BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Breaking : भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, अचानक महिला ठेका श्रमिक की मौत

Breaking : भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, अचानक महिला ठेका श्रमिक की मौत

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के OHP-A विभाग में आज एक बड़ा हादसा हो गया। संयंत्र के भीतर जर्जर पाइप गिरने से महिला ठेका श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद अब सुरक्षा मानकों को लेकर फिर एक बार सवाल उठ खड़े हुए हैं।

भट्टी थाना क्षेत्र स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के OHP-A विभाग में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्य के दौरान अचानक एक जर्जर पाइप ऊपर से गिर पड़ा। पाइप की चपेट में आई महिला ठेका श्रमिक पुष्पा साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 
3 दिन पुलिस रिमांड पर रहेंगे अमित बघेल, पुलिस के निगरानी में ही मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

3 दिन पुलिस रिमांड पर रहेंगे अमित बघेल, पुलिस के निगरानी में ही मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

 रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में 12 राज्यों में FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आज बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया। जहां पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

कोर्ट से ही पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले जाएगी, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

12 राज्यों में FIR दर्ज, 26 दिनों से फरार

अमित बघेल (Amit Baghel arrested) के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर में FIR दर्ज हैं। प्रदेश से बाहर एमपी के इंदौर और ग्वालियर, यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र, नोएडा सहित कुल 12 राज्यों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वे पिछले 26 दिनों से फरार थे और कई बार अपनी लोकेशन बदलते रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा। बाकी अमित बघेल के समर्थक कौन है यह कहा कि अमित बघेल को फसाया गया है जो छत्तीसगढ़ की हक की बात करता है उसे सरकार जेल में डाल देती है यहां केवल घुसपैठी और परदेसिया मिल कर हम छत्तीसगढ़ियों का शोषण कर रहे हैं जिसके खिलाफ हम आवाज और हमारे नेता अमित बघेल उठाते रहेंगे।
 
5 हजार का था इनाम 
 
हेट स्पीच मामले में फरार चले रहे आरोपी अमित बघेल ने सरेंडर कर दिया है। अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया है। उनके खिलाफ प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन हुआ था जबकि देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।
 
CG : छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा

CG : छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकारा

 बिलासपुर : बिलासपुर हाई कोर्ट ने हाल ही में वायरल हुए दो वीडियो को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। एक वीडियो में बीएमओ द्वारा स्कॉर्पियो की बोनट पर केक रखकर सड़क पर जन्मदिन मनाने और दूसरे में रिवर व्यू इलाके में युवक द्वारा कार की बोनट पर बैठकर दबंगई भरा स्टंट करने के मामलों पर कड़ी टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं और राज्य सरकार की गाइडलाइंस केवल कागजों में सीमित रह गई हैं।कोर्ट को बताया गया कि स्टंट वाले मामले में एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया गया है, लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि लगातार हो रही घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकारी निर्देश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहे, अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा देने का आदेश दिया है और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो कोर्ट आवश्यक निर्देश जारी करेगा।

CG : नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्ष कल लेंगे शपथ, फिर दिनभर चलेगी बैठक, इन मुद्दों पर हो सकता है मंथन!

CG : नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्ष कल लेंगे शपथ, फिर दिनभर चलेगी बैठक, इन मुद्दों पर हो सकता है मंथन!

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में किए गए बड़े फेरबदल के बाद अब पार्टी नए जिलाध्यक्षों को सक्रिय मोड में लाने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में 41 जिलाध्यक्षों की अहम बैठक शनिवार को राजीव भवन में बुलाई गई है। दिनभर चलने वाली इस बैठक में पहले नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और फिर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार होगा।

सूत्रों के मुताबिक, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना है। इसी को लेकर जिलों की जिम्मेदारियां और लक्ष्य तय किए जाएंगे।

बैठक में संगठन की नई दिशा और संरचना पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश मॉडल लागू कर सकती है, जिसके तहत राहुल गांधी खुद जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देते हैं। पार्टी इसे लेकर अंतिम निर्णय कल बैठक में ही ले सकती है।

बताया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण करीब 10 दिनों का होगा, जिसमें जिलाध्यक्षों को संगठन प्रबंधन से लेकर मीडिया संवाद, जमीनी मुद्दों की पहचान, नेतृत्व क्षमता विकास और बूथ स्तर तक मजबूती के गुर सिखाए जाएंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में पर्यटन का नया अध्याय; इस योजना से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

