BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्रामों में फिर बहाल हुई बिजली व्यवस्था, कई जिलों में सोलर प्लांट पूर्ण संचालित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्रामों में फिर बहाल हुई बिजली व्यवस्था, कई जिलों में सोलर प्लांट पूर्ण संचालित

 सूरजपुर: राज्य के सूरजपुर, कोरिया और मुंगेली जिलों के विभिन्न ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित सौर मिनी-ग्रिड एवं ऑफ-ग्रिड प्लांट आज पुनः पूर्ण क्षमता से कार्यशील कर दिए गए। पुरानी बैटरियों की क्षमता कम होने से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए क्रेडा ने प्राथमिकता के आधार पर सभी निर्दिष्ट स्थलों पर इन्वर्टर एवं नई उच्च क्षमता 2V बैटरियों की त्वरित आपूर्ति कर दी गई है।

जनजीवन एवं सुरक्षा प्रभावित सूरजपुर जिले के रिझनाबहार बस्ती में सौर ऊर्जा व्यवस्था पुनः संचालित- ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

सूरजपुर जिले के सुरक्षा प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्र रिझनाबहार बस्ती में सौर ऊर्जा संयंत्र को पुनः चालू कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरस्थ इलाकों में ऊर्जा पहुँचाने की प्राथमिकता के अनुरूप क्रेडा द्वारा त्वरित रूप से की गई।

बस्ती के लोगों द्वारा बिजली बाधित होने की सूचना मिलने के बाद क्रेडा की तकनीकी टीम ने तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण कर पूरे सिस्टम-सोलर पैनल, बैटरी बैंक, चार्ज कंट्रोल यूनिट और वितरण तंत्र की मरम्मत एवं कार्यशीलता सुनिश्चित कर दी।

किन-किन स्थानों पर बैटरियाँ बदली गईं ?

आज जिन प्रमुख स्थानों पर नई बैटरी सप्लाई एवं प्लांट पुनर्संचालन हुआ, उनमें शामिल हैं-

जिला – कोरिया (RVE DDG परियोजना)

• रामगढ पनिकापारा – 60 बैटरी

• मजघावाखुर्द – 60 बैटरी

• पाथरगवां-04 – 60 बैटरी

• पथरगवां-03 – 48 बैटरी

• नटवाही बारपारा-02 – 48 बैटरी

• रामघर स्कूलपारा – 48 बैटरी

• देवटीडांड़-01 – 48 बैटरी

• जोगिया – 48 बैटरी

जिला – मुंगेली (RVE DDG परियोजना)

• अचानकमार (बाज़ार चौक) – 24 बैटरी

• अचानकमार सिस्टम नं.-06 (मंदिरपारा) – 48 बैटरी

इन सभी स्थानों पर बैटरी सप्लाई क्रेडा द्वारा आज सुनिश्चित की गई है।

क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी- गुणवत्तायुक्त ऊर्जा आपूर्ति पर बल

क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में ऊर्जा की निरंतरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया- “क्रेडा का लक्ष्य केवल प्लांट स्थापित करना नहीं, बल्कि उनकी दीर्घकालिक गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है। बैटरी बदलने की यह कार्रवाई उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।“” उनके निर्देश पर हर जिले में बैटरी की गुणवत्ता, क्षमता और सुरक्षा मानकों का विशेष परीक्षण किया गया।

सीईओ राजेश सिंह राणा-समन्वय, गति और सुनिश्चित परिणाम

क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा ने इस बड़े पैमाने की सप्लाई और स्थापना प्रक्रिया का प्रशासनिक नेतृत्व संभाला। उन्होंने-

जिलों में बैटरी वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था,

तकनीकी टीमों की फील्ड तैनाती,

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने,

और प्रत्येक स्थल पर कार्यशीलता पुनर्सत्यापित करने इत्यादि – सभी पहलुओं का प्रभावी समन्वय किया।

राणा ने कहा- “सोलर प्लांट तभी मूल्यवान होते हैं जब वे बिना रुकावट सेवाएँ दें। अकार्यशील बैटरियों के स्थान पर नयी बैटरियों के स्थापना से गाँवों की ऊर्जा व्यवस्था और मजबूत होगी।

