BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Crime : जंगल में इश्क़ का खूनी अंजाम; पहले पी शराब… फिर प्रेमिका का गला घोंटा, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Crime : जंगल में इश्क़ का खूनी अंजाम; पहले पी शराब… फिर प्रेमिका का गला घोंटा, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

 बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरामी जंगल में सामने आई महिला की रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि प्यार, शराब और गुस्से से उपजा एक खौफनाक अपराध निकला। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी शख्स ने की थी, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करती थी।

जंगल में मिली थी सड़ी-गली लाश

24 जनवरी की सुबह गुरामी जंगल में बदबू फैलने पर ग्रामीणों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो पत्थरों के नीचे इंसान के पैर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पत्थर हटाए गए तो एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

टैटू से हुई पहचान

जांच में पता चला कि 16 जनवरी को एक महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव के हाथ में बने टैटू और कपड़ों के आधार पर पहचान हुई मृतका कमला राजपूत थी। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए जांच की दिशा बदली।

कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज

कमला के मोबाइल की आखिरी कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, जिसमें तरौद निवासी नेमीचंद साहू का नाम सामने आया। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर नेमीचंद टूट गया और उसने जो कबूल किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

शराब, शादी का दबाव और फिर हत्या

नेमीचंद ने बताया कि उसका और कमला का प्रेम संबंध था। 16 जनवरी को दोनों बाइक से गुरामी जंगल पहुंचे — वही जगह जहां वे अक्सर मिलते थे। जंगल में पहुंचते ही आरोपी ने शराब पी। नशे में उसने कमला से शादी कर अपने घर चलने का दबाव बनाया। कमला के इनकार करते ही विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर नेमीचंद ने उसका **गला घोंट दिया**।

जिंदा थी महिला, फिर भी कुचल दिया सिर

कमला बेहोश होकर गिर पड़ी, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। यह देखकर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा। उसने महिला को घसीटकर जंगल के निचले हिस्से में ले गया, एक गड्ढे में डाला और भारी पत्थर से सिर कुचल दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके। इसके बाद लाश को पत्थरों से ढक दिया।

सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद कमला के मोबाइल पर लगातार घरवालों के फोन आ रहे थे। आरोपी मोबाइल लेकर घर चला गया, रातभर सोया और सुबह ट्रेन से दुर्ग निकल गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर उसने मोबाइल तोड़ दिया और रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर, शराब की शीशी, टूटा मोबाइल, कमला की टूटी चूड़ियां बरामद कर ली हैं। आरोपी नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर करवट ले रहा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर करवट ले रहा मौसम, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 28 जनवरी को हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड की वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं।

28 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक हो सकती है। हालांकि यह प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा और फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना नहीं है।

तापमान में गिरावट के आसार

उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं।

30 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में बना रहा शुष्क मौसम
 
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. कहीं से भी वर्षा की सूचना नहीं मिली। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
CG – 4 लोगों की मौत : तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर……

CG – 4 लोगों की मौत : तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर……

 जगदलपुर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अलग-अलग जिलों से कई जानलेवा सड़क हादसे सामने आए। इन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दो बार खून से लाल हो गई। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया।

कांकेर जिले के फुरफुंडी गांव के मुख्य द्वार पर करीब 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को टाटा मैजिक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक PV-74 नंबर गांव का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना में टाटा मैजिक का चालक और एक अन्य घायल हुआ है, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बस्तर की सेवा-संस्कृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान : मुख्यमंत्री साय

बस्तर की सेवा-संस्कृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान : मुख्यमंत्री साय

 बड़ी दीदी’ बुधरी ताटी, डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले का पद्मश्री के लिए चयन

