BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दोहरे गैंगरेप और आत्महत्या के मामले में नहीं की कार्रवाई, उप निरीक्षक निलंबित, थानेदार लाइन अटैच

दोहरे गैंगरेप और आत्महत्या के मामले में नहीं की कार्रवाई, उप निरीक्षक निलंबित, थानेदार लाइन अटैच

  सरगुजा। बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र में महिला और उसकी नाबालिग भतीजी से हुए गैंगरेप की घटना से क्षुब्ध होकर पीड़िता महिला द्वारा आत्महत्या के मामले में लापरवाही बरतने, मुख्य गवाह रही नाबालिग का तत्काल बयान दर्ज नहीं करने और तीन माह के विलंब से FIR दर्ज करने में सनावल थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे को आईजी दीपक झा ने लाइन अटैच कर दिया वहीं विवेचना करने वाले एएसआई रोशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला..?

इस घटना की शुरुआत सितंबर माह से होती है। झारखंड के गढ़वा की एक महिला शादी होकर सनवाल थाना क्षेत्र के गांव में आई है। महिला का पति राजस्थान में काम करने गया हुआ है। इस दौरान महिला का अपने मायके के पास के गांव में रहने वाले एक युवक से बातचीत शुरू हो गया। दोनों फोन पर बातचीत करते थे और दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग भी शुरू हो गया। दूसरे युवक से फोन पर बात करने की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने उसे फोन कर डांटा भी था और पराए पुरुष से बात करने से इंकार किया था पर महिला नहीं मानी। इसी बीच तीन सितंबर को महिला का कथित प्रेमी उससे मिलने झारखंड से सनवाल थाना क्षेत्र आया था। उसने महिला को गांव के बाहर के जंगल में मिलने बुलाया। यहां महिला अपनी 16 वर्षीया नाबालिग भतीजी के साथ अपने प्रेमी से मिलने गई थी। यहां महिला का प्रेमी अकेले नहीं आया था बल्कि अपने साथ अपने दो और साथियों के साथ आया था।

जंगल में हुआ गैंगरेप

जंगल में जब महिला अपने प्रेमी से मिलने आई तो महिला के प्रेमी और उसके दोनों साथियों ने महिला और उसकी भतीजी से गैंगरेप किया और उन्हें घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर भाग निकले। एक यह भी बात सामने आ रही है कि नाबालिग लड़की से सिर्फ एक आरोपी ने गैंगरेप किया और इस दौरान महिला को दो आरोपियों ने पकड़ रखा था और वह घटना को देखते रहे। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला से गैंगरेप किया।

रेप से दुखी महिला ने कर ली आत्महत्या

घायल अवस्था में महिला ने मोबाइल से फोन कर अपने परिचित ग्रामीण को जंगल में गिरने से चोट लगने की बात कह बुलाया और घर ले जाने की बात कही। महिला ने घर पहुंचने के चार दिनों बाद सात सितंबर को गैंगरेप की घटना से दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में सनावल पुलिस सिर्फ मर्ग कायम कर घटना की सामान्य तरीके से जांच करती रही। घटना की मुख्य गवाह रही नाबालिग पीड़िता का भी कथन नहीं लिया। यदि उसी दिन कथन लिया जाता तो गैंगरेप की बात उसी समय सामने आ जाती और उसी हिसाब से फिर एफआईआर और पीएम की कार्यवाही की जा सकती थी। पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते सामान्य तरीके से पोस्टमार्टम भी हो गया। आत्महत्या करने वाली महिला के पिता ने झारखंड के अपने गृहग्राम से आकर थाने में अपनी बेटी की रेप के बाद हत्या किए जाने का आवेदन भी देना चाहा पर सनावल थाना प्रभारी ने उनका आवेदन नहीं लिया। इसके बाद 10 अक्टूबर को मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई।

आई जी ने मामले को लिया संज्ञान में

यह मामला सरगुजा रेंज जाएगी दीपक झा के संज्ञान में आया। उन्होंने मामले का परीक्षण किया जिसमें जानकारी मिली की घटना के काफी दिनों बाद न तो आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज हुआ और न ही गैंगरेप का दर्ज हुआ है यहां तक कि मामले की मुख्य नाबालिक बच्ची का कथन भी दर्ज नहीं किया गया है, जिसके चलते मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकी वहीं पोस्टमार्टम भी रूटिन प्रक्रिया से निपटा दिया गया। घटना के तीन माह विलंब से नाबालिग पीड़िता का कथन दर्ज हुआ तो सच्चाई सामने आई और मामले में अपराध दर्ज किया गया।

