BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अनुदान प्राप्त स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

अनुदान प्राप्त स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

 बिलासपुर। अनुदान प्राप्त स्कूलों के रिटायर्ड शिक्षकों ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों की तरह पेंशन की मांग करते हुए अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से हाई कोर्ट में अलग-अलग याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने रिटायर्ड शिक्षकों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है, राज्य सरकार याचिकाकर्ताओं के स्कूल को 100 प्रतिशत ग्रांट-इन-एड दे रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि, याचिकाकर्ता पेंशन के हकदार होंगे। कोर्ट ने साफ कहा, यह सहायता स्कूलों के उचित प्रबंधन और सुचारू संचालन के उद्देश्य से दी जाती है।

अनुदान प्राप्त स्कूलों के रिटायर्ड शिक्षकों की याचिकाओं को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि यह अदालत विधायिका को कोई खास कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकता। संवैधानिक व्यवस्था के तहत संसद को कानून बनाने की संप्रभु शक्ति प्राप्त है। बता दें कि अनुदान प्राप्त स्कूलों से सेवानिवृत हुए शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के समान पेंशन की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। शिक्षकों ने अपनी याचिका में कहा था कि अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी सरकारी स्कूल के शिक्षक व कर्मचारियों के सामने पेंशन पाने का हकदार है। इसके बाद भी राज्य सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका अनुदान प्राप्त निजी महाविद्यालयों के रिटायर्ड प्राध्यापकों व कर्मचारियों को सरकारी काॅलेजों के प्राध्यापकों व कमचारियों की तरह पेंशन का मुद्दा भी उठाया। याचिकाकर्ताओं ने संविधान प्रदत्त शक्तियों और अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि जब वैधानिक योजना समानता का आदेश देती है, और सर्कुलर इसकी पुष्टि करता है, तो राज्य ऐसे आधारों पर समान व्यवहार से पीछे नहीं हट सकता जो न तो तर्कसंगत हैं और न ही कानूनी रूप से उचित हैं। वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देने से इंकार करना याचिकाकर्ताओं के गरिमा के साथ जीने के अधिकार पर हमला करता है, जिससे अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होता है। याचिकाकर्ता शिक्षकों ने कहा कि दशकों तक सेवा करने और वैधानिक दायित्वों को पूरा करने के बावजूद, सेवानिवृत्ति के बाद बिना किसी सहायता के रह गए हैं। राज्य सरकार द्वारा पेंशन देने से इंकार करना समानता, निष्पक्षता और सुशासन के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि, याचिकाकर्ता शिक्षकों द्वारा की जा रही पेंशन की मांग स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि उक्त स्कूल न तो सरकारी स्कूल है और न ही याचिकाकर्ता सरकारी कर्मचारी हैं। लिहाजा पेंशन की मांग करने वाली याचिकाकर्ताओं का दावा निराधार है। कोर्ट ने कहा, राज्य सरकार याचिकाकर्ताओं के स्कूल को 100 प्रतिशत ग्रांट-इन-एड दे रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि, याचिकाकर्ता पेंशन के हकदार होंगे। यह सहायता स्कूलों के उचित प्रबंधन और सुचारू संचालन के उद्देश्य से दी जाती है। ग्रांट-इन-एड की आड़ में, याचिकाकर्ता शिक्षक पेंशन की मांग नहीं कर सकते। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 7 जनवरी 2009 और 5 फरवरी 2009 के माध्यम से ऐसी मांगों को खारिज कर दिया था क्योंकि ऐसे निजी सहायता प्राप्त स्कूलों को पेंशन देने का कोई प्रावधान नहीं है। कोर्ट ने कहा कि, याचिकाकर्ता यह साबित करने में विफल रहे कि पेंशन लाभ देने के संबंध में कोई नियम हैं। राज्य को सहायता प्राप्त स्कूलों के सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों को राज्य सरकार के शिक्षकों, कर्मचारियों के बराबर पेंशन लाभ देने के लिए नियम बनाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता है। हाई कोर्ट ने शिक्षकों की याचिका को खारिज कर दिया है।
CG BREAKING  : छत्तीसगढ़ में यहां देह व्यापर का भंडाफोड़, दूसरे राज्य से आई दो युवती गिरफ्तार

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां देह व्यापर का भंडाफोड़, दूसरे राज्य से आई दो युवती गिरफ्तार

 दुर्ग। जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनवानी स्थित होटल में दबिश दी है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में संचालित इस होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने रेड कर होटल मैनेजर सहित संबंधित लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, स्मृति नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है, जिसमें दूसरे राज्यों से आई महिलाएं शामिल हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर होटल में दबिश दी।

