BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए CM साय.कहा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं

कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए CM साय.कहा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि विभिन क्षेत्रों में सफल बनने का माध्यम भी है। हर बेटा-बेटी को शिक्षित करना ही समाज को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आदिवासियों एवं क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान भी किया।

CG  : SIR की वजह से माता – पिता से मिली बेटी, 13 साल बाद घर लौटी खुशियां

CG : SIR की वजह से माता – पिता से मिली बेटी, 13 साल बाद घर लौटी खुशियां

 केशकाल।  छत्तीसगढ़ में इन दिनों SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर के प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से नई-नई कहानियां भी निकल कर सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक रोचक कहानी केशकाल से सामने आई है। जहां वर्ष 2012 में एक नाबालिग बच्ची पारिवारिक परेशानियों के चलते तनाव में आकर घर छोड़कर रायपुर चली गई थी। घर वालों ने वर्षों तक पता तलाश करने के बाद उसके मिलने की पूरी उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन अब जो SIR के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी तो उनकी बेटी सुनीता यादव लगभग 13 साल बाद वापस अपने घर लौटी है।

वर्ष 2012 में घर छोड़कर रायपुर में दादी के साथ थी

इस बारे में सुनीता से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पिताजी के द्वारा आए दिन शराब पीने और मारपीट करने से परेशान होकर मैं वर्ष 2012 में घर छोड़कर चली गई थी। मैं रायपुर में ही एक दादी अम्मा के घर में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। उन्होंने कहा था कि जब तू बालिग हो जाएगी तब मैं तेरी शादी भी करवाऊंगी। लेकिन 2019 में उनका देहांत हो गया। इस दौरान कई बार मुझे लौट कर वापस घर आने का मन तो किया लेकिन पिताजी के डर के कारण वापस घर लौटने की हिम्मत नहीं हुई।

SIR नहीं होता तो शायद घरवालों से कभी नहीं मिल पाती

सुनीता ने बताया, SIR के लिए जब बीएलओ ने मुझसे दस्तावेज मांगे तो उसमें माता-पिता का परिचय पत्र मतदाता सूची में नाम एवं अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ी। लेकिन मेरे पास कोई दस्तावेज नहीं थे इसलिए मैं रायपुर से केशकाल आई हूं। इतने सालों के बाद माता-पिता से मिलकर मुझे काफी खुशी हुई और वह भी मुझे देखकर काफी खुश नजर आए। अगर SIR के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं पड़ती तो शायद मैं वापस केशकाल कभी नहीं आती। लेकिन अब जो की घरवालों से मेरा संपर्क हो गया है और घर की स्थिति भी सामान्य है। ऐसे में अब मैं समय-समय पर अपनी माता-पिता से मिलने केशकाल आया करूंगी।

 
 
Breaking : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विधानसभावार प्रभारियों की हुई नियुक्ति, देखें किन नेताओं को मिला प्रभार

Breaking : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विधानसभावार प्रभारियों की हुई नियुक्ति, देखें किन नेताओं को मिला प्रभार

 रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की है।

जो निम्नानुसार है :-

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

रायपुर। मुख्यमंत्री साय से मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री  ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल की अपार प्रतिभा है और राज्य सरकार के सहयोग से घुड़सवारी एवं पोलो खेल को नई दिशा मिली है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने पहली बार इतिहास रचते हुए 22 से 29 नवम्बर तक इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य को अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया।

छत्तीसगढ़ टीम ने अमेरिका, कोलंबिया, इंडियन पोलो एसोसिएशन और अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा कर यह गौरव अर्जित किया। यह उपलब्धि आदिवासी युवाओं की खेल जगत में बढ़ती भागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है।गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे कई संस्थानों का संयुक्त योगदान रहा जिसमे छत्तीसगढ़ शासन,भारतीय सेना (एनसीसी),दंतेवाड़ा जिला प्रशासन,कांकेर जिला

प्रशासन,ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी, रायपुर मुख्य रूप से शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम के सदस्यों में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह, एनसीसी,लांस नदिम अली (सेवानिवृत्त),वेदिका शरण,चित्रभानु सिंह,सैमुअल विश्वकर्मा,गोलू राम कश्यप,सुभाष लेकामि,देवकी कड़ती शामिल रहे। इससे पूर्व भी कु. वेदिका शरण ने सितंबर 2025 में बेंगलुरु में आयोजित घुड़सवारी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने आयु वर्ग में भारत में दूसरा तथा विश्व स्तर पर 15 वा स्थान प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है l

उल्लेखनीय है कि "खेल से शक्ति" पहल के अंतर्गत दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को घुड़सवारी और पोलो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ब्रीगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन मैनेजमेंट कंपनी द्वारा भारतीय सेना के अनुभवी पोलो खिलाड़ियों के सहयोग से संचालित किया गया।

यह पहल आदिवासी युवाओं को खेल, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अवनीश शरण और घुड़सवारी प्रशिक्षक सुश्री गीता दहिया उपस्थित रहे।

इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जानिए उनके दौरे की खास वजह…..

इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जानिए उनके दौरे की खास वजह…..

