़िलों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ : रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाज़ार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव।
  • राज्य की प्रगति का नया युग
  • इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों में तीव्र गति आएगी। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगी।
    55
छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा सुशासन तिहार-2025, सीएम विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश

छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा सुशासन तिहार-2025, सीएम विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए दिशा-निर्देश

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए “सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के निर्देश दिए है। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। इस तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही है। शासन-प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय काम-काज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले, जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इसको लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर सुशासन तिहार-2025 के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि “सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं एवं एक पोर्टल बनाया जा रहा है। प्रत्येक जिले की परंपराओं, आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुसार नवाचार भी किए जा सकते हैं, जिससे यह तिहार अधिक जनोपयोगी और प्रभावशाली बने।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर भी की जाए। आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में भी आवेदन संग्रह किये जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था रहेगी। कॉमन सर्विस सेंटर का भी ऑनलाइन आवेदन लेने हेतु उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक आवेदन को एक कोड देने की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित प्रारूप में खाली आवेदन पत्र (ग्रामवार/नगरीय निकायवार कोड सहित) प्रिन्ट कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराये जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, साथ ही, आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी। जनता को आवेदन लिखने में सहायता प्रदान करने हेतु कलेक्टर आवश्यकतानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगा सकते हैं। इन तिथियों का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

आवेदनों का निराकरण
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा और संबंधित जिला/जनपद/नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजा जाएगा। संबंधित विभाग/अधिकारी लगभग एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया जाएगा। इन आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला और राज्य स्तर पर किया जाए।

समाधान शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 05 मई से 31 मई 2025 के दौरान प्रत्येक 08 से 15 पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार समाधान शिविर आयोजित होंगे। शिविरों के आयोजन की तिथि की जानकारी आवेदकों को एस.एम.एस. के माध्यम से तथा आवेदन की पावती के माध्यम से दी जाए, साथ ही इन तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि भी पोर्टल में की जाए तथा जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में सम्भव हो, शिविर में किया जाए, शेष आवेदनों का समाधान एक माह में कर आवेदकों को सूचित किया जाए।

शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के लिए एक खंडस्तरीय अधिकारी को प्रभारी बनाया जाए, जो शिविर के समुचित संचालन को सुनिश्चित करेंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिला स्तर से भी कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी की जाए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे स्वयं, उप मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं राज्य शासन के अधिकारी भी कुछ शिविरों में शामिल होंगे तथा वहां आवेदकों से भेंटकर उनकी समस्याओं और निराकरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन लेने, उनकी प्रविष्टि, मॉनिटरिंग एवं समाधान प्रक्रियाओं के लिए समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी
जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी हो और उन्हें आवश्यक जानकारियां समय पर उपलब्ध कराई जाए।

विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण उनके द्वारा किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। प्रभारी मंत्रीगण, प्रभारी सचिव भी अपने स्तर पर यह प्रक्रिया अपनाएंगे।

समीक्षा बैठक का आयोजन
दोपहर के बाद जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति और विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी, साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। राज्य स्तर से बिंदुवार समीक्षा पत्रक उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रेसवार्ता एवं विभिन्न संगठनों तथा नागरिकों से भेंट
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समीक्षा बैठक के उपरांत अथवा उपयुक्त समय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे और विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों से भेंट करेंगे।

कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इस अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र कुदरगढ़ मंदिर धाम को केन्द्र सरकार की ’प्रसाद योजना‘ में शामिल किया है। इससे यहां के विकास के लिए केन्द्र सरकार से मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव का समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कुदरगढ़ धाम में शुरू होगा चिकित्सालय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुदरगढ़ धाम में बनने वाले रोपवे का भूमिपूजन किया। यह रोपवे दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने प्रशासनिक भवन एवं सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख तथा गढ़वातियां माता मंदिर में सीढ़ी निर्माण और पेयजल व्यवस्था हेतु 50 लाख सहित कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस दौरान रोपवे निर्माण के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धाम में चिकित्सालय निर्माण की भी घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कार्यो का भूमिपूजन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता कुदरगढ़ी से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर 105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 43 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।