आई जी दीपक झा ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गजपति मिर्रे को अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने और लापरवाहीपूर्ण कृत्य के लिए लाइन अटैच कर दिया है। वही मामले की विवेचना कर रहे एएसआई रौशन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर एक प्रकरण तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है, दूसरा मामला नाबालिग सेे रेप और पॉक्सो एक्ट का दर्ज किया गया है।

DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप, मोहब्बत के फेर में ढाई करोड़ की ठगी, जानें महिला अफसर अपनी सफाई में क्या कहा…

DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप, मोहब्बत के फेर में ढाई करोड़ की ठगी, जानें महिला अफसर अपनी सफाई में क्या कहा…

  रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज शिकायत ने छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को हिला दिया है। मामले में राज्य पुलिस सेवा की महिला DSP कल्पना वर्मा पर व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत लेने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

दीपक टंडन ने बताया कि उनकी शादी 2011 में हुई थी। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो करीब चार साल तक चला। आरोप है कि इस दौरान कल्पना वर्मा ने लगातार पैसों की मांग की और वह अब तक दो करोड़ रुपये से ज्यादा दे चुका है।

दीपक का कहना है कि जब डीएसपी ने शादी का दबाव बनाया, तो उसने अपनी पत्नी को तलाक देने से साफ इनकार कर दिया। इसी के बाद पैसों को लेकर विवाद बढ़ा और दीपक ने अपने पैसे वापस करने की मांग शुरू की।

वहीं दीपक की पत्नी बरखा टंडन का कहना है कि उनके पति रात 3 बजे तक डीएसपी कल्पना वर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते थे। मना करने पर भी दीपक नहीं मानते थे। बरखा ने आरोप लगाया कि कल्पना वर्मा ने दीपक की पत्नी से 45 लाख रुपये का चेक लेने का दबाव बनाया और चेक की रकम भी निकाल ली गई। बरखा का कहना है कि पैसे लेने के बाद डीएसपी ने उल्टा उनके ही खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। बरखा और दीपक अब अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। इसके अलावा दंपति ने स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है।

डीएसपी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस पूरे मामले में डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। साथ ही उन्होंने कहा ये जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है।

CG : चाची और भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

CG : चाची और भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला ने लगाई फांसी, ASI सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

 बलरामपुर। जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया

इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है। ASI और थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। करीब 3 महीने बाद 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज किया गया।

CG – गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 7 एकड़ फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान….

CG – गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 7 एकड़ फसल जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान….

  कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बाल्टी और पाइप की मदद से आग की लपटों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

CG – सिरप की बोतल से मिला मांस का टुकड़ा, दवाई के रूप में गर्भवती को दिया गया, फिर जो हुआ……

CG – सिरप की बोतल से मिला मांस का टुकड़ा, दवाई के रूप में गर्भवती को दिया गया, फिर जो हुआ……

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चौकाने वाली खबर सामने आई है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक प्रसूता को दी गई कैलिशियम सिरप की बोतल से मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है।

यह सिरप कैलसिड कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल द्वारा मरीज को नियमित दवाई के रूप में दिया गया था। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली दवाइयों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ खुराक लेने के बाद प्रसूता ने सिरप का स्वाद और गंध अजीब महसूस की। उसे शक होने पर उसने बोतल अपने पति को दिखाया। जब प्रसूता का पति बोतल को ध्यान से देखने लगा, तो उसने भीतर तैरता हुआ मांस जैसा टुकड़ा देखा। यह दृश्य देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत बोतल लेकर सीधे देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा।

जैसे ही सिरप की बोतल स्वास्थ्य केंद्र में दिखाई गई, वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ भी दंग रह गया। उन्होंने तुरंत बोतल को अलग रखकर सील कर दिया और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी। बताया जा रहा है कि सिरप का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और यह मरीजों की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। अस्पताल परिसरों में दवाइयों की क्वालिटी कंट्रोल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन

प्रतिबंधित कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन, दुर्ग में वन विभाग ने जब्त किए पांच वाहन

 भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड क्षेत्र में देर रात को वन विभाग की टीम ने सुरपा गांव के पास प्रतिबंधित कहुआ सहित अन्य मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों का परिवहन करते पांच वाहन को जब्त किया है। इस मामले में दस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत कार्यवाही किया गया है। पांचों वाहन में लकड़ियों का अवैध परिवहन किस जगह से कहां के लिए हो रहा था, इसका खुलासा जांच के बाद वन विभाग द्वारा किया जाएगा।