छत्तीसगढ़ में पर्यटन का नया अध्याय; इस योजना से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के व्यापक अवसर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि हर पर्यटक तक पहुँचे।”

प्रमुख टूर पैकेज

रायपुर सिटी टूर (दिवसीय भ्रमण)

इस टूर में पर्यटक रायपुर के प्रमुख स्थलों—राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर की सैर कर सकेंगे। पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी/अंग्रेजी गाइड, भोजन और यात्रा बीमा शामिल है। प्रस्थान रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा।

रायपुर सिटी धार्मिक टूर (दिवसीय भ्रमण)

धार्मिक स्थलों पर केंद्रित यह टूर हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर की यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इस टूर की शुरुआत और समापन भी रायपुर रेलवे स्टेशन से ही होगा।

रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर (02 रातें / 03 दिन)

इस पैकेज में बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों—जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़—की यात्रा शामिल है। पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में होगा तथा दैनिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।

रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर (01 रात / 02 दिन)

यह टूर सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य की सैर करवाएगा। पैकेज में स्नैक्स, भोजन, होटल आवास और वातानुकूलित वाहन शामिल हैं। पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।

टूर पैकेज की विशेषताएं

प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स, लंच और ट्रैवल इंश्योरेंस दिया जाएगा। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85% और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
सभी पैकेज रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होते हैं।

स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा

इन टूर पैकेजों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा लाई जा रही है। पर्यटक इन पैकेजों के जरिए प्रदेश की विविधता और समृद्धि का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। इस योजना से स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

यह योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को जन-जन तक पहुँचाकर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना है। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और पर्यटक राज्य को नए दृष्टिकोण से जानने-समझने का अवसर प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को सुलभ, समृद्ध और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में प्रदेश को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, 25 लाख नगदी समेत करोड़ो के जेवर लेकर हुए फरार, शादी में गया था पूरा परिवार

सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, 25 लाख नगदी समेत करोड़ो के जेवर लेकर हुए फरार, शादी में गया था पूरा परिवार

 महासमुंद।  महासमुंद जिले से चोरी की एक वारदात सामने आई है जहां सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया और 25 लाख नगदी समेत 1 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मामला सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह का है। यहां निवासरत योगेश अग्रवाल परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए रायपुर गए थे। इस दौरान घर को सूना देख चोरों ने धावा बोलकर 25 लाख नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े।

वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सायबर सेल एवं सांकरा पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने कहा कि, आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking : छत्तीसगढ़ के इस विभाग में शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

Breaking : छत्तीसगढ़ के इस विभाग में शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

  रायपुर – बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यानी अब सभी संबंधित विभाग सप्ताहांत में भी काम करेंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं

 
CG- SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 3 सरकारी राशन दुकानों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

CG- SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 3 सरकारी राशन दुकानों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

 बिलासपुर। सरकारी राशन दुकानों में उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने और ई-केवाईसी सहित अन्य अनियमितताओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ने कोटा के पुडु और मिट्ठू नवागांव, तखतपुर क्षेत्र की जरौंधा शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है।

पुडु में दुकान संचालक ने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं कराया था। अक्टूबर माह का डीडी जमा नहीं किया और धान खरीदी के लिए आवश्यक पीडीएस बारदाना भी उपलब्ध नहीं कराया था, जिसके चलते दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मिट्ठू नवागांव और जरौंधा की दुकानों में भी लापरवाही सामने आई है। दोनों दुकानों ने 15 नवंबर तक खाद्यान्न वितरण कार्य पूरा नहीं किया था। साथ ही उपभोक्ताओं के केवाईसी अद्यतन करने में उदासीनता बरती गई। निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं करने और बार-बार निर्देशों के बाद भी सुधार नहीं लाए जाने पर एसडीएम ने दोनों दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

प्रशासन का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न और लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उचित मूल्य दुकान संचालकों की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल, इस तारीख तक नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, सामने आई ये वजह

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल, इस तारीख तक नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, सामने आई ये वजह

 रायपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। इसी कारण रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रायपुर मंडल के अनुसार 6 से 7 दिसंबर तक 7 पैसेंजर ट्रेनें और 7 से 8 दिसंबर तक 3 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे बिलासपुर, रायपुर और कोरबा के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे प्रबंधन का कहना है कि रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए लगातार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम ट्रेनों की समयबद्धता, संचालन सुरक्षा, लाइन क्षमता और ट्रैफिक नियंत्रण को बेहतर बनाएगा। इसके तहत सिग्नलिंग सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है।