लखनऊ से आई थीं दोनों युवतियां

रेड के दौरान होटल में दो युवतियां मिलीं, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची थीं और वहां से भिलाई आकर होटल में ठहरी थीं। पुलिस के मुताबिक, वे आगे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही कार्रवाई हो गई।

दस्तावेज मांगने पर मैनेजर से विवाद

मौके पर मौजूद पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि जांच के दौरान होटल मैनेजर से होटल के वैध दस्तावेज, ठहरे हुए ग्राहकों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी विवरण मांगा गया। इस पर मैनेजर ने पुलिस से विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

महिला पुलिस से झूमाझटकी का आरोप

जब महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों युवतियों की तलाशी ली और उनसे पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोप है कि युवतियों ने भी बहस शुरू कर दी और
महिला पुलिस के साथ झूमाझटकी की। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश, जांच जारी

पुलिस ने होटल के कमरों से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए और होटल मैनेजर तथा दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और इसमें कोई संगठित गिरोह शामिल है या नहीं।

अवैध गतिविधियों पर सख्त रुख

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में होटल प्रबंधन की संलिप्तता या किसी बड़े नेटवर्क के तार सामने आते हैं, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने होटल, लॉज और गेस्ट हाउस संचालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर आपराधिक प्रकरण तक दर्ज किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने मलखंब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि सहित की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सीएम साय ने मलखंब खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि सहित की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026 के शुभंकर ‘मोर वीर’, थीम सॉन्ग और खेलो इंडिया टॉर्च का अनावरण

राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आज बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 के शुभंकर ‘मोर वीर’, थीम सॉन्ग एवं खेलो इंडिया टॉर्च का रिमोट बटन दबाकर अनावरण किया।

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उद्घाटन समारोह में अबूझमाड़ क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा मलखंब की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी अमित कुमार द्वारा खेलो इंडिया टॉर्च का अनावरण किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और खेल सहित हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह युवा महोत्सव न केवल युवाओं की प्रतिभाओं को पहचान देने का मंच है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने, मलखंब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखंब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर से 3,000 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं, जो 14 सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विधाओंकृ8 दलीय एवं 6 एकलकृमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन की विजेता प्रतिभाएँ वर्ष 2026 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता यह प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति, विकास और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जनजातीय अंचलों में खेलों की अपार संभावनाएँ हैं और सरकार इन क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि युवाओं की सृजनशील सोच से ही देश आगे बढ़ता है और केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घोषणा की कि आने वाले समय में सरगुजा अंचल में भी ओलंपिक-स्तरीय खेल आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर बदल रहा है और आज जनजातीय क्षेत्रों के युवा राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

इस अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायकगण अमर अग्रवाल,  धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और युवा उपस्थित थे।

धर्मांतरण की घटना से गहराया आक्रोश, आज बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़, सर्व समाज ने किया ऐलान

धर्मांतरण की घटना से गहराया आक्रोश, आज बंद रहेगा पूरा छत्तीसगढ़, सर्व समाज ने किया ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण की घटना से जुड़े विवाद ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। सर्व समाज ने इस विरोध में 24 दिसंबर 2025 को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी इस बंद को पूरा समर्थन दिया है।

बता दें कि, बीते दिनों कांकेर में शव दफनाने को लेकर हिंसक विवाद हुआ, जिसके बाद ईसाई मिशनरियों पर जबरन धर्मांतरण के आरोप लगे। सर्व समाज ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहराया और  धर्मांतरण रोकने की मांग की। वहीं बंद सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा, जिसका उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। दुर्ग सहित कई जिलों में व्यापक असर की उम्मीद है, जहां दुकानें बंद रहेंगी। जिला मुख्यालयों में बैठकें आयोजित हो रही हैं।

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपनी दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया। संगठन ने सरकार से सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की मांग की है। BJP विधायक अजय चंद्राकर समेत कई नेताओं ने समर्थन जताया। वहीं राजधानी रायपुर में चेंबर के सदस्य बंद कराने निकले। जहां वे जयस्तम चौक सहित प्रमुख मार्गो में बंद कराते नजर आए। दुकान बंद करने लोगों से हाथ जोड़कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी साथ मौजूद रहे।

CM साय आज बस्तर दौरे पर,कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय आज बस्तर दौरे पर,कई कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे बता दे कि आज दोपहर 12 बजे बस्तर के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री साय बस्तर के ग्राम फरसागुड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप के निवास जाएंगे और मंत्री केदार कश्यप की माता के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे वही परिजनों से मुलाकात करेंगे सीएम साय। दोपहर 2.30 बजे बस्तर से रायपुर लौटेंगे।

विनोद कुमार शुक्ल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम साय, दिया कंधा, नम आँखों से दी विदाई

विनोद कुमार शुक्ल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम साय, दिया कंधा, नम आँखों से दी विदाई

