CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
कांग्रेस सरकार के दिन हुए पूरे, अब जनता लेगी झूठे वादों का हिसाब : बृजमोहन

कांग्रेस सरकार के दिन हुए पूरे, अब जनता लेगी झूठे वादों का हिसाब : बृजमोहन

 रायपुर । पूर्व कृषि मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल रविवार को माँ बंजारी धाम ग्राम खपरी में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उसे जनविरोधी करार दिया और कहा की यह सरकार पूरी तरह से झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। सरकार बनाने के लिए जितने भी वादे इन्होंने किए हैं आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस को वोट देने वाले लोग अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भूपेश नहीं ठग नरेश की संज्ञा दी जा रही है।


बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह और अजीत जोगी की भी कांग्रेसी सरकार देखी है। पर ऐसा बर्बादी का आलम किसी सरकार में नहीं था। यहां किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं हर कोई परेशान है। इनके नाम से बस योजनाएं बन रही हैं और इनके रुपए कांग्रेसियों के जेब में जा रहे है।


शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेसियों ने वादा किया था कि सरकार बनते ही शराबबंदी की जाएगी। परंतु आज शराबबंदी तो दूर की बात, एक फोन पर शराब घर पहुंचाया जा रहा है। युवाओं से सरकार बनते ही 25सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात इन्होंने कही थी। परंतु आज तक यह वादा उन्होंने पूरा नहीं किया। उलटे झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी की बात वे करते हैं। जबकि रोजगार कार्यालय के आंकड़े स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि यहां बेरोजगारों की संख्या लाखों में है।

गोबर खरीदी योजना और गौठान योजना के नाम पर भी अरबों का घोटाला किया जा रहा है। जो बिहार के चारा घोटाले से भी ज्यादा बड़ा प्रतीत होता है।
बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नशे का हब बन गया है। यहां से गांजा, शराब, कोकीन, हीरोइन तक की तस्करी हो रही है। नशे के अवैध व्यापार के चलते छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपराध भी बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। कानून का खौफ अपराधियों में नजर नहीं आता है। महिलाओं के लिए भी एक असुरक्षा का माहौल यहां बन गया है। बीते दिनों हमने देखा कि राजधानी की सड़क पर एक युवक हाथ में कटार लिए लड़की के बाल खींचते हुए उसे लहूलुहान कर सड़क पर घुमा रहा है। ऐसा भयावह मंजर है छत्तीसगढ़ का। मां-बेटी की सुरक्षा को भी लेकर यह कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है। बल्कि अपराधियों को सरकार व सरकार से जुड़े लोग संरक्षण देने में लगे हैं।


कांग्रेस ने प्रदेश में बह रही विकास की गंगा को रोक दिया : बृजमोहन
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की जनता की पीड़ा को महसूस करते हुए राज्य का निर्माण किया था। उनका स्वप्न था कि यहां विकास की गंगा बहे। 15 साल रही हमारी भाजपा सरकार ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश में विकास की आधारशिला रखी है। गांव, गरीब, किसान सब के विकास को प्राथमिकता में रखकर कार्य किया। अधोसंरचना का विकास हुआ। परंतु 4 वर्ष पहले आयी यह कांग्रेस सरकार कुछ नया करने की बात तो दूर सब कुछ बर्बाद करने पर तुली हुई है। प्रदेश में बह रही विकास की गंगा को रोक दिया है।

यह कांग्रेस सरकार सही मायने में जन विरोधी है, विकास विरोधी है। इसका प्रमाण यह है कि इन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश की गरीब जनता को पक्के मकान से वंचित रखा है। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रदेश के हर घर में जल की उपलब्धता होनी हैं। पूरे भारत में यह योजना 90 परसेंट पूर्ण हो चुका है। परंतु कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन के चलते यहा योजना थम सी गई है। इस योजना के पिछड़ेपन में हमारा प्रदेश 31वे नंबर पर है।

बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दिन अब पूरे हो गए हैं। आने वाले चुनाव में जनता भूपेश द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेगी ।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, द्वारिकेश पांडे, बबलू शर्मा, वेदराम मनहरे, राजकुमार ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल नायक, हेमंत सिंह ठाकुर, नरेश वर्मा सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
बजट से पहले CM भूपेश राज्य की जनता को दे रहे महत्वपूर्ण संदेश...देखें सीधा प्रसारण

बजट से पहले CM भूपेश राज्य की जनता को दे रहे महत्वपूर्ण संदेश...देखें सीधा प्रसारण

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट को लेकर नागरिकों में ज़बर्दस्त उत्साह है. ट्विटर पर अभी से देश भर में ट्रेंड हो रहा है. यूज़र फोटो वीडियो डालकर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं. बजट से पहले ही यह उत्साह अभूतपूर्व है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कल यानि 6 मार्च को प्रदेश का बजट पेश करेगी। बजट से प्रदेश के सभी वर्ग को बड़ी उम्मीद है। जहां एक ओर किसानों को धान की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद है तो वहीं सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। इतना ही नहीं अनियमित कर्मचारी भी सरकार से नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठी है। इस बीच भूपेश सरकार के आबकारी और उद्योग महकमे के मंत्री कवासी लखमा ने बजट 2023 को लेकर बड़ी बात कही है। और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सुनने वाला कोई है, तो वो भूपेश बघेल हैं. पूरे छत्तीसगढ़ की जनता बजट की ओर देख रही है. बजट का पिटारा जनता के हित में होगा..

