CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा बिलासपुर के सीवरेज में डूबने से बच्चे की मौत का मुद्दा, विधायक पांडेय ने की अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की माँग, विस अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा बिलासपुर के सीवरेज में डूबने से बच्चे की मौत का मुद्दा, विधायक पांडेय ने की अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की माँग, विस अध्यक्ष ने दिए जांच के निर्देश

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक बार फिर से बिलासपुर सीवरेज का मुद्दा गूंजा। शून्यकाल में विधायक धर्मजीत सिंह, शैलेष पांडेय ने इस मुद्दे को उठाया। नेताद्वय ने कहा कि बिलासपुर का सीवरेज जी का जंजाल बन गया है। आये दिन इस सीवरेज की वजह से दुर्घटनाएं होती रही है। पिछले दिनों ने 17 साल के एक बच्चे की सीवरेज के लिए बनाये गये गड्ढे में डूबकर मौत हो गयी। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सीवरेज के लिए जहां-जहां गड्ढे किये गये हैं, वहां सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिये। इस मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ-साथ कलेक्टर और कमिश्नर को निर्देशित करने की मांग की गयी, कि गड्ढे के आसपास सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाये।

वहीं बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय इस मामले को उठाते कहा कि आये दिन सीवरेज की वजह से बिलासपुर में हादसे होते रहते हैं। अब तक कई लोगों की सीवरेज की वजह से मौत भी हो गयी है। विधायक पांडेय ने इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पिछले दिनों 17 साल के एक लड़के की मौत पर पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की मांग की। शैलेष पांडेय ने कहा कि सीवरेज परियोजना बिलासपुर में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अब तक इसकी टेस्टिंग भी पूरी नहीं हो सकी है। जगह-जगह सीवरेज के नाम पर गड्ढे खोद दिये गये हैं, जिसकी वजह से आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। उन्होंने पिछले दिनों हुई 17 साल के लड़के की मौत पर दुख जताया।

योजना में जाँच की माँग और अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्यवाही की माँग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जांच के निर्देश दिये, जिसके बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने इस प्रकरण में जांच की घोषणा की। घटना को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को मामला संज्ञान में लेने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने जाँच की घोषणा की। आपको बता दें कि बिलासपुर के तोरवा में आदित्य वैष्णव नाम के बच्चे की सिवरेज में डूबने से मौत हुई है।

 
ACCIDENT: हाइवा और ऑटो में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ACCIDENT: हाइवा और ऑटो में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 बिहार। मधेपुरा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां हाईवा और टेंपू की आमने सामने की टक्कर में गंगा स्नान को जा रहे 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये हादसा मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत स्टेट हाईवे 58 पर घोषई गांव के पास हुआ।  घटना सुबह लगभग 3.30 बजे हुआ। मृतक सहरसा जिला के बसनहीं थाना अंतर्गत भद्दी दुर्गापुर निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक में चार पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी लोग अपने गांव से टेंपो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कुछ घायलों का इलाज चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ड्राइवर हाईवा लेकर फरार हो गया।

16 विपक्षी पार्टी के साथ कांग्रेस ने तय की संसद के लिए रणनीति, आक्रमकता के साथ सत्तापक्ष पर हमलावर रहेगा विपक्ष

16 विपक्षी पार्टी के साथ कांग्रेस ने तय की संसद के लिए रणनीति, आक्रमकता के साथ सत्तापक्ष पर हमलावर रहेगा विपक्ष

 रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने संसद में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए समान विचारधारा वाले 16 पार्टियों के साथ बैठक कर साझी रणनीति को अंतिम रूप दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के पक्ष में आयोजित बैठक में काग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी समेत एनसीपी, आप, जेडीयू, आरजेडी, डीएमके, सीपीएम, केसी, आरएलडी, नेशनल कांफ्रेस, सीपीआई, आईयुएमएल, शिवसेना ( उद्दभ गुट), एमडीएमके, आरएसपी और जेएमएन ने भाग लिया।

CG VIDHANSABHA : विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण में बढ़ा-चढ़ाकर पढ़वाने का लगाया गंभीर आरोप, जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