‌वन मंडल दुर्ग द्वारा वन मंडलाधिकारी के दिशा निर्देश पर पाटन क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान लकड़ियों से लदी पांच गाड़ियां सुरपा गांव के पास सड़क से गुजर रही थी। उप वन मंडलाधिकारी धनेश कुमार साहू के नेतृत्व में वहां पर तैनात टीम ने लकड़ियों से भरी वाहनों को रोककर पूछताछ किया। इस दौरान पांचों वाहन में मौजूद एक – एक ड्राइवर व हेल्पर लकड़ियों से संबंधित कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इससे साफ हो गया कि पांचों वाहन में लकड़ियों का अवैध परिवहन हो रहा था। वन विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 8048, सीजी 06 एम 0463, सीजी 07 सीए 1055 और सीजी 07 सी 7987 को पाटन और सीजी 04 जेडी 7725 को कुम्हारी डिपो में रखा गया है।

उप वन मंडलाधिकारी धनेश कुमार साहू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पाटन क्षेत्र में लकड़ियों के अवैध परिवहन की जानकारी सामने आ रही थी। इसलिए वन मंडलाधिकारी दुर्ग के निर्देश पर रात्रि गश्त किया जा रहा था। इस दौरान पकड़े गए सभी वाहन में मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों का अवैध परिवहन हो रहा था। इसमें सभी पांच वाहन में प्रतिबंधित कहुआ प्रजाति के लकड़ी का गोला भी शामिल है। पांचों वाहन में एक – एक ड्राइवर और हेल्पर थे। लकड़ियों के अवैध परिवहन को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि लकड़ियों का परिवहन किस जगह से कहां के लिए किया जा रहा था।

दो दिन पहले धमधा में पकड़ाया था एक गाड़ी
पेड़ों के अवैध कटाई और परिवहन को लेकर दुर्ग जिले का धमधा परिक्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। पाटन की तरह धमधा में भी धान कटाई के साथ ही हरे भरे वृक्षों को काटकर शहर के आरा मिल और उद्योग में परिवहन किया जा रहा है। दो दिन पहले 3 दिसंबर को धमधा परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने लकड़ियों के अवैध परिवहन में लिप्त एक वाहन को जब्त किया है। आधी रात को वन विभाग की टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 7725 को रोका। इस वाहन में प्रतिबंधित कहुआ सहित अन्य प्रजाति के लकड़ी लदे हुए थे। इन लकड़ियों के वैध परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। लिहाजा ड्राइवर व हेल्पर को हिरासत में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत कार्यवाही किया गया।

राजधानी में बदमाशों की दिल दहला देने वाली करतूत…चाकू की नोक पर युवक से कराया ऐसा काम

राजधानी में बदमाशों की दिल दहला देने वाली करतूत…चाकू की नोक पर युवक से कराया ऐसा काम

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक बदमाश ने चाकू की नोक पर युवक को न सिर्फ डराया-धमकाया बल्कि उसे पैर छूने को मजबूर (Pair Chhune Ko Kiya Majbur) भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पैर छूने को किया मजबूर

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश युवक को चाकू की नोक पर डराते धमकाते हुए नजर आ रहा है और उसे अपना पैर छूने को भी मजबूर कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा महादेव तालाब के पास बदमाश एक युवक को चाकू की नोक पर न सिर्फ डराया धमकाया बल्कि उसे अपना पैर छूने को भी मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर चाकू मारने की बात भी कहीं। इस दौरान बदमाश ने इसका वीडियो भी बनवा लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत नहीं आई है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

मां की मौत का सदमा बेटा नहीं कर सका बर्दाश्त, फांसी लगाकर की आत्महत्या, होर्डिंग टॉवर से लटकता मिला शव

मां की मौत का सदमा बेटा नहीं कर सका बर्दाश्त, फांसी लगाकर की आत्महत्या, होर्डिंग टॉवर से लटकता मिला शव

 दुर्ग: एक तरफ जहाँ आजकल बच्चे ही मां बाप के दुश्मन बन गए हैं. वे मां बाप की जान लेने से पहले सोचते तक नहीं. लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. यहाँ एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपनी मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं सका. जिस वजह से जान देदी.

युवक ने की आत्महत्या

मामला जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. यहाँ एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सुपेला अंडरब्रिज के पास लगे एक बड़े होर्डिंग टॉवर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव होर्डिंग टॉवर से लटकता मिला. उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला.