6–7 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

• गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर• गाड़ी संख्या 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
• गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर

बीच में समाप्त या प्रारंभ होने वाली ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर (6 और 7 दिसंबर) बिलासपुर में ही समाप्त होगी तथा बिलासपुर–गोंदिया खंड में रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (6 और 7 दिसंबर) बिलासपुर से शुरू होगी और गोंदिया–बिलासपुर खंड में रद्द रहेगी।

ब्रेकिंग : अमित बघेल ने किया सरेंडर, समर्थकों और पुलिस में हुई तीखी झड़प, भारी बल तैनात

ब्रेकिंग : अमित बघेल ने किया सरेंडर, समर्थकों और पुलिस में हुई तीखी झड़प, भारी बल तैनात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। इस दौरान थाने में जमकर बवाल हुआ है। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अमित बघेल के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है। देवेंद्र नगर थाने में कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जमानत के लिए कर सकते है आवेदन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 बता दें कि इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग और सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तारी के बाद तुरंत रिमांड प्रक्रिया की तैयारी है। सरेंडर की पुष्टि होते ही पुलिस उन्हें अपने कब्जे में ले सकती है।

अमित बघेल के खिलाफ 12 राज्यों में दर्ज हैं मामले

अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर में FIR दर्ज हैं। प्रदेश से बाहर एमपी के इंदौर और ग्वालियर, यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र, नोएडा,कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के मुंबई उल्हासनगर थाना सहित कुल 12 राज्यों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस में 5000 का इनाम भी घोषित किया था।

CG : एक्शन में बाल संरक्षण आयोग,संप्रेषण गृह में क्रूरता की शिकायत पर दो कर्मचारी निलंबित करने की अनुशंसा…

CG : एक्शन में बाल संरक्षण आयोग,संप्रेषण गृह में क्रूरता की शिकायत पर दो कर्मचारी निलंबित करने की अनुशंसा…

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग ने कोरबा संप्रेषण गृह में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं और बच्चों से मिली शिकायतों के आधार पर दो दोषी कर्मियों को निलंबित करने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की क्रूरता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आयोग की अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ कोरबा पहुंचीं और संप्रेषण गृह, बालक गृह व बालिका गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार और अमानवीय परिस्थितियों की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की गई। अध्यक्ष ने बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और भाग चुके बच्चों ने भी दुर्व्यवहार की बात स्वीकारी।

डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। जो भी क्रूरता करेगा वह सेवा में रहने योग्य नहीं है। उन्होंने चेताया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े संस्थानों में लापरवाही मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने स्कूलों के आसपास बच्चों को तंबाकू-सिगरेट जैसी व्यसनी सामग्री बेचने वालों पर भी चेतावनी दी कि यदि ऐसी गतिविधि पाई गई तो सीधे कार्रवाई होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों का भविष्य खतरे में डालने वालों पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ब्रेकिंग : रायपुर जेल में बंद इस नेता की मौत, इस घोटाले के आरोप में काट रहे थे सजा……

ब्रेकिंग : रायपुर जेल में बंद इस नेता की मौत, इस घोटाले के आरोप में काट रहे थे सजा……

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जीवन ठाकुर जो कि चारामा के पूर्व जनपद अध्यक्ष थे वन अधिकार पट्टा घोटाले में सजा काट रहे थे।

जेल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन ठाकुर के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के ठाकुर को कांकेर से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया जबकि उनकी तबीयत पहले से ही खराब थी। जीवन ठाकुर अक्टूबर महीने से जेल में बंद थे और 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था।

शर्मनाक : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ…

शर्मनाक : 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, खेत में अकेला देख दरिंदे ने मिटाई हवस की प्यास, फिर जो हुआ…

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है। 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है। आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी ने मारपीट कर की दरिंदगी

जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला सुबह अपने खेत गयी हुई थी। खेत में उस वक्त कोई नहीं था। वह पूरी तरह सुनसान था। इसी बीच आरोपी यशवंत मिरी उसके पास आया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ मारपीट की। मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखने चिल्लाने लागी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों पीटकर किया पुलिस के हवाले

लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहीँ, ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सुहेला में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दिखाई विकास की झलक: पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी….