भोरमदेव मंदिर हेतु स्वदेश दर्शन योजना में 148 करोड़ रूपए मंजूर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के विकास के लिए भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 148 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। प्रदेश की पांच शक्तिपीठों सूरजपुर के कुदरगढ़, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी, रतनपुर की मॉ महामाया, डोंगरगढ़ की मॉ बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा की मॉ दंतेश्वरी शक्तिपीठ के विकास के लिए चार धाम की तर्ज पर योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारंभ की गई है। इस योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों को तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों से इस योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुंभ के दौरान छत्तीसगढ़ का मंडप बनाया गया था, जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ठहरने और भोजन के निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास योजनाओं के साथ-साथ समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यहां बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। साथ ही रोपवे निर्माण के लिए बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया।
समापन समारोह में दिखी लोकसंस्कृति की झलक

समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में माता कुदरगढ़ को समर्पित भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं पर लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया।

कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती रजनी शंकर त्रिपाठी, वन विकास निगम एवं कुदरगढ़ धाम ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा  सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स के गठन की अधिसूचना जारी

 रायपुर :- केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ में नवीन बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी तथा मत्स्य समितियों के गठन की कार्ययोजना बनाई गई, जिसे कार्यरूप में परिणित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में 532 नवीन पैक्स सोसाइटी के गठन की अधिसूचना आज 04 अप्रैल 2025 को जारी कर दी गई है।

सहकारिता विभाग के आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के दिशा-निर्देश व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन से 532 पैक्स का गठन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा रायपुर में ‘सहकार से समृद्धि’ विषय पर ली गई पहली बैठक 25 अगस्त 2024 में छत्तीसगढ़ में पैक्स की संख्या बढ़ाने तथा पैक्स की पहुँच गाँव-गाँव तक ले जाने की मंशा को इस निर्णय के साथ पूरा किया जा रहा है।

राज्य के विभिन्न गांवों में 532 नवीन सहकारी समितियों के गठन से अब किसानों को अपने गांव में ही किसानों को कृषि ऋण के साथ खाद-बीज लेने, माइक्रो-एटीएम से राशि आहरण की सुविधा मिलेगी। इस नवीन पैक्स में कामन सर्विस सेंटर, जनऔषधि केंद्र तथा किसान समृद्धि केंद्र का संचालन किया जाएगा। इससे प्रदेश के किसानों को उनके ग्राम में ही आवश्यक सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी।

CG – सौतेली मां और सगी चाची ने कराई नाबालिग बेटे की हत्या, इतने हजार में दी थी सुपारी, इस वजह से रची खूनी साजिश

CG – सौतेली मां और सगी चाची ने कराई नाबालिग बेटे की हत्या, इतने हजार में दी थी सुपारी, इस वजह से रची खूनी साजिश

 बलौदाबाजार। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। जिले के लवन थाना इलाके के डोंगरीडीह में कुछ दिन पहले 8वीं कक्षा के छात्र की लाश महानदी के किनारे रेत में दबी मिली थी। मृतक लापता था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दिन बाद, पुलिस को नदी किनारे रेत में दबा उसका शव मिला। प्राथमिक जांच में पता चला कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। शव में चोट के निशान भी पाए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

हत्या में नाबालिग की सौतेली माँ का हाथ था। पुलिस को पता चला कि उसने हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इस वारदात में मृतक की सगी चाची भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग को लेकर उसकी सगी और सौतेली माँ के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा और विवाद होता था। सम्भवतः इन्ही वजहों से सौतेली माँ ने यह खूनी साजिश रची।

6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

जैसे ही मामला खुला, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। जिला एसपी विजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

चैत्र नवरात्रि : मां कालरात्रि की पूजा से पाएं शक्ति और सिद्धि...जानें आसान उपाय और लाभ

चैत्र नवरात्रि : मां कालरात्रि की पूजा से पाएं शक्ति और सिद्धि...जानें आसान उपाय और लाभ

 Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन हम मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. वे नवदुर्गा के सातवें रूप हैं और उनकी शक्ति बहुत बड़ी है. मां कालरात्रि का रंग काला है और उनकी तीन आंखें हैं. वे अपने गले में बिजली की माला पहनती हैं और उनके हाथों में खड्ग और कांटा होते हैं. उनका वाहन गधा है और वे हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं.