ग्रामीणों ने जताया आभार

स्थानीय ग्रामीणों ने क्रेडा टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऊर्जा बहाल होने से उनकी दिनचर्या आसान हो गई है।

राज्य सरकार की प्राथमिकता-“हर गाँव में निर्बाध हरित ऊर्जा“

माननीय मुख्यमंत्री “श्री विष्णुदेव साय“ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है कि कोई भी ग्रामीण क्षेत्र ऊर्जा से वंचित न रहे।

कोरिया-मुंगेली-बिलासपुर में की गई यह त्वरित कार्रवाई उसी नीति का प्रभावी परिणाम है।

शहीद वाटिका परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बलीदानी तीनों जवानों को दी गई अंतिम विदाई

शहीद वाटिका परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बलीदानी तीनों जवानों को दी गई अंतिम विदाई

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 3 दिसंबर को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जिला बीजापुर डीआरजी के तीन बहादुर जवान बलीदान हुए। बलीदानी जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू उर्फ मोहन बडड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। तीनों जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंतिम सांस तक नक्सलियों से हुए इस मुठभेड़ में दर्जनों से उपर नक्सलियों को ढेर कर दिया। बलीदानी बीजापुर डीआरजी के तीनों जवानों को गुरूवार को बीजापुर-गंगालूर मार्ग स्थित पुलिस लाइन के शहीद वाटिका परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सम्मान अर्पित करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पंहुचे नागरिकों ने नम आंखों से जवानों को विदाई दी।

इस श्रद्धांजलि समारोह में बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पी., बीजापुर कलेक्टर, एसपी जितेन्द्र यादव, सीआरपीएफ डीआईजी बीएस. नेगी, डीआईजी कमलोचन कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बलीदानी जवानों के परिवारजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जहां सभी ने एक स्वर में उनकी वीरता, समर्पण और बलिदान को नमन किया।

मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान में नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी के 8 लाख के ईनामी कुख्यात कमांडर वेल्ला मोडियम उर्फ मंगू मोडियम को मार गिराया गया है। वेल्ला कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड था, जिनमें पेद्दाकोरमा में एक नाबालिग, एक छात्र और एक ग्रामीण की हत्या शामिल रहा है। संगठन में वह इंटेलिजेंस विंग का कमांडर होने के साथ-साथ सीवायपीसीएम एवं आईसी कंपनी नंबर 2 का भी नेतृत्व कर रहा था। गंगालूर के जंगलों में जारी इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़े क्षेत्र को घेर लिया है, सघन सर्चिंग अभीयान जारी है। अब तक 15 नक्सली कैडर के शव बरामद करने की आधिकारिक पुष्टि हुई है, इसमें और भी संख्या बढऩे की संभावना है। मौके से एसएलआर, इंसास और 303 राइफलें एवं गोला बारूद बरामद की गई हैं। एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। मुठभेड़ में दो डीआरजी जवान घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी से पहले होना चाहिए व्यापक विचार-विमर्श - बृजमोहन

जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी से पहले होना चाहिए व्यापक विचार-विमर्श - बृजमोहन

 रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी से पहले व्यापक विचार-विमर्श होना चाहिए था। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। अफसरों के सुझाव पर जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि कर दी गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। अग्रवाल ने कहा जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि से सीएम से चर्चा की गई होगी, ऐसा मुझे नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि सभी से चर्चा के बाद नए वित्तीय वर्ष से नई गाइडलाइन की दरें प्रभावशील होनी चाहिए।