रायपुर । छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का अवसर है कि बस्तर की समाजसेविका, स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति ‘बड़ी दीदी’ के नाम से विख्यात श्रीमती बुधरी ताटी, तथा जनजातीय अंचलों में निःस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले का पद्म श्री सम्मान के लिए चयन किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली इन तीनों विभूतियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल इन तीनों विभूतियों की तपस्या और समर्पण का सम्मान है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपार गौरव का विषय भी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर और जनजातीय अंचलों में मानव सेवा, करुणा और समर्पण की जो मिसाल इन विभूतियों ने प्रस्तुत की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन यह सिद्ध करता है कि सेवा भाव से किया गया कार्य सीमाओं को पार कर राष्ट्रीय पहचान बन जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन तीनों विभूतियों ने वर्षों तक मौन साधना की तरह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा की है और आज देश ने उस सेवा को सम्मान दिया है। यह छत्तीसगढ़ की मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक चेतना और जनजातीय संस्कृति की शक्ति का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बच्चों के भविष्य की नींव : अरुण साव

विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बच्चों के भविष्य की नींव : अरुण साव

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज कोंडागांव में सेंट जेवियर्स स्कूल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन कर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि यहीं से बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण होता है। श्री साव ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने बचपन में सीमित संसाधनों और मिट्टी से बने विद्यालय भवन में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की, जबकि आज के समय में बच्चों को सर्वसुविधायुक्त विद्यालय भवन उपलब्ध हैं। यह समय का सकारात्मक परिवर्तन है, जिसका सही उपयोग कर बच्चों को आगे बढ़ना चाहिए।

श्री साव ने कहा कि सेंट जेवियर्स स्कूल समूह देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है और शिक्षा जगत में उसकी एक विशिष्ट पहचान है। इस नवनिर्मित भवन से कोण्डागांव जिले में शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। कमजोर और निराश व्यक्ति कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। ऊर्जावान और सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ता है।

श्री साव ने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य से पहले जीवन की सही दिशा तय करने की सलाह दी और कहा कि नई ऊर्जा, अनुशासन और संकल्प के साथ पढ़ाई में स्वयं को झोंक दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने नवनिर्मित विद्यालय भवन के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब सरकार और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तो सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। इस भवन के शुभारंभ से कोण्डागांव जिले में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम जगदलपुर के महापौर श्री संजय पाण्डेय, श्री खेम सिंह देवांगन, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, सेंट जेवियर्स स्कूल समूह के डॉ. जी.एस. पटनायक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बस्तर में लोकतंत्र की वापसी का उत्सव: 47 गांवों में पहली बार मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस…..

बस्तर में लोकतंत्र की वापसी का उत्सव: 47 गांवों में पहली बार मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दशकों तक चले नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र का उजास दिखाई देने लगा है। लंबे समय तक माओवादी उग्रवाद से प्रभावित रहे बस्तर संभाग के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले के 47 ऐसे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव नहीं था, वहां इस वर्ष 26 जनवरी को पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह अवसर बस्तर के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का साक्षी होगा।

बीते दो वर्षों में केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित रणनीति, सुरक्षाबलों की सतत कार्रवाई और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस्तर संभाग में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 59 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे उन गांवों में सुरक्षा और प्रशासन की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित हुई है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर के 53 गांवों में बीते वर्ष 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूम-धाम से मनाया गया था, अब इस कड़ी में 47 और नये ऐसे गांव जुड़ गए हैं जहां इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

बीजापुर जिले के जिन गांवों में पहली बार गणतंत्र पर्व मनाया जाएगा, उनमें पुजारीकांकेर, गुंजेपर्ती, भीमाराम, कस्तुरीपाड, ताड़पाला हिल्स, उलूर, चिल्लामरका, काड़पर्ती, पिल्लूर, डोडीमरका, संगमेटा, तोडका, कुप्पागुड़ा, गौतपल्ली, पल्लेवाया एवं बेलनार गांव शामिल है। इसी तरह नारायणपुर जिले के गांव एडजूम, इदवाया, आदेर, कुडमेल, कोंगे, सितराम, तोके, जटलूर, धोबे, डोडीमार्का, पदमेटा, लंका, परीयादी, काकुर, बालेबेडा, कोडेनार, कोडनार, अदिंगपार, मांदोडा, जटवार तथा वाडापेंदा गांव तथा सुकमा जिले के गांव गोगुंडा, नागाराम, बंजलवाही, वीरागंगरेल, तुमालभट्टी, माहेता, पेददाबोडकेल, उरसांगल, गुंडराजगुंडेम तथा पालीगुड़ा में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