CG VIDHANSABHA : विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण में बढ़ा-चढ़ाकर पढ़वाने का लगाया गंभीर आरोप, जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य मोहन मरकार के सवाल पर जहां सरकार घिरी नजर आई, तो शून्यकाल में विपक्षी सदस्य अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण में छेड़छाड़ किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मामले को सदन का माहौल जोरदार तरीके से गर्मा गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के स्थगित की गई।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। विपक्षी सदस्यों अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से जो अभिभाषण पढ़ाया गया है, उसके हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन में लाइनों का अंतर है। आरोप है कि अंग्रेजी में एक लाइन बढ़ाई गई है, तो हिन्दी में बढ़ा—चढ़ाकर पढ़वाया गया है।

इतना ही नहीं, विपक्ष ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर और जोर देते हुए सरकार को बुरी तरह से ​घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप है कि सदन में 1 मार्च को राज्यपाल ने जिस अभिभाषण को पढ़ा, दरअसल उसकी प्रतिलिपियां सदस्यों को वितरित नहीं की गई।

सदन और राज्यपाल के अपमान का आरोप

इस मसले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विधानसभा के इतिहास में इससे बड़ी धोखाधड़ी पहले कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यपाल से गलत अभिभाषण पढ़वाया है, तो मूल बात यह है कि विधानसभा में गलत करने का प्रयास किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह विधानसभा और राज्यपाल का अपमान है। जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरु हो गया और फिर सदन की कार्रवाई को 10 मिनट के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की गई।

CG BREAKING : IPS समेत 8 पुलिस अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना...देखें पूरी लिस्ट

CG BREAKING : IPS समेत 8 पुलिस अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना...देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। CG BREAKING : राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। बता दें कि गृह विभाग द्वारा जारी सूची में एक आईपीएस और 7 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल है। एएसपी नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर बनाए गए है। वहीँ कीर्तन राठौर एसीबी भेजे गए, मनोज ध्रुव सिविल लाइन सीएसपी बनाए गए। अविनाश मिश्रा होंगे उरला सीएसपी। गौरव रामप्रवेश और ओम प्रकाश चंदेल ACB रायपुर भेजे गए।

देखें पूरी लिस्ट

Breaking News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची रायपुर, ‘चलो राज भवन’ मार्च में होंगी शामिल

Breaking News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची रायपुर, ‘चलो राज भवन’ मार्च में होंगी शामिल

 रायपुर । Breaking News : अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार और भाजपा पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने भाजपा पर मित्रवादी पूंजीवाद के तहत सिर्फ अडानी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। चलो राजभवन मार्च में शामिल होने कुमारी शैलजा रायपुर ( raipur)पहुंची है।बता दें कि केंद्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन करेंगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस राजभवन मार्च करेंगी। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से दोपहर 12 बजे राजभवन मार्च करेंगे। इस दौरान कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

CG Weather Update: मार्च महीने में ही गर्मी ने दिखाया तेवर, चुभने लगी है धूप, छत्‍तीसगढ़ का यह जिला सबसे गर्म

CG Weather Update: मार्च महीने में ही गर्मी ने दिखाया तेवर, चुभने लगी है धूप, छत्‍तीसगढ़ का यह जिला सबसे गर्म

 रायपुर। CG Weather Update: मार्च का महीना शुरू होते ही प्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मौसम ( weather)के तीखे तेवर को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में मार्च महीना ज्यादा तपा सकता है। इस वर्ष जनवरी और फरवरी का महीना भी पिछले वर्षों की अपेक्षा कम ठंडा रहा। लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों के संस्थान बढ़ते जा रहे हैं। संस्थानों में उपभोक्ताओं की भीड़ भी बढ़ती जा रही है।
 

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं

 
मौसम विज्ञानी ने बताया कि प्रदेश( state) के उत्तर में उत्तर-पूर्व व दक्षिण में दक्षिण-पूर्व से हल्की नमीयुक्त हवा भी आ रही है। निम्न स्तर पर नमी आने की वजह से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेश में मौसम का रुख अभी ऐसा ही रहेगा।
माओवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का किया बहिष्कार, प्रेसनोट जारी कर जताया विरोध

माओवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का किया बहिष्कार, प्रेसनोट जारी कर जताया विरोध

 रायपुर। माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी किया है और गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का बहिष्कार किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में माओवादियों ने आरोप लगाते हुए कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने की बात कही है।