इंडिगो की रायपुर से कोलाकाता की उड़ान रद्द, कई फ्लाइटो के समय में हुआ बदलाव

इंडिगो की रायपुर से कोलाकाता की उड़ान रद्द, कई फ्लाइटो के समय में हुआ बदलाव

 रायपुर। आज सुबह रायपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को कंपनी ने रद्द कर दिया गया। इसके अलावा रायपुर-इंदौर और रायपुर-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट्स में भी देरी देखी गई। सुबह 10:25 पर होने वाली रायपुर-इंदौर फ्लाइट अब 3:30 घंटे की देरी से 1:50 बजे उड़ेगी। फ्लाइट के यात्री काफी परेशान हैं क्योंकि इस देरी की वजह से उनका शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्टाफ की कमी के कारण फ्लाइट्स की संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इंडिगो की रायपुर-दिल्ली फ्लाइट 6ई7895 सुबह 5 बजे की जगह 6 बजे के बाद पहुंची। 6ई5349 सुबह 6 बजे के बजाय 7.25 बजे आई। फ्लाइट 6ई2473 सुबह 10 बजे की जगह 11 बजे आई। रायपुर-मुंबई फ्लाइट 6ई6373 सुबह 8.40 बजे की जगह 9.12 बजे आई। 6ई6691 सुबह 5.35 की जगह 7.12 बजे पहुंची। फ्लाइट 6ई5049 सुबह 9 बजे के स्थान पर 11.50 बजे पहुंच सकी।

628 सवालों के साथ 14 दिसंबर से शुरू होगा नया विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र

628 सवालों के साथ 14 दिसंबर से शुरू होगा नया विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार खास होने वाला है, क्योंकि यह पहली बार नवा रायपुर में बनी नई विधानसभा बिल्डिंग में होने जा रहा है। यह सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा जिसमें विधायकों ने सत्र के लिए कुल 628 सवाल सबमिट किए हैं, जिनमें से 604 सवाल ऑनलाइन और 24 सवाल ऑफलाइन सबमिट किए गए हैं। ये सवाल मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था, धान खरीद में दिक्कतें, खराब सड़कें, राशन डिस्ट्रीब्यूशन और एडमिनिस्ट्रेटिव गड़बडिय़ों जैसे मुद्दों से जुड़े हैं। 
14 दिसंबर को सत्र का पहला दिन होगा और इस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। इसकी जगह राज्य सरकार के दीर्घकालिक विकास रोडमैप छत्तीसगढ़ विज़न 2047 पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक सामान्य कार्यवाही चलेगी, जिसमें प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य शामिल रहेंगे।

मंत्री राजवाड़े ने 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

मंत्री राजवाड़े ने 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन


मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम कसकेला में 26.05 लाख रुपए की लागत से सी.सी. सड़क और नाली निर्माण, ग्राम सिलफिली में 76.74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम गणेशपुर में 37.48 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम करमपुर में 17.07 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा।कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खडगवां की सिंघत जलाशय योजना के कार्यों के लिए 1.57 करोड़ स्वीकृत

खडगवां की सिंघत जलाशय योजना के कार्यों के लिए 1.57 करोड़ स्वीकृत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरिया जिले के विकासखण्ड-खडगवां की सिंघत जलाशय योजना के बांध एवं नहर के जीर्णोंद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ 57 लाख 74 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। सिंचाई योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर सिंचाई क्षमता 53 हेक्टयर के विरूद्ध 31 हेक्टयर क्षेत्र की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजना का कार्य कराने जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

शीतकालीन सत्र की तैयारी को लेकर अलर्ट मोड पर अधिकारी, शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द, विभागों को निर्देश जारी

शीतकालीन सत्र की तैयारी को लेकर अलर्ट मोड पर अधिकारी, शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द, विभागों को निर्देश जारी

 रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में प्रस्तुत किए जाएं।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर समय पर तैयार करने के लिए कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे, ताकि सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे किये जा सके।

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…!!

 सरगुजा। सरगुजा के एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तीन निरीक्षकों समेत तीन उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सीआर चंद्रा की रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है।

मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को जीविशा अंबिकापुर का प्रभारी बनाया गया है। सायबर सेल के प्रभारी विवेक सेंगर को थाना प्रभारी बतौली बनाया गया है।

इसी तरह तीन उप निरीक्षकों के द्वारा आदेश भी जारी किए गए हैं। रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह को थाना प्रभारी सीतापुर बनाया गया है।

थाना प्रभारी बतौली चंद्रप्रताप तिवारी को थाना प्रभारी मणिपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक दिलीप दुबे को अंबिकापुर कोतवाली से चौकी प्रभारी रघुनाथपुर बना कर भेजा गया है।

CG – तत्काल प्रभाव हटाए गए बीएमओ, एफआईआर के बाद हुई विभागीय कार्यवाही, जाने पूरा मामला..!!