 रायपुर। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके निवास पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी, साथ ही अंतिम संस्कार में कंधा भी दिया। कवि कुमार विश्वास ने भी उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कई नेता, मंत्री भी पहुंचे।

विनोद कुमार शुक्ल (89 वर्ष) का 23 दिसंबर 2025 को रायपुर के एम्स में निधन हो गया, जहां वे सांस की समस्या से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी रचनाएं जैसे ‘नौकर की कमीज’ और ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ समेत पूरे साहित्य जगत की क्षति है। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य पर पहले चिंता जताई। वहीं आज उनके अंतिम संस्कार में सीएम समेत कई नेता मंत्री भी पहुंचे। जहां सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथेलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ किया। उन्होंने 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर मिल रहे हैं। साथ ही आज पूरे देश और प्रदेश में खेल को लेकर बेहतर वातारण तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकता मे शामिल है। सरकार द्वारा सभी खेलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने सभी सुविधाएं और प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी खेलो इंडिया के नये परिसरों की शुरुआत की गई है, इससे खेल प्रतिभाओं को सभी जरुरी सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाता है जिससे खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाता है। हमारी सरकार ओलंपिक में शामिल होने वाले एथलीट को 21 लाख रुपये देगी। यदि हमारे प्रदेश का कोई युवा खिलाड़ी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतता है तो उसे 3 करोड़, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने वालों को एक करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आरचरी एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश मोरारका, महासचिव श्री आयुष मोरारका, श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल सहित विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ी, कोच,मैनेजर तथा गणमान्यजन व खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में कटे इतने लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, इस तारीख तक किया जा सकेगा दावा आपत्ति……

छत्तीसगढ़ में कटे इतने लाख से अधिक मतदाताओं के नाम, इस तारीख तक किया जा सकेगा दावा आपत्ति……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है। इस सूची में 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए है। चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 लाख 42 हजार 234 मतदाता की मृत्यु हो गई है। 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता के नाम 2 जगहों पर थे।

जारी के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा हुआ है। अब 22 जनवरी यानि एक महीने तक दावा आपत्ति किया जा सकेगा।

अगर आपका नाम नई वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है तो सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरना होगा और इसे अन्य 13 प्रकार के दस्तावेज जो ईसीआई के द्वारा निर्धारित किया गया है। उनमें से कोई एक दस्तावेज के साथ जमा करना होगा।

ऐसे चेक करे लिस्ट में अपना नाम

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट इलेक्ट्रॉनिक और सर्चेबल फॉर्मेट में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध है। मतदाता EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर), जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड/गांव और बूथ नंबर के जरिए आसानी से अपना नाम खोज सकते हैं। इसके अलावा, पूरी सूची को डाउनलोड करना भी संभव है।

रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम….

रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास: प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम….

 रायपुर: कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में रायगढ़ जिला भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के अनुरूप योजनाबद्ध एवं सतत विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। रायगढ़ अपनी समृद्ध कला-संस्कृति और कत्थक घराने के लिए राष्ट्रीय पहचान रखता है। रायगढ़ महानगर के स्वरूप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय किसान दिवस एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आज नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 96 विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम चिकलापानी-कुम्हीचुंआ तथा ग्राम बिरहोरपारा-रूवांफूल में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया। इन बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी एवं सुदृढ़ अधोसंरचना उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

रायगढ़ शहर के सर्वांगीण विकास हेतु 6.59 करोड़ रुपये के 96 कार्यों का शिलान्यास

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से हो रहा सुनियोजित विकास: प्रभारी मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि शहर में सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, खेल, सड़क, पुल, गार्डन, ऑक्सीजोन, स्टाफ डेम जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 96 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। जिसके पूर्ण होने के पश्चात रायगढ़ का स्वरूप और अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल दिखाई देगा।

कृषि विविधीकरण और जल संरक्षण पर विशेष जोर

प्रभारी मंत्री ने किसानों से उन्नत एवं विविध कृषि अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल धान पर निर्भरता से जल संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। मक्का, सरसों, मसूर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों एवं मिश्रित खेती से आय में वृद्धि संभव है। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।

रायगढ़ शहर के सर्वांगीण विकास हेतु 6.59 करोड़ रुपये के 96 कार्यों का शिलान्यास

रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना प्राथमिकता: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन, गार्डन, रिंग रोड, पुल-पुलिया, खेल एवं शिक्षा सुविधाओं के विस्तार से रायगढ़ को आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। रायगढ़ में स्थापित नव गुरुकुल संस्थान के माध्यम से बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन तथा रोजगार की गारंटी प्रदान की जा रही है। जिले में आयोजित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों से हजारों युवाओं को सही दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आधुनिक संसाधनों एवं आधारभूत संरचनाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। रायगढ़ को शिक्षा और अवसरों के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने रायगढ़ के तीव्र विकास के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रयासों की सराहना की। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ तेजी से महानगर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ महानगर की तर्ज पर विकसित हो रहा है। नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव, गजमार पहाड़ और ऑक्सीजोन जैसे प्रोजेक्ट शहर की पहचान को नया आयाम दे रहे है