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह करेंगे।

बस्तर ओलंपिक, जो कि राज्य के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख आयोजन है, 2025 में स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। अमित शाह इस कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को जागलपुर पहुंचेंगे। यह दौरा खास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसी दिन राज्य सरकार को दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

दो साल पूरे होने के मौके पर राज्य सरकार द्वारा कई सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे और वे राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का जायजा लेंगे।

राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह आयोजन न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि यह प्रदेशवासियों को सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों से भी परिचित कराएगा। भाजपा नेताओं के इस दौरे के दौरान स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल रहेगा। बस्तर ओलंपिक के समापन के समय केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे खेलों के प्रति युवाओं में प्रोत्साहन और बढ़ेगा।

22 दिसम्बर को होगा आयोजन

वहीं, 22 दिसंबर को बस्तर और राज्य के अन्य हिस्सों में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार अपनी प्रमुख योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और दो साल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी। इस मौके पर अमित शाह और जेपी नड्डा के भाषण और उपस्थिती से कार्यक्रम में चार चांद लगने की संभावना है।

राज्य सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा, जनता के लिए अलग-अलग स्थानों पर बैठने और कार्यक्रम का आनंद लेने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

रिश्ते शर्मसार! अपने ही बहन के बच्चे का पिता बना भाई, 9 महीने पहले किया था दुष्कर्म, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश…

रिश्ते शर्मसार! अपने ही बहन के बच्चे का पिता बना भाई, 9 महीने पहले किया था दुष्कर्म, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश…

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक भाई ने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता ने नवजात को जन्म भी दिया है। पुलिस ने आरोपी भाई गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है। आरोपी भाई की पहचान सगउराम सोरी के रूप में हुई है। जो पीड़िता का सौतेला भाई है। सगउराम सोरी ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गयी। जिसके बाद उसने बच्चे को भी जन्म दिया।

पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब दुष्कर्म 8–9 महीने बाद पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता से पूछने पर उसने बताया उसके सौतेले भाई ने उसकी साथ दरिंदगी की है। इसकी शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गयी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी सगउराम सोरी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गयी। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सगउराम सोरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेस किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Breaking : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर; कलेक्ट्रेट परिसर में धारा-163 लागू, जानें पूरा मामला 

Breaking : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर; कलेक्ट्रेट परिसर में धारा-163 लागू, जानें पूरा मामला 

 कांकेर।  01 दिसम्बर 2025 : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा 163 (1) (2) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 02 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 60 दिवस की अवधि के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

इस अवधि के दौरान कलेक्टर परिसर एवं परिसर की आसपास के 200 मीटर के दूरी को धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

CG – मैत्रीबाग में कम हुआ सफेद बाघों का कुनबा, 10 वर्षीय बाघिन जया की मौत, जानें किस वजह से गई जान..!!

CG – मैत्रीबाग में कम हुआ सफेद बाघों का कुनबा, 10 वर्षीय बाघिन जया की मौत, जानें किस वजह से गई जान..!!

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित मैत्रीबाग जू से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां सफेद बाघों के कुनबे की महत्वपूर्ण सदस्य 10 वर्षीय सफेद बाघिन ‘जया’ अपने केज में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। सुबह की गश्त के दौरान जब जू प्रबंधन के कर्मचारियों ने जया को निष्क्रिय देखा, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन की मौत की पुष्टि की।

बता दें कि डीएफओ की मौजूदगी में विशेषज्ञ टीम द्वारा जया का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के तहत उसी दिन मैत्रीबाग परिसर के भीतर उसका अंतिम संस्कार भी किया गया।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि जया की मौत पेट में हुए गंभीर इंफेक्शन की वजह से हो सकती है। हालांकि डीएफओ का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

जानकारों के अनुसार सफेद बाघ सामान्य बाघों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं और मौसम परिवर्तन के दौरान उनकी खास देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। पिछले दिनों बढ़ी ठंड को देखते हुए जू प्रशासन ने उनकी डाइट में बदलाव के साथ-साथ केज के आसपास अलाव जलाने जैसे उपाय भी किए थे।

मैत्रीबाग को देश के प्रमुख सफेद बाघ संरक्षण केन्द्रों में गिना जाता है। 1990 में ओडिशा के नंदनकानन जू से सफेद बाघों की पहली जोड़ी यहां लाई गई थी, जिसके बाद वर्षों में उनका कुनबा बढ़कर 19 तक पहुंच गया था। यहां से सफेद बाघों को गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश और रायपुर तक भेजा गया है।

करीब डेढ़ साल पहले रायपुर जंगल सफारी से लाई गई बाघिन जया, मैत्रीबाग के सफेद बाघ कुनबे की महत्वपूर्ण सदस्य थी। उसकी अचानक मौत से जू परिसर में उदासी का माहौल है। जया के निधन के बाद अब मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या घटकर 5 रह गई है।

वन विभाग अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके और भविष्य में सफेद बाघों की सुरक्षा व स्वास्थ्य प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना से ग्रामीण अधोसंरचना हो रही सुदृढ़– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के सशक्त नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से गांवों की कनेक्टिविटी और अधोसंरचना मजबूत हो रही है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है।

उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम कोठार पहुंचे, जहां उन्होंने 82.95 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी सड़क सह नाली निर्माण और 13 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ग्राम कोठार में 41.65 लाख रूपएएवं 41.30 लाख रूपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में वर्षों पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही 13 लाख रुपए की लागत से 2 सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि ग्रामों में बेहतर सड़क, स्वच्छ नाली व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “ग्राम कोठार सहित पूरे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। सड़कें मजबूत होंगी तो कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की पहली जरूरत होती है। सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों, किसानों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्राम कोठार के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