मां कालरात्रि की पूजा से शत्रु और विरोधियों पर काबू पाया जा सकता है. इस पूजा से डर, दुर्घटनाएं और बीमारियां दूर होती हैं, और नकारात्मक ऊर्जा का असर भी खत्म हो जाता है. ज्योतिष में शनि ग्रह को नियंत्रण में रखने के लिए भी मां कालरात्रि की पूजा बहुत फायदेमंद मानी जाती है.

मां कालरात्रि और चक्र

मां कालरात्रि की पूजा शत्रु और विरोधियों को नियंत्रित करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इससे डर, दुर्घटनाएं और बीमारियां दूर होती हैं, और नकारात्मक ऊर्जा का असर नहीं होता. ज्योतिष में शनि ग्रह को नियंत्रण में रखने के लिए उनकी पूजा बहुत असरदार होती है.

मां कालरात्रि की पूजा विधि

इस दिन, मां के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें लाल फूल चढ़ाएं. साथ ही, गुड़ का भोग अर्पित करें और मां के मंत्रों का जाप करें या सप्तशती का पाठ करें. फिर, गुड़ का आधा हिस्सा अपने परिवार में बांटें और बाकी गुड़ किसी ब्राह्मण को दान करें. इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें.

शत्रु और विरोधियों को शांत करने के उपाय

अगर शत्रु या विरोधियों को शांत करना हो, तो सफेद या लाल कपड़े पहनकर रात में मां कालरात्रि की पूजा करें. दीपक जलाएं, गुड़ का भोग चढ़ाएं और नवार्ण मंत्र (ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे) का 108 बार जाप करें. हर बार एक लौंग चढ़ाएं और फिर उन लौंगों को आग में डाल दें. इससे शत्रु शांत होंगे और मानसिक शांति मिलेगी.

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए संशोधित शेड्यूल पेश, इसी सप्ताह जारी हो सकती है अधिसूचना

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए संशोधित शेड्यूल पेश, इसी सप्ताह जारी हो सकती है अधिसूचना

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम पेश कर दिया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज हुई सुनवाई में डिवीजन बेंच के समक्ष नया शेड्यूल प्रस्तुत किया। इसके अनुसार, अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

इस तरह होगा चुनाव का शेड्यूल

इस संबंध में कोर्ट में बताया गया कि अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में ही चुनाव अधिसूचना जारी होगी और प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। अधिसूचना जारी होने के 120 दिन के भीतर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 1 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक नामांकन दाखिल करने की अवधि होगी। 16 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 तकनामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया रखी गई है। 1 सितंबर 2025 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा तथा 30 सितंबर को मतदान होगा।

चार साल से लंबित है स्टेट बार का चुनाव

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के चुनाव पिछले चार वर्षों से लंबित है, जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। इससे पहले, बीसीआई ने जून 2025 में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने और 10 अगस्त को मतदान कराने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अदालत ने स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगते हुए शपथपत्र दाखिल करने को कहा।

हाईकोर्ट ने फरवरी 2025 में अपने आदेश में बीसीआई से चुनाव की स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, लेकिन समय पर शपथपत्र दाखिल न किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। अब संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद यह चुनाव लगभग 6 माह बाद संपन्न होगा।

अतिसंवेदनशील इलाका रायगुड़ेम पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, आजादी के बाद पहली बार नक्सलगढ़ क्षेत्र में किसी मंत्री ने रखा कदम

अतिसंवेदनशील इलाका रायगुड़ेम पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, आजादी के बाद पहली बार नक्सलगढ़ क्षेत्र में किसी मंत्री ने रखा कदम

 सुकमा: जिले के अतिसंवेदनशील इलाके में आज गृह मंत्री विजय शर्मा आज पहुंचे है, आज़ादी के बाद पहली बार नक्सलगढ़ रायगुड़म कोई मंत्री पहुँचे है। जगरगुंडा के रायगुड़म में जवानों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की मुलाक़ात की, इसके साथ ही डिप्टी सीएम ग्रामीणों से भी मुलाक़ात करेंगे। इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ, डीआईजी सुरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, ज़िला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, सीआरपीएफ़ कमांडेंट नवीन मौजूद है।बता दें कि लम्बे समय से रायगुड़म का इलाक़ा नक्सलियों के क़ब्ज़े में था।

