BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING : महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा हितग्राहियों में पहुंचे पैसे, नहीं आए तो करें ये काम

BREAKING : महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा हितग्राहियों में पहुंचे पैसे, नहीं आए तो करें ये काम

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किस्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रारंभ होने के बाद अब तक 21 किश्तों में कुल 13,671.68 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है।

इस माह 67,78,674 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इसमें 67,71,012 हितग्राहियों को 633.89 करोड़ रुपये तथा नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 7,662 महिलाओं को 76.30 लाख रुपये प्रदान किए गए। इस प्रकार महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त अंतर्गत कुल 634.65 करोड़ रुपये की राशि पात्र हितग्राहियों को अंतरित की गई ।

पैसे नहीं आने पर करें यह काम

वहीं कई महिलाओं को अब तक भुगतान नहीं मिला। लाभार्थी वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस आधार लिंक मोबाइल नंबर या लाभार्थी कोड से चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

इस वजह से खाते में नहीं आते पैसे

बैंक अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज हो जाना
KYC डॉक्यूमेंट लंबित होना
बैंक से ट्रांजेक्शन की लिमिट पार हो जाना
बैंक खाताधारक का निधन हो जाना
ऐसे ग्राहक जिन्होंने बैंक से लंबे समय से संपर्क न किया हो

नहीं आए तो करें ये काम

अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए, अगर आपका आधार एक्टिव नहीं है तो आपको नजदीक के आधार सेंटर पर जाना होगा. वहां से बायोमैट्रिक फिर से कराकर आपको इसे एक्टिव कराना होगा. अन्य समस्याओं के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।

 
Naxali Encounter : बीजापुर–दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

Naxali Encounter : बीजापुर–दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

 बीजापुर।  छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों 12 नक्सलियों के मार गिराया है। अब तक सभी 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चूका है। वहीं मुठभेड़ में तीन तीन जवान शहीद और एक जवान घायल है। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें एवं अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF एवं CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच आज सुबह से लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा निर्णायक एवं आक्रामक कार्रवाई जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, .303 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है।

11 शहरों के एयरपोर्ट्स का निजीकरण जल्द, छत्तीसगढ़ का ये एयरपोर्ट भी है शामिल

11 शहरों के एयरपोर्ट्स का निजीकरण जल्द, छत्तीसगढ़ का ये एयरपोर्ट भी है शामिल

 रायपुर। केंद्र सरकार देश में एयरपोर्ट निजीकरण की अगली प्रक्रिया फिर शुरू करने की तैयारी में है। इस चरण में 11 एयरपोर्ट्स को बंडल मॉडल पर निजी कंपनियों को देने का फैसला जल्द लिया जा सकता है।

इस प्रक्रिया पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप एप्राइजल कमेटी (पीपीपी एसी) अंतिम फैसला लेगी। सीएनबीसी के अनुसार सरकार को ट्रांजैक्शन एडवाइजर की रिपोर्ट सौंप दी गई है जिससे पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

ऐसी खबरें हैं कि एयरपोर्ट निजीकरण की नई प्रक्रिया अगले वित्त 26 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। इस बार सरकार पहली बार बड़े और छोटे एयरपोर्ट्स को बंडल करके निजी कंपनियों को ऑफर करने जा रही है। इन एयरपोर्ट्स को लंबी अवधि की लीज पर देने की तैयारी है ताकि निजी कंपनियां उनका संचालन और विकास कर सकें।

इन 11 एयरपोर्ट्स का हो सकता है निजीकरण जिन 11 एयरपोर्ट्स का निजीकरण संभावित है, उनमें अमृतसर , वाराणसी , भुवनेश्वर, रायपुर , त्रिची , इंदौर , कुशीनगर, गया , औरंगाबाद , हुबली और कांगड़ा शामिल हैं। इन एयरपोर्ट्स को एक साथ पैकेज के रूप में पेश किया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर यात्रियों को सुविधाएं देने के मामले में देश के शीर्ष 10 एयरपोर्ट्स में शामिल रहा है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वे 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) की रिपोर्ट में रायपुर एयरपोर्ट ने 8वां स्थान हासिल किया है।

बता दें कि यह सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा कराया जाता । इनमें ऐसे एयरपोर्ट्स शामिल होते हैं जहां सालाना 18 लाख से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट्स में रायपुर एयरपोर्ट को 72वां स्थान प्राप्त हुआ।

सर्वे में यात्रियों से 33 बिंदुओं पर फीडबैक लिया जाता है, जिसमें टर्मिनल की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, फूड स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों का व्यवहार और तकनीकी सुविधाएं शामिल हैं। बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह औसतन 20 से 25 हजार यात्री सफर करते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार को 194 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार को 194 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात….