उन्होंने ग्राम कोठार की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल को याद करते हुए कहा कि पहले आवास योजना के लिए ग्राम कोठार से ही आंदोलन शुरू किया गया था। हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में इस मांग को स्वीकृति प्रदान की गई। यह कवर्धा के लोगों के संघर्ष और विश्वास की बड़ी जीत है। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों का नाम आवास में नहीं आया है, उनके लिए नया सर्वे कार्य कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र सभी लोगों को आवास दिया जाएगा। ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी, किसी भी योग्य परिवार को वंचित नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने ग्राम कोठार में सीसी सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। समयबद्ध, टिकाऊ और मजबूत सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आने वाले लंबे समय तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिलता रहे। उन्होंने कहा कि सरकार के मार्गदर्शन और सभी के सक्रिय प्रयासों से कवर्धा विधानसभा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अब गाँव–गाँव तक पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सड़क बनने के बाद ग्रामीणों विशेषकर बच्चों, महिलाओं और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क सुविधा से कृषि कार्यों में तेजी आएगी, विद्यार्थियों के लिए स्कूल, कॉलेज तक पहुंचना आसान होगा और आपात स्थितियों में भी आवागमन सुगम बनेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट….

  रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा देते समय अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहते हुए त्वरित, जिम्मेदार और संवेदनशील तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आईजी श्री अजय यादव, एसपी श्री अभिषेक पल्लव, एएसपी श्री पंकज शुक्ला तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री आदित्य कुमार, श्रीमती अंशिका जैन, श्री प्रतिक दादा साहेब और श्रीमती मानषी उपस्थित थे।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने बिरेझर उपार्जन केन्द्र में किसानों से ली धान खरीदी की जानकारी….

मंत्री गजेन्द्र यादव ने बिरेझर उपार्जन केन्द्र में किसानों से ली धान खरीदी की जानकारी….

 रायपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरे प्रदेश भर में सुचारू रूप से जारी है।  शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन प्रणाली से किसानों को अत्यधिक सहूलियत मिल रही है, जिसके चलते किसान निर्धारित तिथि पर सहज रूप से धान विक्रय हेतु केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। दुर्ग जिले की 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,879 किसानों से अब तक 78 हजार 707.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

तुंहर टोकन की ऑनलाइन व्यवस्था के कारण किसानों  को सहुलियत

प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के बिरेझर उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधे रू-ब-रू चर्चा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की है। तुंहर टोकन की ऑनलाइन व्यवस्था के कारण किसानों को लम्बी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, और भुगतान भी निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार हुआ है।

दुर्ग जिले में अब तक 78 हजार 707.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी

खरीदी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएँ

किसानों ने मंत्री श्री यादव को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पेयजल एवं विश्राम की व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। निर्धारित तिथि पर किसान आसानी से अपनी धान की उपज केन्द्रों में बेच पा रहे हैं। मंत्री श्री यादव ने किसानों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनके हितों के अनुरूप और बेहतर व्यवस्थाएँ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सम्बंधित समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक (Iconic) विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास के बड़े काम मंजूर किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद योजना के अंतर्गत अब तक 13 नगर निगमों में 26 कार्यों के लिए 429 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें मरीन ड्राइव विस्तार, ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रोड जंक्शन, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान विकास, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, कॉरीडोर निर्माण, गौरव पथ निर्माण, सड़क बाइपास एवं चौड़ीकरण जैसे वृहद कार्य शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। स्वीकृत कार्यों में से पांच कार्यों के लिए संबंधित फर्म्स को कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। वहीं पांच कार्यों का भूमिपूजन भी हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के बारे में कहा कि इस योजना से शहरों के अधोसंरचना विकास में बड़ा बदलाव आएगा। शहरों के सतत् विकास और नागरिक केंद्रित समाधानों को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने में यह योजना प्रभावी साबित होगी। शहरों की सूरत और सीरत बदलने में इसकी अहम भूमिका होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि जीवंत शहरों के निर्माण और इज ऑफ लीविंग के लिए इस साल के बजट में शामिल कार्ययोजना के अनुसार मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ की गई है। पहले चरण में राज्य के सभी नगर निगमों को इसमें शामिल किया गया है। चरणबद्ध रूप से इसे सभी नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। योजना के माध्यम से शहरों में बढ़ती आबादी के मद्देनजर सुगम यातायात के लिए मुख्य सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, बाइपास सड़क, फ्लाई-ओव्हर, सर्विस-लेन, अंडर-पास तथा अन्य बुनियादी ढांचों का विकास किया जाएगा। राज्य के शहरों को सुंदर, आधुनिक, व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए रिवर-फ्रंट डेवलपमेंट और भव्य उद्यानों का भी निर्माण योजना के तहत किए जाएंगे। योजना में ऐसे आइकॉनिक कार्य व परियोजनाएं ली जाएंगी जो शहर के विकास का उदाहरण बन सके।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से होंगे ये काम

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से प्रमुख रूप से मुख्य सड़क निर्माण एवं मुख्य सड़क चौड़ीकरण कार्य, बाइपास रोड निर्माण, मुख्य सड़क में सर्विस रोड निर्माण कार्य, फ्लाई-ओव्हर निर्माण कार्य, अंडर-पास सड़क निर्माण कार्य, जलप्रदाय योजना के कार्य, सीवरेज नेटवर्क निर्माण कार्य, एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य, मुख्य सड़कों में रोटरी चौक निर्माण पुनर्व्यवस्था कार्य, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण, हाइटेक बस स्टैण्ड निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, भव्य उद्यान विकास एवं रिवर-फ्रंट डेवलपमेंट कार्य तथा पर्यटन स्थलों के विकास के कार्य किए जाएंगे। इनके साथ ही शहर की जरूरत के अनुसार अन्य विशिष्ट कार्य भी किए जाएंगे।

