CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
Big Accident In CG : ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; 3 घायल

Big Accident In CG : ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; 3 घायल

 बालोद। जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यहां आयरन ओर से भरी ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में लिया। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसरा एक ट्रक आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। गाड़ी अभी मरकाटोला गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान सामने से सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने दोनों गाड़ियों को एक-एक कर टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। वहीं बाइक सवार शख्स जांजगीर जिले का बताया जा रहा है, जो बालोद के पोस्ट ऑफिस में काम करने आता था।

युवती ने की आत्महत्या, कुछ दिनों पहले तय हुई थी शादी

युवती ने की आत्महत्या, कुछ दिनों पहले तय हुई थी शादी

 रायपुर। रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार दामिनी साहू 22 वर्ष निवासी चंद्रखुरी बस्ती गांधी चौक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी एक सप्ताह पहले तय हुई थी। तब से वह परेशान थी। गुरुवार की रात उसने यह कदम उठाया। जिसके बाद परिजनों ने युवती के खुदकुशी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती के कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए, दिल्ली में बोले सीएम भूपेश बघेल

भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए, दिल्ली में बोले सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। CBI-ED के छापे पर सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में बड़ा बयान दिया है उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वो किसी राज्य में हुआ हो लेकिन ये कार्रवाई केवल चिन्हित राज्यों में हो रही है BJP शासित राज्यों में नहीं हो रही है। कर्नाटक में MLA के यहां 8 करोड़ रु.पकड़ा गया तो वहां पर ईडी क्यों नहीं छापेमारी कर रही?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित कांग्रेस अधिवेशन को लेकर एक बार फिर मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पूर्व तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में शामिल हुए थे, जहां से वे दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात कर बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए किए गए पहल की जानकारी दी. खड़गे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया.

CG News : मोर बाबू ह मोर शादी करवाना चहाथे, मैं हां काम – बुता नहीं करंव साहब…ये कहते पेड़ पर चढ़ा युवक फिर

CG News : मोर बाबू ह मोर शादी करवाना चहाथे, मैं हां काम – बुता नहीं करंव साहब…ये कहते पेड़ पर चढ़ा युवक फिर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पर माता पिता के द्वारा बार-बार शादी का दबाव और काम पर जाने के लिए कहने से नाराज बेटा पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस के काफी मानमनौवल के बाद युवक को पेड़ से सुरक्षित उतारा गया।

युवक का नाम रामकुमार केवट 21 वर्ष है। ये पूरा मामला 8 मार्च की रात मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल भाटापारा( bhatapara) का है। यहां रहने वाला रामकुमार केवट पिता मंगलू केवट शराब के नशे में कौहा पेड़ के ऊपर चढ़ गया था।

टोका- टाकी से नाराज  था युवक

दरसअल, मंगलू केवट अपने बेटे रामकुमार की शादी करवाना चाहता है और उसी को लेकर अपने बेटे को काम पर जाने के लिए रोज कहता था । होली वाले दिन भी इसी बात को लेकर पिता ने रामकुमार से टोका- टाकी की। इस बात से नाराज रामकुमार शराब के नशे में अपने गांव के कौहा पेड़ पर चढ़ गया।

“मोर बाबू ह मोर शादी करवाना चहाथे, ओखर सेती वो ह मोला रोज काम में जाये बर बोलथे

जानकारी( information) मिलने के बाद मूलमुला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ रात करीब 7 बजे के आसपास मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक पेड़ से उतरने से मना करता रहा। थाना प्रभारी ने जब रामकुमार ( ramkumar) बातचीत की तो वो कहने लगा कि “मोर बाबू ह मोर शादी करवाना चहाथे, ओखर सेती वो ह मोला रोज काम में जाये बर बोलथे, मैं हां काम – बुता नहीं करंव साहब…

थाना प्रभारी ने युवक को दिया आश्वासन 

युवक का जवाब सुनकर थाना प्रभारी ने युवक को आश्वासन दिया और कहा कि अब तुम्हारे पिताजी काम करने नहीं बोलेंगे, जिसके बाद युवक को सकुशल पेड़ से उतारा गया। साथ ही युवक के परिजनों को समझाइश देकर सभी को घर जाने दिया गया।

