CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है इसलिये दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस कार्यवाही न करे?

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है इसलिये दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस कार्यवाही न करे?

 कानून से डर अपराधियों को होता है और भाजपा अपराधियों को संरक्षण देती है इसलिए घबरा रही

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए पूछा क्या नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर जो दुष्कर्म के आरोप लगे हैं उस पर पुलिस कार्यवाही ना करें? भाजपा जिला अध्यक्ष एसपी का सिर फोड़ दे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करे महिला पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करे तो क्या कानून मौन रहे ? पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का पुत्र शराब के नशे में सड़क में हंगामा करे आम जनता को डराये, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह खुले आम कवर्धा में गाली गलौज करे, पूर्व मंत्री राजेश मूणत पुलिस के अधिकारियों के साथ गाली गलौज करे धक्का मुक्की करे तो क्या कार्यवाही नही होनी चहिये? भाजपा नेता जयराम दुबे महाराष्ट्र से शराब तस्करी करते हुए पकड़े जाते हैं क्या भाजपा के नेता है इसलिए उन पर पुलिस कार्रवाई ना करें? भाजपा के पार्षद ने भाजपा नेता के पत्नी के साथ दुष्कर्म किया पुलिस उस पर कार्यवाही ना करें ? सूरजपुर भैयाथान में दो भाजपा नेता के बीच मे हिँसक झड़प हो गया क्या पुलिस उस पर कार्यवाही ना करें? भाजपा नेत्री गंगा पांडे मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार होती है छत्तीसगढ़ की बेटियों को दूसरे प्रदेशों में ले जाकर बेच देती थी क्या भाजपा चाहती है उसके ऊपर पुलिस कार्यवाही ना करें? रेत तस्करी, गांजा तस्करी, ड्रग तस्करी शराब तस्करी, गरीबो के जमीन में कब्ज करना, ठगी करना, लूटपाट करना, नक्सलियों का सहयोग करना सहित अनेक अनैतिक कार्यों मे भाजपा के कार्यकर्ता नेता पकड़े गए हैं क्या भाजपा चाहती है कि उन पर कार्यवाही ना हो भाजपा को तो अपने नेताओं को संस्कार सिखाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार में कानून बिना भेदभाव के काम कर रही है अपराधियों को पकड़ रही है और पीड़ितों को न्याय दिला रही है यह वह प्रदेश है जहां मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ भी शिकायत होती है तो कानून अपना काम करती है। भाजपा शासित राज्यों में कानून नाम की चीज नहीं है उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं के गुंडागर्दी के आगे पुलिस डरी सहमी रहती है और वहां की सरकारें अपराधियों को संरक्षण देती है प्रदेश में छत्तीसगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही होगी और कानून से वही डरते हैं जो अपराध करते हैं अपराधी के साथ होते हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे और खुलेआम सरकार के संरक्षण में घूमते थे और कानून मूकदर्शक बनकर देखती थी। अब प्रदेश में कानून का राज है अपराधियों के ऊपर कानून का खौफ दिख रहा है आम जनता निर्भीक होकर अपना जीवन यापन कर रही है ऐसे में भाजपा नेताओं का यह कहना कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर की जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संस्कार सिखाना चाहिए और उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत देना चाहिए। कानून से डर अपराधियों को होता है और भाजपा अपराधियों को संरक्षण देती है इसलिए घबरा रही है।

CG NEWS : लापता नाबालिग की तालाब में मिली लाश, क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

CG NEWS : लापता नाबालिग की तालाब में मिली लाश, क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

 जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र 2 दिन से लापता नाबालिग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मासूम घर से खेलने के लिए निकला था। काफी समय होने के बावजूद वह नहीं लौटा। तालाब में तैरती हुई उसकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवागढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 का रहने वाला उपकार धीवर(15) मानसिक रूप से कमजोर था। इसलिए वह घर पर ही रहता था। उपकार धीवर के पिता रामू धीवर ने बताया की 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के पास में ही खेल रहा था। जिसके बाद अचानक से वह लापता हो गया। उन्होंने बताया कि आस-पास काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद हमने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। रामू धीवर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच मंगलवार सुबह किसी ने सूचना दी कि उपकार का शव लिगवापरा के लिंगेश्वर महादेव तालाब में तैर रहा है। मौके पर परिजन और पुलिस पहुंची। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

दैनिक वेतन भोगियों के नियमितिकरण के मामले में गड़बड़ी पर सहायक आयुक्त निलंबित, मंत्री ने कहा – जांच होगी

दैनिक वेतन भोगियों के नियमितिकरण के मामले में गड़बड़ी पर सहायक आयुक्त निलंबित, मंत्री ने कहा – जांच होगी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सहायक आयुक्त को निलंबित करने की घोषणा की है। विधायक अमितेश शुक्ल द्वारा चार साल से गायब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को नियमित करने के मुद्दे को उठाने के बाद यह घोषणा की गई।

