BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

 रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण-शहरी संपर्क मजबूत होगा, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी फैसले पर उत्साह व्यक्त करते हुए साय के प्रति गहरा आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में 3 किमी लंबी कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 86 लाख रुपये, 3 किमी लंबी माडो से ढेंगनी पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये, 1.9 किमी लंबी चराईडांड के मलेरिया बस्ती से एनएच-43 तक पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये तथा 2.86 किमी लंबी बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा तक पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में यातायात सुगम होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी।

दो वर्षों में 1000 करोड़ से अधिक की सड़क सौगात, ग्रामीण तस्वीर बदली
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जशपुर जिले को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की है। इससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, बल्कि ग्रामीण अंचलों की समग्र विकास की गति तेज हो गई है। राज्य शासन की इस विकासोन्मुखी नीति से जशपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस सौगात पर जशपुर के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। लोगों का मानना है कि इन सड़कों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र की पर्यटन क्षमता भी मजबूत होगी। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल राज्य के हर कोने तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बुनियादी विकास के नए मानक गढ़ रहा है, जिससे लाखों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान- रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ

परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान- रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ

 रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमन, चैन और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प हजारों लोगों के लिए स्वास्थ्य संजीवनी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इन 25 वर्षों में स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित कर रही है। वहीं राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु ₹25 लाख तक की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि “हेल्थ इज वेल्थ” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन को बचाने और संवारने का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने विधायक राजेश मूणत एवं उनकी पूरी टीम को इस विशाल आयोजन के लिए बधाई दी और कैम्प परिसर में विभिन्न जांच स्टालों का अवलोकन भी किया।

सेवा, समरसता और स्वास्थ्य का जीवंत संगम : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन मात्र एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय करुणा की सशक्त अभिव्यक्ति है। बाबा गुरु घासीदास जी के “सत्य, अहिंसा और समानता” के संदेश से प्रेरित यह महाअभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने का अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से यह कैम्प केवल प्राथमिक जांच तक सीमित नहीं, बल्कि अंतिम निदान एवं उपचार तक का समग्र समाधान प्रदान कर रहा है। डॉ. सिंह ने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था और व्यापक प्रभाव की सराहना की।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर आयोजित यह स्वास्थ्य महाकुम्भ समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग इस कैम्प में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँचे हैं। जिन रोगियों का उपचार कैम्प में संभव नहीं होगा, उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संबद्ध संस्थानों में निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विधायक राजेश मूणत ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” से प्रेरित होकर इस मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य की सभी प्रमुख विधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जहाँ एक्स-रे, ईको, सोनोग्राफी सहित विविध जांचें एवं आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क दी जा रही हैं। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर जांच हेतु अत्याधुनिक मशीनों की विशेष व्यवस्था की गई है। एम्स रायपुर, बालाजी, रावतपुरा, गंगा डायग्नोसिस सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान और देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक इस सेवा कार्य में सहभागिता निभा रहे हैं।

कार्यक्रम को विधायक किरण सिंह देव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. अशोक जिंदल, वरिष्ठ चिकित्सकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

31 दिसंबर को रायपुर के सोनपैरी गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन, मोहन भागवत करेंगे संबोधन

31 दिसंबर को रायपुर के सोनपैरी गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन, मोहन भागवत करेंगे संबोधन

 रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 31 दिसंबर को रायपुर आगमन प्रस्तावित है। वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन 31 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी।

आयोजन समिति की ओर से सभी सनातनी और हिंदू भाई-बहनों से आग्रह किया गया है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर समय से पूर्व पहुंचने की अपील की गई है।

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: CM Vishnu Deo Sai

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: CM Vishnu Deo Sai

 रायपुर - गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बाबा के विचार आज भी सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के खैरा-सेतगंगा धाम में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जैतखंभ में विधिवत पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाया तथा गुरुगद्दी एवं राम जानकी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने सेतगंगा धाम के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, राम जानकी मंदिर पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए 50 लाख रुपये तथा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सर्वश्री पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, डोमन लाल कोरसेवाड़ा तथा भावना बोहरा उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने एवं छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, सुरक्षा और विकास के कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से राशि प्रदान की जा रही है। प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में भी ठोस और प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सेतगंगा धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने भी गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने गुरु घासीदास बाबा के जीवन, विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सतनाम पंथ के अनुयायी उपस्थित थे।

