BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दो वर्ष की निरंतर सेवा, निरंतर विकास की दिशा में एक और पहल: मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन…

दो वर्ष की निरंतर सेवा, निरंतर विकास की दिशा में एक और पहल: मुख्यमंत्री साय ने कॉफी टेबल बुक्स का किया विमोचन…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवीन विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में “दो साल निरंतर सेवा,निरंतर विकास” की भावना को समर्पित छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित आठ कॉफी टेबल बुक्स का विमोचन किया गया।

इनमें बस्तर दशहरा (हिन्दी), बस्तर दशहरा (अंग्रेजी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (हिन्दी),पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ (अंग्रेजी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (हिन्दी), छत्तीसगढ़ के अतुल्य जलप्रपात (अंग्रेजी),बैगा टैटू (हिन्दी) और बैगा टैटू (अंग्रेजी) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये कॉफी टेबल बुक्स छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, ऐतिहासिक परंपराओं, आदिवासी कला और प्राकृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इसे राज्य की पहचान को सशक्त करने वाला सार्थक प्रयास बताया।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव , महासमुन्द विधायक श्री योगेश्वर सिन्हा, जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री रोहित यादव, जनसंपर्क आयुक्त श्री रवि मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, पूर्व विधायक श्री खिलावन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नई गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के लिए 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। नवेरी–गाडाभाठा और भंवरगढ़ से जांगडा मार्ग का निर्माण ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा, जिससे विकास के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता को सुरक्षित व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। स्वीकृति के पश्चात तकनीकी अनुमोदन लेकर निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सड़क, पुल और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो।

उल्लेखनीय है कि इस स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो सके और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर किया। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाला ऐसा जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने छत्तीसगढ़ की धरती पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरण की सुदृढ़ आधारशिला रखी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, असमानताओं और अंधविश्वासों के विरुद्ध चेतना जगाते हुए नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की और जनमानस को आत्मसम्मान एवं मानवीय गरिमा का बोध कराया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा जी का जीवन-दर्शन करुणा, सहिष्णुता, प्रेम, सत्यनिष्ठा और परस्पर सम्मान जैसे मानवीय गुणों के विकास का मार्गदर्शक है। उनके विचार और आदर्श समय की कसौटी पर खरे उतरते हुए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और वर्तमान समाज के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा सामाजिक समरसता, शांति और सौहार्द के साथ एक समृद्ध एवं समावेशी छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

 

कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

कल छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

CG Sharab Dukan Band : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल कल 18 दिसम्बर को प्रदेश के सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति के अंतर्गत जारी निर्देशों के पालन में गुरु घासीदास जयंती (Guru Ghasidas Jayanti) के अवसर पर 18 दिसम्बर 2025 गुरुवार को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार आबकारी नीति की कण्डिका 22 की उपकण्डिका 22.1 के तहत गुरु घासीदास जयंती के दिन जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, दुकानों से संलग्न सभी अहाते तथा एफ.एल.4 (क) अनुज्ञप्ति अंतर्गत संचालित व्यवसायिक क्लब पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दिन किसी भी प्रकार का मदिरा विक्रय या परोसना प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित अनुज्ञप्तिधारकों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर शांति, अनुशासन और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

 
 
CG : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

CG : छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी का कहर, महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत चैतमा क्षेत्र के नामपानी गांव में मंगलवार देर रात हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फूलसुंदरी मंझावार अपने पति के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी की चिंघाड़ सुनकर महिला जाग गई और जान बचाने के लिए भागने लगी, जबकि उसका पति खाट के नीचे छिप गया।

भागती हुई महिला को देखकर हाथी ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 
BREAKING: भाजपा ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING: भाजपा ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाती है, जो निम्नानुसार है।

देखें पूरी लिस्ट

 

CG : भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की सूची जारी

CG : भाजपा युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों की सूची जारी