प्रश्नकाल के दौरान अमितेश शुक्ल ने सवाल किया कि वर्ष 2021-22 से 2022-23 में 31 जनवरी की स्थिति में गरियाबंद जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालिक कार्यालय और छात्रावास आश्रम में कार्यरत कितने-कितने दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित किया गया है? मंत्री ने बताया कि जिस अवधि का प्रश्न किया गया है, उसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। उक्त अवधि में जिला अंतर्गत विभागीय छात्रावास-आश्रमों में कार्यरत 90 दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर कर्मचारियों को आकस्मिकता निधि स्थापना में नियमित वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अमितेश शुक्ल ने पूछा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में शासन के क्या-क्या दिशा-निर्देश हैं। मंत्री ने बताया कि आकस्मिकता निधि नियमित वेतनमान के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। शुक्ल ने आरोप लगाया कि यह गंभीर मामला है। भयानक भ्रष्टाचार हुआ है। गलत जवाब दिया गया है। 90 लोगों का नियमितीकरण किया गया है। चार साल से गायब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को पैसा खाकर नियमित कर दिया गया। शुक्ल ने जांच की मांग की। मंत्री ने कहा कि वे मामले की जांच कराएंगे और सहायक आयुक्त को निलंबित करने का ऐलान कर रहे हैं।

CG NEWS : बाथरूम में फिसलकर गिरने से वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आकस्मिक निधन, सीएम बघेल ने प्रकट किया गहरा शोक

CG NEWS : बाथरूम में फिसलकर गिरने से वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आकस्मिक निधन, सीएम बघेल ने प्रकट किया गहरा शोक

 रायपुर।  वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आज सुबह (14 मार्च) को निधन हो गया. उनके पीए मोहन ने बताया, आज मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गये थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वेद प्रताप वैदिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वैदिक जी पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला थे। उनके निधन से हिन्दी पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

वेद प्रताप वैदिक हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार थे, उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हरियाणा के गुडगांव जिले में आखिरी सांस ली। आखिरी बार वह अखबार की सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था। उनका इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था।

कहां हुआ था जन्म, कहां ली आखिरी सांस?

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था.  उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जेएनयू से पीएचडी की थी. वह चार साल तक दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर रहे. उनकी फिलॉस्फी और राजनीतिशास्त्र में भी काफी दिलचस्पी रही।

‘तो उस संसद पर थूकता हू’

हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने के बाद जब पूरे देश में हंगामा मच गया था, तो दो सांसदों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की थी. इस पर वैदिक ने टिप्पणी की थी, और कहा था, दो सांसद ही नहीं पूरे 543 सांसद सर्वकुमति से एक प्रस्ताव पारित करें और मुझे फांसी पर चढ़ा दें. मैं ऐसी संसद पर थूकता हूं.

कई भाषाओं के विद्वान थे वैदिक 

दिवगंत पत्रकार वेद प्रताप वैदिक बहुत ही योग्य संपादकों में से एक माने जाते हैं.  उन्होंने 12 सालों तक नवभारत टाइम्स के एडिटोरियल संपादक के रूप में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान पर शोध किया था. इसके अलावा वह लंदन, मॉस्को समेत 50 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके थे.

छग विधानसभा में 14 मार्च से तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने किया उदघाटन

छग विधानसभा में 14 मार्च से तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने किया उदघाटन

 रायपुर। Free Health Camp ; विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शिविर में डॉक्टरों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम, उद्योग मंत्री लखमा, नेता प्रतिपक्ष चंदेल सहित उपस्थित  जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और  बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

CG NEWS : सरपंच पति का फरमान, पहले चंदा फिर मिलेगा राशन, सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों को लौटाया जा रहा खाली हाथ…

CG NEWS : सरपंच पति का फरमान, पहले चंदा फिर मिलेगा राशन, सरकारी राशन दुकान से ग्रामीणों को लौटाया जा रहा खाली हाथ…

 कोरबा। CG NEWS : ग्रामीण क्षेत्र में महिला सरपंचो के पति किस तरह पत्नी के पद का दुरूपयोग करते हैं, इसका जीता जगता उदहारण है देखने को मिला है।आप भी देखना चाहते है तो चले आईये कोरबा। यहां के ग्राम पंचायत गिधौरी मे महिला सरपंच के पति की तुगलकी फरमान से गांव के ग्रामीणों के राशन को बैन कर दिया गया हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं कि सरपंच पति ने नवरात्रि का चंदा देने वालों को ही सरकारी राशन देने का फरमान जारी किया हैं। लिहाजा सोसायटी मे ग्रामीणों के चंदा नही देने पर उनके हक का मुफ्त राशन देने से इंकार किया जा रहा हैं।

सरकारी अनाज वितरण में मनमानी का ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव का सरपंच के पद पर विज्ञानी कंवर पदस्थ हैं। लेकिन गांव में महिला सरपंच के पति की ही तूती बोलती हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में हर साल नवरात्र का पर्व मनाया जाता हैं। इसके लिए बकायदा गांव के पंच ग्रामीणों के घर-घर जाकर पहले चंदा लिया करते थे। लेकिन इस वर्ष चैत्र नवरात्र के चंदा के लिए सरपंच पति गोविंदा कंवर ने अजीबो-गरीब फरमान जारी कर दिया गया। सरपंच पति ने नवरात्र का चंदा घर-घर जाकर लेने के बजाये सरकारी राशन दुकान में राशन लेने पहुंचने वाले ग्रामीणों से वसूल करने का निर्देश दे दिया गया।