यह परिवर्तन उन दूरस्थ अंचलों में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक है, जहां कभी नक्सली हिंसा के कारण सामान्य जनजीवन और लोकतांत्रिक गतिविधियां बाधित थीं। बस्तर क्षेत्र में 100 से अधिक सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इन कैंपों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, बल्कि विकास कार्यों का मार्ग भी प्रशस्त किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और बैंकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं अब धीरे-धीरे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं।

सुरक्षा बलों और प्रशासन की निरंतर मौजूदगी से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। जिन क्षेत्रों में पहले राष्ट्रीय पर्व मनाने पर प्रतिबंध था, वहां आज ग्रामीण स्वयं उत्साह के साथ तिरंगा फहराने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आगे आ रहे हैं। यह बदलाव बस्तर को माओवाद के भय से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सुरक्षा के साथ-साथ राज्य सरकार का ध्यान अब क्षेत्र में स्थायी विकास सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। स्कूलों और आंगनबाड़ियों का संचालन, बैंकों की स्थापना, मोबाइल टावरों की स्थापना, सड़कों का निर्माण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में बैंकिंग सुविधा फिर से शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि जहां कभी नक्सली हिंसा के कारण विकास अवरुद्ध था, वहीं आज सुशासन की सरकार बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर को माओवाद के भय से मुक्त कर विकास और विश्वास के नए युग की ओर ले जा रही है। गणतंत्र दिवस 2026 पर बस्तर के उक्त 47 गांवों में पहली बार फहरने वाला तिरंगा न केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव होगा, बल्कि यह शांति, लोकतंत्र और विकास के विजय का सशक्त संदेश भी देगा।

CG-लव स्टोरी का खौफनाक अंत : प्रेमी ने पहले बनाए संबंध, फिर सिर कुचलकर उतार दिया मौत के घाट…..

CG-लव स्टोरी का खौफनाक अंत : प्रेमी ने पहले बनाए संबंध, फिर सिर कुचलकर उतार दिया मौत के घाट…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र स्थित गुरामी के जंगल में मिली एक महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने पहले महिला का गला दबाकर उसे बेहोश किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी नेमीचंद साहू और शादीशुदा कमला राजपूत दोनों के बीच करीब 7 सालों से प्रेम संबंध था। मृतका कमला राजपूत बालोद थाना क्षेत्र के पाररास की निवासी थी, जबकि आरोपी प्रेमी नेमीचंद साहू तरौद गांव का निवासी है। 16 जनवरी 2026 को दोनों गुरामी गांव के जंगल में मिलने पहुंचे थे। पहले दोनों ने जंगल में संबंध बनाए फिर दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति से बात करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर महिला का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से उसके सिर को कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल अपने साथ लेकर मजदूरी करने दुर्ग जिला चला गया था। वहीं, महिला के परिजनों ने पहले ही बालोद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते दिनों महिला का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कमला राजपूत के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई कि शव गुमशुदा कमला का ही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CG : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर

CG : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रायपुर

 बीजापुर। जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुए कई आईईडी धमाकों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बीते दिन सभी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। बीजापुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीजापुर जिले में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुई। जहां सिलसिलेवार विस्फोट हुए। जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना नक्सलियों की एक नापाक कोशिश थी। घटना के तुरंत बाद, घायल हुए सभी जवानों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

 
Republic Day 2026 : नवीन विधानसभा भवन में उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Republic Day 2026 : नवीन विधानसभा भवन में उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर। नवीन विधानसभा भवन अटल नगर, नवा रायपुर में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा सचिव  दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।

डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-भारत के संविधान की उद्देशिका में ही यह उल्लेखित है कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं । अतः यह जो भारत का संविधान है, यह हम सबका संविधान है और इसे हमने अपने स्वयं के द्वारा अपने ऊपर प्रभावशील किया है, इसलिये हमारा यह नैतिक दायित्व है कि हम इस संविधान में वर्णित प्रावधानों का पूरी निष्ठा और लगन से पालन करें।
 
 
संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिये हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हों, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति, समाज के प्रति अपना सकारात्मक योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का दायित्व पूर्ण कर सकेंगे।
कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय शौर्य का इतिहास, देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया

झांकी में नवा रायपुर अटल नगर में स्थापित देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की झलक दिखाई गई, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश के 14 प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलनों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से संरक्षित किया गया है। इस ऐतिहासिक संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर किया था।

झांकी के अग्र भाग में वर्ष 1910 के ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर को दर्शाया गया। धुर्वा समाज के इस महान योद्धा ने अन्यायपूर्ण अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया। विद्रोह के प्रतीक के रूप में आम की टहनियां और सूखी मिर्च को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। विद्रोह की तीव्रता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों को नागपुर से सेना बुलानी पड़ी, फिर भी वे वीर गुंडाधुर को पकड़ने में असफल रहे

झांकी के पृष्ठ भाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए दर्शाया गया। उन्होंने अकाल के समय गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई।

पूरी झांकी जनजातीय समाज के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप में अभिव्यक्त करती रही और गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।

 
CG – गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़ का ये इलाका, पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटों तक हुई फायरिंग, भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद

CG – गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा छत्तीसगढ़ का ये इलाका, पुलिस और नक्सलियों के बीच घंटों तक हुई फायरिंग, भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद

 गरियाबंद। छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अंतिम चरण में है। नक्सलवाद के खात्मे के लिए फोर्स ने जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी है। सर्चिंग के दौरान बीती रात शोभा के जंगलों में पुलिस-नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से काफी फायरिंग के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने नक्सली कैंप में मिले सामानों को नष्ट कर दिया।

एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल ने बताया कि एक साल पहले गरियाबंद तथा आसपास के क्षेत्र में मिलाकर 120 नक्सली थे, जो अब केवल 24 के करीब बचे हैं। 30 मारे गए, जबकि 30 ने सरेंडर किया और बाकी कई अन्य क्षेत्र में चले गए। एडिशनल एसपी ने कहा कि हम समय सीमा को लेकर प्रतिबद्ध है। अंतिम ढाई महीने में अभियान और तेज किया जा रहा है, ताकि गरियाबंद जिला नक्सली मुक्त हो सकें। उन्होंने नक्सलियों को संदेश देते हुए कहा कि समर्पण कर मुख्य धारा में शामिल होने में ही भलाई है।

इधर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने जंगल और पहाड़ी इलाके में छुपाकर रखा गया नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार जब्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोगुंडा कैंप से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए सामान का पता चला। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली, जिसमें नक्सलियों का डंप उजागर हुआ।

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड मैदान में फहराया तिरंगा...देखिए LIVE

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड मैदान में फहराया तिरंगा...देखिए LIVE

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

समारोह के दौरान परेड निष्क्रमण की कार्यवाही हुई, इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रातः 10:20 बजे विभिन्न शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

इसके बाद प्रातः 10:57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 11:15 बजे हुआ। पूरे समारोह में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

देखें Live

 

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

 जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट परेड का निरीक्षण किया।

समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह के बीच वाचन कर सुनाया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
पूरा हाई स्कूल मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

बस्तर संभाग मुख्य समारोह: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

बस्तर संभाग मुख्य समारोह: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

 जगदलपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और इस मौके पर जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया,

जहां गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस बल, विभिन्न टुकड़ियों और स्कूली बच्चों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया, कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे तथा पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गरियाबंद में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री दलाय दास बघेल ने फहराया तिरंगा

गरियाबंद में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री दलाय दास बघेल ने फहराया तिरंगा

 गरियाबंद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री दलाय दास बघेल ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश जनता के नाम पढ़कर सुनाया।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में पुलिस बल, विभिन्न टुकड़ियों एवं स्कूली बच्चों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे गणतंत्र दिवस की गरिमा और उल्लास और भी बढ़ गया।

मुख्यमंत्री ने जशपुर में होमस्टे का किया शुभारंभ, होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच एमओयू

मुख्यमंत्री ने जशपुर में होमस्टे का किया शुभारंभ, होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच एमओयू

 00 एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन स्थल के रूप में ग्राम केरे को किया जाएगा विकसित

