BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर बदल रहा है — अब यहां बंदूक और बारूद का धुआं नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसे मानवीय अभियानों ने उन लोगों के दिलों में आशा का दीप जलाया है, जो कभी भटककर लाल आतंक के रास्ते पर चले गए थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज नारायणपुर जिले में 16 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटने का साहसिक निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन कैडरों पर कुल ₹48 लाख का इनाम घोषित था। उन्होंने अब शांति, शिक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन की नई राह चुनी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों पर जन-जन का विश्वास बढ़ा है और सुरक्षा बलों की दृढ़ता ने विकास और विश्वास का माहौल स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 20 महीनों में कुल 1,837 माओवादी हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। यह परिवर्तन इस बात का साक्षी है कि “डबल इंजन सरकार” की नीतियां न केवल शांति ला रही हैं, बल्कि बस्तर को एक नए युग की ओर अग्रसर कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल नक्सलवाद को समाप्त करना नहीं, बल्कि बस्तर के हर गांव तक विकास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की रोशनी पहुँचाना है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण तबादले और नियुक्तियां, रजनीश श्रीवास्तव बनाये गए रजिस्ट्रार जनरल, इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण तबादले और नियुक्तियां, रजनीश श्रीवास्तव बनाये गए रजिस्ट्रार जनरल, इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

 बिलासपुर- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण की तिथि से उच्च न्यायालय स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसके आलावा वर्तमान में उच्च न्यायालय स्थापना में महापंजीयक पद पर कार्यरत मनीष कुमार ठाकुर को अब महापंजीयक (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है। ठाकुर को न्यायिक सतर्कता मामलों में अनुभव प्राप्त है और उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में न्यायालय के आंतरिक अनुशासन तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। वहीं उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य मंसूर अहमद जो फिलहाल रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना एवं अधिकार) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर नियुक्त किया गया है

 

CG – हथियार छोड़ना चाहते हैं नक्सली : प्रेसनोट जारी कर किया ऐलान, सरकार से मांगी इतने दिन की मोहलत…..

CG – हथियार छोड़ना चाहते हैं नक्सली : प्रेसनोट जारी कर किया ऐलान, सरकार से मांगी इतने दिन की मोहलत…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है, सुरक्षाबलों की ओर से जारी ऑपरेशन से नक्सली अब बैकफुट में है। पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति के शस्त्र संघर्ष को विराम देने के आह्वान पर माड़ डिविजनल कमेटी ने भी समर्थन पत्र जारी किया है।

केंद्र और राज्य सरकार से मांगा 15 दिन का वक्त

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसको देखते हुए अब नक्सली बैकफुट में है। इसी कड़ी में पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति के अपने पद से इस्तीफा और शस्त्र संघर्ष को विराम देने के आह्वान के बाद माड़ डिविजनल कमेटी ने समर्थन पत्र जारी किया है और केंद्र के साथ राज्य सरकार से 15 दिन का वक्त मांगा है।

माड़ डिविजनल कमेटी की सचिव रानीता ने पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति के समर्थन में प्रेस नोट जारी करते हुए केंद्र के साथ राज्य सरकार से 15 दिन का वक्त मांगा है। साथ ही लिखा कि ‘इस दौरान नक्सली कोई भी गैर गतिविधि काम नहीं करेंगे और न ही हथियार का इस्तेमाल करेंगे। 15 दिन के अंदर माड़ डिविजन में सक्रिय विभिन्न नक्सलियों से बातचीत कर जल्द ही इस बात का निर्णायक फैसला लेंगे कि हथियार छोड़कर उन्हें किस तरह से मुख्य धारा में लौटना है।’

बता दें कि 4 दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपील की थी कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौट आए। यहीं उनके लिए आखिरी विकल्प है। साथ ही अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बस्तर का लक्ष्य दिया है। जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है।

अमित शाह के अपील के बाद पोलित ब्यूरो सदस्य भूपति ने अपने पद से इस्तीफा दोकर शस्त्र संघर्ष को विराम देने का आह्वान किया। जिसके बाद माड़ डिविजनल कमेटी ने समर्थन पत्र जारी किया है और केंद्र के साथ राज्य सरकार से 15 दिन का वक्त मांगा है। वहीं नक्सलियों की बैठकों का दौर जारी है।

डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़, मिली 24,634 करोड़ की चार रेल परियोजनाओं की सौगात

डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़, मिली 24,634 करोड़ की चार रेल परियोजनाओं की सौगात