बस्तर में बमबारी का आरोप

नक्सलियों ने बस्तर संभाग में हवाई बमबारी किये जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही केंद्र सरकार के फासीवादी पॉलिसियों को मदद देने का भूपेश सरकार पर आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

19 मार्च को आ रहे हैं अमित शाह

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।

CG Budget 2023 :ब्रेक के बाद आज से फिर शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, खनिज नियमों में संशोधन करेगी सरकार, विपक्ष ने बनाई ये रणनीति

CG Budget 2023 :ब्रेक के बाद आज से फिर शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, खनिज नियमों में संशोधन करेगी सरकार, विपक्ष ने बनाई ये रणनीति

 रायपुर। CG Budget 2023 : सोमवार यानि आज से फिर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। बता दे इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही 6 मार्च को स्थगित कर दी गई थी। इसी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023 का बजट पेश किया था। होली ( holi)की वजह से विधानसभा की छुट्‌टी थी।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1965 की अधिसूचना पटल पर रखेंगे, शिव कुमार डहरिया छत्तीसगढ़ नगर नगर पालिका अधिनियम की जानकारी पटल पर रखेंगे।

जलवायु परिवर्तन मंत्री, लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे

भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, पुन्नूलाल मोहले रायपुर जिले के परिवारों को निर्धारित मात्रा में बांस उपलब्ध नहीं कराए जाने की ओर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, शैलेश पांडे रायपुर के तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ( express way)ि र्माण में गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने को लेकर लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कांग्रेस का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन रायपुर में राजभवन ( rajbhavan)के करीब होने जा रहा

दोपहर के वक्त कांग्रेस का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन रायपुर में राजभवन के करीब होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर के वक्त विधानसभा की शुरुआती कार्यवाही खत्म करने के बाद इस विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो सकते हैं । प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगी।

समाज कोई भी हो, शिक्षा सबके लिए जरूरी : भूपेश बघेल

समाज कोई भी हो, शिक्षा सबके लिए जरूरी : भूपेश बघेल

 बहादुर कलारिन जयंती पर एच्छिक अवकाश और महुआ बोर्ड स्थापना की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। उद्योग व्यापार में कलार समाज को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन बिना शिक्षा के कोई भी समाज हो आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रत्येक समाज के लिए शिक्षा जरूरी है और जिसने भी शिक्षा से नाता तोड़ा है वो समाज पिछड़ गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को छत्तीसगढ़ कलार महासभा द्वारा रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कलार महासम्मेलन में कहीं।

दो बड़ी घोषणाएं
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की स्थापना की जाएगी। कलार समाज की पूजनीय माता बहादुर कलारिन के महिला सशक्तीकरण के योगदान को अतुलनीय करार देते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी जयंती पर एच्छिक अवकाश का प्रावधान किए जाने की घोषणा की है।


व्यक्ति है प्रत्येक समाज की इकाई
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज की इकाई व्यक्ति होता है और राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में व्यक्ति को ही केंद्र में रखकर योजनाएं शुरू की हैं ताकि हर समाज के लोग लाभांवित हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो यदि योजनाओं का लाभ लोगों को न  मिले, लोग बीमार रहें तो मजबूत छत्तीसगढ़ की कल्पना कभी नहीं हो सकती है इसीलिए समाज के अंतिम व्यक्ति की जेब में भी पैसा जाए इसका प्रावधान छत्तीसगढ़ शासन ने किया है ताकि प्रदेश की प्रगति निरंतर होती रहे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग समाज के लोग मिलजुल कर रहते हैं, जाति वैमनस्यता की यहां कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का सामाजित ताना-बाना बेहद मजबूत है और इससे छत्तीसगढ़ को मजबूती मिलती है।

शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च
कलार महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर पिछले चार वर्षों में काफी बढ़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं और नक्सल क्षेत्रों में लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को भी खोला गया है। छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसीलिए शिक्षा पर 17 हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाने का प्रावधान बजट में रखा गया है। युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए आधुनिक मांग के आधार पर आईटीआई कालेजों मे नए ट्रेड खोले जा रहे हैं ताकि समय की मांग के अनुसार युवा प्रशिक्षित हो सकें।  

कलार महासम्मेलन के आयोजन अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, विधायक विनय जायसवाल, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, कलार महासभा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक सिन्हा, कलार महासम्मेलन संयोजक समिति के अध्यक्ष राजा जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी तथा कलार समाज के सदस्य उपस्थित थे।

नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में लगाया बम, पोस्टर फेंककर बेरहबेड़ा घटना के दोषियों को सजा देने की उठाई मांग

नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में लगाया बम, पोस्टर फेंककर बेरहबेड़ा घटना के दोषियों को सजा देने की उठाई मांग

 जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के बड़े तुमनार में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम भी लगाया। इसकी जानकारी मिलने पर सुबह जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया।

गीदम पुलिस ने बताया की शनिवार की देर रात को नक्सलियों की एक टीम ने बड़े तुमनार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के शुरू होने से पहले ही वहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वहां पर बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम भी लगा दिया। नक्सलियों की इंद्रावती एरिया कमेटी के द्वारा लगाए गए बैनर में बेरहबेड़ा घटना में दोषी शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही दोषियों को सजा देने की मांग की गई है।

नक्सलियों ने डीआरजी और बस्तर में बने पुलिस कैंप को हटाने की मांग करते हुए दोषी पुलिस जवानों के अधिकारियों को कड़ी सजा देने की मांग भी की। इसके अलावा आदिवासियों को इज्जत व जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस कैंपों को तत्काल हटाए जाने की मांग भी की।

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते है आवेदन

 बेमेतरा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बेमेतरा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रिक्त संविदा पदों पर वॉक इन इन्टरव्यू के माध्यम से कलेक्टर दर पर अस्थाई रूप से पद स्वीकृत किये गए हैं। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वप्रमाणित समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ 16 मार्च 2023 प्रातः 11बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकतें है। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा। उक्त भर्ती के लिए जिले के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के स्थानीय निवागसी के नहीं मिलने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के पात्र अभ्यार्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्राथमिकता दी जायेगी। विज्ञापन संबंधी विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें जिले की वेबसाइट https://Bemetara.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं।

Fight due to dog in Raipur : कुत्ते को लेकर दो पक्षों में चला विवाद, जमकर चली लाठी और डंडे, FIR दर्ज…

Fight due to dog in Raipur : कुत्ते को लेकर दो पक्षों में चला विवाद, जमकर चली लाठी और डंडे, FIR दर्ज…

 रायपुर। Fight due to dog in Raipur : राजधानी रायपुर में कुत्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है. दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे भी चले हैं. जिसमें एक महिला समेत कुछ लोगों को भी चोटें आईं हैं. किसी का सिर फट गया, तो किसी के हाथ पैर में चोटें लगी हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई. जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

विवाद की जड़ बना कुत्ता

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, इस मारपीट की वजह कुत्ता है।  पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के व्यक्ति ने शिकायत की है कि मेरे पड़ोसी, जिसके घर में कुत्ता है, जो घर के आगे गंदगी करता था. उस कुत्ते की शनिवार शाम को पिटाई की थी. उसी बात को लेकर डॉगी का मालिक और उसके दो भाई मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने के लिए छोटा भाई, मेरी मां पहुंची, तो उन्हें भी डंडे से मारने लगे।तो वहीं दूसरे पक्ष की ओर से डॉगी के मालिक ने शिकायत की है. जिसमें बताया कि ” मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति हम दोनों के पास आया और कुत्ते को मारने की बात को लेकर बहस बाजी करने लगा. मैने उसे गाली देने से मना किया, तो उसने अपने घर जाकर घर से बांस का डंडा लेकर आया और उसके साथ उसका बड़ा भाई और उसकी मां भी आये. जिसके बाद बांस के डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट से मेरे सिर, दाहिने हाथ में चोट आई है.

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया FIR

डीडी नगर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि “डॉगी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इसमें लाठी और डंडों से एक दूसरे के ऊपर हमला किया गया है. दोनों पक्षों को चोटें आई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

महिलाओं का आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी, राज्य सरकार नई-नई रोजगार मूलक योजनाएं कर रही है लागू

महिलाओं का आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी, राज्य सरकार नई-नई रोजगार मूलक योजनाएं कर रही है लागू