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत 17 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल एवं 1 हितग्राही को श्रवण यंत्र, नमस्ते इंडिया योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को सेफ्टी किट, खाद्य विभाग अंतर्गत 3 हितग्राहियों को प्राथमिकता राशन कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 4 महिलाओं को सुपोषण सामग्री, पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास के 5 मेधावी छात्रों को टैबलेट, मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत 2 हितग्राहियों को जाल वितरण, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बिरहोर जनजाति के 5 हितग्राहियों को पीएम जनमन योजना अंतर्गत आवास की चाबियाँ, पशुधन विकास विभाग अंतर्गत 5 हितग्राहियों को सुकर पालन एवं बकरा पालन हेतु अनुदान राशि और अन्य हितग्राहियों को विभागीय योजना अंतर्गत सामग्री वितरण किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, रायगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, पुसौर अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अरुणधर दीवान, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री जतिन साव, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ स्किल टेक में कौशल-आधारित निवेश को मिली नई गति, 13,690 करोड़ रुपये के स्किलिंग-लिंक्ड निवेश आकर्षित

छत्तीसगढ़ स्किल टेक में कौशल-आधारित निवेश को मिली नई गति, 13,690 करोड़ रुपये के स्किलिंग-लिंक्ड निवेश आकर्षित

 रायपुर। भविष्य-उन्मुख कौशल विकास के साथ औद्योगिक विकास को सुदृढ़ रूप से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास विभाग एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ स्किल टेक का आयोजन किया गया। यह उद्योग-केंद्रित निवेश कार्यक्रम प्रधानमंत्री सेतु योजना (PM SETU) के अंतर्गत कौशल विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापन (MoUs) हस्ताक्षरित किए गए तथा निवेश आमंत्रण पत्र जारी किए गए। कुल मिलाकर 13,690 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावित निवेश सामने आए हैं, जिनसे राज्य में 12,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। ये निवेश विभिन्न क्षेत्रों में कौशल-आधारित रोजगार को मजबूती प्रदान करेंगे।

कौशल-आधारित औद्योगिक विकास की धुरी बना गेल का प्रोजेक्ट

निवेश प्रतिबद्धताओं में गेल (GAIL) का प्रस्तावित गैस-आधारित उर्वरक संयंत्र राज्य के लिए एक प्रमुख एवं सबसे बड़े औद्योगिक प्रस्तावों में से एक के रूप में उभरकर सामने आया। लगभग 10,500 करोड़ रुपये के प्रथम चरण निवेश तथा 1.27 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) यूरिया उत्पादन क्षमता के साथ यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल एवं उर्वरक मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी।

यह प्रस्तावित परियोजना गेल की मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (MNJPL) के साथ प्लान की गई है, जो अनुकूल तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता पर आधारित होगी। यह परियोजना राजनांदगांव जिले के बिजेतला क्षेत्र में 400 एकड़ से अधिक भूमि पर प्रस्तावित है, जबकि 100 एकड़ अतिरिक्त भूमि एक समर्पित टाउनशिप के लिए आरक्षित की गई है।परियोजना में भविष्य में मांग एवं अधोसंरचना की उपलब्धता के अनुरूप क्षमता विस्तार का भी प्रावधान रखा गया है।

परियोजना के संचालन में आने के पश्चात लगभग 3,500 प्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। इसके साथ ही संचालन, तकनीकी सेवाओं, लॉजिस्टिक्स, मेंटेनेंस तथा संबद्ध क्षेत्रों में कुशल मानव संसाधन की निरंतर मांग उत्पन्न होगी, जो राज्य के कौशल-एकीकृत औद्योगिकीकरण के दृष्टिकोण को और सशक्त करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—“छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल निवेश, रोजगार और कौशल को आपस में जोड़ने पर आधारित है। छत्तीसगढ़ स्किल टेक जैसे मंचों के माध्यम से हम निवेशकों के विश्वास को ज़मीनी स्तर पर परिणामों में बदल रहे हैं, ताकि राज्य में कुशल रोजगार के अवसर सृजित हों। इसके पीछे स्पष्ट नीतियाँ और प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता हमारी ताकत है।”