Breaking: आज शाम 5 बजे राज्य की जनता को महत्वपूर्ण संदेश देंगे CM Baghel

Breaking: आज शाम 5 बजे राज्य की जनता को महत्वपूर्ण संदेश देंगे CM Baghel

 रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेशभू पेश बघेल आज शाम 5 बजे राज्य की जनता को महत्वपूर्ण संदेश देंगे। इसका सभी क्षेत्रीय समाचार चैनलों एवं एफएम रेडियो में सीधा प्रसारण किया जाएगा।इतवार को ही  बघेल गहोई वैश्य समाज के नवनिर्मित गहोई भवन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि –मैं आप सबको नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की बधाई देता हूँ। सामाजिक भवनों, धर्मशालाओं में समाज के उत्थान और विकास की चर्चाएं होती हैं, दूसरे समाज को भी अवसर मिलता है।आपने जो भवन बनाया है, वो सेवाभाव से निर्मित किया है। आपने ऐसे समय में भवन बनाया है जिसकी आज बेहद जरूरत है।

इस भवन का निर्माण एम्स के बगल में हुआ है, मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए यह भवन बनाया गया है, बेहद पुनीत कार्य है यह।अस्पताल के मरीजों के लिए आप कमरे उपलब्ध कराएंगे, इस कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

अस्पताल के मरीजों के लिए आप कमरे उपलब्ध कराएंगे, इस कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता। सभी को बधाई और शुभकामनाएं।नई राजधानी में जमीन की मांग की है, हमारी नीति है कि कोई भी समाज जिसके पास जमीन नहीं है, हम 10% में दे रहे हैं, कलेक्टर गाइडलाइन को हमने 30% कम कर दिया है। अब आपको 100 रुपए की संपत्ति में 10.50 रुपए बस देना है।

CG Weather Update: होली से पहले आसमान से बरसेगी फुहार, 6 से 8 मार्च तक हल्की बारिश का अनुमान

CG Weather Update: होली से पहले आसमान से बरसेगी फुहार, 6 से 8 मार्च तक हल्की बारिश का अनुमान

 रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान के बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। इस बीच मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6, 7 और 8 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 7 व 8 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

CG Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण दिन में धूप चुभने लगी। एक-दो जगहों पर टेंपरेचर सामान्य से छह डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में समुद्र से आने वाली हवा के कारण सोमवार को एक-दो जगह बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Update: 7 और 8 मार्च को गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। प्रदेश में आसमान साफ है और मौसम शुष्क है। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस साल मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।

CG Budget Session: कल अंतिम बजट पेश करेंगे सीएम बघेल, एप से मिलेगी पूरी जानकारी

CG Budget Session: कल अंतिम बजट पेश करेंगे सीएम बघेल, एप से मिलेगी पूरी जानकारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। राज्यपाल हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। सीएम भूपेश बघेल कल यानि 6 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। CG Budget 2023

वही बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयां सामने आया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराएगी तो राज्य की सरकार एक अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कराएगी और इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाएगी। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते।

CM ने कहा हमने राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान अनुरूप विधेयक लाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कराया गया। लेकिन अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि CM के भेंट मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस सरकार से किसान और हर वर्ग परेशान है।

विधानसभा के एप पर मिलेगी यह जानकारी

विधानसभा के मोबाइल एप पर बजट की संपूर्ण जानकारी रहेगी। प्रतिदिन की कार्यसूची, प्रश्नोत्त्तरी के साथ -साथ सभा की कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण रहेगा। विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन से जुड़ी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही बजट भाषण और राज्यपाल का अभिभाषण भी रहेगा। इस बार विधानसभा मेें पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी टेबलेट से बजट पेश करेंगे। विधायकोें को भी एप के माध्यम से बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच परिचालन की तैयारी

Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच परिचालन की तैयारी

 रायपुर। Vande Bharat Train: बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग से रायगढ़ के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन के परिचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें कि बिलासपुर से नागपुर के बाद चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद एक और वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ को मिलने जा रही है।

Vande Bharat Train: नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा लिया गया है, इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है।

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा। दुर्ग से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी। वहां कुछ घंटे ठहरने के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस आएगी।

Vande Bharat Train: दुर्ग आने के बाद वंदे भारत ट्रेन के रैक की साफ सफाई और तकनीकी जांच सहित आवश्यक मरम्मत का काम वाशिंग यार्ड पर बनाए गए नए पिट लाइन पर किया जाएगा। इस ट्रेन के रैक की रखरखाव और मरम्मत कार्य में जिन रेलवे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जानी है उन्हें अलग से ट्रेनिंग के लिए भेजा जा चुका है।

CG News: PM आवास मुद्दे पर बीजेपी 15 मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव, एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान, जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

CG News: PM आवास मुद्दे पर बीजेपी 15 मार्च को करेगी विधानसभा का घेराव, एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान, जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर जारी

 रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम आवास योजना का लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं मिलने पर बीजेपी की बड़े आंदोलन की तैयारी है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। आवासहीन लोगों को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विधानसभा घेराव का पोस्टर भी लॉन्च किया। 8955113113 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। इस नंबर के माध्यम से प्रदेश के आवासहीन लोग आंदोलन से सीधे जुड़ सकते हैं

CG News: 16 लाख परिवारों को नहीं मिल पाया PM आवास

CG News: अरुण साव ने दावा किया कि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक 16 लाख परिवारों को मकान मिलने थे, जो कांग्रेस की वजह से नहीं मिल पाए। इस वजह से भाजपा ने पहले जिला और ब्लॉक स्तर पर PM आवास को लेकर लोगों से संपर्क किया। लाखों लोगों की जानकारी मिली, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलना था, मगर नहीं मिल सका। इस प्रदर्शन में एक लाख लोगों के पहुंचने का बीजेपी ने दावा किया है।

CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख

CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख

 दुर्ग। CG NEWS : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में शनिवार दोपहर आगजनी की घटना हो हुई। एक घर में आग लगने से वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आस पड़ोस के 6 और मकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले जगन्नाथ ठाकुर के घर में लगी थी। जगन्नाथ सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था।

नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगाई और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल हादसे के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। शिकायत की भी तैयारी है।

एसडीओपी ने बताया कि आग सबसे पहले जगन्नाथ के घर में लगी थी। उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होकर पड़ोसी बड़े भाई के घर तक पहुंच गया। इससे जगन्नाथ के बड़े भाई के घर में आग लग गी। इसके बाद आग तारा साहू, बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मदन के घर में रखे 50 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं उसके घर में रखा 50 हजार रुपए भी जल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर में रखा कुछ समान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

कोयला खाली करते समय ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया ड्राइवर … सामने आई ये बड़ी वजह …

कोयला खाली करते समय ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया ड्राइवर … सामने आई ये बड़ी वजह …

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कोयला खाली करते हुए एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण ट्रक में आग लग गई। कोल डिपो में कोयला खाली करने के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक से कोयला खाली करते वक्त आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव की है। कोटा पुलिस जांच में जुटी है।

जनता की उम्मीदों पर कैसे खरा उतरेगा लोक आयोग..? जब इसके कानून में संशोधन का प्रस्ताव 9 वर्षों से है लंबित…

जनता की उम्मीदों पर कैसे खरा उतरेगा लोक आयोग..? जब इसके कानून में संशोधन का प्रस्ताव 9 वर्षों से है लंबित…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब लोक आयोग की स्थापना हुई तब लोगों को यह उम्मीद थी कि इस संस्था से भ्रष्टाचार पर लगाम कसने में मदद मिलेगी, मगर इतने वर्षों में लोगों की उम्मीद जाती रही। आलम यह है कि खुद लोकायुक्त भी यह मानते हैं कि लोक आयोग को और भी मजबूत बनाने की जरुरत है।

लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टीपी शर्मा ने अपने कार्य अनुभव को लेकर आयोग के प्रतिवेदन में स्पष्ट तौर पर कहा है कि लोकायुक्त अधिनियम में समुचित प्रभावशाली प्रावधान नहीं होने के कारण जनता की आशा के अनुरूप लोकायुक्त संगठन प्रभावी रूप से कार्य करने में समर्थ नहीं हो रहे हैं।

संशोधन हो तब हो सकेगी प्रभावी कार्रवाई

प्रतिवेदन में उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ लोक आयोग ने अपने उद्देश्यों पर खरा उतरने और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य शासन को 12 फरवरी 2 014 को प्रस्ताव भेजकर लोक आयोग अधिनियम-02 में समुचित संशोधन की सिफारिश की थी। अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन हो जाने पर अधिनियम के अनुसार प्रभावी कार्रवाई किया जा सकेगा, जो लोक आयोग अधिनियम के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक हो सकेगी। यह प्रस्ताव अब तक कार्रवाई के लिए लंबित है।

प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टीपी शर्मा ने प्रतिवेदन में उल्लेखित किया है कि भ्रष्टाचार, अवचार पर नियंत्रण रखने के लिए, और जांच करने के लिए प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग द्वारा केंद्र स्तर पर लोकपाल, व राज्य स्तर पर लोकायुक्त के गठन का प्रस्ताव दिया गया, जिसके अनुशरण में छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों द्वारा लोकायुक्त संगठन का गठन किया गया, परंतु लोकायुक्त अधिनियम में समुचित प्रावधान नहीं होने, और लोकायुक्त संगठनों को वांछित सुविधाएं, अधोसंरचना, और लोकायुक्तों द्वारा की गई अनुशंसाओं पर प्रभावी-त्वरित कार्रवाई नहीं करने के कारण जनता की आशा के अनुरूप लोकायुक्त संगठन प्रभावी रूप से काम करने में सक्षम नहीं हो रहे हैं, पर आम जनता का इस संस्था के प्रति अभी भी विश्वास है कि यही एक ऐसी संस्था है, जो कि भ्रष्टाचार नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर सकती है।

भ्रष्टाचार ऐसी बीमारी, जो…

प्रतिवेदन में आगे कहा गया कि आम धारणा है कि भ्रष्टाचार ऐसी बीमारी है जो देश और उसके नागरिकों की जीवन शक्ति को नष्ट कर देती है। कालांतर में भ्रष्टाचार सभी को हानि पहुंचता है, जिनमें वे व्यक्ति भी शामिल हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। अर्थव्यवस्था में भ्रष्टाचार से भारी विकृतियां पैदा होती है। जो विकास कार्यों के अच्छे विचारों को भी नष्ट कर देती है। यह एक दुखद बात है कि हमारे देश में भ्रष्टाचार जो अपराध है, से सामान्य जन जीवन पूरी तरह ग्रस्त है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि ऐसी संस्थाओं का खुले हृदय से समर्थन करें, जो भ्रष्टाचार रूपी कैंसर से मुकाबला कर रही है।

बीते वर्ष 99 प्रकरण निराकृत

आयोग के प्रतिवेदन में बताया गया कि पिछले वर्ष की भांति वित्तीय वर्ष 2021-22 भी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावी रहा है। फिर भी इस अवधि में 186 नई शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 99 प्रकरणों का निराकरण किया गया। यह बताया गया कि आयोग में शिकायत प्रकरणों की जांच के दौरान साक्ष्य लिए जाते हैं, और प्रतिरक्षा का अवसर भी दिया जाता है।

CG News: मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका

CG News: मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका

 बीजापुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी।

CG News: घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है।

CG News: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या को 4-5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुजारी की हत्या आपसी रंजिश से हुई है या नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।