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला आयोग की स्मारिका एवं ऑनलाइन शिकायतों के लिए बनाए गए मोबाइल एप “छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग” लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को महिलाओं को अधिकार सम्पन्न, सुरक्षित, सशक्त बनाने की शपथ दिलायी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे। मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है, पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। इसके लिए सरकार नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। कोरोना काल में लोगों को राहत देने के लिए चावल वितरण के साथ मनरेगा के कार्य प्रारंभ किए गए। लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम करने समूह के माध्यम से कार्ययोजना बनाई गई है। आज महिलाएं गौठानों में वर्मी कंपोस्ट,पेंट बनाने और साग सब्जी का उत्पादन कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है। इसी तरह ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने रीपा की स्थापना की जा रही है। इससे पारंपरिक कार्यों के साथ नए कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। समाज को आगे और आधुनिक समय के साथ कदम से कदम मिला कर चलने के लिए विधिक जानकारी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है, शासन की कल्याणकारी योजनाएं हमारे लिए हैं, सभी को अपने अधिकार और दायित्वों की जानकारी हो यह जरूरी है, इसलिए राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ के माध्यम से लोगो को ऑन द स्पॉट नियमो की जानकारी के साथ न्याय भी दिलाया गया। महिला आयोग की कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है,जिससे प्रकरणों का निराकरण शीघ्र किया जा सके।लोगो को जागरूक करने करने के लिए शॉर्ट फिल्मों के अतरिक्त विषय विशेषज्ञों के माध्यम से संभागस्तरीय प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की होगी स्थापना, सीएम बघेल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की होगी स्थापना, सीएम बघेल ने की घोषणा

 रायपुर। आज रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो बड़ी घोषणा की है। अब बहादुर कलारिन की जयंती पर भी एच्छिक अवकाश का प्रावधान होगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड की स्थापना भी होगी। बता दें कि सीएम ने यह घोषणा प्रदेश स्तरीय कलार महासम्मेलन 2023 में की।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया।

CG ACCIDENT NEWS : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, बैंक मैनेजर समेत दो लोगों की मौत, 2 गंभीर

CG ACCIDENT NEWS : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, बैंक मैनेजर समेत दो लोगों की मौत, 2 गंभीर

जशपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले में हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छुट्‌टी मनाकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्‌टी होने के कारण कुनकुरी गए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्‌टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

ताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। इतने में पता ही नहीं चला और कार अनियंत्रित होकर रोड की तरफ गई। इसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रात का वक्त था, इसलिए मौके पर तुरंत कोई नहीं था। मगर कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने ही कार को रोड किनारे देखा था। जिसके बाद किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

जानकारी मिली है जो 2 और लोग घायल हुए हैं। उन दोनों की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस की टीम को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम रात के वक्त ही मौके पर पहुंची। उसके बाद परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन रात के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अगले दिन सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।

CG CRIME NEWS : पति ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला – खुदकुशी कर ली

CG CRIME NEWS : पति ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला – खुदकुशी कर ली

 राजनांदगांव। CG CRIME NEWS : जिले में युवक ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंच गया और बोला कि साहब मेरी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मगर जांच के बाद पूरे मामले का राज खुल गया और पुलिस को पता चला कि युवती की हत्या की गई है। झगड़े के बाद पति ने ही उसकी जान ली है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहरा पुलिस चौकी का है।

 

 
CG CRIME NEWS : पति ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला - खुदकुशी कर ली  

 

CG CRIME NEWS : पति ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला – खुदकुशी कर ली

बिजनापुर निवासी संदीप वर्मा(30) ने शनिवार को इस मामले में शिकायत की। उसने बताया कि उसकी पत्नी मीना वर्मा(26) ने आत्महत्या कर ली है। संदीप ने ये भी बताया कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब मैं पहुंचा तो मेरी पत्नी फांसी पर लटकी हुई थी। इसलिए मैंने उसे फंदे से उतार दिया है।

पीएम रिपोर्ट से खुला राज

पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भी कराया था। जिसमें रस्सी से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में पड़ोस के लोग और मीना के मायके वालों से बात की। तब मायके वालों ने बताया कि संदीप कई बार मीना से झगड़ा कर चुका था। इसलिए हमें शक है कि उसने विवाद किया होगा और उसकी जान ले ली होगी।

इसी बयान के आधार पर पुलिस ने संदीप से पूछताछ शुरू की थी। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई थी। इसलिए पुलिस को भी संदीप पर ही शक था। मगर संदीप ने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया। वह ठीक से जवाब नहीं दे रहा था।