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें से एक है गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना। इस परियोजना के लिए ₹2,223 करोड़ की लागत आएगी और यह 84 किमी लंबी होगी। जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना के लाभ

इस परियोजना से यात्री और मालगाड़ियों की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। इससे कोयला, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए परिवहन और भी सुगम होगा। इससे हर वर्ष 30 मिलियन टन से अधिक अतिरिक्त माल परिवहन संभव होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी। इससे डीज़ल और लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यह परियोजना हर वर्ष लगभग 1 करोड़ पेड़ों के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी>

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की छत्तीसगढ़ में गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है, यह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।

उन्होंने कहा कि, ₹2,223 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 84 किमी लंबी इस परियोजना से न केवल यात्री एवं मालगाड़ियों की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि कोयला, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए परिवहन और भी सुगम होगा। इससे हर वर्ष 30 मिलियन टन से अधिक अतिरिक्त माल परिवहन संभव होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी।

डीज़ल व लॉजिस्टिक लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह परियोजना अत्यंत लाभकारी है। यह परियोजना हर वर्ष लगभग 1 करोड़ पेड़ों के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने और ‘विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार।

 
बिहार की चुनावी रणनीति पर उतरेंगे छत्तीसगढ़ के नेता, सीएम साय समेत दोनों डिप्टी सीएम करेंगे प्रचार

बिहार की चुनावी रणनीति पर उतरेंगे छत्तीसगढ़ के नेता, सीएम साय समेत दोनों डिप्टी सीएम करेंगे प्रचार

 रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इसके साथ ही 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

दरअसल, भाजपा भी बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं की बिहार में ड्यूटी लगने वाली है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को स्टार प्रचारक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी बिहार जा सकते हैं। जो चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।

इसके अलावा, ओबीसी वर्ग को साधने के लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री, विधायक, सांसद और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बिहार में मोर्चा संभालने वाले हैं।

बता दें कि, कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और सीनियर ऑब्ज़र्वर बनाया गया है. इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज भी बिहार में प्रचार करेंगे।

Breaking : रायपुर के IIT छात्र ने AI से बनाए 36 छात्रों के अश्लील वीडियो, संस्थान ने किया निलंबित

Breaking : रायपुर के IIT छात्र ने AI से बनाए 36 छात्रों के अश्लील वीडियो, संस्थान ने किया निलंबित

 रायपुर। राजधानी रायपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है , जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, दरअसल, नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Raipur) के एक छात्र पर आरोप है कि उसने संस्थान में पढ़ने वाली कई छात्राओं की AI से फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाया है। शिकायत के बाद संस्थान प्रबंधन ने तत्काल आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है।

मोबाइल, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त 

जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग में तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले छात्र के खिलाफ सहपाठी छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद संस्थान प्रशासन ने छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसके मोबाइल, लैपटॉप व पेन ड्राइव को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गया और तत्काल आरोपी निलंबित कर दिया गया।

 
CG : एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG : एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पदस्थ एएसआई शेषनाथ चौबे की मौत हो गई। जवान का शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर मिला। आरक्षक की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है।

थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में थाना चिल्फी में 28.04.2025 से पदस्थ थे।

मंगलवार 7 अक्टूबर VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उनकी ड्यूटी लगाईं गई थी। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया। जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।

 
छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 40 मीटर की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, हादसे में 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर…..

छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 40 मीटर की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, हादसे में 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर…..

 सक्ती। सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। ऊंचाई से लिफ्ट के गिरने से उसमें सवार दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, वहीं घायल सात मजदूर घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दर्दनाक हो गया. आरकेएम पावर प्लांट में अचानक लिफ्ट गिर गयी। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए फॉर्टिस जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक़, घटना सक्ती जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट की है। प्लांट में लगे लिफ्ट गिरने से हादसा हुआ है। हमेशा की तरह आरकेएम पावर प्लांट में काम चल रहा था। मजदुर लिफ्ट से पांचवें माले पर जा रहे थे। लिफ्ट में 10 मजदूर सवार थे. उन्हें 75 मीटर ऊंचाई पर जाना था

लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई पर ही पहुंची थी तभी अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया। और लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसा के बाद चीख पुकार मच गयी। घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य मजूदरों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ एक मजदुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सात मजदूरों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ का इलाज आईसीयू में चल रहा है