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर 2025 को बलौदाबाजार के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में  आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख  रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41 करोड़ 91लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण एवं 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का  भूमिपूजन कार्य शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम में 16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक  वितरण किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले 1073 हितग्राहियों को आवास की चॉबी सौंपी जायेगी। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 5000 किसानों को उनके अधिकार अभिलेख  का वितरण, सायबर फ्रॉड प्रकरण के राशि वापसी का 27 लाख रुपये के चेक वितरण, श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 83 लाख रुपये का चेक वितरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख  पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों एवं सक्षम योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 25 लाख रूपए का चेक वितरण, खादी ग्रामोद्योग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रूपए का चेक वितरण शामिल हैं।

प्रमुख लोकार्पण कार्य- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के 1073 आवास निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1करोड़ 74 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना अमाकोनी,1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना हथबंद, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना पौसरी , 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना सेम्हराडीह, 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के नल जल प्रदाय योजना खपराडीह शामिल है।

प्रमुख भूमिपूजन कार्य- लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद मार्ग मजबूतीकरण कार्य, 20 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग निर्माण, 15 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 717 आवासों का निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत के विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल है।

CG - घर में अकेली थी नाबालिग…तभी घुस आया आरोपी और फिर की अश्लील हरकत,पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

CG - घर में अकेली थी नाबालिग…तभी घुस आया आरोपी और फिर की अश्लील हरकत,पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ (Ladki Se Chhed Chhad) की घटना को अंजाम दिया था और वहां से फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घर में अकेला देखकर डोली आरोपी की नीयत

यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर एक आरोपी की नीयत डोल गई, जिसके बाद उसने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

परिजन के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, 1 दिसंबर को अपने परिजन के साथ थाने पहुंची नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि 30 नवंबर की सुबह जब वह घर में अकेली थी , तभी खैरी गांव का करन नेताम घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। वहीं जब उसने इसका विरोध किया तो वह वहां से भाग गया। इधर नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की।

आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी और गांव में पूछताछ के बाद आरोपी करन नेताम को खैरी गांव से पकड़ लिया। वहीं जब उससे इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

तालाब में मिली 6 साल के बच्ची की लाश, मौत की वजह तलाशने जांच में जुटी पुलिस

तालाब में मिली 6 साल के बच्ची की लाश, मौत की वजह तलाशने जांच में जुटी पुलिस

 बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ 6 साल की बच्ची की लाश मिली है. बच्ची की लाश तालाब से तैरती हुई मिली है. बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है बच्ची खेलते समय तालाब में डूब गयी.

मामला कसडोल थाना क्षेत्र के एक गांव का है. सोमवार को तालाब से बच्ची की लाश मिली. जानकारी के मुताबिक़, स्थानीय ग्रामीण जब तालाब गए तो वहां उन्हें तालाब में बच्ची की लाश तैरती हुई मिली. बच्ची की लाश को देखते ही हड़कंप मच गया. सभी डर गए.

खेलते – खेलते तालाब में डूबने की आशंका

इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से निकाला. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वहीँ प्राथमिक जांच में पता चला बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी. तभी खेलते खेलते तालाब के पास पहुंच गयी. जहाँ वह तालाब में डूब गयी और उसकी मौत हो गयी.

दूसरी तरफ परिजन बच्ची को ढूंढते रहे वहीँ अब बच्ची की लाश मिली है. स्थानीय लोगों का आरोप है तालाब के आसपास सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिस वजह से हादसा हुआ है. फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पायेगी.