नायलॉन की रस्सी से गला घोंटा

इसके बाद पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की, तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिर बताया कि मैं शनिवार रात को घर पर ही था। तभी हमारा घर की किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मेरा पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। इसलिए जब फिर से विवाद हुआ तो मैं बर्दाश्त नहीं कर सका और नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने मैंने झूठी कहानी बताई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG NEWS : राज्यपाल हरिचंदन से मुख्यमंत्री बघेल ने की सौजन्य भेंट, राज्य हित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

CG NEWS : राज्यपाल हरिचंदन से मुख्यमंत्री बघेल ने की सौजन्य भेंट, राज्य हित से जुड़े विषयों पर की चर्चा

 रायपुर। CG NEWS : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। बैठक में राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

 

सोमवार को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

सोमवार को राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

 रायपुर। राजधानी रायपुर में कल सोमवार को कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है। इस कड़ी में कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है।

गहरे आर्थिक संकट के बीच समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है।

इसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ो की बचत जोखिम में है। जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है।

CG WEATHER UPDATE : प्रदेश के उत्तर से दक्षिण तक द्रोणिका सक्रिय, कई इलाकों में बारिश के आसार

CG WEATHER UPDATE : प्रदेश के उत्तर से दक्षिण तक द्रोणिका सक्रिय, कई इलाकों में बारिश के आसार

 रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के उत्तर से लेकर दक्षिण तक द्रोणिका सक्रिय होने के कारण शनिवार को बस्तर व बिलासपुर संभाग में बारिश हुई. बस्तर के दरभा में दो सेंटीमीटर और बस्तर में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने रविवार को भी दक्षिणी हिस्से में बारिश की आशंका जताई है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर छग से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक एक द्रोणिका विस्तारित है. इसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश में 12 मार्च को हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है. इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, लेकिन वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है. 14 मार्च या उसके के बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की संभावना है.

CG NEWS : सीवरेज टंकी में गिरने से नाबालिग लड़के की मौत, मामा के घर आया था घूमने

CG NEWS : सीवरेज टंकी में गिरने से नाबालिग लड़के की मौत, मामा के घर आया था घूमने

 बिलासपुर। CG NEWS : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग सीवरेज टंकी में गिर गया। जिसे पुलिस और आस पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया, जहाँ उसे गंभीर हालत में इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना पुराना पावर हाउस की है। जहां बंधवापारा सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाला आदित्य वैष्णव उम्र लगभग 17 वर्ष अपने मामा के घर घूमने आया था। इस दौरान वह सीवरेज की टंकी में गिर गया, तभी कुछ देर बाद लड़के को बाहर निकाल लिया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, आदित्य को इलाज के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

CG NEWS : राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

CG NEWS : राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे। जहाँ सीएम बघेल ने विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया।

 

SI की हत्या के 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, रात में IG ने ली विशेष मीटिंग, हत्यारों की तलाश में जुटा महकमा…

SI की हत्या के 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, रात में IG ने ली विशेष मीटिंग, हत्यारों की तलाश में जुटा महकमा…

 कोरबा. बांगो थाना परिसर में हुए एएसआई के हत्या के मामले में 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है. ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर आईजी बीएन मीणा कोरबा एसपी उदय किरण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा समेत अधिकारी कर्मचारी देर रात बांगो थाना पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अधिकारी कर्मचारियों की विशेष बैठक ली.बता दें कि, एएसआई के हत्या के मामले में अब तक पूछताछ के लिए एक दर्जन से भी अधिक लोगों लाया गया है. जिसके लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है. टीम में शामिल टीआई बांगो थाना प्रभारी अभय बैस, कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर, साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी जांच में जुटे हुए हैं.

CG NEWS : माता राजमोहनी देवी के नाम पर होगी सम्बद्ध अस्पताल मेडिकल कॉलेज, प्रस्ताव पारित..

CG NEWS : माता राजमोहनी देवी के नाम पर होगी सम्बद्ध अस्पताल मेडिकल कॉलेज, प्रस्ताव पारित..

 रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित किया गया। इस संबंध में शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।जिला स्तरीय समिति के सदस्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह एवं महापौर डॉ अजय तिर्की के द्वारा अस्पताल के नामकरण हेतु प्रस्ताव पारित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

पीएम आवास योजना पर श्वेत पत्र जारी करे भूपेश सरकार : बृजमोहन

पीएम आवास योजना पर श्वेत पत्र जारी करे भूपेश सरकार : बृजमोहन

 रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता  ने प्रधानमंत्री आवास मुद्दे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पूछा है कि मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल को आज 4.5 साल हो गए हैं। उन्होंने 61 हजार करोड़ कर्ज का बोझ जनता के सिर पर रख दिया है,बावजूद राज्य में मूलभूत सुविधाओं का अभाव क्यों है? प्रदेश की कांग्रेस सरकार  लोगों को न छत दे रही है ना पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था कर रही है। सरकार ने आखिर इन कर्ज के पैसों का किया क्या है यह बड़ा गंभीर सवाल है? क्या कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ीयों के नाम पर कर्ज लेकर कांग्रेस पार्टी को घी पिला रही है? अगर ऐसा नहीं है तो गांव गरीब का विकास क्यों नहीं दिखता?


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे देश के राज्यों में गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। परंतु कांग्रेस शोषित आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग बाहुल्य छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां के गरीब पक्के छत के लिए तरस रहा है।

पीएम आवास योजना को लेकर भूपेश सरकार उदासीन : बृजमोहन
प्रधानमंत्री होने के नाते नरेंद्र मोदी ने अपने हिस्से का आर्थिक योगदान राज्य को दे रहे है परंतु भूपेश बघेल की सरकार उदासीन बनी हुई है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदन में 2011 जनगणना के आंकड़े की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। हम तो कहते हैं आपके पूर्व पंचायत मंत्री के इस्तीफे में उल्लेखित 8 लाख आवासहीनो को छत दे दो बाकी जो सर्वे आप कराओ उन्हें देते रहना। परंतु इस बात पर भूपेश बघेल बगले झांकने लगते हैं।

उनकी कांग्रेस के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि प्रधानमंत्री आवास के तहत गरीबों को मकान ना मिल पाने से दुखी मंत्री ने अपने पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल व पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने पत्रवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। वे कितनी भी कोशिश करें, भारतीय जनता पार्टी उन्हें बेनकाब करने से पीछे हटने वाली नहीं है। भूपेश बघेल गरीबों का आवास छीनकर बैठे हैं और आवास योजना में हिस्सेदारी करने की बजाय निराधार बातें करते हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कुल 20 लाख आवासहीन परिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल कर रहे हैं कि-प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने के प्रयास क्यों नहीं किये गए?
भाजपा सरकार ने 7.5 लाख आवास बना दिये थे। इसके बाद कांग्रेस ने अब तक कितने आवास बनाये, स्पष्ट और सत्य जानकारी क्यों नहीं दे रहे?
नए सर्वे का शिगूफा क्यों?
क्या भूपेश बघेल नई आवास योजना बना रहे हैं?
अब 9 माह के कार्यकाल में कितने आवासहीन परिवारों को आवास मिलेगा, क्या गारंटी है?
पंचायत, ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने इस्तीफा क्यों दिया?
टीएस सिंहदेव ने अपने इस्तीफे में जिन आठ लाख परिवार को आवास न देने का जिक्र किया था। भूपेश बघेल उन्हें पहले मकान आवंटन प्रारंभ क्यों नहीं कर रहे हैं।
नए भारसाधक मंत्री ने आवास निर्माण के लिए अब तक क्या कदम उठाए?
आवास योजना के केंद्र के 10 हजार करोड़ से छत्तीसगढ़ को वंचित करने का अपराधी कौन है?
प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 साल की प्रगति, केंद्रीय प्रयास, राज्य के व्यवधान पर भूपेश सरकार श्वेत पत्र जारी करे।
भाजपा नेताओं ने योजना के बारे में बताया कि दो तरह की आवास योजनाएं चलाई जा रही हैं। (1) ग्रामीण और (2) शहरी। ग्रामीण आवास योजना दो सूची पर आधारित है। इसमें केंद्र का अंश 60 प्रतिशत तथा राज्य की 40 फीसदी भागीदारी निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ में 2011 के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर 7,81,999 नए आवास दिये जाने हैं। जिसे स्वीकार करने पूर्व तथा वर्तमान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंग तोमर  तथा गिरिराज सिंग  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। देश में सिर्फ़ छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ही ऐसे राज्य हैं, जहां 2011 की सूची पूर्ण नहीं हुई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 2016 की आवास हीनों की जो सूची है, उसे आवास प्लस कहते हैं। इसमें छत्तीसगढ़ में लगभग 8 लाख लोगों के नाम है। जो कांग्रेस शासनकाल में नहीं बने हैं।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास शहरी  योजना प्रदेश में तीन भिन्न नामों से संचालित है -
मोर ज़मीन-मोर मकान : जिनके पास स्वयं या पट्टे की ज़मीन हो।
 मोर मकान-मोर चिन्हारी :  झुग्गी बस्तियों में समूह में आवास बना कर दिया जाता है।  
मोर मकान - मोर आस : चिन्हारी के अंतर्गत समूह में बने आवास को किराये पर रहने वाले आवास हीनों को दिया जा रहा है।