मृतकों की पहचान अंजनी कुमार, मिश्रीलाल और रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायलों में बबलू प्रसाद गुप्ता, राम सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, राम केश, रतन और बलराम शामिल है।

 संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है विकास और आस्था के मार्ग पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि माता कौशल्या की जन्मस्थली होने के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी है — यह हमारे लिए परम सौभाग्य और गर्व का विषय है। प्रभु श्रीराम ने अपने चौदह वर्षों के वनवास काल का अधिकांश समय इसी पावन छत्तीसगढ़ की धरती पर व्यतीत किया, जिससे यह भूमि भक्ति, त्याग और मर्यादा की दिव्यता से आलोकित हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बड़े जुंगेरा स्थित माँ कौशल्या धाम, जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत रामकृष्णदास महात्यागी एवं संत रामजानकीदास महात्यागी के समाधि स्थल पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों संत महापुरुषों के राष्ट्र, समाज और अध्यात्म के प्रति योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग, तप और सेवा से छत्तीसगढ़ की यह भूमि आज भी आलोकित है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबाजी तेजस्वी साधक और त्याग, सेवा व अध्यात्म के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोककल्याण और मानवता की सेवा को समर्पित किया। 
उन्होंने कहा कि ऐसे संतों की प्रेरणा ही हमारे समाज की आत्मा और राज्य के सांस्कृतिक गौरव की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के ननिहाल में आकार ले रहा यह दिव्य धाम छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और गौरव का प्रतीक बनेगा। उन्होंने संत बालक दास महात्यागी जी से भेंट कर निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद भोजराज नाग, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, बिजली गिरने की चेतावनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कई जगहों पर बादल गरजने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि, 10 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक की तीव्रता कम होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बुधवार को 30 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में कहा गया है कि इन इलाकों में बिजली गिरने और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। वहीं, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

सरगुजा में बढ़ी ठंड

सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर शाम के समय हल्की धुंध छाने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है।

अक्टूबर में अब तक 157% ज्यादा बरसात

इस साल अक्टूबर महीने में अब तक सामान्य से 157 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। आम तौर पर 5 अक्टूबर तक प्रदेश में करीब 21 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार 54 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसका कारण सक्रिय मौसमी तंत्र और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव बताया जा रहा है।

मानसून की विदाई में देरी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की दिशा से मानसून लौटता है, मगर इस बार इसकी वापसी करीब 15 अक्टूबर के बाद होने की संभावना जताई गई है

बेमेतरा में सबसे कम, बलरामपुर में सबसे अधिक बारिश

प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक औसतन 1167.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बेमेतरा में केवल 524.5 मिमी पानी गिरा, जो सामान्य से करीब 50% कम है। वहीं बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 52% अधिक है। बस्तर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों में वर्षा सामान्य के आसपास रही है।

क्यों गिरती है बिजली?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाने पर विद्युत आवेश उत्पन्न करते हैं। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज बनने से जब ये आपस में टकराते हैं, तो बिजली उत्पन्न होती है।

अक्सर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन जब यह तीव्र हो जाती है तो जमीन तक पहुंच जाती है। ऐसे में पेड़, पानी, बिजली के खंभे या धातु के सामान बिजली के कंडक्टर बन जाते हैं, जिससे लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।**

आज से होगी बस्तर राइजिंग अभियान की शुरूआत, बस्तर की संस्कृतिक और उद्यमशील क्षमताओं को किया जाएगा प्रदर्शितv

आज से होगी बस्तर राइजिंग अभियान की शुरूआत, बस्तर की संस्कृतिक और उद्यमशील क्षमताओं को किया जाएगा प्रदर्शितv

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का बस्तर राइजिंग अभियान आज से शुरू हो रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सात जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

बता दें कि, बस्तर राइजिंग अभियान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अभियान के दौरान विशेषज्ञ, युवा, शिल्पकार और स्थानीय समुदाय संवाद करेंगे। बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।

वहीं इस अभियान का समापन रायपुर में हार्मोनी फेस्ट 2025 के रूप में होगा, जिसमें बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएंगी। बस्तर राइजिंग का आयोजन दिल मेला – दिल में ला थीम पर आधारित होगा ।a

CG : बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका — 8 लाख का इनामी नक्सली मंदा रूबेन ने किया आत्मसमर्पण

CG : बस्तर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका — 8 लाख का इनामी नक्सली मंदा रूबेन ने किया आत्मसमर्पण