CM Baghel Delhi Visit : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

CM Baghel Delhi Visit : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

 रायपुर। छग के सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है।इस दौरान वे AICC नेताओं से मुलाकात कर रहे है।

जानकारी के अनुसार CM बघेल ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हुए थे।

भूपेश बघेल ने केसीआर सरकर पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना आपको मिला

कल सीएम भूपेश बघेल ने केसीआर सरकर पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना आपको मिला, लेकिन क्या किसानों को दाम मिला। नौजवानों को काम मिला। क्या बेरोजगारी दूर हुई। बेरोजगारी तो केवल एक परिवार की दूर हुई है। केसीआर। ये केटी रामाराव कौन है, उसको भी रोजगार मिला है। ये हरीश राव कौन है, उनको भी रोजगार मिला। कविता जी कौन हैं। मतलब रोजगार मिला तो केवल एक ही परिवार को मिला है।

CM Baghel Delhi Visit :मुख्यमंत्री बघेल का दिल्ली दौरा आज, कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओ से करेंगे मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दे में चर्चा

CM Baghel Delhi Visit :मुख्यमंत्री बघेल का दिल्ली दौरा आज, कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओ से करेंगे मुलाकात, आगामी चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दे में चर्चा

 रायपुर। कांग्रेस आगामी 2023 चुनाव की तैयारी के लिए अपनी कमर कस ली है। अपने प्लान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)का आज दिल्ली दौरा है।

कांग्रेस म​हाधिवेशन के बाद पहली बार सीएम का यह दिल्ली दौरा है। वहां जाकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। आपको बता दें कि आगामी विस चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दे में चर्चा हो सकती है। वहीं CM भूपेश बघेल कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात के बाद आज देर शाम रायपुर वापस लौट सकते हैं।कल तेलंगाना में जन सभा को संबोधित किया।

सीएम भूपेश बघेल ने डा अबेडकर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

बता दे करीमनगर में गुरुवार को हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा में शामिल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने डा अबेडकर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा “जब जब तेलंगाना के याद किया जाएगा, करीमनगर के भी याद किया जाएगा। क्योंकि यही वो शहर है जहां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एलान किया था कि तेलंगाना बनेगा। तेलंगाना के लिए लड़ने वाले सभी साथियों को प्रमाण करता हूं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई मेला में, सीएम बघेल ने की ये बड़ी घोषनाएं.....

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई मेला में, सीएम बघेल ने की ये बड़ी घोषनाएं.....

दंतेवाड़ा | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में पहुँचे। मुख्यमंत्री फागुन मड़ई में ओडिसा, तेलंगाना राज्य और दंतेवाड़ा क्षेत्र के लगभग 851 देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में अनेक घोषणाएं की-

* गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर किया जाएगा
* शंकनी डंकनी नदी में रिवर फ्रंट का निर्माण होगा
* गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा

छत्तीसगढ़ भाजपा के इस नेता का हुआ निधन

छत्तीसगढ़ भाजपा के इस नेता का हुआ निधन

कांकेर। पूर्व भाजपा सांसद और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का गुरुवार सुबह देहांत हो गया। पोटाई पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और रायपुर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
वो 4 बार भाजपा की टिकट से कांकेर लोकसभा के सासंद रह चुके थे।


साल 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली।
इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया।
 

रायपुर : होली रंगों और खुशियों का त्योहार, शांति और  सौहार्द्र पूर्वक मनाएं - मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर : होली रंगों और खुशियों का त्योहार, शांति और सौहार्द्र पूर्वक मनाएं - मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। जीवन में खुशियों के रंग लाने के लिए छोटे -बडे़, गरीब -अमीर सबको पुराने गिले-शिकावे भुलाकर सभी को त्यौहार मनाना चाहिए। तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है।
इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग श्री राजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री महंत रामसुंदर दास, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग श्री ज्ञानेश शर्मा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा और एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। 

CG Transfer Breaking : जनसंपर्क विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