BREAKING : तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक – युवती की मौत, एक युवती की हालत गंभीर

BREAKING : तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक – युवती की मौत, एक युवती की हालत गंभीर

  दुर्ग।  जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 
CG Breaking : सुकमा में सुरक्षाबलों को कामयाबी; मुठभेड़ में एक महिला समेत 3 माओवादी ढेर

CG Breaking : सुकमा में सुरक्षाबलों को कामयाबी; मुठभेड़ में एक महिला समेत 3 माओवादी ढेर

 सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले में गुरूवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी पाकर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम सर्चिंग अभियान में निकली थी।

दरअसल, सुबह गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर DRG के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान माओवादियों से आमना-सामना होने पर मुठभेड़ शुरू हुई।

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

 
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिसकर्मियों के तबादले…देखें सूची..!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिसकर्मियों के तबादले…देखें सूची..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 2 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है।

 
 
 
Murder : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Murder : रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

 रायपुर। राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना वार्ड क्रमांक 15 की बताई जा रही है। मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई है।

सुबह स्थानीय लोगों ने जब सुबह युवक का शव देखा, तब तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है।

 
 
 
NH 30 पर बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, 3 घायल

NH 30 पर बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस, एक युवक की मौत, 3 घायल

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। घायलों में 1 महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। बस में दुर्ग-रायपुर के यात्री समेत करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। आज सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई।

हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ है। पेड़ से टक्कर इतनी जोर की थी कि एक युवक तारकेश्वर साहू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। तारकेश्वर राजनांदगांव जिले का रहने वाला था। टूरिस्ट बस में वह सहायक के काम के लिए आया था। वहीं हादसे के बाद अन्य यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले।

प्रदेशभर में ठंड का सितम जारी, आने वाले कुछ दिनों फिर बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

प्रदेशभर में ठंड का सितम जारी, आने वाले कुछ दिनों फिर बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

 CG Weather: प्रदेशभर में ठंड का सितम जारी है। जगह-जगह अलाव जलने लगे हैं। कई जिलों में घने कोहरे की वजह से वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है।

इसी बीच मौसम विभागने आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। इससे खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह के समय धुंध और हल्की ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में 12 डिग्री और नवा रायपुर में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने रायपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

CM साय आज राजधानी सहित दो जिलों के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय आज राजधानी सहित दो जिलों के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, मुंगेली और दुर्ग के दौरे पर रहने वाले है। वही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे बता दे कि सुबह 11:00 राजधानी रायपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज मेगा हेल्थ कैंप का करेंगे शुभारंभ,जिसके बाद रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से 11:50 को मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली के ग्राम सेतगंगा और लालपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे जिसके बाद दोपहर 3.50 को मुंगेली से दुर्ग के लिए रवाना होंगे वही दुर्ग में सतनाम भवन भिलाईनगर में गुरु घासीदास जयंती और गुरुपर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय : सीएम साय

वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय : सीएम साय

 रायपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वंदे मातरम्  देशप्रेम का वह जज्बा था जिसकी गूंज से ब्रिटिश हुकूमत तक कांप उठती थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह उद्घोष करोड़ों भारतीयों के हृदय में साहस, त्याग और बलिदान की अग्नि प्रज्वलित करता रहा। उन्होंने कहा कि यह वही स्वर था जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने की शक्ति प्रदान की।


उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को स्मरण करते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, खुदीराम बोस सहित असंख्य क्रांतिकारी वंदे मातरम् का जयघोष करते हुए मां भारती के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। उनका बलिदान आज भी हर भारतीय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण करना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह गीत हमें उस संघर्ष, उस पीड़ा और उस अदम्य साहस की याद दिलाता है, जिसने भारत को स्वतंत्रता दिलाई। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना का आधार स्तंभ है।

 

 
 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं होती, जो मानचित्र पर अंकित होती हैं। किसी राष्ट्र की वास्तविक पहचान उसकी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं और उन मूल्यों से होती है, जो सदियों से उसके आचार-विचार और जीवन पद्धति का हिस्सा रहे हैं। भारत की यह सांस्कृतिक निरंतरता विश्व में अद्वितीय है।

 

 