रायपुर। जशपुर जिले को एक प्रमुख इको-पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के अग्रणी होमस्टे प्लेटफॉर्म होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम केरे को एक मॉडल सामुदायिक पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्राम केरे में तैयार किए गए होमस्टे का शुभारंभ किया गया। 

एमओयू के अंतर्गत जशपुर का पहला संगठित होमस्टे ग्राम बनाने की दिशा में कार्य होगा। एक सुव्यवस्थित एवं विस्तार योग्य होमस्टे-आधारित ग्रामीण पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना होगी। इस पहल के माध्यम से स्थानीय परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, सतत आजीविका को सुदृढ़ किया जाएगा तथा क्षमता निर्माण और कौशल विकास के जरिए युवाओं एवं महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस परियोजना का मूल उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं प्राकृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है, ताकि पर्यटन विकास समावेशी, समुदाय-स्वामित्व वाला और पर्यावरण की दृष्टि से सतत बना रहे तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में हुए इस समझौता का ज्ञापन पर कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद वर्मा और होमस्टेज़ ऑफ इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की इको-पर्यटन, समावेशी विकास एवं समुदाय-नेतृत्व वाले आर्थिक विकास की परिकल्पना के अनुरूप है। स्थानीय संस्कृति और प्रकृति पर आधारित प्रामाणिक पर्यटन अनुभवों के माध्यम से यह परियोजना जशपुर की पहचान को सशक्त करेगी और उसे राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य पर्यटन मानचित्र में स्थापित करने में सहायक होगी।

जशक्राफ्ट को मिला राष्ट्रीय पहचान का नया मंच : महिलाओं द्वारा बांस, छिंद, मिट्टी एवं लकड़ी से बनाए उत्पाद मिलेंगे देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर

जशक्राफ्ट को मिला राष्ट्रीय पहचान का नया मंच : महिलाओं द्वारा बांस, छिंद, मिट्टी एवं लकड़ी से बनाए उत्पाद मिलेंगे देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर

 00 मुख्यमंत्री साय के समक्ष रेयर प्लेनेट संस्था से हुआ ऐतिहासिक एमओयू, महिला स्वावलंबन को मिला नया बाजार

रायपुर। वन विभाग की पहल पर जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण और वन आधारित आजीविका को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में विगत दिवस बगिया में रेयर प्लेनेट संस्था तथा जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह—जागरण, स्माईल आरती, राखी एवं मुस्कान समूह—के मध्य जशक्राफ्ट ब्रांड के उत्पादों के विपणन हेतु अनुबंध समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।इस महत्वपूर्ण समझौते के अंतर्गत अब जशपुर की जनजातीय महिलाओं द्वारा बांस, छिंद, मिट्टी एवं लकड़ी से निर्मित हस्तशिल्प, आभूषण एवं सजावटी उत्पाद देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर संचालित रेयर प्लेनेट के बिक्री केंद्रों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय स्व-सहायता समूहों को स्थायी बाजार, उचित मूल्य तथा नियमित आय के अवसर प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एमओयू को जशपुर की महिलाओं के लिए एक निर्णायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि जशक्राफ्ट जैसे ब्रांड के माध्यम से हमारी आदिवासी बहनों की कला अब देशभर के लोगों तक पहुँचेगी। यह पहल केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आर्थिक स्वतंत्रता और स्वावलंबन की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि वन एवं परंपरागत ज्ञान आधारित आजीविका को बाजार से जोड़ा जाए, ताकि महिलाएं अपने गांव में रहकर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह एमओयू ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करता है तथा जशपुर की जनजातीय महिलाओं को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक ठोस और दूरगामी पहल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं रेयर प्लेनेट संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
पुस्तक विमोचन और जशक्राफ्ट उत्पादों की सराहना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा “जशक्राफ्ट” पर आधारित विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होंने जशक्राफ्ट के अंतर्गत तैयार किए गए आभूषणों एवं हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनकी गुणवत्ता, कलात्मकता और नवाचार की सराहना की।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी एवं विधायक श्रीमती गोमती साय का जशक्राफ्ट ब्रांड के पारंपरिक आभूषण पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जो महिला सशक्तिकरण और स्थानीय संस्कृति के सम्मान का सशक्त प्रतीक बना। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा जशक्राफ्ट ब्रांड के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार वीडियो का भी विमोचन किया गया, जिससे जशक्राफ्ट को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