शूटर के घर चला बुलडोजर: आरोपी के अवैध निर्माण को निगम ने तोड़ा, 15 दिन पहले बाजार में चलाया था गोली

शूटर के घर चला बुलडोजर: आरोपी के अवैध निर्माण को निगम ने तोड़ा, 15 दिन पहले बाजार में चलाया था गोली

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गोलीकांड के मामले में नगर निगम की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में गोलीकांड के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर (Aropi Ke Ghar Par Chala Bulldozer) चला दिया।

कैंप 2 में अवैध कब्जा कर बना रखा था घर

दुर्ग छावनी कैंप एरिया के शूटर करण साव के अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि करण साव ने कैंप 2 में अवैध कब्जा कर घर बना रखा था, नोटिस के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया तो नगर निगम की टीम ने उसके घर पर बुलडोजर चला कर जमीनदोज कर दिया।

शूटर बुलाकर करवाया था फायरिंग

बता दें कि जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर की शाम आरोपी करण साव ने झारखंड से शूटर बुलाकर विकास प्रजापति पर फायरिंग करवाई थी। इस फायरिंग में विकास बाल-बाल बच गया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन लेते हुए करण साव, झारखंड के शूटर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई

वहीं इधर गोलीकांड के बाद नगर निगम की टीम ने 21 नवंबर को करण साव को नोटिस जारी कर अवैध कब्जे पर बने मकान को हटाने को कहा था, नोटिस के एक सप्ताह बाद भी जब अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और अवैध कब्जे पर बने मकान को तोड़ दिया।

पीएम आवास के तहत यहां बनाए जाएंगे मकान

वहीं इस मामले में नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे ने कहा कि कैंप 2 का यह जमीन लंबे समय से अवैध अतिक्रमण की लिस्ट में था। यहां के कई जगहों पर अवैध कब्जा किया गया है, यहां पर पीएम आवास के तहत मकान बनाए जाएंगे। इसका डीपीआर बनाकर भेजा गया है और जल्द ही स्वीकृति भी मिल जाएगी।

CG – दो दर्जन से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने की चल रही थी तैयारी, तभी अचानक पहुंच गए हिंदू संगठन के लोग, फिर जो हुआ……

CG – दो दर्जन से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने की चल रही थी तैयारी, तभी अचानक पहुंच गए हिंदू संगठन के लोग, फिर जो हुआ……

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। प्रार्थना सभा की आड़ में यहाँ एक मकान में धर्मांतरण किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर दबिश दी। मौके से 30-35 लोग सभा में मौजूद मिले, जिसके बाद संगठन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना देते हुए पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला चिल्हाटी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक घर में प्रार्थना सभा आयोजित थी, जहाँ प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा था। इस पूरे मामले की सूचना हिंदू संगठन को मिलते ही आक्रोशित होकर उन्होंने घर में दबिश दी और जमकर बवाल किया। घर में लगभग 30-35 लोग सहित पादरी मौजूद थे। इस मामले की सूचना संगठन के लोगों ने पुलिस को दी और मौजूदा सभी पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि बिलासपुर में इससे पहले भी कई बार प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण के मामले सामने आ चुके हैं। खास तौर पर सरकंडा, तखतपुर और मस्तूरी इलाके इन घटनाओं की वजह से चर्चा में रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रार्थना सभा के नाम पर गुपचुप तरीके से लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता था। ऐसे मामलों में पुलिस भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

CG – उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, PG कालेज की प्रिंसिपल समेत 4 असिस्टेंड प्रोफसर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज…..

CG – उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, PG कालेज की प्रिंसिपल समेत 4 असिस्टेंड प्रोफसर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज…..

 रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री में आर्थिक अनियमितता में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाई गई है। जेम पोर्टल के माध्यम से क्रय की गई सामग्री में इनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया है।

राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य तथा सहायक प्राध्यापकों को सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।

CG : नौकरी के बहाने छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचा, इतने लाख में किया सौदा, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा……

CG : नौकरी के बहाने छत्तीसगढ़ की 2 लड़कियों को दूसरे राज्य में बेचा, इतने लाख में किया सौदा, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा……