 
 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा आयोजित करने का उद्देश्य यह भी है कि हम इतिहास की उन गलतियों को कभी न भूलें, जिन्होंने देश को गहरे घाव दिए, जिनकी पीड़ा आज भी हमारे समाज में कहीं-न-कहीं महसूस की जाती है। इतिहास से सीख लेकर ही हम एक सशक्त और समरस भारत का निर्माण कर सकते हैं।

 

 

 
 

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उन सभी वीर सपूतों को नमन किया, जिन्होंने वंदे मातरम् के भाव को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर भारत माता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमें हमारी विरासत, हमारी सांस्कृतिक चेतना और हजारों वर्षों की सभ्यता से जोड़ता है। यह उन आदर्शों की सामूहिक अभिव्यक्ति है, जिन्हें हमने युगों-युगों में आत्मसात किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में धरती को माता के रूप में पूजने की भावना रही है, जिसे हम मातृभूमि कहते हैं। वंदे मातरम् इसी भाव का सशक्त और पवित्र स्वरूप है, जो हमें प्रकृति, भूमि और राष्ट्र के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध सिखाता है।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस विशेष चर्चा के आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष तथा सभी  सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे विमर्श नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक चेतना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

मोबाइल यूजर्स को झटका! शहर में ठप हो सकता है मोबाइल नेटवर्क, प्रभावित होंगे काम-काज, जानें क्यों

मोबाइल यूजर्स को झटका! शहर में ठप हो सकता है मोबाइल नेटवर्क, प्रभावित होंगे काम-काज, जानें क्यों

 दुर्ग। दुर्ग नगर निगम सीमा के भीतर बिना नवीनीकरण संचालित मोबाइल टावरों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर संचालक कंपनियों को नोटिस जारी कर 19 दिसंबर तक बकाया जमा कर नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा में पालन नहीं करने पर टावरों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे शहर में मोबाइल कम्युनिकेशन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

कंपनियों ने नहीं कराया नवीनीकरण

दरअसल, निगम की जांच में शहर में कुल 123 मोबाइल टावर संचालित पाए गए हैं। इनके विरुद्ध निगम ने 2 करोड़ 18 लाख 49 हजार रुपये का डिमांड बिल जारी कर संबंधित कंपनियों व संचालकों को भेजा है। इसके बावजूद कई कंपनियों ने न तो नवीनीकरण कराया और न ही निगम की नोटिसों को गंभीरता से लिया, जिसके बाद अब सख्त कदम उठाने की तैयारी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न वार्डों में बड़े पैमाने पर मोबाइल टावर बिना वार्षिक नवीनीकरण के संचालित हो रहे हैं, जबकि नियमानुसार प्रत्येक मोबाइल टावर का हर वर्ष नवीनीकरण अनिवार्य है।

निगम ने शुरू की कार्रवाई की प्रक्रिया

वहीं इसे लेकर बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कंपनियों ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की। शहर में मोबाइल टावर स्थापित करने वाली प्रमुख कंपनियों में आइडिया, अमेरिकन टावर, बीएसएनएल, बीटीए सेल्स, क्यूपो टेलीकॉम, एस्सार टेलीकॉम, एसेंड टेलीकॉम, आदिया सेल्युलर, इंडिया टेलीकॉम, रिलायंस जियो इंफोकॉम, वोडाफोन वायरलेस, टीटी इंफो सर्विस सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं, जिनके टावरों पर निगम द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Mobile Network Shut Down: नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मोबाइल टावर संचालकों, एजेंसियों एवं भवन मालिकों से अपील की है कि वे तत्काल नगर पालिक निगम दुर्ग के लाइसेंस विभाग में उपस्थित होकर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें और बकाया राशि जमा करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित टावरों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कंपनियों व टावर संचालकों की होगी।

Crime: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में बिस्तर पर इस हालत में पड़ी मिली लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Crime: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में बिस्तर पर इस हालत में पड़ी मिली लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

 बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नवविवाहिता की मौत (Navvivahita Ki Sandigdh Maut) से सनसनी फैल गई है। दरअसल, नवविवाहिता की लाश संदिग्ध हालत में घर में बिस्तर पर पड़ी मिली। नवविवाहिता के मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। नवविवाहिता की लाश उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ी मिली। इधर नवविवाहिता के मायके वालों ने उसकी मौत पर आशंका जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