SECR के इन 7 स्टेशनों में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली सुविधा

SECR के इन 7 स्टेशनों में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली सुविधा

 बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सात स्टेशनों में विभिन्न गाड़ियो का 06 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिनमें टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में, सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफ़र एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु स्टेशन में, दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगी रोड स्टेशन में, बिलासपुर-भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी स्टेशन में, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन में तथा कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा शामिल है । विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा टाटानगर एवं इतवारी से 06 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अकलतरा स्टेशन 18.09 बजे पहुंचेगी तथा 18.11 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर, अकलतरा स्टेशन 08.59 बजे पहुंचेगी तथा 09.01 बजे रवाना होगी 

गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापट्टनम-अमृतसर-विशाखापट्टनम, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा विशाखापट्टनम से 07 मार्च एवं अमृतसर से 05 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस बुढार स्टेशन 21.44 बजे पहुंचेगी तथा 21.46 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, बुढार स्टेशन 00.11 बजे पहुंचेगी तथा 00.13 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफर एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा सांतरागाछी से 08 मार्च एवं जबलपुर से 09 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर, अनुपपुर स्टेशन 09.51 बजे पहुंचेगी तथा 09.53 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी अनुपपुर स्टेशन 00.44 बजे पहुंचेगी तथा 00.46 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं इंदौर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 12.16 बजे पहुंचेगी एवं 12.18 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 13.01 बजे पहुंचेगी एवं 13.03 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा दुर्ग एवं अम्बिकापुर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस करगीरोड स्टेशन 00.14 बजे पहुंचेगी एवं 00.16 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग, करगीरोड स्टेशन 04.40 बजे पहुंचेगी एवं 04.42 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं भोपाल से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल, एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 23.52 बजे पहुंचेगी एवं 23.54 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 00.48 बजे पहुंचेगी एवं 00.50 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18237/18236 कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा कोरबा से 09 मार्च एवं अमृतसर से 07 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 14.38 बजे पहुंचेगी एवं 14.40 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18236 अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 10.24 बजे पहुंचेगी एवं 10.26 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा 09 मार्च से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर, एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 08.51 बजे पहुंचेगी एवं 08.53 बजे रवाना होगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 19.23 बजे पहुंचेगी एवं 19.25 बजे रवाना होगी |

CG NEWS : 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं पढ़ाई में जीरो हूं

CG NEWS : 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं पढ़ाई में जीरो हूं

 धमतरी। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। न्यायायिक परिसर कॉलोनी रूद्री में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस ने बताया कि कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मम्पी, पापा, भाई मुझे माफ कर देना। मैं पढ़ाई में जीरो हूँ। पुलिस ने यह सुसाइट नोट जब्त कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। उधर, बेटी के आत्महत्या करने से उसके माता-पिता, पूरा परिवार सदमे में है।
 
उधर, एक अन्य घटना में मगरलोड थाना के ग्राम सरगी में रूपराम कंवर (35) पिता ढेलूराम कंवर ने आंवला पेड़ में चुनरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरूवार की रात 1.30 बजे से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने फांसी पर लटका देखा तुरंत इसकी सूचना थाने को दी। पंचनामा के बाद लाश को पीएम के लिए चीरघर भेज दिया
 
CG Budget Live : मुख्यमंत्री बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट, समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण करेगी कांग्रेस

CG Budget Live : मुख्यमंत्री बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट, समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण करेगी कांग्रेस

 रायपुर। विधानसभा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण( budget) को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये जाने का निर्णय ( decision)लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 6 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण कर हर्षोल्लास के साथ बजट का स्वागत ( welcome)करते हुये खुशियां मनायें।

CG News : वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

CG News : वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

 बिलासपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी बिलासपुर  कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर ( ratanpur) बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में श्री ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, एक अप्रैल से कराएंगे सर्वे, गरीबों को जल्द मिलेंगे पक्के मकान

BIG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, एक अप्रैल से कराएंगे सर्वे, गरीबों को जल्द मिलेंगे पक्के मकान

 रायपुर। BIG NEWS : विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक अप्रैल से 30 जून तक प्रदेश में आवासहीनों का सर्वे कराया जाएगा और सबको पक्का मकान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवास की बात करें तो ये जरूरी है कि जनगणना हो। जनगणना के लिए प्रधानमंत्री के पास भाजपा के नेता चलें, लेकिन ये चलेंगे नहीं, बस गरीबों और मजदूरों को भड़काने का काम करेंगे। हम चाहते हैं कि गरीबों की और मदद हो, लेकिन डेटा ही नहीं है।

2011 के बाद जनगणना ही नहीं हुई। मैंने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। मैं गरीबों को मकान देना चाहता हूं। बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार जनगणना नहीं कराती है तो हम खुद एक अप्रैल से सर्वे कराएंगे। 2011 के बाद कितने पक्के मकान बने हैं उसकी जानकारी जुटाएंगे। केंद्र सरकार नहीं देगी तो हम पक्के मकान देंगे। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर प्रयास करेगी।
 

अगर केंद्र सरकार जनगणना नहीं कराती है तो हम खुद 1 अप्रैल से सर्वे कराएंगे. 2011 के बाद कितने पक्के मकान बने हैं. उसकी जानकारी जुटाएंगे. केंद्र सरकार नहीं देगी तो हम पक्के मकान देंगे. राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर प्रयास करेगी.