 वक्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा- विधायक अनुज शर्मा

वक्फ संशोधन बिल ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा- विधायक अनुज शर्मा

 धरसींवा: लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पारित हुआ, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता लाना और गैर-मुस्लिमों को भी वक्फ बोर्ड में शामिल करना है। यह बिल अब राज्यसभा में पेश होगा और विधेयक में सरकार को वक्फ के खातों का ऑडिट कराने का अधिकार भी दिया गया है।

विधायक अनुज शर्मा ने वक्फ संशोधन बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करेगा। इस बिल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों को भी कानून के दायरे में लाया गया है, जो पहले किसी भी न्यायिक समीक्षा से परे था। यह एक महत्वपूर्ण सुधार है, जिससे देश की न्यायिक प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

विधायक शर्मा ने कहा कि भारत में वक़्फ़ संपत्तियों की संख्या अत्यधिक है और इसका समुचित उपयोग गरीब एवं जरूरतमंद मुस्लिम समुदाय के लोगों तक नहीं पहुँच पा रहा था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वक्फ संपत्तियों का लाभ मुस्लिम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिलना चाहिए, न कि कुछ विशेष लोगों तक सीमित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों में कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई है, जिनका समाधान आवश्यक था। वक़्फ़ संपत्तियों पर हुए अनधिकृत कब्जों को हटाने और इन संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कठोर प्रावधान किए हैं।

विपक्ष द्वारा बिल का विरोध अनुचित
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि इस संशोधन के माध्यम से वक्फ ट्रिब्यूनल के निर्णयों को अब न्यायालय में चुनौती दी जा सकेगी, जो एक बड़ा सुधार है। पहले यह संभव नहीं था, जिससे कई विवादों का समाधान नहीं हो पाता था। अब न्याय की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। शर्मा ने विपक्ष द्वारा बिल के विरोध को अनुचित बताया और कहा कि यह किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में वक़्फ़ संपत्तियों पर हुए अनधिकृत कब्जों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। श्री शर्मा ने इस निर्णय को राष्ट्रहित में बताया और कहा कि यह केवल वक़्फ़ संपत्तियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी धार्मिक संपत्तियों की पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहेगी।

 
यात्रीगण कृपया ध्यान दें… छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें 15 से 24 अप्रैल तक रहेगी रद्द, देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें 15 से 24 अप्रैल तक रहेगी रद्द, देखें लिस्ट

 रायपुर :- रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, जानकारी के अनुसार, रेलवे ने 15 से 24 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. आपको बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के मेरामण्डली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन को मेरामण्डली स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. जिसके कारण 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी. 

यहाँ देखिए रद्द होने वाली गाड़ियों की लिस्ट-

  • Jodhpur – Puri Express 20814 – 19 अप्रैल 2025 को जोधपुर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • Puri – Jodhpur Express 20813 – 16 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • LTT – Puri Express 12145 – 13 अप्रैल 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • Puri – LTT Express 12146 – 15 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • Gandhidham – Puri Express 12993 – 18 अप्रैल 2025 को गांधीधाम से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • Puri – Gandhidham Express 12994 – 21 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • Indore – Puri Express 20917 – 15 और 22 अप्रैल 2025 को इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
  • Puri – Indore Express 20918 – 17 और 24 अप्रैल 2025 को पूरी से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द.
CG – सोने से भरी कार पकड़ाई, बिना दस्तावेज ले जा रहे थे करोड़ों का सोना, दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

CG – सोने से भरी कार पकड़ाई, बिना दस्तावेज ले जा रहे थे करोड़ों का सोना, दो लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोने से भरी कार पकड़ी है। कार से 4 किलो सोना बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य 3 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने नाकाबंदी कर एक कार को रोका। कार में रायपुर के टिकरापारा, भगत चौक निवासी उमाशंकर साहू और रायपुर बैरन बाजार, फव्वारा चौक निवासी जावेद जिवानी सवार थे।

पूछताछ में दोनों सवारों ने गाड़ी में 4 किलो सोना होना बताया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से सोने में नेकलेस, अंगूठी, चूड़ी, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र चैन, बिंदिया नथ और अन्य सोने के आभूषण (कुल वजन 4000.700 ग्राम) जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। इसके साथ 8.40 लाख रुपए नगद एवं एक कार भी जप्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक, बरामद सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो कवर्धा के सराफा दुकानों में बेचने के लिए आया था। हालांकि, सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन माता कैसे करती है भक्तों के भय का नाश