CG Transfer Breaking : जनसंपर्क विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

 रायपुर। जनसंपर्क विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।

देखे लिस्ट ( list)

बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए…. फाग गीत गाकर, रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मुख्यमंत्री बघेल ने मनाई होली

बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए…. फाग गीत गाकर, रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मुख्यमंत्री बघेल ने मनाई होली

 रायपुर। Raipur News : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद  सुनील सोनी, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह राज्य निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  बघेल( CM baghel) का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और भाटा की माला पहनाकर किया।

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों( journalist) को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। चाहे अमीर हो या गरीब सभी होली मनाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री  बघेल होली( holi) के रंग में सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी। मुख्यमंत्री ने चलो बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए… फाग गीत गाया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया।

रायपुर प्रेस क्लब( raipur press club) के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे के साथ पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष  शगुफ्ता सरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी  संजय गुप्ता, मनोज नायक, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

CG Breaking : सुकमा में चल रही थी इंटेलिजेंस चीफ की बैठक, नक्सलियों ने सरपंच को घर से उठाया फिर हत्या कर फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG Breaking : सुकमा में चल रही थी इंटेलिजेंस चीफ की बैठक, नक्सलियों ने सरपंच को घर से उठाया फिर हत्या कर फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी

 सुकमा। बस्तर में एक बार फिर से नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी है। इस बार नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक सरपंच को मार दिया है। नक्सली उसे घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर वापस गांव में लाश फेंक दी है। बड़ी बात ये है कि इसी जिले में इंटेलिजेंस ब्यूरो(IB) हेड बैठक ले रहे थे। उसी दौरान माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। ये पूरा मामला केरलापाल थाना क्षेत्र का है।

पोंगाभेज्जी ग़ांव का सरंपच पुनेम सन्ना मंगलवार दोपहर को गांव में ही था। इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सली वहां पहुंचे। इसके बाद उसे किसी बहाने से रबड़ीपारा की तरफ ले गए थे। यहां पर उन्होंने सरपंच को मारा है। मारने के बाद उन्होंने लाश को वापस गांव में फेंक दिया था।

गांव के लोगों ने सरपंच की लाश देखी

गांव के लोगों ने सरपंच की लाश देखी। तब यह पूरा मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आस-पास के जंगलों में सर्च अभियान भी जारी है।

पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे

इधर, नक्सलियों ने ऐसे समय में इस वारदात को अंजाम दिया है। जब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका बस्तर दौरे पर हैं। वो सुकमा में ही पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे। बताया गया है कि रायपुर में बैठक के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इंटेलिजेंस को लेकर अधिकारियों का यह दौरा खासा महत्वपूर्ण है। कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा बस्तर में तय हुआ था। उनका 18 या 19 मार्च को बस्तर में प्रस्तावित दौरा है।

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

CG NEWS : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते।

 

बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमेशा महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लेकिन घर-परिवार और समाज में आर्थिक भागीदारी के मामले में वे पिछड़ गई थी, इसे देखते हुए राज्य सरकार ने महिलाओं को स्वावलम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई। गौठानों और महिला समूहों से जोड़कर उनके लिए आर्थिक समृद्धि की नई राह तैयार की गई है। गौठान महिलाओं के लिए स्व-रोजगार के केन्द्र बन रहे हैं। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपनी उद्यमिता और काबिलियत से पूरे देश में अपना नाम बना रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। माताएं-बहनें तेजी से तरक्की करें, इसके लिए राज्य सरकार ने न सिर्फ महिला समूहों का 13 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया, बल्कि महिला कोष से कम ब्याज पर ऋण देने की सीमा को भी दोगुना कर दिया है। महिलाओं की सेहत की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और दाई-दीदी क्लीनिक योजना जैसी अभिनव पहल की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया मुक्त हो गई हैं। दाई-दीदी क्लीनिक योजना से गरीब बस्तियों की महिलाओं का इलाज हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल्या समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सहायता राशि को 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के पोषण और देखभाल में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की व्यवस्था भी बजट में की गई है। श्री बघेल ने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित और पूरा अवसर प्रदान करें।

CG BREAKING : SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 8 लापरवाह पटवारियों को शो-कॉज नोटिस किया जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

CG BREAKING : SDM ने की बड़ी कार्रवाई, 8 लापरवाह पटवारियों को शो-कॉज नोटिस किया जारी, 3 दिनों में मांगा जवाब

 रायपुर : CG BREAKING : राजधानी में एसडीएम ने लापरवाही की शिकायत मिलने पर 8 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. वहीँ जारी नोटिस का एसडीएम ने 3 दिन में जवाब मांगा है.