होर्डिंग टॉवर से लटकता मिला शव

मृतक की पहचान चंद्रभान विश्वकर्मा के रूप में हुई है. जो बालोद के चौरेला ग्राम का रहने वाला था. वह चंद्रभान भिलाई में एक स्टेशनरी दुकान में काम करता था. रोज की तरह शुक्रवार को भी काम के लिए निकला था. लेकिन वापस घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों को शक हुआ. परिजन ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं पता चला.

माँ की मौत से था परेशान

वहीँ, सुपेला अंडरब्रिज के पास होर्डिंग टॉवर से लटका हुआ उसका शव मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव को नीचे उतारा गया. मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला. साथ ही उसकी मां के तिजनहावन कार्यक्रम का कार्ड मिला.

सुसाइड नोट और तिजनहावन कार्यक्रम का कार्ड के अनुसार, मृतक कुछ दिनों से काफी परेशान था. 3 दिसंबर को उसकी मां का निधन हो गया. माँ की मौत से वह काफी अकेला पड़ गया था. उसने सुसाइड नोट में लिखा, मां के गुजर जाने से जिंदगी और भी कठिन लग रही ह. इसलिए यह कदम उठा रहा हूं.

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक़, वह माँ से जुड़ा हुआ था. जिसके निधन से वह तनाव में था. फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. फ़िलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

साइंस कॉलेज के पास लग्जरी गाड़ी में हेरोइन का सौदा, 23 लाख की कार-ड्रग्स के साथ 2 तस्कर दबोचे गए

साइंस कॉलेज के पास लग्जरी गाड़ी में हेरोइन का सौदा, 23 लाख की कार-ड्रग्स के साथ 2 तस्कर दबोचे गए

 रायपुर : राजधानी रायपुर के हृदय स्थल और प्रमुख शिक्षण संस्थानों के केंद्र कहे जाने वाले साइंस कॉलेज मैदान के समीप देर रात पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए दो शातिर ड्रग्स तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो अपनी लग्जरी कार में सवार होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आयुष दुबे उर्फ मयंक और मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काली हुंडई कार में दो युवक हेरोइन बेचने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर 26.22 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2,60,100 है।

जब्त संपत्ति का ब्योरा चौंकाने वाला है:

तस्करों के पास से सिर्फ हेरोइन ही नहीं, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक 20 लाख की हुंडई कार और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका कुल मूल्य 74,000 है। इस प्रकार, पुलिस ने मौके से कुल 23 लाख 34 हजार 100 रुपए का सामान जब्त किया है।

पुलिस अब इस बात की गहन जाँच कर रही है कि यह दोनों आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहाँ से और किसके माध्यम से लाए थे। चूँकि गिरफ्तारी का स्थान शैक्षणिक संस्थानों के बेहद करीब है, पुलिस इस कोण से भी जाँच कर रही है कि क्या इन तस्करों का निशाना कॉलेज या यूनिवर्सिटी के छात्र थे। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की नशा मुक्त शहर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस इस रैकेट के सप्लायर चेन और ग्राहक नेटवर्क का जल्द ही खुलासा करने की बात कह रही है।

घरेलू विवाद से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या, पत्थर के जाता से मारकर उतारा मौत के घाट, फिर रात भर शव के साथ…

घरेलू विवाद से परेशान पत्नी ने की पति की हत्या, पत्थर के जाता से मारकर उतारा मौत के घाट, फिर रात भर शव के साथ…

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ एक पत्नी ने बेरहमी से पति को मार  डाला. घरेलू विवाद में पत्नी ने पत्थर के जाता से पति के सिर पर जाता मारकर पति की हत्या कर दी.

मामला जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम तुमान का है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है. जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है. गुरुवार की रात आपसी विवाद और मारपीट के बाद आपसी बचाव में पत्नी कविता यादव ने पति मनहरण यादव की आटे पीसने वाली पत्थर की चक्की (जाता) से सिर पर मारकर हत्या कर दी.

शराब पीकर करता था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक़, 40 वर्षीय मनहरण यादव और कविता यादव (37 वर्ष) के आठ बच्चे हैं. जिनमें छह बेटियां और दो बेटे शामिल हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि बाकी बच्चे अभी छोटे हैं. मनहरण यादव शराब पीने का आदी था. वह रोज शराब पीकर घर में पत्नी से विवाद करता था. उससे मारपीट करता था. इतना ही नही वह पत्नी कविता के चरित्र पर शक करता था. जिसे लेकर आयेदिन झगड़ते रहते थे.