साथ ही ये भी आदेश दिया गया कि जो भी ग्रामीण चंदा का पैसा जब तक ना दे, तब तक उसके राशन का आबंटन ना किया जाये। गांव के ग्रामीण कार्तिक राम ने बताया कि वो राशन लेने सोसायटी गया हुआ था। सरकार से मुफ्त मिलने वाले राशन को देने से पहले दुकानदार ने चंदा देने की बात कही। पैसा नही होने पर उसे राशन देने से इंकार कर दिया गया। ग्रामीण कार्तिक राम ने बताया कि गांव में नवरात्र हर साल मनाया जाता हैं। इसके लिए बकायदा गांव के पंच ग्रामीणों के घर पहुुंचकर चंदा लिया करते थे। लेकिन मौजूदा वक्त में जिनके सामने आर्थिक तंगी हैं, या जो व्यक्ति अभी चंदा देने में सक्षम नही हैं, उन्हे राशन देने से मना किया जा रहा हैं, जो कि गलत हैं। सरपंच पति के इस तुगलकी फरमान के बाद जहा ग्रामीणों में गहरी नाराजगी हैं। वही खादय विभाग इस मामले पर अब तक कोई संज्ञान नही ले सका हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि सरपंच पति के इस अजीबो-गरीब फरमान पर जिला प्रशासन कोई एक्शन लेता हैं, या फिर चंदा के फेरे में गरीब ग्रामीणों को अपने हक के राशन से वंचित रहना होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने मुख्यमंत्री बघेल को सौंपा लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक, सतत् रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की दी जानकारी

CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने मुख्यमंत्री बघेल को सौंपा लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक, सतत् रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की दी जानकारी

 रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की वर्ष 2021-22 के लाभांश 3.51 करोड़ रूपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ए.के. भट्ट उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य वन निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वन विकास निगम द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों से राज्य के वनांचल में रहने वाले वनवासियों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के ग्रामीणों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु उन्हें सतत् रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। निगम द्वारा बैंक अथवा किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया गया है, न ही निगम को राज्य शासन से कोई अनुदान प्राप्त होता है। वन विकास निगम राज्य में हरियाली के प्रसार एवं पर्यावरणीय विकास हेतु कृत संकल्प है।

वन विकास निगम के प्रबंध संचालक ए.के. भटट द्वारा मुख्यमंत्री को बताया कि वन विकास निगम द्वारा भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना अंतर्गत रोपित किये गये सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज के विक्रय एवं अन्य आय से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 69 करोड़ 11 लाख रूपए की आय हुई तथा विभिन्न कार्यों पर 31 करोड़ 79 लाख रूपए व्यय हुआ है। वर्ष के दौरान निगम को 36 करोड़ 48 लाख रूपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ हुआ है।

वर्ष 2021-22 में निगम द्वारा 1982 हेक्टेयर क्षेत्र में 35 लाख सागौन तथा छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यावरण सुधार हेतु डिपाजिट रोपण योजना अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त राशि से 7 लाख 47 हजार मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 2021-22 में 13,504 घनमीटर इमारती काष्ठ 7,845 नग बल्ली, 5,698 नग जलाऊ चट्टा तथा 86 नोशनल टन बांस का उत्पादन हुआ है।

Chaitra Navratri 2023 : इस नवरात्रि पर और ज्यादा निखरेगा मां बम्लेश्वरी का दरबार, 3 किलो सोने से राजस्थान के कारीगरों ने गर्भगृह की दीवारों पर की अद्भुत कलाकारी

Chaitra Navratri 2023 : इस नवरात्रि पर और ज्यादा निखरेगा मां बम्लेश्वरी का दरबार, 3 किलो सोने से राजस्थान के कारीगरों ने गर्भगृह की दीवारों पर की अद्भुत कलाकारी

 राजनांदगाव। Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी का दरबार इस बार बेहद भव्य नजर आएगा। क्योंकि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर सोने से राजस्थानी शैली की कलाकृतियों को उकेरा गया है। गर्भगृह को 3 किलो सोने से सजाया गया है। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने दान में मिले सोने का उपयोग किया है। ट्रस्टी संजीव गोमास्ता के मुताबिक इस काम के लिए राजस्थान और जयपुर से बीस कारीगरों की टीम लगी थी।

26 फरवरी से 13 मार्च तक इस काम को पूरा किया। गर्भगृह में उभारदार आकृति बनाने के लिए इम्पोर्टेड सिरेमिक कोटेट पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इस कलाकृति का उपयोग राजस्थान के ऐतिहासिक इमारतों में किया गया है। उसी तर्ज पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में इस तरह का प्रयोग पहली बार ट्रस्ट ने किया है। बताया गया कि कारीगरों को मंदिर ट्रस्ट से सात लाख रुपए का भुगतान करेगी।

1600 फीट की ऊंचाई पर स्थापित है मंदिर

यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर 1,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां स्‍थापित मंदिर में मां बम्लेश्वरी विराजीं हैं। यहां साल में दो बार (चैत व क्वांर) में नवरात्रि पर लगने वाले मेले में करीब 20 लाख भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में भी हजारों श्रद्धालु माई के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। देश के अलावा विदेशों से भी भक्त मां बम्लेश्वरी मंदिर में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं।

जानिए इतिहास

मां बम्लेश्वरी शक्तिपीठ का इतिहास 2,200 वर्ष पुराना हैं। प्राचीन समय में डोंगरगढ़ वैभवशाली कामाख्या नगरी के रूप में जाना जाता था। मां बम्लेश्वरी को राजा विक्रमादित्य की कुल देवी भी कहा जाता है जो मध्यप्रदेश में उज्जयन के एक प्रतापी राजा थे। इतिहासकारों और विद्वानों ने इस क्षेत्र को कल्चुरी काल का पाया है।