 रायपुर। प्रदेश संगठन नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई है।

इस सूची के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट

भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के घर की चोरी… 2.5 लाख के गहने किए पार, जीजा की शिकायत पर साला गिरफ्तार

भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के घर की चोरी… 2.5 लाख के गहने किए पार, जीजा की शिकायत पर साला गिरफ्तार

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के घर चोरी (Bhai Ne Ki Bahan Ke Ghar Chori) की घटना को अंजाम दे डाला। ढाई लाख के गहने को उसने गिरवी रखवा दिया और नगद को वह जुए में हार गया। जीजा की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके साले सहित दोस्त और ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के जेवर और कैश बरामद किया गया।

यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को एक घर से ढाई लाख की गहनों की चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोर और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता का साला ही निकला, जिसने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के गहने को उसने गिरवी रखवा दिया था और नगद को वह जुएं में हार गया था। फिलहाल पुलिस ने चोरी के गहने और नगद बरामद कर लिया है।

ढाई लाख के गहने और नगद किए थे चोरी

जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई में रहने वाले सन्नी साहू ने 14 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 6 दिसंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था, तो उसका साला सुरेश साहू उसके घर आया हुआ था, वहीं जब उसकी पत्नी बाजार गई तो किसी अज्ञात चोर ने ढाई लाख के सोने-चांदी के गहने और नगद चोरी कर लिए।

इस तरह से हुआ पूरे मामले का खुलासा

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर सन्नी साहू के साले सुरेश साहू को 16 दिसंबर को हिरासत में लिया, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त खिलेश्वर देशमुख के साथ चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद उस गहने को पावर हाउस क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखवा दिया था और चोरी की रकम को जुए में हार गया था।

ज्वेलरी दुकान संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने सुरेश साहू, खिलेश्वर देशमुख और चोरी की ज्वेलरी गिरवी रखने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक सतीश ठोसर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र और सोने की चेन बरामद की है, जिसकी अनुमानित किमत 1 लाख 80 हजार रूपए आंकी गई है। इतना ही नहीं उनके कब्जे से 70 हजार नगद भी बरामद किया गया है।

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 24 उद्योगों की बिजली काटने और उत्पादन बंद की कार्रवाई

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 24 उद्योगों की बिजली काटने और उत्पादन बंद की कार्रवाई

 रायपुर. छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस वर्ष जनवरी से दिसम्बर अब की अवधि में 24 प्रदूषणकारी उद्योगों की बिजली काटने और उत्पादन बंद कार्रवाई की गई है. वहीं 23 उद्योगों को नोटिस जारी की गई. वहीं कच्चे माल, उत्पाद या ठोस अपशिष्टों आदि का बिना तारपोलिन से कव्हर्ड किए परिवहन करने वाले 47 उद्योगों या संस्थानों के विरुद्ध 21 लाख 81 हजार 574 रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है. इतना ही नहीं कचरा जलाने से प्रदूषण और नगर निगम क्षेत्र में ईंट भट्टा पर कार्रवाई की गई है.

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के अनुसार जनवरी 2025 से नवम्बर 2025 अवधि में रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला, सिलतरा, बीरगांव, सरोरा और आसपास के क्षेत्र में स्थापित और संचालित उल्लंघनकारी उद्योगों के विरुद्ध क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने वायु प्रदूषण निवारण एंव नियंत्रण अधिनियम 1981 और जल प्रदूषण निवारण एंव नियंत्रण अधिनियम 1974 के प्रावधानों के तहत 23 प्रदूषणकारी उद्योगों के विरुद्ध नोटिस जारी करने, 24 उद्योगों के विरुद्ध उत्पादन बंद करने या विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई है. साथ ही 27 उद्योगों के विरुद्ध पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि 57,80,125 अधिरोपण की गई है. उक्तानुसार उल्लंघनकारी या प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों, संस्थानों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है. इसी अनुक्रम में इस माह की 16 तारीख तक 4 उद्योग को नोटिस 1 उद्योग को उत्पादन बंद करने या विद्युत विच्छेदन के निर्देश दिए गए हैं. 2 उद्योग के विरूद्ध रुपए 2,55,000 पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है.

छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर द्वारा घरेलू कचरे (नगरीय ठोस अपशिष्ट) को खुले में जलाने के डीपराडीह सरोना, कबीर नगर सेलिब्रिटी होम्स सोयायटी के पास और महोबा बाजार रेलवे ब्रिज के समीप के मामले में जुर्माने की कार्रवाई की गई है. रोड के डिवाइडर से गिरने वाली और डिवाइडर वॉल से सड़क पर गिर कर जमे हुए डस्ट, जिससे यातायात के दौरान होने वाले धूल उत्सर्जन के नियंत्रण के लिए नियमित साफ-सफाई, जल छिड़काव, स्वीपिंग किये जाने नगर निगम रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है. वहीं नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत सरोरा, लोहा बाजार हीरापुर सोनडोंगरी, सड्डू, आमासिवनी और आसपास रहवासी क्षेत्र में संचालित परंपरागत बंगला भट्ठा, हाथ भट्ठा, पंजा भट्ठा (लाल ईंट भट्ठा, बिना चिमनी) को नगर निगम सीमा क्षेत्र में रहवासी बस्तियों के समीप प्रतिबंधित करने की कार्रवाई के लिए नगर निगम रायपुर, बीरगांव और उप संचालक खनिज विभाग रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है.

Breaking : सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश

Breaking : सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया (Soumya Chaurasia arrested) को कल 16 दिसम्बर (मंगलवार) को गिरफ्तार किया था। वही सौम्या को आज ED की टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।

आपको बता दें कि सौम्या चौरसिया को कल मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। वहीं आज उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है।

30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।

कोर्ट ने कहा था कि जिस जगह पर रहेंगे उनका एड्रेस संबंधित थाने को देना होगा। सभी आरोपी लगभग 2 साल से जेल में बंद थे। सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुई थी। जानकारी के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद सौम्या बेंगलुरु में रह रही थी।

 
CG : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश

CG : तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश

 धमतरी। धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया, जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया। घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया। कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई।

परिजन पहले इसे बच्चों की शरारत समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक देवेश नहीं मिला तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर आंगन, हर पगडंडी और हर आवाज़ में देवेश को तलाशा गया। उम्मीदें तब टूटीं जब गांव से कुछ दूर जंगल में उसका नन्हा सा शव मिला। कपड़ों से पहचान हुई और चेहरे पर मिले गहरे जख्मों ने सबको स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों जानवर ही मासूम को उठा ले गया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा, सदन में तख्ती लेकर पहुंचा विपक्ष

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा, सदन में तख्ती लेकर पहुंचा विपक्ष

 रायपुर। CG Assembly Winter Session 2025: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। वहीं सदन में कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा देखने को मिला। विपक्ष सदन में तख्ती लेकर पहुंचा। जिसे लेकर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस पर आपत्ती जताई।

 उन्होंने कहा कि, सदन में तख्ती लाना संसदीय नहीं है और प्रश्नकाल को बाधित ना करें। इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में हंगामा जारी है।

कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन,नेशनल हेराल्ड मामले पर बीजेपी कार्यालय का घेराव

कांग्रेस का आज बड़ा प्रदर्शन,नेशनल हेराल्ड मामले पर बीजेपी कार्यालय का घेराव

 रायपुर – राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस के द्वारा भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करने जा रही हैं। बता दे की कांग्रेस आज नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय जिसके तहत आज बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता मजूद रहेंगे।

 

CG BREAKING : भाजपा ओबीसी मोर्चा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति, प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित, देखिये जंबो सूची

CG BREAKING : भाजपा ओबीसी मोर्चा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति, प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित, देखिये जंबो सूची

  रायपुर: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई पदाधिकारी सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, संभाग प्रभारियों, सह प्रभारियों तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