CG – तत्काल प्रभाव हटाए गए बीएमओ, एफआईआर के बाद हुई विभागीय कार्यवाही, जाने पूरा मामला..!!

 कोरिया। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर कार रोककर केक काटने और पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएमओ को पद से हटा कर जिला अस्पताल में अटैच कर दिया गया है। सीएमएचओ कोरिया ने यह आदेश जारी किया है। बता दे इस मामले को हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और मुख्य सचिव से शपथ पत्र में जवाब मांगा है।

कोरिया जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर स्कॉर्पियो की बोनट में रखकर सोनहत बीएमओ डॉ अनिल बखला और उनके दोस्त ने केक काटा था। इसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो 28 नवंबर की रात का गेज नदी के पास एनएच 43 का बताया जा रहा है। इस दौरान बीएमओ के दोस्त हैप्पी बर्थडे सॉंग गा रहे थे। मौके पर पटाखे फोड़कर जमकर आतिशबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। बीएमओ की मौजूदगी में केट काटा गया है, वह स्थल ग्राम पंचायत रामपुर का बताया जा रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में सोनहत बीएमओ अनिल बखला और उनके दोस्त अल्तमस के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी थी कि बैकुंठपुर के आम रास्ता रामपुर तिराहा के पास सड़क(एनएच 43) पर स्कार्पियो वाहन को रोककर जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़ने के वायरल वीडियो के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

घटना तिथि को स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 16 सीआर 0016 के मालिक एवं सोनहत बीएमओ डॉ अनित बखला निवासी ग्राम छोटे आनी, अपने साथी अल्तमस निवासी रामपुर के साथ सड़क पर वाहन को रोककर बोनट पर केक काटते और पटाखे फोड़ते वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। सड़क पर वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित हुआ और पटाखे फोड़ने से आमजन के जीवन को खतरा उत्पन्न हुआ। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद वायरल वीडियो की पुष्टि की गई। मामले में दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 285, विस्फोटक पदार्थ से उपेक्षापूर्ण कार्य धारा 288, लोकमार्ग पर अवरोध उत्पन्न करना धारा 3(5), मोटरयान अधिनियम की धारा 122, वाहन को अनुचित ढंग से खड़ा करना धारा 177 यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई। वायरल वीडियो और अन्य प्रमाणों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

मामले में पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। वही इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने भी सुनवाई शुरू की है। हाईकोर्ट ने इस मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना रसूखदारों के लिए खेल हो गया है और सरकार के सारे गाइडलाइंस केवल कागजों तक ही सीमित रह गए है। इस मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से शपथ पत्र मांगा है।

सोनहत बीएमओ डॉक्टर अनिल बखला को सीएमएचओ कोरिया ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें बीएमओ सोनहत के पद से हटाते हुए जिला अस्पताल बैकुंठपुर में अटैच किया गया है। जबकि उनकी जगह डॉक्टर बलवंत सिंह को सोनहत का बीएमओ बनाया गया है।

स्वतंत्रता सेनानी स्व. नंदकुमार दानी की 121वीं जयंती नंदकुमार दानी प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई

स्वतंत्रता सेनानी स्व. नंदकुमार दानी की 121वीं जयंती नंदकुमार दानी प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई

  रायपुर :- महान स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी एवं समाजसेवक स्व.श्री नंदकुमार दानी की 121 वा जन्मजयंती के पावन अवसर पर नंदकुमार दानी प्राथमिक  विद्यालय अमीन पारा में स्कूल पढ़ रहे बच्चों के बीच जन्मजयंती फल मिठाई कॉपी पेन पुस्तक आदि वितरण कर जन्मजयंती मनाया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड के पार्षद एवं जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल जी ब्राह्मण पारा वार्ड के पार्षद अजय साहू जी पूर्व पार्षद प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवक  प्रशांत पाण्डेय जी अनिल अग्रवाल अम्बरीष अग्रवाल टिकेश यादव प्रियंका अग्रवाल मृणालिनी दुबे  प्रमिला नीला प्रमिला झा सुषमा साहू सुजाता महाजन सपना शर्मा राकेश साहू नवीन यदु एवं समस्त स्कूल शिक्षक एवं छात्राए के गरिमामय उपस्थिति में महान स्वन्त्रता संग्राम सेनानी स्व नंदकुमार दानी का जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं छात्रों को फल मिठाई और कॉपी पुस्तक पेन का वितरण किया गया