विविध क्षेत्रों में निवेश रुचि से मजबूत हुआ कौशल पारिस्थितिकी तंत्र

गेल के अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ स्किल टेक में परिधान एवं वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, सोलर पैनल निर्माण तथा अन्य उभरते (सनराइज़) क्षेत्रों में भी निवेशकों की मजबूत रुचि देखने को मिली। ये सभी क्षेत्र राज्य की कौशल विकास प्राथमिकताओं एवं रोजगार सृजन लक्ष्यों के अनुरूप हैं।

कार्यक्रम के दौरान जशपुर में स्थापित आदित्य बिरला स्किल सेंटर को भी एक महत्वपूर्ण उद्योग-प्रेरित कौशल पहल के रूप में रेखांकित किया गया, जिसका उद्देश्य पारंपरिक एवं उभरते क्षेत्रों में कार्यबल की क्षमताओं को सुदृढ़ करना और आजीविका के अवसर बढ़ाना है।
छत्तीसगढ़ स्किल टेक राज्य में पहले से चल रहे निवेश गति को और आगे बढ़ाने वाला मंच सिद्ध हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ को 200 से अधिक परियोजनाओं के माध्यम से 7.83 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत परियोजनाएँ कार्यान्वयन चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि कार्यान्वयन में चल रही परियोजनाओं में से 58 प्रतिशत राज्य द्वारा चिन्हित प्राथमिक (थ्रस्ट) क्षेत्रों से संबंधित हैं। ये निवेश राज्य के 26 जिलों में फैले हुए हैं, जो क्षेत्रीय संतुलन एवं औद्योगिक विविधीकरण पर छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष फोकस को दर्शाता है।

CG News: यह आयोजन छत्तीसगढ़ की उस उभरती पहचान को पुनः पुष्ट करता है, जहाँ औद्योगिक निवेश, कौशल विकास और समावेशी विकास एक-दूसरे के साथ समानांतर आगे बढ़ते हैं, ताकि आर्थिक प्रगति राज्य के युवाओं के लिए दीर्घकालिक और सार्थक आजीविका अवसरों में परिवर्तित हो सके।

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, कहा- हमेशा हम सबके हृदय में रहेंगे विद्यमान

साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर सीएम साय ने जताया शोक, कहा- हमेशा हम सबके हृदय में रहेंगे विद्यमान

 रायपुर।  ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल  का निधन हो गया। उन्होंने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। बताया गया की वे काफी दिनों से बीमार थे और रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती। वहीं उनके निधन पर मुख्मयमंत्री विष्णुदेव साय ने भी शोक जताया है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, ‘महान साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल जी का निधन एक बड़ी क्षति है। नौकर की कमीज, दीवार में एक खिड़की रहती थी जैसी चर्चित कृतियों से साधारण जीवन को गरिमा देने वाले विनोद जी छत्तीसगढ़ के गौरव के रूप में हमेशा हम सबके हृदय में विद्यमान रहेंगे। संवेदनाओं से परिपूर्ण उनकी रचनाएँ पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिजन एवं पाठकों-प्रशंसकों को हार्दिक संवेदना ॐ शान्ति।’

Sai Cabinet Breaking : सीएम साय कैबिनेट की बैठक इसदिन

Sai Cabinet Breaking : सीएम साय कैबिनेट की बैठक इसदिन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 31 दिसम्बर को सवेरे 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।

Breaking : PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 उप अभियंताओं को मिली पदोन्नति, देखें पूरी लिस्ट

Breaking : PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 उप अभियंताओं को मिली पदोन्नति, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में काम कर रहे 13 उप अभियंताओं (सिविल) को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया है। यह पदोन्नति उनकी वरिष्ठता, काम करने की क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए दी गई है।

पदोन्नत होने वाले अभियंताओं में तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे शामिल हैं।

राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी अभियंताओं की नई पदस्थापना अलग से की जाएगी। इसका उद्देश्य यह है कि विभाग के निर्माण कार्यों को और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। नई जिम्मेदारी के तहत ये सहायक अभियंता अब सड़कों, भवनों और अन्य निर्माण परियोजनाओं की निगरानी करेंगे, निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे और काम समय पर पूरा हो, यह सुनिश्चित करेंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से विभाग की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और परियोजनाओं का संचालन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अनुभव और योग्यता के आधार पर दी गई यह पदोन्नति न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि विभागीय कामकाज में गुणवत्ता और पारदर्शिता भी लाती है

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति और नई पदस्थापना की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। साथ ही, सभी पदोन्नत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नए कार्यक्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करें। इस निर्णय के जरिए राज्य शासन ने यह संदेश दिया है कि लोक निर्माण विभाग में बेहतर कार्य, अनुभव और जिम्मेदारी को महत्व दिया जाता है और आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

"रफी साहब के 101वें जन्मदिन का जश्न: रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल!"

"रफी साहब के 101वें जन्मदिन का जश्न: रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल!"