रायपुर संभाग की जिम्मेदारी राजेन्द्र नायक को सौंपी गई है। उन्हें रायपुर संभाग में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, ओबीसी समाज के बीच पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बिलासपुर संभाग का प्रभारी शांतनु साहू को नियुक्त किया गया है, जिनसे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की अपेक्षा की जा रही है।

दुर्ग संभाग के प्रभारी के रूप में राजेन्द्र जायसवाल को नियुक्त किया गया है, जबकि तुलसी साहू को इस संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेताओं को मिलकर दुर्ग संभाग में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सांगठनिक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है। सरगुजा संभाग की कमान होरीलाल सिन्हा को दी गई है, वहीं बस्तर संभाग की जिम्मेदारी हेमराज सोनी को सौंपी गई है।

 
 
 
 
 
CG : सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

CG : सौम्या चौरसिया को ED ने किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सौम्या चौरसिया को आज सुबह पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया था, उसके बाद शाम को गिरफ्तारी की है। बुधवार को उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

30 मई 2025 को कोल लेवी घोटाला और DMF घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया समेत 6 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल से रिहा हो गए, जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई भी शामिल थे।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई की थी। जस्टिस सूर्यकांत ने सभी आरोपियों को गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई थी।

 
आईपीएस प्रभात कुमार होंगे महासमुंद के नए एसपी, आशुतोष सिंह हुए CBI के लिए रिलीव

आईपीएस प्रभात कुमार होंगे महासमुंद के नए एसपी, आशुतोष सिंह हुए CBI के लिए रिलीव

 रायपुर। आईपीएस प्रभात कुमार को महासमुंद का नया एसपी बनाया गया हैं। आईपीएस प्रभात कुमार 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, आईपीएस आशुतोश सिंह को सीबीआई के लिए रिलिव कर दिया गया हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, 2019 बैच के आईपीएस प्रभात कुमार को एसआईबी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

आईपीएस आशुतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो नई दिल्ली में पुलिस अधीक्षक के पद पर 5 वर्षाे के लिए प्रतिनियुक्ति में पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन, एतद्वारा, उक्त पत्र के तारतम्य में आशुतोष सिंह IPS (CH: 2012) पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द की सेवाएँ केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु भारत सरकार को सौंपते हुए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (C.B.I.) नई दिल्ली में पुलिस अधीक्षक (S.P.). के पद पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु तत्काल प्रभाव से भारमुक्त किया गया है।

CG : सुकमा के नक्सल प्रभावित ग्राम पेदाबोड़केल में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना

CG : सुकमा के नक्सल प्रभावित ग्राम पेदाबोड़केल में नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना

 सुकमा।  नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम पेदाबोड़केल में जिला सुकमा पुलिस प्रशासन द्वारा एक नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है। यह कैंप छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “नियद नेल्ला नार” के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षा, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना से चिंतलनार–रायगुडेम मार्ग का सीधा कनेक्शन सुलभ हुआ है, जिससे क्षेत्र की दूरी में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवागमन आसान होगा। इससे न केवल सुरक्षा बलों की त्वरित आवाजाही संभव होगी, बल्कि ग्रामीणों को भी बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी।

कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में सुरक्षा वातावरण सुदृढ़ होगा तथा ग्रामीणों को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, पीडीएस दुकानें, शिक्षा और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में तेजी आएगी। यह पहल माओवादियों के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण रणनीतिक सफलता मानी जा रही है, जो क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा प्रदान करेगी।

Breaking : छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति.., देखें लिस्ट..!!

Breaking : छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और सदस्यों की हुई नियुक्ति.., देखें लिस्ट..!!