 
इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह एक बार फिर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आने वाले हैं।

बता दें कि, 22 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एक बड़े आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

 वहीं इस बार बस्तर ओलंपिक में 3 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला स्तर पर आयोजन संपन्न हो चुका है और अब इसका बस्तर संभाग स्तर पर फाइनल मुकाबला होगा। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री होंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे।

CG – बिरयानी खाने पहुंचे दो दोस्त…इस बात को लेकर हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट……

CG – बिरयानी खाने पहुंचे दो दोस्त…इस बात को लेकर हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिरयानी सेंटर में मिली थी लाश

बता दें कि 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई थी। युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी थी।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी और पूछताछ के बाद मृतक के दोस्त पवन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि वे दोनों 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में गए थे, जहां दोनों के बीच शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

CG Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 6 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर

CG Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 6 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा–बीजापुर बॉर्डर से एक बार फिर बड़ी नक्सल मुठभेड़ की खबर आई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर गोलाबारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में अब तक 6 से अधिक नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। कल यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था, जबकि मुठभेड़ में DRG के 3 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी भेजी गई हैं।

बुधवार को इसी इलाके में 12 नक्सली मारे गए थे, इनमें वेस्ट बस्तर डिवीजन का डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल था। मारा गया वेल्ला कई बड़ी नक्सल घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था। नक्सलियों के पास से LMG, SLR, इंसास और अन्य आधुनिक हथियार मिले हैं।

एनकाउंटर के दौरान बड़ा नुकसान

बस्तर रेंज के I.G. सुंदरराज पी. ने बताया कि इस मुठभेड़ में DRG के हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शहीद हुए। जवानों की टीम गंगालूर थाना क्षेत्र के गहरे जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की जिससे कई नक्सली ढेर हुए।

घटना स्थल पर अभी भी कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा है और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बैकअप टीम को भी भेजा गया है और ऑपरेशन पूरा होने तक विस्तृत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

“नक्सलवाद अब अंत की ओर”

एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा “हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।” वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है और सरकार लगातार मजबूत कार्रवाई कर रही है।

18 नवंबर को ढेर हुआ था कुख्यात हिड़मा

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता मानी जा रही है। 18 नवंबर को छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर कुख्यात कमांडर माडवी हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया था। हिड़मा की पत्नी राजक्का और 4 अन्य नक्सली भी उसी कार्रवाई में ढेर किए गए थे। हिड़मा वर्षों से बस्तर में कई जानलेवा आतंकी घटनाओं का नेतृत्व कर रहा था।

बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर जारी यह ऑपरेशन इस बात का संकेत है कि सुरक्षा बल नक्सल नेटवर्क को काफी कमजोर कर चुके हैं। सर्च अभियान जारी है और आने वाले घंटों में और भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

 
CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, लोहा और जमीन कारोबारियों के 24 ठिकानों पर  छापा

CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, लोहा और जमीन कारोबारियों के 24 ठिकानों पर  छापा

 CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में गुरुवार सुबह आयकर विभाग द्वारा की गई बड़ी छापेमारी से कारोबारी जगत में हलचल मच गई।कार्रवाई लोहा और जमीन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के खिलाफ की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदेश सहित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और ओडिशा (Odisha) में कुल 24 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। यह कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी है।

आयकर विभाग की यह रेड केवल स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि बहु-राज्यीय नेटवर्क पर केंद्रित मानी जा रही है। टीम ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में संचालित व्यवसाय और उनसे जुड़े आवासीय परिसरों को भी टारगेट किया। विभाग के अनुसार, संदिग्ध लेनदेन, जमीन सौदों, नकद प्रवाह और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात

इस कार्रवाई में सुरक्षा के लिए 100 से अधिक CRPF जवान आयकर अधिकारियों के साथ मौजूद हैं। कई ठिकानों पर भीतर जांच जारी है और प्रवेश मार्गों को घेराबंदी कर नियंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, कई स्थानों पर लॉकर, कागजात और कंप्यूटर हार्डडिस्क भी जब्त किए जा रहे हैं।

कार्रवाई जारी, आगे और खुलासों की संभावना

फिलहाल सभी 24 ठिकानों पर जांच जारी है। संभावना है कि पूछताछ आगे और बढ़ेगी। अधिकारी शाम या देर रात तक प्रेस अपडेट जारी कर सकते हैं। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के व्यापारिक नेटवर्क में हड़कंप मचा रही है क्योंकि आगे और नामों के सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है।

 
CG : किसानों के लिए काम की खबर, इस डेट तक करा लें फसल बीमा

CG : किसानों के लिए काम की खबर, इस डेट तक करा लें फसल बीमा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने रबी मौसम 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का पोर्टल चालू कर दिया है। यह योजना किसानों को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-व्याधि और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सुरक्षा कवच प्रदान करती है। पिछले वर्ष रबी सीजन में फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर जिले के 28,037 किसानों को 48 करोड़ 62 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष जिले के 420 से अधिक अधिसूचित ग्रामों के किसान अपनी रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।

इस बार गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना, अलसी और सरसों जैसी अधिसूचित फसलों का बीमा किया जा सकेगा। योजना में ऋणी, अऋणी, भू-धारक और बटाईदार सभी प्रकार के किसान शामिल हो सकते हैं। अधिसूचित ग्रामों में अधिसूचित फसल बोने वाला हर इच्छुक किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है।

प्रीमियम दरों के अनुसार किसानों को प्रति हेक्टेयर गेहूं सिंचित के लिए 690 रुपये, गेहूं असिंचित के लिए 405 रुपये, चना के लिए 645 रुपये, अलसी के लिए 315 रुपये और सरसों के लिए 375 रुपये जमा करने होंगे।

 
CG : सीएम विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार को देंगे 194 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

CG : सीएम विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार को देंगे 194 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 दिसम्बर 2025 को बलौदाबाजार के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में  आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख  रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41 करोड़ 91लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण एवं 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का  भूमिपूजन कार्य शामिल है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम में 16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक  वितरण किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले 1073 हितग्राहियों को आवास की चॉबी सौंपी जायेगी। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 5000 किसानों को उनके अधिकार अभिलेख  का वितरण, सायबर फ्रॉड प्रकरण के राशि वापसी का 27 लाख रुपये के चेक वितरण, श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 83 लाख रुपये का चेक वितरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख  पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों एवं सक्षम योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 25 लाख रूपए का चेक वितरण, खादी ग्रामोद्योग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रूपए का चेक वितरण शामिल हैं।

प्रमुख लोकार्पण कार्य- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के 1073 आवास निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1करोड़ 74 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना अमाकोनी,1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना हथबंद, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना पौसरी , 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना सेम्हराडीह, 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के नल जल प्रदाय योजना खपराडीह शामिल है

प्रमुख भूमिपूजन कार्य- लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद मार्ग मजबूतीकरण कार्य, 20 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग निर्माण, 15 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 717 आवासों का निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत के विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल है।

200 यूनिट बिजली खपत करने पर 50 प्रतिशत छूट, 400 यूनिट तक वालाें को भी एक साल मिलेगा लाभ

200 यूनिट बिजली खपत करने पर 50 प्रतिशत छूट, 400 यूनिट तक वालाें को भी एक साल मिलेगा लाभ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को इस माह से बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 18 नवंबर को की गई घोषणा पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें चार निर्णय लिए गए।

42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश में 1 दिसंबर 2025 से मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान लागू किया गया है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के बजाय 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा, इससे छह लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