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कि दो लड़कियों को मध्यप्रदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर बेच दिया गया। किसी तरह जब एक लड़की उनके चंगुल से आजाद हुई, तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी अब भी उनके कब्जे में है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की दो लड़कियों को आरोपियों ने ढाई लाख रुपए में बेच दिया। आरोपी उन्हें नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश लेकर गए थे, वहीं उसे बेच डाला। किसी तरह आरोपी के कब्जे से आजाद हुई एक लड़की ने इसकी शिकायत थाने में की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं दूसरी अब भी उनके कब्जे में है। इधर पुलिस ने अब शिकायत दर्ज करते हुए चार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां शादी पार्टियों में वेटर का काम करती है। एक युवती लखनपुर क्षेत्र में रहती है, तो दूसरी अंबिकापुर के मठपारा में रहती है। शादी पार्टियों में काम करने के दौरान दोनों की पहचान धनी कुजूर और अलका उरांव से हुई थी। दोनों ने उन्हें अच्छी सैलरी वाली नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों युवती घर में बिना किसी को बताए निकल गई और धनी-अलका के साथ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पहले से ही उनके दो दोस्त नितीश और अशोक गिरी मौजूद थे। सभी ट्रेन से उज्जैन पहुंचे और युवतियों को घटिया थाना क्षेत्र के एक कमरे में बंद कर अलका उरांव, नितीश और धनी वापस लौट आए।

वहीं जब युवती ने अपने घर जाने की बात कही तो अशोक ने बताया कि वह उसे ढाई लाख में खरीदा है और अब उसे यहीं रहना होगा। वहीं जब अशोक उसे कहीं और ले जाने की तैयारी में था, तभी युवती ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी घटिया पुलिस को दी और फिर उसे सखी सेंटर भेज दिया गया। तीन दिन बाद जब उसके परिजन उसे वापस लेकर लौटे तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दूसरी युवती की शादी करा दी गई है और उसे छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की जा रही है। फिलहाल युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत सरगुजा पुलिस अधीक्षक से कर दी है। वहीं इस मामले में एएसपी एमलोक सिंह का कहना है कि एक युवती लौट आई है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

CG : धमाके की आवाज से दहला इलाका : एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे, धू-धूकर जलने लगा पूरा घर

CG : धमाके की आवाज से दहला इलाका : एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटे, धू-धूकर जलने लगा पूरा घर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना रेलवे फाटक स्थित एक बस्ती में बड़ा हादसा हो गया। जहां मकान के अंदर रखे तीन सिलेंडरों में एक के बाद एक तीन विस्फोट हुए। धमाके की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने अपने घरों से निकल कर बाहर आ गये। इस दौरान लोगों ने देखा की एक मकान में भीषण आग लग गई और पूरा घर धू-धूकर जलने लगा।

मोहल्ले के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना खम्हारडीह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल विभाग को फोन कर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। चूंकि जिस बस्ती के मकान में आग लगी वो कचना रेलवे फाटक से सटा हुआ इलाका है। मकान काफी अंदर था, इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मकान से कुछ दूरी तक पहुंचने में कामयाब रही और फिर फायर होज नली के द्वारा आग को बुझाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

घर के लोगों ने बताया कि आज सुबह 10 बजे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना रेलवे फाटक स्थित गणेश नगर निवासी संतोष साहू के घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई और फिर एक के बाद एक तीन सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। घर में आग लगने के दौरान काफी लोग थे, जिन्होंने तत्काल बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अगर सहीं समय में घर के लोग बाहर नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान मालिक संतोष साहू नीचे वाले घर में रहता है और उपर में उसके किराये दार रहते हैं। आगजनी के दौरार सभी घर से बाहर निकल गये थे। गनीमत रही कि सभी लोग ब्लास्ट से पहले ही घर के बाहर निकल गये थे, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। घर में मकान मालिक, किरायेदारों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग रहते हैं।

जिस मकान में आग लगी वह घर बस्तियों से घिरा हुआ है। रेलवे फाटक के आसपास कई छोट- छोटी झोपड़िया भी है। अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची तो कई घर आगजनी की चपेट में आ चुके होते। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने बस्ती के अंदर घर में लगी आग को बुझाया। हालांकि इस आगजनी में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, बिजली बिल में राहत समेत लिए गए यह बड़े फैसले

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, बिजली बिल में राहत समेत लिए गए यह बड़े फैसले

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

 मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

राज्य में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके।

Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, एक की मौत, मची चीख पुकार

Breaking : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, एक की मौत, मची चीख पुकार