दरअसल, एसडीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि पटवारी समय पर कार्यालय नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियां हो रही थी. उन्हें पटवारी से अपना काम कराने के लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे थे. ये पूरा मामला रायपुर जिले तहसील मंदिर हसौद का है

SDM ने प.ह. नं. 18, 19, 20, 21, 25, 26, 27 एवं 28 के पटवारी पद्मावती साहू, भुनेश्वर वर्मा, गज्जूलाल साहू, दिनेश कुमार शर्मा, वीणा वर्मा, चैतन्य सिंह ठाकुर, जगन्नाथ कुर्रे और संदीप चंद्राकर को नोटिस जारी किया है.

एसडीएम ने सभी पटवारियों से 3 दिन में जवाब मांगा है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है. बता दें कि वर्तमान में कार्यालयीन समय 10:00 बजे से 05:30 बजे निर्धारित है.

देखें आदेश : 

होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, नशे में गाड़ी चालाने और तीन सवारी घूमने पर गाड़ियां होंगी जब्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, नशे में गाड़ी चालाने और तीन सवारी घूमने पर गाड़ियां होंगी जब्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

 RAIPUR NEWS : राजधानी में त्योहार पर हुड़दंग करने वालों पर सोमवार से शुरू हो गई है। हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए बाज स्क्वॉड बनाया है। इसमें थाना और एंट्री क्राइम एंड साइबर यूनिट के स्पेशल जवानों को रखा गया है। स्क्वॉड शहर में लगातार घूम रहा है। सड़क और कॉलोनी के भीतर हुड़दंग करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। सोमवार रात 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इधर सड़क पर भी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में जांच के लिए 50 फिक्स पाइंट बनाया गया है। जहां 24 घंटे जांच चल रही है। शहर आने-जाने वाली एक-एक गाड़ियों को रोककर जांच की जा रही है। कारों की डिक्की खोलकर देखा जा रहा है। तीन सवारी, बिना नंबर, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियां जब्त की जा रही है। इन गाड़ियों को त्योहार के बाद कोर्ट से छुड़वाना होगा।

घरों से उठाए जा रहे बदमाश

त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस शहर में छापेमारी शुरू कर दी है। घर से गुंडा, बदमाश, वारंट और चाकूबाजी को उठाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के डर से कई बदमाश शहर से भाग गए हैं। कुछ अपने घर ही नहीं आ रहे हैं। पुलिस बदमाशों को कोर्ट पेश कर जेल भेज रही है। त्योहार के बाद ही वे जेल से छूट पाएंगे। कार्रवाई के लिए सभी थानों में दो-दो टीम बनाई गई है। इसमें एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को भी लगाया गया है, जो शहर में अड्डेबाजी और नशा करने वालों काे पकड़ रहे हैं।

कोर्ट से छूटेगी गाड़ियां

शहर के 50 चौक-चौराहों और सड़कों पर पुलिस की जांच शुरू हो गई है। तीन शिफ्ट में पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि जांच 24 घंटे चलते रहे। हर जगह जांच टीम को ब्रीद एनालाइजर दिया गया है। त्योहार में लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं। यही हादसे की वजह बनती है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। कोर्ट से उन्हें अपनी गाड़ी छुड़वानी पड़ेगी। जहां नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। पटाखे की आवाज वाले सायलेंसर को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। ऐसी गाड़ियों से सायलेंसर निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 94791-91234 जारी किया है। इसमें लोग शिकायत कर सकेंगे।