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन माता कैसे करती है भक्तों के भय का नाश

 रायपुर:- देश में आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन माता के नव रूपों में से माँ दुर्गा को माता कात्यायनी के रूप में पूजा जाता है। माता कात्यायनी को शत्रु विनाशक देवी के रूप में पूजा जाता है इस लिए मान्यता है,कि इस दिन मां कात्यायनी की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

अगर बात करे माता कात्यायनी के स्वरूप का तो माता का ध्यान करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। और उनके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का वातावaरण निर्मित होता है. माता कात्यायनी का रंग सोने की तरह चमकीला है और उनकी चार भुजाएं हैं. माता के दाएं हाथ की ऊपरी भुजा अभय मुद्रा में है, जबकि निचली भुजा वर मुद्रा में है. बाईं ओर के ऊपरी हाथ में तलवार है, और निचले हाथ में कमल का फूल है. माता अपने भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और उन्हें भय मुक्त होने का वरदान देती है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलता मिजाज : तेज आंधी और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलता मिजाज : तेज आंधी और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुबह से बादल छाए हुए हैं, और अगले कुछ घंटों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शाम 5 बजे से अगले 3 घंटे के दौरान इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है:
बस्तर
बीजापुर
दंतेवाड़ा
 धमतरी
 गरियाबंद
 कोंडागांव
 नारायणपुर

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा और महासमुंद जिलों में भी तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। अगले 3 घंटे में यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम में बदलाव की वजह

दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक बने चक्रवातीय दबाव के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। इस प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

ब्रेकिंग: राजधानी में तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवती का सिर-धड़ से हुआ अलग, 2 अन्य को आई गंभीर चोट

ब्रेकिंग: राजधानी में तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवती का सिर-धड़ से हुआ अलग, 2 अन्य को आई गंभीर चोट

 रायपुर । राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती का सिर-धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कूटी पर तीन लड़कियां सवार होकर घूमने निकली थी। स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई। इस में जहां एक युवती का सिर-धड़ से अलग हो जाने के कारण जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 2 अन्य नाबालिग लड़कियां घायल हो गई हैं, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार मृतिका की पहचान 18 वर्षीय आलिया खान के रूप में की गयी है, जो टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि आलिया अपनी फ्रेंड के साथ स्कूटी से नवा रायपुर घूमने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार स्कूटी सड़क में बने डिवाइडर के एंगल से जा टकरायी।

इस भीषण हादसे में स्कूटी में सवार युवती का सिर एंगल से टकराने के बाद धड़ से अलग हो गया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं स्कूटी में सवार दो अन्य नाबालिग लड़की सड़क पर दूर जा गिरी। दोनों लड़कियों को गंभीर चोट आई है। राहगिरों की मदद से दोनों नाबालिग लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

CG : आंगनबाड़ी में 3 माह की मासूम बच्ची को नर्स ने लगा दिया टीके का डबल डोज, गई जान

CG : आंगनबाड़ी में 3 माह की मासूम बच्ची को नर्स ने लगा दिया टीके का डबल डोज, गई जान

 कांकेर : भानुप्रतापपुर से लगे नेहरू नगर में 3 माह की मासूम बच्ची की आंगनबाड़ी में लगाए गए टीके के डबल डोज से मौत हो गई। खबर घटना के बाद प्रशासन ने मामले में संज्ञान लिया और जांच टीम गठित किया है। जांच के लिए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ पी शंखवार, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय डॉ. हेमन्त नाग, बीएमओ डॉ. अखिलेश ध्रुव, सर्वेलेस मेडिकल ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ शिरिश कोरे, खण्ड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी रत्ना पाल, सेक्टर सुपरवाईजर मुकेश सांडिल्य परिजन के घर पहुंची थी।

मृतक के मां लक्ष्मी चक्रवती ने जांच अधिकारी को बताते हुए स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि मेरे बच्चे को 26 मार्च को टिका लगाया है और जच्चा बच्चा कार्ड में 25 मार्च लिखा गया है। चित्रांशी को 3 माह का तीन टीका पहले लगाया गया था जिसके बाद 9 माह की दूसरी बच्ची के लिए तैयार किया गया चौथी टीका भी लगा दिया गया। परिजनों ने जब नर्स से सवाल जवाब किए तो नर्स ने इस पर कुछ नहीं होने की बात कही।