 रायपुर:- स्थानीय शिवानन्द नगर स्थित हेमंत कुमार म्यूजीकल ग्रुप द्वारा दिनांक 24.12.2025 को स्वर्गीय श्री मोहम्मद रफी जी के 101 जन्मदिन के उपलक्ष्य में रायपुर (छ.ग.) के मायाराम सुरजन हॉल में शाम 6.00 से रात्री 11.00 बजे तक रखा गया है। जिसमें  केवल उन्ही गानों को प्राथमिकता देने का का निर्णय लिया गया है जिन्हें सर्वाधिक रैंक प्राप्त हुई है रायपुर, कोरबा, विलासपुर जाने माने कलाकरों के द्वारा करके प्रस्तुति होने जा रहा है जिसमें मुख्य कलाकार मनोहर ठाकुर जी, हेमंत कुमार जी, डॉ जीशान खान, प्रशांत नाग जी, पवन मनडावी जी, मोहनी मल्लेवार, ज्योति पाटिल, रूपा मनडावी, अपूर्वा ठाकुर (कोरबा), नफिशा, एन. के. चक्रवर्ती जी, प्रदीप कुमार साहू जी, तकनिकी सलाहकार एवं मंच संचालन सादिक खान लक्ष्य टारगेट एवं गोल्डेन साहू जी छॉलीबुड एक्टर आप सभी शहर के संगीत प्रेमियों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में आ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

Murder : रायपुर में फिर मर्डर, युवक की हत्या कर जलाई लाश, इलाके में दहशत

Murder : रायपुर में फिर मर्डर, युवक की हत्या कर जलाई लाश, इलाके में दहशत

 रायपुर :- राजधानी रायपुर के छपोरा गांव में हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की निर्मम हत्या कर उसके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, पहचान और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जली हुई हालत में शव देखा और तुरंत विधानसभा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई और शव को बाद में खेत में लाकर जलाया गया।पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Crime : शादी समारोह में खूनखराबा, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला

Crime : शादी समारोह में खूनखराबा, भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चाकूबाजी की वारदात सामने आ रही है, जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।  जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को सुपेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल, आरोपी विजय कोलते और अजय कोलते दोनों भाई है। वही एक शादी समारोह के दौरान दोनों भाई एक साथ थे तभी दोनो ने जमकर शराब पी शराब पीने के बाद दोनों भाई के बीच में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद गाली गलौज से होते हुए हाथापाई तक जा पहुंचा। तभी छोटे भाई ने अपने पास रखें चाकू से विजय ने अजय के पेट पर प्रहार कर दिया।  जिससे अजय कोलते लहू लूहान होकर वहीं गिर पड़ा।

आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और फौरन उसे सुपेला अस्पताल ले जाया गया। फ़िलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी विजय कोलते को हिरासत में ले लिया गया है तो वहीं उससे पूछताछ की जा रही है।

 
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, वारदात ने फैलाई सनसनी

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 23 दिसंबर 2025 की सुबह एक सनसनीखेज घटना हुई। पोड़ी–उपरोड़ा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या (BJP leader Akshay Garg murdered) कर दी गई। तीन अज्ञात हमलावरों ने अक्षय गर्ग पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे केसलपुर गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए गए सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुंचे वह अभी अपने कर्मचारियों से चर्चा कर ही रहे थे तभी एक काली गाड़ी में तीन लोग आए। सभी के हाथ में धारदार हथियार थे उसे अक्षय गर्ग पर प्राण घातक हमला कर दिया गया। वहां मौजूद अक्षय गर्ग के लोग कुछ कह या कर पाते तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। अक्षय गर्ग को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि अक्षय गर्ग (BJP leader Akshay Garg murdered) की मौत के पीछे पुराना व्यावसायिक विवाद भी हो सकता है, इस घटना से पूरा कोरबा क्षेत्र दहल गया है।

आज राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा

आज राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय, 14 विधाओं में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा

 रायपुर-  राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 14 सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में प्रदेश के 3000 युवा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की लॉन्चिंग भी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल रमेन डेका 25 दिसम्बर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तारतम्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें आठ दलीय विधाएं औ छह 6 एकल विधाएं शामिल हैं। दलीय विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा शामिल हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की पांच विधाओं लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन के विजेता प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ की ओर से भागीदारी करेंगे।

राज्य युवा महोत्सव में दलीय विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 20 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 15 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। एकल विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5 हजार रुपए, 3 हजार रुपए एवं 2 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