चढ़नी पड़ती है 1,100 सीढ़ियां 

मंदिर की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी हैं, जिन्हें मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मां को मंदिर में बम्लेश्वरी के रूप में पूजा जाता है। मां बम्लेश्वरी के दरबार में पहुंचने के लिए 1,100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। वैसे यहां रोप-वे की भी सुविधा है। पहाड़ी के नीचे छोटी बम्लेश्वरी का मंदिर है, जिन्हें बड़ी बम्लेश्वरी की छोटी बहन कहा जाता है। यहां बजरंगबली मंदिर, नाग वासुकी मंदिर, शीतला मंदिर भी है।

हमेसा लगा रहता है भक्तों का तांता

नवरात्र के दौरान ही नहीं, सामान्य दिनों में भी देश के अलावा विदेशों के भक्त मां बम्लेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं। कोई पैदल तो कोई अपने साधन से मां की चौखट में आस्था के फूल चढ़ाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां सच्‍चे मन से मांगी की हर मुराद पूरी होती है। यहां अष्‍टमी के दिन माता के दर्शन करने घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। मंदिर का पट सुबह चार बजे से ही खुल जाता है। दोपहर में एक से दो के बीच माता के द्वार का पट बंद किया जाता है।

CG VIDHANSABHA : नेता प्रतिपक्ष ने उठाया बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर करने का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामा, पक्ष-विपक्ष की तीखी नोंकझोंक के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित

CG VIDHANSABHA : नेता प्रतिपक्ष ने उठाया बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर करने का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामा, पक्ष-विपक्ष की तीखी नोंकझोंक के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सातवे दिन आज बजट सत्र में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर जोरदार हंगामा हुआ। प्रतिपक्ष ने सरकार पर विपक्ष को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल की स्थिति है। विपक्ष के लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने के लिए दमन किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। यह घबराई हुई सरकार की मानसिकता है। पहले भी ऐसा हुआ था। विपक्ष को कुचलने का परिणाम याद रखा जाए। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव ग्राह्य करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिलाबदर की कार्यवाही का मामला उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आपातकाल की स्थिति है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। गैर जमानती धाराएं लगाई जा रही हैं। जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है। भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले आंदोलन पर जिला बदर की कार्यवाही होना गलत है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर चक्काजाम, घेराव, भगवा ध्वज के अपमान पर जुलूस निकालने के मामले हैं। सौ लोगों पर मामला लादा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर जिला बदर किया जा रहा है।

भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को कुचलने की मानसिकता को कुचलकर रख देंगे। भाजपा का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है। यह मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं है। हमारे 15 साल में एक भी राजनीतिक कार्यकर्ता पर जिला बदर की कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कांग्रेस सदस्य बृहस्पत सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय जन आंदोलन करने पर 15 दिन जेल में रखा गया था। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जिला बदर की कार्यवाही उचित है। कई मामले हैं। कड़ी कार्रवाई होगी। इस पर भारी हंगामा हुआ। पक्ष विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। जमकर नारेबाजी हुई और सदन की कार्रवाई तीन बार स्थगित हुई।

 CG NEWS : नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की अपील, पास से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED और एपीएक्स बरामद

CG NEWS : नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की अपील, पास से 3 किलो का प्रेशर कुकर IED और एपीएक्स बरामद

 कांकेर। CG NEWS : जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के अमाबेड़ा थाना क्षेत्र के खासगांव और बोडागांव के बीच नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाया तथा बैनर के पास एक 3 किलोग्राम वजनीय प्रेशर कुकर आईईडी और एपीएक्स 04 मीटर तार का मलबा भी मिला हैं।नक्सलियों ने पोस्टर में बीते 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था जिसको लेकर अभी महिला दिवस गांव में जोर शोर से मानने के अपील भी किया हैं, उक्त बैनर पोस्टर को कुवेमारी एरिया कमेटी ने जारी किया है।

 

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दैनिक कर्मियों के लिये बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने कहा- रेगुलर कर्मचारी की तरह दिए जाएं सभी लाभ

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दैनिक कर्मियों के लिये बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने कहा- रेगुलर कर्मचारी की तरह दिए जाएं सभी लाभ

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने राज्य शासन के आदेश को सही ठहराया है। विवि के 98 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारयों की याचिका को मंजूर करते हुए कोर्ट ने उन्हें नियमितीकरण की तिथि से नियमित कर्मचारी के रूप में सभी लाभ का हकदार माना है। कोर्ट के इस आदेश के बाद 10 साल से अपने भविष्य और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में विजय कुमार गुप्ता सहित 98 लोग दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। सभी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से 10 साल या उससे अधिक समय से पदस्थ थे। उसी समय 22 अगस्त 2008 को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया था। इसके तहत दस साल या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना था। इसी आदेश के परिपालन में उच्च शिक्षा संचालक ने भी 26 अगस्त 2008 को विभाग में कार्यरत ऐसे कर्मियों को स्ववित्तीय योजना के तहत नियमितीकरण और नियमित वेतनमान देने का आदेश दिया। मार्च 2009 तक इन्हें नियमित वेतन भी दिया गया। इसके बाद बिना किसी जानकारी या सूचना दिए यूनिवर्सिटी ने नियमित वेतन देना बंद कर दिया।

कर्मचारियों को सुनवाई का अवसर दिए बिना ही उन्हें कलेक्टर दर पर वेतनमान देने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही 10 फरवरी 2010 को तत्कालीन रजिस्ट्रार ने 22 सितंबर 2008 को जारी शासन के नियमितीकरण को भी निरस्त कर दिया। रजिस्ट्रार के इस आदेश को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने अधिवक्ता दीपाली पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि गुरु घासीदास विवि को राज्य सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्वीकार किया गया है। लिहाजा, राज्य शासन के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को उसी स्थिति में केंद्रीय विश्वविद्यालय में शामिल करना चाहिए, जिस स्थिति में कर्मचारी राज्य विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। लेकिन, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया।