 बिलासपुर : छतीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है, मरवाही से बिलासपुर आ रही दीप ट्रैवल्स की यात्री बस गड्ढों और जर्जर हालत के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में 19 वर्षीय यशपाल सिंह की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज ढाल और खराब सड़क पर बस अनियंत्रित होकर नीचे गिरी, हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। जबकि मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा रही है।

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौत

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौत

  CG Accident : रायगढ़ के सर्किट हाउस रोड स्थित वॉटर वर्ल्ड चौक में कल देर रात तेज रफ्तार हाइवा ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल भुवन श्रीवास की जिंदल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुखनंदन पटेल भी तत्काल मौके पर पहुँचे।

100 मीटर दूर गिरा युवक 

जानकारी मुताबिक, कल रात लगभग 10 बजे वॉटर वर्ल्ड चौक, सर्किट हाउस रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। उर्दना की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा ट्रेलर (CG 12 AY 1280) ने स्कूटी सवार भुवन श्रीवास को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ताक़तवर थी कि भुवन श्रीवास करीब 100 मीटर दूर जंगल के अंदर की ओर जाकर गिरे। घायल अवस्था में उन्हें जिंदल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भुवन श्रीवास, पिता स्व. कन्हैया श्रीवास, निवासी रिया पारा रायगढ़ के रूप में हुई है। टक्कर के बाद हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बड़े पेड़ और बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गनीमत रही कि बाउंड्री वॉल की जगह घर नहीं था, वरना जनहानि और बड़ी हो सकती थी।घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। रिपोर्टकर्ता राजू श्रीवास की शिकायत पर पुलिस ने धारा 106(1) BNS और 184 MV Act के तहत केस दर्ज किया है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सुखनंदन पटेल तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 
Weather Update : छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Weather Update : छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ का मौसम लगातार करवट ले रहा हैं. फिल्हाल इसे प्रभावित करने वाला दितवाह तूफान का असर अवदाब के बाद कमजोर हो कर निम्न दबाव क्षेत्र में तबदील हो गया है. दो दिनों में तापमान में फिर से वृद्धि होने की संभावना है. पारा एक से तीन डिग्री तक लुढ़केगा. अभी सरगुजा समेत पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान अपनी सामान्य स्थिति से नीचे नहीं है. अब राज्य में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है. इससे रात के न्यूनतम तापमान में पुनः गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं. अनुमान है कि गुरुवार की रात से पारा सामान्य से नीचे जाएगा, जिससे ठंड का बढ़ता प्रभाव महसूस होगा.

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम पारा 9.5 दुर्ग और सबसे अधिक 30.2 दुर्ग का दर्ज किया गया. अगले चौबीस घंटे में इसमें बदलाव आने की उम्मीद कम है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में सुबह कोहरा रहने के बाद आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

CG : RPF पोस्ट के अंदर फायरिंग — प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG : RPF पोस्ट के अंदर फायरिंग — प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। रायगढ़ से इस समय की बड़ी ब्रेकिंग—RPF पोस्ट के अंदर तड़के चार बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना!

ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी।मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है।आरोपी आरक्षक के.एस. लादेर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ तड़के करीब चार बजे RPF पोस्ट के भीतर चली गोली से हड़कंप मच गया। ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी लादेर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल तुरंत RPF पोस्ट पहुंचे और पूरे हालात का जायज़ा लिया।

फिलहाल मृतक की बॉडी किसी को नहीं दिखाई जा रही है। RPF IG के रायगढ़ पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिजन भी पोस्ट पहुँच गए हैं, जहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज…धान खरीदी समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज…धान खरीदी समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

 CG Cabinet Meeting: CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, धान खरीदी, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे.

वर्तमान में चल रही योजनाओं का होगा मूल्यांकन

राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा. साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है.

सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के लिए निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव भी मेज पर आ सकते हैं.

राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की सौजन्य भेंट….

राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की सौजन्य भेंट….

 रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की।

CG : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर 19 ठेकेदारों के 37 कार्य निरस्त, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

CG : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर 19 ठेकेदारों के 37 कार्य निरस्त, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

 रायपुर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोंडागांव के निर्देशों के बाद जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही, धीमी प्रगति और घटिया गुणवत्ता सामने आने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 19 ठेकेदारों के कुल 37 कार्य तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 31.17 करोड़ रुपये है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कई ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ नहीं किए या अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई, वहीं कई स्थानों पर पानी टंकी निर्माण और जल आपुर्ति साथ ही बोर खनन कार्य नहीं किए गए थे, इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने यह कठोर कदम उठाया है।

ठेकेदारों की लगभग 23.38 लाख रुपये की अमानत राशि निरस्त अनुबंधों के शेष कार्य के लिए निविदा भी प्रकियाधीन है, इसके अतिरिक्त सुरक्षा निधि भी राजसात की जाएगी, साथ ही इन ठेकेदारों को आगामी निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) किया जाएगा।

इन फर्मों के निरस्त किये गए कार्य

विभाग ने मेसर्स अदिती इन्फ्राबिल्ड, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया में श्रीग कंस्ट्रक्शन, मेसर्स किसान बोरवेल्स, के. जी. एन. कंस्ट्रक्शन, मेसर्स आकार कंस्ट्रक्शन, श्री महेश विदवानी, मेसर्स आधार कंस्ट्रक्शन, मेसर्स कृतिशा इनकॉर्पाेरेशन, मेरार्च ग्रीनवर्ल्ड सोलर वेयर्स प्रा.लि, जी आर डी बिल्डकॉन, मेसर्स आर.मी. डिलर्स, मेसर्स ब्रम्हेश कंस्ट्रक्शन, मेसर्स एम.डी. सर्विसेज, मेसर्स शुभम कंस्ट्रक्शन, मेसर्स बसंत कुमार साहू, मेसर्स वियाना इंफा टेलीकॉम, मेसर्स भारत इन्फा, मेसर्स गोयल एजेंसी के कार्य निरस्त किए हैं।

विदेशी मदिरा दुकान से 1 करोड़ 52 लाख के गबन मामले में आबकारी उपनिरीक्षक सहित 5 गिरफ्तार

विदेशी मदिरा दुकान से 1 करोड़ 52 लाख के गबन मामले में आबकारी उपनिरीक्षक सहित 5 गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र अंर्तगत विदेशी मदिरा दुकान से 1 करोड़ 52 लाख 47 हजार 774 रुपये के गबन के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दुकान प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अजय शर्मा भी शामिल हैं। जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, सीएमएमसीएल ने 26 नवंबर 2025 को थाना बचेली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 25 नवंबर को बचेली स्थित विदेशी मदिरा दुकान के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाई गई । ऐसे किया जा रहा था गबन जांच में सामने आया कि अप्रैल 2024 से आरोपी ग्राहक से शराब बिक्री की राशि अपने निजी क्यूआर कोड, फोन-पे, गूगल-पे जैसे डिजिटल माध्यमों से मांगाते रहे। बाद में स्टॉक रजिस्टर में अधिक बिक्री राशि दर्शाकर वास्तविक लेन-देन का बड़ा हिस्सा गबन किया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक यादव (30 वर्ष), गीदम, के. चन्द्रशेखर (40 वर्ष), किरंदुल, देवेन्द्र पैकरा (31 वर्ष), गीदम, अजय शर्मा (59 वर्ष), आबकारी उपनिरीक्षक, वृत प्रभारी बचेली व अन्य हैं।, त्वरित कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 और 29 नवंबर को सभी आरोपियों को धरदबोचा। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड उपरांत 1 दिसंबर 2025 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बचेली के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 4 बैंक पासबुक, नकद 33,500 रुपये, बरामद किए हैं।

CG : मैत्री बाग में सफेद बाघिन जया की अचानक मौत, जांच में जुटे चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग

CG : मैत्री बाग में सफेद बाघिन जया की अचानक मौत, जांच में जुटे चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग

 दुर्ग। भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर से दुखद खबर है। आज सुबह सफेद बाघिन जया की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। घटना सुबह की बताई जा रही है, मैत्री बाग प्रबंधन को जया की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत की जानकारी मिली।

सूचना तुरंत वनमंडलाधिकारी दुर्ग को दी गई। इसके बाद दोपहर में उनकी मौजूदगी में शासकीय चिकित्सक व लाइफ एक्सपर्ट्स की टीम ने पोस्टमार्टम किया,,पोस्टमार्टम के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में बाघिन जया का दाह संस्कार किया गया। विभाग अब मौत के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है। फिलहाल चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग दोनों ही मामले की जांच में जुटे हैं। जया मैत्री बाग के आकर्षण का बड़ा हिस्सा थी। उसकी मौत से चिड़ियाघर में शोक का माहौल है।