सुहेला में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दिखाई विकास की झलक: पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहाँ विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के दौरान किसानों के प्रति सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय का धान से वजन कर अन्नदाताओं की उपज और परिश्रम को सलाम किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी की व्यवस्था पर चर्चा की, जिसे किसानों ने बेहद पारदर्शी व सुविधाजनक बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और सम्मान स्वरूप अभिनन्दन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।

पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की सौंपी चाबी

स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के स्टॉल में महिला कमांडो दल की दस ग्राम की सदस्यों को प्रभावी नशामुक्ति कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और हेलमेट वितरण किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबियाँ सौंपी।

60 युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया प्रोत्साहित 

मुख्यमंत्रीश्री साय ने समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जबकि कृषि विभाग ने 18 किसानों को सरसों, रागी एवं मसूर बीज वितरित किए। कौशल विकास विभाग के “हम होंगे कामयाब” प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े 60 युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। सुहेला में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण बना, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का भी सशक्त संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत पाँच हजार किसानों को अधिकार अभिलेख तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि के चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय है कि हर घर में पक्का मकान, शौचालय, शुद्ध पेयजल और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बने 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जो वादे किए गए थे, उन्हें हम एक-एक कर पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये कर दी गई है। किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस भी प्रदान किया जा चुका है। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत हर घर को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में बड़ी मात्रा में सब्सिडी भी मिल रही है, इसलिए अधिक से अधिक लोग अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर लाभ उठाएँ।

उन्होंने जिले में प्रशासन की ‘हम होंगे कामयाब’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षित कर उनके बेहतर भविष्य के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनसे अब तक 500 से अधिक युवाओं को लाभ मिला है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और बड़े-बड़े कार्य सहजता से पूरे हो रहे हैं। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अकेले 100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कों की स्वीकृति मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन एवं नवीन व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने जिले के 50 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए 10-10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा सुहेला तिगड्डे में तीनों सड़कों पर एक-एक किलोमीटर तक डिवाइडर निर्माण एवं लाइट लगाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 12.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1073 आवास, तथा लगभग 7.74 करोड़ रुपये की लागत से आमाकोनी, हथबंद, पौसरी, सेम्हराडीह और खपराडीह में निर्मित जल प्रदाय योजनाएँ शामिल हैं।

पीएम आवास के 1073 हितग्राहियों को नये आवास की चाबी सौंपी

भूमिपूजन के प्रमुख कार्यों में 49.17 करोड़ रुपये की लागत से बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण, 20.98 करोड़ रुपये की लागत से बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग, 15.59 करोड़ रुपये की लागत से बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, 8.60 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 717 आवास तथा 8.04 करोड़ रुपये की लागत से कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल हैं।

कार्यक्रम में 5 करोड़ रुपये से अधिक की हितग्राहीमूलक सामग्री एवं चेक वितरण किया गया। इसमें मुख्य रूप से सायबर फ्रॉड प्रकरण के 27 लाख रुपये की वापसी, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में 83 लाख रुपये का वितरण, 8333 छात्रों को 4.25 करोड़ रुपये की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, महिला स्व सहायता समूहों एवं ‘सक्षम’ योजना अंतर्गत 16 महिलाओं को 25 लाख रुपये, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 हितग्राहियों को 9.69 लाख रुपये तथा ‘हम होंगे कामयाब’ योजना अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6.81 लाख रुपये का भुगतान शामिल है।

इस अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सिमगा दौलत पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 रायपुर: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे। समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई।

संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने स्नातक छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी की ऊर्जा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और वर्तमान युवा इसका ऐतिहासिक साक्षी और भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से स्नातक होना शिक्षा की पूर्णता नहीं है, बल्कि इक्कीसवीं सदी में सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य है।

संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में कई बार बेटों से आगे निकल रही हैं और इस विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं में भी बेटियों की संख्या उल्लेखनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे माता-पिता का त्याग, परिवार का सहयोग और गुरुओं का अमूल्य मार्गदर्शन भी निहित है। यह हर विद्यार्थी के लिए एक सुनहरा यादगार पल है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि-“कभी यह मत सोचिए कि आप पीछे रह गए हैं। यदि आप प्रयास करना नहीं छोड़ते, तो आप हमेशा पहले स्थान पर हो सकते हैं।” उन्होंने छात्रों से अपने सपनों को साकार करने के लिए परिश्रम करने, भारतीय संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़े रहने और योग व विज्ञान जैसी भारतीय विरासत को अपनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियाँ आती हैं, जिनमें कभी-कभी हम गिरते भी हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर बार स्वयं को संभालकर फिर से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में गिरावट से भयभीत न हों और हमेशा उठने का साहस रखें। राज्यपाल ने अनुशासन को जीवन में सफलता की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जीवन एक सुंदर यात्रा है, और इसे उद्देश्यपूर्ण, सकारात्मक और सार्थक ढंग से जीना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज तनाव एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसलिए योग, ध्यान और नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी आग्रह किया कि वे जीवन में ऐसा कार्य चुनें जिसमें तनाव कम हो, पारदर्शिता हो और जिससे स्वयं, समाज और राष्ट्र का सकारात्मक परिवर्तन संभव हो।

संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सफलता केवल डिग्री से नहीं, बल्कि सीखने की निरंतर इच्छा से तय होती है। दुनिया तेजी से बदल रही है, और जो युवा अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहते हुए तकनीक, नवाचार और मेहनत का मार्ग चुनते हैं, वहीं कल का भारत गढ़ेंगे। जीवन में अवसर हमेशा बाहर नहीं मिलते, कई बार हमें स्वयं अवसर बनाना होता है। अनुशासन, लगन और सकारात्मक दृष्टि ही वह शक्ति है, जो हर साधारण क्षण को असाधारण उपलब्धि में बदल देती है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि यह पीढ़ी छत्तीसगढ़ को और पूरे देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह समारोह केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, संकल्पों और संघर्षों का उत्सव है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बहुविषयक अध्ययन, कौशल आधारित शिक्षण, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और आधुनिक पाठ्यचर्या जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने की सराहना की, जिससे छात्र वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकें।

संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका

मुख्यमंत्री ने कहा कि विवि में डिजिटलईजेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा फॉर्म, ट्रांसक्रिप्ट और डिग्री प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस नई प्रणाली से छात्रों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम उषा कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता नए प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक अकादमिक अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी इससे विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को सुनिश्चित कर सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संरचना, भाषा-साहित्य और तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को ज्ञान, अनुशासन और प्रेरणा का एक उत्सव प्रदान किया और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के मार्गदर्शन में बने इस राज्य ने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के परिश्रम, संघर्ष और लगन का सम्मान है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है तथा 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे शैक्षणिक अधोसंरचना और अधिक मजबूत होगी। अतिथियों ने विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने दिया।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री श्री अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

वाटरशेड महोत्सवः- जल संचयन पर रील बनाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता….

वाटरशेड महोत्सवः- जल संचयन पर रील बनाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता….

 रायपुर: भारत सरकार भूमि संसाधन विभाग द्वारा राज्य शासन के सहयोग से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 19 नवंबर से 19 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित इस महोत्सव के तहत जशपुर जिले में परियोजना स्तर पर श्रमदान, लोकार्पण, भूमिपूजन, जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चार रील विजेताओं को 50-50 हजार रुपये तथा 100 फोटोग्राफी विजेताओं को 1-1 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चार विजेता रीलों में से तीन रीलें जल संचयन से संबंधित परियोजना क्षेत्र में निर्मित संरचनाओं पर आधारित होंगी, जबकि एक रील बागवानी एवं कृषि वानिकी गतिविधियों पर आधारित होगी। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

जशपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड की रील या शीर्षक सहित फोटो तैयार कर सकते हैं, जिसमें जल संचयन संरचनाओं-जैसे चेकडेम, स्टापडेम, नाला बंधान, डबरी, सामुदायिक तालाब, ढीले बोल्डर से बने गेबियन ढांचे आदि-को प्रदर्शित करना होगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत विकसित बागवानी, पौधरोपण अथवा कृषि गतिविधियों को भी शामिल किया जा सकता है। अपनी सामग्री सामाजिक माध्यमों पर पोस्ट करते समय प्रतिभागियों के लिए निर्धारित हैशटैग डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई.वाटरशेडमहोत्सव.2025 का उपयोग अनिवार्य होगा।

जशपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का हो रहा आयोजन

पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सामाजिक माध्यम पोस्ट का लिंक भी महोत्सव पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके पश्चात सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण ई-मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक, प्रतिभागियों को अपने पोस्ट की रीच, दृश्य, सहभागिता, पसंद एवं टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर जमा करना होगा। विभागीय वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
अपलोड करना होगा सामग्री-