योजना के तहत शहर के विकास का उदाहरण बनने वाले काम होंगे – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के कार्यों की मॉनिटरिंग और निगरानी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। समिति प्रगतिरत कार्यों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करेगी। संबंधित नगर निगम के आयुक्त समिति के सदस्य-सह-सचिव होंगे। वहीं जिले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता समिति के अन्य सदस्य होंगे।

रायपुर में 91.27 करोड़, रायगढ़ में 64.66 करोड़ और बिलासपुर में 57.92 करोड़ के काम, कोरबा में गौरव पथ के लिए 36.55 करोड़  

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से रायपुर नगर निगम में कुल 91 करोड़ 27 लाख रुपए के चार कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इनमें नौ करोड़ दो लाख रुपए की लागत से 18 रोड जंक्शन्स (Road Junctions) के विकास, 23 करोड़ 38 लाख रुपए से जल आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, 18 करोड़ 86 लाख रुपए के महादेव घाट पुनरूद्धार योजना फेज-1 और तेलीबांधा में 40 करोड़ रुपए के टेक्नीकल टॉवर का निर्माण शामिल है। रायगढ़ नगर निगम में कुल 64 करोड़ 66 लाख रुपए के तीन कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 29 करोड़ 57 लाख रुपए का न्यू शनि मंदिर से छठघाट तक मरीन ड्राइव विस्तार, 12 करोड़ 81 लाख रुपए का एफ.सी.आई. के पास ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकास कार्य और 22 करोड़ 28 लाख रुपए का न्यू सारंगढ़ बस स्टैंड (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) का उन्नयन कार्य शामिल है।

बिलासपुर नगर निगम में योजना के तहत कुल 57 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत के नौ कार्य मंजूर किए गए हैं। इनमें 17 करोड़ रुपए का अशोक नगर-बिरकोनी रोड चौड़ीकरण, नौ करोड़ 74 लाख रुपए का अरपा इंद्रा सेतु से राम सेतु तक अटल पथ निर्माण, पांच करोड़ नौ लाख रुपए का मंगला चौक से आजाद चौक तक सड़क निर्माण, पांच करोड़ 26 लाख रुपए का गुरुनानक चौक से मोपका/राजकिशोर नगर तिराहा तक डामरीकरण एवं नाला निर्माण, दो करोड़ 22 लाख रुपए का रकबंधा तालाब उसलापुर का सौंदर्यीकरण, छह करोड़ 82 लाख रुपए का सिरगिट्टी क्षेत्र में सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा एक करोड़ 70 लाख रुपए का जोन-7 के अंतर्गत सीसी रोड विकास कार्य शामिल हैं। तिफरा में सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए छह करोड़ 48 लाख रुपए तथा शहर में स्ट्रीट लाइट व विद्युत लाइट पोल के प्रतिस्थापन के लिए तीन करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। कोरबा में सीएसईबी चौक से जैन चौक – आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ के निर्माण के लिए 36 करोड़ 55 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

धमतरी में बनेगा हाइटेक बस स्टैंड और ऑडिटोरियम, अंबिकापुर में मां महामाया कॉरीडोर के लिए 11.6 करोड़

योजना के तहत धमतरी नगर निगम में दो कार्यों के लिए कुल 24 करोड़ 64 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें 17 करोड़ 70 लाख रुपए का नवीन हाइटेक बस स्टैंड निर्माण और छह करोड़ 94 लाख रुपए का ऑडिटोरियम निर्माण शामिल है। जगदलपुर नगर निगम में भी दो कार्यों के लिए कुल 19 करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें दस करोड़ छह लाख रुपए का मुक्तिधाम से समुद्र चौक, पॉवर हाउस चौक, पंचपथ चौक होते हुए लालबाग आमागुड़ा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण और नौ करोड़ 89 लाख रुपए का दलपत सागर विकास व सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है। बीरगांव नगर निगम में दो कार्यों के लिए 24 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। इनमें सात करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से उरला नाला निर्माण (5.08 किलोमीटर) तथा 16 करोड़ 85 लाख रुपए का शनि मंदिर से फिल्टर प्लांट होते हुए कन्हेरा मोड़ तक सड़क निर्माण शामिल है।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा योजना के तहत चिरमिरी नगर निगम में चार कार्यों के लिए कुल 14 करोड़ 84 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें आठ करोड़ 65 लाख रुपए का सोनामली नाका से दीनदयाल चौक पौढ़ी तक बाइपास निर्माण, तीन करोड़ 57 लाख रुपए का कोरिया कॉलरी शाखा शिवमंदिर के पास विकास एवं सौंदर्यीकरण, 69 लाख रुपए का पोड़ी वेस्ट चिरमिरी में अटल परिसर से मालवीय नगर तक सड़क चौड़ीकरण तथा एक करोड़ 93 लाख रुपए का अहिंसा चौक हल्दीवाड़ी से अग्रसेन चौक बड़ा बाजार तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शामिल है। अंबिकापुर नगर निगम में दो कार्यों के लिए कुल 13 करोड़ 99 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें दो करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से पुष्पवाटिका सरगांव पार्क का विकास एवं जल आपूर्ति व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के साथ ही 11 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से मां महामाया कॉरीडोर का निर्माण शामिल है।