94791-91099 पर कॉल

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उसमें कॉल करते ही पुलिस पांच मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। त्योहार पर थाना के अलावा 600 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। हर थाना क्षेत्र में दो-दो पेट्रोलिंग घूमेगी। सभी अधिकारियों को अलग से टीम दी गई है। त्योहार की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए आधा दर्जन स्क्वॉड बनाया गया है। आईटीएमएस के तहत लगे कैमरों से भी नजर रखेगी।

त्योहार में नहीं लगा सकेंगे मुखौटा – पुलिस ने त्योहार पर मुखौटा लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। मुखौटा बेचने और लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पानी भरे गुब्बारों न फेंकने की अपील की है। जानवरों के ऊपर रंग न डाले और केमिकल वाले रंग का उपयोग न करें।

CG NEWS : पार्षद के घर के पास मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

CG NEWS : पार्षद के घर के पास मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

 नारायणपुर। CG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहाँ वार्ड क्रमांक 09 में एक नवजात शिशु का शव का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की तहकीकात में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पार्षद जय प्रकाश शर्मा के घर के बाउंड्री वॉल से पुलिस ने नवजात शिशु का शव बरामद किया है। वहीँ पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया।

CG NEWS : दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट जारी

CG NEWS : दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट जारी

 धमतरी। जिले में फिर दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. यह घटना मगरलोड ब्लाक के चारभाटा गांव की है. इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि जिले में अब तक हाथियों के हमले से 12 लोगों की जान जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है. लगातार फसलों को तो नुकसान पहुंचा रहा, इसके साथ ही जनहानि भी हो रही है. धमतरी जिले में अब तक हाथी के हमले से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. एक बार फिर एक ग्रामीण की मौत हाथी के कुचलने से हुई है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम सुखराम पिता फुलसिंग कमार उम्र 45 वर्ष ग्राम धिकुड़िया ( मोहरा) का रहने वाला था।

Weather news : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather news : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 Weather news : होली के पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर संभाग में बारिश का आसार है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर समेत बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है।

 
ये भरोसे का बजट है, तो 4 साल ठगने वाला बजट रहा क्या? : नारायण चंदेल

ये भरोसे का बजट है, तो 4 साल ठगने वाला बजट रहा क्या? : नारायण चंदेल

 रायपुर । कांग्रेस की भूपेश  सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अगर इस वर्ष का बजट भरोसे का बजट था, तो क्या 4 वर्ष का बजट धोखा वाला बजट था ,यह भूपेश सरकार स्पष्ट करें।

नारायण चंदेल ने बजट पर प्राथमिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो सरकार साढ़े 4 वर्ष में कुछ नहीं कर पाई वह 6 महीने में क्या करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि पिछले वर्ष के बजट में जो प्रावधान आप ने की थी उनमें क्रियान्वयन तो छोड़िए किन-किन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हुआ यह जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा यह पूर्ण रूप से नाउम्मीदगी का बजट है।

मेट्रो रेल की बात करने वाली कांग्रेस सरकार पहले ठीक से सिटी बस तो चलवा ले : अजय चंद्राकर

मेट्रो रेल की बात करने वाली कांग्रेस सरकार पहले ठीक से सिटी बस तो चलवा ले : अजय चंद्राकर

 रायपुर। भाजपा पूर्व मंत्री व मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार बजट है। अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के बारे में इस बजट में कुछ नहीं कहा गया है । पिछले 4 वर्षों से 10 लाख बेरोजगारों के बेरोजगारी भत्ता की कर्जदार भूपेश सरकार की  बेरोजगारी भत्ता की घोषणा छलावा मात्र है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग को जो बजट कांग्रेस ने दिया है उनमे टेंडर की प्रक्रिया पालन करते तक आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने कहा मेट्रो लाइन की घोषणा करने वाली भूपेश बघेल सरकार पहले छत्तीसगढ़ के सिटी बस तो चलवा ले।

 