6 महीने पहले ही हुई थी शादी

मृतका की पहचान प्रतिमा बंजारे के रूप में हुई है। 6 महीने पहले ही उसकी शादी पलारी विकासखंड के सिंधौरा गांव में रहने वाले राजू के साथ हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा राजू की दूसरे पत्नी थी। इससे पहले उसकी शादी जरोद गांव में हुई थी। वहीं अब प्रतिमा बंजारे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सोमवार शाम को जब राजू मजदूरी करके घर लौटा तो प्रतिमा अचेत हालत में पड़ी थी। जब उसे उठाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने डॉक्टर को बुलाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजू ने इसके जानकारी ससूराल और मायके वालों को दी। मायके वालों ने मौत पर आशंका जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बता दें कि इससे पहले कोरिया जिले के सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई।

दो दिनों से लापता था युवक

मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। सोमवार सुबह जब लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी । फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। आज 140 करोड़ भारतीय अपने राष्ट्र को विश्व समुदाय के बीच और अधिक सम्मान, आदर और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

CG- 37 लाख की इनामी के 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5 महिला माओवादी भी शामिल —

CG- 37 लाख की इनामी के 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 5 महिला माओवादी भी शामिल —

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में “पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें 37 लाख के इनामी 5 महिला माओवादी भी शामिल हैं। माओवादियों के बड़े लीडर मिलिट्री कम्पनी सदस्य-3, एसीएम-01 और पीएम-7 सहित 6 पुरूष व 5 महिला माओवादी शामिल है। वर्ष 2025 में अब तक कुल 298 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार का चेक दिया गया। सभी पुनर्वासित नक्सलियों को छग शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित

लगातार हो रही आत्मसमर्पण और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किये। माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में लगातार चलाये जा रहे विकास कार्य तेजी से बनती सड़कें, गावों तक पहुँचती विभिन्न सुविधाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। आत्मसमर्पित माओवादी माड़ डिवीजन एवं जीआरबी डिवीजन एरिया क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय रूप से कार्यरत थे।

आत्मसमर्पित के नाम/पद

1. बोडा वड्डे उर्फ भीमा पिता स्व. फागू राम वड्डे उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी रेंगाबेड़ा पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़।

पद- उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी न. 05 मिलेट्री कम्पनी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 8 लाख।

2. नमेश मण्डावी उर्फ दिलीप पिता जैसिंग उम्र 20 वर्ष जाति माड़िया निवासी ताड़नार पंचायत पोच्चावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़।

पद- उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी न. 06 मिलेट्री कम्पनी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 8 लाख।

3. सोमारी मण्डावी उर्फ रीता पिता सनारू उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया निवासी ताड़नार पंचायत पोच्चावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपूर छत्तीसगढ़

पद – उत्तर बस्तर डिवीजन कम्पनी न. 06 मिलेट्री कम्पनी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 8 लाख।

4. सियाराम सलाम उर्फ आकाश उर्फ सनकू पिता स्व0 धोबी उम्र 30 वर्ष जाति गोण्ड निवासी महिमागवाड़ी थाना झाराघाटी जिला नारायणपुर राज्य छत्तीसगढ़।

पद-जीआरबी डिवीजन मालाजखण्ड एरिया कमेटी सदस्य एसीएम

घोषित ईनाम की राशि- 05 लाख

5. मीरा मण्डावी पति हड़मो मण्डावी उर्फ मोटू उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया ग्राम आलबेडा पंचायत रेकावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ.ग.)

पद- प्लाटून नं. 01 पीपीसीएम

घोषित ईनाम की राशि- 2 लाख

6. सन्नू पोड़ियाम उर्फ सुर्या पिता सोमडू उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी भट्बेड़ा पंचायत गुदाड़ी थाना ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़।

पद- प्लाटून नं. 01 पार्टी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

7. सोमारी अलामी उर्फ संदीप पिता कोपा उम्र 24 जाति माड़िया निवासी पिण्डकापाल पंचायत ईकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर

पद- एसजेडसीएम रनिता का गार्ड टीम पार्टी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

8. सुद्दी आलामी उर्फ नीला पिता स्व. पीलू उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी पिण्डकापाल पंचायत ईकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर

पद- एसजेडसीएम रनिता का गार्ड टीम पार्टी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