प्रतिभागी को 30-60 सेकंड की रील अथवा शीर्षक सहित फोटो तैयार कर सामाजिक माध्यम पर पोस्ट करना होगा। सामग्री में जल संरक्षण से जुड़ी संरचनाएँ तथा डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई 1.0 एवं डब्ल्यूडीसी.पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत विकसित कृषि एवं बागवानी गतिविधियाँ शामिल होनी चाहिए। इसके बाद प्रतिभागी को निर्धारित हैशटैग के साथ सामग्री पोस्ट कर उसका लिंक महोत्सव पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रतिभागी को पुष्टिकरण ई-मेल प्राप्त होगा।

CG : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार…पति-पत्नी गिरफ्तार

CG : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार…पति-पत्नी गिरफ्तार

 भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह से दोनों भाइयों के बीच विवाद चचल रहा था। शाम को विवाद बढ़ा और छोटे भाई ने हसिया से अपने बड़े भाई पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना स्थल पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। खास बात यह है कि इस हत्या में छोटे भाई की मदद उसकी पत्नी ने की। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति पत्नी को हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू निर्मलकर (45) है। रिसाली निगम के पुरैना वार्ड का रहने वाला राजू निर्मलकर मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह से ही राजू का अपने छोटे भाई मुकेश निर्मलकर (43) के बीच विवाद चल रहा था। शाम करीब 6 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने हसिया से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच मुकेश निर्मलककर की पत्नी ने अपने पति को हसिया थमाया था। मुकेश ने हसिया से बड़े भाई राजू पर कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक के साले सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह से ही दोनों भाई के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच दोनों एकदूसरे को चाकू लेकर मारने भी दौड़े थे, लेकिन मोहल्ले वालों ने उन्हें छुड़ाया। शाम को विवाद ज्यादा बढ़ गया और इस बीच आरोपी मुकेश निर्मलकर ने अपनी पत्नी से हसिया मांगा और उससे बड़े भाई राजू निर्मलकर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसके पैरों में गंभीर चोट आई।

जब ज्यादा शोर हुआ परिवार के अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान राजू निर्मलकर के पैरों से काफी खून निकल चुका था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेस बुलवाया गया। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचता और घायल राजू को अस्पताल पहुंचाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मुकेश निर्मलकर और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को सुपेला अस्पताल में के मरच्यूरी में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बस्तर में शांति का नया अध्याय, नक्सल मुक्त इलाकों में वानिकी बन रहा रोजगार का प्रमुख जरिया

बस्तर में शांति का नया अध्याय, नक्सल मुक्त इलाकों में वानिकी बन रहा रोजगार का प्रमुख जरिया

 जगदलपुर। बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में बसे क्षेत्र चांदामेटा, मुण्डागढ़, छिन्दगुर और तुलसी डोंगरी जो कभी नक्सल गतिविधियों के गढ़ माने जाते थे, अब विकास और शांति का नया अध्याय लिख रहे हैं। जिन पहाड़ियों और जंगलों में कभी नक्सलियों की ट्रेनिंग हुआ करती थी, वहीं आज वन विभाग स्थानीय युवाओं को वानिकी कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है।

इन इलाकों में लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव तथा उनसे जुड़े लोगों द्वारा कानूनों की गलत व्याख्या ने ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा। शासन के प्रति अविश्वास का वातावरण बना दिया गया। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। ग्रामीणों ने इन तत्वों की वास्तविक मंशा को समझ लिया है और अब वे दूसरों की लड़ाई में अपना समय और भविष्य गंवाने को तैयार नहीं हैं। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार किए जा रहे संवाद, जागरूकता और विश्वास निर्माण ने ग्रामीणों का नजरिया बदला है। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को उनके ही गांव के आसपास वानिकी कार्यों में रोजगार देकर न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाया जा रहा है।

बांस वन प्रबंधन से बड़ा आर्थिक लाभ
ग्राम मुण्डागढ़ के समीप स्थित बांस वनों का इस वर्ष वैज्ञानिक तरीके से वन-उपचार किया गया है। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे इस कार्य से लगभग 20 लाख रुपये का तत्काल रोजगार सीधे उनके बैंक खातों में पहुँचेगा। आने वाले तीन वर्षों में लगभग 01 करोड़ 37 लाख रुपये के अतिरिक्त रोजगार की संभावना है। इस क्षेत्र से प्राप्त 566 नोशनल टन बांस के उत्पादन का शत-प्रतिशत लाभांश वन प्रबंधन समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास में ही खर्च किया जाएगा।