भिलाई-चरोदा में बनेगा केनाल रोड, रिसाली में तीन सड़कों के विकास और चौड़ीकरण के लिए 17.33 करोड़

दुर्ग नगर निगम में नौ करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से धमधा मार्ग से आदित्य नगर होते हुए रायपुर नाका अंडर-ब्रिज की ओर तथा हनुमान नगर होते हुए जुनवानी रोड तक फोरलेन निर्माण, भिलाई-चरोदा नगर निगम में डभरा पारा से इन्द्रानगर तक केनाल रोड निर्माण के लिए 29 करोड़ 43 लाख रुपए और भिलाई नगर निगम में 24 कार्यों के लिए 24 करोड़ 30 लाख रुपए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से स्वीकृत किए गए हैं। रिसाली नगर निगम में तीन कार्यों के लिए कुल 17 करोड़ 33 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इनमें मैत्री कुंज से मधुरिशा फेज-3 तक, आजाद चौक से कृष्णा टॉकीज रोड तक तथा श्रीराम चौक से बालाजी अपार्टमेंट (वार्ड क्रमांक-23) तक सड़क के विकास एवं चौड़ीकरण के लिए क्रमशः पांच करोड़ 21 लाख, सात करोड़ 97 लाख तथा चार करोड़ 15 लाख रुपए शामिल हैं।

CRIME : क्वार्टर में खून से लथपथ मिली फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी की लाश, इलाके में फैली दहशत

CRIME : क्वार्टर में खून से लथपथ मिली फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी की लाश, इलाके में फैली दहशत

 रायगढ़।  रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज अंतर्गत गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वार्टर में पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में खून से लथपथ अवस्था में मिला।घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छाल पुलिस ने क्वार्टर को घेराबंदी में लिया और मौके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि शांत इलाके में हुई यह वारदात चौंकाने वाली है।

 वहीं पुलिस प्राथमिक जांच में यह पता लगाने में जुटी है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम है। फिलहाल जांच के बाद ही मामले की पुष्टि होगी ।

वनडे मैच के लिए नवा रायपुर, स्टेडियम जाने के लिए पार्किंग प्लान जारी, यहां देखें रूट मैप

वनडे मैच के लिए नवा रायपुर, स्टेडियम जाने के लिए पार्किंग प्लान जारी, यहां देखें रूट मैप

 रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में 3 दिसंबर को खेले जाने वाले इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के स्टेडियम पहुंचने के लिए रायपुर पुलिस ने पार्किंग प्लान जारी किया है।

पार्किंग व्यवस्था

  1. रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने हेतु मार्ग:- रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
  2. बिलासपुर की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शको के लिए मार्ग व्यवस्था:- बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
  3. बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्थाः- बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रीज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।
  4. जगदलपुर-धमतरी मार्ग से होकर आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:- धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
  5. दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:- दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रीज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।
  6. महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था:- महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग:-

पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग पास A,B,C,D, E,F,G जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हर ब्रीज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A,B,C,D,E F G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

 मध्यम/भारी माल वाहनों का आवागमन प्रतिबंध:-

दिनांक 03/12 /2025क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम/भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अपरान्ह 12 बजे से रात्रि 01:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने हेतु इस मार्ग स्थान पर वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते है।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को हटाना, जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचआई का बड़ा षडयंत्र हैः अनिल दुबे

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को हटाना, जिला प्रशासन, पुलिस और एनएचआई का बड़ा षडयंत्र हैः अनिल दुबे

रायपुर। महासमुंद में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पुलिस ने 28 नवंबर को छह किसानों पर एफआईआर दर्ज की है। मामला तुमगांव इलाके का है, जहां करणी कृपा कंपनी के पास छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। कंपनी के एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह किसानों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक दिसंबर को किसान नेता अशोक कश्यप को छोड़कर सभी किसानों को जमानत मिल गई।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे ने मामले का विरोध करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती में ही छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने की सुपारी ली गई है। केवल 60 फीट जमीन में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को एसडीओपी, तहसीलदार और करणी कृपा कंपनी के सैकड़ों गार्ड के दबाव में हटाया गया।

उन्होंने कहा कि एफआईआर में सराईपाली जाने वाले रास्ते यानी नेशनल हाईवे 53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं है। जिस जगह पर प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा था, वह करणी कृपा कंपनी का अवैध रास्ता है। कंपनी ने पैसे देकर पुलिस और जिला प्रशासन से यह फर्जी एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी के दबाव में किसानों को पुलिस थाना ले जाया गया और महिलाओं को वापस लाकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी का नक्शा भी पास नहीं है और अवैध रूप से इसका संचालन किया जा रहा है।

गीता जयंती महोत्सव 2025: गीता परिवार, रायपुर का भव्य संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

गीता जयंती महोत्सव 2025: गीता परिवार, रायपुर का भव्य संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