9. सकलू उसेण्डी पिता मासा उसेण्डी उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया निवासी गुजनवेड़ पंचायत ईकुल थाना ओरछा जिला नारायणपुर।

पद- इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 1 लाख

10. बुदरी उईका उर्फ तुलसी पिता लखमू उम्र 22 वर्ष जाति गोण्ड निवासी मालीपाड़ पंचायत डल्ला थाना बासागुडा जिला बीजापुर

पद- जीआरबी डिवीजन मालाजखण्ड एरिया कमेटी पार्टी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 01 लाख

11. तुलसी पोटाम उर्फ विमला पिता वधु जाति गोण्ड निवासी पंचायत थाना गंगालुर जिला बीजापुर

पद-जीआरबी डिवीजन मालाजखण्ड एरिया कमेटी पार्टी सदस्य

घोषित ईनाम की राशि- 01 लाख

एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने कहा कि आज की कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में जिले में कुल 298 माओवादी कैडर हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। यह आँकड़ा बताता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति और विकास की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है।

बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि “जिला नारायणपुर में 28 माओवादी कैडरों का पुनर्वास यह दर्शाता है कि हिंसक और जनविरोधी माओवादी विचारधारा का अंत अब निकट है। लोग ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर भरोसा जताते हुए शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, बस्तर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल, क्षेत्र में शांति स्थापित करने, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

CG- सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों की हालत गंभीर… गांव में दहशत का माहौल….

CG- सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों की हालत गंभीर… गांव में दहशत का माहौल….

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के आदिवासी बाहुल्य समरू गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने टंगिया से तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब तीनों ग्रामीण किसी काम से कवर्धा की ओर जा रहे थे। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रास्ते में हाथ में टंगिया लेकर खड़ा था। जैसे ही तीनों ग्रामीण वहां से गुजरे, उसने उन्हें रोककर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं दूसरे युवक की पीठ पर गहरी चोट आई, जबकि तीसरे युवक के पैर पर टंगिया से वार किया गया है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल कवर्धा लाया गया, जहां तीनों ग्रामीणों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर इस मामले की सूचना झलमला पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Crime News- युवती हुई हवस की शिकार: फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

Crime News- युवती हुई हवस की शिकार: फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इलाज के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

 जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती से उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (Farji Ayurvedic Doctor Ne Kiya Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते उस युवती को अपने झांसे में लिया। इसके बाद जशपुर में उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी तरह होटल संचालक को दी और फिर सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आयुर्वेदिक डॉक्टर की मीटिंग में हुई थी जान पहचान

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अंबिकापुर में रहती है। 15 दिसंबर को उसने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले मंगल भवन में आयोजित आयुर्वेदिक डॉक्टर की मीटिंग में वो पैर में दर्द की शिकायत लेकर गई थी। तभी उसकी मुलाकात राम प्रताप सिंह से हुई थी, जिसने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताया था। तभी से दोनों के बीच दवाई को लेकर बातचीत हो रही थी।

बड़े डॉक्टर से इलाज का दिया झांसा

14 दिसंबर को आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि जशपुर में सीनियर डॉक्टर आ रहे हैं और वो उसका इलाज बड़े डॉक्टर से करा देगा। पीड़िता भी उसकी बातों में आ गई और उसकी बाइक में उसके साथ जशपुर जाने के लिए निकली, तभी आरोपी ने बीच जंगल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी जब उसे जशपुर लेकर जा रहा था,तभी उसने पानी पीने का बहाना किया और फिर एक होटल संचालक को इसकी जानकारी दी। होटल संचालक ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को इसके कब्जे से छुड़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सीएम विष्णु देव साय ने किया “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” पुस्तक का विमोचन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सीएम विष्णु देव साय ने किया “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” पुस्तक का विमोचन

 रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर में पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल बीएसटीवी के राज्य संपादक डॉ. अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित यात्रा वृत्तान्त “मेरी नज़र से अरुणाचल प्रदेश” का विमोचन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जीवन में यात्राओं का विशेष महत्व है। यात्रा न केवल तनाव से मुक्ति देती है, बल्कि ताजगी और नई ऊर्जा का संचार भी करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से यात्रा वृत्तान्त पढ़ते हैं और यह रुचि उन्हें राहुल सांकृत्यायन जी को पढ़ने से मिली। यात्रा वृत्तान्तों के माध्यम से पाठक घर बैठे देश–विदेश के भूगोल, संस्कृति और जीवनशैली को समझ पाते हैं। डॉ. सिंह ने डॉ. अवधेश मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति की यात्रा को लिपिबद्ध करने की यह पहल सराहनीय है और यह वृत्तान्त अन्य पर्यटकों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ही इतने मनोरम स्थल हैं कि विदेश जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। नॉर्थ ईस्ट अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छ वातावरण के लिए विशिष्ट पहचान रखता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए सभी पत्रकारों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा की ओर से अरुणाचल प्रदेश जैसे सुंदर राज्य की यात्रा करना और उस अनुभव को लेखन के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना प्रशंसनीय कार्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि अपने राज्य मंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के कई दौरे किए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वहाँ विकास कार्यों को गति मिली। उन्होंने डॉ. अवधेश मिश्रा को इस यात्रा वृत्तान्त के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक पर्यटकों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी और भविष्य में अन्य लोगों को भी यात्रा वृत्तान्त लेखन के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री बाबूलाल शर्मा, श्री कृष्णा दास, श्री यशवंत धोटे सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना, पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सतत रूप से समर्पित जवानों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति जैसे मूल्यों को एक मंच पर जोड़ने वाले ऐसे आयोजन स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दो वर्ष की निरंतर सेवा, निरंतर विकास की दिशा में एक और पहल: मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन…

दो वर्ष की निरंतर सेवा, निरंतर विकास की दिशा में एक और पहल: मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया गया।

इनमें बस्तर दशहरा (हिन्दी), बस्तर दशहरा (अंग्रेजी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिन्दी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिन्दी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (अंग्रेजी),बैगा टैटू (हिन्दी) और बैगा टैटू (अंग्रेजी) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं, आदिवासी कला और प्राकृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इसे राज्य की पहचान को सशक्त करने वाला सार्थक प्रयास बताया।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव , महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर सिन्हा, जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, जनसंपर्क आयुक्त श्री रवि मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, पूर्व विधायक श्री खिलावन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नई गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के लिए 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। नवेरी–गाडाभाठा और भंवरगढ़ से जांगडा मार्ग का निर्माण ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा, जिससे विकास के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता को सुरक्षित व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। स्वीकृति के पश्चात तकनीकी अनुमोदन लेकर निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सड़क, पुल और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो।

उल्लेखनीय है कि इस स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो सके और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर किया। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाला ऐसा जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने छत्तीसगढ़ की धरती पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरण की सुदृढ़ आधारशिला रखी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, असमानताओं और अंधविश्वासों के विरुद्ध चेतना जगाते हुए नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की और जनमानस को आत्मसम्मान एवं मानवीय गरिमा का बोध कराया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा जी का जीवन-दर्शन करुणा, सहिष्णुता, प्रेम, सत्यनिष्ठा और परस्पर सम्मान जैसे मानवीय गुणों के विकास का मार्गदर्शक है। उनके विचार और आदर्श समय की कसौटी पर खरे उतरते हुए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और वर्तमान समाज के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा सामाजिक समरसता, शांति और सौहार्द के साथ एक समृद्ध एवं समावेशी छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

 

कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

CG Sharab Dukan Band : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल कल 18 दिसम्बर को प्रदेश के सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति के अंतर्गत जारी निर्देशों के पालन में गुरु घासीदास जयंती (Guru Ghasidas Jayanti) के अवसर पर 18 दिसम्बर 2025 गुरुवार को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार आबकारी नीति की कण्डिका 22 की उपकण्डिका 22.1 के तहत गुरु घासीदास जयंती के दिन जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, दुकानों से संलग्न सभी अहाते तथा एफ.एल.4 (क) अनुज्ञप्ति अंतर्गत संचालित व्यवसायिक क्लब पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दिन किसी भी प्रकार का मदिरा विक्रय या परोसना प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित अनुज्ञप्तिधारकों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर शांति, अनुशासन और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

 
 
CG : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

CG : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत चैतमा क्षेत्र के नामपानी गांव में मंगलवार देर रात हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फूलसुंदरी मंझावार अपने पति के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर महिला जाग गई और जान बचाने के लिए भागने लगी, जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया।

भागती हुई महिला को देखकर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।