जशक्राफ्ट: जशपुर की सांस्कृतिक विरासत से जन्मा सशक्त ब्रांड
उल्लेखनीय है कि जशक्राफ्ट जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय सांस्कृतिक विरासत की सजीव अभिव्यक्ति है। जिले की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या जनजातीय समुदायों से आती है, जहाँ पीढ़ियों से बाँस, कांसा घास, छिंद पत्ते, लकड़ी एवं मिट्टी से हस्तनिर्मित कलाकृतियाँ तैयार की जाती रही हैं। पूर्व में संगठित व्यवस्था और बाजार की कमी के कारण कारीगरों की प्रतिभा सीमित रह जाती थी। 

जिला प्रशासन की पहल से जशक्राफ्ट के रूप में ऐसा सशक्त मंच विकसित हुआ है, जो जशपुर जिले के आठों विकासखंडों के कारीगरों को एकजुट कर उनकी कला को पहचान, संरक्षण और बाजार उपलब्ध करा रहा है। इस पहल के केंद्र में आदिवासी महिला कारीगर हैं, जिनके हाथों से बिना मशीनों के बने उत्पाद परंपरा, प्रकृति और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हैं। जशक्राफ्ट आज स्वदेशी ज्ञान से आकार लेते हुए एक टिकाऊ और सम्मानजनक आजीविका मॉडल के रूप में उभर रहा है।

वन विभाग द्वारा संचालित यह पहल महिला स्वावलंबन, वन आधारित आजीविका और स्थानीय उत्पादों के राष्ट्रीय बाजारीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो रही है, जो आने वाले समय में जशपुर को हस्तशिल्प के राष्ट्रीय मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाएगी।

सुरों से सजेगी गणतंत्र की शाम: मायाराम सुरजन हॉल में देशभक्ति गीतों का महासंगम

सुरों से सजेगी गणतंत्र की शाम: मायाराम सुरजन हॉल में देशभक्ति गीतों का महासंगम

रायपुर :- हेमन्त कुमार म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मायाराम सुरजन हाल में देशभक्ति एवं फिल्मी गीतों का आयोजन किया गया है  करकर्म में प्रथम व द्वितीय स्थान पर चयनित कलाकारों को मुम्बई को आगामी 14 फरवरी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा इस प् कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गायक गायिका , संगीत प्रेमी एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के  जाने-माने गायक गायिका मनोहर ठाकुर , हेमंत कुमार, प्रशांत नाग, पवन चावला ,एन के चक्रवर्ती ,डॉ जीशान खान पवन मांडवी, राजेश रामटेक ,जीभूषण राव शशांक मलिक ,संतोष थापा प्रदीप साहू गोल्डन साहू हॉलीवुड एक्टर गायिका अंजू त्रिपाठी शालिनी मिश्रा ज्योति पाटील ,पल्लवी राव सिरसा शर्मा ,रूपा मांडवी ,नीरज ,रूम सेनगुप्ता अनिमा नाग इस कार्यक्रम के  संचालक शहर के जाने-माने कवि एवं एंकर संजय शर्मा जी रहेंगे आयोजक व डायरेक्टर हेमंत कुमार शहर के सभी लोगों से अनुरोध किए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हुए गणतंत्र दिवस के संध्या को देशभक्ति गीतों के साथ हमेशा के लिए यादगार बनाएं ।
"रायपुर साहित्य उत्सव-2026" में कवयित्री पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह 'अम्मा की चाय' का विमोचन

"रायपुर साहित्य उत्सव-2026" में कवयित्री पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह 'अम्मा की चाय' का विमोचन