 जगदलपुर,बस्तर। बस्तर जिले में नक्सल मोर्चे पर एक और अहम सफलता मिली है। माओवादी संगठन के वरिष्ठ सदस्य और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मंदा रूबेन (67 वर्ष) ने मंगलवार को तेलंगाना के वारंगल में पुलिस आयुक्त सनप्रीत सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया। रूबेन के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के मुताबिक, बिगड़ती सेहत और संगठन की अंदरूनी टूटफूट के चलते रूबेन ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। वह लंबे समय से दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी में सक्रिय था और कई नक्सली हमलों की रणनीति बनाने में शामिल रहा।

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने रूबेन को राज्य की पुनर्वास नीति के तहत राहत राशि का चेक प्रदान किया है।इस साल अब तक 410 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं
सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच 01 जनवरी 2025 से अब तक 421 माओवादी गिरफ्तार हुए, 410 ने आत्मसमर्पण किया, जबकि 137 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
अगर पिछले वर्ष को मिलाया जाए तो 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 924 माओवादी गिरफ्तार, 599 ने आत्मसमर्पण और 195 मारे जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है, “आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के दबाव का असर साफ दिखाई दे रहा है।”

 
CG : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आसमान में दिखेगा ‘सूर्यकिरण’ का शौर्य — 5 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो

CG : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर आसमान में दिखेगा ‘सूर्यकिरण’ का शौर्य — 5 नवंबर को नवा रायपुर में भव्य एयर शो

 रायपुर। राज्योत्सव के इस अवसर पर वायुसेना की सूर्यकिरण टीम और हेलीकॉप्टर यूनिट्स मिलकर ऐसा शानदार एयर शो दिखाएंगी जो प्रदेशवासियों के लिए रोमांच और गर्व दोनों का अनुभव कराएगा। इससे एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को रिहर्सल किया जाएगा ताकि आयोजन के दिन कोई कमी न रहे।

इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी विवेक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
CG : धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे किसान

CG : धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकेंगे किसान

रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है।

 खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी, कोलकाता–जबलपुर से पहुंचे डिजाइनर्स

राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी, कोलकाता–जबलपुर से पहुंचे डिजाइनर्स

रायपुर।  राजधानी में एक दिवसीय “गुनेशा” फैशन प्रदर्शनी के करवाचौथ एवं दिवाली एडिशन का आयोजन 8 अक्टूबर को कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी के क्लब हाउस में संपन्न होगा,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिका सोनाली सलूजा ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

वही प्रदर्शनी में हिस्सा लेने कोलकाता एवं जबलपुर से करीब 30 डिजाइनर्स राजधानी पहुंचे है जहां करवाचौथ कलेक्शन सहित ज्वैलरी,एक्सेसरीज,होम डेकोर,किड्स वेयर सहित डिजाइनर कुर्तियां,सूट एवं साड़ी उपलब्ध रहेगी। आयोजिका ने बताया कि प्रदर्शनी में फैशन और पैशन के मिलन वाले आकर्षक पोशाक देखने को मिलेगे। वही कार्यक्रम में बेहद ही शानदार, खूबसूरत अंदाज में सुंदरता के साथ पारंपरिक वेष–भूषा को दर्शाया जाएगा। प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपन्न होगा।

 

 

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव : लखनी साहू को राष्ट्रपति के हाथो मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव : लखनी साहू को राष्ट्रपति के हाथो मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कोरबा जिले की लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से प्रदेश का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि न केवल लखनी साहू के अथक प्रयासों की पहचान है, बल्कि हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सम्मान पर लखनी साहू को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से समाजहित में किए गए उनके योगदान ने यह सिद्ध किया है कि जब युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी

 
 राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय के ट्रैफिक मितान स्वयंसेवकों को मिला हेलमेट

राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय के ट्रैफिक मितान स्वयंसेवकों को मिला हेलमेट