याचिका में बताया गया कि जिस समय गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया, उसी समय मध्यप्रदेश के सागर यूनवर्सिटी को भी केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाया गया था। वहां भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया था, तब कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया है। इस फैसले के आधार पर ही हाईकोर्ट ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के पक्ष में आदेश दिया है।

CG BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में BEO को किया निलंबित

CG BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में BEO को किया निलंबित

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर पदमुद्रा का दुरुपयोग करने के मामले में गाज गिरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए बीईओ रामलाल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विधानसभा में मंत्री ने सहायक आयुक्त को किया निलंबित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को नियमित करने के मामले में हुई कार्रवाई

विधानसभा में मंत्री ने सहायक आयुक्त को किया निलंबित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को नियमित करने के मामले में हुई कार्रवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है जहां की मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। प्रश्नकाल के दौरान अमितेश शुक्ल ने सवाल किया कि वर्ष 2021-22 से 2022-23 में 31 जनवरी की स्थिति में गरियाबंद जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालिक कार्यालय और छात्रावास आश्रम में कार्यरत कितने-कितने दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित किया गया है? मंत्री ने बताया कि जिस अवधि का प्रश्न किया गया है, उसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है।

उक्त अवधि में जिला अंतर्गत विभागीय छात्रावास-आश्रमों में कार्यरत 90 दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर कर्मचारियों को आकस्मिकता निधि स्थापना में नियमित वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की गई है। चार साल से गायब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को नियमित करने के मामले में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सहायक आयुक्त को निलंबित करने की घोषणा की।

मंत्री ने बताया कि आकस्मिकता निधि नियमित वेतनमान के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। शुक्ल ने आरोप लगाया कि यह गंभीर मामला है। भयानक भ्रष्टाचार हुआ है। गलत जवाब दिया गया है। 90 लोगों का नियमितीकरण किया गया है। चार साल से गायब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को पैसा खाकर नियमित कर दिया गया।

CG ACCIDENT NEWS : ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार पति की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर

CG ACCIDENT NEWS : ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार पति की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर

 सूरजपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत से मोटरसाइकिल सवार पति की मौके पर मौत हो गई है, वहीँ पत्नी व बच्ची को गंभीर चोटे आई है, जिन्हे तत्काल उचित इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बोलता गांव लखनपुर का रहने वाला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे तभी शिवनंदनपुर के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदराई गांव में ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई है, हादसा इतना दर्दनाक था की बाइक सवार पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और पत्नी और बच्ची को गंभीर चोटे आयी है, जिन्हे इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिक्षा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विपक्ष, अब वेतन विसंगति पर होगी आधे घंटे की चर्चा, विस अध्यक्ष ने दी मंजूरी

शिक्षा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ विपक्ष, अब वेतन विसंगति पर होगी आधे घंटे की चर्चा, विस अध्यक्ष ने दी मंजूरी

 रायपुर। VIDHANSABHA BREAKING : वेतन विसंगति पर सदन में आधे घंटे की चर्चा होगी। शिवरतन शर्मा के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने वेतन विसंगति से विस्तार से चर्चा कराने की अनुमति दी। इससे पहले वेतन विसंगति का मुद्दा आज सदन में खूब गूंजा। वेतन विसंगति के मुद्दे पर सवाल के जवाब से विपक्ष संतुष्ट होता नहीं दिखा। प्रश्नकाल में ये मुद्दा शिवरतन शर्मा ने उठाया। शिवरतन शर्मा ने शिक्षा मंत्री से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर सरकार की अब तक की कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी।

शिवरतन शर्मा ने पूछा कि वेतन विसंगति को लेकर राज्य सरकार ने जो कमेटी बनायी थी, उस कमेटी ने क्या अपनी रिपोर्ट दे दी है। अगर राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट दे दी है? जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अभी तक नहीं दी है। वहीं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति देने के मुद्दे पर मंत्री प्रेमसा सिंह ने दो टूक कहा कि शिक्षाकर्मी वर्ग 3 का संविलियन शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रूप में हो जाने के कारण शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति नहीं दिया जा सकता।

शिवरतन शर्मा ने पूछा कि किन-किन बिंदुओं पर वेतन विसंगति का परीक्षण हो रहा है, जवाब मंत्री ने बताया कि कमेटी की कार्यवाही चल रही है। वेतन विसंगति का मुद्दा काफी विस्तारित था। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकर्ता शिवरतन शर्मा से कहा कि ये विस्तारित विषय है, इसलिए इस पर आधे घंटे की चर्चा की मांग कर ले। शिवरतन शर्मा ने कहा आसंदी अगर अनुमति दें तो इस पर वो आधे घंटे का चर्चा की अनुमति मांगता हूं। जिसके बाद अध्यक्ष ने आधे घंटे की चर्चा की अनुमति दे दी। इसी बजट सत्र में वेतन विसंगति पर आधे घंटे की चर्चा मंजूर कर दी।

शिवरतन शर्मा ने अपने सवाल में तत्कालीन पीसीसी चीफ के भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि उस वक्त कहा गया था कि वर्ग तीन को इसका लाभ नहीं मिलेगा। शिवरतन शर्मा ने कहा कि 3 महीने में कमेटी को रिपोर्ट देना था, लेकिन 18 महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं हुई है। जवाब में मंत्री ने बताया कि कमेटी विसंगति को लेकर भी बनायी गयी है। अगर तय समय में कमेटी में रिपोर्ट नहीं आती है तो उसकी समय वृद्धि भी की जायेगी।