 रायपुर :- नवा रायपुर स्थित 'पुरखौती मुक्तांगन' में आयोजित तीन दिवसीय "रायपुर साहित्य उत्सव-2026" के दूसरे दिन शनिवार 24 जनवरी, 2026 को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती पूजा अग्रवाल के काव्य संग्रह 'अम्मा की चाय' का गरिमामय विमोचन संपन्न हुआ । उत्सव के 'अनिरुद्ध नीरव मंडप' में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, न्यूज़ 18 इंडिया की वरिष्ठ पत्रकार व लोकप्रिय एंकर सुश्री रुबिका लियाकत और दैनिक जागरण के सुप्रसिद्ध स्तंभकार व वरिष्ठ पत्रकार श्री अनंत विजय के द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री चितरंजन कर, IIIT नवा रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी, स्मिता शर्मा, ऋषि गुप्ता, अरविंद मिश्रा, डॉ स्वर्णलता सराफ, अशोक वैश्य, स्मृति दुबे, संध्या रानी शुक्ल, सुमन बाजपेयी, नजमा एवं मंजरी बक्शी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, लेखक, शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियाँ, विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार और प्रबुद्ध जन शामिल रहे।

'अम्मा की चाय' पूजा अग्रवाल की चौथी काव्य संग्रह है, जो उनकी परिपक्व होती काव्य दृष्टि और आम जनजीवन से जुड़ी संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इससे पहले उनकी 3 किताबें काव्य मन का प्रकाश पुंज, कोशिशों की उड़ान और वीरा प्रकाशित हो चुकी है।

इस किताब में कृतज्ञता है, माँ का प्यार है, माँ के स्नेह की गर्माहट, अम्मा के हाथ की बनी चाय में घुले प्यार का अहसास है माँ का त्याग है  ममता है एक प्रेरणा है और जीवन के कुछ अन्य पहलू है। अम्मा की चाय यह किताब अपने आप में एक भावनात्मक यात्रा है। यह छोटी छोटी बातों में छिपी गहरी भावनाओं को उजागर करती है। यह किताब उन सभी के लिए है जो माँ की यादों को किसी ना किसी रूप में संजोकर रखना चाहते है।
 
125 दिन रोजगार, सड़क-स्कूल-स्वास्थ्य की गारंटी : जी-राम जी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव”: सांसद बृजमोहन

125 दिन रोजगार, सड़क-स्कूल-स्वास्थ्य की गारंटी : जी-राम जी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव”: सांसद बृजमोहन

 रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें एपिसोड को उपस्थित जनसमूह के साथ सुना।

कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री अग्रवाल ने जी-राम जी (ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार मिशन) विधेयक पर सार्थक चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि, यह विधेयक देश के गांवों के कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह योजना “विकसित ग्राम–विकसित भारत” के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से अब गांवों में सड़क, स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र, नहर सहित सभी प्रकार के विकास कार्य किए जा सकेंगे। पहले मनरेगा के अंतर्गत कार्यों की सीमा तय थी, लेकिन अब गांवों को व्यापक अधिकार मिलेंगे और ग्रामीणों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार प्राप्त होगा।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि अब ग्राम पंचायतें स्वयं यह तय कर सकेंगी कि प्राथमिकता के आधार पर किन कार्यों को पहले किया जाए। इससे गांवों का तेज़ी से विकास होगा, वे आत्मनिर्भर बनेंगे और गांव से शहरों की ओर होने वाला पलायन रुकेगा। साथ ही शहरों पर बढ़ता दबाव भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, गांव में ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही नफरत रही है—पहले श्रीराम, फिर रामसेतु और अब जी-राम जी विधेयक का विरोध। उन्होंने कहा कि जनता सब देख और समझ रही है तथा गांव और गरीब विरोधी मानसिकता को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि , कांग्रेस ने कार्य के बदले अनाज देने की योजना शुरू की थी, क्या अगर किसी को दवाई की जरूरत है तो वो अनाज के बदले दवाई ले सकता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है और जी-राम जी विधेयक उसी का सशक्त उदाहरण है।

 

 
उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में फहराएंगे झंडा….

उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन गणतंत्र दिवस पर कवर्धा के मुख्य समारोह में फहराएंगे झंडा….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे झंडा फहराएंगे। आयोजन की मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

मंत्री श्री देवांगन का पीजी कॉलेज मैदान में 8:58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे झंडा फहराकर राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09:05 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट होगा। 9:25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 9:40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10:10 बजे विभागीय चलित झांकियों का प्रदर्शन और 10.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।

लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ….

लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ….

 रायपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव सुश्री निधि साहू, संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मताधिकार की शपथ ली।सभी ने शपथ ली कि ‘‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’’

CG- गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जंगल में छिपे नक्सलियों के दो डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

CG- गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जंगल में छिपे नक्सलियों के दो डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा। गणतंत्र दिवस से पहले नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा–बीजापुर सीमा क्षेत्र में पालागुड़ा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो हथियार डम्प पर सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की है।

सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग का सामान बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन पालागुड़ा कैंप से दक्षिण दिशा में स्थित जंगल क्षेत्र में विशेष खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व एफ/150 कंपनी के चीता रौशन कुमार झा और जी/150 कंपनी के चीता अजय कुमार ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी 150वीं बटालियन के कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला द्वारा की गई। इसके साथ ही क्यूएटी/150 की टीम भी ऑपरेशन में शामिल रही। सर्चिंग के दौरान जंगल में बने दो नक्सली ठिकानों से हथियार डंप बरामद किए गए, जहां नक्सली हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने का कार्य करते थे।

डम्प से बरामद सामग्रियों की सूची-

तीन सिंगल शॉट राइफल, कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बीजीएल बैरल, स्टैंड और प्लेट, बड़ी संख्या में बुलेट हेड, वेल्डिंग मशीन, लेथ मशीन, ब्लो लैम्प, हैंड पंप, एयर ब्लोअर, इंजन ऑयल, ड्रिल बिट, ग्राइंडिंग व्हील, मोटर, नट-बोल्ट, वेल्डिंग रॉड, लोहे की रॉड व पाइप, नक्सली साहित्य, तिरपाल, काले रंग की वर्दी, यूनिफॉर्म कपड़ा, तार, केबल, प्लास्टिक ड्रम सहित अन्य सामग्री शामिल है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री के हाथों चार राहवीर हुए सम्मानित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री के हाथों चार राहवीर हुए सम्मानित

 गरियाबंद। दिनांक 24.01.2026 को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साई जी द्वारा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात अधिकारी-कर्मचारियों तथा राहवीरों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला गरियाबंद यातायात से दो अधिकारी/कर्मचारी समारोह में शामिल होकर अपने सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित हुए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान समय पर अस्पताल पहुँचाकर जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के चार राहवीर 1) रामकृपाल साहू थाना गरियाबंद 2) सौरभ पाण्डेय थाना गरियाबंद 3) तोषण कुमार थाना पाण्डुका 4) हुमन साहू थाना राजिम नामित राहवीरों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटना पीड़ितों की त्वरित सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राहवीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस तरह के सम्मान से अन्य नागरिक भी मानवता के इस कार्य के लिए आगे आएंगे।

सम्मान समारोह में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग : सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी,युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग : सरकारी डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी,युवक गिरफ्तार

 दुर्ग - जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में महासमुंद निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर बड़ी रकम हड़प ली थी। मामला थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र का है।

नौकरी का झांसा देकर वसूली गई बड़ी रकम

जानकारी के अनुसार अंजोरा निवासी सचिन मालगी ने 29 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विकास चंद्राकर ने उसे शासकीय चिकित्सक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसी भरोसे में आकर पीड़ित ने मई 2023 में आरोपी को 20 लाख रुपये दिए। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पूरी राशि वापस की गई।

पूछताछ में सामने आया पूरा ठगी का तरीका

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डॉक्टर की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे। बाद में दबाव बढ़ने पर आरोपी ने पीड़ित और उसकी पत्नी के बैंक खातों में अलग अलग किश्तों में 8 लाख रुपये वापस किए।

चेक बाउंस कर की गई धोखाधड़ी

शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने अपने बैंक खाते से 5 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर खाते में पे ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया, जिसके चलते दोनों चेक बाउंस हो गए।

पुलिस ने माना ठगी की मंशा

पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा तकनीकी प्रक्रिया जानबूझकर पूरी नहीं कराना उसकी धोखाधड़ी की मंशा को स्पष्ट करता है। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य मामलों की भी जांच जारी

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इसी तरह की ठगी और लोगों से की है या नहीं। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की तत्काल पुलिस को सूचना दें।