 Geeta jayanti per gसम्पूर्ण पारायण किया गया गोपाल मंदिर परिसर, सदर बाजार में

रायपुर  :- गीता जयंती महोत्सव 2025: गीता परिवार, रायपुर का भव्य संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न गीता परिवार, रायपुर के द्वारा श्री गोपाल मंदिर सदर बाजार ,रायपुर में भव्य भक्तिपूर्ण संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा श्री गोपाल मंदिर सदर बाजार रायपुर से श्री आंबा जी मंदिर, सदर बाजार, रायपुर तक निकल कर सत्य सनातन धर्म मे गीता जी का प्राचार प्रसार किया जिसमें श्री गोपाल मंदिर में गीता परायण दिनांक 30/11/26 को दोपहर 01:00 से दीप प्रज्वलन श्री सतीश बागड़ी जी गोपाल मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सहित सभी पदाधिकारी गीता साधक और गीता सेवी उपस्थित रहे उसके पाश्चात्य मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान गीता पदाधिकारियों द्वारा किया गया उसके बाद दोपहर 01:20 से संपूर्ण गीता अध्याय का पाठ कर गीता परायण शाम 04:00 बजे तक हुआ गीता परायण के बाद गीता जी की आरती की जा कर प्रसाद वितरण किया गया I शाम 04:30 बजे से शोभा यात्रा श्री गोपाल मंदिर प्रांगण, सदर बाजार, रायपुर से श्री आंबा जी मंदिर तक निकल कर हर कर गीता हर घर गीता के वाक्य का उद्बोधन करते हुए गीत सद्गुणों की साधन मे ध्येय ज्योति नित जले का सस्वर गायन कर शोभा यात्रा श्री आंबा जी मंदिर पहुंची जहां पर गीता परिवार, रायपुर के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक श्रद्धालु जन एवं मंदिर प्रतिनिधि उपस्थित रहेI
गीता परिवार, रायपुर ने "कर्मण्येवाधिकारस्ते..." के दिव्य संदेश को प्रणाम करते हुए गीता जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन किया, जिसमें संपूर्ण गीता पारायण और भव्य शोभा यात्रा शामिल थी।
संपूर्ण गीता पारायण मे
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में भव्य शोभा यात्रा, गीता परिवार रायपुर के सदस्यों के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता का पारायण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने अपना योगदान दिया उनके नाम इस प्रकार हैं:

- शशि बागड़ी दीदी
- सीमा मिश्रा दीदी
- किरण जोशी दीदी
- संगीता पांडे दीदी
- इंद्रसेन अग्रवाल भैया
- मुकुला शर्मा दीदी
- राजीव द्विवेदी भैया
- प्रवीण भैया
- पल्लवी साहू
- समस्त रायपुर गीता परिवार के सदस्

गीता परिवार. रायपुर द्वारा गीता जयंती महोत्सव 2025 दिनाँक 15 /11/25 से दिनाँक 31/12/25 तक मनाया जा रहा है ।
जिसमे कलात्मक, संगीतमय और भक्तिपूर्ण कार्यक्रम विभिन्न जगहों में आयोजित हो रहा है I
आज के गीता परायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सतीश बागड़ी जी सहित. माहेश्वरी समाज के प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी।
आज का कार्यक्रम 1/12/25 को गीता जयंती होने से पूर्व का दिन होने बहुत विशेष रहा जिसमे सभी वर्ग के संप्रदाय के लोग हिस्सा लिए ।
संगीता पाण्डेय जी के बाल साधकों को जिन्होंने गीता जिज्ञासु की परीक्षा उत्तीर्ण साधक को प्रमाण पत्र भी दिए गए। जिन्होंने सत प्रतिशत प्राप्तांक प्राप्त किए हैं।
कार्यक्रम में अनेक गीता प्रेमी साधकों ने हिस्सा लिया और सभी ने लाल वस्त्र धारण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। स्थानीय लोगों इसे व्यापक रूप से सहयोग दिया।
गीता परिवार, रायपुर सभी साधकों, सहभागियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और समाज के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करता है।आप सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार और सफल बना दिया।

गीता परिवार रायपुर पिछले कई वर्षों से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है जिसमे श्री गोपाल जी मंदिर सदर बाजार , रायपुर का सहयोग हमेशा मिलता है।

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल हाफ योजना लागू, इन उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल हाफ योजना लागू, इन उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में आज से बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू हो गई। इस योजना का सीधा लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी मासिक खपत 200 यूनिट तक है। ऐसे उपभोक्ता अब अपने बिल का केवल आधा भुगतान करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा विधानसभा के विशेष सत्र में की, जहां उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को आर्थिक राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। इससे 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे।

चार महीने पहले हुआ था बड़ा बदलाव

इससे पहले 1 अगस्त 2025 को सरकार ने पुराने प्रावधानों में संशोधन किया था। भूपेश बघेल सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया था। इस बदलाव का असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ा और कई परिवार योजना के दायरे से बाहर हो गए थे। नई सरकार के फैसले से अब फिर बड़ी संख्या में उपभोक्ता राहत पा सकेंगे।

200 से 400 यूनिट खपत वाले उपभोक्ताओं को एक साल की राहत

सरकार ने पीएम सौर योजना को बढ़ावा देने के लिए भी नई पहल जोड़ी है। जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत 200 से 400 यूनिट के बीच है, वे भी अगले एक साल तक 200 यूनिट पर हाफ बिल का लाभ ले सकेंगे। यह अंतरिम राहत इसलिए दी गई है ताकि उपभोक्ता इस अवधि में पीएम सौर योजना के लिए पंजीकरण करा सकें और अपने घरों में सोलर पैनल लगवा सकें। सरकार का अनुमान है कि 45 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 42 लाख को इस निर्णय से सीधा लाभ मिलेगा।

CG : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल

CG : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

CG : चाकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

CG : चाकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

 बलरामपुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि 16 साल के नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 16 साल का नाबालिग अक्सर खेलने पहुंचता था। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट देने की बात कहकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद बच्ची की तबियत बिगड़ गयी। परिजनों को शक होने पर उन्होने बच्ची से उसकी तकलीफ को लेकर जानना चाहा, तब बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के खुलासे के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

 
 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128 वीं कड़ी, कहा- मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं यह देश की सामूहिक चेतना का बन गया है उत्सव…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128 वीं कड़ी, कहा- मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं यह देश की सामूहिक चेतना का बन गया है उत्सव…..