राज्य युवा महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों के गायन, बैण्ड परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन जैसे विविध आयोजन भी होंगे। 23 दिसम्बर को उद्घाटन समारोह के दिन राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आरूग बैण्ड (अनुज शर्मा) की प्रस्तुति तथा नारायणपुर के प्रसिद्ध मल्लखंब का प्रदर्शन किया जाएगा। 23 दिसम्बर को ही बिलासपुर पुलिस ग्राउंण्ड में रात साढ़े 8 बजे से कवि सम्मेलन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य कवि कविता पाठ करेंगे। राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन 24 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में शाम 6 बजे से काफिला बैण्ड एवं स्वप्निल लाइव बैण्ड की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 25 दिसम्बर को शाम 6 बजे से आरू साहू तथा दायरा (बस्तर) बैण्ड की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

24 दिसंबर को बंद रहेगा छत्तीसगढ़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया समर्थन

24 दिसंबर को बंद रहेगा छत्तीसगढ़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया समर्थन

 रायपुर। काँकेर जिले के आमाबेड़ा में हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं, सनातन धर्म के लोगों पर हमलों, मिशनरी संस्थाओं द्वारा कथित धर्मांतरण और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात व अवहेलना के आरोपों के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

इस बंद को लेकर आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि शांति, कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सभी के हित में हैं, और इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल के विरुद्ध प्रकरण का आठवां अभियोग पत्र पेश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल के विरुद्ध प्रकरण का आठवां अभियोग पत्र पेश

 रायपुर। शराब घोटाला प्रकरण में सोमवार 22 दिसंबर को ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने विशेष न्यायालय रायपुर में चैतन्य बघेल के खिलाफ अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है। अब तक इस प्रकरण में मूल अभियोग पत्र सहित कुल 8 अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किये जा चुके हैं। प्रस्तुत चालान में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संबंध में जांच की वर्तमान स्टेटस को भी प्रस्तुत किया गया है, साथ ही अब तक गिरफ्तार सभी आरोपियों के संबंध में डिजिटल एविडेंस की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई है। इसके अतिरिक्त जिन आरोपियों के संबंध में जांच जारी है, उनके संबंध में भी जांच की वर्तमान स्थिति का उल्लेख किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही निरंतर जारी है।

जांच पर अभियुक्त चैतन्य बघेल की भूमिका तत्कालीन समय में आबकारी विभाग में वसूली तंत्र (सिंडिकेट) को खड़ा करने तथा उसके समन्वय एवं संरक्षक के रूप में पायी गई है। चैतन्य बघेल प्रशासनिक स्तर पर सिंडिकेट के हितों के हिसाब से काम करने वाले अनिल टुटेजा, सौम्या चैरसिया, अरुणपति त्रिपाठी, निरंजन दास जैसे अधिकारियों तथा सिंडिकेट के जमीनी मुखिया अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, विकास अग्रवाल जैसे लोगों के बीच परस्पर सामंजस्य और तालमेल बिठाने और उन्हें निर्देशित करने का काम करते थे।

चैतन्य बघेल, अनवर ढेबर के टीम के द्वारा एकत्र की गई घोटाले की रकम को अपने भरोसेमंद लोगों के माध्यम से उच्चस्तर तक पहुंचाने और उसकों व्यवस्थापित करने का काम कर रहे थें। चैतन्य बघेल ने त्रिलोक सिंह ढिल्लन के विभिन्न फर्मो में, अपने हिस्से की रकम को प्राप्त कर बैंकिंग चैनल के माध्यम से अपने पारिवारिक फर्मों में प्राप्त किया, और उसका उपयोग निर्माणाधीन रियल ईस्टेट परियोजनाओं में किया। इसके अलावा बड़ी मात्रा में अपने पारिवारिक मित्रों, सहयोगियों के जरिये घोटाले की रकम बैंकिंग चैनल के माध्यम से प्राप्त कर उसका निवेश आदि करना पाया गया है।

उच्चस्तर पर घोटाले की रकम के प्रबंधन के साथ-साथ, लगभग 200 से 250 करोड़ रूपये अपने हिस्से में प्राप्त करने के साक्ष्य मिले है। अब तक की गई विवेचना पर यह स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्त चैतन्य बघेल से सिंडिकेट को मिलने वाले उच्चस्तरीय संरक्षण, नीतिगत/प्रशासनिक हस्तक्षेप एवं प्रभाव के कारण लम्बे समय तक इस अपराध को अंजाम दिया जा सका। अद्यतन स्थिति में जांच में, गणना के आधार पर आबकारी घोटाले की रकम लगभग 3074 करोड़ रूपये का होना पाया गया है। किन्तु अग्रिम जांच पर समग्र स्त्रोतों से इस अवैध रकम के 3500 करोड़ रूपये से अधिक पहुंचने की संभावना है।