पत्नी ने सिर पर जाता से मारा

घटना वाले दिन भी देर रात पति नशे में था और उनके बीच विवाद शुरू हुआ. धुत पति-पत्नी के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया. पति ने उसपर हमला कर दिया. जिसके बाद पत्नी ने अपने बचाव में जाता उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. रात भर वह मनहरण के शव के साथ कमरे में ही रही.

अगले दिन लोगों इस बारे में जानकारी हुई. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पत्नी कविता यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

नाबालिग लड़की हुई हवस का शिकार: हैवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की हुई हवस का शिकार: हैवान ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने हवस का शिकार (Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm) बनाया और फिर बाद में मुकर गया। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग को बनाया अपने हवस का शिकार

यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया था। वहीं जब नाबालिग ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादी का दबाव बनाने पर मुकरा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले धीरे-धीरे नाबालिग से नजदिकियां बढ़ाई। इसके बाद उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक नहीं बल्की कई बार उसे अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं जब नाबालिग ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और उससे दूरी बनाने लगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी की घिनौनी करतूत का पता चलने के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। इसके बाद वो नाबालिग को थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के दर्ज होते ही पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

इससे पहले कोरबा जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहाँ एक दरिंदे ने बुजुर्ग महिला तक को नहीं छोड़ा. उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. एक युवक ने बुजर्ग महिला से पहले मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया.घटना के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुनसान जगह का फायदा उठाकर की दरिंदगी

घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है. आरोपी की पहचान बरपाली गाँव के रहने वाले यशवंत मिरी के रूप में हुई है. 65 साल की पीड़ित बुजुर्ग महिला भी उसी गाँव की रहने वाली है. आरोपी यशवंत मिरी ने महिला को सुनसान जगह का फायदा उठाकर वहाँ उसके साथ मारपीट की. फिर उसके साथ .महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे.घटना के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने बरपाली बस स्टैंड से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूदखोरों ने बीएसपी कर्मी से लिए 10 लाख, तीन लाख के बदले लिए थे कोरे चेक, रिटायमेंट का पैसा वसूलने की थी साजिश

सूदखोरों ने बीएसपी कर्मी से लिए 10 लाख, तीन लाख के बदले लिए थे कोरे चेक, रिटायमेंट का पैसा वसूलने की थी साजिश

 भिलाई। दुर्ग जिले के भट्टी थाना पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी को 3 लाख रुपए उधार देकर 10 लाख रुपए वसूल लिए। यही नहीं सूधखोरों ने बीएसपी कर्मी के रिटायरमेंट के रुपए भी लूटने का प्लान बनाया और बैंक में घेराबंदी भी की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भट्टी पुलिस ने मामला दर्ज किया और तीन सूधखोरों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी कर्मी ने घरेलू कार्य के लिए कुछ रुपए की आवश्यकता थी तब उसने प्रदीप नायक से रुपए मांगे। प्रदीप नायक ने एम कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के माध्यम से जयदीप सिंह नामक व्यक्ति से 28 फरवरी 2025 को 3 लाख रुपए  ब्याज पर दिलवाया। बंधक के रूप में  प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक सेक्टर दो का  5 नग कोरे चेक एवं दो पेपर पर एग्रीमेंट हस्ताक्षर कराकर रख लिया। जून 2025 में जयदीप सिंह को ब्याज सहित पूरी रकम वापस करने के बाद भी जयदीप सिंह ने अभी और ब्याज बचा है और रुपए देना पड़ेगा कहकर उसके चेक एवं एग्रीमेंट के पेपर वापस नहीं किए।

30 नवंबर 2025 को रिटायर होने के बाद बीएसपी कर्मी 3 दिसंबर को अपनी पत्नी के साथ महिला नागरिक सहकारी बैंक सेक्टर 2 में रकम ट्रांसफर करने  गया तो आरोपी जयदीप सिंह कृष्ण रेड्डी ,प्रदीप नायक अपने  8-10 साथियों के साथ बैंक पहुंचा और ब्याज में लिया उधारी रकम अभी तक नहीं दिए हो कहकर प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को गंदी-गंदी गाली देने लगा। इसेक बाद 9 लाख रुपए को आरटीजीएस व माध्यम से व 1 लाख नगद कुल 10 लाख रुपए जबरदस्ती अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर करा लिया।