शहरी आवास हेतु  तीनों तरह के हितग्राही आवेदन करके या औपचारिकता पूर्ण करके प्रतीक्षारत हैं।  चिन्हारी योजना हेतु सरकार रुचि नहीं ले रही।
“आस योजना” में छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र की राशि का उपयोग कर रही है और हितग्राहियों से शेष राशि वसूल रही है। जबकि इसमें चिन्हारी योजना के अनुरूप 2.5 लाख का अनुदान देना चाहिए। भाजपा सरकार में हितग्राहियों को ये आवास 75 हज़ार में दिया जाता था और वह पैसे भी फाइनेंस हो जाते थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ने “मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन” चलाकर आवासहीनों की आवाज़ बुलंद की है। हम 8000 से अधिक पंचायतों तक पहुँचे हैं। 9 लाख परिवारों से मिलने पर 7 लाख से अधिक आवेदन एकत्रित हुए हैं।जिन्हें 15 मार्च को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा अब तक 8,42,289 आवास पूर्ण हुए हैं  जबकि सत्य यह है कि दिसम्बर 2018 में भूपेश सरकार बनी तब तक  भाजपा शासन के 3 वर्षों में - 7,56,765 आवास स्वीकृत हो चुके थे तथा निर्मित भी लगभग हो चुके थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदन में और जनता से मिथ्या भाषण करते है मुख्यमंत्री को ऐसा झूठ शोभा नहीं देता। मुख्यमंत्री के बजट भाषण मे बताया कि 3238 करोड़ इस योजना हेतु बजट में व्यवस्था की  गयी है सत्यता यह है कि इसमें से 40 प्रतिशत अर्थात् 1295 करोड़ मात्र ही प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है शेष 60 फीसदी केंद्र सरकार का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के बजट में प्रधानमंत्री आवास शहरी हेतु कोई चर्चा नहीं की है। जबकि शहरी क्षेत्रों में कोई पूर्व निर्धारित सूची नहीं है और कोई लिमिट भी नहीं है।अतः नगरीय निकाय द्वारा किए गये प्रस्ताव के सभी हितग्राही पात्र माने जाते हैं। शहरों में प्रधानमंत्री आवास तीन नामों से संचालित है और इन तीनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों का जो प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है उसमें पूरे प्रदेश से  लगभग 4 लाख से अधिक आवासहीन प्रतीक्षा सूची  में है और “मोर मकान मोर आस” योजना के अंतर्गत किराए से निवासरत आवासहीनों को 3.25 लाख रुपये देना पड़ रहा है जबकि भाजपा सरकार में ये 75 हज़ार हुआ करता था। इस योजना में केंद्र सरकार की राशि लगी हुई है परंतु राज्यांश नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल जाते जाते भी झूठ बोलकर गरीबों की आह ले रहे हैं। उनकी सरकार अंतिम सांसें ले रही है।  वे कम से कम अब तो प्रायश्चित कर लें। गरीब को छत नहीं दे पाए, इसके लिए माफी मांग लें। लेकिन वे अब भी राजनीतिक बाजीगरी दिखा रहे हैं तो उनकी मुक्ति नामुमकिन है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि भूपेश सरकार यह बताएं कि बी.एस.यू.पी. के कितने मकान बने है। उसमें कितने अवैध कब्जा धारी बैठे है। कितने लोगों को मकान अलॉट हुआ। इसकी सूची भी सार्वजनिक होनी चाहिए।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।