क्षेत्रीय वानिकी उपचार से बढ़ेगा रोजगार
छिन्दगुर और चांदामेटा के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष प्रवरण सह सुधार कार्य के तहत बीमार, वृद्ध और मृत वृक्षों को हटाकर जंगल का उपचार किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को 32 लाख रुपये का तत्काल रोजगार मिल रहा है। काष्ठ उत्पादन से प्राप्त आय का 20 प्रतिशत लाभांश भी गांव की समिति को मिलेगा। अगले 6 वर्षों में लगभग 43 लाख रुपये का अतिरिक्त रोजगार वन उपचार के माध्यम से उपलब्ध होगा। इसके अलावा वन विभाग ग्रामीणों से सतत संपर्क में रहते हुए उनकी आवश्यकताओं का समाधान भी कर रहा है।

ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण
वन विभाग लगातार ग्रामीणों के संपर्क में है। ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण, समिति सदस्यों को टी-शर्ट उपलब्ध कराना जैसी जरूरतें तुरंत पूरी की जा रही हैं। वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने कहा कि एक समय भय और हिंसा की पहचान रहे ये इलाके आज शांति, आजीविका और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। वानिकी कार्यों के माध्यम से जल, जंगल एवं जमीन का संरक्षण करते हुए ग्रामीणों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराई जा रही है। बस्तर के नक्सल मुक्त गांव अब साबित कर रहे हैं कि जब विश्वास और विकास साथ आते हैं, तो परिस्थितियाँ बदलना केवल समय की बात होगी।

CG : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

CG : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। मृत खाताधारक के नाम पर संदिग्ध लेनदेन की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के सहकारी बैंक में पदुम राम सतनामी के नाम से वर्षों पूर्व खाता खोला गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी उस खाते से लेनदेन होते रहे। यह गंभीर अनियमितता तब उजागर हुई जब परिजनों ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की मांग की।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब यह सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच दो कार्यकाल तक शाखा प्रबंधक रहे सूर्यकांत जायसवाल पर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य खाताधारकों के खातों से भी गलत तरीके से लेनदेन किए गए हो सकते हैं। जांच समिति अब सभी संदिग्ध खातों के लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

CG : शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG : शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 बालोद। जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिरयानी सेंटर में मिली थी लाश

 
पत्रकारों और पत्रकारिता से संबंधित विषयों पर होने जा रहा व्याख्यान का आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के नामी पत्रकार होंगे शामिल

पत्रकारों और पत्रकारिता से संबंधित विषयों पर होने जा रहा व्याख्यान का आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के नामी पत्रकार होंगे शामिल

 रायपुर। स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ द्वारा वर्तमान में पत्रकारों और पत्रकारिता से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के कर्मचारी वर्ग को प्रभावित करने वाले 4 श्रम संहिताओं और नए डाटा प्रोटेक्शन एक्ट पर भी चर्चा होगी।

State Working Journalists Union: वहीं इस दिन यूनियन का राज्य सम्मेलन भी दिनांक 06 दिसंबर, शनिवार को शाम के समय होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्यअतिथि के रूप शामिल होंगे। बता दें कि, विमतारा, शांति नगर रायपुर में सुबह 9 बजे से व्याख्यानमाला आयोजित है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चर्चित नामी पत्रकार अतिथि वक्ता रहेंगे।

आग में झुलसकर महिला की मौत..ठंड से बचने जलाया था अलाव, झोपड़ी भी जलकर हो गई राख

आग में झुलसकर महिला की मौत..ठंड से बचने जलाया था अलाव, झोपड़ी भी जलकर हो गई राख

 बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक महिला को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी झोपड़ी में आग (Alav Se Jhopdi Me Lagi Aag) लग गई और उस आग में झुलसकर उसकी मौत भी हो गई। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

आग की चपेट में आकर महिला की मौत

यह पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया था, लेकिन महिला के सोते ही अलाव ने पूरे झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी चपेट में आकर महिला की भी मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान आशा बाई के रूप में हुई है, जो कबाड़ बिनने का काम करती थी और सुहेला गांव में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहती थी। बुधवार की रात ठंड से बचने के लिए उसने अपने झोपड़ी में अलाव जलाया था। उसके सोते ही अलाव ने पूरे झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर उसकी भी जलकर मौत हो गई।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