मामले में शिकायत के बाद अपराध दर्ज कर विवेचना में पाया गया कि प्रदीप नायक, एम कृष्णा रेड्डी, ओम प्रकाश  एवं जयदीप सिंह द्वारा संगठित होकर उधारी में पैसा देकर प्रार्थी को डरा धमकाकर ब्याज में दिए रकम मिल जाने के बाद भी जबरदस्ती उससे एक लाख नगद एवं  9 लाख आरटीजीएस के माध्यम से उद्यापित करना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 308 (2),111, 3(5) बीएस एवं छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 का अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में शामिल आरोपी ओमप्रकाश, प्रदीप नायक, एम कृष्णा रेड्डी  को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया l

CG – तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर…..

CG – तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक की दर्दनाक मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर…..

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा गगरा पुल के पास उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी के गगरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक टक्कर में दूसरी बाइक सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा के और परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। गगरा पुल के इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण यहां स्पीड कंट्रोल और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग करते रहे हैं। हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रूप में याद कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए पोस्टर एवं कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को इस पावन आयोजन में सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक श्री दिलेश्वर उमरे, संयोजक श्री ईश्वर उपाध्याय, तथा श्री जागेश्वर मल सोनी, श्री उमेश निर्मलकर, श्री नेत राम साहू, श्री जितेंद्र साहू, श्री इंद्रजीत उपाध्याय, श्री वैभव उपाध्याय सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Flyover Project : पौने दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा जीई रोड पर फ्लाईओवर

Flyover Project : पौने दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा जीई रोड पर फ्लाईओवर

 रायपुर : राजधानी में बदहाल ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर को स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लोगों को आए दिन होने वाले यातायात जाम से काफी राहत मिलेगी।

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन (16.61 मीटर चौड़ा) फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा।

एयरपोर्ट से जुड़ेगा अटल एक्सप्रेस वे

एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फुंडहर चौक से आगे अटल एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड (एयरपोर्ट रोड) से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा पहले ही फ्लाईओव्हर निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

पीटीएस चौक पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक यातायात सुगम हो जाएगा।

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत गंभीर

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से रेता खुद का गला, हालत गंभीर

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभी भी जारी है। अलग-अलग जिलों में बनाए गए खरीदी केंद्रों में हर दिन किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन किसानों को ऑनलाइन टोकन कटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से आज एक परेशान किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेत डाला। जिसके बाद उसे घायल हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दरअसल, घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, किसान सुबह गाय को चराने निकला था और इसी दौरान उसने खुद का गला काट लिया। जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया गया कि, लगातार तीनों दिनों से टोकन कटाने के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन टोकन नहीं कटने की वजह से परेशान हो कर उसने खुद का गला काट दिया। फिलहाल किसान की हालत नाजुक है। कहा जा रहा है कि,बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा।

राजधानी में जनवरी से लागू होगी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर लगेगी लगाम

राजधानी में जनवरी से लागू होगी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था, बढ़ते अपराधों पर लगेगी लगाम

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक जनवरी से लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर सरकार और PHQ दोनों स्तरों पर मंथन जारी है।। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और पुराने पुलिस मुख्यालय को पुलिस आयुक्त कार्यालय बनाया जाएगा। ADG/IG रैंक के अधिकारी को कमिश्नर का दायित्व दिया जाएगा और व्यवस्था के लिए 62 अफसर-कर्मियों का नया सेटअप होगा।

बता दें कि, कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, इसके लागू होने से बढ़ते अपराध पर अंकुश और तेज कार्रवाई होगी। इसकाे साथ ही गृह विभाग जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी कर सकता है। रायपुर के अलावा, बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू की जाएगी।

वहीं कहा जा रहा है कि, आने वाले दिनों में DGP कॉन्फ्रेंस के बाद IG और SP स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल सकता है, ताकि कमिश्नरेट के लिए आवश्यक प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब घूमने-फिरने और खाने के साथ मिलेगी सब्सिडी , यहां देखें कैसे ले सकते हैं लाभ

छत्तीसगढ़ में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अब घूमने-फिरने और खाने के साथ मिलेगी सब्सिडी , यहां देखें कैसे ले सकते हैं लाभ

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी मिलकर 75 प्रतिशत सब्सिडी वाले आकर्षक टूर पैकेज शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहर को और व्यापक स्तर पर दुनिया के सामने लाना है।