आरक्षण पर मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
 
मुख्यमंत्री ने इसके पहले आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी विधायकों को जवाब भी दिया। उन्होंने कहा-सच के लिए हम लड़ेंगे, चाहे जिस सीमा तक जाना हो, जाएंगे। उन्होंने एक शेर भी पढ़ा-जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है। बात उसूलों की आ जाए तो टकराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा यही लोग राजभवन के प्रवक्ता बने हुए थे। पवित्र सदन में ही आरक्षण तय हुआ।
 
हमने आबादी के अनुपात में आरक्षण का प्रविधान किया। विधानसभा से पारित बिल पर अगर सवाल हुआ तो एक बार हमने जवाब दिया, लेकिन इसके बाद भी हस्ताक्षर न हो तो, हमारी भी सीमा है। इसलिए हमको कोर्ट जाना पड़ा। राज्यपाल का अभिनंदन करता हूं। राज्यपाल पहली बार आए और विपक्ष के साथियों ने जिस प्रकार टोका टिप्पणी की, यहां तक कि उनकी भाषा पर भी टिप्पणी की। यह दुर्भाग्यजनक है।
 
केंद्र और राज्य का विषय हो तो राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा बिल को। राज्यपाल ने सार्वजनिक बयान दिया था की अध्यादेश लाएं या सदन में बिल पास कीजिए। एक घंटे में पारित करूंगी। फिर भी राज्यपाल के अधिकारों का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा- क्या दुरुपयोग हुआ। यह आपत्तिजनक है। कौन दुरुपयोग किया यह स्पष्ट होना चाहिए।
 
छह को पेश होगा बजट
 
मुख्यमंत्री के एलान के बाद विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब मुख्यमंत्री सोमवार छह मार्च को बजट पेश करेंगे।
 
इन बिंदुओं पर मुख्यमंत्री ने रखी बात
 
पीएम आवास : सभी राज्यों को दो करोड़ 85 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। छत्तीसगढ़ का 11 लाख 76 हजार 67 आवास को स्वीकृत किया गया। आठ लाख 44 हजार यानी 71 प्रतिशत मकान पूर्ण हो चुके हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ग्रामीणों को भड़काने में जुटे हुए हैं।
 
सड़क निर्माण: ग्रामीण विकास मंत्रालय में भी हमने मांग की थी कि सड़क बनाने का समय बढ़ाया जाए, मगर हमारी बात सुनी नहीं जा रही है।
 
कार्गो: रायपुर कार्गो इंटरनेशनल की मांग की गई, लेकिन नहीं सुन रहे हैं। केंद्र सरकार कोई सुनवाई ही नहीं कर रही है।
 
मंडी शुल्क: इसके लिए केंद्र को पत्र लिखा, सुनने को तैयार नहीं हैं। वे नहीं चाहते कि छत्तीसगढ़ के लोग आगे बढ़ंे।
 
खनिज रायल्टी: विदेश से कोयला मंगा लेंगे, लेकिन हमारी रायल्टी नहीं बढ़ा रहे। इसे बढ़ा देते तो हमारी आमदनी बढ़ जाती।
 
 BIG NEWS : महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी छत्तीसगढ़ सरकार , छोटे उद्योगों के लिए दिए जायेंगे लोन और सब्सिडी की सुविधा – मुख्यमंत्री बघेल

BIG NEWS : महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी छत्तीसगढ़ सरकार , छोटे उद्योगों के लिए दिए जायेंगे लोन और सब्सिडी की सुविधा – मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा देने की पहल की जाएगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। उन्होंने इस मौके पर सरगुजा, दुर्ग, कोरिया जिले की महिला संरक्षण अधिकारियों, 5 पर्यवेक्षकों और बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष से 8 महिला समूहों और 3 महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों के लिए 2 लाख से लेकर 4 लाख रूपए तक के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की, जिससे महिलाओं के पास पैसा जाए और उनका आत्मविश्वास बढ़े। राज्य सरकार ने महिला समूहों का 13 करोड़ ऋण माफ किया। ऋण योजना में लोन की सीमा बढ़ाकर 04 लाख रूपए कर दिया है। महिलाएं आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लें।

बघेल ने कहा कि राज्य सरकार गोबर खरीद कर समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनवा रही। पहले इसकी आलोचना हुई लेकिन अब तक हमने 200 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी कर ली है। इसका आधा पैसा महिलाओं को जा रहा है। महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट भी बना रही है। इस प्राकृतिक पेंट से सरकारी कार्यालयों में पोताई कराने के निर्देश जारी कर दिया है। इसी प्रकार महिलाएं वर्मी खाद, गमला, सब्जी उत्पादन जैसी कई गतिविधियों से जुड़ी हैं। रीपा में महिला उद्यमियों को भी लघुकुटीर उद्योगों को प्रारम्भ करने जमीन, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण राशि को दोगुनी करते हुए उसकी सीमा 04 लाख रूपए तक बढ़ा दी गई है। सक्षम योजना में भी सीमा दोगुनी कर दी गई है। महिलाएं आगे बढ़े और योजनाओं का लाभ लें। राज्य सरकार महिलाओं के साथ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 13 हजार से अधिक महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है और 4 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 01 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह कराया गया है। कौशल्या मातृत्व योजना के तहत 1171 महिलाओं और नोनी सुरक्षा योजना के तहत 72 हजार 375 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। अब तक 39 हजार से अधिक समूहों को 92 करोड़ रूपए के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। सक्षम योजना से भी 3176 महिलाओं को 20 करोड़ से अधिक के ऋण दिए गए हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत महासमुन्द की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम बीरगांव के महापौर नंद देवांगन, राज्य महिला आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्यगण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CG NEWS : शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में लगाई आग, जिंदा जल गया बछड़ा,आस-पास के 4 मकान भी जले