शिवरतन शर्मा ने पूछा वेतन विसंगति पर सवाल

शिवरतन शर्मा ने पूछा कि क्या आदिम जाति विकास मंत्री ये बतायें कि सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति हेतु पिछले तीन सालों में विभाग ने क्या क्या कार्यवाही की है? वेतन विसंगति दूर करने के लिये कब-कब, कौन सी समिति का गठन किया गया था तथा उनको रिर्पोट प्रस्तुत करने की समय-सीमा क्या-क्या थी? (ख) क्या समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत कर दी गयी है? यदि हां तो रिपोर्ट में क्या-क्या बातें कही गयी है तथा समिति में कौन-कौन अध्यक्ष, सदस्य थे? (ग) आदेश क्रमांक/एफ 12- 17/2018/20-2 अटल नगर, दिनांक 07/03/2019 के बिंदु क्रमांक 03 में उल्लेखित क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान में क्या कार्यवाही विभाग द्वारा की गयी है? (घ) क्या घोषणा पत्र में 1998 से कार्यरत शिक्षकर्मी वर्ग – 03 को क्रमोन्नति प्रदान करने की बात कही गयी थी? यदि हां तो क्या उक्त घोषणा पूर्ण कर दी गयी है? यदि नहीं की गयी तो कब तक पूर्ण कर दी जावेगी?

शिक्षा मंत्री ने वेतन विसंगति व क्रमोन्नति पर ये दिया जवाब

आदिम जाति विकास मंत्री (डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ) : (क) विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों के कारण वेतनमान में संशोधन करने हेतु प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में गठित समिति की बैठक दिनांक 28.11.2022 को मंत्रालय में आयोजित की गई थी। बैठक में निम्न बिन्दुओं की जानकारी चाही गयी थी :- 1. उल्लेखित मांगों के संबंध में संभावित विकल्प। 2. विभिन्न विकल्पों का वित्तीयभार, अन्य प्रभाव। 3. अन्य राज्यों की तुलनात्मक स्थिति। वेतन विसंगतियों के कारण वेतन में संशोधन प्रस्तावों का परीक्षण करने हेतु सचिव स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय- सीमा का उल्लेख नहीं है। (ख) जी नहीं। समिति का गठन निम्नानुसार किया गया है :- 1. सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) – अध्यक्ष 2. उप सचिव, छ.ग. शासन, वित्त विभाग- सदस्य 3. अपर संचालक, वित्त विभाग – सदस्य 4. उप सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ) – सदस्य (ग) जी हां। (घ) शिक्षाकर्मी वर्ग 3 का संविलियन शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रूप में हो जाने के कारण शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति देने का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता।

राजस्व ग्राम का मुद्दा विधायक ने उठाया, पढ़े मंत्री का जवाब

राजस्व ग्राम का मुद्दा विधायक ने उठाया, पढ़े मंत्री का जवाब

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन विधायक धर्मजीत सिंह ने मुंगेली जिला स्थित ग्राम खुड़िया के राजस्व ग्राम के प्रस्ताव चार साल से लंबित होने का मुद्दा उठाया. भू-राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जवाब में अगस्त से सितंबर तक राजस्व ग्राम बनाए जाने की घोषणा की.

विधायक धर्मजीत सिंह ने मंत्री अग्रवाल से सवाल किया कि क्या ग्राम खुड़िया, तहसील लोरमी जिला मुंगेली वर्तमान में सिंचाई ग्राम है? क्या कंडिका को सिंचाई ग्राम से राजस्व ग्राम का दर्जा देने हेतु प्रस्ताव लंबित है? यदि है तो कब तक राजस्व ग्राम का दर्जा दिया जाएगा.

धर्मजीत सिंह ने कहा कि आखिरकार इस पूरे एरिए को कौन सा दर्जा प्राप्त है समझ नही आ रहा? जयसिंह अग्रवाल ने जवाब में बताया कि धर्मजीत सिंह ने जो जिक्र किया वह सही है.. रिकॉर्ड में सिंचाई ग्राम का दर्जा नहीं दिया गया है, लेकिन उसे राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है. धर्मजीत सिंह ने कहा कि रिकार्ड में जानकारी गलत दी गई है. जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राजस्व ग्राम बनाने के लिए तकनीकी सहयोग पाने लगातार कार्य किया जा रहा है. इस पर विधायक ने सवाल किया कि आखिरकार एक ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने में 4 साल क्यों लग गए. राजस्व ग्राम ना होने की वजह से वहां के लोगो को अपने कार्यों के लिए लगातार परेशानी हो रही है.