योजना के तहत रायपुर से चार प्रमुख पैकेज संचालित होंगे। रायपुर सिटी टूर, रायपुर धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट। इनमें एयर-कंडीशन्ड वाहन, हिंदी–अंग्रेज़ी गाइड, भोजन, पानी, स्नैक्स और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। बच्चों को 85% और वयस्कों को 75% तक की सब्सिडी मिलेगी, जबकि सभी टूर रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और वहीं समाप्त होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह योजना पर्यटन को जन-जन तक पहुँचाने और आर्थिक विकास को गति देने का माध्यम बनेगी। वहीं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसे स्थानीय रोजगार और पर्यटन व्यवसाय को मजबूत करने वाला कदम बताया। जगदलपुर के चित्रकोट–तीरथगढ़ जैसे प्राकृतिक स्थल हों या सिरपुर–बारनवापारा का ऐतिहासिक और वन्यजीव आकर्षण—ये पैकेज छत्तीसगढ़ की विविधता को नजदीक से जानने का अवसर देंगे। यह पहल प्रदेश को शीर्ष पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम साबित होगी।

दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, इन लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार

दोस्तों से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, इन लोगों को बताया मौत का जिम्मेदार

 अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दोस्तों से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं उसने आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के शिकारी रोड निवासी  परम तिवारी नामक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

 बताया गया कि, मृतक युवक ने मामूली विवाद के बाद आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में कहा है कि उसके माता-पिता और भाई को भी परेशान किया जा रहा था और उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवकों की तलाश शुरू कर दी गई।

200 यूनिट तक छूट जनता के साथ नया धोखा है, हाफ बिजली बिल योजना को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान

200 यूनिट तक छूट जनता के साथ नया धोखा है, हाफ बिजली बिल योजना को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान

  रायपुर। बिजली बिल हाफ मामले में सरकार जनता को ठग रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा किया था। कितनी भी खपत हो जनता को 400 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलती थी। इस सरकार ने योजना को बंद कर दिया। जब विरोध शुरू हुआ तो फिर जनता को ठगने का काम किया। 200 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलेगी वो भी खपत 400 से कम होगी। 400 यूनिट से ज्यादा खपत पूरा बिल लगेगा। यह जनता की कमाई की लूट है। सरकार छूट भी आधा अधूरा दे रही है। कोयले का सेश भी कम हो गया है। सिर्फ और सिर्फ यह सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि, मात्र 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ केवल 1 ही वर्ष के लिए किया गया है। कांग्रेस की सरकार ने जब हॉफ योजना लागू की थी तब ऐसी कोई शर्त नहीं थी। भाजपा सरकार का दावा है कि इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जबकि प्रदेश में कुल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 65 लाख से ज्यादा है। सरकार की मुनाफाखोरी की भूख और आर्थिक नाकामी के चलते महंगी बिजली बिल जनसमस्या बन चुकी है, हर वर्ग इससे परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आम विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसा नहीं है, पहले जो उपभोक्ता सरकार के झांसे में आकर सोलर सिस्टम लगवाएं हैं, उनमें से बहुसंख्यक आज तक सरकारी सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं, जनता तो दूर सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकारी विद्युत नियामक आयोग के कर्मचारी भी पीछे हट रहे हैं, अब तक कुल उपभोक्ताओं में से 10 प्रतिशत ने भी रुचि नहीं दिखाई है। सरकार जनता का पैसा झूठे विज्ञापनों में फूक रही है। बढ़े हुए बिजली बिल के कारण पूरे प्रदेश में आक्रोश और निराशा है उसके बाद भी यह सरकार बिजली के दामों में लूट जारी रखे हुए हैं।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बदला 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, इन प्रश्नों की संख्या में हुई बढ़ोतरी…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बदला 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, इन प्रश्नों की संख्या में हुई बढ़ोतरी…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, ज्ञानात्मक में 20%, अवबोधात्मक में 25%, अनु प्रयोगात्मक में 25%, विश्लेषणात्मक में 10%, मूल्यांकन में 10% और रचनात्मक में 10% अंक रखा गया है। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 1-1 अंक का 15 प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों में दो अंक का तीन प्रश्न रहेगा। लघु उत्तरीय – 2 सेक्सन में 3 प्रश्न 18 अंक का रहेगा।

उन्होंने बताया कि, दीर्घ उत्तरीय में 4 प्रश्न होगा, जिसमें सभी पर 5 अंक के हिसाब से कुल 20 नंबर का प्रश्न रहेगा। दीर्घ उत्तरीय 2 में 2 प्रश्न 5-5 अंक टोटल 10 अंक का होगा। अति दीर्घ उत्तरीय में एक सवाल 6 नंबर का रहेगा।