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’  देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान दिलाते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में लगे समर्पित लोगों को सम्मान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, विभिन्न राज्यों में शहद प्रसंस्करण की उन्नत विधियां, शहद उत्पादन में वृद्धि, नौसेना सशक्तिकरण, नेवल म्यूजियम, नेचर फॉर्मिंग के महत्व, तथा सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता की प्रस्तुति और लातविया सहित कई देशों में आयोजित गीता महोत्सवों के भव्य आयोजनों की प्रशंसा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 128 वीं कड़ी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और यहां के किसान व युवा उद्यमी इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई उपयोगी जानकारियाँ अत्यंत प्रेरक हैं। प्रधानमंत्री ने स्पेस टेक्नोलॉजी में जेन-ज़ी युवाओं द्वारा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन परीक्षण, असफल चंद्रयान-2 से सफल चंद्रयान-3 की प्रेरणादायी कहानी, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र में ही महाभारत आधारित 3D लाइट एवं साउंड म्यूज़ियम, राष्ट्र को समर्पित स्वदेशी डिज़ाइन वाले युद्धपोत ‘आईएनएस माहे’, भूटान यात्रा, बनारस में आयोजित होने वाले चौथे ‘काशी तमिल संगमम’, विंटर टूरिज्म एवं विंटर गेम्स, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत देशभर में चल रहे नवाचारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और ‘मन की बात’ के माध्यम से वे सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देशवासियों तक पहुँचाते हैं। उनके अनुभवों का खजाना हमें यह सीख देता है कि ‘लोकल को ग्लोबल’ कैसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं रायपुर में मौजूद हैं और इसी दौरान हमें ‘मन की बात’ सुनने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में 26 नवंबर ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण तथा उसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘पांचजन्य’ स्मारक के लोकार्पण की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 128 वीं कड़ी

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में विश्व की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा के उद्घाटन को भारत की एयरोस्पेस क्षमता में बड़ी छलांग बताया। उन्होंने पिछले सप्ताह मुंबई में भारतीय नौसेना को समर्पित INS ‘माहे’ के शामिल होने और भारत के स्पेस इकोसिस्टम में स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ द्वारा नई उड़ान दिए जाने का भी उल्लेख किया, जो भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का प्रतीक है। कृषि क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। दस वर्ष पहले की तुलना में यह उत्पादन 100 मिलियन टन अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और हाल ही में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने की घोषणा देश के लिए गर्व का क्षण है।

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता भी अत्यंत विशेष रही। उन्होंने बताया कि यूरोप और सेंट्रल एशिया के कई देशों के लोग गीता से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में इस महोत्सव में शामिल हुए। इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता का वाचन हुआ, जबकि लातविया में आयोजित महोत्सव में लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और अल्जीरिया के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप,  केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक आरंग श्री नवीन मार्कण्डेय, विभिन्न निगम-मंडलों एवं आयोगों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG : शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्री को माजदा ने मारी ठोकर, युवती की मौत

CG : शादी की खरीददारी कर लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्री को माजदा ने मारी ठोकर, युवती की मौत

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ शादी की खरीददारी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे। करीब 4:15 बजे पीछे से आ रहे तेज गति वाले माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता जगदीश बग्गा के पैर में गंभीर चोटें आईं।

चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत 112 डायल कर घायल पिता को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना करने वाले माजदा (CG 04 43030) की पहचान की गई।

 
बस्तर में लगातार सरेंडर से नक्सल तंत्र ढहा, दंतेवाड़ा में फिर 37 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

बस्तर में लगातार सरेंडर से नक्सल तंत्र ढहा, दंतेवाड़ा में फिर 37 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 27 माओवादियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ इलाके से जुड़े थे।

सरकार की पुनर्वास नीति ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर सभी ने दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। हाल ही में कुख्यात माओवादी चैतू और अनंत के सरेंडर के बाद यह नक्सलवाद के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित इनाम

8 लाख रुपये इनामी (4):

कुमली उर्फ अनिता मंडावी (कंपनी 06),

गीता उर्फ लक्ष्मी मड़काम (कंपनी 10),

रंजन उर्फ सोमा मंडावी (कंपनी 06),

भीमा उर्फ जहाज कलमू (कंपनी 02)

5 लाख रुपये इनामी (1):

क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम, आमदई एरिया कमेटी

2 लाख रुपये इनामी (7):

मुन्नी कर्मा, लक्ष्मी अटामी, कृष्णा पदामी, मंगली हेमला, दशरू डोडी, नंदू मंडावी, विज्जा मिच्चा

1 लाख रुपये इनामी (13):

हिड़मे कुहड़ाम, रोशनी सोड़ी, राजू लेकाम, जनकू वेको, बुधराम माड़वी, सुखमति ताती, सुकलू कड़ियाम, टाकलू कश्यप, बामन मंडावी, अर्जुन कुंजाम, सोमारी परसा, विजय ओयाम, फुलमती वेको