CG NEWS : शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में लगाई आग, जिंदा जल गया बछड़ा,आस-पास के 4 मकान भी जले

 दुर्ग। जिले में एक शराबी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और अगल-बगल के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया। इसके बाद पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। आग लगने से लोग तो घर से निकल गए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है।

CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

 फिंगेश्वर। ग्राम बोरिद में शनिवार तड़के सुबह दंतैल हाथी ने अधेड़ महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला खोरबाहरीन बाई सोनकर तड़के सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार वन विभाग पर मुनादी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। हाथी की मौजूदगी की वन विभाग ने सूचना नहीं दी और ग्रामीण बेफिक्र होकर गांव में घूम रहे थे। जिसके बाद हाथी ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।

अचानक पिच बदलने की जरूरत क्यों पड़ी,जगदाले ने उठाया सवाल

अचानक पिच बदलने की जरूरत क्यों पड़ी,जगदाले ने उठाया सवाल

  ऐसा विकेट किसके कहने पर तैयार हुआ?
इंदौर। भारत का अभेद्य किला कहलाने वाले इंदौर के होलकर स्टेडियम में मेजबान पहली बार टेस्ट हारा। वह भी सवा दो दिन में। शाम को आइसीसी ने पिच को खराब करार देते हुए तीन नकारात्मक अंक दे दिए। उधर, बीसीसीआइ के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने आरोप लगाया कि भारत-आस्ट्रेलिया मैच के लिए जो पिच तैयार की गई थी, उस पर तो मैच हुआ ही नहीं। ऐनवक्त पर पिच बदल दी गई। उन्होंने कहा, अचानक पिच बदलने की जरूरत क्यों पड़ी और यह किसके आदेश पर किया गया, उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी लेना चाहिए।
बीसीसीआइ के पूर्व सचिव जगदाले ने कहा कि इंदौर के विकेट पर क्या हुआ, यह सबने देखा, मगर सवाल यह है कि ऐसा विकेट किसके कहने पर तैयार हुआ? इतना तय है कि इसके पीछे मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन का कोई चेहरा नहीं है। इंदौर में टेस्ट के लिए लाल मिट्टी का विकेट तैयार किया जा रहा था। अचानक विकेट बदलने की जरूरत क्यों पड़ी और किसके निर्देश पर पड़ी। उन्हें आगे आकर जिम्मेदारी लेना चाहिए और जवाब देना चाहिए।
जगदाले ने कहा कि इंदौर में टेस्ट मैच से पहले रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले हुए। दोनों मैच रोमांचक थे और गेंद व बल्ले के बीच बराबरी का संतुलन था। यह सही है कि घरेलू टीम पिच से थोड़ा फायदा लेती है, लेकिन इसकी भी सीमा होती है। स्थानीय क्यूरेटर के पास पर्याप्त अनुभव है और बेहतर विकेट तैयार करने का उनका रिकार्ड रहा है। उनपर भरोसा करना चाहिए था। वह परिस्थितियों को किसी अन्य की तुलना में ज्यादा अच्छे से समझते हैं। यदि टीम प्रबंधन की कुछ मांग थी तो उनसे भी कह सकते थे। ऐसी क्या नौबत आ गई कि बीसीसीआइ से क्यूरेटर बुलवाया गया।
जगदाले ने कहा, हम आस्ट्रेलिया से उनके देश में जीतकर आए हैं। टीम को स्वयं पर आत्मविश्वास रखना चाहिए था। क्रिकेट प्रशंसकों से आगे बढ़ता है, लेकिन उनके बारे में किसी ने नहीं सोचा। इतनी जल्दी मैच खत्म होने से निराशा हुई। ऐसे मैच होंगे तो प्रशंसक स्टेडियम में क्यों आएंगे। इससे इंदौर का नाम खराब हुआ है।
मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने आइसीसी को सौंपी रिपोर्ट में कहा- होलकर स्टेडियम की पिच बहुत सूखी थी। यहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन नहीं था। यह पिच शुरुआत से ही स्पिनरों को मदद कर रही थी। मैच की पांचवीं गेंद से ही पिच टूटने लगी थी और यह निरंतर टूटती जा रही थी। इस पर से तेज गेंदबाजों को कम या न के बराबर मदद मिल रही थी। पूरे मैच के दौरान असमान या बहुत ज्यादा उछाल मिल रहा था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का किया शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीटीआई ग्राउंड परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए आयोजित महिला मड़ई में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सखी वन स्टॉप सेंटर की पुस्तिका का विमोचन किया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कवि पवन दीवान के नाम से राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कवि पवन दीवान के नाम से राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की घोषणा की

 रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ‘संत कवि पवन दीवान’ श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में संत कवि श्री पवन दीवान के नाम से कविता लेखन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। यह पुरस्कार आगामी राज्य अलंकरण समारोह से प्रतिवर्ष प्रदाय किए जाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर साहित्य तथा कविता लेखन के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के कवि तथा साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। इनमें पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को विप्रकुल गौरव शिखर सम्मान-2023 से नवाजा गया। इसी तरह अरूण कुमार निगम को तथा काशीपुरी कुन्दन को संत कवि पवन दीवान स्मृति अस्मिता सम्मान से पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक को पुरस्कार स्वरूप 21-21 हजार रूपए की राशि और शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस मौके पर विप्र योग पत्रिका तथा विप्र महाविद्यालय के मासिक बुलेटिन का विमोचन भी किया।+