गुरूवार सुबह जब लोगों ने झोपड़ी में आग के बाद धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके आधा जले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है और इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

अलाव से कंबल में लगी आग

बता दें कि इससे पहले कोरबा जिले से भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। जहां अलाव के कारण कंबल में आग लग गई थी और बुजुर्ग जल गया था. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान हुई मौत

यह घटना करतला थाना क्षेत्र के बड़मार ग्राम की है. मृतक की पहचान बड़मार के रहने वाले मंशीदास महंत (72 वर्ष) के रूप में हुई है. 17 नवंबर की शाम मंशीदास महंत अपने परिवार के साथ अलाव में आग सेक रहे थे. आग सेकने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए थे. मंशीदास महंत वही चटाई बिछाकर और कंबल ओढ़कर सो गया. इसी बीच कंबल में आग लग गयी और बुजुर्ग जल गया. बुजुर्ग की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आये. लेकिन तब तक बुजुर्ग 80 प्रतिशत जल चुके थे. वह पूरी तरह आग से घिरे हुए थे. परिजनों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई. जिसके बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

आईटीआई में 22 गेस्ट लेक्चरर के पदों पर निकली है भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन…

आईटीआई में 22 गेस्ट लेक्चरर के पदों पर निकली है भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन…

 रायपुर। आईटीआई में जाॅब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रायपुर जिले की शासकीय आईटीआई में 22 मेहमान प्रवक्ताओं के पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों पर 16 दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं..

नोडल संस्था औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सड्डू, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु रायपुर जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों और विषयों के प्रशिक्षण कार्य को पूर्ण कराने के लिए मेहमान प्रवक्ताओं (Guest Lecturers) के 22 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 16 दिसंबर 2025, शाम 5:30 बजे तक केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा ही जमा कर सकते हैं।

आवेदक अपना आवेदन पत्र 16 दिसंबर 2025 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विधानसभा रोड, एम.जी.एम.आई. हॉस्पिटल के सामने, सड्डू, रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन 492014 के पते पर भेज सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी raipur.gov.in पर उपलब्ध है।

रायपुर जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कुल 22 मेहमान प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। आईटीआई सड्डू, रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी), आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन और इंटीरियर डिज़ाइन एंड डेकोरेशन में 1-1 पद उपलब्ध हैं। इसी प्रकार, आईटीआई हीरापुर में स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर (6 माह) के 2 पद, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज़ के 2 पद, वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 2 पद, सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) का 1 पद तथा आई ओ टी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) का 1 पद शामिल हैं।

आईटीआई माना कैंप, रायपुर में इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, मैकेनिक डीज़ल, वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी) तथा मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के 1-1 पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आईटीआई बंगोली और आईटीआई तोरला में कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के लिए 1-1 पद तथा आईटीआई आरंग में फिटर के 1 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आईटीआई सड्डू रायपुर के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन केवल निर्धारित माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे तथा निर्धारित तिथि 16 दिसंबर एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

17 वर्षीय नाबालिग से 52 वर्ष के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो भागा गोवा, सीजी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

17 वर्षीय नाबालिग से 52 वर्ष के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो भागा गोवा, सीजी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से धर-दबोचा है। 17 वर्षीय बालिका से रेप कर आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तब इसका खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गोवा से जशपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी का नाम मिलराम तिर्की 52 वर्ष है।

जशपुर पुलिस ऑपरेशन अंकुश नाम से विशेष अभियान चला कर, जिसमें फरार आरोपियों की धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है।

दरअसल, 6.10.25 को थाना बागबहार क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चार-पांच दिन पूर्व पीड़ित नाबालिक बालिका की चाची ने बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ गांव का ही आरोपी मिलराम तिर्की 52 वर्ष के द्वारा जंगल में बकरी चराने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया था, जिसे कि उसकी बेटी लोक लाज के भय से किसी को नहीं बता रही थी। नाबालिग के गर्भवती होने पर उन्हें यह बात पता चली।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया। नाबालिक पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फ़तोड़ा क्षेत्र में है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की गई, जिनके द्वारा थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मिलराम तिर्की ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले की कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, आरक्षक पवन पैंकरा, अभय खेस व घनश्याम प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।