50 हजार रुपये इनामी (2):

नितेष उर्फ बदरू, सुखराम कुहड़ाम

इनाम रहित (10):

मारा राम लेकाम, हेमला बुगुर, बबलु ओयाम, मंगडू लेकाम, बामन उर्फ साई कुंजाम, मल्ला बारसे, पांडू ताती, नंदा मड़काम, देवे मड़काम, लिंगा कुंजाम

ये सभी कई नक्सली गतिविधियों, मुठभेड़ों, हमलों, रोड काटने और प्रचार कार्यों में शामिल रहे थे। इनमें 2024 की गोबेल-थुलथुली मुठभेड़, 2019 में पुलिस पर फायरिंग की घटना और 2020 की मिनपा मुठभेड़ जैसी घटनाएँ शामिल हैं, जिसमें 26 जवान शहीद हुए थे।

पुनर्वास में मिलेगा लाभ

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि ‘पूना मारगेम’ बस्तर में शांति और विकास की बड़ी पहल बनकर उभर रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सरेंडर

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश चौधरी, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और CRPF की कई बटालियनों के कमांडेंट मौजूद रहे। इस अभियान को सफल बनाने में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, CRPF की कई कंपनियों और आरएफटी जगदलपुर का अहम योगदान रहा।

पुलिस की अपील

दंतेवाड़ा पुलिस ने एक बार फिर माओवादियों से अपील की है कि वे हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। पुलिस का कहना है कि ‘पूना मारगेम’ सभी को सम्मान के साथ लौटने का मौका देता है।

CG : बाल संप्रेषण गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार, 1 महीने के भीतर दूसरी घटना

CG : बाल संप्रेषण गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार, 1 महीने के भीतर दूसरी घटना

 ,दुर्ग। पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण (बाल सुधार) गृह से 28 नवंबर की रात 7 अपचारी नाबालिग बच्चे फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की और अगले दिन 4 बच्चों को बरामद कर लिया, लेकिन 3 नाबालिग अब भी लापता हैं। जानकारी के मुताबिक ये बच्चे दुर्ग जिले की सीमा पार कर चुके हैं।

यह पहला मामला नहीं है। लगातार दूसरी बार बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इसी केंद्र से 3 नवंबर को भी 3 नाबालिग बच्चे फरार हुए थे, जिनमें हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल बालक भी थे। 26 दिन के भीतर दो बार नाबालिगों के भाग जाने ने विभागीय लापरवाही उजागर कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे दीवार फांदकर पीछे के हिस्से से बाहर निकल जाते हैं। बार-बार हो रही घटनाओं से पुलिस भी परेशान है, क्योंकि हर बार नाबालिगों को खोजने में काफी समय और संसाधन लगते हैं।

28 नवंबर की रात 7 बच्चों के भागने की सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस ने टीम लगाई। 29 नवंबर को 4 बच्चे आसपास के क्षेत्रों में मिल गए, जिन्हें दोबारा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी 3 की तलाश जारी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले पर कोई जवाब नहीं दे रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांभुलकर और बाल विकास अधिकारी अजय साहू को कई बार कॉल किया गया, लेकिन न उन्होंने फोन उठाया न वापसी में जवाब दिया।

लगातार हो रही लापरवाही, ढीली सुरक्षा और विभागीय चुप्पी ने एक बार फिर बाल सुधार गृह की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG -आईपीएस उदित पुष्कर राज्यपाल के नए ADC,गृह विभाग ने जारी किया आदेश

CG -आईपीएस उदित पुष्कर राज्यपाल के नए ADC,गृह विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर :- राज्यपाल के नए परिसहाय की तलाश पूरी हो गई है। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर को सुनील शर्मा की जगह नया परिसहाय बनाया गया है। इससे पहले सरकार ने आईपीएस उमेश गुप्ता को ADC बनाये जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है। जाहिर है, इससे पहले 2020 बैच के आईपीएस उमेश को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया था। मगर उन्होंने इस पोस्टिंग से अनिच्छा जताई तो फिर नए अफसर की तलाश शुरू की गई।

CG - शादी समारोह में खूनी संघर्ष: पांच युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया वार, चाचा की मौत, भतीजा अस्पताल में भर्ती…..

CG - शादी समारोह में खूनी संघर्ष: पांच युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया वार, चाचा की मौत, भतीजा अस्पताल में भर्ती…..

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पांच युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला (Chaku Markar Hatya) कर दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप

यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। यहां शादी समारोह में हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दरअसल नाचते-नाचते जरा सा हाथ क्या लग गया इतने में पांच युवक गुस्से से आग बबूला हो गए और उसपर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आए चाचा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं भतीजा घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

चुलमाटी में नाचने के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, खपरी गांव में रहने वाला कुश यादव अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। चुलमाटी के दौरान जब कुश नाच रहा था, तभी उसका हाथ संदिप निषाद से टकरा गया। इतने में उसने कुश को गाली देते हुए थप्पड़ जड़ दिए। ओम पटेल, गोल्डा निषाद, सूरज यादव और अर्जुन यादव भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद सभी मिलकर कुश को मारने लगे।

4 गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

यह देख कुश का चाचा रामभजन यादव वहां बीच बचाव करने पहुंचा तो अर्जुन यादव ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से भाग गए। चाकूबाजी में घायल रामभजन यादव को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है