अब 2500 वर्गफीट से अधिक प्लाट वाले भी होंगे पीएम आवास योजना के पात्र

अब 2500 वर्गफीट से अधिक प्लाट वाले भी होंगे पीएम आवास योजना के पात्र

 दुर्ग। राज्य शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के दिशा-निर्देशों में अहम संशोधन किया है। अब तक योजना में 2500 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले भू-खण्ड के स्वामियों को अपात्र माना जाता था, परंतु शासन ने इस सीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इससे अब बड़े प्लाट धारी भी योजना का लाभ उठा सकेंगे।

आवेदक की आय तीन लाख या इससे कम होनी चाहिए

पीएम आवास योजना (बीएलसी) में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ढाई हजार वर्गफीट से बड़े प्लाट मालिकों को भी पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक की आय तीन लाख या इससे कम होनी चाहिए। परिवार में किसी भी सदस्य का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ ढाई हजार वर्गफीट से कम आकार वाले प्लाट धारकों को दिया जा रहा था। निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने बताया कि शासन का कहना है कि यह सुधार शहरों में आवास निर्माण को गति देगा और अधिक संख्या में वास्तविक जरूरतमंद लाभार्थियों को सहायता मिलेगी।

कमजोर वर्ग को बड़ी राहत भी देगा निगम

आयुक्त ने निगम क्षेत्र के वास्तु विदों को निर्देशित किया है कि नए संशोधित पात्रता मानदंडों के अनुसार अधिक से अधिक संभावित हितग्राहियों की पहचान करें। आयुक्त सुमीत अग्रवाल का कहना है कि पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के बीएलसी घटक का अधिकतम लाभ नागरिकों तक पहुंचे इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। निगम प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव न केवल शहर में आवास निर्माण को बढ़ावा देगा, बल्कि सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत भी देगा।

लाभार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी

इस योजना से लाभार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी और बड़े भू-खण्ड स्वामियों को भी आवास निर्माण हेतु सहायता मिल सकेगी। साथ ही शहर में पीएम आवास योजना का प्रभाव और व्यापकता बढ़ेगी। आयुक्त ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे नए दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी पात्रता की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।

 
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित….

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित….

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित  थीं।

ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश, अधिसूचनाएँ, अध्यादेश एवं अन्य प्रकाशन सामग्री सीधे ऑनलाईन पाण्डुलिपि रूप में संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग को भेजी जाएगी, जहाँ से शासकीय मुद्रणालय इसे ई-गजट के रूप में ऑनलाइन प्रकाशित करेगा।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विकसित इस नई प्रणाली के तहत राजपत्र प्रकाशन की संपूर्ण प्रक्रिया अब डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। पूर्व में विभागों एवं जिला कार्यालयों से मुद्रणालय तक पाण्डुलिपि भेजने की प्रक्रिया समयसाध्य और भौतिक संसाधनों पर आधारित थी, जिसे अब पूर्णतः ऑनलाइन कर दिया गया है। नए ई-गजट पोर्टल के माध्यम से विभाग अपने आदेश एवं अधिसूचनाएँ सीधे अपलोड करेंगे तथा प्रकाशित राजपत्र भी सभी के लिए ऑनलाइन सुलभ रहेगा।

ई-गजट प्रणाली लागू होने से अधिसूचना प्रकाशन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आएगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से न केवल प्रक्रियाएँ सरल होंगी, बल्कि कार्य पूर्णतः पेपर-लेस होने से शासन की ई-गवर्नेंस नीतियों को भी मजबूत आधार मिलेगा। राजपत्रों का ऑनलाइन प्रकाशन पारदर्शिता, सुलभता और रिकॉर्ड प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन की यह पहल राज्य में डिजिटल शासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ई-गजट पोर्टल के शुभारंभ से अब राजपत्र प्रकाशन अधिक सुगम, समयबद्ध और आधुनिक स्वरूप में उपलब्ध हो सकेगा।

पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की एक और नई उपलब्धि: आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड…

पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की एक और नई उपलब्धि: आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड…

 रायपुर : पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ के सौजन्य से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम ग्वालियर में 45 युवाओं ने सफलतापूर्वक गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरा कर लिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