रायपुर - छत्तीसगढ़ पुलिस एवं लायंस क्लब रायपुर कैपिटल के हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को मिला हेलमेट कार्यक्रम में यातायात पुलिस से एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला डीएसपी गुरजीत सिंह डीएसपी सतीश ठाकुर उपस्थित रहे लायंस क्लब रायपुर कैपिटल से अध्यक्ष लायंस कनिज सिद्दीकी सचिव लायंस अमरजीत कौर ढलला कोषाध्यक्ष भोजराज साहू प्रीति पांडे एक्स प्रेसिडेंट डॉ मीनाक्षी कौशल एक्स प्रेसिडेंट प्रतिक मित्र मीडिया प्रभारी गुप्ता जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि एसपी सर डीएसपी सर इस हेलमेट जागरूकता अभियान में हमारे महाविद्यालय में आकर विद्यार्थियों को जागरूक करने आए हैं विद्यार्थी आपकी बताई गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे एवं बच्चों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय सुनीता चंसौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान में हमेशा अपनी सहभागिता देते हैं ट्रैफिक मितान के रूप में शहर के व्यस्ततम चौराहों पर अपनी सहभागिता आगे भी देंगे डीएसपी गुरजीत सिंह ने  संबोधित करते हुए कहां की रायपुर के नागरिक ट्रैफिक नियमों का पूर्णतया पालन करें जिससे कि ट्रैफिक पुलिस को एक भी चालान ना बनाना पड़े मुझे उसे दिन का इंतजार है हेलमेट जरूर लगाए एक-दो दिन जरूर अटपटा लगता है लेकिन 21 दिन के बाद आप हेलमेट लगाने के आदी हो जाएंगे डीएसपी सतीश ठाकुर ने कविता एवं छोटी-छोटी कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया अपने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद अब्दुल कलाम जी की बातों को भी बताया कि किस तरह से हम अनुशासन में रहकर कार्य कर सकते हैं एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला सर ने कहा कि  आप देश का भविष्य हैं आप हमेशा हेलमेट लगाए एवं तेज गाड़ी ना चलाएं हेलमेट न लगाने के कारण 60 से 70% लोगों की मृत्यु होती है  यातायात नियमों का पालन कराना हमारा कर्तव्य है एवं एक गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया लायंस क्लब से प्रीति पांडे एक्स प्रेसिडेंट ने अपने वक्तव्य में हेलमेट जरूर लगाए आपकी हेयर स्टाइल अगर बिगड़ जाएगी तो वह फिर से संवर जाएगी कार्यक्रम का संचालन सुनीता चंद सूर्य एवं आभार प्रदर्शन अनु श्रुति ने किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी हेलमेट कश वितरित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में डीआर अमन झा प्रोफेसर रविंद्र राजपूत प्रोफेसर हेमंत साहू सर का विशेष योगदान रहा

 
गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया ट्रैक, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया ट्रैक, मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत परियोजनाओं में ₹2,223 करोड़ लागत की गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार कर रहा है। “डबल इंजन सरकार” के समर्पित प्रयासों से छत्तीसगढ़ विकास की पटरी पर तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, बल्कि इस परियोजना से सम्पूर्ण मध्य भारत की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का रेल नेटवर्क आधुनिकता, गति और जनसुविधा के नए युग में प्रवेश कर चुका है। छत्तीसगढ़ को इस दिशा में जो निरंतर सहयोग मिल रहा है, वह राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विस्तार का सशक्त आधार बनेगा।

 
शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत

शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित मामले से जुड़ी एक खबर सामने आई है। जहां आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिन की अंतरिम जमानत दी है। बताया गया कि उनकी मां की खराब सेहत को देखते हुए यह राहत दी गई है। अनवर ढेबर को पुलिस अभिरक्षा में 4 दिन अपनी मां के साथ रहने की अनुमति दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने अपनी चार्जशीट में अनवर ढेबर को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सिंडिकेट के जरिए भ्रष्टाचार को अंजाम दिया और 2161 करोड़ रुपये का घोटाला किया। वहीं जमानत की अवधि समाप्त होने पर अनवर ढेबर को वापस जेल में रिपोर्ट करना होगा।

वहीं छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला राज्य में पिछले कुछ वर्षों में उजागर हुआ एक बड़ा वित्तीय और प्रशासनिक घोटाला है, जिसकी अनुमानित राशि 2100 से बढ़कर अब करीब 3200 करोड़ रुपये तक मानी जा रही है।

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन आईएफएस अफसरों के प्रभार में हुआ बदलाव, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…

BREAKING : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इन आईएफएस अफसरों के प्रभार में हुआ बदलाव, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें आदेश…

 रायपुर। आईएफएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलावा किया गया है। राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। 1994 बैच के IFS प्रेम कुमार को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बनाया गया है। वहीं 1997 बैच की संजीता गुप्ता को संचालक छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ बनाया गया है।

देखें आदेश…

ब्रेकिंग : दीपावली के पहले तोहफा, इस विभाग के अधिकारीयों को मिली पदोन्नति, देखिए आदेश…..