CG – होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, कमरा नंबर 207 में बायफ्रेंड के साथ रुकी थी लड़की, घटना के बाद से बायफ्रेंड फरार

CG – होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, कमरा नंबर 207 में बायफ्रेंड के साथ रुकी थी लड़की, घटना के बाद से बायफ्रेंड फरार

 कोरबा। जिले में होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि होटल के कमरें में लड़की एक युवक के साथ रूकी हुई थी। घटना के बाद से युवक फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर फरार युवक की पतासाजी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां संचालित चंदेला होटल में एक युवती की लाश मिलने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने मृतिका की पहचान जांजगीर चांपा जिले के मरकीडीह में रहने वाली 20 वर्षीय संध्या दास के रूप में की है। होटल संचालक से पूछताछ में पता चला कि संध्या और जांजगीर का राकेश कुमार मानिकपुरी एक दिन पहले ही होटल के कमरा नंबर 207 में रुके थे।

दोनों ने कोरबा में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर होटल में ठहरे थे। होटल स्टाफ ने बताया कि गुरुवार की रात दोनों एक साथ कमरे में गए थे। शुक्रवार सुबह काफी समय तक कमरें में कोई हलचल नही होने पर होटल के कर्मचारियों को संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने पर मौके से लड़की का साथी राकेश कुमार मानिकपुरी लापता था। वहीं कमरें के अंदर संध्या दास का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर सहित पुलिस अधिकारी और फारेेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि युवती की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है। फिलहाल युवती की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नही हो सका है।

पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती के बीच विवाद होने के बाद लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया होगा या फिर युवक ने उसकी हत्या कर फरार हो गया होगा। फिलहाल पुलिस लड़की के साथ होटल में ठहरे राकेश कुमार मानिकपुरी को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के पकड़े जाने के बाद घटना की असल वजह स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

CG – युवक ने महिला टेलर को फोन पर किया डिमांड, कहा – मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

CG – युवक ने महिला टेलर को फोन पर किया डिमांड, कहा – मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक लेडीज टेलर को फिजिकल रिलेशन के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे किडनैप कर लिया जाएगा। इस पर लेडीज टेलर ने पति के साथ खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसका फोन नंबर लिया था फिर फोन पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी कई बार दिन तो या रात को फ़ोन कर परेशन करता था। फोन पर कई बार आपत्तिजनक बातें कही गईं और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए किडनैप करने की बात कही।

लेडीज टेलर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। खुर्सीपार पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का जड़ से उन्मूलन अब साकार होता दिख रहा है। यह सफलता डबल इंजन की सरकार के मजबूत नेतृत्व, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की स्पष्ट नीति तथा हमारे वीर सुरक्षाबलों के साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प का सामूहिक परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद आज अपने अंतिम चरण में है और यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का स्पष्ट संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन किया जाएगा, और यह संकल्प अब धरातल पर साकार रूप लेता दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सली हिंसा के समाप्त होते ही बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति और स्थिरता की मजबूत नींव स्थापित हो रही है। वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्रों में अब तेजी से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, पर्यटन और आजीविका के नए आयाम खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “बस्तर अब परिवर्तन की राह पर है, और आने वाले वर्षों में वहां विकास की गंगा बहेगी।”

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, केंद्र सरकार का मार्गदर्शन और सुरक्षा बलों का साहस — इन तीनों की संयुक्त शक्ति से छत्तीसगढ़ न केवल नक्सलवाद से मुक्त होगा, बल्कि देश के सर्वश्रेष्ठ विकासशील राज्यों में अग्रणी बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह नया छत्तीसगढ़ शांति, समृद्धि, विश्वास और विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात….

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से अस्पताल में की मुलाकात….

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने जिला बस्तर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए घायल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने घायल जवानों से घटना की जानकारी ली और दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के लिए संवेदना व्यक्त की।

भैरमगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बल के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान आईडी विस्फोट में एएसआई श्री जनार्दन कोर्राम, आरक्षक श्री रमलू हेमला और आरक्षक श्री सोमदेव यादव घायल हुए थे, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल रायपुर भेजा गया था। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हौसला दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को जवानों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि शासन और प्रशासन हर संभव मदद के लिए आपके साथ खड़ा है।