टीका लगने के बाद बिगड़ी थी तबियत

दो दिन बाद 28 मार्च को बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर देवेंद्र कश्यप के निवास में ले जाकर दिखाया गया उसके बाद भी स्थिति ठीक नहीं होने से 29 मार्च को बेहतर उपचार के लिए धमतरी बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने पूरे शरीर में इनफेक्शन होना बताया। जांच अधिकारियों ने पूरी जांच होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने की बात कही।

दो दिन बाद बच्ची का पेट सूजने लगा

टीका लगने के दो दिन बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और पेट सूजने लगा। इसके बाद उसे 29 मार्च को धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीकाकरण के डबल डोज से बच्ची के शरीर में इंफेक्शन हो चुका था। धमतरी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मासूम बच्ची के शरीर में इन्फेक्शन होने की जानकारी दी और स्थिति गंभीर बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। 30 मार्च को शाम 7 बजे करीब उसकी मौत हो गई।

रायपुर नगर निगम के इन जोन में अध्यक्षों का चुनाव आज , जानिए कितने बजे से शुरू होगी प्रक्रिया…..

रायपुर नगर निगम के इन जोन में अध्यक्षों का चुनाव आज , जानिए कितने बजे से शुरू होगी प्रक्रिया…..

 रायपुर। नगर निगम रायपुर के 9 जोन में अध्यक्षों का आज यानी 3 अप्रैल को चुनाव होगा। निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में दोपहर 12 बजे से इसके लिए कार्रवाई शुरू होगी। निगम आयुक्त विश्वदीप ने निर्वाचन के लिए निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी को नियुक्त किया है। निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के बाद संविक्षा की जाएगी। संविक्षा सही पाए जाने पर अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के पास 12:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 1 बजे से 1: 30 बजे तक मतदान होगा। तत्काल बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के अंतर्गत्त नगर पालिक निगम रायपुर की 10 वार्ड समितियों में से जोन क्रमांक 2 को छोड़कर वार्ड समिति (जोन) अध्यक्ष का निर्वाचन 3 अप्रेल 2025 की समस्त कार्यवाही के लिए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी अपर आयुक्त द्वय पंकज के. शर्मा और विनोद पांडेय के निर्देशन पर्यवेक्षण में निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न करवाने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार वार्ड समिति जोन क्रमांक 01 के लिए जोन 01 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 03 के लिए जोन 03 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 04 के लिए जोन 04 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक के लिए जोन 05 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 06 के लिए जोन 06 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 07 के लिए जोन 07 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 08 के लिए जोन 08 आयुक्त, वार्ड समिति जोन क्रमांक 09 के लिए जोन 09 आयुक्त एवं वार्ड समिति जोन क्रमांक 10 के लिए जोन 10 आयुक्त को निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वार्ड समिति के अध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही नगर पालिक निगम रायपुर महात्मा गांधी सदन मुख्यालय के चतुर्थ तल स्थित सामान्य सभा सभागार में कराया जाना है। आदेशित किया गया है कि निर्वाचन की तारीख समय एवं स्थान की सूचना जोन अंतर्गत आने वाले वार्डो के निर्वाचित पार्षदों को दी जाए। साथ ही सर्वसाधारण की जानकारी के लिए सूचना पटल पर चस्पा किया जाए।

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के अंतर्गत वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष के विहित रीति से निर्वाचन के लिए अनुसूची अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे निगम मुख्यालय के सामान्य सभा सभागार में वार्ड समिति के जोन अध्यक्ष के लिए निर्वाचन की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। दोपहर 12 बजे से 12: 15 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा और सही पाए गए नाम निर्देशन अभ्यर्थियों के नाम प्रकाशन होगा। दोपहर 12:45 बजे से 1:00 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1: 30 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो) तत्काल बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। साथ ही कार्रवाई वृत्त का लेखन किया जाएगा।

BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में निगम और मंडल में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति,देखें पूरी लिस्ट

BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में निगम और मंडल में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति,देखें पूरी लिस्ट

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है”