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत कवि पवन दीवान का छत्तीसगढ़ की माटी से गहरा लगाव था। इनके लेखन में समाज के तत्कालीन दशा का बहुत ही सुन्दर और सहज चित्रण मिलता है, जो हर वर्ग और हर समाज के लोगों की भावनाओं से जुड़ी होती थी। यह वजह है कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी दीवान जन-जन में काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि संत कवि श्री दीवान को याद करना हमारे पुरखों द्वारा देखे गए छत्तीसगढ़ के स्वप्न को याद करने के जैसा है। उनकी कविता में बार-बार छत्तीसगढ़ के माटी का उल्लेख हुआ है। वे कवि हृदय बहुत भावुक, बहुत अच्छे कथावाचक और पूर्णतः निःस्वार्थ व निश्छल मन के व्यक्ति थे। उन्होंने समाज के मौजूदा स्थितियों को बड़ी ही सहजता से अपनी रचनाओं में पिरोया।

 

 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, वे हमारे पुरखों के छत्तीसगढ़ के लिए देखे गए सपना को पूरा कर रही है। आज विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का डंका देश और दुनिया में बज रहा है। यहां लागू की गई योजनाओं को अन्य राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर और व्यापारी तथा किसानों सहित सभी वर्ग के लोगों की स्थिति में काफी सुधार आया है। यहां धान बेचने वाले किसानों की संख्या और धान का उत्पादन पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ गया है।

कार्यक्रम को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राकेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,  नरेन्द्र तिवारी, सुश्री विभा तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कल छत्तीसगढ़ आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

कल छत्तीसगढ़ आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

 

रायपुर. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को रायपुर आएंगे. दोनों सीएम रायपुर में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा ग्राउंड में बड़ी सभा होगी, जहां बदलबो छत्तीसगढ़ के साथ आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी.

 

छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल पर तैयारिया पूरी हो चुकी है. छत्तीसगढ़ की सरकार गढबो छत्तीसगढ़ में फेल हुई है इसलिए हम बदलबो छत्तीसगढ़ के साथ आगे बढ़ेंगे. कल बदलबो छत्तीसगढ़ के साथ हम चुनावी अभियान की शुरुवात करने जा रहे हैं. धान खरीदी को लेकर राय ने कहा, छत्तीसगढ़ में जितना किसानों का धान होगा उतना धान खरीदेंगे. 2800 सौ रुपए से ज्यादा में धान खरीदेंगे. इस कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे.

 
 

 

उन्होंने कहा, यहां दिल्ली और पंजाब में हो रहे कामों की उपलब्धियां गिनाएंगे. चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चार्ज करेंगे. जन सुविधा के मुद्दे उठाएंगे. शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, आदिवासी और जन सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुद्दे उठाएंगे. आप के हजारों समर्थक और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिल्ली के बाद पंजाब को बदला.गोवा में आम आदमी पार्टी ने दस्तक दी. गुजरात में दस्तक दी. छत्तीसगढ़ में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी को कंधे पर बैठाया, लेकिन दोनों खरी नहीं उतरे. आम आदमी पार्टी जनता का विश्वास लेकर आगे बढ़ेगी और चुनाव लड़ेगी.

 

गोपाल राय ने कहा, आम आदमी पार्टी धरातल पर कही नहीं दिखती, लेकिन झाड़ू ऐसे चलती है कि पता नहीं चलता. सरकार किसानों की समस्या का समाधान करे. मनीष सिसोदिया के जेल में होने को लेकर उन्होंने कहा, हमारे सारे मंत्री जेल में है. करप्शन नहीं हो रहा है. 500 जगह सीबीआई और आईटी ने छापा मारा है. मनीष सिसोदिया के सारे रिश्तेदार, घर परिवार और गांव में छापा मारा, एक चवन्नी नहीं मिली है. दिल्ली से पंजाब और पंजाब से गुजरात पहुंचे हैं. हमारी पार्टी देश में एक ही पार्टी है, जो प्रधानमंत्री के सामने आंख से आंख मिलाकर खड़ी है.

 
 
 

 
 

 

 
क्या गंभीर बीमारियों का चमत्कारिक इलाज किसी भी समागम में/ प्रवचन से संभव है ?

क्या गंभीर बीमारियों का चमत्कारिक इलाज किसी भी समागम में/ प्रवचन से संभव है ?