आधार कार्ड सभी को उपलब्ध करायें : मुख्य सचिव विकासशील

आधार कार्ड सभी को उपलब्ध करायें : मुख्य सचिव विकासशील

 रायपुर। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी को आधार उपलब्ध कराया जाए। मुख्य सचिव ने आधार हेतु नामांकन, अपडेट्स, वेरिफिकेशन सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में लोगों के आधार नामांकन, अपडेशन और उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज शत-प्रतिशत बच्चों का आधार बनाया जाना चाहिए। इसके लिए अधिकारी रणनीतिक तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विद्यार्थियों का सूचीबद्ध करें। कितने बच्चों का आधार बन गया है और किन बच्चों का आधार नहीं बना है। अधिकारी आगामी माह में शिविर लगाकर आधार हेतु नामांकन अपडेशन का कार्य करायें। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि आधार नामांकन अपडेशन सहित सभी को आधार उपलब्धता की लगातार समीक्षा करें। मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में आधार के कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर यह कार्य करायें।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा आईटी के सचिव श्री अंकित आनंद, सीईओ चिप्स श्री प्रभात मलिक, स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. फरिहा आलम, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री संतन देवी जांगड़े सहित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

 जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया”: केंद्रीय मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा

निरंतर सेवा, निरंतर विकास का सशक्त मॉडल है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री

हर वर्ग तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का भव्य आयोजन

रायपुर 22 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंच से प्रदेश की उपलब्धियों, जनकल्याण और भविष्य की दिशा पर स्पष्ट संदेश दिया। वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में जनविश्वास, गौरव और निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि “जो कहा था, वह किया – और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को रेखांकित करते हुए बताया कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के हित में संवेदनशील और परिणामकारी निर्णय लिए हैं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान और बीते दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष अंतरण अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती तंत्र, 32 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया, लोक सेवा आयोग में पारदर्शिता, नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना और आईटीआई के आधुनिकीकरण जैसे कदमों को उन्होंने “भविष्य-निर्माण की नींव” बताया। महिलाओं के स्वावलंबन हेतु महतारी वंदन योजना और महतारी सदन, पीएम जनमन के तहत 70 लाख परिवारों को लाभ तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी समाज के सशक्तिकरण को उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है, 32 अमृत स्टेशन वर्ल्ड-क्लास मानकों पर विकसित हो रहे हैं और आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम-किसान जैसी योजनाओं का व्यापक लाभ आमजन तक पहुंचा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, चरण पादुका सहित अनेक योजनाओं से विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि नक्सलवाद की कमर तोड़ने और नक्सल-मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। सुरक्षा, पुनर्वास और विकास – तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति से शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के माध्यम से संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अवसरों का राज्य मिल सके।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जांजगीर-चांपा में जनादेश परब का आयोजन जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और विकास के सभी कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरकार ने लोकतंत्र, जनविश्वास और सुशासन को सुदृढ़ किया है। विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से छत्तीसगढ़ विकास के नए मानक गढ़ रहा है। जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस अवधि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के रिपोर्ट-कार्ड और “सेवा के 2 साल” पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा की विशिष्ट पहचान को रेखांकित करते हुए कोसा और कांसा भेंटकर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत-अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में बीते दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन हुआ।

केंद्रीय मंत्री श्री जे पी नड्डा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, शिक्षा, महिला-बाल विकास, जल संसाधन, ऊर्जा, सहकारिता सहित कई स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सुना। कार्यक्रम में पीएम आवास योजनांतर्गत लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनादेश परब को संबोधित करते हुए विगत 02 वर्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास होने की बात कही।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मंत्रीगण श्री दयालदास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री राजेश अग्रवाल अन्य सांसद-विधायकगण जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 22 दिसंबर 2025 को भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए पदों पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इंदिरा कल्याण एलेसेला (भापुसे 2011) को कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर यथावत बनाए रखा गया है। वहीं निखिल अशोक कुमार रखेचा (भापुसे 2019), जो वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज सरगुजा के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें गरियाबंद जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त वेदव्रत सिरमौर (भापुसे), जो वर्तमान में महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर उन्हें भी गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी पदस्थापन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी। संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन के अनुसार, यह पदस्थापना प्रक्रिया अधिकारियों के कार्य अनुभव, कार्यप्रदर्शन और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। इन प्रशासनिक बदलावों से जिलों में पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ करने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। यह आदेश राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

 रायपुर: केरल के पलक्कड़ जिले में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर श्री रामनारायण बघेल, निवासी ग्राम करही, तहसील हसौद, जिला सक्ती, के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ इस प्रकार की हिंसा सभ्य समाज के मूल्यों के विपरीत है और मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल केरल भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रामनारायण बघेल का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके गृह ग्राम लाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पार्थिव शरीर कल हवाई जहाज़ से छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केरल सरकार से अनुरोध किया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उद्योग मंत्री देवांगन 23 दिसंबर को रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्किल टेक‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।