 
 
सांसद बृजमोहन के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मिला 397.91 करोड़ का सीएसआर फंड

सांसद बृजमोहन के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मिला 397.91 करोड़ का सीएसआर फंड

 रायपुर / नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और जनसेवा के अटूट संकल्प के साथ रायपुर के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में एक बार फिर प्रदेश की महत्वपूर्ण जरूरतों को मजबूती से उठाया। उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न पर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ को कुल 397.91 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड प्राप्त हुआ, जिसमें सामाजिक आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई।

सबसे गौरवपूर्ण तथ्य यह रहा कि रायपुर जिले ने पूरे राज्य में सर्वाधिक 110.25 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड आकर्षित किया। यह उपलब्धि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की दूरदृष्टि, निरंतर प्रयासों और विभिन्न कंपनियों व मंत्रालयों के साथ उनकी सकारात्मक संवाद क्षमता का परिणाम है।

CSR से 143.58 करोड़ रुपये शिक्षा एवं दिव्यांगजन कल्याण पर, 127.64 करोड़ रुपये स्वास्थ्य, भूख-गरीबी उन्मूलन, जल संसाधन एवं स्वच्छता पर
और 81.97 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास पर खर्च किए गए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सीएसआर नीति को जनकल्याण का शक्तिशाली माध्यम बनाया गया है, और छत्तीसगढ़ इसका बड़ा लाभ उठा रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा, युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण विकास पर सीएसआर फंड का प्रभाव तेजी से दिख रहा है।

 
पारदर्शी व्यवस्था से खुशहाल किसान—3100 रुपये समर्थन मूल्य से नंद कुमार ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार

पारदर्शी व्यवस्था से खुशहाल किसान—3100 रुपये समर्थन मूल्य से नंद कुमार ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार

 रायपुर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही पारदर्शी और किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के चेहरे पर संतोष और भरोसे की नई चमक ला दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के दौरान नारायणपुर जिले के 17 उपार्जन केंद्रों में बारदाना, छाया, पेयजल, मेडिकल किट जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। खरीदी प्रक्रिया को ज्यादा सहज और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसानों को अब लंबी कतारों और अनावश्यक प्रतीक्षा से मुक्ति मिल रही है। वहीं नोडल अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग के कारण किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। धान विक्रय के बाद भुगतान भी दो दिनों के भीतर किसानों के खातों में अंतरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।

नारायणपुर जिले के माहका धान खरीदी केंद्र में अपना धान बेचने पहुंचे किसान नंद कुमार शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार की इस व्यवस्था की सराहना की। पाँच एकड़ खेत में इस वर्ष 60 क्विंटल धान का उत्पादन करने वाले श्री शर्मा ने बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मानक से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने प्रक्रिया को आसान बना दिया है और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाएँ संतोषजनक हैं।

 नंद कुमार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग खेती-बाड़ी सुधार और पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में करने की बात कही।

केंद्र में मौजूद अन्य किसानों ने भी धान खरीदी की सुदृढ़ व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाएँ आने वाले वर्षों में भी जारी रहेंगी और सरकार के प्रयासों से किसानों का विश्वास निरंतर बढ़ता रहेगा।

अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे

अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे

 अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे

मुख्यमंत्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर - नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। उनकी यह परिकल्पना अब साकार रूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शंशाक शर्मा, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुशील त्रिवेदी, डॉ. चितरंजन कर, श्री गिरीश पंकज, डॉ. संजीव बक्शी, श्री प्रदीप श्रीवास्तव और श्रीमती शकुंतला तरार उपस्थित थे।

लोगो अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है, और रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को, बल्कि पूरे देश के मूर्धन्य साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ उनके अनुभव, विचार और रचनात्मक धारा से अवगत होने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को साहित्यिक जगत में एक नई पहचान प्रदान करेगा तथा जनसमुदाय को साहित्य, लेखन और पठन-पाठन की ओर प्रेरित करेगा। साथ ही यह उत्सव राज्य की विकास योजनाओं के लिए भी सकारात्मक सामाजिक चेतना और विमर्श का मंच बनेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की व्यापक कार्ययोजना मात्र दो माह में तैयार की गई है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा।