यह भूपेश नहीं झूठेश सरकार है: बृजमोहन

यह भूपेश नहीं झूठेश सरकार है: बृजमोहन

 रायपुर। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह विश्वास तोड़ने वाली, भूपेश नहीं झूठेश सरकार का बजट है। उन्होंने कहा कि मृत्यु शैया पर लेटी सरकार पर कौन भरोसा करेगा और जिस प्रकार उन्होंने जनता से छल किया है जनता इन्हें इनका परिणाम बताएगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार अपने वादों से मुकर गई हैयह सरकार सिर्फ और सिर्फ छलावा कर रही है,धोखेबाजी कर रही है।

इस पूरे बजट में कृषि के लिए कुछ भी नहीं कहा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बजट में प्रदेश के बेरोजगारों का मजाक उड़ाया है।

₹6 लाख तक की आय प्राप्त करने वाले परिवार को गरीबी रेखा के नीचे माना जाता था। परंतु बेरोजगारी भत्ता ज्यादा लोगों को ना देना पड़े इसलिए भूपेश बघेल सरकार ने ढाई लाख रुपए तक की आय वाले परिवार के बेरोजगारों युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ता देने की बात कह रही है। यह बेरोजगारों के साथ सरासर धोखा है।

केवल उनके चेहरे पर मुस्कान हैं, पूरे प्रदेश के चेहरे पर गम है : कौशिक

केवल उनके चेहरे पर मुस्कान हैं, पूरे प्रदेश के चेहरे पर गम है : कौशिक

 रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जारी हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की आम जनता और सर्वाहार वर्ग के लिये घोर निराशा का बजट है। प्रदेश सरकार की ओर से जनता को गुमराह कर मूल मुद्दों से छत्तीसगढ़ की जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। यह केवल एक लुभावना है, इतने कम समय में कुछ नहीं हो सकता। जब साढ़े चार वर्ष करके दिखाने का था तब कुछ किया नहीं और अब सभी वर्गों को छल रहा है। यह बजट राज्य को पीछे की ओर ढ़केल रहा है। प्रदेश की जनता को अधिकारी-कर्मचारियों को, युवाओें को, किसानों को महिलाओं को उम्मीदें रही लेकिन सभी को छलने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों को सबसे पहले ठगा गया 2 साल की बोनस देने की बात आई थी कोई बोनस का प्रावधान उनके लिये नहीं किया गया, शराबंबदी होनी चाहीए थी लेकिन यह बजट ने बता दिया की शराबबंदी कांग्रेस नहीं करेंगी इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, जल मिशन योजना प्रत्येक घर में देने की योजना है लेकिन अभी तक 20 लाख लोगों को भी यह योजना का लाभ नही दे पाई है और कांग्रेस सरकार के पास आज भी राज्यांश देने के लिये राशि नहीं है, बेरोजगारों को भी झुनझुना दिखाने का काम इस सरकार ने किया है, सिंचाई के क्षेत्र में कांग्रेस ने कोई विशेष परियोजना नहीं बनाई जिसे लेकर यह जनता के बीच जा सके, बस्तर के सिंचाई की बात इस बजट में नहीं की गई, किसानों के धान लगातार सुख रहे है लेकिन अब तक एक भी मेगावाट उत्पादन में वृद्धि नहीं कर पाई, बोधघाट परियोजना के इस बजट में कोई प्रावधान नहीं हैं, प्रदेश में जो सड़को की हालात है वह किसी से छीपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा कहते थे कि तुफानी करेंगे लेकिन उन्होनें पूरे प्रदेश को ठंडा करके छोड़ दिया है। सबसे महत्वपूर्ण विषय पत्रकारों के हित में जो सुरक्षा कानून रखा जाना था वह इस बजट में नहीं रखा गया। यह राज्य के विकास को पीछे ले जाने वाला पांचवा बजट होगा क्योंकि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने हर बजट में राज्य को रिवर्स गेयर ही दिया है और विकास का इस बजट से कोई नाता नहीं है। मुख्यमंत्री केवल चुनावी बजट पेश करने में लगें हुए है लेकिन इस बजट से कोई आघात नहीं रहा हैं, हम कह सकते है कि यह बजट एक खोखला बजट है इस बजट में कुछ भी ऐसा महत्वपूर्ण नहीं है जिससे जनता को लाभ मिल सके, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वाहवाही लूट रहें है।

मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

 

'भरोसे का बजट' सभी वर्गों के हित का बजट : अमरजीत भगत

'भरोसे का बजट' सभी वर्गों के हित का बजट : अमरजीत भगत

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को 2023-2024 का बजट पेश किया। इस बजट को भरोसा का बजट नाम दिया गया। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किया गया बजट भरोसा का बजट है, ये बजट सभी वर्गों के लिए खुशहाली का बजट है।


भगत ने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता का आय बढ़ाने वाला और महंगाई से राहत देने वाला बजट है। हमारी सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरी है, सभी वर्गों की मौजूदा मांगो को पूरा करते हुए सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में छतीसगढ़ के भविष्य को सुदृढ़ करने बड़ी राशि का प्रावधान किया हैं। बजट में ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रु. प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी के लिए 6800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रो के लिए विस्तार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि मे 43 प्रतिशत की वृद्धि (प्रतिमाह 500 रु.) की गई है। दुर्ग से नवा रायपुर के लिए लाइट मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के मानदेय में वृद्धि कर 10,000 रुपए प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 7500 प्रतिमाह, आंगनबाड़ी सहायिका को 5000 प्रतिमाह। मितानीनों के लिए रू. 2200 अतिरिक्त प्रतिमाह। ग्राम कोटवारों के लिए सेवा भूमि के आधार पर रू. 3000, रू. 4500 रू. 5500, रू. 6000 प्रतिमाह। ग्राम पटेलों के लिए रू. 3000 प्रतिमाह। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत रसोईयों हेतु रू. 1800 प्रतिमाह। विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों हेतु रू. 2800 प्रतिमाह। होमगार्ड जवानों हेतु न्यूनतम रू. 6,300 से अधिकतम रू. 6,420 प्रतिमाह। स्वावलंबी गोठानों की संचालन समिति के अध्यक्ष हेतु रू. 750 एवं अशासकीय सदस्यों हेतु रू. 500 प्रतिमाह का प्रावधान है।  आज का बजट में प्रदेश के सभी वर्गों के हित का बजट है।

 

ईडी ने विधायक देवेंद्र यादव को भेजा समन : 7 मार्च को बुलाया दफ्तर

ईडी ने विधायक देवेंद्र यादव को भेजा समन : 7 मार्च को बुलाया दफ्तर

 भिलाई। रायपुर ईडी के दफ्तर से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को समन भेजकर 7 मार्च को कार्यालय बुलाया गया है। यह भी लिखा है कि अगर वो वहां उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाए हैं कि ईडी की ओर से उन्हें डराने, दबाने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि कभी नहीं हो सकता है। वो डरने वालों में से नहीं हैं।

ईडी के सहायक निदेशक निर्मल झरवाल ने उन्हें समन भेजा है। उन्होंने 20 फरवरी और 1 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। विधायक ने उपस्थित न हो पाने में असमर्थता जताई थी। इसलिए फिर से ये समन भेजा जा गया। इस बारे में जब देवेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस के नेताओं को भाजपा जानबूझ कर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है। पिछली कार्रवाई में उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है। ये जो समन आया है उससे वो डरते नहीं हैं। जो हमसे जानकारी चाहिए उसमें वो पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन अगर कोई हमें डराने, दबाने या फंसाने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध भी किया जाएगा।

देवेंद्र ने ईडी पर लगाया बड़ा आरोप

विधायक देवेंद्र यादव ने ईडी के अधिकारियों पर उनके फोन के कांटैक्ट्स नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के लिए सबसे जरूरी चीज होती है उसका संपर्क। ईडी ने उनका फोन जब्त किया, लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब तक फोन के कांटैक्ट्स नहीं दे रही है। उनके मुताबिक ये सब परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि एक बार ईडी उन्हें बुला ले और जो पूछताछ करनी है कर ले। एक जनप्रतिनिधि का सबसे अधिक समय जनता के लिए होता है। इस तरह रोज-रोज बुलाने से जनता के समय का नुकसान होगा और जनता का नुकसान वो होने नहीं देंगे।