3 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक चले इस एक माह के गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकांश प्रशिक्षणार्थी बस्तर क्षेत्र से थे। इस प्रशिक्षण मे पर्यटक मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन प्रबंधन जैसे विषयों का गहन अध्ययन कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावहारिक अनुभव भी दिए गए ताकि वे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रदर्शित कर सकें।

आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड

आईआईटीटीएम के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा, प्रोफेसर्स तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रदेश की साय सरकार की इन सकारात्मक पहल की सराहना की।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारी नई पीढ़ी को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रदेश की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस पहल से न केवल युवाओं में पर्यटन उद्योग के प्रति जागरूकता और कौशल विकसित हुआ है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड

प्रशिक्षित गाइडों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार बेहतर ढंग से किया जा सकेगा जो छत्तीसगढ़ को विश्व पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन की नीति के अनुरूप एक सफल कदम है, जो युवाओं के सशक्तिकरण में अहम योगदान देता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की….

 रायपुर : बीजापुर जिले में आज चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान सतत जारी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और आरक्षक रमेश सोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक-संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुठभेड़ में घायल दो अन्य जवान खतरे से बाहर हैं और उनके समुचित उपचार की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। उन्होंने दोनों जवानों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के विरुद्ध यह निर्णायक सफलता यह स्पष्ट संकेत है कि लाल आतंक का अंत अब बहुत निकट है। उन्होंने पुनः दोहराया कि राज्य सरकार और सुरक्षाबल “माओवाद के पूर्ण खात्मे” के संकल्प पर पूरी मजबूती से अडिग हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब तक बस्तर के अंतिम गाँव तक शांति, सुरक्षा और विकास का प्रकाश नहीं पहुँच जाता, तब तक यह अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… ये पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले देखें पूरी लिस्ट..!!

Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… ये पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले देखें पूरी लिस्ट..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए आगामी दिनों में परेशानी की संभावना है। बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक किया जाएगा, जिसके कारण कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।

प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार है

68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द

68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द

68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करें और रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी अपने टिकट बुकिंग के समय जरूर चेक करें। रेल अधिकारियों ने बताया कि चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम पूरा होने के बाद रेल मार्ग और अधिक सुचारू और तेज गति वाली ट्रेनों के लिए सक्षम होगा।

दिव्यांगजन समाज की हैं अमूल्य शक्ति - राजवाड़े

दिव्यांगजन समाज की हैं अमूल्य शक्ति - राजवाड़े

 00 सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में हुआ भव्य राज्य स्तरीय समारोह

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर रंगमंच में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकारों एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करे, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में विधायक भुलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े , सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

समारोह में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण, जागरूकता कार्यक्रम, जानकारीपरक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य परामर्श तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और सामाजिक भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात

00 एडुसिटी नया रायपुर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव
00 प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा दिलाने राज्य सरकार के प्रयासों को मिल रही है लगातार सफलता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) के प्रतिनिधि श्री जगदीश वी पारिख ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों तथा नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

पारिख ने मुख्यमंत्री को संस्थान द्वारा नया रायपुर के एडुसिटी में अपना कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव से अवगत कराया। उन्होंने एनएमआईएमएस द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। साथ ही श्री पारिख ने उन्हें आज आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी से हुए मुलाकात के बारे में बताया और उनके माध्यम से हर संभव विभागीय सहयोग मिलने की बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ नया रायपुर में एडुसिटी का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एडुसिटी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट संस्थाओं में पढऩे का अवसर मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के आने से राज्य के युवाओं को मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी। एडुसिटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संचालन से युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार नया रायपुर को एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने के लिए एडुसिटी का निर्माण कर रही है। इसमें मल्टी-डिसिप्लीनरी यूनिवर्सिटी, रिसर्च सेंटर, इन्क्यूबेशन हब, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान एवं नवाचार केंद्र तथा अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना प्रस्तावित है। इससे प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, शोध और स्टार्टअप के अवसर मिलेंगे।

नया रायपुर में पहले से ही आईआईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान संचालित हैं। एडुसिटी के विकसित होने से यहां शिक्षा का एक सशक्त और आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।