इस उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे। इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र, और 3 संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा।

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-साहित्यिक विरासत का प्रतीक उत्सव का लोगो

अगले महीने आयोजित होने जा रहे रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को एक प्रभावशाली प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया है। यह लोगो न सिर्फ राज्य की पहचान को दर्शाता है, बल्कि बस्तर की जैव-विविधता, जनजातीय परंपराओं, और छत्तीसगढ़ की आत्मा माने जाने वाले सल्फी पेड़ की सांस्कृतिक महत्ता को भी सशक्त रूप में उजागर करता है।

लोगो में सल्फी के पेड़ को छत्तीसगढ़ राज्य के नक्शे का रूप देकर यह संदेश दिया गया है कि राज्य की सभ्यता, संस्कृति और साहित्य सदियों से इसी भूमि की जड़ों से पोषित होते आए हैं। सल्फी का यह पेड़ आदिकाल से चली आ रही पौराणिक परंपराओं, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। जनजातीय समाज के जीवन में गहराई से रचे-बसे इस पेड़ को साहित्य उत्सव के लोगो में शामिल करने से यह संदेश भी मिलता है कि छत्तीसगढ़ का जनजातीय साहित्य, लोकविश्वास और पारंपरिक ज्ञान-धारा आज भी समकालीन साहित्यिक प्रवाह के केंद्र में है।

लोगो में अंकित *‘आदि से अनादि तक’* वाक्य साहित्य की उस अटूट यात्रा को दर्शाता है, जिसमें आदिकालीन रचनाओं से लेकर निरंतर विकसित हो रहे आधुनिक साहित्य तक सभी रूप समाहित हैं। यह संदेश स्पष्ट रूप से प्रकट होता है कि साहित्य कालातीत है, वह समय, समाज, भाषा और पीढ़ियों को जोड़कर चलने वाली निरंतर धारा है। इसी प्रकार लोगो में शामिल *‘सुरसरि सम सबके हित होई’* वाक्य साहित्य को गंगा की तरह मुक्त, समावेशी और सर्वहितकारी शक्ति के रूप में स्थापित करता है। साहित्य सभी जाति, वर्ग, परंपरा और जीवन-रीतियों को अपनी व्यापकता में समाहित कर समाज को दिशा देता है और सबके हित का मार्ग प्रशस्त करता है।

रायपुर साहित्य उत्सव का यह लोगो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सांस्कृतिक गर्व का विषय है, क्योंकि इसमें राज्य की हजारों वर्षों पुरानी साहित्यिक जड़ें, जनजातीय परंपराएँ, सामाजिक समरसता और आधुनिक रचनात्मक दृष्टि-सभी का सुंदर, सार्थक और कलात्मक संगम दिखाई देता है। यह लोगो जनमानस तक यह सशक्त संदेश पहुँचाता है कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक यात्रा ‘आदि से अनादि’ तक अविचल, जीवंत और समृद्ध रही है और आगे भी इसी धारा में निरंतर विकास की नई कहानियाँ लिखती रहेगी। रायपुर साहित्य उत्सव के लोगो से छत्तीसगढ़ में आदि-अनादि काल से मजबूत साहित्य की जड़ों और उनसे जुड़ाव का सशक्त संदेश जनमानस तक पहुंचेगा।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

रायपुर - मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है। छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समाज को यह समझने का अवसर देता है कि दिव्यांगजन किसी भी दृष्टि से कमतर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और प्रगतिशील समाज वही है जो सभी को बराबरी के अवसर प्रदान करे और किसी भी व्यक्ति को उसकी शारीरिक सीमाओं के कारण पीछे नहीं रहने दे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ, सहायता उपकरण, कौशल-विकास, रोजगार अवसर, सामाजिक सुरक्षा और अनुकूल वातावरण निर्माण के लिए अनेक योजनाएँ सुदृढ़ रूप से लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में समान और सशक्त भागीदारी दिलाने का है, ताकि वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि दिव्यांगजनों के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ और उनके साथ सम्मानजनक, सहयोगपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार अपनाएँ। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन तभी वास्तविक रूप से सशक्त होंगे जब समाज और शासन मिलकर ऐसी परिस्थितियाँ तैयार करें, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश देता है।