 0 प्रशासन संज्ञान लेकर कार्यवाही करे
रायपुर। आज रायपुर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ है जिसमें दिल्ली के एक तथाकथित बाबा कुमार स्वामी के द्वारा 4 व 5 मार्च को दुख /रोग निवारण शिविर समागम आयोजित करने का समाचार है साथ ही इस विज्ञापन में दुनिया भर के राजनेताओं के साथ खिंचाई गयी अनेक फ़ोटो डाली गई है। यहां तक तो फिर भी ठीक है कि कोई व्यक्ति अपनी उपलब्धियों को विज्ञापन के रूप में प्रकाशित कर आम लोगों पर अपना रुतबा जमाना, अपना प्रभाव जमाना चाह रहा है। पर साथ ही जब वह व्यक्ति अपनी शक्ति का बखान करते हुए विभिन्न गंभीर बीमारियों के ठीक करने की बात प्रचारित करता है। उक्त बातें अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अघ्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहीं।
उन्होंने कहा कि किडनी की ट्यूमर ठीक करने का, ब्रेन हेमरेज, पैरालिसिस, सिर के ऑपरेशन, कोमा मे पड़े मरीज के ठीक करने, हार्ट के ब्लॉकेज ठीक करने, प्रमोशन करने,शादी कराने, पुत्र प्राप्ति करवाने, भयंकर फंगल लोगों से ग्रस्त हुए हजारों लोगो के स्वस्थ होने जैसी ऐसी झूठी सच्ची घटनाएं प्रकाशित है जो भ्रामक है और लोगों कोकिसी भी धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यक्रम में स्वेच्छा से आने भक्ति और अध्यात्म के समागम में सम्मिलित होने की बजाय उनकी शारीरिक बीमारियों को ठीक करने का प्रलोभन देकर लाने के लिए जान बूझ कर डाली गयी है और विश्वास जमाने के लिये राजनेताओ, फि़ल्म कलाकारों और यहां तक राजनेताओं, प्रधानमंत्री की भी फ़ोटो का चालाकी पूर्वक उपयोग कर लिया गया है। जबकि भारत के चमत्कारिक दवा एवं उपचार अधिनियम 1954 के अनुसार 54 बीमारियों के इस प्रकार चमत्कारिक उपचार का दावा करना और उसका प्रचार करना गैरकानूनी है और इस हेतु दंड का प्रावधान है। दिल्ली में प्रति वर्ष हजारों लोग डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियों से ,प्रदूषण ,दुर्घटनाओ से मृत्यु के शिकार हो रहे है तब कोई ऐसा बाबा ,सामने नहीं आता, देश के विभिन्नअस्पतालों में प्रतिदिन लाखों मरीज उपचार के लिए आते है वहां ऐसे बाबा कदम नही धरते ,ताकि मरीज़ों का तुरंत उपचार हो सके ,हजारों लोगों की भीड़ जमा कर ,मजमा लगाने, और बीमारी ठीक होने की बात नौटंकी के अलावा क्या है।
कुछ दिनों पहले सरगुजा में एक कम्बल वाला बाबा भी इसी प्रकार के दावे करता फिर रहा था जिसे सफलतापूर्वक रोका गया। ऐसे शिविरों और समागम के नाम पर चंगाई सभा करने से बहुतअच्छे मेगा स्वास्थ्य शिविर होते है जो शासन और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा लगाये जाते हैं और देश विदेश केविभिन्न विशेषज्ञों को बुला कर जरूरत मंद मरीजो का उपचार करायाजाता है जहां एक ओर केंद्र सरकार अपने बजट में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है , पांच लाख नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने और मरीजो के उपचार के लिएनेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लागू की है,वही छत्तीसगढ़ में सबको निशुल्क इलाज की योजना संचालित होने की भीबात है ऐसे में कोई बाबा अद्भुत शक्ति से दुख,बीमारी निवारण की बात प्रचारित करता है तो वह विश्वसनीय नही लगता।। सोचने की बात है यदि इस प्रकार एक साथ हजारों लोगो को बीमारियों से मुक्ति दिलाना संभव होता तो सरकारों को मेडिकल कॉलेज ,स्वास्थ्य केंद्र ,मेडिकल प्रोटेक्शन स्कीम और स्मार्ट कार्ड जैसीआवश्यकता क्यों पड़ती। इस कुमार स्वामी के ऐसे कारनामों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पुलिस में रिपोर्ट भी हो चुकी है,और इंटरनेट में भी कुछ वेबसाइट में जानकारियां उपलब्ध है। प्रशासन को संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिये।

कलेक्टर, एसपी के शपथ पत्र से कोर्ट संतुष्ट नहीं, कहा दोबारा शपथ पत्र दें

कलेक्टर, एसपी के शपथ पत्र से कोर्ट संतुष्ट नहीं, कहा दोबारा शपथ पत्र दें

 0 ध्वनि प्रदूषण पर अवमानना याचिका
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति द्वारा रायपुर में हो रहे ध्वनि प्रदूषण के मामले में रायपुर कलेक्टर तथा एस पी के विरुद्ध दायर अवमानना याचिका की सुनवाई कल न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी तथा न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू की युगल पीठ में हुई। कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे तथा पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की तरफ से शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर कोर्ट ने असंतुष्टी बताते हुए नया शपथ पत्र प्रस्तुत करने को आदेशित किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।
प्रकरण के मामले समिति के डॉ राकेश गुप्ता ने चर्चा में बताया अवमानना याचिका दायर किए जाने के बावजूद भी डीजे वाले वाहनों से साउंड बॉक्स स्पीकर जप्त नहीं कर रहे हैं। जबकि पूर्व में दायर जनहित याचिका नितिन सिंघवी विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के आदेश में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से आदेशित कर रखा है कि वाहनों में बड़े साउंड बॉक्स / स्पीकर रखकर बजाए जाए रहे साउंड बॉक्स / स्पीकर को जप्त करना है और बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के वापस नहीं किया जाना है, परंतु प्रशासन कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामले को खत्म कर रहा है और कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है, साउंड बॉक्स / स्पीकर जप्त नहीं किये जा रहे है।
समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा ने चर्चा में बताया की समिति की तरफ से कलेक्टर, एसपी के विरुद्ध कोर्ट में दूसरी बार अवमानना याचिका दायर की गई है। पहली अवमानना याचिका में कलेक्टर और एसपी ने शपथ पत्र दिया था कि वह कोर्ट के आदेश का भावना अनुरूप, शब्द: पालन करेंगे। परंतु स्थिति यह है कि कोर्ट के आदेश का भावना अनुरूप, शब्द: पालन करने का शपत पत्र देने के बावजूद और पहली अवमाना याचिका के निराकरण उपरांत 1 अप्रैल 22 से 23 सितम्बर 2022 तक 42 प्रकरणों में कार्यवाही की गई जिसमें से 24 प्रकरण में रु 1000, दो प्रकरण में 2000 और एक प्रकरण में 500 पेनल्टी लगा कर डीजे वाहन छोड़ दिए गए, जबकि इस बीच त्योहारी सीजन में भी खूब ध्वनि प्रदूषण हुआ सिर्फ गणेश विसर्जन के दौरान एक के पीछे के 43 डीजे पुरानी बस्ती होते हुए निकले थे।