ब्रेकिंग : दीपावली के पहले तोहफा, इस विभाग के अधिकारीयों को मिली पदोन्नति, देखिए आदेश…..

रायपुर। राज्य सरकार ने अधिकारियों को दीपावली के पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों का प्रमोशन (DPR Promotion News) किया गया है। जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालकों का प्रमोशन किया गया है। उन्हें उप संचालक के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 13 (वेतनमान 67300-213100) में पदोन्नत किया गया है।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने प्रमोशन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार, “विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर जनसम्पर्क संचालनालय के 6 सहायक संचालकों को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, उप संचालक के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 13 (वेतनमान 67300-213100) में पदोन्नत किया गया है।

देखिए आदेश…

CG Accident : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

CG Accident : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

 दुर्ग। जिले के गया नगर क्षेत्र में मगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साहू परिवार अपनी बाइक से दुर्गा समिति के पास जा रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। भीषण हादसे में मोनिका साहू (28 वर्ष) और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी वामीका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति विकाश साहू (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शि चुम्मा लाल देशमुख ने बताया कि घटना लगभग दोपहर 12:30 बजे की है। ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था और तेज गति में होने के कारण चालक बाइक सवार परिवार को नहीं देख पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला और बच्ची ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल विकाश साहू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

साय कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को, त्योहारी सीजन में कई बड़े सौगातों की उम्मीद

साय कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को, त्योहारी सीजन में कई बड़े सौगातों की उम्मीद

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 10 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी, साथ ही दीपावली त्यौहार के मद्देनजर कई बड़ी सौगाते मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Open Exam Results 2025 : 10वीं-12वीं ओपन परीक्षा का रिजल्ट जारी

Open Exam Results 2025 : 10वीं-12वीं ओपन परीक्षा का रिजल्ट जारी

 रायपुर। Open Exam Results 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अगस्त में आयोजित दूसरी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. 12वीं में 46.28 प्रतिशत और 10वीं में 30.02 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. वही इस परीक्षा में फे ;  छात्रों को एक बार फिर से अवसर मिलेगा.

ओपन स्कूल द्वारा 12वीं एवं 10 वीं की दूसरी परीक्षा का परिणाम सोमवार की शाम को जारी किया गया. कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 15036 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था. इनमें 14269 विद्यार्थी सम्मिलित हुए. 128 विद्यार्थियों के आवेदन को निरस्त किया गया. 2540 विद्यार्थी आरटीडी के तहत शामिल हुए. वहीं 11 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया है. इस तरह 11,718 विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया. इनमें 46.28 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. 903 विद्यार्थी प्रथम, 2168 द्वितीय तथा 2247 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में आए हैं. 106 विद्यार्थी पास श्रेणी से सफल हुए. उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 45.22 प्रश बालक एवं 47.64 प्रश बालिकाएं है.

कक्षा 10वीं में 19,249 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था. इनमें से 17834 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. 13 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया. 17,821 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया. इनमें 30.02 फीसदी उत्तीर्ण हुए. 749 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की. 2008 द्वितीय और 2554 विद्यार्थी तृतीय में आए हैं. 39 पास श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. परीक्षा में उत्तीर्ण बालकों का प्रतिशत 28.35 और बालिकाओं का 32.67 प्रश रहा.

फेल छात्रों को मिलेगा अवसर

अगस्त में हुई दूसरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के लिए आगामी अवसर तथा आरटीडी अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन करने अतिरिक्त समय दिया गया है. वे बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं.

दिल दहला देने वाली घटना, आवारा कुत्ते के जबड़े में दिखा मृत नवजात शिशु, मचा हड़कंप

दिल दहला देने वाली घटना, आवारा कुत्ते के जबड़े में दिखा मृत नवजात शिशु, मचा हड़कंप

 कांकेर।  जिले के भानुप्रतापपुर में एक आवारा कुत्ते को एक मृत नवजात शिशु को अपने जबड़ों में दबाए देखा गया है। यह घटना भानुप्रतापपुर नगर के सुभाष पारा में बीती रात करीब 1.00 बजे की है। कुत्ते के जबड़े में नवजात शिशु का शव देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय युवक ने इस घटना की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में डाली, जो तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात शिशु की मौत कैसे हुई और उसका शव वहां कैसे पहुंचा। कुछ लोगों का मानना है कि नवजात शिशु को किसी ने फेंक दिया था, जहां आवारा कुत्तों ने उसे खाना शुरू कर दिया।