 रायपुर।  राज्य सरकार ने चार जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की है। जिसका आदेश भिजारी कर दिया गया है। सहकारिता विभाग से जारी आदेशानुसार बिलासपुर बैंक में पूर्व विधायक रजनीश सिंह अध्यक्ष, रजनी साहू उपाध्यक्ष, राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल अध्यक्ष पूर्व महामंत्री भाजपा भरत वर्मा उपाध्यक्ष, दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, नरेश यदु उपाध्यक्ष, अंबिकापुर राकिशुन सिंह अध्यक्ष जगदीश साहु उपाध्यक्ष, और जगदलपुर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सरकार बनने के बाद से कलेक्टर की अध्यक्षता में बैंक संचालित हो रहे थे।

Breaking : रायपुर के इस इलाके में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या आत्महत्या?

Breaking : रायपुर के इस इलाके में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या आत्महत्या?

 रायपुर।  राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतका की 3 साल के बच्चे भी है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शव पर मारपीट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर रहें हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा महिला ने आत्महत्या की है या या एक सुनियोजित हत्या है।

 
TRANSFER : 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें आदेश

TRANSFER : 11 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें आदेश

 रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है, जारी आदेश में 11 अधिकारियों के नाम शामिल है। जिनमे सरगुजा कलेक्टर IAS भोसकर विलास संदिपान को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं बेमेतरा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर के कलेक्टर सहित कई अपर कलेक्टरों के तबादले किए गए है।

देखें आदेश

 

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गौठान में फांसी पर झूलती मिली दोनों की लाश

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गौठान में फांसी पर झूलती मिली दोनों की लाश

 कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गौठान परिसर में प्रेमी जोड़े की लाश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। युवक-युवती ने आखिर ये आत्मघाती कदम किस लिए उठाया है। इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई है।

पिछले दो दिनों से लापता था युवक

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। सोमवार सुबह जब लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी ।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान जामपानी गांव में रहने वाले केशव के रूप में की, जो कि पिछले दो दिनों से लापता था। युवती कौन है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल युवत-युवती के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रतनपुर-कोरबा हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी यात्री बस, 12 घायल, 5 गंभीर

रतनपुर-कोरबा हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी यात्री बस, 12 घायल, 5 गंभीर

 बिलासपुर| सुबह-सुबह हाईवे पर जरा सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है, इसका उदाहरण रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर देखने को मिला। अंधेरे और कम विजिबिलिटी के बीच सड़क किनारे खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर ने चलते यात्री बस को हादसे का शिकार बना दिया। इस टक्कर में बस सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार (16 दिसंबर) सुबह करीब साढ़े 5 बजे दर्री पारा बाईपास के पास यह सड़क हादसा हुआ।

बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस (CG 06 GY 8153) सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर (CG 12 AW 3236) से पीछे से जा टकराई। हादसे के समय बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के ड्राइवर सुरेंद्र विश्वकर्मा के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। हादसे में कुल 12 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक यात्री को कमर में गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और कु. सलोनी सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और थाना प्रभारी भी अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेकडाउन ट्रेलर पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम न होने की आशंका जताई जा रही है।

इस हादसे में सुरेंद्र विश्वकर्मा (ड्राइवर), मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, कमालुद्दीन अंसारी (चालक), राकेश कुमार सिंह, कु. सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह घायल हो गए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया है। बस चालक के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि एक यात्री को कमर में गंभीर चोट आई है। मामले की जांच जारी है।

जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, फिर खुद हो गए शिकार, डर से शव छिपाने वाले 5 साथी गिरफ्तार

जंगली सुअर के लिए बिछाया करंट, फिर खुद हो गए शिकार, डर से शव छिपाने वाले 5 साथी गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत (Current Se 2 Gramin Ki Maut) हो गई। पुलिस ने इस मामले में उनके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शवों को छिपाने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां दो ग्रामीणों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जंगली सुअर के शिकार के लिए करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में वो खुद आ गए। पुलिस ने इस मामले में उनके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दोनों शवों को छिपाने की कोशिश की थी।