CG BREAKING NEWS : 12वी की परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

CG BREAKING NEWS : 12वी की परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 रायगढ़। CG BREAKING NEWS : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ एक 12वी की परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम कान्ता बताया जा रहा है। मृतिका छात्रा 12वीं की परीक्षा देने जा रही थी तभी उर्दना चौक के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है।

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा वेतन विसंगति का मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

CG VIDHANSABHA : सदन में गूंजा वेतन विसंगति का मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : वेतन विसंगति के मुद्दे पर सहायक शिक्षक अब तक सड़कों की लड़ाई ही लड़ते रहे हैं। आज पहली बार वेतन विसंगति का मुद्दा सदन में गूंजा। प्रश्नकाल में ये मुद्दा शिवरतन शर्मा ने उठाया। शिवरतन शर्मा ने शिक्षा मंत्री से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर सरकार की अब तक की कार्यवाही के बारे में जानकारी मांगी। शिवरतन शर्मा ने पूछा कि वेतन विसंगति को लेकर राज्य सरकार ने जो कमेटी बनायी थी, उस कमेटी ने क्या अपनी रिपोर्ट दे दी है। अगर राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट दे दी है? जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अभी तक नहीं दी है। वहीं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नति देने के मुद्दे पर मंत्री प्रेमसाय सिंह ने दो टूक कहा कि शिक्षाकर्मी वर्ग 3 का संविलियन शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रूप में हो जाने के कारण शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति नहीं दिया जा सकता।

शिवरतन शर्मा ने अपने सवाल में तत्कालीन पीसीसी चीफ के भाषण का उदाहरण देते हुए कहा कि उस वक्त कहा गया था कि वर्ग तीन को इसका लाभ नहीं मिलेगा। शिवरतन शर्मा ने कहा कि 3 महीने में कमेटी को रिपोर्ट देना था, लेकिन 18 महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं हुई है। जवाब में मंत्री ने बताया कि कमेटी विसंगति को लेकर भी बनायी गयी है। अगर तय समय में कमेटी में रिपोर्ट नहीं आती है तो उसकी समय वृद्धि भी की जायेगी।

शिवरतन शर्मा ने पूछा कि किन-किन बिंदुओं पर वेतन विसंगति का परीक्षण हो रहा है, जवाब मंत्री ने बताया कि कमेटी की कार्यवाही चल रही है।

शिवरतन शर्मा ने पूछा कि क्या आदिम जाति विकास मंत्री ये बतायें कि सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति हेतु पिछले तीन सालों में विभाग ने क्या क्या कार्यवाही की है? वेतन विसंगति दूर करने के लिये कब-कब, कौन सी समिति का गठन किया गया था तथा उनको रिर्पोट प्रस्तुत करने की समय-सीमा क्या-क्या थी? (ख) क्या समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत कर दी गयी है? यदि हां तो रिपोर्ट में क्या-क्या बातें कही गयी है तथा समिति में कौन-कौन अध्यक्ष, सदस्य थे? (ग) आदेश क्रमांक/एफ 12- 17/2018/20-2 अटल नगर, दिनांक 07/03/2019 के बिंदु क्रमांक 03 में उल्लेखित क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान में क्या कार्यवाही विभाग द्वारा की गयी है? (घ) क्या घोषणा पत्र में 1998 से कार्यरत शिक्षकर्मी वर्ग – 03 को क्रमोन्नति प्रदान करने की बात कही गयी थी? यदि हां तो क्या उक्त घोषणा पूर्ण कर दी गयी है? यदि नहीं की गयी तो कब तक पूर्ण कर दी जावेगी?

आदिम जाति विकास मंत्री (डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ) : (क) विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों के कारण वेतनमान में संशोधन करने हेतु प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में गठित समिति की बैठक दिनांक 28.11.2022 को मंत्रालय में आयोजित की गई थी। बैठक में निम्न बिन्दुओं की जानकारी चाही गयी थी :-

1. उल्लेखित मांगों के संबंध में संभावित विकल्प।

2. विभिन्न विकल्पों का वित्तीयभार, अन्य प्रभाव।

3. अन्य राज्यों की तुलनात्मक स्थिति। वेतन विसंगतियों के कारण वेतन में संशोधन प्रस्तावों का परीक्षण करने हेतु सचिव स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय- सीमा का उल्लेख नहीं है। (ख) जी नहीं। समिति का गठन निम्नानुसार किया गया है :- 1. सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) – अध्यक्ष 2. उप सचिव, छ.ग. शासन, वित्त विभाग- सदस्य 3. अपर संचालक, वित्त विभाग – सदस्य

4. उप सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ) – सदस्य (ग) जी हां। (घ) शिक्षाकर्मी वर्ग 3 का संविलियन शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के रूप में हो जाने के कारण शिक्षाकर्मी वर्ग 3 को क्रमोन्नति देने का प्रश्न ही उपस्थित नहीं होता।

छग में चुभती- जलती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज से 17 मार्च तक गरज -चमक के साथ बारिश की संभावना

छग में चुभती- जलती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज से 17 मार्च तक गरज -चमक के साथ बारिश की संभावना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज से 17 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. समुद्र की ओर से नमीयुक्त हवा आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है।

मौसम केंद्र रायपुर से जारी रिपार्ट( report) के मुताबिक राजधानी रायपुर में दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम या रात को गरज चमक के साथ छींटें पड़ सकते हैं. रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सोमवार को सारंगढ़ में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड( record) किया गया. वहीं, कबीरधाम में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बने रहने की संभावना

प्रदेश में 14 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बने रहने की संभावना है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 14 मार्च से प्रदेश में वर्षा के दौर का प्रारंभ होने की संभावना है।

ये है वजह ( reason) 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा निम्न स्तर पर आने की प्रबल संभावना है।

CG Crime News : रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, घर से नकद 17 लाख और सोने की बिस्किट की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime News : रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, घर से नकद 17 लाख और सोने की बिस्किट की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 मुंगेली। मुंगेली के लोरमी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरों ने धावा बोलकर साढ़े 17 लाख रुपए नकदी रकम और 10 तोले के सोने के बिस्कुट जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 5 लाख रुपए है चोर ने पार कर दिया।

रिटायर्ड शिक्षक असगर अली ने बताया कि “वह अपने व्यक्तिगत काम से दोपहर 11 बजे बिलासपुर गए हुए थे जहां से काम निपटा कर शाम 5 बजे जब वापस अपने घर लौटे तब उन्होंने पाया कि घर के पीछे के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और तिजोरी में रखे गए नगदी रकम समेत सोने के जेवर गायब हैं.

घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए इस दौरान चोरों ने कमरों में लगे दो दरवाजों के ताले तोड़े और इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि घटना को किसी नजदीकी जानकार व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

CG Accident News : न्यायधानी में भीषण हादसा, बारात में आए युवक को तेज रफ्तार कार ने घसीटा, दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

CG Accident News : न्यायधानी में भीषण हादसा, बारात में आए युवक को तेज रफ्तार कार ने घसीटा, दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 बिलासपुर। सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत( death) हो गई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बारात आए युवक को रौंद दिया.  पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज( CcTv) के जरिए आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

अब तक कि मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा थाना क्षेत्र के ढेंका में युवक बारात आया हुआ था. जिसे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इतना ही नहीं हादसे के बाद कार चालक ने बॉडी को भी काफी दूर तक घसीट।वहीं आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गय।मृतक की पहचान मगन प्रजापति के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बंपर तबादले, तीन सब इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बंपर तबादले, तीन सब इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

बिलासपुर।CG Police Transfer : एसपी संतोष सिंह ने तीन सब इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

देखें लिस्ट (list)

शदाणी दरबार में कल से शुरू होगा संत राजाराम साहिब जी का 63 वां वार्षिक मेला

शदाणी दरबार में कल से शुरू होगा संत राजाराम साहिब जी का 63 वां वार्षिक मेला

 रायपुर। RAIPUR NEWS : संत शदाणी नगर बोरियाकला रायपुर स्थित पूज्य शदाणी दरबार सीर्थ में दिनांक 14 से 17 मार्च 2023 को सतगुरू संत राजाराम साहिब जी का 63 वीं वर्सी महोत्सव बढ़ी ही धुमधाम से आयोजित किया जायेगा, जिसमें 14 मार्च, मंगलवार को प्रात: 09 से 11 बजे आशा दीदार, सुबह 11 बजे से यज्ञ हवन आरंभ होगा। जिसमे 31 जोड़े हिस्सा लेंगे तत्पश्वात दोपहर 1:30 बजे सनातन धर्म के झंडे का ध्वजा रोहण होगा।

यह शदाणी श्रद्धालुओं का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव है, जिसमें सम्मलित होने के लिये पूरे विश्व से श्रद्धालुओं का आगमन पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर की धरा पर होता है। प्रथम सतगुरू शिव अवतारी स्वामी शदाराम साहिब जी (1708-1793) द्वारा विश्व कल्याणर्थ शदाणी दरबार की स्थापना लगभग 300 वर्ष पूर्व भारत के सिंध प्रांत में हुई। संत परम्परा का निर्वाह करते हुये आठ संत पीठाधीशों ने जीवमात्र के कल्यार्थ अपना जीवन समर्पित किया। सातवें पीठाधीश स्वामी राजाराम साहिब जी का 63वाँ वसीं महोत्सव का शुभारम्भ।

14 मार्च, मंगलवार को शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डा. युधिष्ठिरलाल के मुख्य

यजमानी में एवं वेद संरक्षण समिति के अध्यक्ष आवय रामचंद्र शास्त्रीगल द्वारा वेद

मंत्रों द्वारा यज्ञ के साथ होगा। धर्म ध्वजा रोहण हरिद्वार से पधारे स्वामी गंगादास

उदासीन की अगुवानी में होगा। रात्रि 08 बजे से श्री रामचरित मानस का पाठ आरम्भ होगा।

तीनों दिन प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भजन कीर्तन का अभूतपूर्व आयोजन रखा गया है।

दिनांक 16 मार्च, गुरुवार को संध्या मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा एवं मुम्बई के कलाकारों द्वारा विशेष भजनों का भव्य आयोजन किया जायेगा।

CG BIG NEWS : अप्रैल से ही छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, इन नियमों के साथ मिलेंगे 2500 रुपए, आदेश जारी

CG BIG NEWS : अप्रैल से ही छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, इन नियमों के साथ मिलेंगे 2500 रुपए, आदेश जारी

 रायपुर। CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार बेरोजगारी भत्ता देने के लिए रोजगार विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य के बारहवीं पास बेरोजगारों को अप्रैल महीने से हर माह 2500 रुपए दिया जाएगा। एक साल में यदि नौकरी नहीं मिलेगी तो एक साल के लिए और बढ़ाया जाएगा।

हालांकि दो साल से ज्यादा बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान नहीं होगा। बेरोजगारी भत्ते के लिए वे युवा ही पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख से कम हो। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को भत्ता दिया जाएगा जो 1 अप्रैल से देय होगा। हां यदि सरकारी या निजी किसी भी नौकरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी ठुकराने वाले अपात्र हो जाएंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए सुबोध हरीतवाल, प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए सुबोध हरीतवाल, प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी

 रायपुर। इंडियन यूथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवा नेता सुबोध हरितवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे सुबोध को सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। उनके साथ मलिक जावेद अंसारी, शान खान और कपिल देसाई को यह जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा 15 राष्ट्रीय प्रवक्ता और 10 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है।