चार दिनों से लापता थे दोनों ग्रामीण

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का के रूप में की गई है। दोनों छोटे रेगड़ा गांव के रहने वाले थे और 9 दिसंबर से लापता थे, परिजनों ने 12 दिसंबर को थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 13 दिसंबर को दोनों की लाश टिकरा क्षेत्र में मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत करंट लगने से होने की पुष्टी हुई।

इस तरह हुआ मामले का पूरा खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जब इस मामले में परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पुनीलाला यादव और संदीप एक्का 9 दिसंबर को जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो और नाबालिग के साथ शिकार पर गए थे। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब जयकिशन एक्का और आकाश टोप्पो से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जयकिशन एक्का और आकाश टोप्पो ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जंगली सुअर के शिकार के लिए संबलपुरी नाला के किनारे हाई टेंशन बिजली खंभे से अवैध हुकिंग कर बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान पुनीलाला यादव और संदीप एक्का की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने ने डर के कारण दोनों के शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने जयकिशन एक्का, रमेश उरांव, राजू टोप्पो, आकाश टोप्पो सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG – राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता ने जमकर मचाया उत्पात, तेज रफ्तार कार से कई गाड़ियों को मारी टक्कर……

CG – राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता ने जमकर मचाया उत्पात, तेज रफ्तार कार से कई गाड़ियों को मारी टक्कर……

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपारा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। कार ने कई खड़ी वाहनों को टक्कर भी मारी। वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे।

जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने साथियों के साथ कार में मौजूद था। उन्होंने बैजनाथ पारा में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियों चलाते हुए जमकर उत्पात मचाया। कई वाहनों को टक्कर मारी। जिसके बाद रहवासियों ने राहुल और उसके साथियों को जमकर पीटा। किसी तरह राहुल और उसके साथी कार समेत मौके से भाग निकले।

घटना से आक्रोशित लोगों ने शिकायत करने कोतवाली पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने राहुल ठाकुर और पारस वाधवा को हिरासत में लिया है।

बस्तर को जनवरी में मिलेगी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की सौग़ात, विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

बस्तर को जनवरी में मिलेगी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की सौग़ात, विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

 रायपुर। महारानी अस्पताल जगदलपुर में निर्माण कार्यों की स्वीकृति को लेकर विधायक किरण देव ने पूछा कि, क्या महारानी अस्पताल, जगदलपुर में एमआरडी एवं हिमोडायलिसिस, पेलिएटिव केयर तथा कैंसर क्लिनिक का निर्माण किया जाना है? यदि हां तो निर्माण हेतु स्वीकृति कब प्रदान की गई? जगदलपुर में कैंसर क्लिनिक और अन्य अस्पताल का निर्माण किया जाना है तो इसकी स्वीकृति कब प्रदान किया गया। इस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई?

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब में बताया कि, 12 जून 2025 को इसकी स्वीकृति दिया गया। एम आर डी भवन और कैंसर के लिए भवन की स्वीकृति दिया गया है, जिसमें निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया गया है जिसकी पुनः टेंडर प्रक्रिया जारी है।  जनवरी में उसका भूमि पूजन हो सकेगा।

किरण सिंह देव ने कहा कि, बस्तर को ध्यान में रखते हुए कदम उठाना सही हैं, लेकिन 6-6 महीने तक टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी तो काम कब शुरू होगा। जिसके जवाब में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, समय पर प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार एमआरडी भवन निर्माण में रू. 411.99 लाख एवं हिमोडायलिसिस, पेलिएटिव केयर तथा कैंसर क्लिनिक निर्माण में रू. 436.82 लाख लगभग व्यय संभावित है।

 इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजना अंतर्गत निर्माण कार्य, निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग जिला बस्तर द्वारा किया जाना है ,,बस्तर नक्सल मुक्त बन रहा हैं जितने जवान घायल होते है उन्हें एयर लिफ्ट कर के लाया जाता है उनका इलाज वहीं हो पाए इसके लिए अगले महीने जनवरी में भूमिपूजन कर सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का काम शुरू हो जाएगा।